LATEST NEWS

निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, क्या है बनारस से कनेक्शन?

वाराणसी वाराणसी की रहने वाली IFS अधिकारी निधि तिवारी को पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने इस नियुक्ति की सूचना जारी की है। निधि तिवारी 2014 बैच की विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वह इससे पहले भी पीएमओ में ही डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। 29 मार्च को ही उन्हें पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर नियु्क्त करने का आदेश दे दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्त किमेटी ने आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। निधि तिवारी को 2022 में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए काम कर रही थीं। निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का काम बेहद अहम होने वाला है। वह पीएम मोदी के कार्यक्रमों का समन्वयन, बैठकों का आयोजन और सरकारी विभागों के साथ संपर्क से संबंधित कामकाज देखेंगी। आदेश के मुताबिक निधि तिवारी का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर 12 के मुताबिक निर्धारित होगा। पीएमओ में पहले भी कई महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निधि तिवारी को प्रधानमंत्री की निजी सचिव के रूप में पदोन्नत करना का एक संदेश महिला सशक्तीकरण को लेकर भी है। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आती हैं। निधि तिवारी के सराहनीय काम को देखते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया है। जानिए कौन हैं निधि तिवारी? निधि तिवारी इससे पहले नवंबर 2022 से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण (Disarmament) और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों (International Security Affairs Division) के प्रभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि निधि तिवारी साल 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में काम किया है। प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रधानमंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर हुई है। इस पद पर रहते हुए निधि तिवारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज संभालेंगी। पीएम की बैठकें, विदेशी दौरों की तैयारी और नीतिगत निर्णयों के समन्वय (Coordination) में अहम भूमिका निभाएंगी। धर्म नगरी वाराणसी की हैं निधि तिवारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 में पास की थी। इसमें उनकी 96वीं रैंक थी। वो मूल रूप से वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। पीएम मोदी भी वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करने से पहले वह वाराणसी में ही असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) थी। इस दौरान वो तैयारी करती रहीं और फिर नई जॉब हासिल की।

लॉकअप में युवक मौत से बवाल, थाने का घेराव, खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर जाम, तोड़फोड़-पथराव

आजमगढ़ यूपी के आजमगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां तरवां थाने के लॉकअप में रविवार रात दलित युवक का शव फंदे से लटकता मिला। उसने पाजामा के नाड़े से शौचालय की खिड़की के सहारे फांसी लगाई थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव करने के साथ ही खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही तोड़फोड़ किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। परिजनों ने पुलिस पर रुपये मांगने और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना को लेकर जबरदस्त तनाव है। तरवां थाना क्षेत्र के उमरीपट्टी गांव का रहने वाला 21 वर्षीय शनि के खिलाफ क्षेत्र की एक युवती ने छेड़खानी करने की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने 29 मार्च को शनि को पकड़कर हवालात में डाल दिया था। रविवार रात करीब 12 बजे लॉकअप के शौचालय में उसका शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो पुलिसकर्मी घटना को छिपाते रहे। बाद में अफसरों को जानकारी दी गई। शनि के गांव के लोगों को भी घटना के बारे में खबर लग गई। इसके बाद परिजनों संग 500 से भी अधिक ग्रामीण तरवां थाने पहुंच गए। थाने का घेराव करने के साथ ही बाजार में खरिहानी-मेहनाजपुर मार्ग पर दो जगहों पर जाम लगा दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। परिजन पुलिस पर युवक को छोड़ने के लिए रुपये मांगने और मारपीट कर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे थे। बवाल की आशंका में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लोग मरने के लिए तैयार नहीं थे। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस मामले में तरवां थानाध्यक्ष, एक सब इंस्पेक्टर और मुंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस पर पीटने और रुपये मांगने के आरोप बेबुनियाद हैं। मृतक शनि का क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसने शनि के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। जिस पर 29 मार्च को उसे हिरासत में लिया गया था। रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को उसका चालान किया जाना था। प्रेमिका द्वारा द्वारा छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराए जाने से वह तनाव में था। देर रात थाने के लॉकअप के शौचालय में अपने पाजामा के नाड़े से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रदेश में तेज धूप के चलते लोग हो रहे परेशान

लखनऊ प्रदेश में तापमान चढ़ने लगा है. दिन में तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. दिन में चलती गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप गर्मी का बराबर एहसास करा रही है. तो वहीं अब में गर्मी से बेचैनी बढ़ने लगी है. वहीं तापमान भी 40 डिर्गी के पार जा चुका है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार अप्रैल महीने के पहले दिन से ही तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. आगामी 5 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है. शुष्क मौसम के चलते तापमान में भी वृद्धि हो सकती है. आज की बात करें तो आज भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखीमपुर खीरी में 20℃, बस्ती में 19℃, कानपुर ग्रामीण में 19.6℃, बाराबंकी में 17.5℃, हरदोई में 16.5℃, बुलंदशहर में 15℃, अलीगढ़ में 15.8℃, आगरा ताज में 16.6℃ और मुरादाबाद में 16℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं हमीरपुर में 17.2℃, बरेली में 15.1℃, झांसी में 17.5℃, गाजीपुर में 17℃, फतेहपुर में 17.2℃ और गोरखपुर में 17.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। लखनऊ में 15.2℃ न्यूनतम और 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बांदा में 37.2℃, प्रयागराज में 37.7℃, वाराणसी बीएचयू में 36.7℃, गोरखपुर में 35.8℃ और अयोध्या में 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मनरेगा मामला : मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई से होगी 10 लाख रुपये की रिकवरी

अमरोहा क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई का पंजीकरण मनरेगा मजदूर के रूप में होने और उनके खाते में मजदूरी के पैसे आने के मामले में वसूली होगी। डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जोया ब्लॉक के पलौला गांव में मनरेगा में गड़बड़ी की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के निर्देश पर नोटिस और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लॉक के पलौला गांव निवासी गजनबी के साथ हुई है। शबीना की सास गुले आयशा गांव की प्रधान हैं। कुछ दिन पहले यह जानकारी सामने आई थी कि शबीना, उसके पति और दो देवर का नाम मनरेगा मजदूर के रूप में दर्ज है। इस मामले की डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह जानकारी सामने आई कि मनरेगा में मजदूरी पाने को प्रधान के परिवार की और से फर्जीवाड़ा किया गया है। शबीना और गजनबी समेत परिवार के आठ लोगों ने मजदूरी हासिल की है। जांच में सामने आया है कि शबीना ने 71013, उनके पति गजनबी ने 66561, देवर शेखू ने 55312, नसरुद्दीन ने 71704, आमिर सुहेल ने 63851, ननद नेहा ने 55867, सरिया ने 54645 व सबा रानी ने 17020 रुपये की मनरेगा मजदूरी चार सालों में हासिल की है। इसके अलावा परिवार के दूसरे लोगों समेत करीब 12 से अधिक लोग इस फर्जीवाड़े का हिस्सा रहे हैं। जिनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो विदेश में रह रहे हैं। जिन्होंने करीब दस लाख रुपये की मजदूरी गलत तरीके से हासिल की। रविवार को भी खंगाले गए दस्तावेज क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई के खाते में मनरेगा की मजदूरी आने का मामला सामने आने बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर ली है। रविवार को भी बीडीओ जोया विकास भवन में रिकॉर्ड का मिलान कर जांच के तथ्यों को मिलान करते रहे। जांच टीम पलौला गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोटिस और रिकवरी के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 2021 में बनाए गए थे मनरेगा जॉब कार्ड अधिकारियों के मुताबिक प्रधान के परिवार के लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड जनवरी 2021 में मनाए गए थे। जिस समय जॉब कार्ड बनाए गए तब पंचायतों में प्रशासक की तैनाती थी। इसी दौरान ही जॉब कार्ड बनाए गए और तीन सालों तक मनरेगा में मजदूरी उनके खाते में आई। 2024 में परिजनों के जॉब कार्ड निरस्त कर दिए गए। लेकिन ग्राम प्रधान गुले आयशा की बेटियों तीनों ननद के कार्ड निरस्त नहीं किए गए। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब उनके जॉब कार्ड भी निरस्त कर दिए गए हैं।

जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है: अखिलेश यादव

लखनऊ ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। इसका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व डिप्टी सीएम बोले- 27 साल से लगातार ईदगाह पर आता हूं इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।

ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

मुरादाबाद मुरादाबाद में ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। लोगों के विरोध जताने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया। इसके बाद दोबारा नजाम अदा करवाई गई। एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर, ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सड़क से लेकर छत तक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। 12 बजे तक बस समेत भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध ईद की नमाज के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। सोमवार दोपहर बारह बजे तक शहर में रोडवेज बस समेत सभी तरह के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं ईदगाह रोड और उसके आसपास की सड़कों पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार सुबह छह बजे से लागू कर दिया गया है। वाहनों को रोकने के लिए शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संभल चौराहे से लोग पैदल ही ईदगाह की ओर जा सकेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हो जाएगा।  

22 साल का महिला का पहला बेटा, 50 की उम्र मे 14वें बच्चे का जन्म

 हापुड़ उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 50 साल की मुस्लिम महिला ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 वर्ष है जबकि वहीं सबसे छोटे बच्चे की उम्र 3 साल है. 14वें बच्चे के जन्म की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. महिला के परिजनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके के मोहल्ला बजरंगपुरी के रहने वाले इमामुद्दीन के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है. इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. इमामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी को पिलखुवा के सरकारी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए गुड़िया को हापुड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. गुड़िया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इस दौरान उसने अस्पताल के गेट पर ही सरकारी एंबुलेंस में एक लड़की को जन्म दिया है. इसके बाद अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों ने गुड़िया को स्ट्रेचर पर लेटाकर एंबुलेंस से उतारकर भर्ती कराया और उसका इलाज किया. इसके अलगे दिन जच्चा बच्चा दोनों को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया. जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमलता ने बताया, “गर्भवती महिला को लेबर पेन के साथ एंबुलेंस में लाया गया था. बच्चा आधा बाहर आ चुका था. हमने तुरंत अस्पताल में डिलीवरी पूरी की. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है. यह उनकी 14वीं संतान है, जो एक लड़की है.” प्रसूता गुड़िया के 22 साल के सबसे बड़े बेटे ने बताया, “अब हम 11 भाई-बहन हैं. तीन बच्चों की पहले मृत्यु हो चुकी है. कुल 14 बच्चे हुए हैं. सबसे छोटे भाई की उम्र 3 साल है.”   बेटे ने कहा कि डिलीवरी के दौरान वह अपनी मां के साथ अस्पताल में मौजूद था. गुड़िया के बच्चों की डिलीवरी में एक साल का अंतर भी नहीं है, जो इस मामले को और भी चर्चा का विषय बनाता है. इस घटना की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है. एक तरफ सरकार ‘हम दो और हमारे दो’ का नारा दे रही हैं. तो वहीं दूसरी ओर इस मामले ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. स्थानीय लोगों में इसे लेकर आश्चर्य और बहस छिड़ गई है. जिला प्रशासन ने अभी इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

राम नवमी पर बैन रहेगी मीट शॉप, योगी सरकार करेगी अवैध बूचड़खानों पर भी कार्रवाई

लखनऊ. नवरात्र आरंभ होने से पहले योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में रामनवमी के दिन छह अप्रैल को पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, धार्मिक स्थलों के आसपास अब मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी। सरकार ने धर्म स्थलों के 500 मीटर दायरे में मीट की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। अनाधिकृत रूप से चल रहे बूचड़खानों पर भी सख्त कार्रवाई होने जा रही है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद कराने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। इन समितियों को बूचड़खानों का निरीक्षण करने, दैनिक पशु वध पर आंकड़े एकत्र करने और उल्लंघनों की रिपोर्ट राज्य सरकार को देने का कार्य सौंपा गया है। आदेश में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि धार्मिक स्थलों और मंदिरों के पास कोई पशु वध या मांस बिक्री नहीं होनी चाहिए, इसके लिए यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 और 2011 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि इन अधिनियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि किसी प्रकार के पशुओं का वध विधिक रूप से स्थापित पशु वधशाला के अलावा अन्य किसी जगह पर नहीं किया जा सकता, परंतु इन नियमों का पालन मांस बिक्री के मामले में नहीं किया जाता है। यह नियमों का उल्लंघन है और इससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका भी रहती है। उल्लंघन करने वालों पर नियमों के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2017 में हुई थी बड़ी कार्रवाई वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री के बनने के बाद अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई के आदेश जारी हुए थे, जिसके बाद प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर बूचड़खानों को बंद कराया गया था।

नोएडा में फोटो शूट के नाम पर ‘गंदे खेल’ का खुलासा, पति-पत्नी ने कमाये 22 करोड़ से ज्यादा

नोएडा नोएडा का एक घर, अंदर एक शानदार स्टूडियो और मॉडल्स के साथ न्यूड वीडियो शूट…। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम जब दिल्ली से सटे यूपी के इस बड़े शहर में छापेमारी करने पहुंची तो एक एक बड़े और गंदे धंधे का खुलासा हो गया। नोएडा के जिस कपल के घर ईडी पहुंची थी उन पर आरोप है कि एक विदेशी पोर्न वेबसाइड को पोर्न वीडियोज और वेबकैम शो बेचकर करोड़ों की कमाई कर रहे थे। छापेमारी के दौरान घर पर मॉडल्स शो करती हुईं मिलीं और 8 लाख रुपए कैश भी बरामद हुआ है। दरअसल, पति-पत्नी ने मिलकर ‘सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की एक कंपनी बनाई थी। यह कंपनी अडल्ट वीडियो का कारोबार कर रही थी। कपल ने साइप्रस की एक कंपनी ‘टेक्नियस लिमिटेड’ से समझौता किया था। टेक्नियस लिमिटेड की ओर से ‘एक्सहैम्सटर’ और ‘स्ट्रिपचैट’ जैसी पोर्न वेबसाइट का संचालन किया जाता है। नोएडा में देसी पोर्न बनाकर यह कपल विदेशी वेबसाइट को भेजता था और बदले में वहां से उन्हें मोटी रकम अकाउंट में भेजी जाती थी। इधर सबडिजी के खाते में लगातार विदेश से मोटी रकम आ रही थी। कंपनी की ओर से बताया जाता था कि वह विज्ञापन, मार्केट रिसर्च और पब्लिक ओपनियन पोल जैसे कारोबार में शामिल है। FEMA नियमों के उल्लंघन का शक होने पर पर ईडी ने जब इसकी जांच शुरू की तो पूरा खेल सामने आ गया। ईडी के मुताबिक, सबडिजी कंपनी और इसके डायरेक्टर्स के अकाउंट्स में विदेशों से 15.66 करोड़ रुपये आने का पता चला है। इसके अलावा नीदरलैंड्स में भी एक अकाउंट का पता चला है जिसमें 7 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इस रकम को इंटरनेशनल डेबिट कार्ड्स के जरिए भारत में कैश निकाला जा चुका है। इस तरह अब तक 22 करोड़ से अधिक कमाई का पता चल चुका है। सोशल मीडिया के जरिए यह कपल मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना देखने वाली लड़कियों को झांसे में लेता था। सोशल मीडिया और कुछ अन्य वेबसाइट्स पर इसके लिए विज्ञापन दिया जाता था। जो लड़कियां विज्ञापन देखकर पहुंचती थीं उन्हें मोटी कमाई का लालच देकर पोर्न कारोबार में धकेल दिया जाता था। एडल्ट वीडियो से होने वाली कमाई का 25 फीसदी हिस्सा मॉडल्स को दिया जाता था। ईडी की टीम ने जब छापेमारी की तो कुछ मॉडल्स भी वहां शो करती मिलीं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनसे भी पूछताछ की है और बयान दर्ज किए हैं।

UP के इस जिले में 363 दिन में बिकी 866 करोड़ रुपए की शराब, मुफ्त बोतल पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़

अलीगढ़ वित्तीय वर्ष 2024-25 के 363 दिनों में उत्तर प्रदेश के इस जिले में 866 करोड़ रुपए की शराब बिक गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 40 करोड़ रुपए ज्यादा है। सबसे ज्यादा शराब की बिक्री दीपावली, होली और नववर्ष के दौरान हुई है। शहरी क्षेत्रों में शराब की बिक्री सबसे अधिक रही है। यूपी जिले में 1 साल में 866 करोड़ रुपए की बिक गई शराब मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में रिकॉर्ड बिक्री देखी गई, जब दुकानदारों ने स्टॉक खत्म करने के लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बेची। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च को रात 10 बजे के बाद दुकानदारों से पॉश मशीनें जब्त कर ली जाएंगी और नए अनुज्ञापियों को एक अप्रैल से ये मशीनें मिलेंगी। जिले में 471 शराब की दुकानें हैं, जिनमें 265 देशी, 181 कंपोजिट, 12 मॉडल शॉप और 15 भांग की दुकानें शामिल हैं। मार्च के अंतिम महीने में ही करीब 68 करोड़ रुपए की बिकी शराब बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 40 करोड़ रुपए अधिक की आय हुई है। यदि हम पूरे वर्ष की बात करें तो मार्च तक 798 करोड़ रुपए की शराब बेची गई, जबकि पिछले साल फरवरी तक यह आंकड़ा 755 करोड़ था। मार्च के अंतिम महीने में ही करीब 68 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई।  ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त का ऑफर दे रहे हैं दुकानदार अब, वित्तीय वर्ष के अंत में शराब के दुकानदार स्टॉक खत्म करने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर दे रहे हैं। कुछ दुकानदार एक बोतल के साथ एक मुफ्त दे रहे हैं, तो कुछ दुकानदार टी-शर्ट, गिलास और बोतल भी बांट रहे हैं। हाल ही में सासनी गेट क्षेत्र में एक ऐसी दुकान का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ग्राहकों को यह ऑफर मिल रहा था। आबकारी विभाग ने 2025-26 के लिए सभी दुकानों का आवंटन कर दिया है और नए वित्तीय वर्ष में शराब बिक्री का लक्ष्य एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रखा गया है।

विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल नवरात्रि मेला कल से शुरू होने जा रहा, मेले की सुरक्षा ATS के हाथ, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

मिर्जापुर विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस )के हवाले की गई है। नवरात्रि मेला कल से शुरू होने जा रहा है। नौ दिन चलने वाले मेले के लिए सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। पूरा मेला सीसी कैमरे के जद में होगा। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मेला सुरक्षा में अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। होमगार्ड, पीआरडी, यातायात पुलिस एवं फायर ब्रिगेड जवानों को भी लगाया गया है। आधुनिक उपकरणों से युक्त बम डिस्पोजल दस्ता एवं जल पुलिस के जवान मुस्तैद रहेगे। सीएम योगी ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद गुरुवार को अधिकारियों के साथ चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर आदेश निर्देश दिए हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी के गर्भगृह में चरण छूने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध वीआईपी व्यक्तियों पर भी लागू किया गया है। साथ ही साथ पंडों, नाईयो और सफाईकर्मी के लिए डेस कोड में रहने के आदेश दिए गए हैं। दुकानदारों और वाहन स्टैंडो पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नौ दिन तक चलने वाले मेले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ‘जगह-जगह लगाये गए हैं बैरियर’ जिला प्रशासन ने मेला की मुकम्मल व्यवस्था कर लेने का दावा किया है। नगर मजिस्ट्र वी के उपाध्याय को मेला अधिकारी बनाया गया है जबकि अपर जिला मजिस्ट्रेट एस पी शुक्ल सुपर मजिस्ट्रेट होगे। व्यवस्था के सम्बन्ध में जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टरों में बाटा गया है। सभी जोनो में जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटो को तैनात किया गया है। मेला क्षेत्र में आवश्यकता से अधिक भीड़ एकत्र न हो सके इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगाये गए हैं। ‘अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिसतकर्ता बरती जा रही’ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जिला पुलिस प्रमुख सोमेन वर्मा ने बताया कि मेले में सिविल पुलिस के अलावा जल पुलिस यातायात घुड़सवार पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसी के जवान भी है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था की द्दष्टि से एटीएस के जवान मोर्चा संभालेंगे। यह टीम पूरे नवरात्रि मेला सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिसतकर्ता बरती जा रही है।   सुरक्षा कर्मियों को दिए निर्देश व्यवस्था एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और पुलिस उपमहानिरीक्षक आर पी सिह ने मेला की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक आदेश निर्देश दिए। श्रद्धालुओं से सछ्वभावपूर्ण व्यवहार के लिए पुलिस कर्मियों ने ली शपथ। नवरात्र मेले में ड्यूटी पर तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी के दौरान श्रद्धालु दर्शनार्थियों के साथ विनम्र व्यवहार करे। साथ ही साथ साफ सुथरी वर्दी में अनुशासित रह कर अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे।

प्रयागराज में वायु सेना के इंजीनियर की हत्या, पुलिस को इस बात का शक

प्रयागराज  एयरफोर्स के सेंट्रल एयर कमांड परिसर बमरौली में रहने वाले 51 वर्षीय चीफ वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब तीन बजे उस समय हुई, जब वह हाई सिक्योरिटी परिसर स्थित अपने आवास पर थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात युवक ने खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से एयरफोर्स अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। बताया गया है कि बिहार के सासाराम जिला के रोहतास ओचस थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव के मूल निवासी सत्येंद्र नारायण मिश्र एयरफोर्स में चीफ वर्क इंजीनियर थे। वह बमरौली स्थित सेंट्रल एयर कमांड के परिसर में पत्नी वत्सला व बेटा माधव के साथ रहते थे। शुक्रवार रात वह अपने आवास में थे। तभी किसी ने पिस्टल से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व बेटा उनके कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ देख हैरान रह गए। घटना की खबर मिलते ही एयरफोर्स पुलिस मौके पर पहुंची और फिर चीफ वर्क इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। घटना की वजह अभी साफ नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कई दिन पहले भी एक शख्स उनके परिसर में घुसने का प्रयास किया था। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि एक युवक दीवार फांदकर चीफ इंजीनियर के आवास तक पहुंचा था। इसके बाद खिड़की से गोली मारी थी। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। तहरीर के अनुसार मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दलित युवती की रेप के बाद हत्या पर बवाल, दुर्गागंज बाजार में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए, किया प्रदर्शन

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक दलित युवती की रेप के बाद मौत को लेकर बवाल हो गया है। परिजनों ने गैंगरेप के बाद के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद शुक्रवार को रानीगंज के दुर्गागंज बाजार में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान सीओ रानीगंज समेत 11 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवती घर के पास एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। थाना क्षेत्र रानी गंज के अधारगंज गांव की रहने वाली युवती की मां ने बताया है कि उसकी बेटी घर से कुछ दूर पर स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बेटी कल गुरुवार की शाम ड्यूटी पर गयी थी। आधी रात में अस्पताल से उसको सूचना दीं गयी कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है उसे इलाज के लिये दूसरे अस्पताल में ले जाना है। जब वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। परिजन मृत बेटी के शव को घर ले आये तो देखा कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसके अंडर गारमेंट फ़टे हुये थे। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर अस्पताल के संचालक डाक्टर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन और जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंने बताया है कि घटना के प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच करके कठोर कार्रवाई की जायगी।

यूपी में महंगी होगी बिजली, मल्टी ईयर टैरिफ डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन-2025 को अंततः जारी किया

लखनऊ प्रदेश में अब बिजली महंगी होने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने पांच वर्षों तक बिजली की दरों को तय करने संबंधी मल्टी ईयर टैरिफ डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन-2025 को अंततः जारी कर दिया है। नए रेगुलेशन के तहत अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आयोग बिजली की दरों को तय करने की अब प्रक्रिया शुरू करेगा। माना जा रहा है कि पावर कारपोरेशन की बिजली कंपनियों द्वारा चार माह पहले दाखिल किए गए 1.16 लाख करोड़ रुपये के एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) संबंधी प्रस्ताव को आयोग जल्द ही स्वीकार कर जनसुनवाई करेगा। नियमानुसार प्रस्ताव स्वीकारने के अधिकतम 120 दिनों में आयोग को नई बिजली की दरें घोषित करनी होती है। मौजूदा बिजली की दरों से एआरआर में 13 हजार करोड़ रुपये के दिखाए गए घाटे को देखते हुए साढ़े पांच वर्ष बाद 15 से 20 प्रतिशत तक बिजली की दरों में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं के यहां अभी स्मार्ट मीटर न लग पाने के कारण दिन-रात बिजली की दरें फिलहाल एक समान ही रहेंगी।   आयोग द्वारा जनसुनवाई के बाद तैयार किया गया मल्टी ईयर टैरिफ डिस्ट्रीब्यूशन रेगुलेशन-2025, अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली अप्रैल से अगले पांच वर्ष यानी 2029 तक लागू रहेगा। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।   बिजली कंपनियों के एआरआर को ध्यान में रखते हुए बिजली की दरों का निर्धारण नियामक आयोग रेगुलेशन के तहत ही करता है। आयोग द्वारा नए रेगुलेशन के मसौदे में भविष्य के निजीकरण का प्रविधान था लेकिन जनसुनवाई के दौरान विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा इस पर उठाई गई आपत्तियों का नतीजा रहा कि लागू किए गए नए रेगुलेशन में भविष्य के निजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में 42 जिलों की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने संबंधी राह फिलहाल कठिन हो गई है। नए रेगुलेशन में कहा गया है कि पावर कारपोरेशन के प्रस्ताव पर ही आयोग रात-दिन के लिए बिजली की अलग-अलग दरें तय करेगा। अप्रैल से देश में रात-दिन का टैरिफ लागू उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पहली अप्रैल से देश में रात-दिन का टैरिफ लागू करने को कह रखा है लेकिन पावर कारपोरेशन प्रबंधन पहले ही आयोग से कह चुका है कि वर्ष 2027-28 तक इसे प्रदेश में लागू करना मुश्किल है। कारण है कि सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में अभी दो वर्ष लगने की उम्मीद है। बिना स्मार्ट मीटर के रात-दिन के लिए अलग-अलग दरों को व्यवस्था को नहीं लागू किया जा सकता। उद्योगों की तरह घरेलू सहित अन्य उपभोक्ताओं की बिजली के मामले में टीओडी (टाइम आफ डे) टैरिफ की व्यवस्था लागू होने पर 24 घंटे बिजली की दर एक समान न होकर अलग-अलग समय में कम-ज्यादा होती है। यह मौजूदा दर से 10 से 20 प्रतिशत तक महंगी या सस्ती हो सकती है। चूंकि आयोग ने नए रेगुलेशन में केंद्र सरकार व केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सभी नियम-कानून को शामिल किया है इसलिए आरडीएसएस (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के तहत तय ज्यादा लाइन हानियों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। बिजली चोरी के चलते लाइन हानियां के एवज में दरें बढ़ने पर कंपनियों को फायदा होगा। हालांकि, नए रेगुलेशन में कंपनियां के वास्तविक खर्चे को ही आयोग मंजूरी देगा। उतनी ही बिजली खरीदी जा सकेगी जितनी आयोग ने अनुमन्य की होगी। बिजली कंपनियों के मनमाने खर्चे पर अंकुश लगने से उनकी वित्तीय स्थिति में अब सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है। बिजली दरों में बढ़ोतरी से लेकर निजीकरण का करेंगे विरोध वर्मा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि नियामक आयोग ने नए रेगुलेशन से बिजली महंगी होने का रास्ता खोल दिया है लेकिन दरों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए उपभोक्ता परिषद संघर्ष करेगा। वर्मा ने कहा नए रेगुलेशन से बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के निकलने वाले 33,122 करोड़ रुपये के सरप्लस में कमी आएगी क्योंकि अब बिजली चोरी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ेगा। परिषद अध्यक्ष के अनुसार बिजली कंपनियों के मौजूदा वार्षिक राजस्व आवश्यकता के आकलन से उपभोक्ताओं पर बिजली कंपनियों का तीन से चार हजार करोड़ रुपये सरप्लस निकलने का अनुमान है। विदित हो कि पूर्व में आयोग ने बिजली चोरी से कारपोरेशन को होने वाले नुकसान की भरपाई उपभोक्ताओं से करने पर रोक लगा दी थी। परिषद अध्यक्ष ने कहा कि रात-दिन के लिए अलग बिजली दर को अभी दो-तीन वर्ष पावर कारपोरेशन ही लागू करने की स्थिति में नहीं है। जब कारपोरेशन इस संबंध में आयोग में प्रस्ताव दाखिल करेगा तब विरोध करेंगे क्योंकि इससे गरीब उपभोक्ताओं को ज्यादा नुकसान होगा।  

अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब कोई ‘खाला’ का घर नहीं होगा: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘आप्रवास और विदेशी विषयक विधेयक, 2025′ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब ‘खाला’ (मौसी) का घर नहीं होगा। दरअसल, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को लोक सभा में आप्रवास और विदेशियों से संबंधित विधेयक, 2025 पर चर्चा का जवाब दिया। चर्चा के बाद सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया। ‘नई आव्रजन नीति देश के लिए गौरव की बात है’ केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा कि “अवैध तरीके से घुसपैठ करने वाले किसी घुसपैठिए के लिए भारत अब कोई ‘खाला’ का घर नहीं होगा।” उपमुख्यमंत्री ने इसी पोस्ट में कहा, “यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में नए भारत की नई आव्रजन नीति ने अंग्रेजों के जमाने के आव्रजन संबंधी कानून का चोला उतार दिया है। नए भारत की नई आव्रजन नीति देश के लिए गौरव की बात है।” ‘विपक्षी दल नई नीति से हक्का-बक्का रह गए’ मौर्य ने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई के पात्र हैं। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए यह बहुत जरूरी था। घुसपैठ कराने वाले विपक्षी दल इस नई नीति से हक्का-बक्का रह गए हैं।”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet