LATEST NEWS

MP : दुष्कर्म कर पत्थरों में दबाया; जबड़ा-दांत टूटे, दिमाग में खून का थक्का जमा

बैतूल। सारनी के पास जांगड़ा गांव में चाचा ही 13 साल की बच्ची के साथ हैवानियत पर उतर आया। अपने खेत की मोटर बंद करने आई बच्ची को दरिंदे ने पाइप लगाने के बहाने बुलाया। फिर दो खेतों के बीच गुजर रहे नाले में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने दरिंदे सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची भोपाल के एक निजी स्कूल की नौवीं की छात्रा है। कोरोनाकाल में जांगड़ा से दो किमी दूर के गांव छूरी स्थित स्कूल में पढ़ाई कर रही है। जनवरी में मध्य प्रदेश में दरिंदगी की यह चौथी घटना है। उमरिया, रीवा और सीधी में बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं हुई हैं।  आरोपी को चाचा कहती थी बच्ची आरोपी सुशील वर्मा (45) को बच्ची चाचा कहती थी और उसका खेत बगल में ही है। आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात के बाद बच्ची के चेहरे और पेट पर पत्थर से वार किए। बच्ची को मरा समझकर बड़े पत्थरों से दबाकर अपने घर चला गया। उधर, जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी दो बहनें और पिता खेत पर पहुंचे। बच्ची को आवाज लगाने पर उसके कराहने की आवाज आई। रात के अंधेरे में टॉर्च की रोशनी में देखा तो वह पत्थरों में दबी थी। परिजन उसे निकालकर घोड़ाडोंगरी अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत देखते हुए उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बच्ची का जबड़ा और दांत टूट गए हैं। मस्तिष्क में खून का थक्का जमा है। पेट में खून है, जिसे इंजेक्शन से निकाला जा रहा है। गले में नाखून के निशान हैं। गाल और कान में टांकें लगाए गए हैं। खून की उल्टियां हो रही हैं। पिता बोले- रोजाना की तरह स्कूल से लाैट कर मोटर बंद करने गई थी बच्ची के पिता ने बताया, ‘ मेरी बेटी रोजाना स्कूल से लौट कर खेत पर मोटर बंद करने जाती है। सोमवार शाम को घर से एक किलोमीटर दूर खेत पर गई थी। पौन घंटे तक लौट कर नहीं आई तो मैं बाइक से खेत पर देखने गया। वहां कोई नहीं दिखा तो सोचा कि वह खेत के रास्ते घर चली गई होगी। मैं बाइक से रोड के रास्ते आ गया। वापस घर गया, लेकिन बच्ची घर पर नहीं थी। फिर उसकी दो बड़ी बहनों को लेकर बाइक से खेत पर पहुंचा। तब तक अंधेरा हो गया था। हम मोबाइल की रोशनी में आवाज लगाने लगे। तब एक तरफ से किसी के कराहने की हल्की सी आवाज आई। उस तरफ गए तो बच्ची की हालत देख कलेजा फट गया। लहूलुहान बच्ची पत्थरों में दबी हुई थी। कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। उसे निकाल कर मैं और एक बेटी घोड़ाडोंगरी हॉस्पिटल गए। डेढ़ घंटे में उसको हाेश आया तो बाेली सुशील चाचा ने मेेरे साथ जबरदस्ती की है। पाइप लगाने के लिए बुलाया और नाले में ले जाकर गंदा काम करने लगे। मना किया तो मारा। उसके बाद क्या हुआ, होश नहीं। सुबह हम बच्ची को लेकर नागपुर भागे। खून की उल्टियां कर रही है। टांके लगे हैं, शरीर पर नाखून के निशान हैं। उसकी ऐसी हालत करने वाले को फांसी होना चाहिए।’ एसपी से बोली महिला- उसे तो गोली मार दो मंगलवार शाम को एसपी सिमाला प्रसाद घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी ली। एक महिला से एसपी कहने लगीं कि हम आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे। महिला ने गुस्से में कहा-उसे तो आप गोली मार दो।

फिर कर्ज लेगी शिवराज सरकार, 10 माह के कार्यकाल में 17,500 करोड़ रुपए कर्ज लिया

भोपाल. कर्ज में डूबी शिवराज सरकार फिर एक हजार करोड़ का कर्ज़ लेने जा रही है. यह इस नए साल का पहला कर्ज़ होगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि कर्ज़ लेना एक निरंतर प्रक्रिया है क्योंकि चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, आपदा जैसी चीजों पर खर्च होता है. हमारी सरकार किसानों , गरीबों और आम आदमी सभी का ध्यान रखती है. कई जन हितैषी योजना हम चला रहे हैं. बजट में सभी का ध्यान रखा जाएगा. संबल जन हितैषी योजना है. इससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुंचेगा. 2 लाख 8 हजार करोड़ का कर्ज़ कर्ज़ लेने का ये पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक 18वां मौका है. इससे पहले 20 दिसंबर को 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज खुले बाजार से लिया गया था. बीजेपी सरकार अपने 10 माह के कार्यकाल में 17,500 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है. इस तरह मप्र सरकार पर कुल कर्ज का बोझ 2 लाख 8 हजार करोड़ रुपए हो चुका है. सरकार मार्च 2021 तक 1373 करोड़ रुपए का कर्ज और ले सकती है. वित्त विभाग ने 1 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार ने एक माह पहले खुले बाजार से 2,373 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दे दी है. हर साल राजस्व में 10 से 12% की वृद्धि की जाती है, लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष में राज्य को करीब 7 हजार करोड़ रुपए कम राजस्व मिला है. इसी तरह केंद्र से जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी का 6900 करोड़ रुपए कम मिला है.

MP : BJP की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, सिंधिया समर्थक दरकिनार

भोपाल. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. हालांकि बीजेपी की घोषित इस नई प्रदेश कार्यकारिणी में सिंधिया समर्थकों को जगह नहीं मिली है. लेकिन महाकौशल का खास ध्यान रखा गया है. इसमें जबलपुर से 4 चेहरे शामिल किए गए हैं. नयी टीम में 7 मोर्चा अध्यक्ष,12 नये उपाध्यक्ष, 12 मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. अखिलेश जैन को नड्डा ने कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है.प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर लोकेंद्र पाराशर को बरकरार रखा गया है.रजनीश अग्रवाल प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं. ये है नयी टीम -अखिलेश जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष -अनिल जैन कालूहेड़ा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष -राघवेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री -लोकेंद्र पाराशर प्रदेश मीडिया प्रभारी 7 नये मोर्चा अध्यक्ष -माया नारोलिया महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाई गयीं. -दर्शन सिंह चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष -भगत सिंह कुशवाहा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष -वैभव पवार युवा मोर्चा अध्यक्ष -कैलाश जाटव अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष -कल सिंह भाबर अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष -रफत वारसी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष टीम वीडी में नये उपाध्यक्ष -सांसद संध्या राय – पूर्व विधायक मुकेश चौधरी – कांत देव सिंह – योगेश ताम्रकार – सुमित्रा वाल्मिकी – आलोक शर्मा – सीमा सिंह – जीतू जिराती -गजेंद्र पटेल – बहादुर सिंह सोंधिया – चिंतामणि मालवीय – पंकज जोशी ये बने प्रदेश मंत्री मदन कुशवाहा, ललिता यादव, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े, प्रभु दयाल कुशवाहा, राजेश पांडे, मनीषा सिंह, आशीष दुबे, नंदनी मरावी, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल.

BHOPAL : सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति हटाने पर भिड़ गए मंत्री और पूर्व मंत्री

भोपाल . भोपाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विवाद खड़ा हो गया. बीजेपी (BJP) सरकार इसे हटवा रही थी और कांग्रेसी विरोध कर रहे थे. बात इतनी बढ़ी कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री पी सी शर्मा भिड़ गए. दरअसल मामला सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दूसरी जगह शिफ्ट की जा रही थी. मंत्री विश्वास सारंग का कहना था कि मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है. रोटरी छोटी होने से यहां ट्रैफिक जाम हो जाता था. मूर्ति हटाने से रोटरी बड़ी की जा सकेगी और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक की जाएगी. इससे ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और ओवर ब्रिज के ट्रैफिक को भी मदद मिलेगी. मूर्ति शिफ्टिंग रास नहीं आयी मूर्ति दूसरी जगह शिफ्ट करना कांग्रेस को पसंद नहीं आया. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति हटाने का विरोध किया. उनका कहना था कि बीजेपी के नेता क्रांतिकारियों का अपमान कर रहे हैं.बात और विवाद बढ़ा तो बहस होने लगी.पीसी शर्मा के समर्थन में कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान और मनोज शुक्ला सामने आ गए. कांग्रेसियों ने जमकर मौके पर नारेबाजी की. । आपस में काफी देर तक गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ और पीसी शर्मा के साथ दूसरे नेता मौके से रवाना हुए. हालात की नज़ाकत को देखते हुए मौके पर पहले ही काफी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. अब अर्जुन सिंह की मूर्ति हटेगी मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर क्रांतिकारियों का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा नानके पेट्रोल पंप चौराहे से चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति हटाकर अर्जुन सिंह की मूर्ति लगा दी गई. यह मामला कोर्ट में भी गया था और इसके बाद विवाद खड़ा होने पर कांग्रेस सरकार में इस मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका.

MP में महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

मध्य प्रदेश में निर्भया गैंगरेप जैसी वारदात हुई है जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. कथित तौर पर चार लोगों ने एक अधेड़ महिला से बलात्कार किया और फिर उसके बाद दरिंदों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी. घटना शनिवार की देर रात जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अमलिया थाना क्षेत्र में हुई है. पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के पति की लगभग चार साल पहले ही मौत हो चुकी है. वो अपने दो नाबालिग बच्चों और अपनी बहन के साथ एक झोपड़ी में रहती थी. महिला वहीं एक छोटी सी दुकान चलाती थी. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी उसके घर आए और पानी मांगा. जब महिला ने पानी देने से मना कर दिया तो वे झोपड़ी में घुस गए और बारी-बारी से बलात्कार किया. दरिंदे इस पर भी नहीं माने और फरार होने के पहले उन्होंने पीड़िता के निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी. पीड़िता को एक ऑटोरिक्शा में अमलिया पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद पीड़िता को बेहोशी की हालत में बेहतर इलाज के लिए तुरंत रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. अस्पताल के गायनो विभाग की एचओडी डॉ कल्पना यादव ने बताया, ”महिला को गंभीर हालत में सीधी से यहां लाया गया था, उसकी हालत ख़राब थी. गुप्तांगो में रॉड की वजह से अंदरूनी चोट थी जिसकी सर्जरी की गयी है, अभी वह खतरे से बाहर है और इलाज जारी है.’ रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा ने बताया कि पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पीड़ित महिला के ही गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने धारा 376, 324, 542, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. इस घटना को जिन आरोपियों ने अंजाम दिया है उनकी पहचान लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और 2 अन्य लोगों के रूप में हुई है. मामले की जांच सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जा रही है.

किसान आंदोलन : केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट बेहद खफा, कृषि कानूनों पर पर स्टे देने के संकेत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सरकार से काफी खफा नजर आ रहे हैं। किसान यूनियनों में से एक के वकील दुष्यंत दवे ने सुझाव दिया कि मामले को कल के लिए स्थगित कर दिया जाए। कोर्ट ने अब सरकार और पक्षकारों से कुछ नाम देने को कहा है। इन्‍हें कमेटी में शामिल किया जा सके। कोर्ट ने कहा कि अब कमेटी ही बताएगी कि कानून लोगों के हित में हैं या नहीं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में टुकड़ों मे भी आदेश दे सकता है। इससे पहले सीजेआइ ने कहा कि कोर्ट को ऐसा लगता है केंद्र सरकार इस मुद्दे को सही से संभाल नहीं पा रही है। इसलिए हमें इस बारे में कोई कार्रवाई करनी पड़ेगी। यह बेहद गंभीर मामला है। सरकार की ओर से कोर्ट में कहा गया कि केंद्र सरकार और किसान संगठनों में हाल ही में मुलाकात हुई, जिसमें तय हुआ है कि चर्चा चलती रहेगी और इसके जरिए ही समाधान निकाला जाएगा। मुख्‍य न्‍यायाधीश ने इसपर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार इस मुद्दे को हल करने की कोशिश कर रही है, हम उससे खुश नहीं हैं। हमें नहीं पता कि आपने कानून पास करने से पहले क्या किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम प्रस्ताव करते हैं कि किसानों के मुद्दों के समाधान के लिए कमिटी बने। हम ये भी प्रस्ताव करते हैं कि कानून के अमल पर रोक लगे। इस पर जिसे दलील पेश करना है कर सकता है। इस पर एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि अदालत तब तक कानून पर रोक नहीं लगा सकती, जब तक कि यह नहीं पता चलता कि कानून विधायी क्षमता के बिना पारित हो गया है और कानून मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। कोर्ट ने कहा कि आपने (केंद्र) इसे ठीक से नहीं संभाला है, हमें आज कुछ कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद CJI ने पूछा कि क्या कुछ समय के लिए कानूनों को लागू करने से रोका नहीं जा सकता है? इस पर सीजेआइ ने कहा कि हम ये नहीं कह रहे किसी भी कानून को तोड़ने वाले को सुरक्षित करेंगे। अगर कोई कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ कानून के हिसाब से कारवाई होनी चाहिए। हमारा मकसद हिंसा होने से रोकना है। इसके बाद एटॉर्नी जनरल ने कहा कि किसान गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर ट्रैक्टर मार्च निकालने की योजना बना चुके हैं। इसका मकसद गणतंत्र दिवस की परेड में खलल डालना है। इससे देश की छवि को नुकसान होगा। हालांकि, किसानों के वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर कोई ट्रैक्टर नहीं चलेगा। हम किसी भी तरह की हिंसा के पक्ष में नहीं हैं। हमें सिर्फ रामलीला ग्राउंड जाने की अनुमति दी जाए। CJI ने कहा कि इस आंदोलन के दौरन कुछ लोगों ने आत्महत्या भी की है, बूढ़े और महिलाएं प्रदर्शन का हिस्सा हैं। ये आखिर क्या हो रहा है? अभी तक एक भी याचिका दायर नहीं की गई है, जो कहे कि ये कृषि कानून अच्छे हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि हम सरकार से कानून वापस लेने के बारे में नहीं कह रहे हैं। हम सिर्फ इतना जानना चाह रहे हैं कि इसे कैसे संभाल रहे हैं। कानून के अमल पर ज़ोर मत दीजिए। फिर बात शुरू कीजिए। हमने भी रिसर्च किया है। एक कमिटी बनाना चाहते हैं। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कहा कि 41 किसान संगठन कानून वापसी की मांग कर रहे हैं, वरना आंदोलन जारी करने को कह रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर कुछ गलत हुआ, तो हममें से हर एक जिम्मेदार होगा। हम नहीं चाहते हैं कि हमारे हाथों किसी का खून बहे। चाहिए। सीजेआइ ने कहा कि अगर केंद्र कृषि कानूनों के क्रियान्वयन को रोकना नहीं चाहता है, तो हम इस पर रोक लगाएंगे। कोर्ट ने आंदोलनकारियों के वकील से पूछा कि आप आंदोलन को खत्म नहीं करना चाह रहे हैं, आप इसे जारी रख सकते हैं। इस स्थिति में हम ये जानना चाहते हैं कि अगर कानून रुक जाता है, तो क्या आप आंदोलन की जगह बदलेंगे जब तक रिपोर्ट ना आए या फिर जहां हैं, वहीं पर प्रदर्शन करते रहेंगे? बता दें कि पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने कानूनों को कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में डालने का सुझाव दिया था। इसके अलावा सरकार और आंदोलनकारी किसानों के बीच मतभेद दूर करने के लिए समिति बनाने की भी तजबीज पेश की थी। किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई बातचीत का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। किसान कृषि कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक बातचीत के जरिए समाधान निकलने की उम्‍मीद नहीं छोड़ी है। 15 जनवरी को किसान संगठनों और सरकार के बीच 9वें दौर की बैठक है। दरअसल, कानून खत्म किए बिना किसान संगठन धरना-प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। सरकार कानूनों में सुधार करने के पक्ष में है, इन्‍हें रद करने के नहीं। यहीं पेंच फंसा हुआ है। आज प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यह सुनवाई इसलिए और अहम हो जाती है, क्योंकि सरकार और किसान संगठनों के बीच 15 जनवरी को अगले दौर की बातचीत होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान कहा था कि किसानों के प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई है। जबकि, केंद्र ने अदालत को बताया था कि मामले को सुलझाने के लिए किसानों के साथ उसकी सकारात्मक बातचीत चल रही है। सरकार ने यह भी कहा था कि दोनों पक्षों के बीच जल्द ही सभी मसलों पर आम सहमति बनने की उम्मीद है। इसके बाद ही शीर्ष अदालत ने मामले में सुनवाई 11 जनवरी तक स्थगित कर दी थी।

हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, CM की रैली रद्द

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अब भी केंद्र सरकार से दूरी बनाए हुए हैं। इस बीच, हरियाणा के करनाल में उस समय हंगामा हो गया, जब कैमला गांव में किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली का विरोध किया। पुलिस ने किसानों को रोका तो दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। हंगामा इस कदर बढ़ा कि किसानों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और वॉटर कैनन भी चलानी पड़ी। दरअसल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर करनाल के कैमला गांव में किसान महापंचायत रैली करने वाले हैं। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां गढ़ी सुल्तान के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। यहां आगे बढ़ रहे किसानों को रोका गया। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। बेकाबू आंदोलनकारी हेलीपैड और रैली स्थल तक पहुंच गए। हेलीपैड को भी तोड़ दिया। प्रदेश भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ के साथ बहस भी हुई। खराब मौसम का हवाला देकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। दिल्ली में किसानों की बैठक दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों का संयुक्त मोर्चा एक अहम बैठक करेगा। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। किसान 26 जनवरी की तैयारियों का ऐलान भी कर सकते हैं। वहीं, कल यानी 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में कृषि कानूनों को रद्द करने की अर्जी पर सुनवाई होनी है। इससे पहले भी बुधवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि स्थिति में कोई सुधार नहीं है। हम किसानों की हालत समझते हैं।

वाराणसी: छेड़खानी के आरोप में पिटे बीजेपी के पूर्व MLA, कान पकड़कर माफी मांगी

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में छेड़खानी के आरोप में बीजेपी के एक पूर्व विधायक को लोगों ने पीटा और कान पकड़कर माफी मंगवाई. इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. ये मामला वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगतुआ गांव का है. जहां एक इंटर कॉलेज के चेयरमैन और पूर्व बीजेपी विधायक माया शंकर पाठक पर एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया. पीड़ित छात्रा के आरोपों की जानकारी मिलते ही उसके परिजन गुस्से में आ गए. परिजनों ने कॉलेज में पूर्व बीजेपी विधायक माया शंकर पाठक की पिटाई कर दी और इसका वीडियो भी बनाया. वाराणसी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. माया शंकर पाठक वाराणसी में कभी बीजेपी के विधायक हुआ करते थे और अभी एमपी इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज भगतुआ गांव में चला रहे हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो 2 दिनों पहले का है. आरोप है कि पूर्व भाजपा विधायक और स्कूल के चेयरमैन माया शंकर पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी. इसके बाद छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई, गुस्से में आग बबूला परिजन स्कूल पहुंचे और पहले तो माया शंकर पाठक की पिटाई उनके ऑफिस में ही की और फिर बाहर मैदान में कुर्सी पर बिठाकर भी उन्हें पीटा. पिटाई के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक बार-बार अपनी गलती के लिए कान पकड़कर माफी भी मांगते दिख रहे हैं. हालांकि दोनों ही पक्षों में से किसी ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की, लेकिन वीडियो बहुत तेजी से वायरल होने और हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस ने खुद मामला संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है. इस बारे में क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि अभी दोनों ही पक्षों में से किसी ने भी शिकायत नही की है, लेकिन वीडियो की जांच करके सत्यता का पता लगाया जा रहा है और हर संभव कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. माया शंकर पाठक 1991 में वाराणसी के चिरईगांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे.

दिल्ली से बेंगलुरु तक चोरी, गरीबों में पैसे बांटकर बनता है रॉबिनहुड

नई दिल्ली। पहले चोरी करना फिर उस पैसे को दान देना और हेल्थ कैंप लगवाने जैसे काम करना. ऐसा सब हमने अधिकतर फिल्मों में देखा है. लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मोहम्मद इरफान नाम के एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो अपने गैंग के साथ, दिल्ली, पंजाब और देश के दूसरों हिस्सों में चोरी करता था, फिर उसी चोरी के पैसों से महंगे कपड़े और गाड़ियां खरीदता था. वह अपने गृह जनपद बिहार के सीतामढ़ी से मार्च में जिला परिषद का चुनाव भी लड़ने वाला था. गरीबों का मसीहा बनने के लिए और इलाके में रसूख कायम करने के लिए इरफान चोरी के पैसों से सीतामढ़ी में स्वास्थ्य कैंप लगवाता था और पैसे भी दान करता था. क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक एक इनपुट के बाद इरफान उर्फ रॉबिनहुड को 7 जनवरी को नारायणा फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया. उसके पास से जगुआर और निसान की 2 महंगी कारें बरामद हुईं. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो अपने गैंग के साथ केवल पॉश इलाकों में चोरी करता है. खासकर उन घरों में चोरी करता है जो बंद होते हैं या फिर जिस घर के लोग शहर से बाहर होते हैं. चोरी के लिए घर को टारगेट करने से पहले रेकी की जाती थी. यहां तक कि पॉश सोसायटी में कई बार रेकी करने के लिए ये अपना हुलिया भी बदल लेते थे. चोरी भी केवल कैश और गहनों की होती है. निशानदेही पर पंजाब के जालंधर से भी इरफान के गैंग के 3 लोग पकड़े गए, जिसमें एक महिला शामिल है. इनके पास से फ्रांस मेड पिस्टल और गहने मिले. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बीते साल उसके गैंग ने जालंधर में एक घर से 26 लाख रुपये, हीरे और बाकी गहनों की चोरी की थी. पुलिस के मुताबिक, इरफ़ान बिहार में लोकप्रिय युवा नेता बनना चाहता था. हालांकि कोविड के दौरान उसका चोरी का ये धंधा मंदा चल रहा था क्योंकि अधिकतर लोग अपने घरों में हैं. आरोपी ने यूपी, पंजाब, बेंगलुरु, दिल्ली में चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देने का दावा किया है. अन्य मामलों में उसकी भागीदारी का पता लगाने के लिए पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है.

भोपाल : सुपारी देकर पत्रकार की गाड़ियों में लगवाई थी आग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने नगर निगम के एक असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ़ सुपारी देकर पत्रकार की गाड़ियों में आग लगवाने के मामले में केस दर्ज किया है. भोपाल पुलिस के मुताबिक भोपाल नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ओपी चौरसिया ने मामूली कहासुनी का बदला लेने की नियत से पत्रकार के घर में खड़ी गाड़ियों को आग लगवाई थी. इस दौरान घर के सामने खड़ी एक बाइक और स्कूटी तो पूरी तरह जल गई थी जबकि एक एक्टिवा और स्विफ्ट डिजायर कार को आंशिक नुकसान हुआ था. इसके लिए निगम के असिस्टेंट इंजीनियर ने बकायदा उज्जैन जिले के नागदा में रहने वाले तीन युवकों को एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी. कैसे हुआ खुलासा दरअसल, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात निजी चैनल में काम करने वाले एक पत्रकार के घर पर खड़ी गाड़ियों में किसी ने आग लगा दी थी. घटना के बाद टीटी नगर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई गई. पुलिस ने जब घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें घटना के समय एक संदिग्ध कार नजर आई. कार का नंबर ट्रेस करने पर मालूम हुआ कि यह कार नागदा में रहने वाले एक शख्स की है. इसके बाद भोपाल पुलिस की एक टीम नागदा गई और कार के मालिक से पूछताछ की गई. शुरुआत में तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि भोपाल नगर निगम में असिस्टेंट इंजीनियर ओपी चौरसिया ने इस काम के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. इसमें से 65 हज़ार रुपये एडवांस दिए गए थे. आरोपियों ने बताया ओपी चौरसिया ने पत्रकार के परिवार से कहासुनी का बदला लेने की नीयत से आगजनी करवाई थी. घटना को अंजाम देकर वह उसी रात वापस नागदा गए थे. बंगाल में बैठकर निर्देश दे रहा था इंजीनियर पुलिस की तफ्तीश में जो कॉल डिटेल निकल कर सामने आई है उससे पता चला है कि घटना के समय आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर कोलकाता में था और वहीं से फोन के जरिए आरोपियों को निर्देशित कर रहा था. फिलहाल आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर ओपी चौरसिया फरार है. वहीं घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों समीर वेग, संतोष और अल्फाज मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल की गई कार और पेट्रोल की केन की बरामद कर ली गई है.

MP : युवती से राज बन मिला समीर; दुष्कर्म किया, गाड़ी के लिए रुपए भी लिए

इंदौर। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने अपने पिता से भी उसे मिलवाया था। इतना ही नहीं उन्होंने उससे रुपए लेकर मोबाइल और गाड़ी भी खरीद ली। मामले में पुलिस अब आरोपियों को तलाश रही है। महिला थाना उप निरीक्षक रश्मि पाटीदार ने बताया कि युवती की शिकायत पर समीर नामक युवक और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती है। 4 साल पहले उसकी युवक से आने-जाने के दौरान मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई। युवक ने उसे अपना फर्जी नाम राज बताया। दोस्ती होने पर दोनों ने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को दिए और फिर बात होने लगी। कुछ दिनों बाद युवक ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसने अपने पिता से भी उसे मिलवाया। इसके बाद भरोसे में लेकर उसने उसके साथ संबंध बनाए। उन्होंने उसे अपनी बातों में लेकर उससे बाइक और मोबाइल भी खरीदवा लिया। इसके बाद वे कार की डिमांड करने लगे। लड़की के मना करने पर वे शादी की बात से पलट गए। इसके बाद उन्होंने लड़की को धमकाया भी। लड़की ने पड़ताल की तो पता चला राज असल में समीर है लड़की ने जब समीर से संपर्क किया तो उसने भी पिता की हां में हां मिलाते हुए शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद परेशान लड़की ने राज के बारे में जानकारी निकालनी शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि राज का असली नाम समीर है और वह दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है। यह पता चलने पर युवती ने पुलिस के आलाधिकारियों से संपर्क किया और फिर उनके कहने पर महिला थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया।

आ गई बड़ी खुशखबरी, 16 जनवरी से भारत में लगने लगेगी कोरोना की वैक्सीन

नई दिल्ली . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की तैयारियों को लेकर शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया। देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होगा। सबसे पहले करीब 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों की तादाद करीब 27 करोड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण की तैयारियों और कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट सेक्रटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए। दरअसल, भारत में बनी दो कोरोना वैक्सीनों को सरकार ने लिमिटेड इमर्जेंसी यूज की इजाजत दे चुकी है।

धूमधाम से हुई कुत्ते और कुतिया की शादी, जमकर नाचे लोग

भोपाल। हमारे देश में शादी का बड़ा महत्व है. इसे सात जन्मों का साथ माना जाता है. लेकिन मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव एक अजीबो-गरीब शादी हुई. जिसने हर किसी को हैरान और परेशान करके रख दिया. गांव वालों ने एक कुत्ते जिसका नाम गोलू है और एक कुतिया जिसका नाम रश्मि है, उनकी हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई. इस शादी में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और नाच-गाना भी जमकर हुआ. मध्य प्रदेश के पुछीकरगुवा गांव के लोग कई दिनों से पानी की कमी से जूझ रहे थे. अपनी परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने कुत्ते और कुतिया की शादी करमहाराष्ट्र के नागपुर में 30 साल के एक युवक की मौत हो गई जिसे सेक्स के दौरान महिला ने कुर्सी से बांध दिया था. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला शादीशुदा है और उसका युवक से अफेयर चल रहा था. महिला एक बच्चे की मां भी है. गुरुवार की रात साथ बिताने के लिए महिला और युवक एक लॉज में ठहरे थेवाई है. गांव के लोगों का मानना है कि अगर दो मूक जानवरों की शादी करवा दी जाए तो इंद्रदेव खुश हो जाते हैं. निवाड़ी जिले के ग्राम पुछीकरगुआ निवासी मूलचंद नायक ने अपनी रश्मि नाम की डॉगी की शादी उत्तर प्रदेश के बकवा खुर्द निवासी अशोक यादव के गोलू नाम के कुत्ते के साथ हिंदू रीति-रिवाज अनुसार कराई गई. इसके साथ ही मूलचंद नायक और उनके परिजनों द्वारा नम आंखों से डॉगी रश्मि को विदाई की गई. इतना ही नहीं शादी में 800 लोगों को भोज भी कराया गया था. गांववालों का मानना है कि इस शादी से उन लोगों की पानी की दिक्कत खत्म हो जाएगी. कुत्ते के मालिक अशोक यादव ने बताया कि गांव में पीने के लिए भी पानी नहीं है. कुत्ते के मालिक अशोक यादव का भी मानना है कि इस शादी से गांव के लोगों की पानी की समस्या खत्म हो जाएगी. उन्होंने बताया कि गांव में पीने के लिए भी पानी है.ऐसे में यहां कि महिलाओं बहुत दूर जाकर घंटों लाइन में लगकर पानी लाना पड़ता है.

नागपुर : सेक्स के दौरान रोमांच बढ़ाने के लिए महिला ने युवक के हाथ-पैर कुर्सी से बांधे, हुई मौत

नागपुर . न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर के खापरखेड़ा के एक लॉज में शुक्रवार को युवक की मौत हो गई. महिला और युवक का पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था. महिला ने नायलॉन की रस्सी से युवक के हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए थे. रोमांच हासिल करने के लिए कथित तौर पर महिला ने एक और रस्सी युवक के गले में बांध दी थी. बता दें कि कई कपल रिश्ते में रोमांच लाने के लिए सामान्य से हटकर कुछ एक्टिविटिज करते हैं. इस दौरान एक पार्टनर दूसरे के ऊपर हावी होने की कोशिश करता है, हालांकि, इस दौरान दूसरे की सहमति जरूर ली जाती है. इन्हें BDSM (बॉन्डेज, डिसिप्लीन, डोमिनेंस, सबमिशन, सैडोचिस्म, मैसकिजम) एक्टिविटी के तौर पर जाना जाता है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक के बंधे होने के दौरान ही महिला वाशरूम गई थी. इसी दौरान जिस कुर्सी से युवक बंधा था वह फिसल गई. इसकी वजह से युवक के गले में बंधी रस्सी टाइट हो गई. जब महिला कमरे में वापस आई तो उसने पार्टनर को जमीन पर अचेत गिरा पाया. उसने तुरंत मदद के लिए रूम सर्विस को बुलाया. रूम सर्विस के स्टाफ ने युवक की रस्सी खोली. इसके बाद जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंची. घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने अफेयर की बात स्वीकार कर ली है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद, 2018 से भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं है. पुलिस ने युवक की मौत को लेकर दुर्घटना का केस दर्ज किया है. पुलिस ने लॉज के स्टाफ, वेटर और अन्य लोगों के बयान रिकॉर्ड भी किए हैं. युवक और महिला, दोनों के मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है.

बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने अब सीधे मुख्यमंत्री शिवराज पर साधा निशाना

जबलपुर। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने अब सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। विश्नोई ने मंत्रियों को जिलों के प्रभार अब तक नहीं दिए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है- प्रदेश के सभी जिलों में अनेक समस्याएं समाधान के लिए प्रभारी मंत्री की बाट जो रहे हैं। कैबिनेट विस्तार के बाद भी विश्नोई का दर्द सोशल मीडिया पर झलका था। लेकिन इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार मंत्रियों और मैदानी अफसरों के साथ बैठक कर संदेश दे रहे हैं कि आम आदमी को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। दूसरी तरफ विश्नोई स्पष्ट सवाल उठा रहे हैं कि जिलों में समस्याएं हैं। विश्नोई ने आगे लिखा- चौथी बार मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर यह उपहार देने की कृपा करें और वायदे के अनुसार जबलपुर और रीवा का प्रभार स्वयं ग्रहण करें। पहले लिखा था- महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते इससे पहले कैबिनेट विस्तार के अगले दिन 4 जनवरी को भी विश्नोई ने सोशल मीडिया पर लिखा था- महाकौशल के 13 भाजपा विधायकों में से एक को तथा विंध्य में 18 भाजपा विधायकों में से एक को राज्य मंत्री बनने का सौभाग्य मिला है। महाकौशल और विंध्य अब फड़फड़ा सकते हैं उड़ नहीं सकते। महाकौशल और विंध्य को अब खुश रहना होगा… खुशामद करते रहना होगा। उन्होंने आगे लिखा था कि मध्यप्रदेश में सरकार का पूर्ण विस्तार हो गया है। ग्वालियर, चंबल, भोपाल, मालवा क्षेत्र का हर दूसरा भाजपा विधायक मंत्री है। सागर, शहडोल संभाग का हर तीसरा भाजपा विधायक मंत्री है। विश्नोई ने इशारा किया है कि कैबिनेट में जगह देने के मामले में महाकौशल और विंध्य क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। बता दें कि विश्नोई शिवराज सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। दूसरे कैबिनेट विस्तार के बाद से इंतजार शिवराज कैबिनेट का दूसरा विस्तार 2 जुलाई 2020 में हुआ था। छह माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री, मंत्रियों को जिलों का प्रभार नहीं दे पाए। शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, इसके एक माह बाद 5 मंत्रियों को 2-2 संभागों का प्रभार सौंपा था। पिछले माह 26-27 दिसंबर को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भोपाल प्रवास पर थे, उस दौरान तय हुआ था कि कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के मंथन के लिए सीएम ने बैठक की थी, तब भी कयास लगाए गए कि अब मंत्रियों के बीच जिलों का बंटवारा हो जाएगा, लेकिन आदेश अब तक जारी नहीं हुआ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet