LATEST NEWS

मंत्रियों से सीएम शिवराज बोले – कार्य ऐसा हो कि एक साल बाद लोग मध्य प्रदेश को दें बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के पास कोलार वन विश्राम गृह में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश का विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि 1 वर्ष पश्चात मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विभाग वार एक्सरसाइज कर अच्छे कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 9-10 माह में प्रदेश के विकास प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। आम जनता से भी सरकार के अनेक कार्यों के प्रति समर्थन प्रतिक्रिया मिली है। माफिया के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और नशे से युवा वर्ग को बचाने के ठोस प्रयासों का अच्छा संदेश गया है । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब मार्च के आखिरी सप्ताह में सरकार बनी तब कोरोना की बड़ी चुनौती सामने थी ।इससे नागरिकों को बचाने का कार्य तत्परता से किया गया ।प्रभावी कदम उठाए गए। वायरस के नियंत्रण के साथ ही सबसे पहले मध्य प्रदेश में आत्म निर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप बनाया गया। आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति में मध्य प्रदेश ने पहले पहल बनाया रोडमेप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की बात कही उनके चिंतन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए ठोस पहल की गई। सभी मंत्रियों, अर्थशास्त्रियों, नीति आयोग के पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विचार मंथन कर मध्य प्रदेश रोड मैप की तैयारी की।प्रयास सार्थक हुए ।मध्य प्रदेश सबसे पहले यह रोड मैप बनाने में सफल हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अर्थव्यवस्था, रोजगार सुशासन ,स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मुद्दों पर रोड मैप में विस्तार से कार्य का निर्धारण किया गया है। राजस्व बढ़ाने का कार्य तेज हो प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अच्छी राजस्व वसूली का कार्य कुछ प्रयासों से ही संभव है।इस दिशा में अच्छी उपलब्धि मिल रही है। विशेषकर जीएसटी कलेक्शन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से आगे है। राजस्व वृद्धि के प्रयास तेज किए जाएं। मिली हैं उपलब्धियां मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बात हो या ग्रामीण विकास के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता, मध्यप्रदेश ने कुछ कार्यों में रिकॉर्ड बनाया है। देश में सबसे अधिक गेहूं उपार्जन किए जाने के बाद किसानों के खातों में राशि पहुंचाने का कार्य हुआ। प्रदेश में दो एक्सप्रेस वे प्रगति पर हैं।भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क से व्यापक पैमाने पर रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जाएगा। बफर में सफर शुरू हो चुका है। जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र तत्काल देने की व्यवस्था, किसानों को बिना चक्कर लगाए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य प्रदेश में बखूबी किया जा रहा है ।इसे और गति देना है। पत्थर बाजी पर प्रतिबंध के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा।धर्म स्वातंत्र्य कानून की प्रशंसा हुई है।अन्य नवाचार भी किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश बने उदाहरण मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मंत्री गण चिंतन कर विभाग की योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करवाएं। क्षमता का पूरा उपयोग कर बेहतर परिणाम दे सकते हैं। प्रयास होना चाहिए कि आने वाले 1 वर्ष में हम बहुत सी उपलब्धियां अर्जित कर लें और सभी राज्य मप्र की बधाई दें। हम ऐसी स्थिति में आ जाएं कि मध्य प्रदेश अग्रणी स्थिति में आकर एक उदाहरण माना जाए।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ परिणाम लाने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रेत उत्खनन के संबंध में लागू की जा रही नई व्यवस्था की भी जानकारी दी जिससे राजस्व आय बढ़ेगी साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। नव चिंतन कर कार्य योजना पर अमल हो मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में सभी मंत्री गण को नववर्ष की बधाई दी और नवचिंतन के साथ नवीन कल्पनाओं को साकार कर मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद की।

दिल्ली में हनुमान मंदिर हटाने पर हंगामा

नई दिल्ली।  चांदनी चौक इलाके में प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़े जाने जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चांदनी चौक इलाके में मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सोमवार को उपराज्यपाल से मुलाकात के बाद विश्व हिंदू परिषद के नेता आलोक कुमार ने कहा था कि हमने उपराज्यपाल से कहा है कि वे उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाकर मंदिर के पुनर्स्थापना के लिए अनुमति लें तथा उसी स्थान पर मंदिर को दोबारा स्थापित करें। उन्होंने कहा था कि अगर मंदिर की पुनर्स्थापना नहीं होती है तो वीएचपी आंदोलन के लिए मजबूर होगा।वहीं, विहिप प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख महेंद्र रावत ने बताया था कि वीएचपी, बजरंगदल, मातृशक्ति,दुर्गावाहनी, अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि हनुमान मंदिर स्थान पर बनने और मंदिर तोड़ने के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। अभी तीन धार्मिक अतिक्रमण बरकरार वर्ष 2016 के आदेश में हाई कोर्ट ने लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारा के बाहर फुटपाथ पर निर्माण काे अतिक्रमण माना था, वहीं भाई मती दास चौक, पागल बाबा मंदिर व हनुमान मंदिर के साथ एक प्याऊ को पूरी तरह से अतिक्रमण माना था। इसे लेकर लाल जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारा के अतिक्रमण को हटाने पर काफी विवाद भी हुआ था। एसआरडीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी भी पागल बाबा मंदिर, प्याऊ व भाई मती दास चौक का अतिक्रमण बरकरार है।  

किसान आंदोलन में अब तक 54 मौतें, 4 और किसानों की जान गई

नई दिल्ली। किसान कृषि कानूनों के खिलाफ 39 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान अब तक 54 किसानों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ ने सुसाइड कर लिया और कइयों की जान बीमारियों, ठंड और हार्ट अटैक के चलते गई है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर रविवार को 4 किसानों की मौत हो गई। इनमें से दो हरियाणा और दो पंजाब के रहने वाले थे। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक अन्य किसान की हालत गंभीर है, जिसे रोहतक के PGI रेफर किया गया है। किसी की बॉडी ट्राली में तो किसी की टेंट में मिली जानकारी के मुताबिक, बहादुरगढ़ के करीब टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे बठिंडा के 18 साल के जश्नप्रीत सिंह की शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल और फिर PGI ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के जींद के जगबीर का शव ट्राली में मिला। वो भी टीकरी बॉर्डर पर ही धरना दे रहे थे। उनकी उम्र 66 साल थी। सिंघु बॉर्डर पर सोनीपत के बलवीर सिंह और पंजाब के लिदवां निवासी निर्भय सिंह शनिवार रात को पार्कर मॉल के टेंट में सोए थे। सुबह जब साथियों ने जगाने की कोशिश की, तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक अन्य किसान को हार्ट अटैक आया है। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें PGI रेफर किया गया है। 39 दिन में 54 मौतों के बाद उठी मुआवजे की मांग 26 नवंबर से दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की तादाद में किसान धरना दे रहे हैं। इस दौरान 54 किसानों की जान जा चुकी है। परिवार और किसान संगठन इन किसानों के परिवारों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। मौसम ने मुश्किल बढ़ाई, तंबुओं में पानी भरा दिल्ली और NCR के इलाके में शनिवार सुबह से रह-रहकर बारिश जारी है। रविवार को दूसरे दिन बारिश के बाद ठंड बढ़ती जा रही है। बारिश की वजह से कई किसानों के टेंट में पानी घुस गया, लेकिन किसान अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… 7वें दौर की बातचीत में 2 मांगों पर सहमति बनी किसान संगठनों और केंद्र के बीच 4 जनवरी को 8वें दौर की बातचीत होनी है। किसानों के 4 बड़े मुद्दे हैं। पहला- सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। दूसरा- सरकार यह लीगल गारंटी दे कि वह मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP जारी रखेगी। तीसरा- बिजली बिल वापस लिया जाएगा। चौथा- पराली जलाने पर सजा का प्रावधान वापस लिया जाए। 30 दिसंबर को 7वें दौर की बातचीत पांच घंटे की बातचीत के बाद बिजली बिल और पराली से जुड़े दो मुद्दों पर सहमति बन गई थी। सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने पर राजी है। इसके बाद किसान नेताओं ने भी नरमी दिखाई। कृषि कानून और MSP पर अभी भी मतभेद बरकरार हैं।

गाजियाबाद में श्मशान में छत गिरने से 18 की मौत, 24 घायल, 100 लोग छत के नीचे खड़े थे

नई दिल्ली। गाजियाबाद में एक श्मशान घाट में छत धंस गई है. इसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं.इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. 24 घायल हैं। बारिश से बचने के लिए लोग छत के नीचे खड़े हुए थे। हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है. तस्वीरों में कई लोग लेंटर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं. गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है. बता दें कि रविवार सुबह दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही थी। ये श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है. मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे. बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया. इसमें कई लोग मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. तस्वीरों से पता चल रहा है कि लेंटर का साइज काफी बड़ा है. इस वजह से पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाया है. घटनास्थल पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके का रेस्क्यू अभियान जारी है. पुलिस का कहना है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर परिजन और सगे संबंधी मृत व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे. परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट का लैंटर भरभरा कर गिर पड़ा. इसकी चपेट में आकर लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग दबे गये अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया.

IND vs AUS: टेस्ट टीम में शामिल हुए नटराजन, चोटिल उमेश यादव की जगह मिला मौका

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह टी. नटराजन को टीम में शामिल किया गया है. तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. 33 साल के अनुभवी पेसर उमेश यादव बाकी दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने कहा कि उमेश यादव बाकी दो टेस्ट मैचों से पहले पूरी तरह उबर नहीं पाएंगे. उमेश और मोहम्मद शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजरेंगे. मोहम्मद शमी भी चोटिल होने से बाहर हैं. बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था. शमी को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था. 29 साल के ‘यॉर्करमैन’ नटराजन ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा. उन्होंने एक वनडे और तीन टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर कुल 8 विकेट झटके. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी के 20 मैच खेल चुके हैं और अब टेस्ट टीम में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. रोहित शर्मा अपनी क्वारनटीन अवधि पूरी कर मेलबर्न में भारतीय टीम से जुड़ चके हैं. उन्होंने गुरुवार को अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. मेलबर्न टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में चेतेश्वर पुजारा ने उपकप्तान थे. उधर, उमेश यादव शुक्रवार को पिता बने. उनके घर नन्ही परी आई है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. बीसीसीआई ने लिखा- हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही मैदान पर उतरेंगे.

PM मोदी के नाम पत्र लिखकर किसान ने लगाई फांसी

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान ने अपने ही खेत में पेड़ पर लटककर जान दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को पीएम मोदी के नाम लिख पत्र मिला है। जिसमें किसान ने बिजली विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। किसान ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके शरीर के एक- एक अंग को बेचकर शासन का पैसा चुका दिया जाय. मातगुवां थाना पुलिस ने बताया कि किसान चक्की का बिल नहीं चुकाया था। इसे लेकर बिजली विभाग ने कुर्की का आदेश दिया था, वहीं किसान सदमे में था। जिसके बाद खुदकुशी कर ली। पीएम मोदी के नाम लिखे पत्र में किसान अपनी परेशानियों को बताते हुए इन बातों का जिक्र किया है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

MP : गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने पर कॉमेडियन को पीटा

इंदौर. देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी कर कॉमेडी करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने चलते शो में स्टैंड अप कॉमेडियन को पीट दिया। फिर आयोजक और कॉमेडियन को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए। वहां उनकी शिकायत की। घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे 56 दुकान स्थित मुनरो कैफे की है। हिंदरक्षक संगठन के नेता एकलव्य गौड़ ने बताया कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पहले भी देवी देवताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। इनका एक शो जयपुर में भी कैंसल हो चुका है। इन्होंने गोधरा कांड के कारसेवक पर भी अभद्र टिप्पणी की। शो की जानकारी लगने पर हम भी टिकट लेकर शामिल हुए। मुझे इस शो की जानकारी नहीं वहीं कैफे के संचालक मुक्तांश जैन ने कहा- यह मेरा कैफे है। यहां नलिन साहेब नामक इवेंट ऑर्गेनाइजर ने फैमिली पार्टी बताकर शो रखा था। इसके टिकट बेचे गए थे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं भी पता कर रहा हूं कि ये इवेंट कैसे और क्यों किया गया?

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ा, आग लगा दी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां के करक जिले में कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर को तोड़ दिया और उसमें आग भी लगा दी. इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान के सामने अपना विरोध दर्ज कराया है. वहीं पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार ने क्षतिग्रस्त हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण की बात कही है. जारी बयान में प्रांतीय सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मंदिर का बिना किसी देरी के पुनर्निर्माण किया जाए और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं. इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ अत्याचार के गंभीर मामलों से अवगत कराया. सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले की जांच करेगी और मंदिर के इस विध्वंस और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. भारत ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब पाकिस्तान में किसी मंदिर में तोड़फोड़ की गई. यह 1997 से चल रहा है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार से मामले की जांच रिपोर्ट को साझा करने के लिए भी कहा है. भारत ने फिर दोहराया कि वह पाकिस्तान सरकार से अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में, अपने अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और उनकी देखभाल करने की उम्मीद करता है, जिसमें उनके धार्मिक अधिकारों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी शामिल है.

भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन की डायरेक्ट्री का विमोचन

भोपाल। भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के सदस्यों की डिजिटल डायरेक्ट्री का विमोचन बीएसएनएल के सभागृह में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ महेश शुक्ल ने शनिवार को किया। इसका सम्पादन सह अध्यक्ष प्रदीप करम्बेलकर ने किया है। डायरेक्ट्री में सभी सदस्यों का विवरण है। कार्यक्रम का संचालन मानद सचिव एनके छिब्बर ने किया। समारोह में एसोसिएशन के सदस्य व अधिवक्ता जीके छिब्बर, आरजी द्विवेदी, मनोज झा, डॉ राजपाल सिंह, आदित्य गुप्ता, भावना बेनर्जी, योगेश पंडित, शशांक मिश्र, आमिर खान उपस्थित थे

‘जान दे रहा हूं ताकि कोई हल निकले’, गाजीपुर बॉर्डर के धरनास्थल पर किसान ने लगाई फांसी

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर 38 दिन से किसानों का आंदोलन जारी है। यहां गाजीपुर बॉर्डर पर शनिवार को 75 साल के किसान कश्मीर सिंह ने शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किसान नेता अशोक धवाले ने बताया कि अब तक 50 किसानों की जान जा चुकी है। कश्मीर ने सुसाइड नोट में लिखा, ‘सरकार फेल हो गई है। आखिर हम यहां कब तक बैठे रहेंगे। सरकार सुन नहीं रही है। इसलिए मैं जान देकर जा रहा हूं। अंतिम संस्कार मेरे बच्चों के हाथों दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर होना चाहिए। मेरा परिवार, बेटा-पोता यहीं आंदोलन में निरंतर सेवा कर रहे हैं।’ किसान का शव बिना पोस्टमॉर्टम के परिजन को सौंप दिया गया है। यूपी पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है। किसान संगठनों ने आंदोलन के मद्देनजर 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया है। कहा कि हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, कर रहे हैं और ऐसा ही करेंगे। हम लोग दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हुए हैं, लेकिन नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया है। इससे पहले 30 दिसंबर को किसान और सरकार के बीच 7वें दौर की बातचीत में पूरा समाधान तो नहीं निकला, लेकिन विवाद के 2 मुद्दों पर सहमति बन गई थी। अब 4 जनवरी को किसानों और सरकार के बीच अगली बैठक है। उम्मीद की जा रही है कि इस दिन गतिरोध खत्म हो सकता है। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि 4 जनवरी को सकारात्मक नतीजे आएंगे।

दिल्ली जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी, आंसू गैस छोड़ी, कई किसान जख्मी

अलवर। अलवर के शाहजहांपुर खेड़ा हरियाणा बॉर्डर पर गुरुवार दोपहर ट्रैक्टरों पर सवार कुछ किसान पुलिस के बैरियर तोड़कर दिल्ली की ओर कूच कर हरियाणा में घुस गए। हरियाणा पुलिस के जवान जब तक किसानों को रोकते तब तक 10 से 15 ट्रैक्टर बॉर्डर से आगे निकल गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस छोड़ी। इसमें कई किसान चोटिल हो गए। बाद में किसान नेताओं ने सबको शांत कराया। उन्होंने कहा किसान शांतिपूर्वक ही आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इधर, हरियाणा सीमा में घुस चुके 10 से 15 ट्रैक्टर चालकों को हरियाणा पुलिस ने बावल में रोक रखा है। कुछ किसानों को हिरासत में लिया गया है। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 10 से 15 ट्रैक्टर लेकर किसान एक साथ हरियाणा पुलिस की तरफ से बॉर्डर पर लगाए गए बैरियर हटाते हुए आगे निकल गए। कुछ सर्विस लेन की ओर से आगे बढ़ गए। काफी किसान एक साथ ट्रैक्टर लेकर आगे निकले तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और हल्का बल प्रयोग करके प्रदर्शनकारी किसानों को खदेड़ा। इसमें कई किसानों को चोट आई है। हालांकि बाद में काफी किसानों के ट्रैक्टरों को रोक दिया गया। मुश्किल से 10 से 15 ट्रैक्टर ही जा सके। आगे चलकर पुलिस ने उनको भी रोक दिया। किसान नेताओं ने संभाला मोर्चा इस घटनाक्रम से वहां हलचल मच गई। पीछे करीब दो किलोमीटर दूर तक के किसान बॉर्डर पर आ गए। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जुट गए। बाद में किसान नेता रामपाल जाट सहित अन्य ने उनको संभाला। यह भी कहा कि वे शांतिपूर्वक आंदोलन चाह रहे हैं। कोई भी जबरदस्ती करते हुए आगे नहीं जाएगा। इसके बाद किसान वहां बैठ गए। शाहजहांपुर- खेड़ा बॉर्डर पर 12 दिसंबर से किसान आंदोलनरत हैं। बॉर्डर पर हाइवे पर ही डटे हैं। हाइवे पर दो किमी तक किसान तंबू लगाकर किसान पड़ाव डाल चुके हैं। प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। तभी आंदोलन खत्म करेंगे। लेकिन, सरकार कानून वापस लेने काे तैयार नहीं है। इस कारण किसान दिल्ली कूच करना चाहते हैं। लेकिन, बीच में ही बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस आगे नहीं जाने दे रही। ऐसे में किसान बॉर्डर पर भी पड़ाव डाले हुए हैं। यहां राजस्थान व हरियाणा के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र के भी काफी किसान हैं। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल के बॉर्डर पर पड़ाव डालने पहुंचने से एक दिन पहले 25 दिसंबर को हरियाणा पुलिस ने जयपुर- दिल्ली हाइवे की दूसरी लेन भी बंद कर दी थी। पुलिस को पहले अंदेशा था कि सांसद के आने के बाद किसान दिल्ली कूच कर सकते हैं। इससे पहले 12 दिसंबर से जयपुर से दिल्ली जाने वाली लेन पर किसान डटे हुए थे।

Numerology Rashifal 2021: मूलांक से जानें, आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

भोपाल.  हर किसी के मन में ये जिज्ञासा रहती है कि नया साल उनके लिए कैसा रहेगा. साल 2021 को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है. जन्म तिथि का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है. इसे मूलांक भी कहा जाता है. आइए अंक ज्योतिष राशिफल 2021 (Ank Jyotish Rashifal 2021) से जानते हैं कि अगला साल किन लोगों के लिए शुभ रहेगा और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. मूलांक 1- 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. साल 2021 मूलांक 1 वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. वर्ष की शुरुआत से ही आपको अपने अंदर एक नई ऊर्जा का एहसास होगा. कार्य क्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे और आपकी ये मेहनत जल्द रंग लाएगी. ऑफिस के काम में आपको सफलता मिलेगी. प्रमोशन के पक्के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए भी साल 2021 बहुत अच्छा है. हालांकि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को इस साल सावधानी से काम लेना होगा. 2021 में किसी भी तरह का निवेश ना करें तो ही अच्छा होगा. वर्ष के मध्य में आपका बिजनेस सही दिशा में आगे बढ़ेगा. आर्थिक तौर पर यह साल आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा. दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद आ सकते हैं जिन्हें आप जल्द दूर कर लेंगे. मूलांक 2- 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा. नया साल मूलांक 2 में जन्मे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. इस साल आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने में सफलता मिलेगी. इस साल आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे. प्रेम संबंधों के लिए ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है. आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और विवाह के बारें में विचार करेंगे. नौकरी वालों के इस साल आपके ट्रांसफर के योग बनेंगे. इस साल लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. शादीशुदा लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस साल आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और लोगों के साथ आपका स्नेह बढ़ेगा. इस साल अपने लिए भी कुछ समय निकालें. मूलांक 3- 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के लिए वर्ष 2021 सामान्य रहने वाला है. इस साल आपके कुछ जरूरी कार्यों में रुकावट आ सकती है. आप आध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. छात्र इस साल शुरूआत से ही मेहनत करेंगे. प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने की पूरी संभावनाएं बनेंगी. प्रेम संबंधों के लिए यह साल सामान्य रहने वाला है. कुछ लोगों का प्रेम विवाह हो सकता है. सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है. नौकरी कर रहे लोगों को इस साल शुभ समाचार मिल सकते हैं. इस साल आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. इस साल आपके खर्चे बहुत बढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. आपकी आमदनी इस साल ठीक रहेगी. साल 2021 में आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा. मूलांक 4- 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. साल 2021 मूलांक 4 वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है. इस साल आपकी ईमानदारी काम आएगी. आपकी लगनशीलता आपको इस साल सफलता दिलाएगी. आप की बहुत सारी इच्छाएं इस साल पूरी हो जाएंगी और आप खुशी का अनुभव करेंगे. नए साल में आपकी लव लाइफ आगे बढ़ेगी. यह साल प्यार से भरा रहेगा. विद्यार्थियों के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी. साल के मध्य में प्रतियोगिता में सफलता के प्रबल योग बनेंगे. मैनेजमेंट, सोशल सर्विस, ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए ये साल उत्तम परिणाम लेकर आएगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी साल 2021 लाभ लेकर आ रहा है. आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको धन लाभ होगा. शादीशुदा जीवन के लिए नया साल सामान्य रहेगा. साल के मध्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं. मूलांक 5- 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होता है. साल 2021 मूलांक 5 वालों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा क्योंकि वर्ष 2021 का कुल योग 5 (2+0+2+1=5) है. मूलांक 5 वाले लोगों को इस साल का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए. इस साल आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप पूरी मेहनत से चुनौतियों का सामना करेंगे. इस साल छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. इस साल आपको मेहनत का फल मिलेगा. प्रेम संबंधों के लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है. कुछ लोगों का प्रेम विवाह भी हो सकता है. पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है. नौकरी करने वालों को साल 2021 में खुद पर ध्यान देने की जरूरत होगी. आर्थिक स्थिति से ये साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा. व्यापार करने वालों को विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा. मूलांक 6- 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार यह वर्ष आपके लिए उत्तम परिणाम देने वाला साबित होगा. इस पूरे साल आप अपने प्रियतम को प्रसन्न रखने की कोशिश करेंगे. किसी लंबी यात्रा पर जानेंगे योग बनेंगे. विद्यार्थियों के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहने वाला है. इस साल आप पढ़ाई में पूरी तरह मन लगाएंगे. आपको मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. साल की शुरूआत पारिवारिक जीवन के लिए अच्छी रहेगी. आपके मन में सबके लिए स्नेह की भावना रहेगी. इस साल आपकी नौकरी बदलने की पूरी संभावना है. इसमें आपको ज्यादा संतुष्टि मिलेगी. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस साल जबरदस्त लाभ मिलेंगे. रिश्तो के मामले में आप काफी ईमानदार रहेंगे. इस साल आपको अपनी क्षमताओं का आंकलन करना चाहिए. मूलांक 7- 7, 16, 25 तिथि को जन्‍मे लोगों का मूलांक 7 होता है. मूलांक 7 वाले लोगों के लिए साल उन्नतिशील रहेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आपकी आमदनी बढ़ेगी. धन की प्रबलता से आप अपनी कई इच्छाओं को इस साल पूरा करने में सफल रहेंगे. छात्रों को इस साल पढ़ाई पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. मेहनत से हीआपको सफलता का परिणाम मिलेगा, इसलिए खूब मेहनत करें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे … Read more

MP : अपने कुत्‍ते और पत्नी के नाम कर दी आधी-आधी जायदाद

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक किसान ने अपने बेटों के व्यवहार से तंग आकर अपनी वसीयत में से जायदाद का आधा हिस्सा अपने कुत्ते जैकी और आधा हिस्सा अपनी पत्नी चंपा के नाम कर दिया है. किसान के इस फैसले से हर कोई हैरान है. बाड़ीबाड़ा गांव निवासी किसान ओम नारायण ने अपने कुत्ते की वफादारी का अच्छा सिला दिया और अपनी जायदाद के पचास फीसदी हिस्से का हकदार बना दिया. किसान ने बाकायदा अपनी वसीयत में अपनी जायदाद का आधा हिस्सा अपने कुत्ते के नाम किया है. जबकि आधा हिस्सा अपनी पत्नी चंपा के नाम लिख दिया है. बताया जा रहा है कि किसान ओम नारायण अपने बेटों के व्यवहार से काफी नाराज थे, उनका रोज विवाद होता था. जिसके चलते उन्होंने अपनी वसीयत में से अपने बेटे की जगह पालतू कुत्ते को जायदाद का हिस्सेदार बना दिया. कुत्ते के नाम कर दी आधी जायदाद किसान ने कानूनी शपथ पत्र बनाकर अपने पालतू कुत्ते को वारिस घोषित किया है. 50 वर्षीय किसान ओम नारायण वर्मा ने अपनी वसीयत में लिखा है कि ‘मेरी सेवा मेरी पत्नी और पालतू कुत्ता करता है इसलिए मेरे जीते जी वह मेरे लिए सबसे अधिक प्रिय हैं. मेरे मरने के बाद पूरी संपत्ति और जमीन-जायदाद के हकदार पत्नी चंपा वर्मा और पालतू कुत्ता होगा. साथ ही कुत्ते की सेवा करने वाले को जायदाद का अगला वारिस माना जाएगा. किसान ओम नारायण वर्मा का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में 2 एकड़ जमीन अपने पालतू कुत्ते के नाम कर दी है. परिवार में जो भी उसका पालन-पोषण करेगा उसकी जायदाद उसे मिलेगी.

MP: झुग्गी का बिजली बिल आया हजारों में, ऊर्जा मंत्री देखने पहुंचे तो निकला 212 रुपये

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां के भीम नगर की झुग्गी में रहने वाली एक महिला का बिजली का बिल 13 हजार से ज्यादा आया है. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के दखल के बाद इसमें सुधार किया गया और महिला को 212 रुपये का संशोधित बिजली बिल दिया गया. दरअसल, भीम नगर की झुग्गियों में रहने वाली निर्मला बाई के पास 13 हजार से ज्यादा का बिजली बिल आया था. इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर निर्मला बाई का माथा ठनका और उन्होंने इसकी शिकायत सीधे ऊर्जा मंत्री के बंगले पहुंचकर की. ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजली का ये बिल देखकर हैरान रह गए और सीधे महिला को अपनी कार में बैठाकर उसकी झुग्गी पहुंच गए. इसके बाद कॉल कर बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को बुलवाया गया. उर्जा मंत्री ने देखा कि महिला जिस झुग्गी में रहती है वहां ना तो टीवी है, ना फ्रिज और ना ही कूलर. रोशनी के नाम पर वहां एक बल्ब है. महिला ने मंत्री को बताया कि दो महीने पहले ही उनके घर मे बिजली का नया मीटर लगा है और ज्यादा खपत वाला कोई उपकरण ना होने के बावजूद ज्यादा बिल आया है. मंत्री के कहने पर बिजली कर्मचारियों ने बिजली मीटर की जांच की तो पाया कि खपत के मुताबिक निर्मला बाई का बिजली बिल सिर्फ 212 रुपए बनता है. इसके बाद महिला को हाथों हाथ 212 रुपये का संशोधित बिजली बिल दिया गया. बिजली मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाए जिससे उन्हें बार-बार बिजली कार्यालय के चक्कर ना काटने पड़े और बिजली मीटर की अच्छी से जांच के बाद ही बिल दिए जाएं नहीं तो इससे विभाग की ही बदनामी होती है.

हरियाणा में निकाय चुनाव:7 में से 5 में भाजपा-जजपा हारी, अम्बाला में मेयर पद गंवाया

चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार को घोषित 7 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) गठबंधन को करारा झटका लगा। सत्ता में रहने के बावजूद यहां सात निकायों में से केवल दो में ही कमल खिल पाया। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच यह नतीजे भाजपा के लिए चेताने वाले हैं। वहीं, कांग्रेस गुटबाजी की वजह से सिर्फ एक निकाय में ही जीत हासिल कर पाई। तीनों नगरपालिकाओं के चेयरमैन पद पर निर्दलीयों ने कब्जा किया। इनमें दो पर जजपा और एक पर भाजपा ने गठबंधन में सिंबल पर प्रत्याशी उतारे थे। पंचकूला में भाजपा के कुलभूषण गोयल कांग्रेस से मेयर पद छीनने में कामयाब रहे। अम्बाला में भाजपा को मेयर पद गंवाना पड़ा। वहां पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जनचेतना पार्टी से उनकी पत्नी शक्ति रानी जीती हैं। भाजपा दूसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। राजनीति के जानकार भाजपा-जजपा गठबंधन की हार में किसान आंदोलन को प्रमुख वजह बता रहे हैं। जहां-जहां चुनाव थे, वहीं आंदोलन का ज्यादा असर है। अम्बाला से आंदोलन शुरू हुआ था। सोनीपत में ये अभी चल रहा है। टिकरी बॉर्डर के लिए सांपला से ही जाना पड़ता है। रेवाड़ी में धरने का असर धारूहेड़ा तक है। सिरसा और उकलाना में भी प्रदर्शन चल रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet