LATEST NEWS

प्रेमी से रखना चाहती थी संबंध, बलिया में पेड़ से लटकी युवती की लाश मामले में सनसनीखेज खुलासा

बलिया बलिया में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सनसनीखज खुलासा कर दिया। बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि युवती के पास से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और फोन में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग से साफ हो गया है कि युवती ने आत्महत्या ही की है। युवती गांव के ही एक युवक से प्यार करती थी लेकिन उसकी शादी कहीं और तय थी। वह होने वाले पति और प्रेमी दोनों से लगातार फोन पर बातें करती थी। उसने होने वाले पति से भी कह दिया था कि शादी के बाद दो साल तक प्रेमी से संबंध रखेगी। आत्महत्या के कुछ समय पहले होने वाले पति और प्रेमी दोनों से उसका विवाद हो गया था। उसने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया था और प्रेमी ने युवती का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। इसके बाद युवती गांव के एक युवक और रिश्तेदार युवती के फोन से कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करने की कोशिश की। आत्महत्या करने की जानकारी पति को फोन से और प्रेमी को मैसेज से दिया भी था। एसपी ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय गांव में छह दिन पहले सोमवार को चौकीदार धर्मराज चौहान की 20 वर्षीय बेटी पूजा की लाश घर के सामने जामुन के पेड़ से लटकती मिली थी। युवती के हाथ पीछे बंधे होने से शुरुआती दौर में हत्या की चर्चा होने लगी। युवती के पिता धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी का कहना है कि चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें आत्महत्या (हैगिंग) की बात सामने आयी। हाथ भी इस तरह बंधे थे, जो खुद भी बांधे जा सकते हैं। यूट्यूब पर सीखा आत्महत्या का तरीका जांच में पता चला कि युवती का होने वाले पति व फौजी प्रेमी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि युवती ने आत्महत्या करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखा है। इसके बाद उसने पेड़ पर चढ़कर फंदा तैयार कर दोनों हाथ पीछे बांधकर उस पर लटक गयी। इसके लिए कई दिनों तक सीन रिक्रियेट कराने के साथ ही युवती के मोबाइल आदि की जांच की गई। इस आधार पर अब तक हुई जांच में साफ हो गया है कि मामला आत्महत्या का है। पुलिस कप्तान ने यह भी कहा कि इस प्रकरण की तहकीकात आगे भी जारी रहेगी। दो माह 23 दिन में प्रेमी और पति से की पांच सौ घंटे बात युवती ने प्रेमी और होने वाले पति से बातचीत के लिए अलग-अलग दो मोबाइलों का प्रयोग करती थीं। एक जनवरी से 23 मार्च (सुसाइड से एक दिन पहले) तक उसने दोनों से करीब पांच सौ घंटे मोबाइल पर बातचीत की थी। फिलहाल उसके दोनों मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। दोनों फोन में काफी कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है। पहले युवती प्रेमी और पति दोनों से एक ही फोन से बातें करती थी। प्रेमी से बातचीत के कारण फोन बिजी होने पर पति की डांट से परेशान होकर प्रेमी के लिए अलग फोन खरीद लिया था। नए मोबाइल फोन का नंबर केवल प्रेमी के पास था। इस फोन से केवल प्रेमी से ही बात करती थी। घटना के दिन यानि 23 मार्च से पहले के दो दिनों में छह घंटे उसने बातचीत की थी। इसमें सबसे अधिक उसने प्रेमी के साथ बात की थी। शादी के बाद भी प्रेमी से रखना चाहती थी सम्बंध पुलिस के अनुसार युवती का फौज में तैनात गांव के ही युवक से करीब दो साल से प्रेम सम्बंध था। इसी बीच पिछले साल जुलाई में परिजनों ने युवती की शादी मऊ के एक युवक से तय कर दी थी। जुलाई के बाद से प्रेमी और होने वाले पति दोनों से बातचीत होती थी। इसी दौरान युवती ने होने वाले पति के सामने यह भी शर्त रख दी थी कि शादी के बाद दो साल तक प्रेमी से मेरा संबंध रहेगा और तुमको इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि होने वाला पति इस बात के लिए राजी नहीं था। इसके बाद वह प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। घर में दो बड़े भाइयों के कुंवारे होने के चलते प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं था। होने वाले पति-प्रेमी समेत तीन पर होगा एफआईआर पुलिस युवती की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी, होने वाले पति समेत तीन पर कार्रवाई करेगी। एसपी ने कहा कि आत्महत्या करने की जानकारी युवती ने मैसेज से दिया था। आरोपियों ने इसकी जानकारी पुलिस या अन्य किसी को नहीं दी। इसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। एसपी के अनुसार होने वाले पति व फौजी प्रेमी से युवती का कई दिनों पहले से विवाद चल रहा था। झगड़ा होने के बाद होने वाले पति के मोबाइल नम्बर को युवती ने ब्लॉक कर दिया था। प्रेमी ने युवती के मोबाइल नम्बर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। गांव के एक युवक के जरिये युवती कान्फ्रेंस कॉल से प्रेमी और रिश्तेदारी की एक लड़की के फोन से होने वाले पति से बातचीत कर रही थी। युवती ने होने वाले पति से फोन पर और फौजी प्रेमी को मैसेज भेजकर आत्महत्या करने का की जानकारी दी थी। बताया कि दोनों लोग चाहते तो उसकी जान बचायी जा सकती थी। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया लिहाजा यह अपराध के श्रेणी में आता है लिहाजा कार्रवाई की जाएगी।

सीएम योगी ने जाना मानसिक मंदित बीमार बच्चों की सेहत का हाल

लखनऊ राजधानी लखनऊ में खाना खाने के बाद बीमार हुए निर्वाण संस्था के बच्चों का हाल जानने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक-एक बच्चे के बेड पर जाकर उनके इलाज और उनकी तबीयत में सुधार की जानकारी ली। वह बच्चों से मिलकर भावुक दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के खाने-पीने की प्रॉपर व्यवस्था करने को भी निर्देशित किया। इस मौके पर यह लोग रहे मौजूद एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को गुरुवार को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी बच्चों की रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. सरोज और डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे। 27 का चल रहा इलाज निर्वाण संस्था में मानसिक मंदित बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हुआ है। 23 मार्च की रात भोजन के बाद बीमार पड़ने वाले बच्चों में जान गंवाने वाले की संख्या चार हो चुकी है। लोकबंधु अस्पताल में 24 मार्च को 12 वर्ष के शिवांक की मौत हो गई थी। संस्था के लोगों ने इस घटना को दबा दिया था। बुधवार को रेनू (15) व दीपा (15) की मौत के बाद पूरा मामला खुला। अब खुलासा हुआ है कि बलरामपुर अस्पताल भर्ती सूरज (12) की 25 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसे मौत को भी छिपाने की कोशिश हुई। अभी भी एक बच्चे की हालत नाजुक है, जो आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत की निगरानी में लगी है। अलग-अलग अस्पतालों में कुल 20 बच्चे भर्ती हैं। जबकि सात बच्चों का इलाज संस्था में चल रहा है। वहीं घटना की जांच शुरू हो गई है। निर्वाण आश्रय केंद्र पारा इलाके के बुद्धेश्वर में बना है। यह पीपीपी मॉडल पर संचालित होता है। मानसिक कमजोर, अनाथ व लावारिस बच्चों को यहां रखा जाता है। यहां 147 बच्चे रहते हैं। इनकी उम्र 10 से 18 साल के बीच है। 23 मार्च को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जब बच्चे अचेत होने लगे तब संस्था ने अलग-अलग अस्पतालों में बच्चों को भर्ती कराना शुरू किया था। मौत की डेथ ऑडिट कराएगा विभाग सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया बच्चों की डेथ ऑडिट की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की कमेटी बनाई गई है। इसमें डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. पीसी तिवारी और डॉ. सबीह मजहर को शामिल किया गया है। कमेटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेगी। कहां कितने बच्चे भर्ती लोकबंधु अस्पताल में 16 तो बलरामपुर में तीन और केजीएमयू गांधी वार्ड में एक बच्चा भर्ती है। इन बच्चों की हो चुकी है मौत शिवांक (15), सूरज (12), दीपा (15), रेनू (15)।

मुजफ्फरनगर में पत्‍नी पिंकी ने पति अनुज को कॉफी में जहर दिया, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी पिंकी

मुजफ्फरनगर  मेरठ, उन्‍नाव के बाद अब यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। इससे पति की हालत गंभीर हो गई। उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह घटना खतौली के गांव भंगेला की है। युवक अनुज की बहन मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी दो साल पहले गाजियाबाद की लोनी निवासी सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिंकी, अनुज और परिवार को परेशान करने लगी। वह अनुज को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। अनुज की हालत में सुधार मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि पिंकी ने मंगलवार रात करीब नौ बजे अनुज को जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनुज की हालत में सुधार है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है। आरोपी पिंकी को ढूंढ रही पुलिस: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक की बहन मीनाक्षी ने गुरुवार को पिंकी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर देने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिंकी की तलाश की जा रही है।

ED अब निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश और उनके सहयोगियों की जांच में जुटी

बरेली उत्तर प्रदेश में निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में हैं. बरेली के पूर्व डीएम अभिषेक प्रकाश पर बेनामी संपत्तियों और सरकारी जमीनों के हड़पने के आरोप लगे हैं. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस मामले को उजागर किया और बताया कि उन्होंने बरेली में इंटरनेशनल सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर बड़ा घोटाला किया. 8000 करोड़ रुपए की इस टाउनशिप में 600 एकड़ सरकारी जमीन शामिल है, जिसे उनके करीबी बिल्डर राजू खंडेलवाल के जरिए कब्जे में लिया गया. महेश पांडेय ने आरोप लगाया कि अभिषेक ने आंवला, सदर और फरीदपुर तहसीलों में बेनामी संपत्तियां खरीदीं. उनके पैसे को बिल्डरों के जरिए निवेश किया गया. इंटरनेशनल सिटी में 113 तालाबों को भरकर निर्माण का आरोप भी उन पर है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है. महेश पांडेय ने दावा किया कि अभिषेक ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध तरीके से सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाया. इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने वाले महेश पांडेय ने अब प्रवर्तन निदेशालय ED में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर ली है. योगी सरकार में अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई हुई और उन्हें निलंबित किया गया. अब ईडी उनकी संपत्तियों की जांच में जुट गई है. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने कहा कि वे इस मामले को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. अभिषेक प्रकाश के खिलाफ ईडी में शिकायत ईडी अब अभिषेक प्रकाश और उनके सहयोगियों की जांच में जुटी है. महेश पांडेय ने कहा कि वे भी जल्द ही ईडी में अभिषेक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे. उनका दावा है कि बरेली के भू-माफिया राजू खंडेलवाल, विपिन अग्रवाल और अन्य अभिषेक के संरक्षण में काम कर रहे थे. महेश पांडेय ने बीडीए पर भी निशाना साधा, जो कागजी कार्रवाई तक सीमित है. अभिषेक प्रकाश 31 जुलाई 2012 से 8 जून 2014 तक बरेली के डीएम रहे थे. बरेली के जिलाधिकारी रहे अभिषेक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस मामले की पूरी जानकारी दी और बताया कि बरेली में अभिषेक प्रकाश ने बेनामी संपत्तियों का जाल बिछाया. अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच शुरू होने से उनके काले कारनामों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है. इंटरनेशनल सिटी घोटाला, महेश पांडेय ने हाईकोर्ट में उठाई थी आवाज अभिषेक प्रकाश के बरेली कार्यकाल का सबसे बड़ा घोटाला इंटरनेशनल सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ा है. नारियावल में बन रही इस टाउनशिप में 600 एकड़ सरकारी जमीन शामिल है, जिसकी कीमत 8000 करोड़ रुपए है. ये प्रोजेक्ट आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी बिल्डर राजू खंडेलवाल का है. बीजेपी नेता महेश पांडेय ने इस घोटाले को उजागर किया. उन्होंने बताया कि अभिषेक ने अपने प्रशासनिक दबाव से सरकारी जमीनों को हड़पवाया. महेश पांडेय ने इस मामले को हाईकोर्ट तक पहुंचाया था, जहां उन्होंने इंटरनेशनल सिटी के गैरकानूनी निर्माण पर सवाल उठाए.

रमजान के आखरी जुमे की नमाज पर UP में Alert, संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिस बल…

लखनऊ/ संभल उत्तर प्रदेश में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर Alert जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। खासकर राजधानी Lucknow में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है। राजधानी में कड़ी मॉनिटरिंग Lucknow में नमाज के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। डीजीपी ने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से इलाके की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। लखनऊ और प्रयागराज में भी अलर्ट राजधानी लखनऊ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. कई जगह आज डायवर्जन भी किया गया है. धर्मगुरुओं ने भी मस्जिदों में ही नमाज अदा करने की अपील की है. प्रयागराज में जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी, लेकिन इस बार सरकार की सख्ती के चलते सड़कों पर नमाज अदा नहीं होगी. जुमे की नमाज को लेकर पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर जहां पुलिस फोर्स की तनाती की गई है. कई स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात कर दी गई है. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में सेक्टर और जोनल स्कीम लागू कर दी गई है. सिटी जोन में विभिन्न इलाकों में पीएसी और आरएएफ तैनात की गई हैं. धर्मगुरुओं से भी थाना स्तर पर और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई और सभी को बताया गया है कि सड़क पर कहीं पर भी नमाज नहीं पढ़ी जाएगी, ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो. संभल में जुमा अलविदा और ईद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. इस बीच, धर्मगुरु भी आगे आए हैं. शाही जामा मस्जिद के शहर इमाम ने जुमा अलविदा पर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील की है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है. शहर इमाम आफताव हुसैन वारसी ने जुमा अलविदा की नमाज से पहले बयान जारी कर कहा कि नमाज सड़कों और आम रास्तों पर न पढ़ें. उन्होंने लोगों से अपने घर के आसपास की मस्जिद में नमाज पढ़ने की अपील की. साथ ही, शहर की अमन-शांति के लिए अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है. संभल में टाइट सिक्योरिटी     3 ड्रोन कैमरों से निगरानी     CCTV कैमरों से निगरानी     2 एएसपी तैनात रहेंगे     4 डिप्टी एसपी तैनात रहेंगे     7 कंपनी RRF (रैपिड रिएक्शन फोर्स)     3 कंपनी PAC     1 कंपनी RAF (रैपिड एक्शन फोर्स)     16 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी अलग-अलग पॉइंट्स पर लगाई गई है.     राजस्व निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे. नमाज सड़क पर नहीं, मस्जिदों के पास अतिरिक्त फोर्स तैनात इस बार सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। मस्जिदों के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके। सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी सोशल मीडिया पर भी पैनी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने अराजक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने की व्यवस्था की है। अलीगढ़ में ईद के नमाज की तैयारी अलविदा की नमाज को लेकर सतर्कता जारी है. शहर मुफ्ती ने ईद उल फितर की नमाज को लेकर अलग-अलग मस्जिदों में होने वाली नमाज की टाइमिंग जारी की है. ईदगाह में दो अलग-अलग वक्त पर नमाज अदा की जाएगी. शहर मुफ्ती ने शहर के मुसलमानों से सड़कों पर नमाज न अदा करने की अपील की है. अलीगढ़ में शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने शहरवासियों से की अपील की है कि हर साल की तरह प्यार-मोहब्बत के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की जाए. खालिद हमीद ने बताया कि सबसे पहले जमा मस्जिद में 6:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. उसके बाद नई ईदगाह में 7:00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी. दूसरी नमाज ईदगाह में 7:45 बजे अदा की जाएगी.  उन्होंने कहा कि जो लोग नमाज पढ़ने आएंगे उनसे अपील है कि किसी भी तरह की छेड़खान न करें. सुकून के साथ नमाज अदा की जाए. 

सौरभ हत्‍याकांड के आरोपी साहिल के जेल में कटे लंबे बाल कटवा, नानी ने की मुलाकात

मेरठ यूपी के मेरठ के सौरभ राजपूत हत्‍याकांड ने देश भर में लोगों को झकझोर कर दिया। सौरभ की पत्‍नी मुस्‍कान के साथ मिलकर बेहद क्रूरता से इस हत्‍याकांड को अंजाम देने और फिर शव के टुकडे़ कर ड्रम में सीमेंट भरकर सील कर देने साहिल शुक्‍ला का लुक जेल में बदल गया है। साहिल का लुक उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही चर्चा में है। साहिल सिर पर जूड़ा बांधता था। जेल में उसके लंबे बाल कटवा दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि साहिल ने खुद ही बाल कटवाने की इच्‍छा जाहिर की थी। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि जेल में आने के बाद साहिल के बाल कटवाए गए हैं। फिलहाल साहिल को किसी काम पर नहीं लगाया गया है। इस बीच मंगलवार को साहिल की नानी पुष्‍पा देवी ने जेल में उससे मुलाकात की है। मुलाकात के बाद नानी ने बताया कि साहिल से बात हुई है। उसने कहा कि उसने इतना सब कुछ नहीं किया है। साहिल ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। पुष्पा देवी ने कहा कि साहिल को कोई परेशानी होगी तो भी वह नहीं बताएगा और कह देगा कि ठीक हूं। सौरभ की तेरहवीं की रस्म बुधवार को ब्रह्मपुरी स्थित आवास पर की गई। इस दौरान सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने कहा कि अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी समय लग जाए, वो हारेंगे नहीं। वहीं, दूसरी ओर आरोप लगाया कि जिस तरह से साहिल की नानी जेल में मुलाकात करने पहुंच गई, उसी तरह से मुस्कान के परिजन भी आगे जाकर उसे केस में मदद करेंगे। इस मामले में मुस्कान के परिजनों की भूमिका होने का भी आरोप लगाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए सुनवाई सौरभ की बुआ की बेटी चित्रा ने कहा कि मुस्कान को फांसी होनी चाहिए। पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करे और सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की व्यवस्था करें।

बाप ने 4 बच्‍चों की हत्‍या के बाद कर ली खुदकुशी, शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना

शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चार बच्चों की हत्या करके पिता ने खुदकुशी कर ली. यह घटना पारिवारिक कलह के चलते हुई है. फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं. मरने वाले बच्चों की उम्र 10 और 8 साल की लड़की, 7 और 5 साल का लड़का शामिल है. जानकारी के मुताबिक, पिता ने अपने चारों मासूम बच्चों की गला काटकर हत्या की. इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस में शवों को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है. बताया जा रहा है कि इसी गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था और उसके चार बच्चे (तीन बेटियां और एक बेटा) भी थे. देर रात किसी वक्त राजीव ने अपनी 13 साल की बेटी स्मृति, 9 साल की बेटी कीर्ति, 7 साल की बेटी प्रगति और 5 साल के बेटे ऋषभ की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या को अंजाम देने के बाद राजीव ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी और उसका बाबा घर के बाहर सो रहा था. सुबह जब बाबा ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद किसी तरह से बाबा घर के अंदर पहुंचा और उसने वहां पर जो नजारा देखा तो उसकी रूह कांप गई. वहां उसके चार पोते और पोती की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.  

NPCI ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस को सुरक्षित बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई गाइडलाइन

लखनऊ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए 1 अप्रैल 2025 से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस को सुरक्षित बनाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इन नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंकों और यूपीआई ऐप्स को हर हफ्ते अपने मोबाइल नंबरों को अपडेट करना होगा, ताकि गलत ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सके। NPCI की नई गाइडलाइन का उद्देश्य: NPCI ने यह कदम यूपीआई सिस्टम को और भी अधिक सुरक्षित बनाने के लिए उठाया है। अक्सर मोबाइल नंबर बदलने या पुराने मोबाइल नंबरों के री-असाइन होने की वजह से गलत यूपीआई ट्रांजेक्शंस की आशंका बढ़ जाती थी। इसे ध्यान में रखते हुए NPCI ने बैंकों और यूपीआई ऐप्स को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से मोबाइल नंबरों को अपडेट करें। इस बदलाव से पुराने नंबरों की वजह से होने वाली गड़बड़ियों को रोका जा सकेगा, और यूपीआई सिस्टम पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद होगा। बैंकों और यूपीआई ऐप्स के लिए गाइडलाइन: NPCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी बैंक और यूपीआई ऐप्स को 31 मार्च 2025 तक नए नियमों का पालन करना होगा। 1 अप्रैल 2025 से हर महीने सर्विस प्रोवाइडर्स को NPCI को रिपोर्ट भेजनी होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे यूपीआई आईडी को सही ढंग से मैनेज कर रहे हैं। मोबाइल नंबर रीसाइक्लिंग और उसकी समस्या: भारत में दूरसंचार विभाग के नियमों के अनुसार, यदि कोई मोबाइल नंबर 90 दिनों तक उपयोग में नहीं आता है, तो उसे नए ग्राहक को अलॉट किया जा सकता है। इस प्रक्रिया को मोबाइल रीसाइक्लिंग कहा जाता है। जब एक पुराना मोबाइल नंबर नए ग्राहक को दिया जाता है, तो इससे जुड़े यूपीआई अकाउंट्स और ट्रांजेक्शंस में गड़बड़ी हो सकती है, जो भविष्य में गलत ट्रांजेक्शन का कारण बन सकती है।

रामनवमी पर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं, हर कोई अयोध्या आना चाहता है, प्रशासन कोई रोकटोक न करे: बृजभूषण सिंह

अयोध्या उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को कहा कि रामनवमी में पूरे देश से लोग यहां आते हैं। उन्हें आने दिया जाना चाहिए। रामनवमी के समय लोगों के अयोध्या आने पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक नहीं होनी चाहिए। महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रामनवमी में पूरे देश के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। हर कोई रामनवमी पर अयोध्या आना चाहता है, इसमें जिला प्रशासन कोई रोकटोक न करे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बयान आते हैं कि लोग अयोध्या न आएं। ऐसे बयान भी रामनवमी पर नहीं आने चाहिए, क्योंकि रामनवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहले भी अयोध्या आते रहे हैं। ऐसे में रामनवमी के समय किसी भी प्रकार की रोकटोक नहीं होनी चाहिए। उम्मीद है कि इस बार प्रशासन अच्छी व्यवस्था करेगा। उन्होंने ‘सौगात-ए-मोदी’ किट पर कहा कि प्रधानमंत्री जो करते हैं, वह सोच-समझकर करते हैं। उनके किसी भी कार्य पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। विपक्ष का काम सवाल उठाना है; अच्छा काम करिए तो सवाल करेंगे, काम नहीं करिए तो भी सवाल उठाएंगे। उनका काम ही सवाल उठाना है। इसी कारण हम कहते हैं कि विपक्ष में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की आत्मा प्रवेश कर गई है। उन्हें समझ में नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। वक्फ विधेयक को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया है। ऐसे में यह बिल सही है। सरकार का निर्णय है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद को लेकर कहा कि बुजुर्ग हैं, बेचारे सांसद का सम्मान कीजिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर कहा कि बहुत उपलब्धि दिख रही है। राम मंदिर भी दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर ‘एक के साथ एक फ्री’ ऑफर मामले में आतिशी ने हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में शराब की दुकानों पर ‘एक के साथ एक फ्री’ ऑफर दिया जा रहा है, जिससे भारी भीड़ उमड़ रही है और शराब की दुकानों पर मारामारी हो रही है। आतिशी ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। आतिशी ने पूछा कि क्या योगी सरकार इस योजना के जरिए उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के लोगों को शराबी बनाना चाहती है? उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ‘संस्कारी पार्टी’ होने का दावा करती है, लेकिन अब वह खुद ही शराब को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद लिया है, या फिर इसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति भी शामिल है? अगर भाजपा इस फैसले से सहमत नहीं है, तो पार्टी के नेता इसके विरोध में कब सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जब दिल्ली में शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, तो अब उत्तर प्रदेश में शराब की एक के साथ एक फ्री बोतल देने को क्या कहा जाएगा? अगर भाजपा के अनुसार यह भ्रष्टाचार है, तो फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सीएम ऑफिस पर कब छापा मारेगी? खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग का वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त हो रहा है और इसी के चलते कुछ चुनिंदा शराब की दुकानों पर यह ऑफर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ऑफर हर दुकान पर उपलब्ध नहीं है, बल्कि कुछ ही ठेकों पर इसे लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह ऑफर केवल कुछ चुनिंदा दुकानों पर ही दिया गया है। यह वार्षिक लाइसेंस अवधि के समाप्त होने से पहले स्टॉक खत्म करने की रणनीति का एक हिस्सा है। एक्साइज डिपार्टमेंट का वार्षिक लाइसेंस 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद यह ऑफर उपलब्ध नहीं रहेगा।

समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है: अखिलेश यादव

लखनऊ मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान पर अब पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है। आज के समय में बीते कल की, मतलब ‘इतिहास’ की घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है। हम कमजोर से कमजोर हर एक व्यक्ति को भी सम्मान दिलाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं हो सकता। समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही।” उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, ”भाजपा ने इतिहास के कुछ विषयों को सदैव राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और देश को धार्मिक-जातिगत आधार पर विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया है। हमारे सांसद ने सिर्फ एक पक्षीय लिखे गए इतिहास और एक पक्षीय की गई व्याख्या का उदाहरण देने की कोशिश की है।” अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, ”हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है। आज के समय में बीते कल की, मतलब ‘इतिहास’ की घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती। राज काज के निर्णय अपने समय की परिस्थितियों की मांग के हिसाब से लिए जाते थे। इतिहास की घटनाओं के आधार पर आज की लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं चल सकती। भाजपा सरकार को अपनी भेदकारी आदत को सुधारकर जनता के रोजी-रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कुछ ध्यान देना चाहिए। भाजपा दरारवादी पार्टी है।” बता दें कि सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में कहा था, “मुझे यह जानना है कि बाबर को भारत में लाने वाला कौन था? क्या इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को राणा सांगा ने नहीं बुलाया था?”

संभल की सड़कों और छतों पर नमाज की अनुमति नहीं, पीस कमेटी की बैठक में पुलिस ने दिए निर्देश

संभल संभल में ईद और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एएसपी श्रीश्चंद ने स्पष्ट किया कि कोतवाली संभल क्षेत्र में मस्जिद और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी।  सड़कों पर किसी भी हालत में इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से नमाज मस्जिद या ईदगाह के अंदर ही अदा की जाती रही है और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है। संभल में संवेदनशील माहौल को ध्यान में रखते हुए, प्रशासन ने ईद, नवरात्र के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रमुख लोग शामिल हुए। इस दौरान एएसपी श्रीशचंद्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने लोगों को शांति बनाए रखने का संदेश दिया। बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने घर की छतों पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी, जिस पर प्रशासन ने साफ इनकार कर दिया। एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा कि सड़कों पर और घर की छतों पर अलविदा जुमा और ईद की नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। केवल ईदगाह स्थल और मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा की जा सकेगी। किसी को भी नियमों के खिलाफ जाकर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संभल के सीओ अनुज चौधरी फिर से बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बुधवार को संभल में पीस कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि अगर आप ईद की सेवई खिलाना चाहते हैं तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी। इससे पहले भी अनुज चौधरी उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने कहा था कि साल में 52 दिन जुमा और एक दिन होली होती है।  जिसको रंगों से परेशानी हो वो घर में नमाज पढ़ें। सीओ अनुज चौधरी ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून और व्यवस्था बनाए रखना है, न कि किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना। हम केवल इतना चाहते हैं कि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई भी उपद्रव न हो।  

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने की तैयारी शुरू, गर्मी की छुट्टी के दौरान भी खुलेंगे स्कूल, लगेंगे समर कैंप

लखनऊ परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही अतिरिक्त गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। समर कैंप 20 मई से 15 जून के बीच चयनित विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए सीखने के लिए प्रेरित करना है। विभाग इस पर लगभग 200 करोड़ खर्च करेगा। यह पहल न सिर्फ बच्चों के शैक्षिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने में भी मददगार साबित होगी। अब तक इस तरह की कवायद सिर्फ निजी विद्यालयों में ही होती है। विभाग के अनुसार कैंप में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियां होंगी। जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण के प्रति उन्हें जागरूक बनाया जाएगा। कैंप सुबह डेढ़ घंटे तक ही आयोजित किए जाएंगे। शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन होगा। कैंप में बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी जैसी पौष्टिक खानपान की चीजें भी दी जाएंगी।  

बिरला ओपस पेंट्स ने लखनऊ में पहला विशेष पेंट स्टूडियो लॉन्च किया, जो पेंटिंग की सभी जरूरतों के लिए खास जगह

लखनऊ आदित्य बिरला ग्रुप की ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के तहत आने वाले ब्रांड, बिरला ओपस पेंट्स ने आज लखनऊ में अपना दूसरा बिरला ओपस पेंट स्टूडियो (कंपनी ओन्ड एवं कंपनी ऑपरेटेड स्टोर) शुरू किया। गुरुग्राम में अपने पहले पेंट स्टूडियो की सफल शुरुआत के बाद, यह विस्तार इनोवेशन, प्रीमियम पेशकशों और दिलचस्प ग्राहक अनुभव द्वारा पेंट एवं डेकोर उद्योग में परिवर्तन लाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। यह लॉन्च बिरला ओपस पेंट्स की विकास रणनीति का सबसे अहम कदम है, जिसका मकसद पूरे भारत में अपने रिटेल नेटवर्क को फैलाना है। कंपनी आने वाले महीनों में एक्सपीरियंशल रिटेल पर केंद्रित रहते हुए मुंबई, नवी मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद और सूरत में अपने एक्सपीरियंस सेंटर खोलने की योजना बना रही है। लखनऊ के इस बिरला ओपस पेंट स्टूडियो को बड़ी ही रचनात्मकता से एक प्रेरणा केंद्र के रूप में बनाया गया है, जो पारंपरिक पेंट स्टोर्स से काफी अलग है। यह एक अनुभव केंद्र है, जहां ग्राहक नए आइडिया खोज सकेंगे और साथ ही रंगों को छूकर, महसूस करके उन्हें वास्तविक माहौल में अनुभव कर सकेंगे। ग्राहकों को यहां रंग चयन, टेक्सचर और पेंट लगाने की तकनीकों पर निशुल्क विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही उन्नत विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स की मदद से वे अपने चुने हुए रंगों को वास्तविक माहौल में देख सकेंगे। पेंट के अलावा, यह पेंट स्टूडियो वॉलपेपर, डिज़ाइनर फिनिश और खास कोटिंग की सुविधा भी देता है, जिससे यहां आपको संपूर्ण डेकोर समाधान मिलता है। बिरला ओपस पेंट्स के सीईओ, श्री रक्षित हरगवे ने बताया कि, “गुरुग्राम में हमारे पहले बिरला ओपस पेंट स्टूडियो की सफलता के बाद, हमें यह अद्वितीय अनुभव लखनऊ में लाने की बहुत खुशी है। हम पूरे देश में रंगों के अनुभव को नया आयाम देने की दिशा में कार्यरत हैं। भारत में उपभोक्ता अब पेंट खरीदते समय या सेवाएं लेते समय नए और बेहतर विकल्पों को अपनाना पसंद करते हैं। उपभोक्ताओं की इस बदलती दिलचस्पी को समझते हुए, हम बिरला ओपस पेंट्स में ऐसे खास अनुभव केंद्र बना रहे हैं, जो गृहस्वामियों को अपने सपनों का घर बनाने का मौका देते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘यह एक्सपीरियंस सेंटर उत्कृष्टता, इनोवेशन और अतुलनीय गुणवत्ता की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा विश्वास है कि हर घर को एक व्यक्तिगत स्पर्श मिलना चाहिए। हम इस सेंटर में 170 से अधिक उत्पाद और कुछ अधिक एक्सक्लुसिव विकल्प पेश कर रहे हैं। इसलिए हमारे ग्राहक हमारे पेंट, डिज़ाईनर फिनिश और वॉलपेपर्स का अनुभव बिल्कुल नए और अद्वितीय रूप में ले सकेंगे। हमारा उद्देश्य है कि पेंटिंग एक ऐसी कला बन जाए, जो जगहों को व्यक्तिगत कहानियाँ बयाँ करने में समर्थ बना दे।” नए स्टोर का पता: बिरला ओपस पेंट स्टूडियो, ग्राउंड फ्लोर, पृथ्वी रतन हाइट्स, सीपी 4, विजयंत खंड, फैजाबाद रोड, गोमती नगर, लखनऊ, यू.पी. गोमतीनगर, लखनऊ – 226010 बिरला ओपस पेंट का हर स्टूडियो आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स के लिए एक केंद्र है, जहाँ उन्हें संसाधनों, नमूनों और विशेषज्ञ सपोर्ट के साथ एक समर्पित कार्यस्थल मिलता है, जहाँ प्रोफेशनल्स सहयोगपूर्वक निर्माण कर सकते हैं।

आगामी 20 वर्षों तक हर राम जन्मोत्सव पर सूर्य द्वारा भगवान रामलला का तिलक किया जाएगा, दिखेगा अद्धभुत नज़ारा

अयोध्या अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें एक बड़ी खबर सामने आई। दरअसल,रामनवमी के अवसर पर भगवान रामलला को स्थाई रूप से सूर्य तिलक किया जाएगा। आगामी 20 वर्षों तक हर राम जन्मोत्सव पर सूर्य द्वारा भगवान रामलला का तिलक किया जाएगा, और यह कार्यक्रम देश-विदेश में प्रसारित किया जाएगा, जिससे यह एक ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन बन जाएगा। राम मंदिर के चारों द्वार पर महापुरुषों के नाम होंगे अंकित राम मंदिर के निर्माण में एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि मंदिर के चारों द्वार का नाम उन महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। इस घोषणा की संभावना रामनवमी के दिन की जा सकती है। इसके साथ ही, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए, राम मंदिर ट्रस्ट अस्थायी तौर पर कैनोपी और मैट की व्यवस्था करेगा, ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सके। राम दरबार की स्थापना और दर्शन व्यवस्था राम मंदिर के प्रथम तल पर जल्द ही राम दरबार की स्थापना की जाएगी। यह कार्य मई के पहले 15 दिनों में शुभ मुहूर्त में पूरा होगा। राम दरबार के दर्शन के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे, जिनके माध्यम से हर घंटे 50 लोग राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। इस प्रकार, प्रतिदिन लगभग 800 लोग राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। निर्माण समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि मंदिर और उसके परिसर के निर्माण कार्य को 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।  हालांकि ऑडिटोरियम का निर्माण 2025 के बाद पूरा होगा। मंदिर के निर्माण में तेजी से प्रगति हो रही है और श्रद्धालुओं को जल्द ही एक भव्य स्थल दर्शन के लिए मिलेगा।    

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet