LATEST NEWS

सीआरपीएफ के जवानों ने किया वृक्षारोपण, साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की खाई कसम

गरियाबंद  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान जवानों ने वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की कसम भी खाई. बता दें, कुल्हाड़ीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. अक्सर यहां नक्सल गतिविधियां होती रहती है. इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में एफ/ समवाय का अहम योगदान जारी है. 65वीं वाहिनी समय-समय पर सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर और रोजगार मार्गदर्शन शिविर जैसे कई अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम कर लोगों को मुख्याधारा में जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 65वीं वाहिनी के सभी जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीड़ा उठाया लिया है. उन्होंने शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेंगे. इस कार्यक्रम के इस दौरान एफ/65 समवाय के सहायक समादेष्टा सुधीर कुमार, निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय और समवाय के सभी जवान उपस्थित रहे.

प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान, , 450 बच्चों ने लिया भाग

रायपुर 05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आज न्यू कन्वेन्शन हॉल सर्किट हाऊस, रायपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मण्डल द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का विषय ’’प्लास्टिक प्रदूषण – दुष्प्रभाव और समाधान’’ रखा गया था. जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 450 बच्चों ने भाग लिया. इस पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पी.सी. पाण्डेय, भा.व.से., अध्यक्ष, राज्य स्तरीय विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, छत्तीसगढ़ ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें प्लास्टिक का उपयोग बंद करना होगा. विशेषकर प्लास्टिक से बनी कैरी बैग्स का उपयोग न करने का आग्रह किया. पाण्डेय ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग के कारण हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. पाण्डेय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूली व महाविद्यालयीन बच्चों को आगे आ कर इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया. मण्डल द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में रखी गई थी प्रथम वर्ग 12 वर्ष तक, द्वितीय वर्ग 13 से 17 वर्ष,तृतीय वर्ग 18 से 21 वर्ष एवं चतुर्थ वर्ग दिव्यांग जन रखा गया था, जिसमें लगभग 300 बच्चों ने भाग लिया. पोस्टर प्रतियोगिता – 12 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम – लेहक बडोले, द्वितीय – अथर्व पटोदिया , तृतीय – आराध्या प्रियदर्शिनी, आयु वर्ग 13 से 17 वर्ष तक प्रथम – योगिता वर्मा, द्वितीय – अन्वेषा रॉय, तृतीय – कैवल्य प्रिया साहू, आयु वर्ग 18 से 21 तक प्रथम – उत्कर्ष पटेल, द्वितीय – रूबी घृतलहरे, तृतीय – कामेश चन्द्राकर, इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता हेतु दिव्यांग श्रेणी से – प्रथम – लवली खुटियारे, द्वितीय – कु. पूजा और तृतीय – प्रणीत सरकार रहे. प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर उद्योग प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण के अधिकारी व बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय आज से प्रवेश शुरू, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

दुर्ग हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नियमित प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश 5 जून से शुरू हो गया है. छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबबसाइट www.durguniversity.ac.in पर जाकर अथवा http://durg1.ucanapply.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं. विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम चरण के लिए 5 जून से शुरू हुई प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी, 16 जून को मेरिट सूची जारी की जाएगी. इसके बाद 16 से 20 जून तक सूची में शामिल छात्र प्रवेश ले सकते हैं. इसके बाद दूसरे चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 21 से 30 जून तक चलेगी. एक जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. मेरिट लिस्ट में शामिल छात्र एक जुलाई से 7 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं. इसी तरह तृतीय चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 8 से 21 जुलाई तक चलेगी. मेरिट लिस्ट 22 जुलाई को जारी की जाएगी. चयनित छात्र 22 से 31 जुलाई तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं. महाविद्यालयों में सीटें रिक्त होने की स्थिति में कुलपति की अनुमति से प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त है. बीसीए, बीबीए, बीएससी. गृह विज्ञान, बीए, डीसीए कक्षाओं के लिए प्रवेश आवेदन पोर्टल खोला जा रहा है. इसी तरह से प्राइवेट विद्यार्थियों के अलग से पंजीयन पोर्टल खोला जाएगा. जिसके लिए वेबसाइट www.durguniversity.ac.in का अवलोकन करने कहा गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश आवेदन फार्म पूर्णतः निःशुल्क है. छात्रों को ABC (Academic Bank of Credit) आईडी (Link:- http://www.abc.gov.in) बनाना अनिवार्य है. ABC (Academic Bank of Credit) आई.डी. बनाने के पश्चात ही विद्यार्थी प्रवेश आवेदन फार्म भर सकेंगे. साइंस कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साइंस कॉलेज) में 6 जून से प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो गई है. प्रथम सेमेस्टर विज्ञान संकाय के अंतर्गत जीव विज्ञान के समस्त समूह, गणित संकाय के समस्त समूह, वाणिज्य संकाय, कला संकाय तथा कम्प्यूटर साइंस विषय हेतु प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक विद्यार्थी सांइस कॉलेज की वेबसाइट www.govtsciencecollegedurg.ac.in पर प्रवेश के लिए लिंक पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं.

अब हर राज्य में महिलाओं की समस्याओं का समाधान करेंगी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर

रायपुर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आज राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को नजदीक से समझने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोग अब हर राज्य में जाकर जनसुनवाई कर रहा है. इस प्रेसवार्ता में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह और संभाग आयुक्त महादेव कावरे भी मौजूद रहे. विजया रहाटकर ने कहा, “पहले महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर दिल्ली आना पड़ता था, जो उनके लिए कठिन होता था. इसी वजह से हमने तय किया कि अब हम हर प्रदेश में जाकर महिलाओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे.” उन्होंने आगे बताया कि जनसुनवाई की शुरुआत दिल्ली से की गई थी और अब यह प्रक्रिया देशभर में चल रही है. आयोग की कोशिश रहती है कि संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ही मामलों का निपटारा हो, ताकि महिलाओं को तुरंत राहत मिल सके. उन्होंने कहा, “आज हम रायपुर आए हैं और जो बहनें अपनी समस्याएं लेकर आई हैं, उनके मामलों का भी हम यथासंभव त्वरित समाधान करेंगे.”

कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय हुए शामिल

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) खोले जा चुके हैं। आगामी समय में हर पंचायत में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा। इस माके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं की रुचि के अनुसार उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। महोत्सव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा एवं सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक  विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे। प्रदेश में लागू होगी ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना’, 16 जून से शुरू होगा निरीक्षण अभियान  छत्तीसगढ़ सरकार राज्यभर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना लागू करने जा रही है। इस योजना को गंभीरता से लागू किया जाएगा और इसकी निगरानी के लिए मंत्री, विधायक और कलेक्टर स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। प्रदेश के स्कूल 16 जून से खुल रहे हैं, उसी दिन से यह अभियान भी शुरू होगा। सीएम विष्णुदेव साय ने जातिगत जनगणना पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा, कांग्रेस केवल बात करती रही, जबकि निर्णय लेने का साहस प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया। जातिगत जनगणना का लाभ ज़रूर मिलेगा। उन्होंने युक्तियुक्तकरण के विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी, कहा यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के हित में उठाया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा एक्शन मोड में, घुसपैठियों और गौ-तस्करी पर सख्ती के निर्देश छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा आज सैनिक कल्याण संचालनालय पहुंचे, जहां उन्होंने म्यूरल आर्ट्स का अनावरण किया, परिसर में वृक्षारोपण किया और वीर नारियों का सम्मान भी किया। इसके अलावा वे मंत्रालय में कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। गृहमंत्री की पहली बैठक एसटीएफ अधिकारियों के साथ होगी, जिसमें बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई तेज करने पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक, राजनांदगांव को हाई सेंसिटिव ज़ोन घोषित किया गया है बैठक में रायपुर में सामने आए 2000 से अधिक संदिग्ध घुसपैठियों पर भी समीक्षा की जाएगी। पूरे प्रदेश के 33 जिलों में एसटीएफ टीमें गठित की गई हैं। साथ ही गौ तस्करी की रोकथाम पर भी गृहमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नरसिम्हा चलम को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

बीजापुर बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सीसी मेम्बर नरसिम्हा चलम उर्फ गौतम उर्फ सुधारक को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि नरसिम्हाचलम मूलतः आंधप्रदेश के चिंतापालुदी का रहने वाला है। वह नक्सल संगठन में शिक्षा विभाग के कामों को देखता था। ऑटोमेटिक हथियार बरामद होने की खबर है। मुताबिक इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को अभियान पर रवाना किया गया था। अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों  के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से हो रही मुठभेड़ में जवानों द्वारा एक नक्सली को मार गिराने व ऑटोमेटिक हथियार बरामद किये जाने की खबर मिल रही है। मुठभेड़ अब भी जारी है। बीजापुर में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। मौके से एक ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ  के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं।  दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। 

सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

बिलासपुर  सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह, नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालय को अलर्ट मोड में रहने के लिए पत्र लिखकर आदेश दिया गया है।      ऐसे मरीज जिन्हें सांस लेने में दिक्कत लंबे समय से खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हॉथ-पैर में जकड़न, बुखार सुगंध एवं दुर्गन्ध का महसूस न कर पाने वाले मरीजों को चिकित्सालय में लाए जाने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्ट्रेचर पर स्टेबलाइज किया गया। ऑक्सीजन मास्क लगाया गया तथा तत्पश्चात उसे वार्ड में सिफ्ट किया गया। मेडिसीन विभाग के चिकित्सक उपस्थित थे। मरीज को बेड पर लेटाने के पश्चात सबसे पाहले उसे वाइटल साइन (ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन के स्तर आदि) की निगरानी की गई उसकी चेतना की स्थिति का मुल्यांकन किया गया। मरीज के नाक एवं गले से सेंपल लेकर वायरोलॉजी विभाग कोविड जांच के लिए भेजा गया। इसके पश्चात आई.वी. लाइन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाईयां दी गई।      इस मॉकड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित चिकित्सीय सेवायें प्रदान करने की तैयारी का मुल्यांकन किया गया। उक्त मॉकड्रिल में सिम्स चिकित्सालय में कार्यरत डॉ सुनील कुमार पेंड्रो, चिकित्सा अधिकारी, डॉ आद्या सिंगरौल, कैजुअल्टी मेडीकल ऑफीसर, श्रीमती स्वाती कुमार, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, श्रीमती सरिता बहादुर, नर्सिंग सिस्टर, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती कंचन चौबे, कु. शिरोमणी नायक एवं गोल्डन काशी, लैब टेक्निीशियन, वार्ड ब्वाय संजय श्रीवास, मुकेश भोई, मणी श्रीवास, गोविंद एवं सलीम टीम वर्क के साथ कार्य का संपादन हुआ।

रायपुर : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया है। इस योजना से लाभान्वित होकर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की श्रीमती हिन्देश्वरी इंदु राजे ने अपने कठिन हालात को पीछे छोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं। पूर्व में मितानिन के रूप में सेवा दे चुकीं श्रीमती हिन्देश्वरी को कार्य से विराम लेने के बाद आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता उनके लिए आशा की किरण बनकर आई। इस राशि को अपनी माता श्रीमती उषा देवी के साथ मिलकर बचाते हुए उन्होंने एक छोटा होटल व्यवसाय शुरू किया। आरंभ में टेबल, कुर्सियाँ और आवश्यक बर्तन खरीदकर होटल की नींव रखी गई। समय के साथ उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और आज उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में है। श्रीमती हिन्देश्वरी ने इस परिवर्तन का श्रेय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन को देते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। योजना से सशक्त हो रही महिलाएं 10 मार्च 2024 में शुरू की गई महतारी वंदन योजना के माध्यम से अब तक 16 महीनों में 10,433.64 करोड़ रूपए की राशि सीधे प्रदेश की महिलाओं को दी जा चुकी है। 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को यह आर्थिक सहायता नियमित रूप से दी जा रही है।यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की एक सशक्त आधारशिला बन चुकी है। हिन्देश्वरी जैसी अनगिनत महिलाएं इस योजना के ज़रिए अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर रही हैं और पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विकास कार्यों को मिली रफ्तार

रायपुर : भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए 20.57 करोड़ रूपए मंजूर लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए की मंजूरी दी गई मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से  विकास कार्यों को मिली रफ्तार रायपुर महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। इन कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 690.68 लाख रूपये है। इसी प्रकार एन.एच. 43 से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किलोमीटर का पहुँच मार्ग 448.95 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 307.19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। सूरजपुर के कुप्पा जमघरपारा से चौकीदार पारा नवापारा गिरहूलपारा तक 6.10 किलोमीटर तक पहुंचमार्ग 593.73 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से न सिर्फ क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीणों को सुगम आवागमन के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

राष्ट्र निर्माण में मसीही समाज की भूमिका – एक भावनात्मक समर्पण

रायपुर सलेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में दिनांक 5 जून 2025 को एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बना, जब छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) के अंतर्गत निर्मित नवीन मंच को ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर मंच’ के नाम से समर्पित किया गया। इस समर्पण समारोह का नेतृत्व किया द राइट रेव. सुषमा कुमार, बिशप एवं चेयरपर्सन, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ CNI द्वारा। उनके कर-कमलों से इस मंच को राष्ट्र सेवा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रतीक देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित किया गया। यह एक ऐसा क्षण था जिसमें ईश्वर की महिमा और मानवता की सेवा का अद्भुत संगम हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं निर्देशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के जनसंपर्क निदेशक श्री प्रांजय मसीह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने इस पूरे आयोजन को राष्ट्रहित और समाज जागरण की दिशा में एक प्रभावशाली पहल बनाने में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: श्री नितिन लॉरेंस, सचिव, छत्तीसगढ़ डायोसिस एवं उपाध्यक्ष, CDBE श्री जयदीप रॉबिन्सन, कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ डायोसिस एवं सचिव, CDBE श्री प्रविण मसीह, कोषाध्यक्ष, CDBE श्रीमती रूपिका लॉरेंस, प्रधानाचार्य, सलेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर इसके साथ ही रेव समीर फ्रैंकलिन, Rev. Subodh Kumar, Rev. Aseem Prakash Vikram, Rev. Hemant Timothy, Rev. Shailesh Solomon एवं Rev. Samendu अधिकारी,रेव सुनील कुमार, रेव निर्मल कुमार, भाई जॉन राजेश पॉल अध्यक्ष पास्टरत कोर्ट, डिकॉन मांशीष केजू, डिकॉन जीवनमसीह, डिकॉन ऐश्वर्या, सहित सलेम इंग्लिश school के स्टॉफ,CDBE के सभी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। “छोटा ही सही, पर राष्ट्र के लिए कुछ करने का जज़्बा ही हमें महान बनाता है” – इस भावना को जीवंत करते हुए यह मंच न केवल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनेगा, बल्कि मसीही समाज की राष्ट्र निर्माण में निःस्वार्थ सेवा भावना को भी उजागर करेगा। इस अवसर पर श्री नितिन लॉरेंस ने कहा, “हमारा मसीही समाज भले ही मंच पर कम दिखता हो, परंतु राष्ट्रहित में हमारी आस्था, शिक्षा और सेवा का योगदान आज भी जीवित है। यह समर्पण एक प्रतीक है – एक आह्वान है – कि हम भी राष्ट्र के निर्माण में सहभागी हैं।” यह पहल नारी सम्मान, ऐतिहासिक विरासत और शिक्षा के प्रति मसीही समाज की प्रतिबद्धता को समर्पित एक सुंदर और प्रेरक उदाहरण बन गई।

ग्रामोद्योग के माध्यम से गांवों में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाकर प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूत किया जा सकता : राकेश पाण्डेय

रायपुर स्वदेशीकरण के लिए ग्रामोद्योग का कार्य सराहनीय है। यह बाते छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कही। पाण्डेय  कांकेर एवं धमतरी जिले में स्थित बोर्ड में वित्तपोषित एवं पंजीकृत ग्रामोद्योग इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सशक्त गांव, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सराहनीय पहल है। निरीक्षण के दौरान पांडेय ने इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन गुणवत्ता, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन प्रणाली, तकनीकी सशक्तता और रोजगार सृजन की स्थिति का विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग के माध्यम से गांवों में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाकर प्रदेश की आर्थिक संरचना को मजबूत किया जा सकता है। ग्रामोद्योग निर्माण इकाई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित कारीगरों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कारीगरों को प्रशिक्षण, डिज़ाइन विकास, विपणन सहयोग और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश अधिकारियों को  दिए। पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ग्रामीण विकास और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति, दोनों हमें यह प्रेरणा देती हैं कि गांवों को आर्थिक रूप में सशक्त बनाकर हम समग्र विकास की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शीघ्र ही तकनीकी नवाचार, ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, ब्रांडिंग तथा उद्यमिता विकास की दिशा में नई योजनाएं प्रारंभ करेगा, जिससे ग्रामोद्योग को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों से अपील की है कि वे सभी राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप में पहुंचाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवा और महिलाएं इससे जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ में 55 निरीक्षकों की होगी पदोन्नति

रायपुर प्रदेश में विगत 25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक अब उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनेंगे। पुलिस विभाग के अंतर्गत कार्यरत निरीक्षक संवर्ग के वर्ष 1999 और 2000 बैच के निरीक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में मात्र 17 रिक्त पदों के कारण यह प्रक्रिया अटकी हुई थी। इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक संवर्ग से एक अधिकारी, विशेष शाखा (एसबी) से एक निरीक्षक, आर्म्स शाखा से एक निरीक्षक तथा कंपनी कमांडर पद पर कार्यरत सात अधिकारियों को सहायक सेनानी पद पर पदोन्नत किया गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से विगत दिनों अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर पदोन्नति की समस्या से अवगत कराया था। इस पर उन्होंने शीघ्र पदोन्नति का आश्वासन दिया था। उनके निर्देश पर डीएसपी के पदों में वृद्धि का निर्णय लेकर प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेजा गया था। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो अब पूर्णता की ओर है। इस पदोन्नति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह निर्णय केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि अधिकारियों के समर्पण, अनुशासन और वर्षों की सेवा के सम्मान का प्रतीक है। सभी विभागों में समय पर पदोन्नति और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़ की सियासत, खासकर कांग्रेस में खलबली मची, दिग्गज कांग्रेसी अरविंद नेताम बनेंगे संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

रायपुर  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम को आरएसएस के नागपुर मुख्यालय में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। इंदिरा गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके और बस्तर क्षेत्र से आने वाले नेताम आज 5 जून को संघ के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय समापन समारोह’ में मुख्य अतिथि होंगे। यह स्वयंसेवकों या संघ कैडर के लिए तीन साल के प्रशिक्षण अवधि का समापन है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी वोटों के महत्व को देखते हुए प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। 2018 में प्रणव मुखर्जी भी हो चुके शामिल यह वही कार्यक्रम है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 2018 में शामिल हुए थे, जिसकी कांग्रेस के कुछ वर्गों ने आलोचना की थी। राजनीतिक उद्देश्यों के बारे में सवालों के बीच, 83 वर्षीय आदिवासी नेता ने कहा कि वह संघ के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और बस्तर में आदिवासी अधिकारों के लिए काम करने के लिए भाग लेने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल आरएसएस के निमंत्रण पर राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। आमंत्रण मिलने पर क्या बोले नेताम? अरविंद नेताम कहते हैं कि मैं आरएसएस कार्यक्रम में इसलिए जा रहा हूं क्योंकि मैं आदिवासी मुद्दों को समझाने के लिए आरएसएस के साथ मजबूत संचार चाहता हूं। बस्तर में अभी सबसे बड़ा मुद्दा धर्मांतरण है। मेरा मानना है कि अगर आरएसएस हमारा समर्थन करता है, तो भाजपा सरकार हमारी मांगों पर ध्यान देगी। हमने ही पिछले साल दिसंबर में अपने आदिवासी कार्यक्रम में आरएसएस नेताओं को आमंत्रित किया था। साथ ही, महीनों पहले, मैं रायपुर में मोहन भागवत से मिला और आदिवासी मुद्दों पर चर्चा की थी। आदिवासी समाज के लिए उठाई थी मांग नेताम ने जनगणना में आदिवासियों के लिए एक अलग कोड की आवश्यकता पर भी बात करने की बात कही। उन्होंने कहा ‘हमारी अपनी संस्कृति और धार्मिक प्रथाएं हैं। हम किसी भी धर्म के तहत परिभाषित नहीं होना चाहते हैं; हमें अपना कोड चाहिए। बातचीत के कारण धीरे-धीरे बदलाव हो रहे हैं। वे (आरएसएस) धीरे-धीरे हमें आदिवासी कह रहे हैं, वनवासी नहीं।’ अरविंद नेताम की आदिवासी इलाकों में अभी भी पैठ बस्तर में एक प्रभावशाली आदिवासी नेता के रूप में नेताम अभी भी राजनीतिक रूप से मजबूत पकड़ रखते हैं। 2023 में विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। इससे पहले उन्होंने सर्व आदिवासी समाज (एसएएस) से अलग होकर अपनी राजनीतिक पार्टी हमर राज बनाई थी। उस समय, नेताम ने कहा था कि हमर राज का गठन संघ के समान है, जिसके तहत ‘बीजेपी सहित 50 से अधिक स्वतंत्र समूह हैं।’ संघ की नेताम से करीबी से कांग्रेस को क्या हैं नुकसान चुनावों में, हमर राज ने कम से कम दो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया और लोकसभा चुनावों में कांकेर संसदीय सीट पर भी कांग्रेस की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस पहले से ही आदिवासी वोटों को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में नेताम का संघ की ओर झुकाव कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हो सकता है। 2018 के बाद से कांग्रेस को नुकसान 2018 में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी, तो उसने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में 29 में से 25 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें मिली थीं। हालांकि, आदिवासी मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने में विफलता के कारण आदिवासियों के बीच कांग्रेस की पकड़ कमजोर हो गई और 2023 में कांग्रेस की एसटी सीटों की संख्या घटकर 11 हो गई, जबकि भाजपा ने 17 सीटें जीतीं। ‘बीजेपी में चले भी जाएं तो कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं’ कांग्रेस का तर्क है कि अगर नेताम भाजपा में जाते भी हैं, तो भी इसका उसकी राजनीतिक संभावनाओं पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ‘उन्होंने (नेताम) एक अलग राजनीतिक रास्ता अपनाया और पार्टी छोड़ दी। वह एक बड़े आदिवासी नेता हैं, लेकिन हम आदिवासियों के बारे में आरएसएस के विचार जानते हैं। आरएसएस आदिवासियों को वनवासी कहता है, आदिवासी नहीं। तो, क्या नेताम इससे सहमत हैं? राजनीतिक रूप से, इससे चुनावों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा… बस्तर की जनता उनका समर्थन नहीं करती है।’ आलोचकों को भी आमंत्रित करता है संघ बस्तर में काम करने वाले आरएसएस के पदाधिकारी मानते हैं कि नेताम आदिवासियों के लिए ‘अच्छा काम’ कर रहे हैं। वह धर्मांतरण का विरोध करते हैं। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने कहा कि ‘हम उन लोगों को भी आमंत्रित करते हैं जो हमारे आलोचक हैं। हजारों लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे। कई लोग जो संघ को समझना चाहते हैं, वे भी वहां होंगे।’ बीजेपी का इस मामले पर क्या है रुख? हालांकि बीजेपी का इस मामले पर अलग रूख है। बीजेपी के एक नेता कहते हैं कि आरएसएस के निमंत्रण को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस में कोई राजनीतिक भेदभाव नहीं है। इससे पहले, प्रणब मुखर्जी को आमंत्रित किया गया था और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह एक राष्ट्रवादी संगठन है जो समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करने में विश्वास करता है।’

छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की सौगात, वित्त मंत्री चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

रायपुर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2,784.72 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की है. प्रदेश को मिली इस सौगात को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इससे विकास की गति बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. इस राशि से बुनियादी ढांचे, जनकल्याण व जनहित योजनाओं को गति मिलेगी. ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों को लगभग 82 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि केंद्र द्वारा आबंटित की गई है. इस क्रम में हमारे छत्तीसगढ़ को लगभग 2800 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई है. इसके लिए हमारी सरकार, हमारे मुख्यमंत्री के ओर से और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सहकारी संघवाद का विशेष उदाहरण है. जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से स्थापित होता जा रहा है. उन्होंने बताया कि राज्यों को पहले 32 प्रतिशत ग्रांट मिलता था. इसे पीएम बनने के बाद उन्होंने सीधे 10% बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही राज्यों को मजबूत करने का काम किया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet