LATEST NEWS

अवैध सम्बन्ध का नतीजा हत्या कर ईंट भट्टी में चुनवा दिया युवक का शव

जयपुर। राजस्थान के बारां में एक युवक की हत्या कर उसके शव को ईंट भट्टे की भट्टी में चुनवा दिया गया. मामले की जानकारी उस समय हुई, जब बदबू के चलते ईंट भट्टे के मजदूर काम नहीं कर पा रहे थे. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मौके का निरीक्षण किया गया, जहां कच्ची ईंटों के बीच से युवक का शव बरामद हुआ. लोगों ने मृतक की शिनाख्त सात दिन पूर्व गायब हुए एक भट्टा श्रमिक के रूप में की, जिसकी थाने पर गुमशुदगी दर्ज थी. सूचना पर मृतक का भाई भी मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. कोतवाली थाना क्षेत्र के समसपुर में स्थित ईंट भट्टे पर मजदूर काम कर रहे थे. भट्टी में से तेज बदबू आ रही थी. मजदूरों को शक हुआ, कि ये बदबू किसी इंसानी लाश की है. मजदूरों की​ शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, इस दौरान कच्ची ईंटों के बीच से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान खेड़ली भैंडोलिया निवासी महेंद्र मीणा के रूप में कर ली गई. सूचना मिलते ही मृतक का भाई भरत मीणा भी मौके पर पहुंच गया. भरत ने बताया कि 21 नवंबर को ठेकेदार राकेश मेघवाल उसके बड़े भाई महेंद्र और भाभी कांतिबाई को लेकर ईंट भट्टा पर आया था. 22 नवंबर को उसके पास भाभी कांतिबाई का फोन आया कि पति महेंद्र से झगड़ा हो गया है. झगड़े के बाद महेंद्र 500 रुपये लेकर कहीं चला गया है. भाई के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद छोटे भाई भरत ने उसकी तलाश शुरू कर दी. जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उसने 25 नवंबर को कोतवाली में पहुंचकर भाई के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी. इसके बाद से पुलिस भी लगातार महेंद्र को खोजने का प्रयास कर रही थी. डीएसपी महावीर शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी कांतिबाई और ठेकेदार राकेश मेघवाल ने महेंद्र की हत्या की है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद से ठेकेदार और महेंद्र की पत्नी कांतिबाई भी गायब है. पुलिस उनकी तलाश भी कर रही है.

क्या मार ही डालोगे सरकार…. मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर के पार

भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price hike) में आग लग गई है. राजधानी भोपाल सहित चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर गया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब पेट्रोल के दाम ₹90 प्रति लीटर से भी ज्यादा हुए हैं. वहीं डीजल जी ₹81 प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है. पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई इस बढ़ोतरी से आम जनता काफी परेशान है. लोगों का कहना है कि सरकार को जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर रेट कम करना चाहिए. इस वक्त मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है. यही वजह है कि इनके दाम भी आसमान छू रहे हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस की मांग है कि सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए टैक्स कम करना चाहिए. टैक्स की मार मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा होने के पीछे वजह सबसे ज्यादा टैक्स है. यहां पर प्रदेश सरकार वेट के जरिए पेट्रोल डीजल पर मुनाफा कमा रही है.पहले जहां पेट्रोल पर कुल टैक्स 30% था जो अब 39% हो गया है. वहीं डीजल पर टैक्स 20% था जो अब 27% हो गया है. ज्यादा टैक्स की वजह से सरकार को 341 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है. 4 महानगरों में रेट भोपाल पेट्रोल – 90.15 रुपये/लीटर डीजल – 80.23 रुपये/लीटर जबलपुर पेट्रोल – 90.15 रुपये/लीटर डीज़ल 80.23 रुपय/ लीटर इंदौर पेट्रोल 90.16 रुपए/ लीटर डीजल – 80.23 रुपए / लीटर ग्वालियर पेट्रोल 90.02 रुपए /लीटर डीजल 80.09 रुपए/ लीटर

दिल्ली के सभी बॉर्डर पर किसानों का डेरा, बोले – देश में सभी कानून कॉरपोरेट के लिए बन रहे हैं

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान जमे हुए हैं. कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है. लेकिन किसानों का एक गुट सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ही डेरा डाले हुआ है और सरकार से बिना शर्त बातचीत की मांग कर रहा है.किसान नेता गुरनाम सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस आंदोलन को कुचलने के लिए 30 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हो चुके हैं. आज जगह जगह से और लोग आ रहे हैं. हरियाणा से किसान कुच कर रहा है. ये लड़ाई सिर्फ किसान की नहीं है, सबकी है. पैदावार करने वाले किसानों को कम भाव मिलेगा. ये सभी का आंदोलन है. उन्होंने कहा, “ब्राह्मण समाज ने हमें समर्थन दिया . हरियाणा में सब मंडियां बंद रहेंगी. जो भी देश में कानून बन रहे हैं, वो सिर्फ कॉरपोरेट के लिए बन रहे हैं. पूरी जनता का शोषण कारपोरेट कर रही है. पूरे देश के नागरिक इस लड़ाई में शामिल हों. अपील करता हूं. जब तक बाते नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा. कहीं इससे भी कड़ा कदम ना उठाना पड़े. उससे पहले बातचीत के लिए आ जाएं.” प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगेंद्र यादव ने कहा, ”देश और दुनिया मे आज सब तरफ उत्सव मनाया जा रहा है, उसकी बधाई. किसान आज देश में अपनी छाप छोड़ने के लिए खड़े हैं. इस आंदोलन ने 5 झूठ का पर्दाफाश किया . पहला- ये आंदोलन किसानों का नहीं है. आप खुद चेक करें. दूसरा- किसानों को बरगलाने का काम किया जा रहा है. किसानों को सब पता है . तीसरा- सिर्फ पंजाब का आंदोलन है. यहां सब बैठे हैं. देश के कोने कोने से. उत्तराखंड से आए हैं. पंजाब के किसानों ने शुरुआत सभी किसानों के लिए की है. चौथा- इसकी कोई लीडरशिप नहीं है. 30 संगठनों का समहू है. इतनी अच्छी लीडरशिप मैंने कभी नहीं देखी. 30 किसान संगठन हर रोज मिल रहे हैं. क्लियर लीडरशिप है. पांचवां- पॉलिटिकल पार्टी ने करवाया. हरियाणा का किसान हमारे साथ है. ये आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन है.” भारती किसान यूनियन (दकुंडा) के जनरल सेक्रेट्री जगमोहन सिंह ने सिंघु बॉर्डर पर हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी को गुरु पर्व की बधाई दी और कहा, ” हमारे 30 संगठन की मीटिंग हुई. मुंह में राम राम बगल में छुरी. अमित शाह फ़ोन पर बात कर रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ये पंजाब का संघर्ष नहीं है. ये सभी का संघर्ष है . सभी की जो स्थिति है, हम जहां हैं वही रहंगे, और आगे कैसे बढ़ना है. आज देश के किसान अपने मन की बात सुनाने आए हैं.”

MP : 40 रु पेट्रोल के दाम पर सड़क पर उतरने वाले भाजपाई आज 90 रु होने पर चुप क्यों?

जबलपुर। कीमत बढ़ने से एक ओर जहां लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी नजर आई तो वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक नेता भी कीमत बढ़ने से सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दाम बढ़ने पर बीजेपी नेताओं को घेरा है। विवेक तन्खा ने कहा कि यूपीए शासनकाल में पेट्रोल के दाम पर हायतौबा मचाने वाले आज कहां गए? तब 40 रु पेट्रोल के दाम पर सड़क पर उतरने वाले भाजपाई आज 90 रु दाम पर चुप क्यों? पेट्रोल-डीज़ल आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया। भाजपा अमेरिका की तरह भारत को फ्री इकोनॉमी की तरफ ले जाना चाहती है। 80 फीसदी गरीबों को देश में महंगाई के बोझ से नहीं लादा जा सकता। पीएम मोदी इसे लेकर सोचे। किसान आंदोलन को लेकर सांसद तन्खा ने कहा कि देश के मेहनती किसानों को खालिस्तानी बताया जा रहा है। क्या सिर्फ भाजपाई ही हिंदुस्तानी है। आगे कहा कि बीजेपी अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रही है। जब किसान खुश नहीं तो कैसे कृषि कानून किसान हितैषी हुआ। किसान हितैषी था कानून तो क्यों आनन-फानन में लागू किया गया। नया कानून सरकार की किसान विरोधी कवायद थी। देश की GDP संभाल रहे कृषि क्षेत्र को परेशान करना बुद्धिमानी नहीं। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस विषय को गंभीरता से लें।

ND vs AUS मैच के दौरानभारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की को प्रपोज किया, रिंग पहनी

सिडनी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एक रोचक घटना कैमरे में कैद हो गई। टारगेट चेज करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। फैंस अपनी टीम से काफी निराश नजर आ रहे थे। लेकिन, मैदान के बाहर एक भारतीय युवा ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में भारतीय युवक की तरफ से ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज करने पर लड़की ने हां कहा। लड़की ने युवक को गले लगाकर प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह रिंग पहनते हुए दिखाई देती है। वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर इस अनोखे प्रपोजल को देखकर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ताली बजाकर खुशी जताते नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि क्या यह आज का सबसे मुश्किल खेल था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा कि मैच के दौरान एक अच्छा मोमेंट। तो एक ने लिखा कि यहां तो मैच भारत ने ही जीता। भारतीय पारी के 20वें ओवर की घटना मैदान में प्रपोज करने का यह वाकया भारतीय पारी के 20वें ओवर में कैमरे में कैद हुआ। उस वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन था। कप्तान विराट कोहली

MP : अपराधियों पर सीएम शिवराज सख्त, कहा- अपराधियों को दफन करना है

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भोपाल में आपात बैठक बुलाई। इसमें शिवराज ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में गुंडों बदमाशों और रसूखदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी से लेकर प्रमुख सचिव और भोपाल डीआईजी, नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर को तलब किया गया गया था। शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुंडों बदमाशों और अपराधियों को दफन करना है। इनके खिलाफ दंड ही एकमात्र उपाय है। उनके खिलाफ कार्रवाई चलती रहना चाहिए। एक तो सीधे सुशासन का कार्य करना है। जहां गड़बड़ी की संभावना हो, वहां बिना देरी समय पर कार्रवाई हो। उदाहरण बनना चाहिए। भोपाल को मॉडल बनाना है। यहां मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी तक हैं। मध्यप्रदेश का मॉडल भोपाल कैसे बने, आप बैठकर सभी चीजों पर नए सिरे से विचार करें। 10 से 15 दिन में रूप रेखा बनाकर विकास के लिए प्लान तैयार करें। प्रशासन, सुशासन, सुविधाओं और विकास पर काम करना है। मेट्रो के कार्य में तेजी लाना है। धीमी गति से काम नहीं चलेगा। अगर बाधा है, तो उसे दूर करने के उपाय करें। अगर दिक्कत है, तो तत्काल सीएमओ को सूचना दें। हम इसे दूर करेंगे। इससे पहले सीएम ने ईरानी डेरे के बाहर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली। उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कहा। इसके अलावा, सीएम ने कोरोना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को अतिक्रमण और कोरोना से निपटने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद शिवराज सिंह शाहगंज रवाना हो गए। सीएम 7 दिसंबर को वीसी करेंगे मुख्यमंत्री चौहान 7 दिसंबर को कलेक्टरों और संभागायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसमें शिवराज 13 नवंबर 2020 को आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन लेंगे। साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम-निरामयम मध्यप्रदेश योजना, मिलावट से मुक्ति अभियान, खरीफ-2020 उपार्जन एवं रबी-2020-21 हेतु यूरिया/खाद उपलब्धता, आबादी सर्वे की समीक्षा करेंगे।

Farmers Protest: किसान यूनियन का बड़ा ऐलान- हम बुराड़ी कभी नहीं जाएंगे, वो खुली जेल है

नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों (Farm Laws 2020) को वापस लेने तथा अपनी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन (Farmers Protest) कर रहे किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. किसान संघों ने रविवार दोपहर की मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है. इसके बाद मीटिंग के फैलने की जानकारी देने के लिए किसान संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हम सरकार की ओर से बुराड़ी में प्रदर्शन करने का प्रस्तव नामंजूर करते हैं. किसान संगठन बिना शर्त सरकार से बातचीत चाहता है. उन्‍होंने कहा कि बुराड़ी ओपन जेल की तरह है और वह आंदोलन की जगह नहीं है. किसानों ने कहा कि हमारे पास पर्याप्‍त राशन, हम 4 महीने तक हम रोड पर बैठ सकते हैं. आंदोलन कर रहे किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर ही डटे रहने का फैसला किया केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को फैसला किया कि वे राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी मैदान में नहीं जाएंगे और दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहेंगे. हजारों किसानों ने लगातार चौथे दिन रविवार को सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर अपना प्रदर्शन जारी रखा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से अपील की थी कि वे बुराड़ी के संत निरंकारी मैदान चले जाएं. शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए किसानों को इस मैदान की पेशकश की गई है. शाह ने यह भी कहा था कि निरंकारी मैदान में चले जाने के बाद केंद्र सरकार उनसे वार्ता करने को तैयार है. भारतीय किसान संघ (डकौंदा) के अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल ने फोन पर बताया, ‘हमने फैसला किया है कि हम दिल्ली की सीमाओं पर जमे रहेंगे. हम बुराड़ी नहीं जाएंगे.’ उन्होंने कहा कि कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने यह फैसला किया है. बीकेयू (कादियान) के प्रमुख हरमीत सिंह कादियान ने भी कहा कि प्रदर्शनकारी बुराड़ी मैदान नहीं जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कादियान ने सिंघू बॉर्डर के नजदीक पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ बातचीत करने के लिए कोई शर्त नहीं थोपनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हम कोई पूर्व शर्त नहीं चाहते हैं. हम चाहते हैं कि बिना किसी शर्त के बैठक हो. हम बातचीत के लिए राज़ी हैं.’ किसान नेता ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसान जल्द ही प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं. गौरतलब है कि ऑल-इंडिया किसान संघर्ष को-ओर्डिनेशन कमेटी, राष्ट्रीय किसान महासंघ और भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के अलग-अलग धड़ों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया था. किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनको आशंका है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और उन्हें बड़े उद्योगपतियों के “रहम“ पर छोड़ दिया जाएगा. केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के कई संगठनों को दूसरे चरण की बातचीत करने के लिए तीन दिसंबर को दिल्ली में आमंत्रित किया है.

लिफ्ट में फंसकर एक 5 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मुंबई। मुंबई के धारावी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां लिफ्ट में फंसकर एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. ये पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. बता दें कि मुंबई के धारावी इलाके की घोषी शेल्टर बिल्डिंग की लिफ्ट में ये हादसा हुआ है. दरअसल तीन भाई बहन ग्राउंड फ्लोर से चौथे मंजिल पर आने के लिए चढ़े. तीनों बच्चे खेलते हुए लिफ्ट में चढ़े और लिफ्ट का बटन दबा दिया, जिस वक्त ये हादसा हुआ तब करीब पौने 1 बजे हुए थे. कुछ ही पल में लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से चौथी मंजिल तक आ गई, पहले दोनों लड़की बाहर निकली उसके बाद पांच वर्षीय हुजैफा बाहर निकलता है लेकिन इस से पहले की हुजैफा बाहर निकलता लिफ्ट के बाहर का लकड़ी का दरवाजा बंद हो जाता है, हुजैफा लिफ्ट के दरवाजे और बाहर के लकड़ी के दरवाजे के बीच मे फंस जाता है, और अगले ही पल लिफ्ट चल पड़ती है. हुजैफा भी लिफ्ट के साथ नीचे चला जाता है जिस से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो जाती है. हादसे के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से हुजैफा को बाहर निकाला जाता है. इस घटना में साहू नगर पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

MP : मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष नगद योजना

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष नगद योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को 12,000 की खरीदी पर नगद 4000 की छूट मिलेगी । इस योजना का लाभ प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने अपने 11 लाख कर्मचारियों को विशेष नगद पैकेज योजना की घोषणा की है। इसके तहत अधिकारी बाजार से 12 हजार रुपए की सामग्री खरीदते हैं तो 4 हजार रुपए का भुगतान राज्य सरकार करेगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह की छूट रहेगी। वित्त विभाग ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें शर्त ये रखी गई है कि नगद पैकज योजना में छूट की पात्रता 12 प्रतिशत जीएसटी लगने वाली वस्तुओं की खरीदी पर ही मिलेगी। खरीदी गई वस्तु का डिजिटल पेमेंट किया गया हो। सरकार के जिन कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा, उनमें नियमित, कार्यभारित एवं आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी शामिल हैं। इस योजना का लाभ 31 मार्च 2021 तक मिलेगा और डिजिटल पेमेंट का बिल 30 मई तक कार्यालय प्रमुख को देना होगा। इस अवधि में खरीदी के मामलों में ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार का ये आदेश सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किश्त 25 प्रतिशत के भुगतान और फेस्टिवल एडवांस 10 हजार रुपए के अलावा है। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में घोषणा की थी कि राज्य सरकार नगद पैकेज योजना के संबंध में योजनाएं शुरू करें, जिसका लाभ कर्मचारियों को मिल सके। इसी तर्ज पर राज्य सरकार ये योजना लेकर आई है। इसकी एक बड़ी वजह बाजार को मंदी से भी उबारना है। योजना के मुताबिक 12% से ज्यादा के GST वाले समान खरीदने पर ये छूट मिलेगी। डिजिटल पेमेंट करने पर ही कर्मचारी को 4000 की छूट मिलेगी।

MP : फिल्म विद्या बालन ने वन मंत्री विजय शाह की डिनर की पेशकश ठुकराई फिर …

भोपाल। मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह की डिनर की पेशकश ठुकराने से एक्ट्रेस विद्या बालन के सामने एक मुश्किल खड़ी हो गई। अगले ही दिन DFO ने शूटिंग यूनिट की गाड़ी रोक दी। हालांकि, बात ऊपर तक पहुंची तो सब ठीक हो गया। विद्या फिल्म शेरनी की शूटिंग के सिलसिले में बालाघाट आई थीं। विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग बालाघाट में चल रही थी। इसके लिए 20 अक्टूबर से 21 नवंबर तक की मंजूरी ली गई थी। इसी बीच शाह ने विद्या से मिलने की इच्छा बताई। 8 नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे तक का समय तय हुआ। इसके बाद शाम चार बजे वन मंत्री को महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व जाना था। वहीं उन्हें रात रुकना था, लेकिन वे भरवेली खदान के रेस्ट हाउस में रुक गए। शाम पांच बजे वे विद्या से मिलने पहुंचे और मुलाकात के बाद डिनर की इच्छा जताई। चूंकि विद्या बालन महाराष्ट्र के गोंदिया में रुकी हुई थीं, लिहाजा उन्होंने डिनर के लिए मना कर दिया। इसका असर यह हुआ कि दूसरे दिन जब फिल्म से जुड़े लोग रोज की तरह वहां पहुंचे तो साउथ DFO जीके बरकड़े ने प्रोडक्शन यूनिट की गाड़ियां रोक दीं। अचानक वन विभाग के इस रुख की जानकारी बड़े अफसरों तक पहुंची तो तुरंत DFO को निर्देश दिया गया। तब शूटिंग शुरू हो सकी। प्रिंसिपल सेक्रेटरी के फोन के बाद शुरू हो पाई शूटिंग इस बारे में चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (CCF)नरेंद्र कुमार सनोडिया ने बताया कि मुलाकात के समय वे खुद मंत्रीजी के साथ थे। CCF ने कहा कि उन्हें डिनर की पेशकश के बारे में जानकारी नहीं है। दूसरे दिन DFO ने कुछ गाड़ियां जरूर रोकी थीं। इस पर PS ने फोन करके DFO को कहा कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग कम ही होती है। ऐसे काम रोकोगे तो प्रदेश की बदनामी होगी। इसके बाद शूटिंग शुरू हो गई। गाड़ियां जनरेटर की वजह से रोकी गई थीं: मंत्री शाह उधर, वन मंत्री शाह ने कहा कि डिनर का इंतजाम जिला प्रशासन ने किया था। गाड़ियां इसलिए रोकी गईं, क्योंक शूटिंग के दौरान जंगल में दो जनरेटर जाते थे, लेकिन उस दिन उन्होंने जनरेटर वाली कई गाड़ियां जंगल में ले जाने की कोशिश की जिसे DFO ने रोक दिया था।

MP में लव जिहाद : सलमान ने उमेश बनकर की लव मैरिज, अब बना रहा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद के खिलाफ विधेयक लाने वाली है, लेकिन उसके पहले ही भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर मदद मांगने एक युवती पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि काफी दिनों तक उसका पति उमेश नाम से उसके साथ रहा, लेकिन बाद में असली चेहरा सामने आया। युवती ने कहा कि अब पति उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा है। गृह मंत्री ने भोपाल डीआईजी को मामले की जांच का आदेश दिया है। पीड़ित को मदद का भरोसा दिया है। युवती का कहना है कि गेंहूखेड़ा इलाके में रहने वाले युवक से उसकी करीब साल भर पहले मुलाकात हुई थी। उस वक्त युवक ने अपना नाम उमेश बताया। पीड़ित युवती से मन्दिर में शादी कर ली। युवती का शादी के बाद एक बच्चा भी है। युवती का कहना है, बाद में पता चला कि उसके पति का नाम उमेश नहीं, बल्कि सलमान है। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव युवती का आरोप है कि धर्म परिवर्तन ना करने पर उसे घर में प्रताड़ित किया जा रहा है. पीड़ित युवती की मानें, तो आरोपी पति ने उसके बच्चे को भी मारने की कोशिश की। इस पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. लव जिहाद के खिलाफ कानून इधर, मध्य प्रदेश सरकार लव जिहाद रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसका ड्राफ्ट भी तैयार किया गया है, जिसके तहत लव जिहाद के आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ 10 साल तक की सजा हो सकती है।

MP : पंचायत सचिव 12 साल की नौकरी में बना करोड़पति , 5 प्लॉट, दो मकान

भोपाल। 12 हजार रुपए प्रतिमाह कमाने वाला पंचायत सचिव शैलेंद्रसिंह जाट करोड़पति है। उसके पास दो मकान, 5 प्लॉट, खुद के नाम 1 बीघा जमीन, 180 ग्राम सोना, 390 ग्राम चांदी, 47500 रुपए नकद, 6 बैंक खातों में 93 हजार रुपए जमा, भाई के नाम 5 हेक्टेयर जमीन, ट्रैक्टर, बुलट सहित 3 बाइक, ऑल्टो कार के दस्तावेज मिले हैं। लोकायुक्त ने इस पूरी सम्पत्ति का अनुमान 70 लाख रुपए लगाया है पर बाजार मूल्य में यह लगभग एक करोड़ से अधिक है। लोकायुक्त ने इसके पूरे दस्तावेज जब्त किए हैं। साथ ही प्रॉपर्टी कारोबार में इसके साझेदार नरेश जैन को भी तलब किया है। यह है मामला लोकायुक्त पुलिस ने जिस पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा उसका नाम शैलेंद्र सिंह जाट उर्फ शैलू है। यह मस्तूरा पंचायत के सचिव है। यह पंचायत भितरवार विकासखंड के तहत आती है। इनके खिलाफ सरपंच कमल जाटव ने शिकायत की थी कि शैलेंद्र सिंह जाट ने आय से अधिक संपत्ति जोड़ रखी है। इसी शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने अपनी जांच शुरु की थी। साथ ही शुक्रवार सुबह दो स्थानों भितरवार के वार्ड-9 स्थित घर और किठौता गांव में एक साथ छापामार कार्रवाई की है। 12 साल की नौकरी में मालामाल हुआ पंचायत सचिव लोकायुक्त पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि शैलेंद्र सिंह तो अभी तक जितना वेतन मिला है, उससे कहीं अधिक उसने खर्चा कर रखा है। साल 2008 में पंचायत सचिव की नौकरी शुरु करने वाले शैलेंद्र सिंह का मासिक वेतन लगभग 12 हजार रुपए है। 31 अक्टूबर 2019 तक उसकी कुल आय 13.30 लाख रुपए के आसपास होती है पर उसके पास कहीं ज्यादा माल मिला है।

बैटिंग से धमाल मचाने वाले हार्दिक पांड्या बोलिंग न कर पाने से हैं दुखी, क्या है आगे की रणनीति

नई दिल्ली। इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे, जब समय सही होगा. साथ ही उन्होंने टीम से बहु- प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया, सिडनी में शुरुआती वनडे में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गई. यह हरफनमौला खिलाड़ी पीठ की सर्जरी के बाद अभी तक गेंदबाजी का भार संभालने के लिए तैयार नहीं है, जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है और यह बात खुद कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार की. पंड्या ने शुक्रवार को टीम को मिली 66 रनों की हार के दौरान 76 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं. मैं गेंदबाजी करूंगा, जब सही समय होगा.’ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाए. पंड्या ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब वह मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना शुरू करें तो वह बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जरूरी रफ्तार हासिल कर पाएं. पंड्या ने कहा, ‘जब आप 375 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हो तो हर किसी को जज्बे के साथ खेलना चाहिए. इसके अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता. आप ज्यादा योजना नहीं बना सकते.’ उन्होंने कहा कि भारत को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वनडे टीम के संतुलन के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद हमें किसी को ढूंढना होगा जो भारत के लिए खेल चुका हो और उन्हें तराशना चाहिए और उन्हें खिलाने का तरीका ढूंढना होगा.’ पंड्या ने कहा, ‘जब आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हो तो यह हमेशा मुश्किल होगा क्योंकि अगर किसी का दिन अच्छा नहीं होगा तो उसकी भूमिका को भरने के लिए आपके पास कोई नहीं होगा.’ उन्होंने कहा, ‘चोट से ज्यादा यह छठे गेंदबाजी की भूमिका के बारे में है. अगर किसी का दिन अच्छा नहीं है तो इससे अन्य गेंदबाजों को मदद मिलेगी.’ उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूछने पर उन्होंने चयनकर्ताओं से अपने बड़े भाई क्रुणाल को देखने का आग्रह किया, जो स्पिन ऑलराउंडर हैं. उन्होंने कहा, ‘आप अन्य के नाम ले सकते हैं. या फिर हमें पंड्या परिवार में ही देखना चाहिए.’ हार्दिक पंड्या ने नेट पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत होना चाहता हूं. मैं उस रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए जरूरी हो.’ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए 10 महीने बचे हैं और पंड्या ने संकेत दिया कि वह लंबे लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘हम आगे के बारे में सोच रहे हैं. हम टी20 विश्व कप और अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं, जहां मेरी गेंदबाजी ज्यादा अहम होगी.’

किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षाबलों ने हाईवे खोद डाला

पानीपत। दिल्ली करनाल हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया है। दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। यहां दिल्ली वाले छोर पर दिल्ली पुलिस की कई टुकड़ियां, हरियाणा वाले छोर पर हरियाणा पुलिस और इनके बीच BSF, RAF(रैपिड एक्शन फोर्स) और CISF की तैनाती की गई है। जवानों की यह तैनाती पंजाब और हरियाणा के किसानों को किसी भी तरह से दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए की गई है। पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान बीते काफी समय से कृषि संबंधी नए कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध को आगे बढ़ाते हुए किसान संगठनों ने 26 नवंबर से ‘दिल्ली कूच’ का कार्यक्रम रखा है और इसमें शामिल होते हुए लाखों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। इन किसानों में सबसे बड़ी संख्या पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए किसानों की ही है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा और दिल्ली पुलिस कई तरह की रणनीति अपना रही है। पुलिस ने दिल्ली-करनाल हाईवे को जगह-जगह बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और कई जगह तो नक्सलियों जैसी रणनीति अपनाते हुए सड़क तक खोद डाली है। सोनीपत जिले की गनौर तहसील का नजारा इसी कारण बिलकुल किसी नक्सली इलाके जैसा बन पड़ा है। जिस तरह बस्तर के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई पड़ते हैं, ठीक वैसे ही गड्ढे इन दिनों सोनीपत के नजदीक हाईवे पर दिख रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि बस्तर में ये गड्ढे नक्सलियों द्वारा किए जाते हैं, ताकि सुरक्षा बल के जवान उन तक न पहुंच सकें, जबकि सोनीपत में सड़क खोदने का काम खुद सुरक्षाबलों ने किया है, ताकि किसान इन सड़कों पर आगे न बढ़ सकें। सड़क खोदने के साथ ही यहां पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नक्सलियों जैसी एक अन्य रणनीति भी अपनाई है। हाइवे पर चलने वाले ट्रकों को रोककर पुलिसकर्मी ने आड़ा-तिरछा खड़ा करवा दिया गया है, जिसके चलते ये ट्रक ही कई किलोमीटर लंबे बैरिकेड बन गए हैं। किसानों का आरोप है कि ऐसा करके पुलिस आम ट्रक ड्राइवरों और उनकी निजी संपत्ति को अपनी ढाल की तरह वैसे ही इस्तेमाल कर रही है जैसे नक्सली आम लोगों को अपनी ढाल बनाने का काम करते हैं। सिरसा के रहने वाले किसान नेता सुरेश ढाका बताते हैं, ‘हमने इतने सालों में ऐसा पहले कभी नहीं देखा कि किसी आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस इस हद तक गई हो। आज करनाल में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आम ट्रक ड्राइवरों को अपनी ढाल बनाकर आगे खड़ा कर दिया था। वहां उनके लदे हुए ट्रक एक पुल पर खड़े करवा दिए थे और उनसे चाबियां छीन ली गई थीं, ताकि वे ट्रक हटा न सकें और इससे पूरी रोड जाम कर दी गई। लेकिन किसानों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने धक्के लगाकर ही ट्रकों को किनारे कर दिया और वहां लगे बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गए।’ पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान बीते दो दिनों से कई बैरिकेड पार करते हुए पानीपत से आगे बढ़ चुके हैं और दिल्ली के काफी नजदीक आ गए हैं। लेकिन सोनीपत में खुदी हुई सड़कों और कई किलोमीटर में खड़े ट्रकों से जाम हुई सड़क को ये किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पार कर सकेंगे? ये पूछने पर कुरुक्षेत्र से आए किसान जसमेर सिंह कहते हैं, ‘पुलिस चाहे कितने भी गड्ढे खोद ले किसानों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अगर वो एक-एक मुट्ठी भरकर मिट्टी भी इन गड्ढों में डालेंगे तो गड्ढे भर जाएंगे। ट्रकों को भी किसान हटाकर अपना रास्ता बना ही लेंगे, जैसे अब तक बनाते हुए यहां तक पहुंचे हैं, ऐसे ही दिल्ली तक भी पहुंच जाएंगे। हम पूरे महीने का राशन-पानी लेकर निकलें हैं। अब चाहे जितने भी दिन लगें, लेकिन बिना अपनी शर्तें मनवाए हम लौटने वाले नहीं हैं।’

MP : आरोपी, संदेही और गिरफ्तार व्यक्तियों का जुलूस नहीं निकाल सकेगी पुलिस

भोपाल . भोपाल. मध्यप्रदेश में अब न तो किसी बदमाश का जुलूस निकाला जाएगा और न ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश ने इस संबंध में प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि अब जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों को पुलिस सार्वजनिक नहीं करेगी। सभी पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। अपराध अनुसंधान विभाग के एडीजी कैलाश मकवाना ने यह आदेश जारी किए। इतना ही नहीं किसी आरोपी या संदेही के फोटो भी सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। बदमाशों में खौफ बनाने जुलूस निकाला जाता था मध्यप्रदेश पुलिस ने बदमाशों और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के साथ ही लोगों में विश्वास बनाने के इरादे से इनका जुलूस निकालना शुरू किया था। इसका एक उद्देश्य यह भी था कि लोग इनके बारे में जाने, ताकि ऐसे लोगों से बचकर रहें। इसमें मुख्य रूप से चोरी, लूट, रेप, छेड़छाड़ और गुंडागर्दी करने वाले अपराधी होते थे। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए पुलिस को आरोपियों और संदिग्धों के फोटो जारी करने से रोक लगा दी थी। इसके बाद से मध्यप्रदेश में पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी, संदेही और गिरफ्तार लोगों के फोटो देना बंद कर दिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet