LATEST NEWS

MP : BHOPAL के होटल में स्कूल टीचर का रेप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

भोपाल। बच्चों को गुड टच – बैड टच सिखाने वाली 26 वर्षीय महिला शिक्षक खुद एक धोखेबाज के जाल में फंस गई। सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। चैटिंग के दौरान बातों में फंस गई और विश्वास कर बैठी। जालसाज ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया और रेप किया। इस दौरान उसने अंतरंग फोटो और वीडियो भी बनाए। और इसके बाद शुरू हुआ ब्लैक मेलिंग सिलसिला। रेप करने के बाद बदमाश उसके गले में पहना हुआ सोने का हार भी छीन ले गया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय शादीशुदा महिला मिसरोद इलाके में रहती है। डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान मंदसौर निवासी देवेन्द्र जोशी से हुई थी। दो दिन पहले देवेन्द्र ने महिला को बताया कि वह भोपाल आ रहा है। वह उससे मिलना चाहता है। बुधवार सुबह भोपाल आने के बाद वह शाहपुरा के भरत नगर स्थित होटल में ठहरा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला देवेंद्र से मिलने के लिए होटल पहुंची। यहां पर देवेन्द्र ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने जब विरोध किया तो बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद देवेन्द्र ने महिला के फोटो उसके पति को दिखाने की धमकी देकर सोने का हार ले लिया। महिला को जब समझ में आया कि ब्लैक मेलिंग का सिलसिला अब कभी नहीं रुकेगा और उसका शोषण लगातार होता रहेगा तो महिला शाहपुरा थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज करा दी।

MP : अपर कलेक्टर ने महिला कर्मचारी से छुट्टी के बदले चुम्मा मांगा

भोपाल। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं अपर कलेक्टर एसएन राजावत पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला कर्मचारी का छुट्टी का आवेदन स्वीकृत करने के बदले उससे चुम्मा मांगा। महिला कर्मचारी ने कलेक्टर से यौन प्रताड़ना की शिकायत की है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर श्री राजावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन सौंपा। आगर मालवा के कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी ने कलेक्टर अवधेश शर्मा को दिए आवेदन में बताया कि वह छुट्टी की एप्लीकेशन लेकर अपर कलेक्टर एसएन राजावत के पास गई थी। शिकायत के अनुसार अपर कलेक्टर श्री राजावत ने महिला कर्मचारी के सामने शर्त रखी कि यदि छुट्टी चाहिए तो उन्हें किस करना होगा। उक्त घटना के बाद महिला कर्मचारी रोते हुए अपर कलेक्टर के कक्ष से बाहर निकल गई. तभी साथी महिला कर्मचारियों ने महिला से रोने का कारण पूछा तब मामले का खुलासा हुआ। जैसे ही इसकी जानकारी आगर मालवा के पत्रकारों को लगी, वह अपर कलेक्टर का पक्ष जानने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए परंतु मीडिया को देखकर अपर कलेक्टर श्री राजावत निर्वाचन कक्ष में जाकर बैठ गए। पत्रकार भी उनका पक्ष जानने के लिए निर्वाचन कार्यालय के बाहर डटे रहे। निर्वाचन कक्ष में अंधेरा था। लंबे इंतजार के बाद अपर कलेक्टर श्री राजावत कक्ष से बाहर निकले लेकिन अधीक्षक भू-अभिलेख की गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। जाते-जाते उन्होंने केवल इतना कहा कि मैं वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखूंगा। आज शुक्रवार को महिला कर्मचारियों ने अपर कलेक्टर श्री राजावत के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर श्री शर्मा का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कमिश्नर श्री आनंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पूरी जानकारी कलेक्टर से मांगी है।

सोसाइटी के फ्लैट में दंपति ने किया सुसाइड, शेयर का काम करते थे पति-पत्नी

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक सोसाइटी में रहने वाली दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि अभी तक खुदकुशी की वजह साफ नहीं है. पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि दंपति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? घटना नोएडा के सेक्टर 120 की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि आम्रपाली जोडिक सोसाइटी के फ्लैट में एक दंपति की लाश पड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दंपत्ति ने सुसाइड किया है. पति-पत्नी ने छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर आत्महत्या की है. इसके बाद पुलिस ने दोनों शव नीचे उतारे. कमरे की छानबीन की गई. वहां तमाम सबूत जमा किए गए. लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. फिर पंचनामे की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. स्थानीय पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ही शेयर का काम करते थे. दोनों का प्रोफाइल भी अच्छा था. लेकिन अचानक उन्होंने मौत को गले क्यों लगा लिया, इसी सवाल का जवाब पुलिस तलाश कर रही है.

गहरी साजिश : न 11 लाख रुपए लुटे , न क्रॉकरी कारोबारी जिंदा जला, वह जिंदा है, गिरफ्तार

हिसार ( हरियाणा) . राममेहर ने कहा था, ‘जल्दी आ जाओ मेरी जान खतरे में है…दो बाइकों पर सवार लोग मुझे मार डालेंगे…’। ये डायलॉग ड्रामे के निकले। खबर आई है कि मृतक राममेहर जिंदा है…। अगर थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं तो हकीकत कुछ और ही दिखाई गई थी। दरअसल, पिछले दो दिन से इस शख्स को 11 लाख रुपए लूटे जाने के बाद लुटेरों द्वारा कार में ही जिंदा जला दिए जाने की बातें सुर्खियों में है। इसी मामले को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सुलझा लिया। उसे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब सवाल उठता है कि उसने यह सारा ड्रामा क्यों रचा, इसका खुलासा भी पुलिस जल्द ही करने वाली है। साथ ही, कार में जो जला हुआ कंकाल मिला था। वह किसका था? बताते चलें कि 6 अक्टूबर की रात को हांसी के बरवाला रोड पर पुलिस को एक कार में किसी व्यक्ति के जिंदा जल रहे होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार जल रही थी और उसमें कंडक्टर सीट पर बैठा व्यक्ति पूरी तरह से राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। कार की नंबर प्लेट के आधार पर इसमें जिंदा जले व्यक्ति की शिनाख्त गांव डाटा निवासी राममेहर के रूप में हुई थी, जो बरवाला में डिस्पोजल कप-प्लेट की फैक्ट्री चलाता है। परिजनों के मुताबिक, राममेहर बुरी तरह से घबराया हुआ था। उसने रात को अपने भांजे को मदद के लिए फोन भी किया था, जिसकी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। शुक्रवार को इस मामले में खुलासा हुआ है कि राममेहर जिंदा है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में हांसी के पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के बाद जिंदा जलाने की थ्योरी पहले दिन से हजम नहीं हो रही थी। पुलिस मानकर चल रही थी कि किसी नजदीकी का इसमें सारा खेल है। पुलिस को उस समय इस केस में लीड मिली, जब व्यापारी के मरने के बाद भी उसका फोन एक्टिव रहा। व्यापारी ने अपने नंबर से एक महिला को दिन में कई बार कॉल किया और घंटों तक बात हुई। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ी। वहीं सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि पुलिस ने महिला का नंबर ट्रेस किया और उसकी लोकेशन पर जाकर उसे दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। उसने बताया कि व्यापारी राममेहर जिंदा और वह बिलासपुर में रह रहा है। हांसी पुलिस ने तुरंत बिलासपुर पुलिस से संपर्क किया और व्यापारी के जिंदा होने वाली बात कन्फर्म करवाई। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिया।

बेहद शर्मनाक व दर्दनाक : कारोबारी से 11 लाख रुपये लूटे फिर कार समेत जिंदा जला दिया

हिसार। हरियाणा के हिसार से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर बदमाशों ने एक डिस्पोजल व्यापारी से 11 लाख रुपये लूट लिए और उसे गाड़ी समेत जिंदा जाल दिया. यह घटना जिले के हांसी शहर में मंगलवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि खतरे का आभास होते ही व्यापारी ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि कार में कुछ लोग उसका पीछे कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले कि परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचते कारोबारी कंकाल में तब्दील हो चुका था. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के मुताबिक दो बदमाश बाइक पर सवार थे और एक बदमाश गाड़ी से पीछा कर रहा था. पुलिस ने शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है. घटना से पहले व्यापारी ने अपने भांजे से बात भी की थी और बताया था कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं. मृतक राममेहर की बरवाला में डिस्पोजल ग्लास की फैक्ट्री है वो मंगलवार देर रात अपनी कार से कहीं जा रहे थे और उनके पास 11 लाख कैश भी था. व्यापारी से 11 लाख लूटे और जिंदा जला दिया परिजनों का कहना है कि राममेहर ने दोपहर 12 बजे 9 लाख 90 हजार रुपये एक्सिस बैंक से निकले थे और 1 लाख रुपये उनके पास पहले थे. वो हिसार से गांव डाटा आ रहे थे. महजत के पास दो बाइक सवारों ने कार को घेर लिया और जबरन रोककर पैसे लूटने के बाद कार को आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी सदर थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि पुलिस को रात 12 बजे जानकारी मिली कि बरवाला रोड पर एक व्यक्ति को कार में जिंदा जला दिया गया. मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि राममेहर ने मंगलवार को बैंक से 11 लाख रुपए निकलवाए थे. हिसार से जब गांव डाटा आ रहे थे. महजत के पास दो बाइक सवारों ने कार को घेर लिया और जबरन रोककर पैसे लूटने के बाद कार को आग लगा दी. एसएचओ कश्मीरी लाल ने कहा कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. इस रूट पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं.

सुशांत केस : जेल से रिहा हुईं रिया, ड्रग्स केस में 30 दिन बाद जेल से बाह, शर्तों के साथ जमानत

मुंबई . ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से बुधवार को जमानत मिल गई। इसके बाद रिया शाम करीब साढ़े पांच बजे भायखला जेल से बाहर आईं। इससे पहले, सेशन कोर्ट ने मंगलवार को रिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन और यानी 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। एक महीने से जेल में बंद रिया ने लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी। हाईकोर्ट ने कहा कि रिया ड्रग डीलर्स का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपने या किसी और के फायदे के लिए किसी भी तरह से ड्रग्स को आगे नहीं बढ़ाया है। फिलहाल ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जिसके आधार पर यह माना जाए कि जमानत मिलने के बाद वह कोई अपराध कर सकती हैं। हालांकि, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती और एक अन्य आरोपी अब्दुल बासित को जमानत नहीं दी गई है। फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा। वहीं, सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को जमानत मिल गई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार किया था। NCB ने दावा किया कि ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पूरे मामले को देखने में यह सामने आता है कि रिया यह बात जानती थी कि सुशांत ड्रग्स का सेवन करते थे और इस दौरान न केवल उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया गया बल्कि उनसे पूरी बात भी छिपाई गई।’ NCB ने रिया को शातिर अपराधी मानते हुए उसकी जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि उनके खिलाफ ऐसे कई सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वह ड्रग्स ट्रैफिकिंग में शामिल रही हैं। NCB ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक आपराधिक साजिश के तहत रिया ने ड्रग्स के लेन-देन के लिए अन्य आरोपियों का समर्थन किया, उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया और पैसे से भी उनकी मदद कीं। रिया ने माना- मिरांडा और सावंत को ड्रग्स के पैसे दिए NCB के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर हलफनामे में यह कहा है कि रिया ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने सैम्युल मिरांडा और दीपेश सावंत को ड्रग्स के पैसे चुकाए हैं, जो बाद में सुशांत को दी गई। यह साफ है कि जिन ड्रग्स के लिए पैसे चुकाए गए थे, वे निजी उपयोग के लिए नहीं थे बल्कि ऐसा किसी और को इनकी आपूर्ति कराए जाने के लिए गया और यह एनडीपीएस 1985 की धारा 27A के तहत आता है। रिया छूटी तो सबूत नष्ट होंगे: NCB NCB ने एक हलफनामे में यह भी कहा था कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है और अगर इस वक्त रिया को जमानत मिल जाती है, तो इससे छानबीन बाधित होगी। NCB ने यह भी कहा कि रिया मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रही है, यह साबित करने के लिए कई सबूत हैं। वह ड्रग पहुंचाने के काम में न सिर्फ मदद देती थीं बल्कि क्रेडिट कार्ड, नकद और ऐसे ही कई माध्यमों से इनका भुगतान भी करती थीं। रिया के वकील की दलील- सुशांत पहले से ड्रग्स लेते थे वहीं, एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा था कि रिया के सुशांत की लाइफ में आने से पहले से ही वे ड्रग्स लेते थे। सुशांत को ड्रग्स की लत थी। यह बात 3 एक्ट्रेस कह चुकी हैं। रिया की तरह ही श्रद्धा कपूर और सारा अली खान ने भी कहा है कि सुशांत 2019 से पहले से ड्रग्स लिया करते थे। बेंच ने इन शर्तों पर रिया को जमानत दी। – रिया को जेल से रिहा होने के बाद 10 दिन तक करीबी पुलिस स्टेशन में हर रोज सुबह 11 बजे हाजिरी देनी होगी। – एक लाख रुपए मुचलका देना होगा। – पासपोर्ट जमा करवाना होगा। – कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगी। – यदि वे ग्रेटर मुंबई से भी बाहर जाती हैं, तो उन्हें जांच अधिकारी को इस बारे में पहले सूचना देनी होगी। – महीने के पहले सोमवार को रिया को एनसीबी के दफ्तर में भी हाजिरी देनी होगी। यह छह महीने तक करना होगा। – इस केस से जुड़े किसी भी गवाह से मिलने की अनुमति नहीं होगी। – अदालत की हर सुनवाई पर रिया को हर हाल में मौजूद रहना होगा। – वे किसी भी तरह से जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगी।

सुशांत केस को नेताओं-मीडिया ने फायदे के लिए बनाया ‘मर्डर’ : स्‍टडी में खुलासा

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ‘मर्डर थ्योरी’ को कुछ नेताओं, पत्रकारों और मीडिया हाउसेस ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया हो सकता है। इस बात का खुलासा ट्वीट्स, यूट्यूब वीडियोज और ट्रेंड्स पर बेस्‍ड एक अनूठी अमेरिका स्टडी में हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक असोसिएट प्रफेसर के नेतृत्व में रिसर्चर्स की एक टीम ने यह स्टडी की है। यह स्टडी दिखाती है कि जो कॉन्‍टेंट बिल्कुल निराधार मर्डर थ्योरीज को प्रमोट कर रहा था, उन्हें सूइसाइड थ्योरी से कहीं ज्यादा ट्रैक्शन मिला। तमाम यूट्यूब वीडियोज और ट्वीट्स का विश्‍लेषण प्री-प्रिंट स्टडी बताती है कि राजनेताओं के अकाउंट्स सुशांत केस में नरेटिव को आत्‍महत्‍या से हत्‍या में बदलने में अहम रहे। रिसर्च टीम ने करीब 7 हजार यूट्यूब वीडियोज और 10 हजार ट्वीट्स का विश्लेषण किया। ये सभी करीब 2 हजार पत्रकारों व मीडिया हाउसेस और 1,200 नेताओं से जुड़े थे। सूइसाइड की जगह मर्डर के तौर पर किया गया पेश स्टडी में इशारा किया गया है कि खासतौर पर राजनेता शुरुआती स्‍टेज में केस को ‘सूइसाइड’ की जगह ‘मर्डर’ के तौर पर पेश कर मामले को अलग मोड़ देने की वजह बने। इसको बाद में मीडिया ने फॉलो किया। स्टडी में भावनात्मक विश्लेषण बताता है कि पॉलिटिकल अकाउंट्स ने जुलाई के मध्य में सीबीआई जांच की मांग को लेकर समन्वित कोशिशें शुरू कीं जबकि पत्रकारों ने अगस्त की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार विरोधी नरेटिव को पूरी ताकत लगाकर आगे बढ़ाया। इन लोगों को बनाया गया निशाना स्टडी में यह भी पाया गया कि रिया चक्रवर्ती, दिशा सालियन और सलमान खान इस पूरे केस में दुष्प्रचार अभियान के सबसे ज्यादा निशाने पर रहे। असोसिएट प्रफेसर जॉयजीत पाल के मुताबिक, इस बात की बहुत कम संभावना थी कि ऑनलाइन एंगेजमेंट ऑर्गेनिक था। पाल ने कहा, ‘पूरे सोशल मीडिया स्पेस को इतने प्रभावी रूप से हथियारबंद किया कि आप किसी भी ऐसे मुद्दे को, जिसमें भावनात्मक पहलू हो, उसे किसी ऐसी बात में बदल सकते हैं जिससे पूरा देश चिपका रहे।’ डेटा को लेकर विसंगतियां पाल ने कहा कि सुशांत केस आज के भारत में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है जो फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आउटसाइडर होने की वजह से पैर जमाने के लिए काफी मेहनत करता है। इस कहानी को बहुत सारा ऑर्गेनिक रिस्पॉन्स भी मिला। पाल कहते हैं, ‘डेटा को लेकर बहुत सी विसंगतियां हैं लेकिन उसके भीतर एक पैटर्न है। आंकड़ों की दृष्टि से खासा अंतर है कि कितना एक पार्टी मर्डर के बारे में बात करती है और कितना दूसरी पार्टी थ्योरी के बारे में। डेटा के इतने स्तर पर इसके आर्गेनिक होने की बहुत कम संभावना है।’ मीडिया चैनल्स को मिला आर्थिक लाभ पाल कहते हैं, ‘जब नेताओं या मीडिया हाउसों ने सुशांत के बारे में बात की तो इसे ज्‍यादा एंगेजमेंट मिला। उसकी तुलना में जब उन्होंने किसी और विषय पर बात की तो वैसा एंगेजमेंट देखने को नहीं मिला। मीडिया चैनल्स जिन्होंने सुशांत की स्टोरी का प्रसार किया, उन्हें आर्थिक लाभ भी मिला।’

MP : हाथरस केस में नया मोड़ …पीड़ित के भाई और आरोपी संदीप के बीच 6 महीने में 104 बार बातचीत

हाथरस। हाथरस में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप और मौत के बाद आधी रात में जबरन अंतिम संस्कार करने को लेकर देशभर में गुस्सा है। इस बीच मुख्य आरोपी संदीप और युवती के भाई के बीच फोन कॉल्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों के बीच 13 अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 तक 104 बार बातचीत हुई। पूरा कॉल ड्यूरेशन करीब 5 घंटे का है, जबकि दोनों के घर 200 मीटर की दूरी पर ही हैं। 62 कॉल संदीप ने तो 42 कॉल पीड़ित के भाई की तरफ से एक-दूसरे को किए गए। कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) दैनिक भास्कर के पास है। सीडीआर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, इस डिटेल की किसी भी अधिकारी और जांच एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। जांच में लगी टीम के सूत्रों का दावा है कि पीड़ित के भाई का फोन उसकी पत्नी इस्तेमाल करती थी। इसी फोन से पीड़ित और संदीप के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है। सीडीआर में दोनों के बीच बातचीत में करीब 60 कॉल रात के समय का होना पाया गया। फिलहाल, इस केस की जांच कर रही एसआईटी को गृह विभाग ने 10 दिन का समय और दिया है। पीड़ित के घर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। पहचान उजागर करने पर ट्विटर, वेबसाइट्स पर एफआईआर चंदपा थाने में एक्टीविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर ने पीड़ित की पहचान उजागर करने पर शिकायत की। मामले में ट्विटर और संबंधित वेबसाइट्स पर धारा 228ए आईपीसी, 72 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नूतन ने 29 सितंबर को शिकायत भेजी थी। इसमें ट्विटर पर पीड़िता का नाम लिए जाने, उसके नाम से ट्विटर पर विभिन्न हैशटैग चलाए जाने, पीड़ित की फोटो और वीडियो शेयर किए जाने के संबंध में कार्रवाई की मांग की थी। क्या है पूरा मामला? हाथरस में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की दलित युवती से कथित गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़ित की मौत हो गई। मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था। मंगलवार को सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हलफनामे में भी रेप न होने की बात कही गई है। योगी सरकार मामले की जांच SIT से करवा रही है। CBI जांच की सिफारिश भी की है। पीड़ित का शव जल्दबाजी में जलाने और लापरवाही के आरोपों के बीच हाथरस के एसपी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं।

भोपाल : ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था, डिवाइडर से टकराए, एक की मौत, एक गंभीर

भोपाल . भोपाल के आईएसबीटी के सामने हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इसमें से एक की देर शाम मौत हो गई। हादसे में घायल एक की स्थिति नाजुक है। पुलिस की मानें तो बाइक सवार ईयरफोन लगाए था। अचानक बैलेंस बिगड़ने के कारण वे डिवाइडर से टकरा गए। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर पर गंभीर चोट आने से काफी खून निकल गया। छोला मंदिर निवासी 25 वर्षीय रोहित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त आकाश और गोविंद के साथ सोमवार को छींद बाबा के दर्शन करने बाइक से गए थे। वहां से मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे भोपाल आ चुके थे। गाड़ी गोविंद चला रहा था। अभी हम सांची दुग्ध संघ से होते हुए आईएसबीटी तक पहुंचे ही थे, तभी अचानक बाइक डगमगाते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हम तीनों बाइक से उछलकर इधर-उधर गिर गए। पीछे मुड़कर देखा तो गोविंद के सिर से खून बह रहा था और आकाश जमीन पर पड़ा था। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई थी। लोग मदद के लिए दौड़े और एंबुलेंस 108 को कॉल कर दिया। वह हम तीनों को जेपी अस्पताल ले आए। गोविंद के सिर से काफी खून मौके पर ही निकल गया था। इलाज के दौरान शाम को गोविंद की मौत हो गई। चांदबड़ निवासी मुन्नालाल ने बताया कि गोविंद दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उनसे बात की तो वह बस इतना ही पूछते रहे, बेटे को कहीं ज्यादा चोटें तो नहीं आईं। मैं अभी आ रहा हूं। उसके पास पहुंच जाऊंगा। उसे ज्यादा चोट तो नहीं लगी। ज्यादा तो नहीं लग गई। हादसे में रोहित को सबसे कम चोटें आई हैं। उसे घुटने और माथे पर चोट हैं, जबकि आकाश के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे जेपी अस्पताल से हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। उसके सिर पर चोट है। लोगों की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा पुलिस थाने का बल भी मौके पर पहुंच गया था। एसआई हरवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक किसी से टकराई नहीं है। वे खुद ही अचानक डिवाइडर से भिड़ गए थे। बाइक सवार कान में ईयरफोन लगाए था।

भोपाल होटल में हुक्का पार्टी चल रही थी; बार मालिक समेत डेढ़ दर्जन युवक गिरफ्तार

भोपाल. राजधानी के बागसेवनिया इलाके में देर रात पुलिस ने हुक्का पार्टी कर रहे डेढ़ दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने और तंबाकू-सिगरेट ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने हुक्का बार के मालिक शाहवर को भी पकड़ा है। बागसेवनिया पुलिस को सूचना मिली थी कि प्ले बॉय प्लेनेट होटल ओम नगर के एक हुक्का बार में पार्टी चल रही है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर करीब 11:30 बजे छापा मारा। पुलिस ने हुक्का बार मालिक शाहवर समेत कुल 17 युवकों को गिरफ्तार किया। शाहवर कोरोनाकाल में गाइडलाइन का उल्लंघन कर देर रात बार का संचालन कर लोगों को हुक्का पिला रहा था। बागसेवनिया पुलिस ने तम्बाकू सिगरेट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से हुक्का पीने का सामान, 7 पाइप और 7 मिंट फ्लेवर जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में शाहवर ( हुक्का बार मालिक), अमित पटेल, अनुज, दीपेश साहू, सुरेंद्र प्रजापति, नोमान अहमद, सिद्धार्थ मंडल, उत्कर्ष वाजपेयी, शिखर मलिक, ऋषि शर्मा, छत्रपाल प्रजापति, अनिकेत यादव, अंकित पटेल, राजेन्द्र धाकड़, सत्यम पटेल, अनुराग पटेल और फराज हुसैन को पकड़ा है।

सुशांत केस : 5 साल में अभिनेता ने कमाए 70 करोड़ रुपए, फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

मुंबई . बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एम्स की फॉरेंसिक टीम ‘आत्महत्या’ का मामला बता चुकी है। वहीं दूसरी ओर उनके बैंक खाते की फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सुशांत के सभी बैंक खातों में पिछले 5 साल के दौरान 70 करोड़ का लेन देने हुआ, जिसमें से सिर्फ 55 लाख रुपए ही रिया चक्रवर्ती से जुड़े पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश, यात्रा, स्पा और गिफ्ट खरीदने पर खर्च किए गए थे। सीबीआई अब इन एंगल से मामले की करेगी जांच आत्महत्या का मामला स्पष्ट होने के बाद सीबीआई अब इसके कारणों की पड़ताल करेगी। इसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की भूमिका, बॉलीवुड में प्रोफेशनल राइवलरी और भाई-भतीजावाद; नशीली दवाओं के दुरुपयोग और राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य का एंगल शामिल है। सुशांत के पिता ने दर्ज करवाया है 17 करोड़ की धोखाधड़ी का केस ड्रग्स केस में मुंबई की भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में दर्ज करवाया गया था। इसे संज्ञान लेते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया था और एक्ट्रेस से तीन बार पूछताछ की। हालांकि, ईडी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। इसी केस की जांच के दौरान राजपूत के बैंक खाते का फॉरेंसिक ऑडिट किया गया था। सुशांत की जानकारी में खर्च हुए ये पैसे सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट सीबीआई से भी साझा की गई है। इसमें यह कहीं भी साबित नहीं होता कि रिया ने सुशांत के पैसों की निकासी अपने या अपने परिवार के लिए की थी। ज्यादातर पैसे सुशांत की मर्जी से या उनकी जानकारी से ही खर्च किए गए थे। ये पैसे सुशांत की कुल इनकम के मुकाबले बहुत कम हैं। हालांकि, खाते से जुड़ी अन्य जानकारी अभी भी सार्वजनिक होना बाकी है। सीबीआई अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों से कर चुकी है पूछताछ सीबीआई ने इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। इनमें चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्य, सुशांत राजपूत के परिवार के सदस्य, उनके स्टाफ और हाउस मैनेजर, बैंकों के कर्मचारी जहां वह खाते थे, उनके मनोचिकित्सक और कुछ दोस्त और परिचित शामिल हैं। एजेंसी ने पावना डैम रिसॉर्ट के कर्मचारियों से भी पूछताछ की है, जहां राजपूत छुट्टी मनाने गए थे।

MP : पिपरिया के पुनाैर की नवविवाहिता काे अगवा कर सिलवानी ले गए, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

भोपाल।। बनखेड़ी से मायके पिपरिया आई 19 वर्षीय नवविवाहिता को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में मंगलवारा थाना और सांडिया चौकी की पुलिस की लापरवाही सामने आई। पीड़िता के ताऊ ने बताया मंगलवारा थाना और उसकी सांडिया चौकी की पुलिस शिकायत काे अनसुना कर चुप रहने की समझाइश देती रही। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के दखल के बाद 10 दिन बाद (4 अक्टूबर की रात) पुलिस ने अानन-फानन 7 लोगों पर केस दर्ज किया। पुनौर के विक्रम किरार, राजेन्द्र किरार, धर्मेंद्र किरार और नजदीकी गांव करपा के वीरेंद्र किरार को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जांच अधिकारी सिवनीमालवा एसडीओपी साैम्या अग्रवाल ने बताया- बाकी आराेपियाें काे भी जल्द पकड़ा जाएगा। इधर, पिपरिया एसडीओपी शिवेंदु जोशी ने बताया मामले की जानकारी उन्हें और मंगलवारा टीआई उमेश तिवारी काे 4 अक्टूबर की रात काे लगी। तत्काल एफआईआर दर्ज कर मेडिकल कराया। 7 के खिलाफ केस दर्ज किया। चार पकड़ लिए हैं। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार नवविवाहिता ने बताया की लॉकडाउन में मेरी शादी बनखेड़ी के एक गांव में हुई। मैं कुछ दिन पहले पूजन के लिए मायके पुनाैर आई थी। 20 सितंबर की रात घर पर सो रही थी। घर खुला है दरवाजे नहीं है। सुबह जब आंख खुली ताे जगह एक निर्माणाधीन प्लांट था। उसके एक में मुझे बंधक बनाया था। सामने गांव के विक्रम किरार, राजेन्द्र किरार, धर्मेंद्र किरार और एक अनजान लड़का था। जिसके बारे में मुझे पता चला कि वह करपा का वीरेंद्र किरार है। चाराें ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। बाद में तीन लड़के और आए उन्हाेंने भी दुष्कर्म किया।

उपचुनाव में आचार संहिता का मजाक , अब मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव का वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों ने धुंआधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच, भाजपा के एक और मंत्री और मुंगावली से भाजपा के संभावित प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साड़ी बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके एक दिन पहले बिसाहूलाल सिंह का लोगों को नोट बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस एक बार फिर से हमलावर हो गई है। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि हम इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। सलूजा ने कहा कि मुंगावली के पूर्व विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री बृजेंद्र यादव वीडियो में मतदाताओं को साड़ी बांट रहे हैं। भाजपा के मंत्री कोई नोट, कोई कलश, कोई साड़ी बांट रहा है। कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। इस तरह के कामों से बीजेपी के नेता लगातार मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। जो सरासर आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि, राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो आचार संहिता के पहले का है, जिसमें जैन समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मुझे मुख्य अतिथि बनाया था। उसी कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं को साड़ियां और प्रमाण पत्र का वितरण किया गया था। इन आशा उषा कार्यकर्ताओं ने कोरोनाकाल में लगातार अच्छे कार्य किए थे। मंत्री का कहना था कि कांग्रेस द्वारा गलत तरीके से वीडियो को वायरल किया गया है, जिसकी मैं स्वयं जांच कर करूंगा और असामाजिक तत्वों पर एफआईआर दर्ज कराऊंगा। ताकि जांच में सच सामने आ सके। मंत्री यादव का वीडियो अशोकनगर जिले के मुंगावली इलाके का है। हालांकि भास्कर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने इस वायरल वीडियो को ट्वीट किया है। दो दिन पहले एक वायरल वीडियो में मंत्री बिसाहूलाल सिंह नोट बांटते आए थे। इसमें वे लड़कियों और महिलाओं को नोट बांटते नजर आ रहे थे।

MP : बीजेपी नेत्री ने अपने प्रेमी को मिलने बुलाया, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

इंदौर। तिलक नगर पुलिस थाना में शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि बीजेपी की महिला नेता ने उसके पति के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं। दोनों घर में थे तब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। भाजपा की महिला नेता का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज डाल कर उनके पुरुष मित्र की पत्नी उन्हें बदनाम कर रही है। तिलक नगर थाने के प्रभारी ने बताया कि सबसे पहले एक महिला ने काफी हंगामा किया और फिर पुलिस को बताया कि भाजपा की शादीशुदा महिला नेता ने उसके पति के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं। दोनों आफ्टर मैरिटल अफेयर में है। उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा है। भाजपा की महिला नेता का कहना है कि उसने पुरुष मित्र को व्यक्तिगत व्यवहार के आधार पर लोन दिया था। महिला का पति वही वापस करने आया था। इसी दौरान महिला ने षड्यंत्र पूर्वक माहौल बनाते हुए भीड़ इकट्ठा कर ली और सोशल मीडिया पर मैसेज चलवा दिए। इंदौर। तिलक नगर पुलिस थाना में शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि बीजेपी की महिला नेता ने उसके पति के साथ अवैध संबंध बना लिए हैं। दोनों घर में थे तब उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। भाजपा की महिला नेता का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज डाल कर उनके पुरुष मित्र की पत्नी उन्हें बदनाम कर रही है।

MP : धार में टैंकर ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी, 6 मजदूरों की मौके पर मौत, 24 घायल

इंदौर। इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर साेमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हाे गई, जबकि 24 से ज्यादा लाेग घायल हाे गए। मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। हादसा चिखलिया गांव के पास हुआ। सड़क पर पंक्चर खड़े पिकअप वाहन काे तेजगति से आए टैंकर ने पीछे से जाेरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप वाहन में सवार मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 40 मजदूर सवार थे। धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के चिखलिया फाटा पर सोयाबीन काटने आए मजदूरों से भरी पिकअप (एमपी 09 एमएच 9685) रोड किनारे टायर पंक्चर होने से खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे भारत गैस के टैंकर (एमपी 09 एमएच 9685) के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में बैठे 6 मजदूरों की मौके पर माैत हो गई। वहीं, 24 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य प्रताप सिंह, तिरला थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। यहां से घायलों को अस्पताल भिजवाया। एसपी ने भी अपने खुद के वाहन से घायलों को उपचार के लिए भेजा। हादसे में घायल और मृतकों के परिवार को कलेक्टर आलोक सिंह ने आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। 9 लोगों की हालत गंभीर एडीएम शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि घटना रात करीब 2.45 बजे की है। हादसे में 6 की मौत हुई है। 24 लोग घायल हैं, जिनमें से 9 लाेगाें की हालत गंभीर है। कलेक्टर ने सभी घायलों का मुफ्त में इलाज करवाए जाने की घोषणा की है। प्रधान आरक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तिरला फोरलेन पर जय अंबे ढाबे के पास पिकअप वाहन पंक्चर हो गया था। कुछ मजदूर पिकअप से उतर गए थे। कुछ उसी में बैठे हुए थे। पीछे मुड़कर देखा तो लाेग खून से लथपथ पड़े थे चश्मदीद कैलाश ने बताया कि हम सोयाबीन काटने केशर गए थे। देर रात करीब 11.45 बजे पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। हाईवे पर हम बोलाई के पास पहुंचे ही थे कि टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर समेत कुछ लोग टायर खोलने लगे। हम बाथरूम के लिए थोड़ा दूर चले गए। इसी दौरान तेजगति से आए टैंकर ने पिकअप वाहन को पीछे से उड़ा दिया। दौड़कर पहुंचा वहां लोग खून से लथपथ पड़े थे। छह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। किसी के हाथ पैर टूटे, किसी के सिर पर चोट आई है। बच्चे और बड़े मिलाकर 40 से ज्यादा लोग थे। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। कैलाश के अनुसार, वे टांडा के पास काेदी गांव के रहने वाले थे। हादसे में इनकी हुई मौत जितेंद्र पिता कब्बू भील (10), राजेश पिता कैलाश भील (12), कुंवर सिंह भील (40), संतोष पिता तेर सिंह (15), शर्मिला पति मोहब्बत भील (35), भूरीबाई पति मोहन भील (25) सभी निवासी कोदी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet