LATEST NEWS

MP : प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को कई कट्‌टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी

भोपाल। प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा को कई कट्‌टरपंथियों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है। धमकी में उनका हश्र विहिप के कमलेश तिवारी की तरह करने के साथ कई आपत्तिजनक बातें की गई हैं। कुछ कमेंट पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी किए गए हैं। विधानसभा के सुरक्षा संचालक ने पुलिस महानिदेशक को इसकी शिकायत करते हुए प्रोटेम स्पीकर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया अकाउंट के आधार पर जावेद अख्तर, मोहम्मद कलीम, ए खान सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शर्मा ने फ्रांस के पोस्टर विवाद पर भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद द्वारा किए गए प्रदर्शन पर आपत्ति व्यक्त की थी। किसी जावेद अख्तर नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा कि उप्र में विहिप नेता कमलेश तिवारी का जो हाल किया था, वही तुम्हारा भी करेंगे। तुम्हारी ये बातें बहुत महंगी पड़ने वाली हैं। शर्मा ने धमकी मिलने के बाद कहा कि वे श्रीराम के भक्त हैं। श्रीराम ही मुझे कुछ बना या बिगाड़ सकते हैं। ऐसी धमकियों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

MP : हाथ की नस काटकर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, बोली- मेरी मौत का जिम्मेदार प्रशासन है

भोपाल। एकता नगर में कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह चौहान के ममेरे भाई तरुण राजपूत की हत्या से नाराज बेटी किरण ने एक बार फिर गोविंदपुरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किरण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और अपना सुसाइड नोट पोस्ट करते हुए हाथ की नस काट ली। कहा कि अंधा और बहरा प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। मेरी मौत का जिम्मेदार प्रशासन है। किरण ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और जानबूझकर गलत एफआईआर लिखने के आरोप भी लगाए हैं। डीआईजी इरशाद वली ने भी सोशल मीडिया के जरिए ही अपना जवाब दिया। लिखा कि युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और अफसरों के संज्ञान में बात लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिछले केस में युवती की रिपोर्ट पर थाना गोविंदपुरा पुलिस कुल 12 लोगों पर केस दर्ज कर सभी आरोपियों जेल भेज चुकी है। इस मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है। किरण ने एएसआई अरविंद सिंह कौरव पर एफआईआर में महिला को बचाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि तत्कालीन विवेचना अधिकारी एसआई आरएन चौहान ने तथ्यों में हेरफेर कर गलत चार्जशीट पेश की। पुलिस ने गुंडों का साथ देकर हमारे केस को बिगाड़ दिया। हम सीएम के घर के बाहर खड़े होते हैं तो पुलिस वाले धक्का देकर भगा देते हैं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया

लखनऊ. प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जला दिया गया। रात को वो अधजली हालत में मिले। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में दखल दिया और तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव की है। यहां ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन (40) गुरुवार सुबह घर से निकले थे। परिवार का आरोप है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उन्हें अगवा कर लिया। अर्जुन काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे सुरेंद्र ने पुलिस में इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े दस बजे अर्जुन ग्रामीण कृष्ण कुमार के अहाते में अधजली हालत में मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह उन्हें वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इंसानियत शर्मसार : गुडगांव के फोर्टिस अस्पताल में रेप, वेंटिलेटर पर भर्ती युवती से रेप

गुड़गांव। फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी बचाने के लिए लड़ रही 21 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। लड़की वेंटिलेटर पर है। 22 से 27 अक्टूबर के बीच उससे रेप हुआ। पीड़ित को होश आने पर 28 अक्टूबर को उसने अपने पिता को टूटे-फूटे शब्दों में आपबीती बताई। आरोपी का नाम विकास बताया है। पुलिस को शक है कि वारदात में अस्पताल के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। CCTV फुटेज के आधार पर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटी को सांस लेने में दिक्कत के चलते 21 अक्टूबर को उसे गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर 22 अक्टूबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल में उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपियों ने ज्यादती की। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 29 अक्टूबर को केस दर्ज किया। पीड़ित अब भी बयान देने की स्थिति में नहीं इस मामले की जांच DCP (ईस्ट) मकसूद अहमद कर रहे हैं। पीड़ित की लिखावट में सामने आए नाम और अस्पताल के CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए 2 संदिग्धों से गुरुवार को करीब 3 घंटे पूछताछ की गई। पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी मांगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं है। अस्पताल जांच में सहयोग कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पुलिस कमिश्नर केके राव को पत्र लिखकर जल्द से जल्द जांच पूरी करने को कहा है। इसके साथ ही आयोग ने अस्पताल के CEO को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं और अस्पताल प्रबंधन जल्द से जल्द कार्रवाई रिपोर्ट पेश करे।

भोपाल में मुस्लिम समुदाय का फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन, हजारों जुटे, सीएम शिवराज नाराज

भोपाल. राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ हुए हजारों लोगों के विरोध प्रदर्शन पर सीएम शिवराज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ‘मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वो चाहे कोई भी हो।’ डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन और भीड़ इकट्ठा करने वाले विधायक आरिफ मसूद समेत 400 लोगों को कार्रवाई की गई है। इसमें शामिल और लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गुरुवार को भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन में लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति से माफी मांगने की अपील की। मामले पर कार्रवाई करते हुए तलैया थाना पुलिस ने विधायक आरिफ मसूद समेत 400 अज्ञात लोगों पर कलेक्टर के आदेश और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया। फ्रांस में की गई थी हिस्ट्री टीचर की हत्या कुछ दिन पहले फ्रांस में पैगम्बर साहब का कार्टून क्लास में दिखाने वाले एक हिस्ट्री टीचर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से फ्रांस सरकार इस्लामिक संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। दुनिया के कई इस्लामिक देशों में फ्रांस की आलोचना की जा रही है और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

बिहार के मुंगेर में गोलीकांड से गुस्साए लोगों ने पुलिस थाना फूंका, एसपी ऑफिस पर भी हमला

पटना। बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन की घटना को लेकर आज फिर बवाल हुआ है. गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के विरोध में आज सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए थे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. यहां इन लोगों ने हंगामा किया. इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी. एसपी ऑफिस का भी घेराव, तोड़फोड़ भी शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पुलिस कार्यालय के आगे लगे बोर्ड को भी उखाड़ फेंका गया. प्रदर्शन कर रहे युवा का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा. थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया है. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीकांड के विरोध में चेंबर आफ कॉमर्स ने आज मुंगेर बाजार बंद बुलाया है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी बाजार में व्यवसायियों से दुकान बंद करने की अपील करते दिखे. इस वजह से अधिकतर दुकानें भी बंद हैं. फिलहाल, मुंगेर का माहौल तनावपूर्ण है और जगह-जगह पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. डीएम बोले- किसी के भी आदेश पर नहीं चली गोली गोलीकांड पर मुंगेर के डीएम का कहना है कि दीनदयाल चौक पर उपद्रव और फायरिंग की जो घटना हुई थी, उसके बाद हालात को नियंत्रित किया गया. निश्चित तौर पर यह मुंगेर के लोगों के कारण ही संभव हो पाया था कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ और इसके लिए मुंगेर की जनता निश्चित तौर पर धन्यवाद की पात्र है. मुंगेर के डीएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बहुत बड़ी साजिश रची गई थी और उसी साजिश के कारण यह घटना घटी है जिसका बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा. मुफस्सिल थानाध्यक्ष और बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया गया है. लोगों से अपील है कि सभी लोग अपने घरों में रहें और शांति व्यवस्था बनाए रखें. मुंगेर के डीएम ने कहा कि पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगा है तो एक बात स्पष्ट तौर पर हम लोग कहना चाहते हैं कि किसी प्रकार के बल प्रयोग का कोई आदेश नहीं दिया गया था और पुलिस पर लगे आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. पुलिस के स्तर पर यदि कोई लापरवाही हुई है तो सजा इतनी कड़ी दी जाएगी, जिसे याद रखा जाएगा.

MP : जेठानी को सबक सिखाने किया था दो बच्चों का अपहरण

रीवा । 2 मासूम बच्चों के अपरहण में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चों का अपहरण उसकी ही चाची ने किया था। आरोपी महिला ने जेठानी को सबक सिखाने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया था। अपहरण के बाद पुलिस ने तत्काल बच्चों को ढ़ूढ़ने की कवायद शुरु की थी। पुलिस ने अपहरण के 4 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी महिला ने भांजी के साथ बच्चों के अपहरण की साजिश रची थी। महिला आदतन अपराधी है, आरोपी महिला पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी महिला से 10 से ज्यादा फोन बरामद किए हैं।

उज्जैन में तीन बच्चों सहित बाइक से जा रहे दंपती को तेजगति डंपर ने रौंदा, तीन बच्चों की मौत

उज्जैन। बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हाे गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसा आगर-मक्सी रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। एक तेजगति डंपर ने पंवासा के पण्डियाखेड़ी चौराहे बाइक सवार एक परिवार को चपेट में ले लिया और रौंदते हुए निकल गया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से तीन बच्चे बुरी तरह से कुचला गए। वहीं माता-पिता और एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। एक बाइक पर सवार होकर दंपति आने तीन बच्चों के साथ कुछ खरीदी करने इंदौर की ओर आ रहे थे। वहीं आगर की ओर से तेजगति से दौड़ रहे डंपर ने इन्हें चौराहे पर चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही सभी उछलकर सड़क पर जा गिरे। तेजगति से दौड़ रहा डंपर इन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। लोग इन्हें बचाने दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों और घायल दम्पति को अस्पताल पहुंचाया।

फरीदाबाद में कॉलेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में बदमाशों ने कॉलेज से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या दी। छात्रा बी कॉम फाइनल इयर में थी। परिजन के मुताबिक आरोपी तौसीफ छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ता था। तभी से वह उस पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। तौसीफ समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा निकिता तोमर सोमवार को अग्रवाल कॉलेज (वल्लभगढ़) में पेपर देने गई थी। शाम 4 बजे घर लौटते समय वह भाई का इंतजार कर रही थी। तभी कार से तौसीफ अपने कुछ दोस्तों के साथ आ गया। तौसीफ ने निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर कनपटी पर गोली मार दी। छात्रा के पिता मूलचंद तोमर ने बताया कि तौसीफ 12वीं तक निकिता के साथ ही पढ़ता था। उसने कई बार दोस्ती के लिए निकिता पर दबाव बनाया। वह बेटी पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। 2018 में तौसीफ ने निकिता को अगवा किया था। हालांकि, तब बदनामी के डर से हमने समझौता कर लिया था। तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर रोड जाम में मृतक निकिता का बड़ा भाई नवीन तोमर। नवीन ने बताया कि वह रोज बहन को छोड़ने और लेने जाता था। एसीपी जयवीर राठी बताया कि आरोपी रेहान को नूंह से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले सोमवार देर रात तौसीफ को नूंह से गिरफ्तार किया था। वहीं, मंगलवार सुबह निकिता के परिजन ने बल्लभगढ़-सोहना मार्ग पर चक्काजाम किया।

महाराष्ट्र के पुणे में पति को नपुंसक बनाना चाहती थी नवविवाहिता, क्यों ?

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर प्राइवेट पार्ट काट कर नपुंसक बनाने का आरोप लगाया है ताकि उसे आसानी से तलाक मिल सके. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बेहद ही अजीब आरोप लगाया है. पति का कहना है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काटने की योजना बना रही थी ताकि नपुंसक बताकर वो तलाक ले सके. पीड़ित व्यक्ति का नाम सुभाष सुराले बताया जा रहा है. सुभाष का आरोप है कि पत्नी उसे नपुंसक बनाना चाहती है ताकि इस आधार पर वो तलाक लेकर अपने प्रेमी से शादी रचा सके. सुभाष की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी. सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और शादी के बाद लॉकडाउन हो जाने की वजह से दोनों हनीमून के लिए नहीं जा सके थे. इसके बाद वो महाबलेश्वर गए जहां उनकी मुलाकात कौस्तुभ नाम के शख्स से हुई. सुभाष ने बताया कि कौस्तुभ ने उससे दोस्ती कर ली और होटल में ही तीनों ने खूब मस्ती की. इसी दौरान कौस्तुभ ने सुभाष को लॉकडाउन में नौकरी चले जाने की वजह से उनके घर में रहने की इजाजत मांगी और उसने दोस्त समझकर दे दी. सुभाष के मुताबिक महाबलेश्वर से लौटने के बाद कौस्तुभ उसी के घर पर रहने लगा और इस दौरान एक दिन उसने उसका मोबाइल फोन देख लिया. मोबाइल में उसने कौस्तुभ के साथ अपनी पत्नी की कई तस्वीरें देखी जिसके बाद उसे शक हो गया. शक होने पर उसने जब मैसेज खोलकर देखा उसे तब समझ आया की दोनों का शादी से पहले से अफेयर चल रहा था. जाति अलग होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पाई थी. सुभाष के मुताबिक उसने अपनी पत्नी के प्रेमी कौस्तुभ के मोबाइल में चैट देखा. चैट में वो और उसकी पत्नी दोनों उसे प्राइवेट पार्ट काटकर नपुंसक बनाने की साजिश रच रहे थे ताकि तलाक लेकर पत्नी अपने प्रेमी से शादी कर पाए.

MP : छतरपुर जिले में 5 युवकों ने नाबालिग दलित से किया गैंगरेप

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र में देवगांव की 14 वर्षीय नाबालिग को कुर्रा गांव का 19 वर्षीय युवक बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गया। आरोपी युवक ने अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरजपुरा के जंगल में बारी-बारी से इस नाबालिग से दुष्कर्म किया। एक राहगीर की जानकारी पर पुलिस ने नाबालिग के साथ पांचों आरोपियों को रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सोमवार को इन आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने बताया कि 23 अक्टूबर की शाम ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नौगांव रोड स्थित देवपुर गांव की 14 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की को ईशानगर क्षेत्र में कुर्रा गांव का दीनदयाल पिता भगोली कुशवाहा उम्र 19 वर्ष काली देवी मंदिर हमा का मेला दिखाने के बहाने से गांव से बाइक पर बैठाकर लाया। यह आरोपी नाबालिग को सूरजपुरा के पास स्थित जंगल में ले गया। दीनदयाल ने धामची गांव के अनिल पिता रमेश यादव उम्र 18 वर्ष, सूरजपुरा गांव के उत्तम पिता मैयादीन यादव उम्र 20 वर्ष, कल्लू उर्फ करण पिता कृपाल यादव उम्र 19 वर्ष, सलैया के दिनेश पिता ठाकुरदास यादव उम्र 20 वर्ष को बुलाया। इसके बाद पांचों आरोपियों ने सूरजपुरा जंगल स्थित तालाब के पास नाबालिग के साथ बारी-बारी से 4 घंटे तक दुष्कर्म किया। सूरजपुरा गांव के जंगल में ले जाने के दौरान एक ग्रामीण ने दीनदयाल को देख लिया और इसकी सूचना ओरछा रोड पुलिस को दे दी। जानकारी लगते ही पुलिस ने नाबालिग सहित कुर्रा गावं के युवक की जंगल पहुंचकर तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद कर लिया।

भोपाल में महिला गैंगरेप, गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज

भोपाल। टीटी नगर इलाके में झांकी देखकर लौट रही महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसके परिचित हैं। विरोध करने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर गाल पर दांत से काट लिया। टीटी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दोनों पक्षों के बीच पांच हजार रुपए के लेनदेन के विवाद का भी पता चला है। पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने पर भी विचार कर रही है। एएसपी रजत सकलेचा के मुताबिक टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला गृहिणी है। शनिवार रात वह झांकी देखने के लिए निकली थी। रात दस बजे घर लौटते वक्त बाइक सवार राहुल ढोके और अमित गजभिए ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे बाइक पर बिठाकर अगवा कर लिया और अंबेडकर नगर स्थित अमित के घर ले गए। यहां आरोपियों ने गैंगरेप किया। अमित निजी काम करता है, जबकि राहुल पुताई का काम करता है। महिला ने पुलिस के साथ जाकर दिखाया घर महिला ने पुलिस को वह घर दिखाया, जहां गैंगरेप हुआ। सूत्रों का कहना है कि आरोपी लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाना बांटने का काम करते थे। तभी उनका महिला से परिचय हुआ था। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से महिला को पांच हजार रुपए लेने हैं। वहीं, आरोपियों का दावा है कि उधार ली गई रकम महिला अब लौटा नहीं रही है।

MP : दो पत्नियों के साथ लाइव सेक्स शो करता था युवक, गिरफ्तार

भोपाल। एक 24 साल का शख्स अपनी दो पत्नियों के साथ ऑनलाइन सेक्स शो किया करता था और ऐसे शो से वह लाखों रुपये भी कमा रहा था. शनिवार को मध्य प्रदेश पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक विभिन्न ऐप पर दोनों पत्नियों के साथ लाइव सेक्स शो किया करता था. पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के विदिशा से गिरफ्तार किया है. उस पर रेप की धारा लगाई गई है. पुलिस ने युवक को तब गिरफ्तार किया जब उसकी दूसरी पत्नी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. दूसरी पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक पर रेप और निजता के हनन का मामला दर्ज किया है. वक की दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसके इन्टिमेट मोमेंट ऑनलाइन दिखाकर युवक ने उसे टॉर्चर किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक सिर्फ 10वीं तक पढ़ा है, लेकिन उसके पास कंप्यूटर की अच्छी जानकारी है.युवक ने कई डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना रखे थे. पुलिस का कहना है कि उसने अपने प्रोफाइल पर मेन्यू लगा रखे थे और अलग-अलग वीडियो और शो के लिए 500 से लेकर हजार रुपये तक चार्ज करता था. पुलिस को जांच में पता चला है कि 28 अगस्त को खोले गए एक अकाउंट में करीब 6 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन हुए हैं. पुलिस ने बताया कि वह रोज 3 हजार से 4 हजार तक रुपये कमा रहा था. युवक की पहली पत्नी बेंगलुरु की रहने वाली है. वहीं सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद उसने एक और महिला से दूसरी शादी की थी. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली दूसरी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट भी है. पुलिस का कहना है कि दूसरी पत्नी युवक के बनाए जाल में वह फंस गई. पुलिस का कहना है कि युवक की दोनों ही पत्नियां, एक-दूसरे के बारे में नहीं जानती थीं. पुलिस ने बताया कि युवक ने यह स्वीकार किया है कि वह दोनों ही पत्नियों के साथ सेक्स शो किया करता था. पुलिस के मुताबिक, पहली पत्नी को युवक से कोई शिकायत नहीं है. उसने पहली पत्नी को बेहतर जिंदगी के सपने दिखाकर मना लिया था.

MP : बदमाशों ने ऑटो चालक को सरेराह पीटा,इसके बाद पेट्रोल डालकर जलाया

इंदौर। जूनी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में कुछ बदमाशों ने एक ऑटो चालक को सरेराह पेट्रोल डालकर जला दिया। राहगीरों ने जलते देख उस पर पानी डाला और गीले कपड़े से आग बुझाकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। सिंधी काॅलोनी में देर रात एक रिक्शा चालक सड़क किनारे जल रहा था। उसकी चीख सुन रहवासी मौके पर पहुंचे और तत्काल उस पर पानी डाला और गीला कपड़ा लपेटकर आग बुझाई। उसके मोबाइल से परिजन और एंबुलेंस 108 को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस पहुंची उसके परिजन भी पहुंच गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अस्पताल लेकर जाया गया। मौके पर पहुंचे भाई अमर ने बताया कि गंभीर घायल संतोष खुबानी है। वह ऑटो चलाता है और किसी टिफिन सेंटर के लिए काम करता है। वह रात में सिंधी कॉलोनी में ऑटो लेकर टिफिन छोड़ने गया था। गली नंबर 7 के पास उसका ऑटो खड़ा हुआ था। सिंधी कॉलोनी बगीचे के पास जैसे ही वह पहुंचा तीन-चार लोगों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की। जैसे-तैसे वह खुद को बचाकर ऑटो की ओर भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा किया और गली के आखिरी छोर पर ऑटो के पास उसे गिराकर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गए।

MP : युवती से गैंगरेप, 20 दिनों तक पीड़िता को रखा बंधक बनाकर

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में महिला के साथ सामूहि​क दुष्कर्म की वारदात सामने आयी है । दरिंदगी की हद तब हो गई, जब आरोपियों ने पीड़िता को लगभग 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 4 आरोपियों की तलाश जारी है। युवती के साथ रेप के मुख्य आरोपी को पुलिस की टीम ने दमोह रेल्वे स्टेशन के पास टिकट खरीदते हुए धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली भागने के फिराक में था, इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने रेप के बाद पीड़िता को 20 दिनों तक पन्ना में किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था । वहीं, दूसरी ओर झाबुआ से भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 5 लोगों ने मिलकर 35 साल की महिला के साथ दरिंदगी की है। मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet