LATEST NEWS

MP : महापौर आरक्षण : भोपाल, खंडवा में ओबीसी, ग्वालियर, देवास समेत 5 निगम में अगली महापौर सामान्य

भोपाल। नगर निगम में महापौर के लिए अजा, अजजा का आरक्षण आबादी के अनुसार होता है, जबकि ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत होता है। ओबीसी आरक्षण में नियम है कि पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित रहे निकायों को हटा कर यह आरक्षण होता है। इस बार भी पिछले बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। ऐसे में जनसंख्या का अनुपात पिछले आरक्षण यानी 2014 जैसा ही होगा। आशय यह है कि अजा-अजजा के लिए आरक्षण में बदलाव नहीं होगा। 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन मप्र में नगरीय निकायों में 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन होता है। यानी पिछली बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित निकाय इस बार अनारक्षित होंगे। इसका आशय कि पिछली बार अनारक्षित रहे नगर निगम इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। लाॅट निकालने में कई बार तकनीकी पेंच आ जाते हैं, जिसमें कभी स्थिति बदल भी जाती है। वोट बैंक का खेल माना जाता है कि शहरी वोट बैंक हमेशा भाजपा के साथ जाता है, जबकि ग्रामीण में कांग्रेस का आज भी अच्छा वजूद है। ऐसे में सरकार मेयर का चुनाव सीधे कराना चाहती है, ताकि चेहरा कोई भी हो लोग पार्टी देखकर वोट करें, जबकि कांग्रेस पार्षदों के जरिए चुनना चाहती थी, जिसे शिवराज सरकार ने पलट दिया। भोपाल और खंडवा में अगली महापौर ओबीसी महिला होगी, जबकि ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, सागर और कटनी में सामान्य महिला महापौर बनेंगी। इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली महापौर का पद अनारक्षित हो गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर के लिए आरक्षण की प्रक्रिया रवींद्र भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त की मौजूदगी में शुरू हो गई है। इस दौरान 99 नगर पालिका व 292 नगर परिषदों के अध्यक्ष के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया भी सम्पन्न होगी, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। अजा-जजा के लिए आबादी के अनुसार होता है आरक्षण नगर निगम में महापौर के लिए अजा, अजजा का आरक्षण आबादी के अनुसार होता है, जबकि ओबीसी आरक्षण 25 प्रतिशत होता है। ओबीसी आरक्षण में नियम है कि पिछली बार ओबीसी के लिए आरक्षित रहे निकायों को हटा कर यह आरक्षण होता है। इस बार भी पिछले बार की तरह वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। ऐसे में जनसंख्या का अनुपात पिछले आरक्षण यानी 2014 जैसा ही होगा। आशय यह है कि अजा-अजजा के लिए आरक्षण में बदलाव नहीं होगा। 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन मप्र में नगरीय निकायों में 50% महिला आरक्षण बाय रोटेशन होता है। यानी पिछली बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित निकाय इस बार अनारक्षित होंगे। इसका आशय कि पिछली बार अनारक्षित रहे नगर निगम इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित होंगे। लाॅट निकालने में कई बार तकनीकी पेंच आ जाते हैं, जिसमें कभी स्थिति बदल भी जाती है। वोट बैंक का खेल माना जाता है कि शहरी वोट बैंक हमेशा भाजपा के साथ जाता है, जबकि ग्रामीण में कांग्रेस का आज भी अच्छा वजूद है। ऐसे में सरकार मेयर का चुनाव सीधे कराना चाहती है, ताकि चेहरा कोई भी हो लोग पार्टी देखकर वोट करें, जबकि कांग्रेस पार्षदों के जरिए चुनना चाहती थी, जिसे शिवराज सरकार ने पलट दिया।

MP : बारात में शामिल होने आए थे लोग, कुएं में गिरी कार, 6 की मौत

छतरपुर। बारात में शामिल होने के लिए कुछ लोग फोर व्‍हीलर में सवार होकर आए थे. रात के समय ड्राइवर को ठीक तरह से दिखाई नहीं दिया और फोर व्‍हीलर सीधा कुएं में समा गया. जब तक बचाव कार्य चालू होता, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. यह दर्दनाक हादसा मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले का है. महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दीवान जी के पुरवा में हो रही शादी में बारात में शामिल होने आई एक फोर व्हीलर कुएं में जा गिरी. इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. जब तक बचाव कार्य दल मौके पर पहुंचा. महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुएं से फोर व्हीलर निकाला. जब तक फोर व्हीलर को निकाल कर बाहर निकाला गया तब तक कार में फंसे 9 लोगों की जान अटकी रही. जब कार को बाहर निकाला गया तो इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 3 लोगों को सुरक्ष‍ित बाहर निकाल लिया गया. महोबा उत्तरप्रदेश के स्वासा गांव से यह बारात आई थी.

MP : कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज सख्त, बोले- हर माह एजेंडा देंगे, जिस पर काम करें

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से कहा है कि यह काॅन्फ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है। हर माह एजेंडा दिया जाएगा। जिस पर काम करना होगा। उन्होंने दो टूक कहा- सुशासन का मतलब स्पष्ट तौर पर समझ लें कि बिना लेन-देन के समय पर जनता का काम करना है। शासन की सुविधाओं का लाभ हर हाल में नागरिकों को मिलना चाहिए। यह पिछली सरकार नहीं है। अब पोस्टिंग का आधार मेरिट होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कहीं। बैठक में प्रदेश के सभी कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फोकस एजेंडे पर काम करना है। रूटीन गवर्नेंस प्रभावित न हो, रोजमर्रा के काम ना रुकें। लोग परेशान ना हों। हर विभाग के काम जैसे चल रहे हैं, वैसे ही चलना चाहिए। आप कुर्सी पर बैठे हैं। टेबिल के उस पर के व्यक्ति के बारे में सोचिए। आप यह समझें कि आपके हाथ में आवेदन होता है तो कैसा होता? कई बार काम करने के लिए तरीके निकालने पड़ते हैं। आप की जिम्मेदारी शासन की योजनाओं को जमीन पर उतराने की है। इस काम काे प्राथमिकता से पूरा करना होगा। CM के प्रतिनिधि होता है कलेक्टर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में कलेक्टर, मुख्यमंत्री का प्रतिनिधि होता है। प्रदेश की जनता की सेवा करने की तड़फ जैसी मेरे दिल में है, वही आपको भी होना चाहिए। यदि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा हूं तो आप भी दें। मेरा किसी से कोई राग द्वेष नहीं है। जो अच्छा करेगा, उसे सराहा जाएगा। लेकिन जिस ने गलती की, उसे हटाने में देर नहीं होगी। हर जिले की रेटिंग होगी मुख्यमंत्री ने कहा कि काम के आधार पर हर जिले की रेटिंग होगी। इसके लिए डैशबोर्ड शुरु किया जा रहा है। यानी अब सरकार का हर काम परफॉर्मेंस बेस्ड होगा। आपको मौका मिला है जनता की सेवा करने का। एजेंडा के साथ काम करें और रूटीन गवर्नेंस को जनता की प्राथमिकता समझें।

राजस्थान : 21 जिलों के निकाय चुनाव में दिग्गज कांग्रेसियों के इलाके में लहराया भगवा

जयपुर। राजस्थान के 21 ज़िलों के पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को ज़बरदस्त झटका लगा है. इन चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे है और अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्तिथि में आ चुकी है. जबकि कांग्रेस का सिर्फ़ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है. ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए और बीजेपी 323 कांग्रेस 246 सीटें जीत चुकी है. पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में कमल कांग्रेस के पंजे पर भारी पड़ रहा है. कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है. दिग्गजों ने डुबोई कांग्रेस की लुटिया कांग्रेस की गहलोत सरकार के मंत्री रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व डिप्टी सी एम सचिन पायलट , खेल मंत्री अशोक चाँदना और सी एम अशोक गहलोत के ख़ास सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके और इनके इलाक़ों में बीजेपी का भगवा झंडा लहरा गया. कांग्रेस की सादूलपुर विधायक कृष्णा पूनिया की सास और देवरानी दोनो ही उनके इलाक़े से पंचायत समिति का चुनाव हार गईं है. मोदी सरकार के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल खुद भले ही बीकानेर से सांसद हों लेकिन उनके बेटे बीकानेर से ज़िला परिषद सदस्य का चुनाव हार गए है. सरदारशहर से कांग्रेस के एम एल ए भँवर लाल शर्मा की पत्नी मनोहरी देवी को उन्ही के देवर श्याम लाल ने पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में पराजित किया. राजस्थान में अगले साल तीन विधान सभा सीटों पर उप चुनाव होने है और कांग्रेस की ज़िला परिषद और पंचायत चुनावों की हार उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है. कांग्रेस के इन मंत्रियों को लगा झटका जैसलमेर, बीकानेर और बाड़मेर में कांग्रेस का बोर्ड बन रहा है जिसकी वजह से इन ज़िलों से मंत्री बने हुए शालें मुहम्मद बी ड़ी कल्ला, भँवर सिंह भाटी और अर्जुन लाल बामनिया की इज़्ज़त बच गई और इनकी कुर्सी कमजोर होने से. लेकिन चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा अपने इलाक़े अजमेर सहकारिता मंत्री उदय लाल आँजना चित्तोड, खेल मंत्री अशोक चाँदना बूंदी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सीकर और वन मंत्री सुख राम विश्नोई जालोर से कांग्रेसी बोर्ड नहीं बनवाकर कमजोर साबित हुए है. बाड़मेर के ज़िला परिषद नतीजों में कांग्रेस और बीजेपी को बराबर बराबर सीटें मिली है और इसकी वजह से बाड़मेर से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी कमजोर साबित हुए है.

T 20 वर्ल्ड कप के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं नटराजन, कप्तान कोहली क्या बोले नट्टू के बारे में

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में डेब्यू करते ही टी नटराजन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए हैं. तीन मैचों की सीरीज में नटराजन ने ना सिर्फ 6 विकेट लिए बल्कि वह भारत के सबसे किफायती गेंदबाज भी साबित हुए. नटराजन के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली उनके मुरीद हो गए हैं और उन्हें अगले साल होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप के लिए बेहद ही अहम खिलाड़ी बताया है. कोहली ने कहा, ”नटराजन के बारे में बात करने की सबसे ज्यादा जरूरत है. मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को हमने ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में आराम देने का फैसला किया. लेकिन नटराजन ने इन दिग्गज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में अच्छी जिम्मेदारी निभायी और दबाव की परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की.” वर्ल्ड कप में अहम साबित होंगे नटराजन विराट कोहली ने नटराजन को काफी मेहनत करने वाला खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा, ”यह बेजोड़ है क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शुरुआती मैचों में खेल रहा है. वह बेहद धैर्यवान, विनम्र और कड़ी मेहनत करने वाला खिलाड़ी लग रहा है. वह जानता है कि वह क्या कर रहा है.” भारत को अगले साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है. कोहली ने कहा, ”मुझे विश्वास है कि वह अपने खेल पर कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा और बेहतर गेंदबाज बनता जाएगा क्योंकि बायें हाथ का तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिये महत्वपूर्ण होता है. अगर वह इस तरह से गेंदबाजी करना जारी रखता है तो अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले यह हमारे लिये बहुत अच्छी बात होगी.” टीम इंडिया लिमिटिड ओवर सीरीज में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बिना ही मेजबान पर उतरी थी. इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से मात देकर वनडे सीरीज की हार का बदला लिया. 17 दिसंबर से टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

MP : कचरे के ढेर पर फुटपाथ पर ठंड में ठिठुरते मिले IIT कानपुर से पासआउट 92 साल के इंजीनियर

ग्वालियर. ग्वालियर में फुटपाथ पर ठंड में ठिठुरते कचरे के ढेर में खाना ढूंढ़ते मिले बुज़ुर्ग आईआईटियन। ये बुज़ुर्ग अपनी उम्र 92 साल और IIT कानपुर से पास आउट बता रहे हैं. इन बुज़ुर्ग सदस्य को स्वर्ग सदन आश्रम में पनाह मिली. ग्वालियर में स्वर्ग सदन आश्रम चलाने वाले युवक विकास गोस्वामी के पास किसी परिचित का फोन आया. उन्होंने बताया कि शिंदे की छावनी बस स्टैंड पर एक बुजुर्ग फुटपाथ पर पड़े हुए हैं. जब विकास अपने साथियों के साथ उनके पास पहुंचे चादर हटाया तो वो बुज़ुर्ग अंग्रेजी में उनसे बात करने लगे. ये सुनकर विकास थोड़ा चौंके. समझ गए कि ये कोई पढ़े-लिखे इंसान हैं. लेकिन हालात के सताए हुए हैं. IIT कानपुर के पास आउट विकास गोस्वामी ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम सुरेंद्र वशिष्ठ बताया और कहा कि वो बरेली के रहने वाले हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका एक भतीजा है जो अभी वर्तमान में ग्वालियर के गांधीनगर इलाके में रहता है.इतना परिचय मिलने के बाद विकास उन बुज़ुर्ग सज्जन को स्वर्ग सदन आश्रम ले आए. जब उनसे धीरे-धीरे पूछताछ और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो पता चला कि ये कोई और नहीं बल्कि ग्वालियर के मिशहिल स्कूल के टॉपर रहे सुरेंद्र वशिष्ठ हैं. उन्होंने 1969 में आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया और 1972 में लखनऊ के डीएवी कॉलेज से एलएलएम किया. उसके बाद दिल्ली के कनॉट प्लेस के रीगल स्थित खादी भंडार सहित कई जगह नौकरी भी की. भतीजा ग्वालियर में है लेकिन सुरेन्द्र वशिष्ठ इस हालत में कैसे पहुंचे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार है. सब विदेश में रहते हैं. कभी-कभी मैं उनसे मिलने जाता हूं. कभी परिवार वाले भी उनसे मिलने आते रहते हैं. विकास ने जब सुरेंद्र के बताए गए भतीजे से संपर्क किया तो उन्होंने उनकी सारी बातें सच होने की पुष्टि की. लेकिन साथ ही ये भी कहा कि सुरेन्द्र अविवाहित हैं. जे सी मिल में थे पिता बुजुर्ग सुरेंद्र वशिष्ठ अपनी उम्र 92 साल बता रहे हैं. फिलहाल विकास गोस्वामी ने उन्हें अपने स्वर्ग सदन आश्रम में शरण दे दी है. सुरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि उनके पिता ग्वालियर की जेसी मिल में काम करते थे. लोहिया बाजार में घर हुआ करता था.विकास गोस्वामी फिलहाल उनके परिवार का पता लगा रहे हैं. इससे पहले भी ग्वालियर के फुटपाथ में ठंड में ठिठुरते और कचरे में खाना ढूंढ़ते हुए पुलिस के एक पूर्व निरीक्षक मनीष मिश्रा मिले थे. उनकी मदद के लिए पहुंचे पुलिस वालों को मनीष ने पहचानकर नाम पुकार कर आवाज़ दी थी.

MP : सीधे जनता चुनेगी मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब सीधे जनता ही मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेगी। शिवराज कैबिनेट ने एक साल पहले कमलनाथ सरकार के वक्त लिए गए फैसले को पलट दिया है। कमलनाथ चाहते थे कि पार्षद मिलकर मेयर या पालिका अध्यक्ष चुनें। इसके पीछे तर्क दिया था कि यही लोकतांत्रिक तरीका है। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेशों में मुख्यमंत्री भी विधायक-सांसद मिलकर चुनते हैं। शिवराज सरकार चाहती है कि जनता ही चुने, इससे विकास तेजी से होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भोपाल-इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण आपसी समझौते के आधार पर करने का फैसला भी लिया गया। टोल से 160 करोड़ का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद कोरोना महामारी के चलते सरकार के खाली खजाने को भरने के लिए 13 स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। PWD के इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों से जो टैक्स मिलेगा, उसे हाईवे के मेंटेनेंस में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे सरकार को करीब 160 करोड़ रुपए रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा शिवपुरी झील के संरक्षण के लिए 19.55 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

इंदौर कलेक्टर ने मीटिंग में डांटा, कहा- यूजलेस तो रोने लगे सीएमएचओ

इंदौर। कलेक्टोरेट में मंगलवार दोपहर को उस समय रुटीन मीटिंग में लोग असहज हो गए, जब प्रसूति सहायता सहित अन्य कामों में पेंडेंसी को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया को मीटिंग में ही फटकार लगा दी। कलेक्टर ने उन्हें यूजलेस सीएमएचओ तक कह दिया। इसके बाद मीटिंग से बाहर आए जड़िया को सीने में दर्द हुआ और वे बाहर चेयर पर बैठ गए। इस दौरान उनके आंखों से आंसू भी छलक उठे। अन्य साथी उन्हें पकड़कर बाहर ले आए और यहां से निजी अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे। जांच के बाद वे पांच दिन के अवकाश पर चले गए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि रुटीन रिव्यू मीटिंग थी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी का एक्टिव रहना जरूरी है। सीएमएचओ के अंडर में प्रसूति सहायता के कई प्रकरण हैं। कोविड मैनेजमेंट की बहुत सी चीजें हैं। इसके अलावा भी अन्य कई जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में जिला अधिकारी गलती करेगा, तो उन्हें डांटना जरूरी है, तभी जनता को रिलीफ मिलेगा। आम जनता के प्रति सभी को अपना दायित्व समझना होगा। वे व्यक्ति अच्छे हैं, लेकिन जिस मेहनत से हम चाहते हैं, वे उस मेहनत से काम नहीं कर पाते। इसका कारण मुझे समझ नहीं आया है। कलेक्टर के अनुसार प्रसूति सहायता मिलने वाली राशि के साथ ही जननी सुरक्षा में लगी गाड़ियों की भी दो से ढाई हजार पेंडेंसी है। इसे लेकर ही उनसे जानकारी मांगी गई थी। वहीं, मामले में सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने कहा कि डांटने से यदि बीमार होने लगे, तो कैसे चलेगा। रुटीन मीटिंग थी। मीटिंग के बाद चेस्ट में पेन हो रहा था, इसीलिए निजी अस्पताल में रुटीन चेकअप के लिए गया था। यहां ईको सहित कुछ जांच करवाई है। सबकुछ ठीक है। उन्होंने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लगने से वे पांच दिन के अवकाश पर जा रहे हैं।

MP : घर बुलाकर की थी हत्या, हाथ-पैर बांध लाश को पेटी में किया पैक, ठिकाने लगाने से पहले खुली पोल

जबलपुर। तीन दिसंबर से लापता खालसा कॉलेज रजिस्ट्रार गौरव गुप्ता (40) की हत्या उसके ही सहकर्मी के घर से पुलिस ने सोमवार देर रात बरामद किया। आरोपी ने गौरव गुप्ता के गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या की थी। इसके बाद रस्सी से हाथ-पैर बांध कर शव को नए पेटी (टीन का बॉक्स) भर दिया था। शव को ठिकाने लगाने से पहले उसकी पोल खुल गई। देर रात गोरखपुर थाने से 300 मीटर दूरी पर स्थित द्वारका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए-3 में उसकी लाश मिली। लाश सड़ चुकी थी। मंगलवार को पीएम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल जब्त करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ये थी घटना तीन दिसंबर की सुबह 9.30 बजे पंचशील नगर निवासी गौरव गुप्ता स्कूटी एमपी 20 एसक्यू 9674 से कॉलेज निकले थे, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचे। उनका मोबाइल भी बंद बता रहा था। दोपहर में प्रिंसिपल ने सुपरवाइजर को पता लगाने घर भेजा, तब परिजनों को इसकी खबर लगी। वे भी तलाश करते रहे। रात 8.20 बजे छोटे भाई आशीष गुप्ता ने बड़े भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब से पुलिस तलाश कर रही थी। पांचवें दिन गौरव की लाश उसके ही कॉलेज में जूनियर सहकर्मी चंदन सिंह के किराए वाले फ्लैट में मिली। ऐसे आया चंदन संदेह में गौरव के बारे में पूछताछ करने चार दिसंबर को गोरखपुर पुलिस खालसा कॉलेज पहुंची। वहां चंदन सिंह से पुलिस ने पूछताछ की। उसे पांच दिसंबर को बयान दर्ज कराने थाने बुलाया। गोकलपुर रांझी निवासी चंदन सिंह थाने नहीं गया। उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। कॉलेज भी वह नहीं गया। पांच दिसंबर की रात वह मदनमहल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। वहां उसने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते फिनायल पी ली है। छह दिसंबर को पुलिस को इसकी खबर लगी। खून लगे कंबल से कातिल के गिरेबान तक सोमवार को गौरव की स्कूटी हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ी में मिली। स्कूटी की डिक्की में टिफिन मिला। थोड़ी दूरी पर बैग, एक पन्नी में जूते, मफलर, खून लगा कंबल आदि पड़ा था। बैग से 17 हजार रुपए, आईकार्ड, फीस रसीद, चेकबुक, अलमारी की चाबी, मास्क आदि जब्त किए। अस्पताल में भर्ती संदेही चंदन की पत्नी को पुलिस ने कंबल दिखाया। उसके पहचान करते ही पुलिस को अहम ब्रेक-थू मिला। पुलिस की टीम चंदन के गोकलपुर घर पहुंची। वहां उसका हत्या की वारदात के समय पहना गया शर्ट मिला। शर्ट को धो दिया था, लेकिन उसके बाजू में खून का निशान रह गया था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। मां, भाई को पुलिस उठा लाई। इसे बाद चंदन टूट गया। हत्या की ये बताई वजह 32 वर्षीय चंदन सिंह भी गौरव के साथ खालसा कॉलेज में एकाउंट सेक्शन में है। चार महीने पहले उसने रैकवार सरनेम की बीई कर चुकी युवती से लव मैरिज की थी। चंदन के मुताबिक इंटरकास्ट मैरिज को लेकर उसके परिवार में भी दिक्कत थी। इसी कारण उसने फ्लैट लिया था। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह पत्नी के साथ इसी फ्लैट में शिफ्ट होने वाला था। गौरव ज्योतिष का भी जानकार था। चंदन ने पूर्व में उसे फ्लैट दिखाया था। चंदन ने पुलिस को बताया कि गौरव इंटरकास्ट मैरिज को लेकर उसे और उसकी पत्नी को लेकर कई बार गंभीर टिप्पणी करता रहता था। सीनियर होने के चलते कॉलेज में भी डांटता था। इसी खुन्नस में उसने सबक सिखाने की योजना बनाई। मैसेज कर बुलाया था तीन दिसंबर को चंदन ने गौरव को मैसेज कर फ्लैट देखने के लिए बुलाया था। गौरव के आते ही उसने दरवाजा बंद कर लिया। अंदर वाले कमरे में ले जाकर दो-तीन थप्पड़ मारे और जोर से धक्का देकर गिरा दिया। गौरव भारी पड़ा। इस पर उसने चाकू से तीन वार किया। दो इधर-उधर लगा और तीसरा सीधे गर्दन को आर-पार कर गया। शव को कमरे में छोड़कर वह 15 मिनट में कॉलेज पहुंच गया। जिससे किसी को संदेह न हो। तीन की रात वह रांझी चला गया। ट्रॉली बैग में शव नहीं आया तो खरीद लाया पेटी चंदन चार दिसंबर को सुबह फ्लैट पर पहुंचा। कमरे में बिखरे खून को धोकर कंबल से साफ किया। गौरव गुप्ता के शव को रस्सी से हाथ-पैर व सिर को गठरी की तरह बांध दिया। रांझी से वह ट्राली बैग लेकर आया था। पर गौरव का शव उसमें नहीं समाया। इसके बाद रद्दी चौकी से एक पेटी खरीद कर लाया और शव को उसके अंदर डालकर पॉलीथिन से पैक कर दिया। चार को कॉलेज में पुलिस पूछताछ करने पहुंची तो घबरा गया। आत्महत्या करने पहुंच गया था भेड़ाघाट पांच दिसंबर को उसने मोबाइल बंद कर लिया। गोरखपुर थाने भी नहीं गया। शाम को गौरव की स्कूटी और खून से सना कंबल, उसके जूते, मफलर, हेलमेट ले जाकर हाऊबाग स्टेशन के पीछे झाड़ी में रख आया। हत्या के बाद से ही वह तनाव में था। गोरखपुर की एक दुकान से फिनाइल पी, लेकिन दो घूंट के बाद फेंक दिया। वहां से भेड़ाघाट व लम्हेटाघाट आत्महत्या करने के इरादे से पहुंचा। फिर गर्भवती पत्नी का ख्याल आते ही लौट आया और मदनमहल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। नाली में फेंक दिया था मोबाइल गौरव गुप्ता का मोबाइल उसने बंद करके महानद्दा के पास अंग्रेजी शराब के बाजू वाली गली के नाली में फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर को मोबाइल जब्त किया। वहीं अस्पताल परिसर में पार्क उसकी बाइक भी जब्त किया। फ्लैट से हत्या में प्रयुक्त चाकू, उसका जैकेट आदि जब्त किया। पुलिस ने पेटी व ट्राली बैग भी जब्त किया है। प्रकरण में 302, 201 भादवि का प्रकरण दर्ज करते हुए मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

PM मोदी 10 दिसंबर को नए संसद भवन का भूमि पूजन करेंगे, लोकसभा स्पीकर ने न्योता दिया

नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे दिल्ली में संसद भवन की नई बिल्डिंग का भूमि पूजन करेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम प्रकाश बिड़ला ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने PM मोदी से उनके घर मुलाकात की और इसके लिए न्योता दिया। इसी सिलसिले में ओम बिड़ला ने पिछले सप्ताह अधिकारियों के साथ नई बिल्डिंग की साइट का जायजा भी लिया था। ओम बिड़ला ने कहा कि 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर हम नए संसद भवन में दोनों सदनों के सेशन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि नए भवन में लोकसभा सांसदों के लिए लगभग 888 और राज्यसभा सांसदों के लिए 326 से ज्यादा सीटें होंगी। पार्लियामेंट हॉल में कुल 1,224 सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे। विरोध में विपक्ष, लेकिन सरकार अडिग जब देश में कोरोना फैला है, ऐसे वक्त नया संसद भवन बनाने पर विपक्ष ने सरकार की आलोचना की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने नया भवन बनाने की टाइमिंग और खर्च पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि इस समय नई बिल्डिंग बनाने के बजाय सरकार को कोरोना से लड़ने पर ध्यान देना चाहिए। इस साल की शुरुआत में सरकार ने नया संसद भवन बनाने के अपने फैसले को सही ठहराया था। टाटा को मिली जिम्मेदारी अधिकारियों ने सितंबर में बताया था कि नए भवन को त्रिकोण के आकार में डिजाइन किया गया है। इसे मौजूदा परिसर के पास ही बनाया जाएगा। इस पर 861.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिल्डिंग का काम एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। इसे बनाने का जिम्मा टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को मिला है। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने इसके लिए 865 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वहीं, सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) की ओर से 940 करोड़ रुपये लागत बताई गई थी। आखिर में बाजी टाटा के हाथ लगी। अभी बना संसद भवन अंग्रेजों के राज में बना था। इसे एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। उन्होंने नई दिल्ली का कंस्ट्रक्शन और प्लानिंग भी की थी। गोल आकार में बना संसद भवन भारत की सबसे बेहतरीन इमारतों में शुमार है। इसके सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा बनी है। ​​​ सरकार ने बनाया सेंट्रल विस्टा का मास्टर प्लान सरकार ने राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच नई इमारतें बनाने के लिए सेंट्रल विस्टा का मास्टर प्लान तैयार किया है। इसी इलाके में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के लिए 10 बिल्डिंग बनाई जाएंगी। राष्ट्रपति भवन, मौजूदा संसद भवन, इंडिया गेट और राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत को वैसा ही रखा जाएगा। सेंट्रल विस्टा के मास्टर प्लान के मुताबिक, पुराने संसद भवन के सामने गांधीजी की प्रतिमा के पीछे नया तिकोना संसद भवन बनेगा। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के लिए एक-एक इमारत होगी, लेकिन सेंट्रल हॉल नहीं बनेगा। यह इमारत 13 एकड़ जमीन पर तैयार होगी।

सात साल बाद जेल से बाहर आया आसाराम का बेटा नारायण साईं 14 दिन की फरलो

सूरत। यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम का बेटा नारायण साईं शनिवार को करीब 7 साल बाद जेल से बाहर आया। सूरत की लाजपोर जेल से बाहर आते ही पुलिस उसे लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। गुजरात हाईकोर्ट ने मां की तबीयत ठीक न होने की वजह से नारायण साईं की 14 दिन की फरलो मंजूर की है। 14 दिन की जमानत की गुहार लगाई थी नारायण साईं ने भी अपने माता-पिता से मिलने के लिए 14 दिन की जमानत की गुहार लगाई थी। इन दिनों नारायण की मां की तबीयत खराब है और हार्टअटैक के चलते उनका दिल भी मात्र 40 फीसदी ही काम कर रहा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने साईं की याचिका मंजूर की है। क्या है पूरा मामला 2013 में सूरत के आश्रम की दो साधिकाओं ने साईं के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी। साधिकाओं का आरोप था कि 2002 से 2004 के बीच नारायण साईं ने परिवार को मारने की धमकी देकर उनका शोषण किया था। इसके बाद वो फरार हो गया था, जिसे करीब एक महीने बाद पंजाब-दिल्ली बॉर्डर से अरेस्ट किया गया था। इसी मामले में नारायण साईं को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। पैरोल और फरलो में अंतर पैरोल में कैदी को जेल से बाहर जाने के लिए एक संतोषजनक कारण बताना होता है। प्रशासन, कैदी की अर्जी को मानने के लिए बाध्य नहीं है। प्रशासन कैदी को एक समय विशेष के लिए जेल से रिहा करने से पहले समाज पर इसके असर को भी ध्यान में रखता है। पैरोल एक तरह की अनुमति लेने जैसी है। इसे खारिज भी किया जा सकता है। फरलो एक डच शब्द है। इसके तहत कैदी को अपनी सामाजिक या व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए कुछ समय के लिए रिहा किया जाता है। इसे कैदी के सुधार से जोड़कर भी देखा जाता है। तकनीकी तौर पर फरलो कैदी का मूलभूत अधिकार माना जाता है।

पति ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाई तो पत्नी कोर्ट पहुंची, पति ने टेस्ट कराके पुरुषत्व का सबूत दिया

भोपाल। भोपाल में अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉ ट्रिब्यूनल (विधिक प्राधिकरण) में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति को कोरोना फोबिया की वजह से पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाना महंगा पड़ गया। इस डिस्टेंसिंग की वजह से नई-नवेली पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसने 5 महीने बाद प्राधिकरण में भरण-पोषण का आवेदन दिया। मामले में काउंसलिंग की तो पता चला कि कोरोना के डर से पति ने दांम्पत्य दायित्वों को नहीं निभाया। इस पर पत्नी ने आरोप लगा दिया कि उसका पति दांम्पत्य संबंध निभाने लायक ही नहीं है। पत्नी को मनाने के लिए पति को मेडिकल टेस्ट कराके पुरुषत्व का प्रमाण देना पड़ा। मामले में समझौता होने के बाद शुक्रवार को महिला पति के साथ ससुराल चली गई । दोनों की शादी 29 जून को हुई थी। प्राधिकरण में महिला ने 2 दिसंबर को आवेदन दिया था। उसने आरोप लगाए थे कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। उसकी शादी को 5 महीने ही हुए हैं। पत्नी के पास नहीं आता था पति पत्नी ने बताया कि शादी के बाद ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पति फोन पर तो अच्छी बातें करते थे, लेकिन पास नहीं आते थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। महिला का कहना था कि जिससे उसने जीवनभर का रिश्ता जोड़ा, वही दूरी बना रहा था। उसने यह बात अपने परिजन को बताई। मायके वालों ने पति से बात करना चाही, लेकिन उसने सही तरीके से उत्तर नहीं दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना और पति की बेरुखी को देखते हुए वह मायके आ गई और दो महीने यहीं रही। महिला का कहना है कि उसका पूरा जीवन पड़ा है, लिहाजा भरण-पोषण का खर्चा दिया जाए। पति फिट निकला, पत्नी मान गई मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने मेडिकल कराने की सलाह ही। पति ने प्राधिकरण के सामने मेडिकल रिपोर्ट रखी, जिसमें वह फिट था। मेडिकल रिपोर्ट को देखने के बाद पाया कि महिला ने पति पर झूठा आरोप लगाया था। महिला और उसके परिजन की काउंसलिंग की गई। उसके बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल जाने को तैयार हो गई। काउंसलर ने हिदायत दी कि वह आगे से किसी प्रकार के झूठे आरोप नहीं लगाए। वहीं दोनों को कोरोना टेस्ट कराके समस्या के निदान की सलाह दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि महिला ने पति पर झूठे आरोप लगाए थे कि वह दांम्पत्य संबंध निभाने योग्य नहीं है। काउंसलिंग के दौरान खुलासा हुआ कि पति को कोरोना फोबिया था, जिसकी वजह से वह पत्नी से भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहा था। कोरोना होने के डर से नहीं जाता था पत्नी के पास काउंसलिंग के दौरान पति ने खुलासा किया कि शादी के बाद ही पत्नी के परिवार वाले पॉजिटिव हो गए। उसको लगता था कि हार्ड इम्युनिटी की वजह से उसे या पत्नी में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। उसका मानना था कि जब आसपास वाले पॉजिटिव थे, तो हो सकता है कि उसे और पत्नी को भी कोरोना हो। इसकी वजह से वह संबंधों को निभाने से झिझकता था।

स्पा सेंटर में देह व्यापार : रिसेप्शनिस्ट की जॉब पर पहुंची युवती को कस्टमर के पास भेजा

भोपाल। भोपाल में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ है। सेंटर की संचालिका रिसेप्शनिस्ट के जॉब पर रखने के बहाने लड़कियों को इस धंधे में धकेल देती थी। इसका पता तब चला, जब एक युवती ने कस्टमर को खुश करने से मना कर दिया। युवती ने हंगामा करते हुए दोस्तों को बुला दिया। हंगामा बढ़ता देख संचालिका और कस्टमर युवती के हाथ-पैर जोड़ने लगे। माफी मांगने के कारण मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में युवती ने माता-पिता के कहने पर देर रात कोलार थाने में संचालिका और कस्टमर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोलार पुलिस के अनुसार अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने बताया कि उसे जॉब की जरूरत थी। उसकी एक दोस्त ने उसे कोलार स्थित ईडन स्पा सेंटर की संचालिका का नंबर दिया था। उसने कहा था कि वह रिसेप्शनिस्ट की जॉब है। संचालिका मुस्कान से उसकी फोन पर बात हुई। उसे जॉब मिल गई। उसके बाद वह कल यानी शुक्रवार को पहले दिन जॉब पर गई थी। शाम करीब 6:30 बजे मुस्कान ने उससे कहा, कस्टमर आया हुआ है। वह कमरे में जाकर टॉवेल आदि रख दें। युवती कमरे में टॉवेल रखने गई, तो कस्टमर मदन त्रिपाठी ने अंदर से कुंडी लगा दी और छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए मदन को धक्का दिया और कुंडी खोलकर बाहर आ गई। उसने अपने दोस्तों को फोन लगाकर बुला लिया, जिसके बाद स्पा सेंटर में हंगामा हुआ। मामले का खुलासा होने के बाद मुस्कान और मदन युवती के सामने गिड़गिड़ाने लगे, जिसके बाद सुलह हो गई। माता-पिता के कहने पर एफआईआर हुई काफी हंगामे के बाद युवती घर आ गई। उसने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद माता-पिता ने उसे एफआईआर कराने की सलाह दी। देर रात कोलार थाने पहुंचे युवती ने मदन और मुस्कान के खिलाफ देह व्यापार और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोलार में 4 दिन के अंदर दूसरे स्पा सेंटर पर कार्रवाई कोलार में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का यह दूसरा मामला है। इससे 4 दिन पहले क्राइम ब्रांच पुलिस ने लंडर स्पा सेंटर पर दबिश देते हुए 3 युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें लड़कियां नेपाल तक से लाई गई थी। यह 8 हजार रुपए महीने पर रखी जाती थी और फिर इनसे कस्टमर को खुश करने के लिए लगा दिया जाता था।

Ind vs Aus 1st T20I: भारत ने जीता पहला मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से दी पटखनी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मैदान पर खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 20 ओवर में केेएल राहुल के अर्धशतक और जडेजा की तेज 44 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 161 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 162 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन ही बना पाई और उसे 11 रन से हार मिली। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। ऑस्ट्रेलिया की पारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत काफी अच्छी रही और उन्होंने शॉर्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। फिंच का विकेट 35 रन पर चहल ने लिया जिन्हें जडेजा की जगह मैच में शामिल किया गया। स्मिथ को भी चहल ने 12 रन पर कैच आउट करवा दिया। ग्लेन मैक्सवेल को नटराजन ने दो रन पर आउट कर दिया। टी नटराजन ने शॉर्ट को 34 रन पर हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट करवा दिया। मैथ्यू वेड 7 रन बनाकर चहल का शिकार बने तो वहीं हेनरिक्स 30 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। स्टार्क एक रन बनाकर आउट हुए जबकि स्वैपसन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से चहल व नटराजन ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने एक विकेट लिए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को खराब शुरुआत मिली। 6 गेंदों में एक रन बनाकर शिखर धवन क्लीन बोल्ड हो गए। उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली के बीच एक साझेदारी हुई, लेकिन कोहली 9 गेंदों में 9 रन बनाकर मिचेल स्वेप्सन के शिकार बने। तीसरा विकेट संजू सैमसन के तौर पर गिरा जो 15 गेंदों में 23 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्वेप्सन के हाथों कैच आउट हुए। भारत के लिए केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का अपनी पारी के दौरान जड़ा। भारत को चौथा झटका मनीष पांडे के रूप में लगा जो 8 गेंदों में 2 रन बनाकर एडम जैम्पा की गेंद पर जोश हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए। केएल राहुल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा जो 40 गेंदों में 51 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर एबॉट के हाथों कैच आउट हुए। हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 16 रन बनाकर हेनरिक्स की गेंद पर स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। टी नटराजन का डेब्यू 2 दिसंबर को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले टी नटराजन को 4 दिसंबर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला । वनडे मैच से पहले आइपीएल में यॉर्कर किंग बने टी नटराजन को प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में जगह मिली। जसप्रीत बुमराह को टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया गया।

हैदराबाद नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने टीआरएस व ओवैसी को दी मात

हैदराबाद। हाईप्रोफाइल हैदराबाद नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज करके AIMIM के गढ़ में औवैसी को मात दी है। वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी टीआरएस शीर्ष पर बनी हुई। इन चुनाव परिणामों में कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। तेंलगाना प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नगर निगम चुनाव के ताजा परिणामों के अनुसार एआइएमआइएम ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की है और भाजपा ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, टीआरएस 56 सीटों पर जीत दर्ज करके एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। शुरुआत में किसी ने यह कल्‍पना नहीं की थी कि भाजपा यहां इतना अच्‍छा परफॉर्म कर पाएगी। यहां तक कि एग्जिट पोल में भी टीआरएस को ही बढ़त दिखाई गई थी। लेकिन भाजपा को कहीं न कहीं कोई उम्‍मीद नजर आ रही थी, इसलिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं को प्रचार में उतरा था। भले ही यह चुनाव नगर निगम का हो लेकिन जितने जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार किया है, उसके बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए हाईप्रोफाइल नेताओं को मैदान में उतारा। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, तेजस्वी सूर्या और देवेंद्र फडणवीस जैसे हाईप्रोफाइल नेताओं ने भी चुनाव प्रचार किया। पार्टी ने इन चुनावों के लिेए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 35 फीसद हुआ था मतदान इस बार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया गया था। वहीं, कोरोना महामारी के कारण इस बार सिर्फ 35 फीसद ही मतदान हुआ। इन चुनावों में कुल 74 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 38,89,637 पुरुष वोटर और 35,76,941 महिला वोटर शामिल हैं। गौरतलब है कि इस बार चुनाव में, सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), भारतीय जनता पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम पार्टी मैदान में हैं। हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता जीएचएमसी चुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से खुश होकर एक दूसरे का हाथ थामकर और विक्ट्री साइन बनाते हुए जीत का जश्न मनाया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet