LATEST NEWS

अब जाकर खत्म हुई पुष्पा 2′ की शूटिंग, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्‍तक

मुंबई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज को अब बस 8 दिन बचे हैं। यह फिल्‍म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। तीन साल के लंबे इंतजार का इसी के साथ पुष्‍पराज के दीदार होने वाले हैं। दिलचस्‍प है कि तमाम ऊहापोह के बीच अब जाकर फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म हुई है। सेट से आख‍िरी शॉट की तस्‍वीर सामने आ गई है। फिल्‍म की एडवांस बुकिंग की तारीख भी आ गई है। साथ ही एक और जानकारी ये है कि इसका रनटाइम रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी अध‍िक हो सकता है। यानी दर्शकों को थ‍िएटर में साढ़े तीन घंटे के करीब बैठना होगा। सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी ‘पुष्‍पा 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म के तीन गाने दर्शकों के दिल और दिमाग पर छा चुके हैं। पुष्पराज की वापसी को लेकर रोमांच और उत्‍साह अपने चरम पर है। इस बढ़ रही उत्सुकता के बीच अल्लू अर्जुन ने मंगलवार देर शाम इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर बताया है कि पांच साल की शूटिंग की यात्रा अब समाप्‍त हुई है। ‘पुष्‍पा 2: द रूल’ की एडवांस बुकिंग साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही ‘पुष्पा 2: द रूल’ की एडवांस बुकिंग की तारीख आ गई है। फिल्‍म के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर्स ने बताया है कि 30 नवंबर से टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग शुरू हो जाएगी। फिल्‍म का बजट 400 करोड़ रुपये के आसपास है। मेकर्स को उम्‍मीद है कि उनकी यह फिल्‍म 1000 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बनेगी। दूसरी ओर, बाजार के जानकार भी मान रहे हैं कि एडवांस बुकिंग में यह फिल्‍म नए रिकॉर्ड बना सकती है। सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग वाली टॉप-5 फिल्‍में देश में पहले दिन के लिए सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड की बात करें तो यह तमगा प्रभास की ‘बाहुबली 2’ के पास है। इस फिल्‍म के लिए 100 रुपये से अधिक की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हुई थी। दूसरे नंबर पर यश की KGF 2 है, जिसके लिए 80 करोड़ रुपये से अध‍िक की एडवांस बुकिंग हुई थी। तीसरे नंबर पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की RRR है, जिसके लिए 58 करोड़ रुपये से अध‍िक की एडवांस बुकिंग हुई थी। सबसे अध‍िक एडवांस बुक‍िंग पाने वाली टॉप-5 भारतीय फ‍िल्‍में 1. बाहुबली 2 – 100+ करोड़ रुपये2. केजीएफ: चैप्‍टर 2 – 80+ करोड़ रुपये3. RRR – 58+ करोड़ रुपये4. कल्‍क‍ि 2898 AD – 51+ करोड़ रुपये5. सलार पार्ट 1 – 49 करोड़ रुपये ‘पुष्‍पा 2’ की रनटाइम रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ देश की सबसे लंबी फिल्‍मों में से एक होने वाली है। चर्चा है कि इसका रनटाइम रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी अध‍िक हो सकता है। ‘एनिमल’ की लंबाई 3 घंटे 21 मिनट थी। रिपोर्ट्स बताते हैं कि अल्लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ भी 3 घंटे 21 मिनट या फिर उससे अध‍िक लंबी हो सकती है। दरअसल, फिल्‍म की शूटिंग अभी खत्‍म हुई है, ऐसे में एडिटिंग का काम बचा हुआ है। फाइनल एडिट के बाद ही रनटाइम की आध‍िकारिक जानकारी सामने आएगी। समझा जा रहा है कि फिल्‍म का फाइनल कट 3 घंटे 21 मिनट से लेकर 3 मिनट 25 मिनट तक का हो सकता है। यदि ऐसा है तो इंटरवल मिलाकर दर्शकों को सिनेमाघरों में साढ़े तीन से अध‍िक समय तक बैठना पड़ सकता है।

CM यादव ने निवेश आकर्षित करने UK में किया रोड-शो, कहा मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा लैंड बैंक

लंदन दुनिया भर के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए फरवरी-2025 को भोपाल में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करने के अभियान पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके (लंदन) के रोड-शो में उद्योगपतियों के इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित किया। डॉ. यादव ने देश भर में औद्योगिक विकास में आई तेजी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डायनामिक व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने आमंत्रित उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि प्रदेश का लैंड बैंक देश के सबसे बड़े लैंड बैंक्स में से एक है। मध्यप्रदेश में निवेश नीतियां स्पष्ट और निवेशकों के लिए अनुकूल हैं। माइनिंग एवं कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश में सबसे आगे है। यूके की राजधानी लंदन में उद्योगपतियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपदाओं के बाद भी भारत और यूके के संबंधों में निरंतरता है क्योंकि लोकतंत्र की हमारी साझी विरासत है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत में राजनीतिक स्थिरता और तेज विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के चमत्कारी व्यक्तित्व को आधार बताया। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड की आपदा को कम समय में निपटने की चुनौती में सक्षम भारत प्रमाणित करने का अवसर बना दिया था। उनके नेतृत्व ने न सिर्फ देश को बचाया था, बल्कि पूरी दुनिया को बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और विश्व में भारत की साख बनाई। उनकी साफगोई और दृढ़ संकल्प ने देश में औद्योगिक निवेश के लिए माहौल विकसित किया। यूके रोड शो में “इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश” विषय पर हुए इन्टरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विदेश में निकलने से पहले हमने राज्य की स्थितियों को सुधारा और देश भर के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करने का अभियान चलाया। परिणामस्वरूप प्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश संभव हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्टील किंग के नाम से जाने जाने वाले उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल ने भी मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश में निवेश के खुले अवसरों की सरहाना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि यूके के एक भारतवंशी रीयल एस्टेट कारोबारी ने मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर चिप उद्योग शुरू करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए निवेश करने की मंशा जाहिर की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके के भारतवंशी उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में रोज़गार की उम्मीदें बढ़ेंगीं, आपका व्यवसाय बढ़ेगा और आप हमेशा के लिए प्रदेश के सहयोगी बनेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश की अपार संभावनाएं- भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराईस्वामी ने मध्यप्रदेश को औद्योगिक निवेश के अवसरों के लिए आदर्श बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा उनके कार्यकाल में भारत व्यापार करने के लिए सबसे बेहतर स्थलों में से एक सिद्ध हुआ है। अब सिर्फ केंद्रीय प्रशासन ही नहीं राज्य भी उद्योग मित्र नीतियां बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश ईज-ऑफ-डूइंग बिजिनेस की दृष्टि से देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल है। दोराईस्वामी ने कहा कि भूमि की उपलब्धता, सबसे अधिक कृषि विकास दर और उद्योग प्रेरक नीतियों को देखते हुए मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश की सफलता के लिए उम्मीदों से भरपूर है। दोराईस्वामी ने कहा कि मध्यप्रदेश सचमुच देश का हृदय है और यहां निवेश करने पर देश ही नहीं निवेशक दुनिया भर में आसानी से व्यापार का प्रसार कर सकता है। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्द्धन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश अपनी भौगोलिक, प्राकृतिक और आर्थिक क्षमताओं के चलते निवेश के लिए एक आदर्श स्थल है। प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा भूभाग (308 हजार वर्ग किमी), 77.5 हजार वर्ग किमी का विशाल वन क्षेत्र और हीरे, तांबे तथा मैंगनीज अयस्क जैसे खनिज संसाधनों की प्रचुरता है। साथ ही यह देश का दूसरा सबसे बड़ा खाद्यान्न उत्पादक और सबसे बड़ा गेहूं निर्यातक प्रदेश है। प्रदेश पॉवर सरप्लस राज्य है, यहां 31 गीगावाट विद्युत उत्पादन होता है। यहां किफायती दरों पर बिजली आपूर्ति की जाती है। प्रदेश में इन सब आधारभूत सुविधाओं से उद्योग को आसानी से स्थापित और संचालित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कुशल मानव संसाधन भी इसकी ताकत है। प्रति वर्ष 2 लाख से अधिक स्नातक और एक सक्षम कार्यबल प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करते हैं। प्रदेश की 4600 से अधिक डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स और 1.4 करोड़ एमएसएमई इकाइयां यह साबित करती हैं कि मध्यप्रदेश में नवाचार और उद्यमिता के लिए अपार संभावनाएं है। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक गलियारों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क्स और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी से मध्यप्रदेश निवेशकों को उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति और परिवहन की सुविधा प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने 26/11में शहीद हुए वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई आतंकी हमले 26/11 की बरसी पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा इंडिया हाउस में आयोजित स्मृति समारोह में देश के इतिहास की सबसे दुखद आतंकी घटना निरूपित किया। उन्होंने 26/11में शहीद हुए वीरों को याद कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अपने मर्मस्पर्शी संबोधन में उस भयावह घटना की पीड़ा और स्मृतियों को बयाँ किया, जिसने न केवल प्रत्यक्ष पीड़ितों को बल्कि पूरे देश को अन्त:मन तक झकझोर दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को भूलने के बजाय उनसे सबक लेना और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने का प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमले में प्राणोत्सर्ग करने वालों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और एक शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शहीदों की वीरता को सैल्यूट किया साथ ही उन जिंदगियों की दृढ़ता को भी सराहा जो इस त्रासदी से उबरकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडिया हाउस में 26/11 दुर्घटना पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में हमले से संबंधित दुर्लभ फोटोग्राफ्स और अन्य जानकारी विजुअली प्रदर्शित की गई, जो उस दुखद घटना की स्याह सच्चाई को बयान कर रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूके के विदेश दौरे पर इंडिया हाउस का भ्रमण कर उसकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को और करीब से जाना।  

साइबर फ्रॉड होने पर टोल-फ्री नंबर 1930 पर तुरंत करें संपर्क, पैसे जल्द मिल सकते हैं वापस

 जबलपुर यदि आप डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड के शिकार होते हैं तो सर्वप्रथम हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1930 पर डायल करें। स्टेट साइबर सेल आपकी शिकायत को गंभीरता से लेकर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। समय रहते शिकायत अपराधियों के पकड़े जाने का आधार बन सकती है समय रहते शिकायत करने की सावधानी और जागरूकता डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्राड करने वालों के पकड़े जाने का आधार बन सकती है। एकदम से काल उठाने पर साइबर ठगों की बातों के शिकार इंटरनेशनल काल भी नहीं उठाने चाहिए। इनके जरिए साइबर ठगी हो सकती है। मोबाइल पर जब भी कोई काल आए सबसे पहले जांच-परख कर लें। एकदम से काल उठाने से आप साइबर ठगों की बातों के शिकार हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन के विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं इको पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रेल मंत्रालय की 7 हजार 927 करोड़ रुपये लागत की 3 मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल लाइन के विस्तार से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं इको पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल से प्रदेश में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा), खजुराहो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, असीरगढ़ किला और रीवा किला जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं की स्वीकृत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार माना। मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश के 7 जिलें होंगे कवर बता दें कि केंद्रीय मंत्री-मंडल ने रेल मंत्रालय की 3 परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी लागत 7 हजार 927 करोड़ रुपये है। इनमें जलगांव-मनमाड चौथी लाइन (160 किमी), भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी लाइन (131 किमी) तथा प्रयागराज (इरादतगंज) मानिकपुर तीसरी लाइन (84 किमी) शामिल हैं। ये परियोजनाएं 3 राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 7 जिलों को कवर करेंगी। इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 639 किलोमीटर की वृद्धि होगी। निर्माण अवधि के दौरान लगभग एक लाख मानव-दिनों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे। इससे कोयला परिवहन और यात्री ट्रेनों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और मालगाड़ी के यात्रा समय में कमी करने में भी मदद मिलेगी। तीर्थ यात्रियों, प्रकृति प्रेमियों को मिलेगा लाभ स्वीकृत परियोजना खंडवा और चित्रकूट जैसे 2 आकांक्षी जिलों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे लगभग एक हजार 319 गांवों और लगभग 38 लाख आबादी को सेवा मिलेगी। मुंबई-प्रयागराज-वाराणसी रूट पर अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन को सक्षम करके कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। नासिक (त्र्यंबकेश्वर) और वाराणसी (काशी विश्वनाथ) के ज्योतिर्लिंग के साथ प्रयागराज, चित्रकूट, गया और शिरडी जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ होगा। अजंता और एलोरा गुफाएँ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, देवगिरी किला, यावल वन्यजीव अभयारण्य, केवटी फॉल्स और पुरवा फॉल्स आदि जैसे विभिन्न आकर्षणों तक बेहतर पहुँच के माध्यम से प्रकृति प्रेमियों और इतिहास में रूचि रखने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  

अर्जुन कपूर ने मलाइका से ब्रेकअप के बाद किया स्वीकार

मुंबई एक समय था जब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पावर कपल के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की भी चर्चा हो रही थी। हालांकि, हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया और ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन कपूर ने दुनिया के सामने ये खुलकर कह दिया कि अब वो सिंगल हैं। खैर, अब उन्होंने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को आधी रात को मेसेज भी किया है। मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने अपने किसी फ्रेंड को रात के 3 बजे मेसेज किया है? इसपर एक्टर ने पलट कर सवाल दाग दिया कि क्या ये सवाल वो जेनरलाइज कर रही हैं? क्या कभी आपने अपनी एक्स को लेटनाइट टेक्स्ट भेजा है? इसके बाद होस्ट ने अपना सवाल फिर से रखते हुए कहा- क्या कभी आपने अपनी एक्स को लेटनाइट टेक्स्ट भेजा है? अर्जुन ने इसे स्वीकारते हुए कहा कि हां उन्होंने ऐसा किया है। ऑडियंस की तरफ अड्रेस करते हुए उन्होंने कहा, ‘इधर कौन है, जो झूठ बोल रहा है कि कभी एक्स को मेसेज नहीं किया है?’ अर्जुन ने कहा था- अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ प्रमोट करते हुए अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अपनी बात रखी थी। मुंबई शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में अर्जुन ने ये कन्फर्म किया था कि वो अब सिंगल हैं। वीडियो में अर्जुन कहते नजर आए थे- अभी सिंगल हूं मैं, रिलैक्स। वहीं बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत के बाद अर्जुन एक्ट्रेस के परिवार के साथ लगातार खड़े नजर आए।

नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा : विशेषज्ञ

इंदौर इंदौर में आयोजित यूरेशियन ग्रुप की मीटिंग के तीसरे दिन अलग-अलग देश से आए विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय नवाचार का दौर है, जो जोखिम से भी भरा है। नशे के सौदागर, आतंकवादी, आय के स्त्रोत सहित अन्य गतिविधियों को छिपाने के लिए इसका उपयोग हो रहा है। इन जोखिमों को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर कानून और मजबूत करना होंगे। वित्तीय अपराध रोकने के लिए तकनीक को ही औजार बनाने के जरूरत है। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक अपराधों को रोकने के लिए हमारे पास वैश्विक दृष्टिकोण चाहिए। वैश्विक वित्तीय प्रणाली की अखंडता को बनाकर रखना होगा, ताकि अपराधी कमजोर वित्तीय नीतियों का फायदा न उठा सके। जापान के प्रतिनिधि सोशी काजे कवाका ने कहा कि नई तकनीकों का उपयोग पैसे के स्त्रोत को छिपाने के लिए हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विश्व के लिए खतरा है। आजकल आतंकवादी फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी का उपयोग कर रहे हैं। इन अपराधियों को रोकने के लिए सदस्य देशों को मिलकर वैश्विक नेटवर्क और मॉडल विकसित करना होंगे। मीटिंग के अलग अलग सत्रों में प्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। बता दें कि इंदौर में हो रही यूरेशियन ग्रुप की अंतर्राष्ट्रीय बैठक   में 25 देशों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि आए हुए हैं। इस बैठक में आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों की रोकथाम को लेकर सभी सदस्य देशों की कारगर रणनीति बनाई जा रही है। बुधवार को एक फिनटेक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी हुआ।  

पहाड़ों पर बर्फबारी ने एमपी में बढ़ाई ठिठुरन, पचमढ़ी सबसे ठंडा, भोपाल

भोपाल  जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मैदानी जिलों की बात करें तो यहां न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी भोपाल सहित पांच शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से तापमान में और गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के चलने से मध्य प्रदेश में सिहरन हो सकती है। कहां कितना तापमान प्रमुख स्थानों के न्यूनतम तापमान को देखा जाये तो मैदानी क्षेत्र के जिलों में मंडला सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 9.8, राजगढ़ में 9.6, नौगांव 9.3 और उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। आगे भी रह सकता है ऐसा मौसम मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट आ रही है। अभी हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। आगे भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इन सलाहों को अपनाएं मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने सुझाव दिया है कि कुछ स्थानों में कोहरा पड़ सकता है, इसलिए लोगों को बस का उपयोग करना चाहिए क्योंकि कोहरे में मौजूद कारण पदार्थ और विभिन्न प्रकार के प्रदूषण होते हैं। इनके संपर्क में आने से लोगों के फेफड़े के कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। खांसी और सांस की समस्या भी बढ़ सकती है। साथ ही वाहनों को धीमी या औसत गति पर चलाएं। आगे वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। फॉग लैंप का इस्तेमाल करें ताकि कोहरे के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो पाए।

‘बिग बॉस 18’ में शांत रहने वाली चुम दरांग का रौद्र रूप देख श्रुतिका बिलख-बिलखकर रोईं

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ के 52 एपिसोड बीत चुके हैं और घर वालों की चॉइस, नखरे, मुखौटे और असली चेहरे भी काफी साफ नजर आने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से इस घर में एक केमिस्ट्री पर खूब फोकस हो रहा है, जिसमें श्रुतिका और चुम दरांग की दोस्ती निशाने पर है। दूसरी तरफ घर में सारा आफरीन गुस्से में दिख रही हैं और करण के मुंह पर पानी फेंक देती हैं। पिछले काफी समय से हम देख रहे हैं कि करणवीर के साथ चुम दरांग की करीबी और दोस्ती को देख श्रुतिका खुद को चुम से दूर पा रही हैं। जबकि दोनों अच्छी दोस्त हैं। हालांकि श्रुतिका चाहती हैं कि चुम दरांग भी करणवीर का साथ छोड़ दे और उनसे हाथ मिला ले। इस सीजन की सबसे शांत चुम का दिखा भयानक अंदाज चुम इस सीजन की सबसे शांत और गंभीर कंटेस्टेंट के तौर पर दिख रही हैं। हालांकि, शो के प्रोमो में चुम की चीख इतनी अधिक सुनाई दे रही है जितनी अब तक इस शो में किसी की नहीं रही है। प्रोमो वीडियो में चुप जोर-जोर से चीखती दिख रही हैं। हुआ ये कि चुम की तबीयत खराब थी और करणवीर मेहरा उनका ख्याल रख रहे थे। करण ने चुम को खाना खाने के लिए मनाया और वो मान भी गईं। इसके बाद वो फिर करण से कहती हैं कि उनका खाने का मन नहीं है। चुम का खाना दिग्विजय को दिया तो लड़ पड़ीं श्रुतिका करणवीर मेहरा चुम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और खुद के लिए खाना बना रहे हैं और जब उन्हें लगा कि चुम नहीं खाना चाहतीं, तब उन्होंने उनके लिए रखा हुआ का खाना दिग्विजय सिंह राठी को दे दिया। इसके बाद श्रुतिका अचानक किचन में आ जाती हैं और और वो चुम की इच्छा जाने बिना वो कहती हैं कि उन्हें अपना खाना खाना है और वो करणवीर के साथ खाना नहीं खाने वाली। बात बढ़नी शुरू हुई और इस मुद्दे पर बहस होते-होते उनकी करणवीर और शिल्पा शिरोडकर से लड़ाई होने लगी। चुम दरांग सीधे बाथरूम चली गईं, वहां बाथरूम में फूट-फूटकर रोने लगीं श्रुतिका ने शिल्पा शिरोडकर से ये भी कह डाला कि शिल्पा जी अब जहर उगल रही हैं और उनकी बातें सुन करणवीर मेहरा भड़क गए। करणवीर ने श्रुतिका से कहा कि क्या तुम्हें समझ नहीं है कि किसे क्या बोलना चाहिए, आप बस लोगों को कन्फ्यूज करते हो। इसी दौरान श्रुतिका और करणवीर एक-दूसरे पर इस तरह से चिल्लाए कि चुम दरांग सीधे बाथरूम चली गईं और वहां बाथरूम में फूट-फूटकर रोने लगीं। पहली बार चुम अपना आपा खोलकर सब पर चिल्लाती हुई दिखीं और उन्हें देखकर श्रुतिका ने भी अपना ड्रामा शुरू कर दिया। श्रुतिका ने कहा- मुझे चुम नहीं चाहिए श्रुतिका चुम के साथ आमने-सामने बात करने को कहती हैं तो चुम मना कर देती हैं, जिससे माहौल काफी गर्म हो जाता है। शिल्पा बीच में आ जाती हैं और श्रुतिका को शांत होने के लिए कहती हैं। श्रुतिका हताशा दिखाते हुए कहती हैं कि वह शो छोड़ना चाहती है और चिल्लाती हैं- मुझे चुम नहीं चाहिए। और जब चुम सुलह करने की कोशिश करती हैं तो श्रुतिका मना कर देती हैं। श्रुतिका जमीन पर अपना सिर भी पीटती दिख रही हैं चुम को देखने के बाद श्रुतिका जमीन पर अपना सिर भी पीटती दिख रही हैं। श्रुतिका को देखकर चुम दरांग उनके पास जाकर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं। अब इस ड्रामे का अंजाम क्या होगा, ये तो शो में ही दिखेगा। सारा ने करण के मुंह पर फेंका पानी करण और सारा का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करण पूछते हैं सारा से- मैंने आपको बस ये पूछा कि आपको खाना बनाने किसने बोला? इसपर सारा कहती हैं- तेरे बाप ने बोला। करण कहते हैं- मेरे बाप को गए हुए काफी टाइम हो गया। इसके बाद सारा गुस्से में आ जाती हैं। करण कहते हैं- अब आप बाल तो खींच नहीं सकतीं, गालियां दे नहीं सकतीं…लास्ट टाइम भी नॉमिनेट हुई थीं तो यही ड्रामा हुआ था.. अब आप क्या करेंगी? इतना सुनते ही सारा बॉटल में रखा पानी उठाकर करण के मुंह पर फेंक मारती हैं। ये देखकर वहां मौजूद घर के सदस्य उन्हें रोकने के लिए आगे बढ़ते हैं लेकिन तब तक कांड हो चुका होता है।

भोपाल से निवाड़ी जा रहा मंत्री सारंग का काफिला बीना में हुआ दुर्घटनाग्रस्त

बीना  प्रदेश के खेल व युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के काफिले के साथ बीना में हादसा हो गया। काफिले में शामिल कुछ गाड़ियां टकरा गईं। मंत्री सारंग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पद यात्रा में शामिल होने भोपाल से निवाड़ी जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि टक्कर की वजह से एक गाड़ी बेहद क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण उसे वहीं छोड़ मंत्रीजी का काफिला आगे निवाड़ी की ओर रवाना हो गया। भोपाल से निवाड़ी के लिए निकले थे मंत्री प्राप्त जानकारी अनुसार मंत्री विश्वास सारंग बुधवार सुबह भोपाल से निवाड़ी जाने के लिए निकले थे। उनका काफिला सुबह 8:00 बजे के लगभग बीना से होकर गुजर रहा था। तभी महावीर चौक से थोड़े आगे अचानक एक वाहन उनके काफिले के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। सबसे आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगने से पीछे से आ रही गाड़ियां आकर आपस में टकरा गईं। एक गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई जिसे मौके पर छोड़ काफिला निवाड़ी की ओर रवाना हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा पीछे की तरफ से आ रही गाड़ियों के साथ हुआ है। हादसे में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है। इस मामले में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

3 दिसम्बर को सेंट्रल लाइब्रेरी में होगी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा

भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी भोपाल आगामी 3 दिसम्बर को भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी है। इस अवसर पर 3 दिसम्बर को सुबह 10:30 बजे से सेंट्रल लाइब्रेरी, भोपाल के ‘बरकतउल्ला भवन’ में एक सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस प्रार्थना सभा में राज्यपाल मंगुभाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत हुए सभी गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी एवं विभिन्न धर्म-गुरूओं द्वारा धर्म-ग्रंथों का पाठ भी किया जायेगा।    

मंत्रालय में बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करने की शपथ दिलायी

भोपाल मंत्रालय में सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी ने बुधवार प्रात: 11:30 बजे मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करने की शपथ दिलायी।      सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करने, परिवार, पड़ौस और समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह नहीं होने, बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना सरकार को देने एवं सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करने और बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करने की शपथ ली।  

विदेश में करना है पढ़ाई तो आर्थिक स्थिति से कैसे निपटें

विदेश में पढ़ाई को करियर के लिहाज से बेहतर माना जाता है। लाखों स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वे भी विदेश में जाकर किसी प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से पढ़ाई करके अपने बेहतर करियर का निर्माण कर सकें। लेकिन इनमें से कुछ स्टूडेंट्स का सपना ही पूरा हो पाता है। कई स्टूडेंट्स आर्थिक स्थिति की वजह से तो कई लोग अन्य परेशानियों के चलते अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसी से निपटने के लिए आपको हम यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनको फॉलो कर आप इससे निपट सकते हैं। आर्थिक स्तिथि से कैसे निपटें अगर कोई माता-पिता अपने बच्चे को विदेश से पढ़ाई करवाना चाहते हैं तो उनको एक बेहतर प्लान का निर्माण करना होगा और उसी के अनुसार बजट का इंतजार करना होगा। इसके लिए वे कुछ साल पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं। एजुकेशन लोन एवं स्कॉलरशिप विदेश में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकार भी मदद प्रदान करती है। सरकार कम ब्याज दर पर एजुकेशन लोन की व्यवस्था करवाती है, इस लोन के माध्यम स आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इसी के साथ विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। आप इस स्कॉलरशिप के लिए योग्यता हासिल करके विदेश में पढ़ाई कर सकते हैं। बेहतर कोर्स का करें चुनाव अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो वर्तमान समय के अनुसार बेहतर कोर्स का चुनाव करें। टेक्नोलॉजी के इस समय में पारम्परिक कोर्स से थोड़ा हटके सोचें जिससे आप एक बेहतर जॉब पा सकें। विदेश में कर सकते हैं पार्ट टाइम काम विदेश में स्टूडेंट्स के लिए पार्ट टाइम वर्क बेहतर साबित हो सकता है। विदेश में स्टूडेंट्स को कुछ ही घंटों के लिए कई डॉलर्स का भुगतान किया जाता है जिससे आप अपने वहां के खर्चों को मैनेज कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने काशी के पूर्व विधायक दादा श्यामदेव राय चौधरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा के नाम से लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी के निधन पर ट्विट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि परिवार ने अपना एक समर्पित और सच्चा सिपाही खो दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि आपके जीवन का हर क्षण राष्ट्र सेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा। दादा श्याम देव राय चौधरी काशी से विधायक थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके निधन को काशी सहित सम्पूर्ण राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शान्ति दें एवं शोकाकुल परिवार को इस पीड़ा को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, अधोसंरचना, स्वास्थ्य सेवा में साझेदारी के अवसरों के विस्तार से अवगत कराया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन में निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स के साथ वन-ऑन-वन मीटिंग्स कर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा, कृषि व्यवसाय, अधोसंरचना, स्वास्थ्य सेवा और आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी के अवसरों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को राज्य की व्यापार अनुकूल नीतियों और प्रोत्साहनों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्योग और नवाचार के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने राज्य की औद्योगिक क्षमता और इसके माध्यम से सतत विकास एवं नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी दूरदर्शी सोच साझा की, जिसकी निवेशकों ने सराहना की। मुख्यमंत्री. डॉ. यादव ने कहा “मध्यप्रदेश, निवेशकों के लिए न केवल अवसरों का केंद्र है, बल्कि एक ऐसा साझेदार है, जो उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा।” उन्होंने प्रदेश में उद्योगों को सुगमता से स्थापित करने और संचालन के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अधोसंरचना, कुशल कार्यबल और अन्य संसाधनों पर विशेष जोर दिया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet