LATEST NEWS

MP : कोरोना से डॉक्टर शुभम उपाध्याय 26 साल के डॉक्टर की मौत

भोपाल .  भोपाल में बुधवार को सागर के 26 वर्षीय डॉक्टर शुभम उपाध्याय की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने इलाज के दौरान भोपाल के चिरायु अस्पताल में​ दम तोड़ दिया। उनके इलाज के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपए सहायता देने की घोषणा की थी, लेकिन इससे पहले ही शुभम की मौत हो गई। शुभम के अच्छे इलाज के लिए सागर में लोग न केवल धन जुटा रहे थे, बल्कि उनकी सलामती के लिए दुआएं भी की जा रही थीं। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से मार्च 2020 में डिग्री पूरी कर शुभम उपाध्याय निकले ही थे कि कोरोना का कहर शुरू हो गया। उन्हें सागर के कोविड सेंटर में ही पहली नियुक्ति मिली और वे यहां जी-जान से कोरोना मरीजों की सेवा में जुट गए। स्वयं की परवाह किए बिना इलाज करते हुए वे भी 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव हो गए। चार दिन तक सागर में ही उनका उपचार किया गया। इसके बाद भोपाल लाया गया। यहां उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया। परिजन आर्थिक रूप से भी परेशान हो गए। ऐसे में सागर के लोगों ने आर्थिक मदद जुटाना भी शुरू कर दी। मध्यप्रदेश सरकार ने उनके इलाज के लिए पूरा खर्च लगभग एक करोड़ वहन करने की घोषणा कर दी थी। उनके दोनों फेफड़े 90% से ज्यादा खराब हो चुके थे। उन्हें चेन्नई ले जाना था लेकिन इसके पहले ही उन्होंने चिरायु अस्पताल भोपाल में दम तोड़ दिया।

MP : हिंदू लड़कियों से शादी करने के मिल रहे पैसे, ‘लव जिहाद’ फंडिंग की हो जांच : मंत्री अरविंद भदौरिया

भोपाल . उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कथित लव जिहाद ((Love Jihad)) कानून की अटकलों के बीच शिवराज सरकार के मंत्री का एक बड़ा बयान सामने आया है. मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का कहना है कि लव जिहाद और धर्मांतरण के लिए फंडिंग हो रही है. वे लोग हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए पैसे दे रहे हैं. गृह मंत्रालय को इस तरह की फंडिंग की पूरी जांच करनी चाहिए. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए. तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मध्य प्रदेश की धरती पर किसी भी कीमत में लव जेहाद नहीं होने देंगे. सीएम चौहान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने इस मौके पर कहा कि मेरे सामने ऐसे उदाहरण भी हैं कि शादी कर लो, पंचायत चुनाव लड़वा दो और फिर पंचायत के संसाधनों पर कब्जा कर लो. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने कि जरूरत है. मैं किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश की धरती पर लव जेहाद को कामयाब नहीं होने दूंगा. गौरतलब है कि अभी एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल ने लव जेहाद को लेकर एक अध्यादेश को मंजूरी दी है. इससे कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश ने यूपी सरकार से लव जेहाद अध्यादेश का ड्राफ्ट भी मांगा था. धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लाने की तैयारी गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लाने की तैयारी है. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 का मसौदा तैयार करने के लिए भोपाल में मंत्रालय में बैठक की. इसमें सजा का प्रावधान 5 साल से बढ़ाकर 10 साल करने पर सहमति बनी.उन्होंने कहा लव जिहाद के खिलाफ सरकार का ड्राफ्ट तैयार है. अब कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा. इस विधेयक में सजा का प्रावधान 10 साल तक रखा जाएगा.

पश्चिम बंगाल में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली’ होंगे बीजेपी का चेहरा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 8 माह का वक्त बाकी है, विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन अभी से तैयार होने लगी है. बीजेपी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर दांव खेल सकती है. सौरव गांगुली को बंगाल में बीजेपी का चेहरा बनाया जा सकता है. काफी वक्त से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली राजनीति में आ सकते हैं. फिलहाल गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष हैं. सौरव गांगुली इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. ‘दादा’ के नाम से जाने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल में बहुत लोकप्रिय हैं और उन्हें पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. वे बंगाल में एक यूथ आइकन के तौर पर जाने जाते हैं और वहां उनकी लोकप्रियता सीएम ममता बनर्जी से कम नहीं आंकी जाती. वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करके ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस को झटका देने वाली बीजेपी को भी मौजूदा वक्त में बंगाल में किसी ऐसे चेहरे की जरुरत है जो पॉपुलर्टी के मामले में ममता बनर्जी को बराबर टक्कर दे सके. ऐसे में सौरव से बेहतर फेस और कोई हो ही नहीं सकता. बीजेपी ने आम चुनावों में भी सौरव गांगुली पर दांव लगाने का प्लान बनाया था. उस समय सौरव गांगुली के बीजेपी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगी थीं, लेकिन तब गांगुली ने खुद बयान देकर ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया था. अब विधानसभा चुनाव आने के बाद फिर से इन खबरों को हवा मिलने लगी है. वैसे भारतीय जनता पार्टी हमेशा चाहती थी कि सौरव गांगुली एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, लेकिन सौरव कई दूसरी भूमिकाओं में व्यस्त रहे. बीजेपी का मानना है कि सौरव गांगुली की ओर से कोई भी भूमिका पार्टी की मदद करेगी. हालांकि, खुद गांगुली की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सौरव गांगुली फिलहाल चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दादा ने बीजेपी नेतृत्व को बता दिया है कि वह ना तो राजनीति में उतरना चाहते हैं और ना ही विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सौरव गांगुली ने पिछले महीने बीजेपी के सामने यह साफ कर दिया था कि वह एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होना चाहते और बीसीसीआई चीफ के तौर पर अपने रोल से ही खुश हैं.

तारक मेहता:…. पोपटलाल की गई नौकरी, तारक की सैलरी में कटौती, ये हैं लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स

मुंबई। देश में लगे लॉकडाउन के खत्म होने का बाद जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग दोबारा शुरू हुई तो, शो में लॉकडाउन और कोरोना वायरस का ही प्लॉट दिखाया गया, जिसे अभी तक जारी रखा है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि लंबे समय बाद अब लॉकडाउन खत्म हो गया है और सभी ने अपना-अपना काम शुरू कर दिया है. इसी के साथ शो में लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स भी दिखाए जा रहे हैं. पोपटलाल की गई नौकरी शो में पोपटलाल एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं. वो तूफान एक्सप्रेस में काम करते थे. लेकिन लॉकडाउन के कारण तूफान एक्सप्रेस बंद हो गया. और पोपटलाल की नौकरी चली गई. अब पोपटलाल नौकरी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं. वो हर तरह का काम करने को तैयार हैं. उन्होंने सोढ़ी के गैराज में जाकर काम किया. वो जेठालाल की दुकान में एक कर्मचारी बनकर काम करने तक को तैयार हो गए. यहां तक कि उन्होंने सब्जी बेचने तक का प्लान बना लिया है. अब आने वाले समय में देखना होगा कि पोपटलाल को नौकरी मिलती है या नहीं. तारक मेहता-अय्यर की सैलरी में कटौती वहीं तारक मेहता और अय्यर की बात करें तो तारक मेहता शो में एक राइटर और अय्यर एक वैज्ञानिक की भूमिका में हैं. शो में दिखाया गया कि लॉकडाउन के कारण उनकी सैलरी में कटौती की गई. जिसकी वजह से उन्हें भी दिक्कत हो रही है. माधवी के आचार-पापड़ के काम में आई मंदी माधवी भिड़े शो में आचार-पापड़ का बिजनेस करती हैं. लेकिन लॉकडाउन के कारण उनके बिजनेस में मंदी आ गई. जिसकी वजह से उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ी. यहां तक कि आत्माराम भिड़े भी ऑनलाइन क्लासेज की वजह से परेशान दिखे. पेरेंट्स के फीस कम करने की मांग ने उन्हें परेशानी में डाला. जेठालाल की दुकान- रोशन का गैराज हुआ बंद जब लॉकडाउन लगा तो सिर्फ जरुरत की चीजें ही मिल रही थी. इसी के चलते जेठालाल को अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और सोढ़ी को अपना गैराज बंद करना पड़ा. जेठालाल को काफी नुकसान उठाना पड़ा.

क्रिकेट : फरवरी-मार्च में भारत – इंग्लैंड के बीच खेले जायेंगे 4 टेस्ट मैचों, 3 वनडे और 5 टी20

मुंबई। इंग्लैंड के अगले साल होने वाले भारत दौरे में सीमित ओवर की सीरीज को शामिल करने के लिए नियमित 5 के बजाय 4 टेस्ट कराए जाएंगे, जिसे इस साल के शुरू में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान फरवरी-मार्च में होने वाली सीरीज के कार्यक्रम की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड 4 टेस्ट मैचों, 3 वनडे और 5 टी20 के लिए भारत का दौरा कर रहा है, द्विपक्षीय सीरीज कराना काफी आसान है क्योंकि इसमें लोगों की संख्या कम होती है.’ उन्होंने कहा, ‘जब इसमें 8 टीमें, 9 टीमें, 10 टीमें होती हैं, तो यह और अधिक मुश्किल हो जाता है. हमें परिस्थितियों का आकलन करते रहना होगा क्योंकि काफी लोग दूसरी ‘वेव’ की बात कर रहे हैं.’ सीमित ओवर की सीरीज में पहले तीन टी20 और इतने ही वनडे शामिल थे, जिसका आयोजन इस साल सितंबर में किया जाना था. लेकिन इसे महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था. संशोधित कार्यक्रम में टी20 मैचों की संख्या को बढ़ा दिया गया है. बोर्ड ने भारत में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है.

राखी सावंत की रियल लाइफ स्टोरी … बचपन में खाया पड़ोसियों का फेंका खाना

मुंबई। डांसर राखी सावंत 25 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आज उनके पास कोई कमी नहीं है. उनके पास नेम-फेम सबकुछ है. लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि राखी का बचपन बहुत दर्द में गुजरा है. राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात में राखी ने अपने बचपन के बारे में बताया था. यहां उन्होंने बताया था कि बचपन में उन्हें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. बता दें कि राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है. राखी ने अपने बचपन के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘हाथ कांपते हैं मेरे राजीव. सच्चाई बताना दिल गंवारा नहीं करता. बहुत गरीबी मैंने देखी. इतनी गरीबी कि जब मैं मेरी मां के पेट में थी तो मेरी मां खाना ईंट-पत्थरों पर बनाती थी. इतने गरीब परिवार से हूं.’ आगे राखी ने कहा- ‘मां कहती हैं कि जब तुम छोटी थी तो हमारे पास खाना नहीं था. कहती हैं पड़ोसी लोग खाना फेंकते थे उसमें से तुम लोग खाना उठाकर खाते थे. मेरी मां हॉस्पिटल में आया थी. मुश्किल से खाना मिलता था.’ ‘जब मैं बड़ी हुई तो मां को कहती थी कि मां मुझे स्कूल जाना है. तो वो कहती थी हां जाएंगे. मुझे अपनी हिस्ट्री बताना अच्छा नहीं लगता है.’ आगे अपने सपनों के बारे में बताते हुए राखी ने कहा था- ‘बचपन से ही मुझे एक्टिंग, डांस का बहुत शौक था. लेकिन मेरे खानदान में ये बिल्कुल पसंद नहीं था. मामा मुझे बहुत पीटते थे. क्योंकि मेरे खानदान में ये नहीं देखते कि खाना है या नहीं, लेकिन लड़की को नाचना नहीं चाहिए.’ ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी मार खाई है ना क्या बताऊं. मेरी पूरे शरीर पर टांके हैं. आगे बढ़ने के लिए. ऐसी परिस्थिति में मैं बड़ी हुई हूं. मेरे पापा मुंबई पुलिस में कान्सटेबल थे. मैं अपनी मेहनत से आई हूं.’ आगे राखी ने बताया- मेरा कोई गॉडफादर नहीं था. तो मैं इंडस्ट्री में कैसे आऊं. मैं क्या करूं. पढ़ाई नहीं थी. मुझे उस वक्त उतनी अक्ल नहीं थी. मेरे पेरेंट्स को तो बस ये ही था कि बच्चियां बड़ी हों और शादी कर दो. मैंने कहा मुझे शादी नहीं करनी. मैं घर से भाग गई थीं. मेरे पापा ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया था.

शादियों का ट्रेंड बदला जो मेहमान समारोह में नहीं आ सकते उनके लिए लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली। काेराेना काल में शादियों का ट्रेंड ताे बदला ही है, मेहमानाें की सीमित संख्या की सरकारी गाइडलाइन के चलते नवाचार भी होने लगे हैं। 50, 100 या 200 मेहमान को बुलाने की बंदिशों की वजह से मेजबान नए सिरे से याेजना बना रहे हैं। सभी मेहमानों काे एक साथ नहीं बुलाकर अलग-अलग दिन विभिन्न रस्माें के लिए न्योता दिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा कार्ड भी अलग-अलग छपवाए जा रहे हैं। इनमें बंदाेली, बारात और प्रीतिभोज के लिए अलग-अलग न्योते हैं, ताकि सबकी उपस्थिति अलग-अलग कार्यक्रमों में ही सही, लेकिन विवाह समाराेह में हाे जाए। सबसे बड़ा नवाचार शादी का लाइव टेलीकास्ट किया जाना है। जाे रिश्तेदार या परिचित ब्याह में शामिल नहीं हाे पा रहे हैं, उनके लिए आयाेजन का लाइव प्रसारण करवाया जा रहा है, ताकि वे घर बैठे ही शादी में शामिल हो सकें। इसके लिए कार्ड पर लाइव शादी का लिंक दिया जा रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि पासवर्ड शादी के लिए बनाए विशेष वॉट्सएप ग्रुप पर भेजा जाएगा। वेडिंग प्लानर बताते हैं कि कोरोना के चलते शादियों में भले मेहमानों की संख्या सीमित की गई हाे, लेकिन इसे किस तरह खुशनुमा बनाया जाए, इसी साेच के साथ नए आइडिए ईजाद किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक लाइव स्ट्रीमिंग है। शादियों के सीजन में 50-60% लाेग इसकी मांग कर रहे हैं। जो लोग स्थानीय स्तर पर शादी कर रहे हैं, वे रिश्तेदारों के लिए खाने के पैकेट घर पहुंचाने की भी मांग कर रहे हैं। सिनेमेटोग्राफर कमलेश सोनगरा ने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग डिवाइस से कैमरा जोड़कर शादी का लाइव प्रसारण होता है। लिंक व पासवर्ड पार्टी काे दिया जाता है। 60% शादी में ऐसे ऑर्डर आ रहे हैं। ऐसा बदलाव पहली बार है। ग्राफिक डिजाइनर राकेश पुरी के मुताबिक, ​​​​इस बार एक ही शादी में दाे-तीन तरह के कार्ड छपवाए जा रहे हैं। उनमें आयोजन भी अलग-अलग लिख रहे हैं। टैग अलग से बन रहे हैं, जिसमें प्रीतिभोज की थाली का भी जिक्र है। केटरिंग का काम करने वाले सोहन सिंह ने बताया कि घराें तक भाेजन पैकेट भेजने की परंपरा काेराेना काल में शुरू हुई है। कैटरिंग के पैकेज के साथ घर-घर खाना पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

MP : विधायक का सराहनीय कदम 25 हजार कार्ड बंट चुके थे, बेटे की शादी में आने थे 50 हजार लोग, क्षमा मांग ली

भोपाल। बेटे के विवाह के 25 हजार कार्ड बंट चुके थे। सभी तैयारियों अंतिम दौर में थीं। मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हाे चुका था। गार्डन, डीजे वालों को बयाना दिया जा चुका था। 50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाने का मेन्यू बन चुका था। इन सब में लाखों रुपए खर्च हो चुके थे, लेकिन ऐन-मौके पर सबकुछ निरस्त कर दिया गया। कारण बना कोरोना। शादी की प्लानिंग काे कैंसिल करने का सराहनीय कार्य किया इंदौर के क्षेत्र क्रमांक – 1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने। शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए आमंत्रित किए गए लोगों से क्षमा मांगते हुए घर से ही वर-वधु को आशीर्वाद देने की अपील की है। इंदाैर में बढ़ते काेराेना से पार पाने की मुहिम में शामिल विधायक शुक्ला ने बताया कि बेटे आकाश की शादी 9 दिसंबर काे हाेने जा रही है। शादी को लेकर 25 हजार पत्रिका बंट चुकी हैं। लाभ मंडपम् गार्डन में होने वाली शादी को लेकर हमारी तैयारी हो चुकी थी। शादी में बड़ी संख्या में परिचित शामिल होने वाले थे, लेकिन शहर में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में हमें आगे आकर महामारी से लड़ना होगा। इसी काे ध्यान में रखते हुए बेटे के 4 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले समारोह में स्नेह भोज और मांगलिक आयोजन काे निरस्त कर दिया गया है। एक माह से चल रही थी तैयारियां विधायक शुक्ला के अनुसार विवाह की तैयारी और निमंत्रण का कार्य एक माह से चल रहा था। इस बीच हाल में कोरोना का प्रकोप देश में एक बार फिर बढ़ गया है। अनेक लोग संक्रमित हो रहे हैं, जिसके मद्देनजर परिवार ने तय किया है कि कोविड-19 गाइड-लाइन के अनुसार सिर्फ परिवार द्वारा विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। विधायक ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से देकर वर-वधु को आशीष दे सकते हैं। शुक्ला ने कहा कि जल्द ही वैक्सीन आने वाली है, तब तक सावधान रहना होगा। हम सब मिलकर कोरोना से जंग जीतेंगे और स्नेह भोज का आयोजन महामारी समाप्त होने पर फिर से किया जाएगा। उन्होंने और परिवार ने उन सभी लाेगाें ने क्षमा भी मांगी है, जिन्हें वे समाराेह में आमंत्रित नहीं कर पा रहे।

क्रिकेट से संन्यास के बाद पूर्व कप्तान धोनी बेच रहे टमाटर-दूध

रांची। भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी संन्‍यास के बाद अपना ध्‍यान डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती पर भी लगा रहे हैं. धोनी रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती भी हो रही है. धोनी के फार्म हाउस में फिलहाल मौसमी सब्जी ही उत्पादित हो रही हैं. अभी उनके फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली की खेती हो रही है जिसमें अभी टमाटर का उत्पादन हो रहा है. धोनी के फार्म हाउस में हर दिन 80 किलो टमाटर टूट रहा है. बाजार में इसकी काफी डिमांड है और सुबह ही सभी टमाटर खत्म हो जाते हैं. दरअसल, टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में किया जा रहा है. आने वाले 1 सप्ताह में धोनी के फार्म हाउस की उत्पादित गोभी का भी रांची के लोग स्वाद ले सकेंगे. फिलहाल धोनी के फार्म का टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं, धोनी के फार्म हाउस में रोजाना लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और इनका दूध सीधे बाजार में बिक रहा है. 55 रुपये किलो दूध का भाव रखा गया है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है. धोनी के डेयरी फार्म की देखरेख कर रहे डॉक्‍टर व‍िश्‍वरंजन ने आजतक को बताया क‍ि धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को रखा है. धोनी की गौशाला में फिलहाल 70 गाय हैं. यह सभी पंजाब से लाई गई हैं. धोनी के फार्म हाउस की देखरेख शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करती हैं. इन्हीं के जिम्‍मे पूरा सब्जी का कारोबार है. शिवनंदन ने बताया कि अब तक लाखों रुपए उन्होंने धोनी के अकाउंट में डाल दिए हैं. धोनी अपने फार्म हाउस की उत्पादित सब्जी और डेयरी फार्म से काफी खुश हैं. शिवनंदन ने आज तक को बताया कि धोनी जब भी रांची में रहते हैं तो हर दो-तीन दिन पर अपने इस फार्म हाउस को देखने जरूर आते हैं. उन्होंने बताया कि जिस तरह से सब्जी का ऑर्गेनिक रूप से उत्पादन हो रहा है धोनी इसको देखकर काफी खुश हैं. सब्जी और दूध बेचकर जो भी पैसे मिलते हैं वह सीधे धोनी के बैंक अकाउंट में डाल दिए जाते हैं. धोनी डेयरी फार्म में रखी गई गायों के पास भी आकर कुछ पल जरूर बिताते हैं.

केंद्र सरकार ने 43 मोबाइल ऐप पर बैन लगाया, इनमें 14 डेटिंग ऐप्स और ज्यादातर चाइनीज

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मंगलवार को 43 मोबाइल ऐप पर बैन लगा दिया। केंद्र ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69A के तहत ये बैन लगाया है। केंद्र ने बताया कि ये ऐप ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं, जिनसे देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए खतरा हैं। बैन की गईं 43 ऐप्स में से 14 डेटिंग, 8 गेमिंग ऐप्स, 6 बिजनेस और फाइनेंस और एक इंटरटेनमेंट ऐप है। टिकटॉक के बाद एक और पॉपुलर ऐप पर स्नैक वीडियो एक्शन चीनी ऐप टिकटॉक को बैन कर चुकी केंद्र सरकार ने अब पॉपुलर चैट ऐप स्नैक वीडियो को बैन किया है। ये सिंगापुर बेस्ड चाइनीज सॉफ्टवेयर कंपनी है। इसके 10 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। टिकटॉक बैन होने के बाद यूजर्स के लिए ये सबसे बड़ा ऑप्शन बनी और महज 2 महीनों के अंदर करीब 5 करोड़ यूजर्स बढ़ गए। सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं। इन 43 ऐप्स को किया गया बैन 1. अली सप्लायर्स 2. अली बाबा वर्कबेंच 3. अली एक्सप्रेस- स्मार्टर शॉपिंग, बेटर लिविंग 4. अलीपे कैशियर 5. लालामोव इंडिया- डिलीवरी ऐप 6. ड्राइव विद लालामोव इंडिया 7. स्नैक वीडियो 8. कैमकार्ड- बिजनेस कार्ड रीडर 9. कैम कार्ड- BCR (वेस्टर्न) 10. सोल- फॉलो द सोल टु फाइंड यू 11. चाइनीज सोशल- फ्री ऑनलाइन डेटिंग वीडियो ऐप एंड चैट 12. डेट इन एशिया- डेटिंग एंड चैट फॉर एशियन सिंगल्स 13. वी डेट- डेटिंग ऐप 14. फ्री डेटिंग ऐप- सिंगल, स्टार्ट योर डेट 15. एडोर ऐप 16. ट्रूली चाइनीज- डेटिंग ऐप 17. ट्रूली एशियन- डेटिंग ऐप 18. चाइना लव- डेटिंग ऐप फॉर चाइनीज सिंगल्स 19. डेट माई एज- चैट, मीट, डेट 20. एशियन डेट 21. फ्लर्ट विश 22. गाइज ओनली 23. ट्यूबिट 24. वी वर्क चाइना 25. फर्स्ट लव लाइव – सुपर हॉट लाइव ब्यूटीज लाइव ऑनलाइन 26. रेला – लेस्बियन सोशल नेटवर्क 27. कैशियर वॉलेट 28. मैंगो टीवी 29. एमजी टीवी – ह्यूमन टीवी ऑफिशियल टीवी ऐप 30. वी टीवी – टीवी वर्जन 31. वी टीवी – सी ड्रामा के ड्रामा एंड मोर 32. वी टीवी लाइट 33. लकी लाइव- लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप 34. टाओवाओ लाइव 35. डिंग टॉक 36. आइडेंटिटी वी 37 . आइसोलैंड 2 : ऐशेज ऑफ टाइम 38. बॉक्सस्टार (अर्ली एक्सेस) 39. हीरोज इवोल्वड 40. हैप्पी फिश 41. जेलिपॉप मैच : डेकोरेट यूअर ड्रीम आइसलैंड 42. मंचकिन मैच : मैजिक होम बिल्डिंग 43. कॉनक्विस्ता 148 दिनों में 267 ऐप्स बैन किए गए गलवान झड़प 15 जून को हुई थी। चीन को कड़ा संदेश देने और उस पर दबाव बनाने के लिए सरकार ने पहली बार चीनी ऐप्स बैन किए। इसके बाद 148 दिन के भीतर 267 ऐप्स पर बैन लगाया जा चुका है और इनमें ज्यादातर ऐप चाइनीज हैं। ट्रम्प ने भी किया था चीनी ऐप्स को बैन, पर बाइडेन ने स्थिति स्पष्ट नहीं की अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने 18 सितंबर को वीचैट और टिकटॉक जैसे चीनी ऐप्स को बैन किया था। 20 सितंबर से यह बैन लागू होना था और 12 नवंबर को पूरी तरह से ऐप्स को बंद किया जाना था, लेकिन मामला अदालतों में उलझा रहा। ट्रम्प प्रशासन अक्टूबर में भी प्रयास कर रहा था कि बैन लागू रहे। हालांकि, अब चुनाव के बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इस वजह से यह बैन फिलहाल प्रभावी नहीं है।

कोरोना पर पीएम मोदी क्यों बोले – हमें किनारे पर कश्ती नहीं डूबने देनी है

नई दिल्ली। देश में अभी कोरोना की वैक्सीन आने में वक्त है। और जब तक वैक्सीन न आ जाए, हिदायतें ही काम आएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को ऐसी ही हिदायतें दी हैं। मंगलवार को वे बीते आठ महीने में नौवीं बार मुख्यमंत्रियों की बैठक ले रहे थे। 9 राज्यों के सीएम के साथ करीब चार घंटे चली इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री बोले- ‘अभी यह तय नहीं है कि कोरोना वैक्सीन की एक डोज देनी होगी या दो। उसकी कीमत क्या होगी, यह भी तय नहीं है। अभी ऐसे किसी भी सवाल का जवाब हमारे पास नहीं हैं।’ हालांकि, प्रधानमंत्री ने वैक्सीन आने के बाद की बात जरूर की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बारे में तो वैज्ञानिक ही बताएंगे, लेकिन हमें वैक्सीन आने के बाद की तैयारी अभी से करनी होगी। यानी उसका स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन। इन 9 राज्यों के CM शामिल हुए मीटिंग में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, गुजरात के सीएम विजय रूपाणी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केरल के सीएम पिनाराई विजयन और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात उन राज्यों में शामिल हैं, जहां एक्टिव केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मोदी ने कहा- वैक्सीन की रिसर्च आखिरी दौर में पहुंची है। भारत जो भी वैक्सीन देगा, वो वैज्ञानिक तौर पर खरी होगी। भारत सरकार हर डेवलपमेंट पर बारीकी से नजर रख रही है। अभी यह तय नहीं है कि वैक्सीन की एक डोज होगी, दो डोज होगी। कीमत भी तय नहीं है। इन सवालों के जवाब हमारे पास नहीं हैं। वैज्ञानिक हैं, जो वैक्सीन बनाने वाले हैं। कॉरपोरेट वर्ल्ड का भी कंपटीशन है। हम इंडियन डेवलपर्स और दूसरे मैन्यूफैक्चरर्स के साथ भी काम रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि वैक्सीन आने के बाद यही प्राथमिकता हो कि सभी तक पहुंचे। अभियान बड़ा होगा और लंबा चलने वाला है। हमें एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करना ही पड़ेगा। वैक्सीन को लेकर भारत के पास जैसा अनुभव है, वो बड़े-बड़े देशों को नहीं। भारत जो भी वैक्सीन देगा, वो वैज्ञानिक तौर पर खरी होगी। वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर राज्यों के साथ मिलकर खाका रखा गया है। फिर भी ये निर्णय तो हम सब मिलकर करेंगे।

CM शिवराज ने PM को बताया- प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा

भाेपाल . मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कोल्ड चेन और टीकाकरण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसके लिए जिलों में टास्क फोर्स बनेगी। मुख्यमंत्री ने पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के लिए ह्यूमन ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कोरोना के टीके को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारी कर ली है। इसके मुताबिक सबसे पहले प्रदेश के 5 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के करीब 30 लाख लोग जो 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं, उन्हें टीका लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि टीकाकरण अभियान कैसे किया जाए, इसकी व्यवस्था हमने बना ली है। मध्य प्रदेश पूरी तैयारी कर रहा है, स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वैक्सीन आने पर नागरिकों को लगाई जा सके। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के साथ वैक्सीन के वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से चल रही यह बैठक दो चरणों में हुई। पहले चरण में प्रधानमंत्री उन आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, जहां कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से बाकी बचे राज्यों की स्थिति पर समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों के साथ बैठक कर चुके हैं। मध्य प्रदेश की वर्तमान स्थिति की बात करें, तो पिछले एक सप्ताह में कोरोना केस तेजी से बढ़े हैं। जिसे देखते हुए भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित सात जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से लगातार यह प्रयास भी हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलब्ध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके। भारत फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है।

MP : दिल टूटा तो प्रेमिका थाने पहुंची, बोली- 8 साल से मुझे चाहता था, अब दूसरी मिली तो मुझे छोड़ दिया

भोपाल. भोपाल में 25 साल की युवती से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले करीब 8 साल से युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब घर वालों द्वारा दूसरी जगह शादी पक्की कर देने पर प्रेमी ने युवती को छोड़ दिया। काफी मनौव्वल के बाद भी जब प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ, तो युवती ने जहांगीराबाद थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय पीड़ित जहांगीराबाद इलाके में रहती है। करीब 8 साल पहले कोचिंग जाने के दौरान उसकी पहचान बरखेड़ी निवासी गौरव दांडे से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 1 दिसंबर 2016 को गौरव उसे अपने एक दोस्त के रूम पर ले गया। यहां पहली बार उसने उसके साथ ज्यादती की। उस समय वह 21 साल की थी। इसके बाद गौरव उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब जब वह शादी की बात करने लगी, तो वह मुकर गया। उसे पता चला कि गौरव कि कहीं और शादी पक्की हो गई है, इसलिए अब वह उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहता है। उसने गौरव को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। काम नहीं करता गौरव मामले की जांच कर रही एसआई रिद्धि शर्मा ने बताया कि आरोपी गौरव लॉकडाउन के पहले कोरियर कंपनी में जॉब करता था, लेकिन उसकी नौकरी छूट गई। अब वह छोटे-मोटे काम करता है। अभी नियमित कहीं भी नौकरी नहीं कर रहा। गौरव के दोस्त का पता नहीं एसआई रिद्धि ने बताया कि गौरव युवती को बरखेड़ी में अपने एक दोस्त के कमरे पर ले जाता था। वहीं पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अब वह लड़का वहां नहीं रहता है। वह किराए का मकान छोड़कर जा चुका है। घर वाले एक-दूसरे को जानते थे एसआई रिद्धि ने बताया कि दोनों का घर कुछ दूर पर ही है। दोनों के परिवार भी एक दूसरे को जानते थे, लेकिन उन्हें दोनों के संबंध के बारे में जानकारी नहीं थी। दोनों ने कभी भी घर पर इसके बारे में जानकारी नहीं दी थी।

MP : साढ़े चार लाख कर्मचारियों व 5 हजार अफसरों केके प्रमोशन पर बैन

मप्र के गठन होने के 64 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है जब अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन पर चार साल से बैन लगा है। नतीजा प्रशासनिक ढांचा चरमरा गया है। 4 लाख 47 हजार कर्मचारी प्रमोशन से वंचित हैं। 5 हजार ही ऐसे अफसर हैं जिन्हें प्रमोशन के बजाए लाभ देने के लिए वैकल्पिक रास्ते निकाले गए हैं। एकल पद का निर्माण कर बड़े ओहदे वालों को प्रमोशन दिए जा रहे हैं। प्रमोशन न होने से अधिकारियों की कमी हो गई है। वल्लभ भवन में ही एक अधिकारी के पास दो से तीन बड़े विभागों का प्रभार है। इससे वे मूल पदस्थापना वाली जगह भी काम नहीं कर पा रहे हैं और प्रभार में जो विभाग मिला है वहां तो ध्यान ही नहीं दे पा रहे हैं। पदोन्नति न मिलने से नाराज होकर अफसरों और कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। दरअसल, 30 अप्रैल 2016 को मप्र हाईकोर्ट ने मप्र सरकार के पदोन्नति नियमों (मप्र लोकसेवा पदोन्नति नियम 2000) को निरस्त कर दिया है। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जहां कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से ही मप्र में पदोन्नतियों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। चुनिंदा लोगों को लाभ देने की खातिर… ऐसे निकालीं वैकल्पिक गलियां पदोन्नति पर पूरी तरह से रोक लगी होने के बावजूद विभागों ने चुनिंदा अधिकारियों को पदोन्नति का वैकल्पिक लाभ देने के रास्ते निकाल लिए हैं। इसमें एकल पद के नाम पर पदोन्नति। इसमें हाल ही में पंजीयक सहकारी संस्थाएं में डिप्टी रजिस्ट्रार से रजिस्ट्रार के पद पर पदोन्नति दी गई। इसी तरह विधानसभा में एकल पदों पर पदोन्नतियां हो रही हैं। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग, राज्य पुलिस सेवा संवर्ग और वित्त सेवा के अफसरों को वैकल्पिक पदोन्नति देने के लिए पांच स्तरीय रचनाक्रम वेतनमान दिया जा रहा है और अखिल भारतीय सेवाओं के नियमों का हवाला देते हुए पदोन्नति भी दी जा रही है। हालाकि इन संवर्गों में अफसरों की संख्या 5 हजार के करीब है। इधर, पुलिस मुख्यालय ने भी शासन को कांस्टेबल, हैड कांस्टेबल, उप निरीक्षक और निरीक्षकों को मानद पदोन्नति दिए जाने की स्वीकृति मांगी है, लेकिन अभी इस पर शासन स्तर पर कोई फैसला नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग में उप यंत्रियों और सहायक अभियंताओं को उच्च पदों का प्रभार दिया जा रहा है। मंत्रालय में ही ऐसी स्थिति-मंत्रालय में सचिवालयीन संवर्ग के अफसरों और कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। नतीजा डिप्टी सेक्रेटरी राजेश कौल के पास खनिज के साथ नवकरणीय विभाग का प्रभार है। वे आधा दिन खनिज तो दोपहर के बाद नवकरणीय ऊर्जा विभाग का काम करते हैं। नतीजा दोनों विभागों में काम प्रभावित हो रहा है। सेक्शन आफिसर पीएस मरकाम के पास पीडब्ल्यूडी जैसा बड़ा विभाग है, लेकिन उन्हें प्रवासी भारतीय विभाग का भी प्रभार दिया गया है।

MP : विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस में बड़े भाई व छोटे भाई का दबदबा बरकरार

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (MP Assembly Bypolls) में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद भी प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ (Former CM Kamal nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की सेहत पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा। दोनों ही नेता अब भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के विश्वासपात्र बने हुए हैं और उनके दबदबे को चुनौती मिलने की फिलहाल संभावना नहीं दिखती। शायद यही कारण है कि जहां दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की आर्थिक मामलों की समिति में सदस्य बनाया गया है, जबकि कमलनाथ के खिलाफ बयान देने वाले पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को कांग्रेस की आर्थिक मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले सितंबर महीने में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का स्थानीय सदस्य बनाया गया था। इधर, कमलनाथ के खिलाफ बयानबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और प्रवक्ता की छुट्टी कर दी गई है। आजाद सिंह डबास को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्रजभूषण नाथ को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं स्वदेश शर्मा को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने भूषण एवं शर्मा को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि यदि आपने भविष्य में कांग्रेस संगठन को क्षति पहुंचाने वाली बयानबाजी जारी रखी तो पार्टी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा मंदसौर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी और चेतन चौधरी को भी पार्टी से बाहर किया गया है। देश भर में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी लगातार अंतर्कलह से जूझ रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर भी लगातार बयानबाजी हो रही है। इसी तरह, एमपी में भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खिलाफ असंतोष के स्वर उभर रहे हैं, लेकिन मौजूदा माहौल में इसकी संभावना कम है कि प्रदेश कांग्रेस में कोई बड़ा बदलाव होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet