LATEST NEWS

रायपुर में युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सामने आया वीडियो

रायपुर राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास हुई, जब चार से पांच बदमाशों का एक समूह एक युवक का पीछा करते हुए सरेआम सड़कों पर उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। बताया जा रहा है कि युवक किसी कारणवश बदमाशों के निशाने पर था। जैसे ही बदमाशों ने युवक को पकड़ लिया, उन्होंने उसे सड़क पर जमकर पीटना शुरू कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए पास ही स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुस गया, लेकिन बदमाशों ने शोरूम में घुसकर युवक पर फिर से हमला किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर लोहे के रॉड से बुरी तरह से पीटा। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की गुंडागर्दी और युवक से की गई मारपीट साफ नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों के एक समूह ने सरेआम अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए युवक को पीटा और शोरूम के अंदर भी उनकी बर्बरता जारी रही। सूचना मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। यह घटना राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है, जहां बदमाशों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि वे खुलेआम सरेआम हिंसा करने से नहीं कतराते। स्थानीय लोग इस बढ़ती गुंडागर्दी से चिंतित हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

टामन-श्रवण को सीबीआई कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

रायपुर सीजीपीएससी घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई ने सोमवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है।

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपियों की 500 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर  रायपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों संपत्ति पर ईडी ने कार्रवाई की है। आरोपियों की 19 जगहों की तकरीबन 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया किया है। जिसका बाजार मूल्य 500 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियां कब्जा लेकर खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। बतादें कि इसमें सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियां हैं। इनके अभनपुर स्थित फार्म को भी सीज कर दिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। इन संपत्तियों की खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से ली संपत्तियों की जानकारी सहायक निदेशक ठंडीलाल मीना ने 12 नवंबर को तहसीलदार रायपुर और अभनपुर को पत्र लिखकर मदद करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थ। ईडी ने मनीलाड्रिं करने वालों की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया चुका है। अनंतिम कुर्की आदेश 20 अगस्त 2023 को जारी किया गया था। उक्त कुर्की आदेश को बाद में अधिनियम की धारा 6 के तहत गठित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मूल शिकायत संख्या 2107/2024 में 21मार्च 2024 के आदेश के तहत इसकी पुष्टि की गई है इन संपत्तियों का कब्जा ईडी द्वारा बीते सोमवार को लिया गया। संपत्तियों की पहचान करने और कब्जे की कार्रवाई के लिए तहसीलदारों से संपत्तियों की जानकारी के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थी। यहां की जमीन पर ईडी ने लिया कब्जा अभनपुर – कोलर – 60/1 – 0.146 हेक्टेयर। अभनपुर – कोलर – 60/7 – 0.0540 हेक्टेयर। अभनपुर- कोलार – 60/12 कोर- 1.483 हेक्टेवर। अभनपुर – कोलार – 60/11- 0.266 हेक्टेयर। अभनपुर – खोपरा- 1534 – 0.3300 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 4311 – 0.2030 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 414/2- 1.5740 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 406/3 – 1.2720 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 73/26 – 1,0450 हेक्टेयर। अभनपुर – छछानपैरी – 150/2 – 1798 वर्गफुट – प्लाट क्रमांक 195 अमपुर – छछानपैरी – 150/-2 – 1798 वर्गफुट- प्लाट क्रमांक 196 रायपुर – मुजगहन – 436/14 – 0.3300 हेक्टेयर रायपुर – मुजगहन – 143/1 – 0.1250 हेक्टेयर रायपुर – टेमरी – 267/11 – 0.1430 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/13 – 1,353 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/1 – 0,592 हेक्टेयर रायपुर – सेटीखेडी – 258/2- 1.061 हेक्टेयर रायपुर अशोका रतन – 5170.50 वर्गफुट रायपुर बोरियाखुर्द – 450/1 – 0.3200 हेक्टेयर  रायपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों संपत्ति पर ईडी ने कार्रवाई की है। आरोपियों की 19 जगहों की तकरीबन 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया किया है। जिसका बाजार मूल्य 500 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियां कब्जा लेकर खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। बतादें कि इसमें सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियां हैं। इनके अभनपुर स्थित फार्म को भी सीज कर दिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। इन संपत्तियों की खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से ली संपत्तियों की जानकारी सहायक निदेशक ठंडीलाल मीना ने 12 नवंबर को तहसीलदार रायपुर और अभनपुर को पत्र लिखकर मदद करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थ। ईडी ने मनीलाड्रिं करने वालों की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया चुका है। अनंतिम कुर्की आदेश 20 अगस्त 2023 को जारी किया गया था। उक्त कुर्की आदेश को बाद में अधिनियम की धारा 6 के तहत गठित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मूल शिकायत संख्या 2107/2024 में 21मार्च 2024 के आदेश के तहत इसकी पुष्टि की गई है इन संपत्तियों का कब्जा ईडी द्वारा बीते सोमवार को लिया गया। संपत्तियों की पहचान करने और कब्जे की कार्रवाई के लिए तहसीलदारों से संपत्तियों की जानकारी के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थी। यहां की जमीन पर ईडी ने लिया कब्जा अभनपुर – कोलर – 60/1 – 0.146 हेक्टेयर। अभनपुर – कोलर – 60/7 – 0.0540 हेक्टेयर। अभनपुर- कोलार – 60/12 कोर- 1.483 हेक्टेवर। अभनपुर – कोलार – 60/11- 0.266 हेक्टेयर। अभनपुर – खोपरा- 1534 – 0.3300 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 4311 – 0.2030 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 414/2- 1.5740 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 406/3 – 1.2720 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 73/26 – 1,0450 हेक्टेयर। अभनपुर – छछानपैरी – 150/2 – 1798 वर्गफुट – प्लाट क्रमांक 195 अमपुर – छछानपैरी – 150/-2 – 1798 वर्गफुट- प्लाट क्रमांक 196 रायपुर – मुजगहन – 436/14 – 0.3300 हेक्टेयर रायपुर – मुजगहन – 143/1 – 0.1250 हेक्टेयर रायपुर – टेमरी – 267/11 – 0.1430 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/13 – 1,353 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/1 – 0,592 हेक्टेयर रायपुर – सेटीखेडी – 258/2- 1.061 हेक्टेयर रायपुर अशोका रतन … Read more

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना: 9 माह में 1211 मामलों में मिली सहायता, 43 करोड़ 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृती

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहायता की स्वीकृति दे रहे हैं।  गंभीर तथा दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च से बचाने के लिए संजीवनी सहायता कोष का विस्तार करते हुये मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है । इस योजना से प्रदेश के नागरिक लाभान्वित हो रहे है। 9 माह के भीतर योजना के अंतर्गत 1211 मामलों में जरूरतमंदों को सहायता मिली है और इस दौरान उन्हें 43 करोड़ 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। इसी योजना के अंतर्गत सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम परसा निवासी श्रीमती उर्मिला देवी सिदार पति स्व. श्री केदारनाथ सिदार का नि:शुल्क कैंसर का इलाज चल रहा है। श्रीमती उर्मिला ने बताया कि उनके पति के मृत्यु हो जाने के बाद घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज नहीं करा पा रही थी। एक तरह से उन्होंने भी जीने की उम्मीद छोड़ दी थी।  शुरुआती दौर में उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना से प्राप्त राशि से अपना इलाज कराया। लेकिन उन्हें कैंसर की बीमारी के इलाज के लिए और भी अधिक राशि की आवश्यकता थी। फिर उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और जुलाई 2024 में सहायता राशि स्वीकृत हुई। वर्तमान मे योजना के अंतर्गत उनका इलाज मेकाहारा हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क किया जा रहा है। श्रीमती उर्मिला देवी सिदार ने बताया कि उनके कैंसर के इलाज के लिए प्रत्येक 21 दिनों में कीमोथेरेपी किया जा रहा है साथ ही अन्य दवाईयां भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ नहीं मिल पाता तो शायद ही वह अपनी इस गंभीर बीमारी का इलाज करा पाती। श्रीमती उर्मिला ने उनके जीवन में आए इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें इस योजना के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।            उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के ईलाज के लिए राज्य के पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि राज्य के नागरिकों के इलाज हेतु प्रदान कर रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं तथा स्वस्थ और बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा रहा है।

30 साल तक शासकीय भूमि पर रह सकेंगे, छत्तीसगढ़-नगरीय क्षेत्रों में आवासहीनों को फ्री में मिलेगा पट्टा

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण और शहरी आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा अधिकार अधिनियम, 2023 एवं इसके अंतर्गत निर्मित नियम, 2023 के तहत स्थायी पट्टा विलेख एवं अस्थायी पट्टा विलेख के प्ररूप विहित किये गये हैं। इस अधिनियम के तहत पट्टे के लिए वे व्यक्ति पात्र होंगे जो नगर पालिक निगम क्षेत्र में 600 वर्गफीट पर तथा अन्य निकायों में 800 वर्गफीट शासकीय भूमि पर 20 अगस्त, 2017 के पूर्व से निवासरत हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने राज्य के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा वितरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में पात्र व्यक्तियों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि शहरी आवासहीनों को स्वयं के पक्का आवास का पट्टा दिया जाना है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा 30 वर्षों के लिए दिया जाएगा। भूमि पर काबिज के सत्यापन के संदर्भ में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची विद्युत बिल, टेलीफोन बिल, स्थानीय निकाय का संपत्तिकर या समेकित कर पंजी, जलकर भुगतान दस्तावेज, भवन या दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के अधीन प्रदत्त पट्टाधृति पट्टे, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर को

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।

शादी के सीजन में चोरी करने वालों का गैंग सक्रिय, गहने और कैश पर करते है हाथ साफ

भिलाई जैसे ही शादी का सीजन शुरू हुआ, चोरी करने वालों का गैंग भी सक्रिय हो गया है। ये बदमाश अब शादी समारोहों में मेहमानों के रूप में पहुंचकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में अंजोरा के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में एक शादी समारोह के दौरान भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक बैग पर चोर गिरोह ने हाथ साफ कर दिया, जिसमें गहने और पैसे थे। इस घटना की रिपोर्ट अंजोरा चौकी में दर्ज कराई गई है, लेकिन चोर का कोई सुराग अब तक नहीं मिल पाया है। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं हुई हो। बीते साल पुलगांव के एक मैरिज पैलेस में भी शादी के दौरान चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में भी आरोपी का अब तक पता नहीं चल पाया है। अब एक बार फिर से इन चोर गिरोहों की सक्रियता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, खासकर बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया क्षेत्र से जुड़े गिरोहों की। इन गिरोहों का लक्ष्‍य यही होता है कि ये लोग महंगे कपड़े पहनकर शादियों में मेहमानों के रूप में शामिल होते हैं और मौका पाते ही चोरी कर भाग जाते हैं।naidunia_image अंजोरा चौकी में दर्ज एफआईआर से यह पुष्टि हो चुकी है कि इन गिरोहों के बदमाशों ने अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। 20 नवंबर को हुई घटना में चुराए गए गहनों और पैसों से भरे बैग के बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। गिरोह में महिलाएं और बच्चे भी शामिल यह गिरोह सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाएं और बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल होते हैं। ये सदस्य अच्छे कपड़े पहनकर समारोह में शामिल होते हैं। महिलाएं और बच्चे खासतौर पर स्टेज के सामने रहते हैं, जहां वे महंगे सामानों पर नजर रखते हैं और जैसे ही कोई मौका मिलता है, चोरी कर फरार हो जाते हैं। पिछले साल पुलगांव में हुई चोरी की घटना में भी एक बच्चे का हाथ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मिला था, लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। शादी के सीजन में इन गिरोहों के बढ़ते खतरे के बीच, स्थानीय प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि इन अपराधियों को पकड़ा जा सके और और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डौंडीलोहारा नगर पंचायत के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-बालोद में 1.37 करोड़ का फर्जीवाड़ा

बालोद. बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत करोड़ों के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी के आरोपों के कारण सुर्खियों में है। एक करोड़ 37 लाख रुपए के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी व दस्तावेज में कूटरचना के आरोप जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन बालोद व निविदा में शामिल ठेकेदारों ने लगाए हैं इसके साथ ही राजहरा नगरीय निकाय में भी भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है। जिसपर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है तो भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने 5 साल के भ्रष्ट्राचार का तरीका भाजपा शासन में अपनाने का आरोप अधिकारियों पर लगाया है वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने इसे सरकार की नाकामी बताई है। चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप निविदा में हिस्से लेने वाले ठेकेदारों ने अपने चाहते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने कूट रचना रचना का आरोप लगाया है यहां पर प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहले तय सीमा में टेंडर फॉर्म जमा करने कहा गया तो केवल तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसके बाद अपने चेहरे ठेकेदारों के लिए इन्होंने मनमानी ढंग से समय बढ़ा दिया जिसके बाद इसी काम के लिए 13 ठेकेदारों ने हिस्सा लिया जिसमें से 10 ठेकेदार उनके पहचानते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर नगर पंचायत में कांग्रेसीकरण करने की कोशिश की जा रही है जिसकी हमने उच्च स्तरीय शिकायत दर्ज कराई है। सांसद ने कही कार्रवाई की बात तो विधायक ने लगाया आरोप पूरे घटनाक्रम के सवालों पर सांसद भोजराज नाग ने लापरवाही बर्दाश्त नहीं होने और इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई की बात कही है तो वही विधायक कुंवर निषाद ने कहा कि बड़ी ही चिंता की बात है कि जो पहले हुआ नहीं वो होने लगा है उन्होंने कहा टेंडर प्रक्रिया में व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कूट रचना की जा रही है विष्णु देव सहायक के सुशासन की पोल यहां पर खुलने लगी है। कलेक्टर ने गठित की जांच समिति टेंडर लापरवाही के मामले पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के बाद कलेक्टर नहीं जांच समिति गठित की है जिसमें एसडीएम शिवनाथ बघेल, सहायक कोषालय अधिकारी नेमेंद्र देशमुख और जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के महा प्रबंधक गोपाल राव को शामिल किया गया है जांच कहां तक पहुंची इसके लिए एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया और कार्यालय में भी नहीं थे हालांकि जांच होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। दस्तावेज करते हैं गायब ठेकेदार रजत भंसाली, और महावीर तातेड नहीं बताया कि हम सब सारे रास्ता भेज लगते हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा यह कहकर हमारे फार्म को रिजेक्ट किया जाता है और कमियां बताई जाती है कि आपका दस्तावेज पूरे नहीं है हम पुराने ठेकेदार हैं और सारे दस्तावेज नियम के हिसाब से लगते हैं परंतु न जाने क्यों यहां पर नगर पंचायत में जबरदस्ती हमारे को परेशान कर रहा जा रहा है और अन्य ठेकेदारों को जो अधिकारियों के चाहते हैं उन्हें लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है।

26 किलो चांदी से बनी पालकी में बेजोड़ नक्काशी, छत्तीसगढ़-भिलाई के भक्त ने बाबा महाकाल को भेंट की रजत पालकी

भिलाई/उज्जैन। बाबा महाकाल (Baba mahakal) के दरबार में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के एक शख्स ने रजत पालकी (Silver Palanquin) भेंट की। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसे दान करने वाले भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की। धर्मास्त्र पुजारी भावेश व्यास, लोकेंद्र व्यास की प्रेरणा से लगभग 100 दिनों में यह पालकी लगभग 20 किलो 600 ग्राम तैयार हुई है। पालकी पूजन में मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, राम जी पुजारी समिति सदस्य रामनाथ जी महाराज भरतरीगुफा, प्रशांत त्रिपाठी विशेष सबसे उपस्थित थे। बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे भारतीय क्रिकेटर मयंक और यश: भस्म आरती में हुए शामिल, जलाभिषेक भी किया। सुंदर तरीके से तैयारी की गई पालकी पुजारी भावेश व्यास ने बताया कि आज मार्गशीष मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को छत्तीसगढ़ के भिलाई से आए जजमान ने महाकालेश्वर मंदिर समिति को रजत पालकी दान की है। उनकी काफी समय से इच्छा थी कि बाबा महाकाल को कुछ भेंट की जाए। भगवान महाकाल की पालकी बहुत सुंदर तरीके से तैयार की गई है। रजत पालकी में क्या है खास? पुजारी ने आगे बताया कि पालकी में भगवान को सूर्य मंडित किया गया है। स्वस्तिक अर्पित किया गया है। आगे के भाग में 2 सिंह का अनावरण किया गया है। कमल पुष्प से पालकी को सजाया गया है। इसे उज्जैन में बनवाया गया है।

ट्रेन की ठोकर से तीन लोग नदी में गिरे, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाना पड़ा महंगा

कांकेर. कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर के पास खंडी नदी पर बने बड़े पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन की ठोकर से बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना भानुप्रतापपुर से 1 किलोमीटर दूर खंडी नदी पुल पर हुई. जानकारी के अनुसार, तीन लोग बाइक पर सवार होकर पुल से गुजर रहे थे. उसी दौरान अंतागढ़ की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर उन्होंने पुल पर ही बाइक खड़ी कर दी और किनारे खड़े हो गए. पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार को ट्रेन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक उछलकर उनके पास खड़ी बाइक पर जा गिरी. इससे तीनों लोग नीचे नदी में जा गिरे. घटना के बाद ट्रेन को रोककर रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला. तीनों को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये लोग रेलवे ट्रेक पर कैसे बाइक चला रहे थे और क्यों बाइक चला रहे थे. थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है अभी तक उनसे जानकारी नहीं मिल सकी है. तीनों घायलों में एक मूसे खान निवासी फूलसन जिला जैसलमेर राजस्थान का है. वहीं गिरधारी टांडिया और अखिलेश मंडावी अंतागढ़ के निवासी बताये गए हैं. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया है.

वो मेरी है कहकर युवक की कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में 2 प्रेमियों में खूनी संघर्ष

राजनंदगांव. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा थाना के ग्राम खादी में एक युवती से दो युवकों का एकतरफा प्यार में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों प्रेमियों के बीच विवाद इस कदर बड़ गया कि एक को मार डाला। युवक ने कैंची से जानलेवा हमला कर दूसरे युवक की हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैली गई। घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने आरोपी युवक को सौंपने की मांग को लेकर मृतक के शव को गांव में रखकर जमकर हंगामा किया है। घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। बात करने के लिए बुलाया और.. पुलिस के अनुसार ग्राम खादी निवासी 22 वर्षीय धीरज यादव पिता शंकर यादव और गांव के ही 19 वर्षीय सीताराम पटेल पिता सजेलाल गांव के ही एक युवती से एक तरफा प्रेम करते थे। युवती से प्रेम मामले मेंं दोनों युवकों का विवाद हो गया। इस बीच धीरज यादव शनिवार शाम को सीताराम पटेल को बात करने के लिए एक जगह पर बुलाया। इस बीच दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। विवाद बाद आक्रोशित सीताराम पटेल ने धीरज यादव पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। जमकर हंगामा घटना से आक्रोशित गांव वाले आरोपी युवक सीताराम को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग को लेकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जमकर हंगामा करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण अपनी मांग को लेकर देर रात कर नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। इस बीच पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस आरोपी सीताराम पेटल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

शिक्षकों और सरपंच ने नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर के स्कूल में घुसकर पंच ने छात्र को पीटा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार सरकारी स्कूलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्कूल के अंदर शिक्षकों का शराब पीना या फिर स्कूल में शिक्षक या शिक्षिका का आराम फरमाना। इससे हटकर अब सरकारी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के पंच ने शराब के नशे में मिडिल स्कूल के एक बच्चे के साथ मारपीट किया। पूरा मामला दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ी का है। ग्राम खुड़मुड़ी के शासकीय मिडिल स्कूल में गांव के ही पंच ने स्कूली बच्चे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। शराबी पंच  ने आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट किया। महेश साहू ग्राम खुड़मुड़ी के वार्ड क्रमांक 17 के पंच हैं। पंच के बेटे का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर स्कूल के शिक्षकों को मिठाई देने पहुंचा हुआ था। वह शराब के नशे में था। इस दौरान वह पढ़ाई कर रहे छात्रों के कक्षा में घुस गया। इतना ही नहीं शराब के नशे में बच्चों को पढ़ने लगा। इस दौरान नशे की हालत में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही शराबी ने गाली-गलौज भी की है। छात्र का आरोप है कि शराब के नशे में क्लास में घुसकर छात्रों के साथ बदतमीजी की। उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की है। घटना के समय लगभग 50 विद्यार्थी मौजूद थे। अभी शिक्षक कार्यालय में थे। बच्चे के परिजनों का कहना है कि इससे बच्चे के मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अभी तक स्कूल के शिक्षकों या ग्राम के सरपंच की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। परिजनों का आरोप है कि शराबी स्कूल में घुसकर मौजूद छात्र के साथ मारपीट की घटना हो रही है। वहां के शिक्षक, प्राचार्य कोई भी मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। आरोप यह भी है कि मामले को दबाया जा रहा है। शिकायत करने से मना किया जा रहा है। उनका कहना है कि विद्या के मंदिर में विद्यार्थी ही सुरक्षित नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने बागबहार और कोतबा के लिये की बड़ी घोषणा,लगाई सौगातों की बौछार

जशपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम पंचायत बागबहार, तहसील पत्थलगांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में फुटबॉल को किक मारकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाय मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं से सुसज्जित करने और कोतबा में एपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन पिछले 33 सालों से होता आ रहा है। यह लोगों के खेल के प्रति लगाव और खेल समिति की मेहनत को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी इस प्रतियोगिता में शामिल होते रहे हैं। उनके लिए खुशी की बात है कि आज के मुख्यमंत्री के नाते उन्हें आज समापन समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है। हाल ही में हमने बस्तर की युवा प्रतिभाओं को खेलकूद और विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से वहां बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया है। इस खेल प्रतियोगता में एक लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। जिसमें पुरुष और महिलाएं उत्साह के साथ बढ़ चढ़ हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की 1. बागबहार में शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा की 2. बागबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की 3. बागबहार के चौक चौराहों पर हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा की . 4. मिनी स्टेडियम में फूटबाल खिलने के लिए लाइट और सौन्दर्य करण की घोषणा की 5. बागबहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेंड करने की घोषणा की 6. कोतबा में अपेक्स बैंक बनाने की घोषणा की इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव को सवारने के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गयी गारंटियों को पूर्ण किया जा रहा है। विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से शासन द्वारा प्रदेश की हर महिला को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उड़ीसा की गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला ने टूर्नामेंट किया अपने नाम प्रतियोगिता की शुरुआत 23 अक्टूबर को हुई थी। एक माह तक चली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड के 36 टीमों के 600 खिलाड़ी और कोच हुए शामिल हुए। आज उड़ीसा के गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला एवं छत्तीसगढ़ जशपुर के माकरचुआं टीमों के मध्य हुआ फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों के मध्य 3-3 गोल के साथ मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। जहां पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से मैच का फैसला हुआ। जिसमें उड़ीसा के गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला द्वारा 4-2 से पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की गई। मैन ऑफ द सीरीज उड़ीसा के गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला के खिलाड़ी सक्ती को बेस्ट गोलकीपर आकाश उरांव को तथा बेस्ट डिफेंडर माकरचुआं के अनिकेत को प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष राधेश्याम राम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक शशी मोहन सिंह,शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, ममता कश्यप, अनूप गुप्ता, , 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष रवि परहा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।  

18 साल की उम्र के बाद भी ऐसे बढ़ाएं अपनी लंबाई

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट सही हो, क्योंकि लोग मानते है कि इससे आपकी पर्सनालिटी में पर्क पडता है। हमारे जीवन में कई ऐसे करियर होते है कि जिसमें लंबाई की खास जरुरत होती है। अगर आप पुलिस, या फिर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना हाथ अजमाना चाहते है तो इसके लिए आपकी डाइट को होना बहुत ही जरुरी होता है। कुछ लोग तो यह भी सोचते है कि 18 साल की उम्र की बाद आपकी हाइट नहीं बढती है। जबकि यह गलत अवधारणा है। आप अपनी हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ा सकते है। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम, पौष्टिक भोजन आदि करने से आपकी हाइट में बढोत्तरी होगी। हमारे शरीर की लंबाई बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हॉरमो। यह पिट्यूटरी ग्लैण्ड से निकलता है जिससे हमारी हाइट बढ़ती है। सही प्रोटीन और न्यूटिशन न मिलने के कारण शरीर का विकास होना बंद या कम हो जाता है और अगर आप शरीर का सही विकास करना चाहते हैं तो खान-पान का पूरा ध्यान रखना शुरु कर दें। आजकल कोल्ड ड्रिंक्स पीना फैशन बन गया है, लेकिन यह सेहत के लिहाज से सही नहीं है। बर्गर, नूडल्स, पिज्जा खाने से भी हाइट नहीं बढ़ती। दूध, दही, पनीर, मक्खन, दालें खाने से हाइट बढ़ती है। प्रोटीन दूध, दही, में खूब होता है। विटामिन, मिनरल्स के लिए फल खाए, जूस हरी सब्जी, दालें आदि का सेवन करें। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में। विटामिन ए विटामिन डी के साथ-साथ हमे विटामिन ए की सभी आवश्यकता होती है। इससे हमारा शरीर ठीक ढंग से काम करता है। विटामिन ए के लिए पालक, चुकदंर, गाजर, दूध, टमाटर आदि के साथ सब्जियों के जूस का भी सेवन करें। इससे हड्डियां मजबूत होने के साथ-साथ हाइट भी बढ़ेगी। विटामिन डी आमतौर पर हमारे शरीर के लिए सभी विटामिन्स की जरूरत होची है, लेकिन हाइट बढाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरत विटामिन डी की होती है। हमारे शरीर मं मौजूद कैल्शियम को हड्डी में अवशोषित तथा इनका विकास करने के लिए सबसे बड़ी भूमिका विटामिन डी की होती है। शरीर में इसकी जरुरत को पूरी करने के लिए अधिक मात्रा में दाल, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम आदि लें। कैल्शियम कैल्शियम शरीर के लिए सबसे जरुरी तत्व हैं। इससे हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों को मजबूत करता है। साथ ही आपकी लंबाई बढाने के लइए अति आवश्यक तत्व है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपनी दिनचर्या में दूध, चीज, दही आदि शामिल कर सकते है। प्रोटीन प्रोटीन हमारे शरीर में मौजूद कोशिकाओं को ठीक करता है। यह हमारे शरीर के लिए हेल्दी होता है। इससे हमारे हाइट भी बढती है। इसका मुख्य कारण है। अगर आप अपनी हाइट बढानी चाहते है तो अपने दिनयर्या में दूध, चीज, बींस, मूगंफली, दालें आदि शामिल करें। ये हेल्दी होने के साथ-साथ आपकी हाइट में ग्रोथ करेगे। मिनिरल हमारे शरीर के लिए मिनिरल भी बहुत जरुरी है। इससे हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों के ऊतकों का निर्माण होता है। साथ ही यह हड्डी के विकास और रक्त के प्रवाह को सही रखता है। साथ ही लंबाई बढाने में भी सहायक है। इसके लिए आप रोज पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आडू खाएं। इसके आलावा आप छोटी-छोटी आदते बदलकर जसे कि सुबह जल्दी जगना और जल्दी सोना, रोज एक्सरसाइज, योगा करना. ठीक ढंग से डाइट लेना आदि। इससे आप आसानी से अपनी हाइट बढ़ा सकते है।  

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में घर पर सोई बुजुर्ग महिला जिंदा जली

जांजगीर चांपा. घर में आग लगने से सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि महिला खाट में सोई अपने आप को बचाने का प्रयास भी नहीं कर पाई। इससे पहले वह जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। मिट्टी का घर होने से आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहार शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नवागढ़ थाना अंतर्गत गौरव ग्राम सेमरा निवासी 70 वर्षीय महिला बुधनी बाई मिट्टी के घर में अकेली रहती थी। बगल के दूसरे मकान में उसके पुत्र लोग रहते थे। हर रोज की भांति शनिवार की रात 9 बजे खाना खान के बाद बुजुर्ग महिला सो गई। दूसरे मकान में उसके पुत्र परिवार सहित सो रहे थे। शनिवार की रात करीब 11 बजे बुधनी का पुत्र उठा तो देखा कि घर में आग लग गई। वह अपनी मां को बचाने का पहले प्रयास करने लगा। लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि नजदीक में कोई नहीं जा सकते थे। साथ ही धुंआ के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। आग की लपटें और तेज हो गई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना पर तत्काल नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा सहित सदलबल मौके पहुंचे। इसके बाद दकमल बुलाया गया। फायर बिग्रेड भी आधे घंटे बाद पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। बाद में दकमल द्वारा आग पर काबू पाया गया। तब तक देर हो गई। बुजुर्ग महिला पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। जब आग लगी तो खाट में सोई थी। घटना के हालात को देखते हुए शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिपोर्ट से बुजुर्ग महिला की मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस जांच कर रही है। ज्ञात हो कि महिला कच्चा मकान में रहती थी। साथ ही ऊपर पटाव था, जिसमें लकड़ी भी था, इससे आग ज्यादा बढ़ गई। पूरा मकान जलकर खाक हो गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet