LATEST NEWS

मसाज पार्लर का सच:भोपाल के स्पा सेंटर में मिली सेक्स वर्कर नेपाल से लाई जाती थीं; पेमेंट 8 हजार

भोपाल। कोलार इलाके में लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में पकड़ी गई सेक्स वर्कर नेपाल तक से लाई गई थीं। उन्हें 8 हजार रुपए महीने पर रखा गया था, जबकि वह ग्राहकों से पेमेंट से कई गुना ज्यादा टिप में ले लेते थीं। स्पा सेंटर में नेपाल के अलावा देश के कई हिस्सों जैसे नागपुर से भी लड़कियां बुलाई जाती थी। सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियों ने पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच की टीम को कई लड़कियों और ग्राहकों के नंबर मिले हैं। पुलिस अब उन सभी नंबरों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मौके से दो ग्राहक भी पकड़े थे। एक हजार रुपए में होती थी इंट्री क्राइम ब्रांच भोपाल के एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि एक हजार रुपए में तो सिर्फ इंट्री होती थी। इसके बाद ग्राहक की डिमांड के अनुसार कीमत तय होती थी। इसमें लड़कियां भोपाल से लेकर दूसरों शहरों और विदेशी के मॉडल मिलते थे। हालांकि उम्र, शहर और देश के अनुसार मसाज की कीमत तय होती थी। समय पहले से ही तय रहता था। मिनट के अनुसार चार्ज किया जाता था। पुलिस आरोपियों के पास मिले नंबरों की पड़ताल कर रही है। सोशल मीडिया पर हो रहा था संचालित बीडीए कॉलोनी सलैया में रहने वाले मुख्य आरोपी और स्पा सेंटर के मैनेजर अनिल वर्मा सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राहकों और लड़कियों के संपर्क में रहता था। वह ग्राहक की डिमांड के अनुसार ही लड़कियों से संपर्क करता था। ग्राहक को पहले से ही चार्ज आदि के बारे में बता दिया जाता था। सोशल मीडिया पर भेजे गए फोटो का चयन होने के बाद सौदा तय हो जाता था।

बैठक में किसानों ने ठुकराया सरकार का खाना, धरनास्थल सिंधु बॉर्डर से पैक होकर आया लंच

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसान नेताओं की बैठक जारी है. कृषि कानूनों पर सरकार और किसान नेताओं की चौथे दौर की बातचीत को 3 घंटे से ज्यादा का समय हो गया. इस मैराथन बैठक के दौरान लंच ब्रेक भी हुआ. इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार की खातिरदारी मंजूर नहीं की और अपना खाना मंगाकर खाया. किसान नेताओं के लिए खाना सिंधु बॉर्डर से सफेद रंग की एंबुलेंस में पैक होकर आया था. सिंधु बॉर्डर पर लगे लंगर से किसान नेताओं के लिए खाना पहुंचा. किसान नेताओं ने पहले ही मन बना लिया था कि सरकार का खाना स्वीकार नहीं करेंगे. आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 8 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं, सरकार किसानों को समझाने में जुटी है. सरकार का कहना है कि कृषि कानून किसानों के पक्ष में है. आज की बैठक में किसान नेताओं की तरफ से कविता तालुकदार अकेली महिला हैं. कविता एक सोशल एक्टिविस्ट हैं और इस आंदोलन की सेंट्रल कोऑर्डिनेशन कमिटी की मेंबर भी हैं. इस चर्चा में किसान नेताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए कविता ने जबरदस्त दलीलें दी हैं. बैठक में कविता के सवालों ने कृषि मंत्रालय के पदाधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए. कविता ऑल इंडिया किसान संयुक्त समिति की भी सदस्य हैं. सरकार के जवाब के बाद किसान नेताओं ने पूछा कि सरकार आखिर क्यों गोल-गोल चक्रों में घूम रही है. सरकार और किसानों नेताओं की बातचीत दोपहर 12 बजे शुरू हुई. किसानों की ओर से MSP पर अपनी मांग रखी गई. किसानों ने अपनी ओर से दस पन्नों का खाका पकड़ाया. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कुल दस पन्नों का खाका सरकार को सौंपा गया. एंबुलेंस से आया किसानों के लिए खाना किसानों की ओर से कृषि सचिव को खाका सौंपा गया, जिसमें 5 मुख्य बिंदु हैं. APMC एक्ट में 17 प्वाइंट पर असहमति है, एसेंशियल कमोडिटी एक्ट में 8 प्वाइंट पर असहमति है. इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में 12 प्वाइंट पर असहमति है.

कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी, एम्स डायरेक्टर बोले- अगले महीने तक भारत को मिल जाएगा टीका

देश में कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर आ रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 35 हजार नए मामले सामने आए हैं. कोरोना की थमती रफ्तार पर दिल्ली एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हम कोरोना ग्राफ देख रहे हैं और अगर नियमों का पालन करते रहे तो यह गिरावट जारी रहेगी. डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आने वाले तीन महीने काफी महत्वपूर्ण हैं. अगर हम सावधानी बरतना जारी रखते हैं तो कोरोना महामारी के खतरे को टाल सकते हैं. कोरोना वैक्सीन पर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि भारत में जो टीके बनाए जा रहे हैं, वह अंतिम चरण के ट्रायल में है. डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत तक हमें कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी वैक्सीनाइजेशन की इजाजत मिल जाए. हमें वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है, जिससे जनता को वैक्सीन देना शुरू किया जा सके. डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहना है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छा डेटा उपलब्ध है कि टीके बहुत सुरक्षित हैं. वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता से कोई समझौता नहीं किया गया है. 70,000-80,000 स्वयंसेवकों ने टीका लगवाया, कोई महत्वपूर्ण गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया. डेटा से पता चलता है कि अल्पावधि में टीका सुरक्षित है. डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जब हम बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाते हैं, तो उनमें से कुछ को कोई न कोई बीमारी हो सकती है, जो टीके से संबंधित नहीं हो सकती है.

इंदौर : अवैध शराब बेचकर की लेडी डाॅन बनी अलका, प्रशासन ने तीन मंजिला मकान ध्वस्त

इंदौर। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस का एंटी माफिया अभियान के तहत गुरुवार को लेडी डाॅन अलका के द्वारिकापुरी के श्रीराम नगर स्थित तीन मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। मकान को तोड़ने के दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा किया। उसका कहना था कि यह मकान उसने अलका से दो साल पहले खरीदा है। इसका शपथ पत्र भी उसके पास है। हालांकि टीम ने इसे नकार दिया। महिला को घर से बाहर निकालकर मकान पर बुलडोजर चला दिया। इन सबके बीच लेडी डॉन की, जो कहानी सामने आई, वह भी चौंकाने वाली है। वह शराब बेचकर स्लम एरिया से पॉश कॉलोनी तक पहुंच गई और किसी का ध्यान इस ओर नहीं किया। स्लम से लखपति बनने तक का सफर अलका अन्नापूर्णा क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित स्लम एरिया में रहकर अवैध शराब बेचा करती थी। 2007 से इसका नाम अपराधी के रूप में आने लगा। इस पर ज्यादातर आबकारी एक्ट के ही मामले हैं। दो-तीन साल पहले उसने द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर में साढ़े 7 50 वर्ग फीट के प्लाॅट पर मकान खड़ा किया। इसकी अनुमानित राशि करीब 40 लाख रुपए होगी। इसके बाद यहां भी उसके कारनामे जारी रहे। द्वारिकापुरी क्षेत्र में अपराध भी दर्ज किए गए। कुछ समय पहले ही लसुड़िया क्षेत्र में गाेयल परिवार के यहां हुई डकैती में भी उसका नाम सामने आया था। उस समय पता चला था कि एक महिला कार से पहले रैकी करने आई थी। वह महिला कोई और नहीं, बल्कि अलका ही थी। वह शराब बेचते हुए ही लखपति बन गई। पूरा परिवार ही अपराध में लिप्त निगम अधिकारी ओम प्रकाश गोयल के अनुसार जोन 14 में श्रीराम नगर कॉलोनी में अलका का मकान तोड़ा गया है। तीन मंजिला पक्का मकान था। 750 स्क्वेयर फीट के प्लाॅट साइज में करीब 2000 स्क्वेयर फीट अवैध निर्माण किया गया था। टीआई डीबीएस नागर के अनुसार श्रीराम नगर निवासी अलका और उसका पति अशोक दीक्षित लिस्टेड बदमाश है। अलका पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पति पर करीब 18 केस दर्ज हैं। अलका पर आबकारी एक्ट के ज्यादातर मामले हैं। वह लसुडिया के चोरी मामले में जेल गई थी। पिछले महीने की जेल से रिहा हुई है। इसके बेटे जयदीप पर भी छेड़छाड़ और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। उद्योगपति के घर पर की थी चोरी पुलिस के अनुसार लसुड़िया क्षेत्र में रहने वाले उद्योगपति के यहां चोरी के आरोप में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इंदौर के दो बदमाशों ने देवास के कंजर गिरोह के बदमाशों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात से पहले बदमाशों ने 15 दिन तक घर की रैकी की थी। रैकी करने वाली कोई और नहीं कार में सवार अलका ही थी। इन्होंने उद्योगपति और उनकी पत्नी को गन पॉइंट पर लिया। फिर अलमारियों में रखी रुपयों की थैली लेकर भाग गए थे। आरोपियों ने बताया था कि उन्हें हवाला के करोड़ों रुपए रखे होने की सूचना मिली थी। उसे ही लूटने गए थे। घर के इलेक्ट्रॉनिक गेट लॉक होने से पहले ही वे घुस गए थे। इन्होंने पहले उद्योगपति के बेटे और उसके दोस्त को बंधक बनाया। बहू ने यह देख खुद को कमरे में बंद कर पिता को फोन किया, जिसके बाद आस-पास रहने वाले रिश्तेदार आए, तो बदमाशों से मुठभेड़ भी हुई थी।

MP : खंडवा में ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से दूल्हे सहित 8 की मौत, 25 घायल

खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र में महलू गांव के पास गुरुवार दोपहर बरात लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में दूल्हा, उसकी मां समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें खंडवा जिला अस्पताल रैफर किया गया है। खालवा के गारबेड़ी से कुंअर सिंह की बरात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। वाहन में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार थे। रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के महलू गांव के पास पुलिया से गुजरते समय वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वाहन में बैठे लोग 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूल्हे कुंअर सिंह पिता लल्लूराम की भी मौत हो गई। इसके अलावा मरने वालों में भागवती बाई पति सालगराम, सरजूबाई पति गोविंद, बुधियाबाई पति भागीरथ, तुलसाबाई पति हीरा और गोपीबाई पति मंशाराम शामिल हैं।

ऐसे जज्बे को सलाम फाइव स्टार होटल का शेफ नौकरी जाने के बाद सड़क किनारे बेच रहा बिरयानी

मुंबई . कोरोना के चलते ऐसे कई लोग हैं जिनकी नौकरी चली गई। इन सभी लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल साबित हुआ है। इनमें से कई लोग आज भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने अपना छोटा-मोटा बिजनेस शुरू कर आजीविका चलाई है। इन्हीं लोगों में अक्षय पारकर का नाम भी शामिल है जो मुंबई में रहने वाले एक शेफ हैं। महामारी से पहले वे एक इंटरनेशनल लग्जरी क्रूज और फाइव व सेवन स्टार होटल्स में शेफ की नौकरी करते थे। महामारी के चलते उनकी 8 साल पुरानी नौकरी छूट गई। ऐसे वक्त में अक्षय ने हार मानने के बजाय रोड़ साइड स्टॉल की शुरुआत की और पांच सितारा होटल की क्वालिटी वाली बिरयानी बेचने लगे। अक्षय की दिल जीतने वाली कहानी के बारे में लोगों को उस वक्त पता चला जब एक फेसबुक पेज ‘बीइंग मालवानी’ पर उनकी कहानी बयां की गई। अक्षय के इस फूड स्टॉल का नाम ‘पारकर बिरयानी हाउस’ है जो मुंबई में दादर के पास शिवाजी मंदिर के सामने है। इस व्यक्ति ने अपने मेनू में बिरयानी की तीन वैरायटी को शामिल किया जिसमें वेज, अंडा और चिकन बिरयानी शामिल हैं। उनकी हाफ प्लेट बिरयानी की कीमत 65 रुपए और फुल प्लेट बिरयानी 140 रुपए की है। इसके अलावा अक्षय पार्टीज और शादी के लिए भी बिरयानी के ऑर्डर लेते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय के जोश और जज्बे की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

यूपी के सीएम योगी पहुंचे मुंबई टी शिवसेना तिलमिलाई , फिल्म सिटी को लेकर ठानी ठनी

मुंबई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में उन्होंने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बांड लॉन्च किए। इसके बाद योगी कई बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात करेंगे। योगी के इस दौरे को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। यूपी में फिल्म सिटी बनाने के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- कॉम्पटीशन अच्छी बात है, लेकिन किसी की धमकी नहीं चलेगी। योगी ने इसके जवाब में कहा, ‘हम कुछ नहीं ले जा रहे, मुंबई फिल्म सिटी यहीं रहेगी, यूपी में वहां के माहौल और जरूरतों के हिसाब से नई फिल्म सिटी बनाई जा रही है। वहीं, योगी जिस होटल में ठहरे हैं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( MNS) ने उसके बाहर एक पोस्टर लगाया है। इसमें आदित्यनाथ का नाम लिए बिना उन्हें ‘ठग’ कहा गया है। महाराष्ट्र के उद्योग यहीं रहेंगे: उद्धव ठाकरे मंगलवार शाम को इंडियन मर्चेंट ऑफ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स में बोलते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था, ‘महाराष्ट्र मैग्नेटिक राज्य है। उद्योगपतियों में आज भी महाराष्ट्र का आकर्षण कायम है। राज्य का कोई भी उद्योग बाहर नहीं जाएगा। इसके उलट, दूसरे राज्यों के उद्योगपति भी महाराष्ट्र आएंगे। राउत ने पूछा- क्या मुंबई के अलावा कहीं और भी जाएंगे योगी? इधर, शिवसेना सांसद संजय राउत ने पूछा कि क्या सीएम योगी दूसरे राज्यों में बनी फिल्म सिटी भी देखने जाएंगे? राउत ने कहा- मुंबई की फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान नहीं है। दक्षिण भारत में भी बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी हैं। क्या योगी जी इन जगहों पर जाकर कलाकारों से बात करेंगे या क्या वे केवल मुंबई में ही ऐसा कर रहे हैं? मनसे ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर राज ठाकरे की पार्टी MNS ने योगी के होटल के बाहर लगाए पोस्टर में लिखा, ‘कहां राजा भोज कहां गंगू तेली’, नाकाम राज्य की बेरोजगारी छुपाने के लिए मुंबई के उद्योग को UP ले जाने आया है ठग।’ उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच योगी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने शिवसेना और NCP पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां अंडरवर्ल्ड के जरिए बॉलीवुड पर दबाव बना रही है। कई फिल्म निर्देशक, निर्माता, कलाकार मुंबई छोड़कर यूपी आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड के जरिए धमकाया जा रहा है।

MP : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- किसान आंदोलन के पीछे CAA, NRC और दंगा भड़काने वाली ताकतें

जबलपुर. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस पूरे आंदोलन को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NRC) को लेकर दंगा भड़काने वाली ताकतों की साजिश बताया है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में जारी किसान आंदोलन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बातचीत का प्रयास कर रही है. इसका हल किसानों से बातचीत के ज़रिए ही निकल सकता है. लेकिन जो उकसाने वाले असामाजिक तत्व और जो लोग जबर्दस्ती वहां पहुंचे हैं वह आपसी बातचीत और समन्वय के बीच व्यवधान पैदा कर रहे हैं. एमपी के गृह मंत्री ने स्पष्ट आरोप लगाए कि किसान आंदोलन के पीछे वही ताकतें हैं जो सीएए और एनआरसी आंदोलन के पीछे जुड़ी रही हैं. विधानसभा सत्र में अहम प्रस्तावो पर होगी चर्चा सिंगरौली प्रवास पर निकले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कुछ देर के लिए जबलपुर के डुमना विमान तल पर रुके. इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की. करीब 30 मिनट पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ समय बिताने के बाद वे यहां से सिंगरौली के लिए रवाना हुए.

MP में कौन बनेगा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष: मैदान में विधायक और नेता पुत्रों के अलावा 12 उम्मीदवार

भोपाल. लंबे समय बाद यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के मध्य प्रदेश (MP) अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है. चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर सियासी माहौल गर्म हो उठा है. सात साल तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले कुणाल चौधरी की जगह अब नया अध्यक्ष चुना जाना है. इसके लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस के 2 विधायकों, नेता पुत्रों सहित कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं.15 दिसंबर को ऑनलाइन चुनाव होगा. एमपी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल चेहरों पर नजर डालें तो… -कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी – अंकित डोली -हर्षित गुरु – जावेद खान – मोना कौरव – पिंकी मुद्गल – संजय यादव – विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा – विधायक विपिन वानखेड़े – वंदना बेन – विक्रांत भूरिया और विवेक त्रिपाठी शामिल हैं. ऑनलाइन चुनाव उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस अपनी यूथ ब्रिगेड में जान फूंकने की तैयारी में है. यही कारण है कि लंबे समय से अटका यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने की उसने पूरी तैयारी कर ली है. 12 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं. 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव की प्रक्रिया कोरोना के कारण ऑनलाइन होगी. यूथ कांग्रेस के सदस्य मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए मतदान की प्रक्रिया में शामिल होंगे. दिसंबर के आखिरी तक नतीजों का ऐलान हो जाएगा. नये अध्यक्ष के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस को मजबूती देने की तैयारी है. ताकि 2023 के चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी यूथ ब्रिगेड तैयार कर सके. लेकिन सवाल यह भी है कि कांग्रेस विधायक और नेता पुत्रों के सहारे संगठन को कितना मजबूत कर पाती है.

शेयर बाजार : सेंसेक्स 44655 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद

मुंबई। अच्छे GST कलेक्शन जैसे मजबूत घरेलू संकेतों और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते मंगलवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 505.72 अंक ऊपर चढ़कर 44,655.44 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। क्लोजिंग के वक्त पिछला रिकॉर्ड स्तर 26 नवंबर को था, जब सेंसेक्स 44,259.74 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स का अब तक का हाइएस्ट लेवल 44,825.37 है, लेकिन 25 नवंबर का यह आंकड़ा इंट्रा-डे का है। शेयर बाजार में बने 2 और रिकॉर्ड निफ्टी का रिकॉर्ड लेवल: मंगलवार को निफ्टी इंडेक्स भी 140.10 अंक ऊपर चढ़कर पहली बार 13,109.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबारी दिन में इंडेक्स ने 13,128.40 को टच किया। हालांकि, इंडेक्स का हाइएस्ट लेवल 13,145.85 है, जो 25 नवंबर को इंट्रा-डे में बना था। मंगलवार को बाजार की तेजी को ऑटो और आईटी शेयरों ने लीड किया। निफ्टी ऑटो, आईटी और मेटल इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त रही। मार्केट कैप: BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड 176.26 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। इससे पहले यह 30 अक्टूबर को 157.90 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा था। यानी तब से अब तक टोटल मार्केट कैप 18.36 लाख करोड़ रुपए बढ़ चुका है। निफ्टी में सरकारी कंपनी गेल का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ है। सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर 5-5 फीसदी ऊपर बंद हुए। टेक महिंद्रा का शेयर भी 4% ऊपर बंद हुआ। वहीं, नेस्ले इंडिया का शेयर 2% नीचे बंद हुआ। ऑटो इंडेक्स में अमारा राजा बैट्रीज का शेयर भी 2% नीचे बंद हुआ है। सुबह BSE सेंसेक्स 286.11 अंक ऊपर 44,435.83 पर और निफ्टी 93.25 अंक ऊपर 13,062.20 पर खुला था।

सीएम शिवराज की हुई किरकिरी, पत्नी पर कविता चोरी करने का आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर कविता चोरी करने का आरोप लगा है। एक लड़की ने दावा किया है कि उसने अपने डैडी की याद में इस कविता को लिखा था और 21 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। साधना सिंह ने इस कविता को कॉपी किया। डैडी शब्द की जगह बाबूजी किया और पोस्ट कर दिया। बाद में शिवराज ने इसे शेयर करते हुए साधना सिंह की लिखी कविता बताया। सीएम ने लिखा था कि उनकी पत्नी साधना ने कविता अपने पिता के लिए लिखी है, जिनकी कुछ दिनों पहले ही मौत हो गई थी। भूमिका ने कविता के शब्दों में हेरफेर पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा है कि वे अपने पिता को डैडी कहती थी, लेकिन सोशल मीडिया इसे कुछ लोग बाबूजी, बाऊजी या पापा जैसे शब्दों के साथ शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि कविता के शब्द बेहद व्यक्तिगत हैं और इससे उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। इसे तोड़-मरोड़कर कविता के साथ अन्याय न करें। कांग्रेस ने कहा- भाजपा नाम बदलने में माहिर इस विवाद पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है। अब तो शिवराज दूसरों की लिखी कविता को अपनी धर्म पत्नी की लिखी हुई बता रहे हैं। 18 नवंबर को सीएम शिवराज के ससुर का निधन हो गया था 18 नवंबर की देर रात मुख्यमंत्री के ससुर घनश्यामदास मसानी का निधन हो गया था। 88 साल के मसानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उस समय सीएम अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए गए थे। खबर मिलते ही शिवराज अपनी यात्रा बीच में छोड़कर लौट आए थे

बिहार में शख्स ने अपनी पत्नी और 5 बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा हुई 4 बच्चों की मौत

बिहार में सीवान जिले के अलीमर्दनपुर गांव में एक सनकी बाप ने अपने पांच बच्चों और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और एक बच्ची नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसका भी इलाज चल रहा है। आरोपी अवधेश चौधरी पुलिस को खुद ही फोन करके वारदात की सूचना दी थी। जिनकी मौत हुई उनमें अवधेश की बेटी ज्योति कुमारी, बेटा अभिषेक, मुकेश और भोला शामिल हैं। दूसरी बेटी अंजलि और पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पटना रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार देर रात की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से हत्या की वजह पूछी तो उसने बस इतना कहा, ‘मन में आया और कर दिया।’ वारदात को अंजाम देने से कुछ देर पहले ही वह बाहर से अपने घर लौटा था। डीएम और एसपी के नंबर पर की थी कॉल अवधेश ने कहा कि बच्चों की हत्या के बाद उसने सीवान के DM और SP के सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल की थी, लेकिन कॉल को किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने भगवानपुर हाट थाना को कॉल किया और वारदात की जानकारी पुलिस को खुद ही दी। तब जाकर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीवान के SP अभिनव कुमार छुट्‌टी पर हैं। SDOP सदर SP के प्रभार में हैं।

इंदौर : कपड़े सुखाने बालकनी में कुर्सी रखकर खड़ी हो गई, बैलेंस बिगड़ने से छठी मंजिल से गिरी, मौत

इंदौर। लसूड़िया थानाक्षेत्र स्थित सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली एक महिला छठी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला कपड़े सुखाने के लिए बालकनी में कुर्सी रखकर उस पर खड़ी हो गई थी। बैलेंस बिगड़ने से वह सीधे छठी मंजिल से नीचे गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाली प्रमिला वैष्णव की छठीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। परिजनों ने बताया है कि कपड़े सुखाने के दौरान बैलेंस बिगड़ने के बाद नीचे गिरी हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पति जितेंद्र ने बताया कि कल मैं घर पर ही था। पत्नी और मैं दोनों अपने-अपने काम में व्यस्त थे। कपड़े सुखाने के लिए वह छठीं मंजिल में बालकनी पर गई थी। रस्सी थोड़ी ऊंची होने से उसने प्लास्टिक की चेयर लगा ली और उसके ऊपर खड़ी हो गई। टाइल्स के कारण चेयर फिसलकर संभवत हिल गई, जिससे उसका बैलेंस बिगड़ गया।

जानें … दुनिया की सबसे तेज खुफिया एजेंसी मोसाद के सबसे चर्चित मिशन

नई दिल्ली। मोसाद को दुनिया की एक सबसे तेज खुफिया एजेंसी माना जाता है। ऐसी खुफिया एजेंसी जो अपना निशाना नहीं चूकती है। मोसाद ने कई ऐसे मिशन को अंजाम दिया है जिसको सोचकर इंसान सिहर जाए। मोसाद का सफलता का ट्रैक रेकॉर्ड काफी प्रेरक रहा है। यही कारण है कि अमेरिका और भारत समेत दुनिया की कई खुफिया एजेंसिया मोसाद के साथ मिलकर ट्रेनिंग और कई सीक्रेट मिशन्स को अंजाम देती हैं। भारत तो अपनी खुफिया एजेंसी में काम करने वाले अधिकारियों की ट्रेनिंग तक इजरायली खुफिया एजेंसी के साथ करवाता है। ऑपरेशन थंडरबोल्ट ने दुनिया में दिखाया मोसाद का दम 27 जून 1976 को जब इजरायली यात्रियों से भरी फ्रांस के एक यात्री विमान को अरब के आतंकियों ने अपहरण कर लिया। तब मोसाद ने अपनी ताकत और बुद्धिमानी के दम पर हजारों किलोमीटर दूर स्थित देश से अपने 94 नागरिकों को सुरक्षित वापस निकाल लिया। युगांडा के एंतेबे हवाई अड्डे पर मोसाद के ऑपरेशन को आज भी पूरी दुनिया में सबसे सफल हॉइजैकर्स मिशन माना जाता है। इस ऑपरेशन में वर्तमान में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाई जोनाथन नेतन्याहू भी शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। जब मोसाद ने रूसी मिग-21 लड़ाकू विमान को चुराया 60 के दशक में अगर कोई लड़ाकू विमान सबसे अडवांस्ड और फास्ट था तो वह मिग-21 विमान था। अगर यह कहें कि अमेरिका भी इससे डरता था तो शायद कुछ गलत नहीं होगा। इस विमान को पाने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए फी असफल हो गई थी, जिसके बाद इसकी जिम्मेदारी मोसाद को दी गई। पहली कोशिश में पकड़े जाने के बाद दिसंबर 1962 में मोसाद के एक एजेंट को मिस्र में फांसी दे दी गई। मोसाद ने दूसरी कोशिश इराक में की, लेकिन यह प्रयास भी असफल रहा। 1964 में मोसाद की महिला एजेंट ने एक इराकी पायलट को इस विमान के साथ इजरायल लाने के लिए मना लिया था। म्यूनिख ओलिंपिक में इजरायली टीम के हत्यारों को ढूंढ-ढूंढकर मारा मोसाद ने 1972 में हुए म्यूनिख ओलिंपिक में इजरायली टीम के 11 खिलाड़ियों के हत्यारों को कई देशों में ढूंढ-ढूंढकर मौत के घाट उतार दिया। इजरायली खिलाड़ियों की हत्या का आरोप ब्लैक सेप्टेंबर और फिलीस्तीन लिबरेशन अर्गनाइजेशन पर लगा था। मोसाद की लिस्ट में 11 आतंकी थे, जो म्यूनिख में इजरायली खिलाड़ियों की हत्या के बाद अलग-अलग देशों में जाकर छिप गए थे। लेकिन, मोसाद ने 10 साल के ऑपरेशन में सभी आतंकियों को खोजकर मार दिया। कहा जाता है कि मोसाद ने सभी 11 आतंकियों को 11-11 गोलियां मारी थी। अर्जेंटीना में दिया सबसे घातक मिशन को अंजाम मोसाद ने अर्जेंटीना में 11 मई 1960 को एक ऐसे मिशन को अंजाम दिया जिसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। यह मिशन इतना सीक्रेट था कि अर्जेंटीना की सरकार को इसकी भनक तक नहीं लगी। मोसाद नाजी युद्ध अपराधी एडोल्फ एकमैन का अपहरण कर इजरायल लेकर आई। जिसके बाद उसे यहूदियों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के लिए मुकदमा चलाकर सजा दी गई। इस मिशन को इजरायल के पांच एजेंटों ने अंजाम दिया था जिसने नाम बदलकर अर्जेंटीना में छिपे एडोल्फ एकमैन को ढूंढ निकाला। एकमैन को पकड़ने के बाद एक सीक्रेट लोकेशन पर ले जाकर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई। उसके बाद टीम उसे गुपचुप तरीके से इजरायल लेकर आ गई। यासिर अराफात के करीबी को परिवार के सामने मारी 70 गोलियां मोसाद ने फिलीस्तीन के प्रसिद्ध नेता रहे यासिर अराफात का दाहिना हाथ कहे जाने वाले खलील अल वजीर को ट्यूनिशिया में उसके परिवारवालों के सामने गोलियों से छलनी कर दिया। खलील को अबू जिहाद के नाम से भी जाना जाता था। यह फिलीस्तीन के आतंकी संगठनों का मुखिया माना जाता था जिसके इशारे पर इजरायल में कई हमले भी हुए थे। इस मिशन को मोसाद के 30 एजेंट्स ने अंजाम दिया। ये एजेंट एक-एक कर टूरिस्ट बनकर ट्यूनिशिया पहुंचे। जहां उन्होंने अबू जिहाद के घर का पता लगाकर उसके परिवार के सामने 70 गोलिया मारी। उस वक्त ट्यूनिशिया के आसमान में उड़ रहे इजरायली प्लेन ने सभी कम्यूनिकेशन सिस्टम्स को ब्लॉक कर दिया था।

MP : प्रोटेम स्पीकर ने कहा- ईदगाह हिल्स गुरुनानक के नाम पर होना चाहिए

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम बदलने वाले बयान को कांग्रेस ने आड़े हाथ लिया है। शर्मा ने प्रकाश पर्व के दौरान कहा कि यह भोपाल का सौभाग्य है कि 500 साल पहले गुरुनानक भोपाल आए थे। वे भारत भ्रमण के दौरान राजधानी में रुके थे। यह राजा भोज की नगरी का सौभाग्य है। यहां उनके चरण पड़े। कोई बताए कि 500 साल पहले यहां किसका मकान था। पहले तो यह गुरुनानक टेकरी थी। वही नाम होना चाहिए। ईदगाह तो बाद में बनी। सत्य को स्वीकार करो। इसके बाद कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त करने की बात कही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet