LATEST NEWS

यूपी में पर्यटन की नई उड़ान- योगी सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में यूपी में पर्यटन को और पंख लगेंगे

लखनऊ योगी सरकार के प्रयासों से आने वाले समय में यूपी में पर्यटन को और पंख लगेंगे। द वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) ने राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के परिदृश्य के बारे में जो पूर्वानुमान जताया है, उससे इस बात के पुख्ता संकेत मिल रहे हैं। इन संकेतों में छिपी संभावनाओं को सच में तब्दील करने को योगी सरकार पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से प्रतिबद्ध भी है। प्रदेश में विदेशी और घरेलू पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ ही इनके द्वारा यात्रा, रहने, खाने और यादगार के रूप में स्थानीय उत्पादों के खरीदे जाने से अर्थव्यवस्था तो सुधरेगी ही, इससे जुड़े ट्रांसपोर्टेशन, होटल, होम स्टे, गाइड आदि सेक्टर्स में रोजी-रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। डब्ल्यूटीटीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 के राष्ट्रीय पर्यटन संबंधी आंकड़े 2019 के सभी मानकों को पीछे छोड़ चुके हैं। संस्था ने 2030 तक के लिए जो पूर्वानुमान जताए हैं, वे बेहद संभावनाओं वाले हैं। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या, राधाकृष्ण की जन्मभूमि और कर्मस्थली ब्रजभूमि उत्तर प्रदेश में ही है। तीर्थराज प्रयाग, विश्व की सबसे पुरातन नगरी एवं तीनों लोकों से न्यारी शिव की काशी, दुनिया को शांति और अहिंसा के संदेश से प्रकाशित करने वाले भगवान बुद्ध से जुड़े सभी प्रमुख स्थल कुशीनगर, सारनाथ, कपिलवस्तु भी उत्तर प्रदेश में हैं। इन सब वजहों से देश में बढ़ते पर्यटन के कारण यूपी में पर्यटन की संभावना भी बढ़ जाती है। यह हो भी रहा है। सरकारी आंकड़े इसकी तस्दीक भी कर रहे हैं। ऐसा हो इसके लिए संभावना वाले टूरिज्म स्पॉट को केंद्र बनाकर योगी सरकार पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए वैश्विक स्तर की बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता बनाकर चरणबद्ध तरीके से यह काम हो भी रहा है। इसमें केंद्र सरकार का भी विभिन्न योजनाओं के जरिए भरपूर सहयोग मिल रहा है। डब्ल्यूटीटीसी के अनुसार देश के लिए पर्यटन के लिहाज से साल 2025 रिकॉर्ड ब्रेकिंग हो सकता है। इसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था में इस सेक्टर का योगदान 22 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इस पूर्वानुमान के अनुसार टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सेक्टर्स में रोजगार पाने वालों की संख्या 48 मिलियन से अधिक हो सकती है। संस्था की ओर से साल 2030 के लिए जताए गए पूर्वानुमान के अनुसार पर्यटन से अर्थव्यवस्था को मिलने वाला योगदान 42 लाख करोड़ और रोजगार बढ़कर 64 मिलियन हो जाएगा। इन आंकड़ों में ही उत्तर प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर की भी संभावनाएं छिपी हैं। खासकर धार्मिक पर्यटन के लिहाज से। सरकार भी इसे जानती और स्वीकार करती है। ऐसे स्थलों के विकास पर उसका सर्वाधिक फोकस भी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, “धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के प्रयास न केवल आस्था को आह्लादित करते हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाते हैं। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन, प्रसाद तथा रामायण, कृष्ण, बौद्ध सर्किट जैसी योजनाओं ने पर्यटन विकास को गति दी है। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इन क्षेत्रों में सड़क, परिवहन, रुकने की सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। पर्यटन के प्रति बढ़ते रुझान और सरकार की प्रभावशाली नीतियों के चलते प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजी-रोजगार के अवसर बढ़े हैं। स्थानीय हस्तशिल्प एवं स्थान विशेष की पहचान बने उत्पादों को खूब लाभ मिला है। इन पर्यटन स्थानों में हुए विकास से युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को भी नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित एवं पुनरुद्धार कर पर्यटन के नए हब के रूप में अपनी पहचान बनाई है। टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ही सरकार 4,560 करोड़ रुपए की लागत से धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 272 मार्गों का विकास कर रही है। महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों पर आने वाले घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों को वैश्विक स्तर की बुनियादी सुविधाएं मिलें, इसे ध्यान में रखते हुए वहां विकास कार्य हो रहे हैं। मसलन लखनऊ, प्रयागराज, कपिलवस्तु में हेलीपोर्ट सेवा शुरू हो चुकी है। कुछ अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी शीघ्र ही इस सेवा का लाभ मिलने लगेगा। अयोध्या शोध संस्थान का उच्चीकरण, अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान की स्थापना भी हो रही है। कुशीनगर में बुद्धा थीम पार्क परियोजना, सीतापुर स्थित नैमिषारण्य तपोस्थली पर वेद विज्ञान अध्ययन केंद्र की स्थापना के साथ नैमिष तीर्थ एवं शुक्र तीर्थ का पुनरुद्धार किया गया है। गोरखपुर में परमहंस योगानंद जी की जन्मस्थली के पुनरुद्धार के साथ गंगा के किनारे जिस श्रृंगवेरपुर में वनगमन के दौरान भगवान श्रीराम और निषादराज का मिलन हुआ था, जहां से वे गंगा पार कर प्रयागराज होते हुए चित्रकूट गए थे, उसे सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश में पड़ने वनगमन मार्ग के उन सभी प्रमुख स्थलों को विकसित कर रही है, जहां राम ने पत्नी सीता एवं भाई लक्ष्मण सहित कुछ समय गुजारे थे। पूरे वनगमन मार्ग पर उसी तरह के पौधरोपण की भी योजना है, जिनका जिक्र तुलसीदास के रामचरित मानस या अन्य धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।  

पूर्व सांसद आजम खान और कई अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अंतिम आदेश पारित करने पर लगी रोक

प्रयागराज इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जबरदस्ती बेदखली मामले में पूर्व सांसद आजम खान और कई अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज 12 प्राथमिकियों के समेकित मुकदमे में अंतिम आदेश पारित करने पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दिनेश पाठक ने सह आरोपी मोहम्मद इस्लाम उर्फ इस्लाम ठेकेदार और अन्य द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया। अदालत ने इस मामले पर तीन जुलाई को नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि अधीनस्थ न्यायालय में सुनवाई जारी रहेगी। हालांकि तीन जुलाई को होने वाले सुनवाई तक कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया जाएगा। मामला 15 अक्टूबर, 2016 की कथित घटना से जुड़ा है, जिसमें यतीम खाना (वक्फ संख्या 157) नाम से अनाधिकृत ढांचे को ध्वस्त किया गया था। इस मामले में 2019 और 2020 के बीच रामपुर जिले के कोतवाली थाना में 12 प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं। शुरुआत में इन प्राथमिकियों को लेकर अलग-अलग मुकदमे चलाए गए, जिन्हें रामपुर जिले के विशेष न्यायाधीश (सांसद-विधायक) द्वारा आठ अगस्त 2024 को समेकित कर दिया गया। मामले में शामिल सभी आरोपियों पर तत्कालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत डकैती, घुसपैठ और आपराधिक षड़यंत्र के आरोप हैं। अदालत ने 11 जून को याचिकाकर्ताओं के वकील की दलीलें सुनने के बाद यह निर्णय दिया और कहा कि अधीनस्थ न्यायालय जून महीने के भीतर ही मुकदमा निस्तारित करने के लिए संकल्पबद्ध है, जिससे प्रक्रियात्मक निष्पक्षता के बारे में आशंका पैदा होती है। इस मामले से जुड़ी एक घटना में आजम खान और उनके साथी वीरेंद्र गोयल द्वारा दायर याचिका पर आज (बुधवार) सुनवाई होनी है। याचिका में अधीनस्थ न्यायालय के 30 मई, 2025 के निर्णय को चुनौती दी गई है, जिसमें सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर अहमद फारुकी सहित प्रमुख गवाहों को बुलाने और 2016 के बेदखली की घटना का वीडियोग्राफिक साक्ष्य पेश कराने का अनुरोध खारिज कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं ने दलील कि इस साक्ष्य से फारुकी घटनास्थल पर अपनी अनुपस्थिति साबित कर सकेंगे।  

आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर आम ले जा रहा वाहन फ्लाईओवर से गिरा, चार की मौत

आगरा (उत्तर प्रदेश) आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की सुबह एक लोडर वाहन के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत कुमार के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया, ‘फिरोजाबाद से आम लेकर जा रहा लोडर वाहन फ्लाईओवर पर चढ़ते समय नियंत्रण खो बैठा। वाहन किनारे से फिसला और ऊंचाई से नीचे गिर गया। फ्लाईओवर के नीचे तीन लोग – राजेश (65), रामेश्वर (60) और हरिबाबू (63) सुबह की सैर के बाद बैठे थे, तभी वाहन उनके ऊपर गिर गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।’ उन्होंने बताया कि इस घटना में 22 वर्षीय वाहन चालक कृष्ण की भी मौत हो गई। एसीपी कुमार ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी, जिससे यह दुर्घटना हुई।’ उन्होंने बताया कि लोडर का हेल्पर घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

मथुरा में बिजली गिरने से भाजपा नेता की मौत

मथुरा जिले में कृष्णानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में बारिश के बीच छत पर भरा पानी निकालते समय आकाशीय बिजली गिरने से भारतीय जनता पार्टी के कृष्णानगर मण्डल के सेक्टर संयोजक बलराम सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बुधवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब मंगलवार शाम बलराम सिंह (40) मूसलाधार बारिश की वजह से छत पर भर गया पानी निकाल रहे थे। तभी आकाश में तेज बिजली कड़की और बलराम पर आ गिरी । चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो बलराम निष्प्राण पड़े नजर आए। उनके भाई और पड़ोसी उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विवाहिता अपने कथित प्रेमी के साथ पति होटल में मिली, पत्नी छत से कूदकर फरार, प्रेमी को पुलिस के हवाले किया गया

बागपत (उत्तर प्रदेश) जिले में एक विवाहिता को उसके पति ने उसके कथित प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाहिता होटल की छत से कूदकर फरार हो गई। उसके प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बड़ौत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को बड़ौत कस्बे के छपरौली रोड स्थित एक होटल की है। उनके अनुसार, महिला अपने कथित प्रेमी शोभित के साथ होटल आई थी लेकिन तभी उसका पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, महिला पति को देखकर घबरा गई और होटल की करीब 12 फुट ऊंची छत से कूदकर भाग निकली। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को छत से कूदते हुए देखा जा सकता है। चहल ने बताया कि विवाहिता का कथित प्रेमी पकड़ा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तुगाना गांव का एक युवक होटल किराए पर लेकर उसका संचालन कर रहा था, और उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2019 में ककोर गांव के युवक से हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि विवाह से पहले ही महिला के कुछ लोगों से संबंध थे जो विवाह के बाद भी जारी रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देती थी। पति ने दावा किया कि सोमवार को एसपी कार्यालय स्थित महिला प्रकोष्ठ में पति-पत्नी की काउंसलिंग चल रही थी जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर होटल पहुंची थी। पति के अनुसार, वह और उसका भाई पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पत्नी के फरार होने के बाद पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।  

बुलंदशहर में दर्दनाक कार हादसा, पलटने के बाद आग लगने से पांच लोगों की मौत , एक घायल

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक कार पुलिया से टकराकर पलट गई और फिर आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौकेपर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद थाना इलाके में जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर गांव चांदौक चौराहे के पास बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित एक पुलिया से टकरा गई। कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि, हादसे में एक युवती की हालत गंभीर है। जिसका उपचार चल रहा है। ये सभी बदायूं में शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी तनवीर अहमद दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली जाने के लिए निकले थे कार सवार देर रात उनकी पुत्रियां गुलनाज, मोमिना, पुत्र तनवीज अहमद, एक अन्य किशोरी निदा उर्फ जेवा और जुबेर अली निवासी खैरपुर बल्ली थाना सहसवान के साथ उनका दो वर्षीय पुत्र जैनुल बुधवार सुबह कार से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। जहांगीराबाद थाना इलाके में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें मोमिना, तनवीज, निदा, जुबेर अली और दो वर्षीय जैनुल की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी गुलनाज का उपचार चल रहा है। जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर हादसा बुलंदशहर के एसपी (ग्रामीण) तेजवीर सिंह ने बताया कि “आज सुबह 5.50 बजे जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।   एक घायल गुलनाज को इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य पांच यात्रियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये छह लोग बदायूं में एक शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली के मालवीय नगर लौट रहे थे।

बुलंदशहर में कार में लगी आग, अंदर फंसे 5 लोग जिंदा जले

बुलंदशहर  यूपी के बुलंदशहर में बुधवार सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्‍ली जा रही एक कार पुलिया से टकरा गई। कार में आग लगने से अंदर बैठे पांच लोग जिंदा जल गए। एक महिला गंभीर रूप से जल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। बचाव कार्य चल रहा है। ये घटना जहांगीराबाद इलाके में सुबह साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि कार सवार लोग सहसवान जनपद बदायूं से शादी समारोह से वापस मालवीय नगर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से इस सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। नींद की झपकी बनी हादसे की वजह: पुलिस इस दर्दनाक हादसे की वजह कार कार चालक को नींद की झपकी का आना बताया जा रहा है. हालांकि, परिवार का कहना है कि बाइक को बचाने के चक्कर में कार पुलिया से टकराकर खाई में गिरी और आग के हवाले हो गई. हादसे के बाद जीजा-साले के परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत से हर तरफ मातम पसरा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. 

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दिन 20 जून को मुख्यमंत्री सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे केवल रफ्तार के साथ आवागमन सुगमता का ही माध्यम नहीं बनेगा, बल्कि इस एक्सप्रेसवे पर सड़क व यात्री सुरक्षा के भी बेहतर इंतजाम रहेंगे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एटीएमएस होगा लागू यात्री सुरक्षा के लिहाज से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दिन 20 जून को मुख्यमंत्री सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जबकि आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा के लिए यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एटीएमएस (एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) भी लागू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनवाए गए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्री सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री जिस सुरक्षा फ्लीट की शुरुआत करेंगे, उसमें पांच इनोवा, पांच कैम्पर, चार एम्बुलेंस, दो क्रेन और एक हाइड्रा वाहन शामिल हैं। एक्सप्रेसवे पर हाइड्रा वाहन किया जाएगा तैनात यूपीडा के नोडल सुरक्षा अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि यूपीडा के इनोवा वाहन की पैट्रोलिंग आठ-आठ घंटे की पाली में लगातार होती रहेगी। हर वाहन में चार सेवानिवृत्त सैनिकों की ड्यूटी रहेगी। कैम्पर वाहन पीछे से खुले रहते हैं और इसमें ट्रैफिक कोन, रस्सी, रेडियम स्ट्रिप आदि की उपलब्धता रहती है। किसी स्थान पर किसी वाहन के खराब होने पर या दुर्घटना होने पर ये वाहन तुरंत जाकर ट्रैफिक कोन, रस्सी और रेडियम स्ट्रिप से कवर कर देंगे ताकि अन्य वाहनों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा 91 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर हर 45 किलोमीटर (किमी) पर मार्ग के दोनों तरफ एक-एक एम्बुलेंस की तैनाती रहेगी ताकि आकस्मिक चिकित्सकीय जरुरत यात्रियों को तत्परता से अस्पताल भेजा जा सके। किसी वाहन में अचानक खराबी आने पर उसे सड़क से हटाने के लिए हर 45 किमी पर क्रेन और पूरे एक्सप्रेसवे के लिए एक हाइड्रा वाहन को तैनात किया जाएगा। निगरानी के लिए एक्सप्रेसवे पर हर पांच किमी पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे यात्री और मध्यम मालवाहक वाहनों को क्रेन से और बड़े मालवाहक वाहनों को सड़क से नजदीक के चैनेज से उतार दिया जाएगा क्योंकि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के दिशानिर्देश के मुताबिक एक्सप्रेसवे पर खराब वाहनों को खड़ा नहीं किया जा सकता। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर आने वाले समय में एटीएमएस भी लागू करने की तैयारी है। इस प्रणाली के तहत एक्सप्रेसवे पर हर पांच किमी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। इसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाती है। इसके अलावा एटीएमएस में रफ्तार सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नजर रखने के स्पीड कैमरे और एनपीआर (नम्बर प्लेट रीडर) की व्यवस्था भी होती है। एक्सप्रेसवे पर रफ्तार सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तत्काल जानकारी संबंधित जिले के एआरटीओ के पास चली जाती है।

प्रयागराज में विश्व योग दिवस को खास बनाने के लिए यमुना नदी में जलयोग का किया गया आयोजन

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में विश्व योग दिवस को खास बनाने के लिए बरगद घाट के पास यमुना नदी में जलयोग का आयोजन किया गया। इसके लिए तैराकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तैराक योगासन के पोस्टर हाथों में लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक भी करते नजर आए। इसमें तैराकी सीखने वाले प्रशिक्षुओं के साथ ही शहर के युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। इन लोगों में योग दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। तैराकी प्रशिक्षक ने लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन, अनुलोम-विलोम के साथ ही ‘ओम’ का उच्चारण कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके भी जलयोग का आयोजन किया जाएगा। जलयोग के बारे में बात करते हुए प्रशिक्षक प्रणव उपमन्‍यु ने बताया कि पानी के अंदर सांस को रोकने और उसको छोड़ने से शरीर की क्षमता बढ़ती है। जलयोग हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। इससे भौतिक और आध्यात्मिक रूप से फायदा पहुंचता है। विश्व योग दिवस को भव्‍य तरीके से मनाने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। वही प्रशिक्षण लेने पहुंचे तैराकों का कहना है कि जलयोग से दोहरा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि यह हमारे फेफड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। योग के जरिए हम बीमारियों से बच सकते हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य के लिए 10 मिनट का समय जरूर निकालना चाहिए। एक अन्‍य तैराक ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि स्वस्थ शरीर के लिए योग करना बेहद जरूरी है, क्योंकि कि योग से निरोगी काया मिलती है। योग बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद होता है। इससे शरीर को मजबूत मिलती है। शारीरिक और मानसिक दिक्कतें दूर होती हैं। योग करने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। वंशिका ने बताया कि पानी के साथ जब हम योग करते हैं तो मन को शांति मिलती है। पीएम मोदी ने भी कहा है कि शरीर को स्‍वस्‍थ रखने के लिए योग जरूरी है।  

प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उसी में विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे। सपा प्रमुख के इस बयान से से न सिर्फ गठबंधन की एकजुटता का संकेत मिला है, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर भी बड़ा संदेश गया है। प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “पहले डिप्टी सीएम और आउटगोइंग सीएम के बीच टकराव था, अब तो सब एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। कोई कूटा जा रहा है और जो मौजूदा सीएम हैं, वो खुद जा रहे हैं। भाजपा वाले पीडीए को न्याय नही देने दे रहे है।” उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चौंकाने वाले आरोप लगाए। कहा कि दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन से मौतें हो रही हैं। सपा मुखिया ने बुनकरों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुनकरों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जानी चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री को उनकी समस्याओं की समझ नहीं है। सपा बुनकरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। अखिलेश यादव ने योगी सरकार के नीतियों पर सभी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 20% भी गेहूं की खरीद नहीं की है। मुख्यमंत्री हवाई यात्रा के जरिये मक्के की फसल देखने जा रहे हैं, जबकि किसानों का सामना करने से बच रहे हैं। वहीं, एक दिन पहले अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार बताए कि सिपाहियों की भर्ती में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की संख्या कितनी है और उनकी हकमारी कौन कर रहा है।  

अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ेगा-यूपी से लेकर बंगाल तक अलर्ट, हफ्ते भर होगी झमाझम बारिश

लखनऊ  देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक अलग-अलग इलाकों में भारी से लेकर अति भारी बरसात हुई। सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश देखी गई। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भी भारी से अति भारी बरसात हुई। कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम और अन्य राज्यों में भी बदरा बरसते नजर आए। गुजरात, कोंकण, महाराष्ट्र और अन्य इलाकों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ गरज-चमक देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ेगा। गुजरात के पास भी एक और कम दबाव का क्षेत्र है, जो उत्तर की ओर बढ़ने वाला है। मौसम की इन गतिविधियों के चलते पूर्वी और मध्य भारत में 17 से 21 जून तक भारी से अति भारी बारिश होगी। साथ ही, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं की संभावना है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में 17 और 18 जून को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी भारत में गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में 17 से 23 जून तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में मंगलवार-बुधवार को भारी से अति भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक होगी बरसात पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी, जिसमें मेघालय में 18 और 19 जून को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी भारत में उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 17 से 23 जून तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। वहीं, मॉनसून से प्रभावित केरल को मंगलवार को भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। निचले इलाके व्यापक पैमाने पर जलमग्न हो गए हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न जिलों में निचले इलाकों में रह रहे कई परिवारों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और उसका पानी इलाकों में पहुंचने के कारण दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की खबरें हैं।  

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के तहत होटल ताज पहुंचे, 24 जून को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी

वाराणसी (उप्र) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के तहत मंगलवार सुबह होटल ताज पहुंचे। यहां 24 जून को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा बैठक के संबंध में की गयी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान भी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से जुड़ी तैयारियों पर जोर दिया था। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य आदि उपस्थित रहे।  

सागरपाली कस्बे में एक ट्रक की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल

बलिया (उप्र) जिले के फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में एक ट्रक की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सागरपाली-थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार देर शाम एक अनियंत्रित डीसीएम ट्रक ने तीन स्थानों पर सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली कस्बे में कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए नरही थाना क्षेत्र में पहुंचा और उसने वहां से भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों व नरही पुलिस द्वारा तत्काल पीछा करते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया गया और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। इस घटना में मन्नू गौड़ (19) और गुलशन (13) की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के अनुसार घटना में घायल अखिलेश यादव (25) की वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मौके पर शान्ति व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  

मायावती ने एक बार फिर सरकार से कहा- जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर जातीय जनगणना को लेकर सरकार से कहा कि जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए। बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा ने केंद्र में अपने 11 वर्षों के कार्यकाल के बारे में जो अपार उपलब्धियां वर्णित की हैं, वे जमीनी हकीकत में लोगों की गरीबी, बेरोजगारी, दुख-दर्द आदि दूर करने अर्थात जन और देशहित में कितनी लाभदायक रही हैं, सही समय आने पर जनता खुद उनका जवाब दे देगी, जिसकी पूरी उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि देश में राष्ट्रीय और जातीय जनगणना का भी कार्य कांग्रेस के समय से लटका पड़ा था, जिस पर काफी आवाज उठाने के बाद अब इस मामले में प्रक्रिया शुरू हुई है। जनकल्याण से सीधे तौर पर जुड़ा जनगणना का यह कार्य देशहित में अब समय से ईमानदारी पूर्वक पूरा होना चाहिए। केंद्र इस पर ध्यान दे। मायावती ने कहा कि इन मामलों में पार्टी के लोगों को सही तथ्यों से अवगत कराने और उन्हें सजग करने के साथ ही पार्टी के संगठन से सम्बन्धित दिए गए कार्यों की समीक्षा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की भी छोटी-छोटी बैठकों के जरिए विचार-विमर्श लगातार जारी है। पार्टी हित में इन पर पूरा ध्यान जरूरी है। यह अभियान मेरे द्वारा बैठकों से शुरू होकर अनवरत जारी है। ताजा बैठक पूर्वांचल में पार्टी संगठन की तैयारी और जनाधार को बढ़ाने के संबंध में हुई और सख्ती भी की गई। साथ ही, बिहार में होने वाले विधानसभा आम चुनाव से सम्बन्धित रणनीति पर भी तैयारी जारी है ताकि बेहतर रिजल्ट आ सके। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब जातीय जनगणना का रास्ता साफ हो गया है। अब पूरे देश में मार्च 2027 की रेफरेंस तिथि से जातीय जनगणना कराई जाएगी। हालांकि, इससे पांच महीने पहले अक्टूबर 2026 में पहाड़ी राज्यों में जातीय जनगणना का कार्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। यानी इन राज्यों में अक्टूबर 2026 में आबादी से जुड़े जो भी आंकड़े होंगे, वही रिकॉर्ड में दर्ज किए जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक दलों के सामने इस मुद्दे को लपकने की कोशिश जारी है। सपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को सजग रहने को कहा है।   

प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के लिए कर रही कार्य, हजारों परिवारों को देंगे सहायता राशि

लखनऊ उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है। योगी सरकार ने ऐसे कई फैसल लिए है। जिसने आम जनता की तकदीर बदल दी। इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण करेंगे। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है। आज ऋषि-मुनियों एवं सिद्ध संतों की पावन धरा जनपद अम्बेडकरनगर में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। सीएम योगी ने आगे बताया कि अंबेडकरनगर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 1,184 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। इधर, सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet