LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय को पूर्व विधायक उपाध्याय ने प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए लिखा पत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में पुस्तकें खरीदने में हो रहे अतिरिक्त खर्च को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है. उपाध्याय ने राज्य के मध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण की मांग की है. विकास उपाध्याय ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस प्रकार हाल ही में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर द्वारा निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए आदेश जारी किया गया है, जिसमें कक्षा 1 से 2 तक ₹800, कक्षा 3 से 4 तक ₹900, कक्षा 5 के लिए ₹1000 एवं कक्षा 6 से 8 तक ₹1200 की राशि सुनिश्चित की गई है, उसी आदेश को आधार मानकर उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी निजी स्कूलों की पुस्तकों के मूल्य निर्धारण के लिए राज्य के मुखिया से निवेदन किया है. उपाध्याय ने कहा कि आज के दौर में महंगाई चरम सीमा पर है, जिससे छत्तीसगढ़ के मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्र-छात्राओं के परिवारों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है. यदि यह व्यवस्था लागू की जाती है, तो निःसंदेह छत्तीसगढ़ के पालकों को इसका सीधा-सीधा लाभ मिलेगा और यह एक जनहित का फैसला होगा.

महिला से दुष्कर्म, झांसा देकर 50 हजार भी वसूले, पूर्व कांग्रेस पार्षद पर लगे गंभीर आरोप

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस पार्षद काशी रात्रे पर दुष्कर्म, ठगी और जबरन गर्भपात का आरोप लगा है. आरोप है कि पूर्व कांग्रेस पार्षद काशी रात्रे ने पीड़िता को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर भरोसा जीता और नजदीकियां बढ़ाईं. इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और अलग-अलग किश्तों में 50 हजार रुपये भी वसूल लिए. महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान आरोपी ने उसे डराकर चुप रहने का दबाव बनाया और लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना दी. इन सबसे परेशान महिला ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर काशी रात्रे के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत मिलते ही आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पंचायत सचिवों की राज्य स्तरीय हड़ताल डिप्टी सीएम शर्मा से चर्चा के बाद स्थगित

रायपुर शासकीयकरण और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बीते 32 दिनों से हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने अब अपनी राज्य स्तरीय हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी अध्यक्ष कोमल निषाद ने बताया कि पंचायत मंत्री विजय शर्मा से हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है. बता दें, 32 दिनों से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पंचायत सचिव धरने पर बैठे थे. साथ ही 28 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन की तैयारी भी की गई थी. हालांकि, सरकार से हुई सकारात्मक बातचीत के बाद आंदोलन को फिलहाल रोक दिया गया है. बताया गया है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित कमेटी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा. इसके अलावा, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के लिए नई मार्गदर्शिका भी जल्द जारी की जाएगी. सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि वर्तमान में 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सचिवों के वेतन सत्यापन से जुड़ी विसंगतियों को दूर किया जाएगा और आंदोलन की अवधि में रुका हुआ वेतन भी शीघ्र स्वीकृत किया जाएगा. चार दिन तक चली चर्चा के बाद बनी इस सहमति को पंचायत सचिवों ने संघर्ष की आंशिक जीत मानते हुए हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है.

मोर दुवार साय सरकार महाअभियान के तहत जिले में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन

जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित बिलासपुर, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सभी पात्र परिवारों को सर्वे में शामिल करने के लिए राज्य में मोर दुवार साय सरकार महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिले में इस अभियान के तहत 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सांकेतिक रूप से परिवारों का सर्वेक्षण करते हुए आवास प्लस 2.0 सर्वे में शामिल किया गया।        अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंड के विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा अपने क्षेत्र के आम नागरिकों को सेल्फ सर्वे एवं एसिस्ट सर्वे के विषय में जानकारी दी गई व 30 अप्रैल के भीतर सर्वे में अपना नाम जुड़वाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आवास हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए गए पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर सर्वे के प्रचार प्रसार के लिए पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर ग्राम पंचायत में सर्वे के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रंगोली एवं रैली प्रतियोगिता का किया जा रहा है आयोजन इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में रैली,एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सर्वे के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इस अवसर पर चित्रकला,कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा माननीय अतिथियों के द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है, जिसका सकारात्मक असर पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पतेरापाली की युगेश्वरी को मिला नया आशियाना महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान हेतु सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत जिले की टीम तत्क्षण उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के पश्चात यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया है। अब शीघ्र ही उनके घर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आँखों में अब उम्मीद की चमक है। जो सपना कभी दूर और धुंधला लगता था, वह अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगी। दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ इसी दौरान सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 कुम्हारपारा निवासी कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें पात्रता की जांच करने पर वे योजना से लाभान्वित होने हेतु पात्र पाई गईं। जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो  डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें, ताकि अन्य बेटियों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद रंजिश के चलते भाजपा नेता ने भोयर की हत्या कर दी, मृतक के परिवार ने लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्थानीय भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि उनकी एक रिश्तेदार घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम डोगरी गुडा गांव के पास हुई, जिसमें कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। भाजपा के जिस नेता की कार से यह हादसा हुआ, उसने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस नेता की भाभी से हार गया था। मृतक के परिवार का आरोप है कि पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद रंजिश के चलते भाजपा नेता ने भोयर की हत्या कर दी। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी देवी बाइक से स्थानीय बाजार जा रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक ने अपनी कार से उनके वाहन में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 साल के भोयर युवा कांग्रेस के नेता थे और वह मुलमुला गांव पंचायत के पंच थे। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठीं उनकी भाभी चंपी देवी सरपंच थीं। भाजपा के जिस नेता ने अपनी कार से बाइक को टक्कर मारी उस पुरेंद्र कौशिक ने मुलमुला गांव के सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चंपी से चुनाव हार गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भोयर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है। इस हादसे को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतक हेमंत भोयर का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। वे आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पुरेंद्र कौशिक उससे बदला लेना चाहता था और पंचायत चुनाव में हार के बाद उसने भोयर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को मौका मिलते ही कौशिक ने उसकी हत्या कर दी।’ घटना के विरोध में भोयर के परिवार और कांग्रेस कार्यकर्तायों ने शुक्रवार रात पुलिस थाने में इकट्ठा होकर कौशिक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने धरना भी दिया और आरोप लगाया कि भोयर की हत्या पूर्व नियोजित थी। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि कौशिक ने भोयर की हत्या की और गांव के सरपंच को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तीव्र विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल

दुर्ग भिलाई में बाइक सवार युवक खड़े मालवाहक से जा टकराए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस में बाइक पर सवार तीन युवक घर से पार्टी में जाने के नाम से निकले थे। जैसे पावर हाउस के बिहारी होटल के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराए। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक आदित्य चौहान घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मृतक की पहचान हर्ष मेश्राम और जय बंसोड़ गौतम नगर के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर भिलाई से खुर्सीपार की ओर जा रहे थे। छावनी पुलिस ने दोनो के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

मंत्री कश्यप ने जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया

 रायपुर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड  अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया। वनमंत्री ने यथाशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़  क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है।  वन मंत्री कश्यप ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद तथा गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। वन मंत्री कश्यप ने सम्पूर्ण इकाई परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक पेड़ माँ के नाम पर लोगों से पौध रोपण करने की अपील की। इस अवसर पर डीएफओ चंद्रशेखर परदेशी, एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली

कवर्धा दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 19 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। संभागायुक्त ने त्रुटि-सुधार संबंधित प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे सभी मामलों में पक्षकारों को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी किए जाएं, जिससे समयबद्ध रूप से सुनवाई एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व संबंधी जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों एवं हल्का पटवारियों के लिए निर्देशित किया कि वे जांच प्रतिवेदन एवं समीकन प्रतिवेदन समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कराना सुनिशित करें। साथ ही उन्होंने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए गति लाने पर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीएस (रबी फसल) कार्य की भी समीक्षा की गई। राठौर ने इस दिशा में तत्परता दिखाते हुए दो दिवस के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार विवेक कुमार गोहिया ने सभी आवश्यक जानकारियाँ प्रस्तुत कीं। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार नागेश तान्जय एवं हुलेश्वर कुमार पटेल भी उपस्थित थे।

डोंगरगढ़ : जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू ने ग्राम पिपरिया में राजबाई कँवर के कच्चे आवास प्लस 2.0 में शामिल करने किया सर्वेक्षण

 पिपरिया  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जनपद के जनप्रतिनिधि द्वारा मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु आवास सर्वेक्षण में शामिल हो रहे है। इसके तहत जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पिपरिया में  राजबाई कँवर के कच्चे आवास का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को समय पर सर्वेक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। सर्वे के दौरान  वार्ड पंच केशव कँवर.रोजगार सहायक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षा कवर्धा दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले के आकस्मिक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।       सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संभागायुक्त राठौर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक ढांचे के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर की जा रही कार्यवाही, भूमि चिन्हांकन, निर्माण की कार्ययोजना, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।        बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने संभागायुक्त को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत पीएम आवास, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, विद्युत विस्तार तथा पेयजल व्यवस्था की तैयार कार्ययोजना और प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. राज ने मेडिकल कॉलेज की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, नरेंद्र पैकरा, सीएमएचओ डॉ बी.एल. राज, सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता संतोष ठाकुर, आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का लिया जायजा        दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बैठक के बाद कवर्धा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष और औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को दी जा रही दवाओं और पंजीयन प्रक्रिया की वस्तुस्थिति को परखा। इसके पश्चात उन्होंने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड और बाह्य रोगी ओपीडी विभाग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों की स्थिति और सुविधा की जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने हाल ही में प्रारंभ किए गए डिजिटल रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन करते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा सोनोग्राफी यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने इन सेवाओं से प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे मरीजों की संख्या की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राठौर ने आपातकालीन वार्ड को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए ताकि गंभीर अवस्था में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था, पंखों की स्थिति और समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डायलिसिस यूनिट की स्थिति, मशीनों की संख्या और मरीजों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने भर्ती मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक       संभागायुक्त राठौर ने अस्पताल परिसर की बिल्डिंग के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवन का उपयोग मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। साथ ही निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और पोषक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त राठौर ने भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानी और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान जंगल, रेंगाखार पेंड्रीपानी क्षेत्र से उपचार के लिए पहुँचीं मरीज श्रीमती जानकी यादव से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण        संभागायुक्त राठौर ने इसके पश्चात बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघनपूरी का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सिंघनपूरी से बैगाडेरा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क 4 किलोमीटर लंबी है और इसे 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। संभागायुक्त राठौर ने कहा कि यह सड़क बैगा आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा होगी। इससे इन दूरस्थ इलाकों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक इनकी पहुंच आसान होगी।

सुशासन तिहार से वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी

 रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना। वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार जनता की हितों के लिए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का गम्भीरता से निराकरण कर रही है, जिसका असर दिखाई दे रहा है। पतेरापाली के युगेश्वरी को मिला नया आशियाना  महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली की निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के लिए सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। “मोर द्वार साय सरकार“ अभियान के तहत जिले की टीम तुरंत उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के बाद यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनके मकान का निर्माण शुरू हो जाएगा। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आंखों में अब उम्मीद की चमक है। वह सपना, जो कभी दूर और धुंधला लगता था, अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगा। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता से कार्य कर रहा है। दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण का लाभ इसी बीच सुशासन तिहार 2025 के दौरान आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड नं. 25 कुम्हार पारा की रहने वाली कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत आवेदन किया। आवेदन क्रमांक 25270180824120 के माध्यम से उनकी पात्रता की जांच की गई और वे इस योजना के लिए पात्र पाई गईं। जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो 01 मई 2025 को सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें ताकि वे और भी बेटियों को शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें।

छत्तीसगढ़ का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त…आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

 सुकमा सरकार और जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले का कोर नक्सली इलाका बड़ेसट्टी गांव अब नक्सल मुक्त हो गया है। आखिरी 11 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर लिया है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ से वादा किया था कि मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और देश से नक्सलवाद खत्म कर देंगे। 11 नक्सलियों किया सरेंडर बड़ेसट्टी गांव के सक्रिय अंतिम 11 नक्सलियों ने सरकार के सामने हथियार डाल दिए हैं। वहीं इस जिले में 22 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बल के जवानों और छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई दी है। गृह मंत्री ने छिपे हुए नक्सलियों से अपील की कि वे मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं। यथाशीघ्र हथियार डालें नक्सली – गृहमंत्री अमित शाह केन्द्रीय गृह मंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सुकमा में 33 नक्सलियों ने सरेंडर कर मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति पर विश्वास जताया है। ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025’ के अंतर्गत ‘नक्सली इलवद पंचायत योजना’ के तहत ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी के कुल 11 सक्रिय माओवादियों ने शुक्रवार को सामूहिक सरेंडर किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में तीन पुरुष और एक महिला नक्सली पर दो-दो लाख रुपये तथा एक पुरुष नक्सली पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस तरह इस गांव से कुल 8 लाख 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। अमित शाह ने सभी छिपे हुए नक्सलियों से की सरेंडर की अपील भाषा के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी अंडरग्राउंड नक्सलियों से जल्द सरेंडर करने और मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने कहा कि कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के बीजापुर जिले में संचालित विभिन्न अभियानों में आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्री के साथ 22 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सुकमा के बड़ेसट्टी पंचायत में 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिससे यह पंचायत पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो गई है। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘छिपे हुए नक्सलियों से मेरी अपील है कि मोदी सरकार की सरेंडर नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों। 31 मार्च 2026 से पहले हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं।’’ गृहमंत्री ने मध्य प्रदेश के नीमच में सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद अब भारत के सिर्फ चार जिलों तक सीमित रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 31 मार्च 2026 तक देश से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और सीआरपीएफ, विशेषकर इसकी कोबरा बटालियन देश से नक्सलवाद को खत्म करने में प्रमुख भूमिका निभा रही है। नक्सलियों ने भी जारी किया लेटर नक्सलियों के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश के नाम से ये पत्र जारी हुआ है। नक्सल नेता ने शांति वार्ता को लेकर कहा है कि, मेरे पहले बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद। मेरी सुरक्षा गारंटी देते हुए मेरे इस कोशिश को आगे बढ़ाने की अनुमति देने के लिए भी धन्यवाद। आगे लिखा है कि, वार्ता के लिए हमारी तरफ़ से प्रतिनिधित्व के लिए नेतृत्वकारी कामरेडों से मिलना जरूरी है। इसलिए सरकार से मेरी अपील है कि, एक महीने तक सशस्त्र बलों के ऑपरेशन पर रोक लगाई जाए। नई ग्रुप सरेंडर पॉलिसी नई ग्रुप सरेंडर पॉलिसी के तहत नक्सली संगठन की किसी फॉर्मेशन इकाई के यदि 80 प्रतिशत या उससे अधिक सक्रिय सदस्य सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण करते हैं, तो उन्हें बड़ा फायदा मिलेगा। सरकार ने कहा है कि उनपर जारी इनाम डबल करके उन्हें दिया जाएगा। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जैसे अति नक्सल प्रभावित जिलों में यदि किसी ग्राम पंचायत क्षेत्र में सक्रिय समस्त नक्सली व मिलिशिया सदस्य आत्मसमर्पण करते हैं, और ग्राम पंचायत को नक्सल मुक्त घोषित किया जाता है, तो वहां 1 करोड़ रूपए के विकासात्मक कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। 120 दिन में बदलेगी नक्सलियों की लाइफ जंगलों में फोर्स से छुपकर उनपर हमला करने वाले या एनकाउंटर में मारे जाने वाले नक्सलियों का जीवन 120 दिन में सरकार बदलेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति 2025 में इसका बंदोबस्त किया है। नई नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को ट्रांजिट कैंप या पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा। यहां उन्हें उनकी रुचि के अनुसार किसी न किसी हुनर में प्रशिक्षित किया जाएगा। पढ़ाया भी जाएगा। 3 साल तक हर महीने मानदेय इतना ही नहीं, तीन साल तक हर महीने 10,000 रुपए मानदेय भी दिया जाएगा। आवास के लिए शहरी इलाके में प्लाट, ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि, स्वरोजगार और व्यवसाय से जुड़ने की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। नक्सलियों के पुनर्वास की पूरी प्रक्रिया 120 दिनों के भीतर पूरी करने का नियम तय किया गया है, ताकि नक्सली जल्द से जल्द समाज की मुख्यधारा में लौट सकें।

निर्मला जोगी को मिला राशन कार्ड, सुशासन तिहार के तहत समयबद्ध निराकरण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार सुशासन को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में “सुशासन तिहार” की शुरुआत की गई है, जो स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुशासन तिहार से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय माना जा रहा है। इसी क्रम में जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड भरतपुर के  कर्री की निवासी निर्मला जोगी ने भी नया राशन कार्ड बनवाने के लिए 11 अप्रैल 2025 को सुशासन तिहार के अंर्तगत अपना आवेदन जनपद पंचायत में जमा की थी जिसका निराकरण तत्काल करते हुए 15 अप्रैल 2025 को राशन कार्ड जारी कर दिया गया प् समस्या का त्वरित समाधान मिलने से निर्मला ने सुशासन तिहार की साराहना करते हुए कहा कि ये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा चलाई गई बहुत अच्छी पहल है मुख्यमंत्री का यह प्रयास ग्रामीण जनता से सीधे संवाद स्थापित करता है। और इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दि। यह पहल ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने में मददगार साबित हो रही है। कुल मिलाकर, यह पहल न केवल शासन को पारदर्शी बना रही है, बल्कि जन-आवेदन की प्रक्रिया को भी सरल बना रही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सुशासन तिहार से समाधान अब एक व्यावहारिक हकीकत बनती जा रही है। सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। यह तीन चरणों में सम्पन्न होगा जिसका प्रथम चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्राप्त करना, जो अब समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण 1 माह आवेदनों का निराकरण, जो वर्तमान में चल रहा है। तृतीय चरण 05 मई  से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन, जहां आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।इस तिहार का उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

विद्यालयों में लापरवाही बरतने का नतीजा, एक प्रधानपाठक निलंबित, तीन शिक्षकों को नोटिस

बैकुण्ठपुर/कोरिया ‘सुशासन तिहार 2025’ के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया द्वारा सोनहत विकासखण्ड के शालाओं का बाद आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही एवं अनियमितताएं सामने आने पर एक प्रभारी प्रधानपाठक को निलंबित किया गया जबकि तीन अन्य शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। शासकीय प्राथमिक शाला टिकरापारा, किशोरी में पदस्थ प्रभारी प्रधानपाठक विक्रम सिंह निरीक्षण के समय बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई, बच्चों का शैक्षणिक स्तर निम्न, साफ-सफाई का अभाव, शिक्षण सामग्री का अभाव तथा आवश्यक अभिलेख जैसे परीक्षाफल पंजी और रोकड़-बही भी उपलब्ध नहीं थी। ग्रामवासियों ने शिकायत की कि प्रधानपाठक शराब के आदी हैं। इसे गंभीर कदाचरण मानते हुए सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका मुख्यालय अब विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सोनहत कार्यालय निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अन्य शिक्षकों की लापरवाही भी उजागर हुई। उमेश पैकरा, सहायक शिक्षक, टिकरापारा विद्यालय की दुर्व्यवस्था व बच्चों की शैक्षणिक स्थिति खराब होने पर नोटिस जारी की गई। शिव शंकर केवलवंशी, प्रधानपाठक, पूर्व माध्यमिक शाला कचोहर तथा राजू कुमार, प्रभारी प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला कचोहर को समय से पूर्व शाला बंद करने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने स्पष्ट किया कि आगे भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। शिक्षा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet