LATEST NEWS

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने खाते में डाली 18वीं किस्त

इंदौर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में शनिवार को पांच हजार युवतियों ने एक साथ तलवारबाजी का रिकॉर्ड बनाया। इस आयोजन के साक्षी बने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने लाडली बहना के खाते में किस्त डालकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ाया है। लाडली बहन योजना की राशि सरकार और बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर ने सफाई से लेकर तलवारबाजी तक धाक जमाई है। इंदौर जो भी करता है अद्भुत करता है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में होने वाले राज्य और आम चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने भी घुमाई तलवार स्टेडियम में सोलहहाथ का लुगड़ा पहनकर आई युवतियां जय भवानी जय शिवाजी का नारा लगा रही थीं। इसके बाद देशभक्ति के गीतों के बीच तलवारबाजी की गई। आयोजन में एक लड़की को तलवार से चोट भी लग गई। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी तलवार घुमाई। आयोजन में उन्होंने लाडली बहना योजना की किस्त की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। अन्य योजनाओं की राशि भी हितग्राहियों को जमा की। आयोजन में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व अभिनेत्री जया प्रदा भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक अन्य आयोजन में दिव्यागों को ट्राईसिकल भी दी।

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गंधवानी में जनपद पंचायत लेखापाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

धार पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए इंदौर लोकायुक्त इकाई ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें शनिवार को दोपहर करीब एक बजे जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ग्राम पंचायत बलवारी कला के सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था,। इसकी पहली किस्त के रूप में 3,00,000 रुपये की राशि पंचायत के खाते में जारी हो चुकी थी। 50 हजार रुपये मांग रहे थे इस परियोजना की शेष राशि जो अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी की जानी थी, उसके लिए लेखापाल मनोज बैरागी को मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजना था। आरोप है कि लेखापाल मनोज बैरागी ने इस मांग पत्र को जिला पंचायत कार्यालय भेजने के बदले सरपंच प्रतिनिधि गुलाब सिंह अजनारे से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। एसपी लोकायुक्त से की थी शिकायत आवेदक ने इस संबंध में शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय से की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान बातचीत में यह लेनदेन तय पाया गया और 50,000 रुपये की रिश्वत देने का सहमति पत्र प्राप्त हुआ। लोकायुक्त पुलिस की टीम कर रही है जांच शनिवार को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है आगे की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प से रोजगार सृजन को नई दिशा: एकीकृत समग्र पोर्टल के निर्माण की पहल

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में रोजगार और स्व-रोजगार सृजन को गति देने के लिए एकीकृत समग्र पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प का उद्देश्य रोजगार एवं स्व-रोजगार से जुड़ी समस्त योजनाओं को एक मंच पर लाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को एक सुलभ और एकीकृत समाधान प्रदान करना है। इस दिशा में विगत दिवस संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क में सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज राजेंद्रन की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रोजगार और स्व-रोजगार से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 अक्टूबर 2024 की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अपने रोजगार एवं स्व-रोजगार से संबंधित पोर्टल्स को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें हर्ष पोर्टल से इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में शीघ्र ही समग्र पोर्टल बनाया जाएगा। इस समग्र पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे रोजगार सृजन के अवसरों को प्रदेश भर में सरलता से प्रचारित और सुलभ बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से इस पहल का उद्देश्य न केवल जनता के लिए रोजगार विकल्पों की उपलब्धता बढ़ाना है, बल्कि विभागीय समन्वय को भी सुदृढ़ करना है, जिससे युवा वर्ग को रोजगार और स्व-रोजगारसे जोड़कर प्रदेश की आर्थिक प्रगति हो और आत्म-निर्भरता की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें।

दिव्यांगजनों को सीएम यादव ने बांटे लैपटॉप-मोट्रेट ट्राइसिकल, बोले -ऐसे कार्यक्रम में जाने से खुश हो जाता है मन

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को लैपटॉप, मोट्रेट ट्राइसिकल सहित अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने कहा की कई कार्यक्रम में जाने का मौका मिलता है, लेकिन ऐसे कार्यक्रम में जाने से मन खुश हो जाता है. सीएम मोहन ने कहा कि पुण्य पाने के लिए मृत्यु लोक में हमारा जन्म होता है, लेकिन यहां काम करने के लिए हमारे दिव्यांगजनों को भी पूरा मौका मिलना चाहिए. हमारे लिए तो अभी अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए खुश होने का समय है. रामभद्राचार्य जी को अभी भी सारे अध्याय याद है. सीएम मोहन ने इंदौर प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतना अच्छा मौका उपलब्ध करवाया, हमने अपने आरक्षण में भी इस बात की गुंजाइश रखी है कि 33 प्रतिशत आरक्षण बहनों के लिए है. सभी प्रकार के नौकरियों में आपके हितों का ध्यान रखते हुए सरकार सब प्रकार का प्रोत्साहन देगी.

इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है – राज्यपाल पटेल

भोपाल. रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के हीरक जयंती में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि इंजीनियरिंग दुनिया को बेहतर बनाने की कला है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना विकास में इंजीनियरों का बहुत बड़ा योगदान है। मानव को शिक्षा ही समर्थ और संस्कारवान बनाती है। रीवा इंजीनियरिंग कालेज बहुत गौरवशाली है। यहाँ अपनी प्रतिभा, योग्यता और परिश्रम से देश का नाम ऊँचा करने वाले कई पूर्व छात्र उपस्थित हैं। इनसे मार्गदर्शन और प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी सफलता के शिखर छुएगी। हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। आज पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा दिनों दिन बढ़ रही है। 21वीं सदी भारत की सदी होने वाली है। इसे विकसित बनाने में हम जहाँ भी हैं वहाँ अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देकर देश के विकास में योगदान दें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विन्ध्य की धरा सफेद बाघ की जननी, चिरहुलानाथ स्वामी और महामृत्युंजय भगवान की कृपा पात्र तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज की 60 वर्ष की विकास गाथा सफलताओं से भरी है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि इंजीनियरिंग हर तरह के विकास का मूल है। रीवा में विकास के कई बड़े कार्य हुए हैं। इन सब में इंजीनियरों का सर्वाधिक योगदान रहा है। यह इंजीनियरिंग का ही चमत्कार है कि गुढ़ की पथरीली उजाड़ पहाड़ी में 750 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र सफलता की गाथा कह रहा है। रीवावासियों को गर्व है कि उनके सोलर प्लांट की बिजली से दिल्ली की मैट्रो ट्रेन दौड़ती है। विन्ध्य 40 मिलियन टन सीमेंट और 15 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है। विन्ध्य में इंजीनियरों के परिश्रम से अधोसंरचना का जो विकास हुआ है उसमें विन्ध्य के विकास की गाड़ी अब तेजी से दौड़ रही है। रीवा में पाँच साल में सिंचाई क्षमता तीन लाख से बढ़कर नौ लाख एकड़ हो जाएगी। इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व छात्र मिलकर कालेज के विकास का रोडमैप बनाएंगे और इसे देश के सर्वश्रेष्ठ तकनीकी संस्थान के रूप में विकसित करेंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही ज्ञान, विज्ञान, आध्यात्म और दर्शन की परंपरा रही है। इसी ज्ञान परंपरा को समाहित करके नई शिक्षा नीति बनाई गई है। हमारे देश में आज भी हजारों साल पुराने स्मारक स्थापत्य और विज्ञान की सफलता की कहानी कहते हुए विद्यमान हैं। भारत के एक इंजीनियर ने 13वीं शताब्दी में चीन में बीजिंग शहर और दुनिया के सबसे बड़े मंदिर कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की डिजाइन बनाई थी। सूर्य ऊर्जा का सबसे बड़ा और अक्षय स्त्रोत है। इसीलिए हमारे देश में सूर्य की पूजा की जाती है। मंत्री परमार ने कहा कि रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के संबंध में जो प्रस्ताव मिले हैं उन पर दिसम्बर 2024 में आयोजित बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। राज्यपाल पटेल ने कॉलेज की स्मारिका के प्रथम पृष्ठ का डिजिटल विमोचन किया। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, वर्तमान छात्र एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप पाण्डेय ने किया। राज्यपाल ने इंजीनियरिंग कालेज के स्वागत द्वार तथा ओपन थियेटर का किया लोकार्पण राज्यपाल ने इंजीनियरिंग कालेज के पूर्व विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भव्य स्वागत द्वार का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कॉलेज के प्रवेश के द्वार के समीप ही बनाए गए मुक्ताकाश ओपन थियेटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर बाबा अलाउदीन खान के द्वारा स्थापित मैहर बैण्ड के कलाकारों ने मोहक धुन प्रस्तुत की। इसका निर्माण 55 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। राज्यपाल पटेल ने इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई भविष्य के ज्ञान-विज्ञान की झलक देने वाली टेकफेस्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से उनके द्वारा प्रदर्शित उपकरणों की जानकारी ली। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने बीहर रिवर फ्रंट का किया लोकार्पण राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रीवा शहर के मध्य से प्रवाहित बीहर नदी के तट पर बनाये गये बीहर रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बीहर रिवर फ्रंट रीवा के लिये अनुपम सौगात है। उन्होंने अनुष्ठानिक रीति से मंगलाचरण के बीच शिला पट्टिका का अनावरण कर रिवर फ्रंट जनता को समर्पित किया। राज्यपाल पटेल का का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के प्रसिद्ध सुपारी से निर्मित विन्घ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल को रिवर फ्रंट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में नदी के एक किनारे में 1600 मीटर लम्बाई का रिवर फ्रंट का निर्माण कराया गया है। बीहर नदी के अविरल जल प्रवाह को देखकर राज्यपाल जी अविभूत हो गये। राज्यपाल ने पचमठा आश्रम पहुंचकर माँ बीहर की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पचमठा के ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैमोर पर्वत से निकली बीहर सलिला के तट पर स्थित रीवा पचमठा का इतिहास अति प्राचीन है। जगदगुरू शंकराचार्य जी ने धर्म दिग्विजय अभियान के दौरान यहां प्रवास किया था। आचार्य शंकर ने चारों दिशाओं में ज्योर्तिमठ, श्रृंगेरीमठ, गोवर्धनमठ तथा द्वारिकामठ की स्थापना की थी। उनकी परिकल्पना मध्यभारत में पाँचवे मठ की स्थापना की थी यह पाँचवा मठ है। पचमठा में चारों मठों की प्रतिकृति बनाकर इनका इतिहास प्रदर्शित किया गया है। राज्यपाल पटेल ने पचमठा आश्रम के अतिप्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि बीहर रिवर फ्रंट के प्रथम चरण का निर्माण म.प्र. ग्रह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 25 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। इसके तहत नदी के वांये तट में बाबा घाट से कोतवाली घाट तक 1600 मीटर लम्बे रिवर फ्रंट में ग्रेविटी बाल, पाथवे ग्रीन टी एरिया का निर्माण किया गया है।

सरकार, दिव्यांगजनों के सामान्य जीवन यापन के लिये हर तरह की करेगी मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार दिव्यांगजनों के सामान्य जीवन यापन के लिये हर तरह की मदद के लिये तत्पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि क्षेत्र में इन वर्गों के लोगों ने सदैव ही अपना परचम लहराया है। इतिहास के प्रसिद्ध शास्त्रार्थी अष्टावक्र, सूरदास, संगीतकार रविन्द्र जैन हों या संत रामभद्राचार्य, सभी ने दिव्यांगता को धता बता अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांगजनों को अवसर प्रदान करने के लिये संकल्पित हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि शासकीय सेवा में आने वाले दिव्यांगजन पूरी दक्षता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक संभागीय कमिश्नर जो दिव्यांग होने के बाद भी पिछले 6 माह से अपने दायित्वों का उत्कृष्टतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। सरकार दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का मौका दिये जाने पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जीवन का नाम ही संघर्ष है। इस संघर्ष में विजयी होने के लिये सरकार सदैव ही दिव्यांगजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने दिव्यांगों और महिलाओं के लिये शासकीय सेवा में आरक्षण नियमों पर भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कहा कि पूरे देश में मध्यप्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है, जिसने महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। इसके अलावा आजीविका के लिये प्रोत्साहन और मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के 470 दिव्यांगजनों को लेपटॉप, मोट्रेट ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किये। दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए उन्हें आत्म-सम्मान से जीवन-यापन करने के लिए राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार की एडिप योजना तथा अवंतिका गैस एजेन्सी के सीएसआर के साथ भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से इंदौर जिले के 155 दिव्यांगजनों को मोट्रेट ट्राईसाइकल, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 81 छात्र/छात्राओं को लैपटॉप, 6 दम्पतियों को मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता, 130 दिव्यांग वृद्धजनों को डिजीटल श्रवणयंत्र, 99 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, सी.पी.वेयर, बैशाखी और कैलीपर्स दिये गये। जिले के कुल 470 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 33 लाख रूपये की सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रारंभ किये गए सशक्त दिव्यांग रोजगार पोर्टल के माध्यम से चयनित पाँच दिव्यांगजनों को नियुक्ति-पत्र भी सौंपे गये। आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिव्यांगजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मनोज पटेल, महेन्द्र हार्डिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, गौरव रणदीवे, चिंटू वर्मा सहित जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और नागरिक मौजूद थे।  

तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास, ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने में अग्रणी

भोपाल. मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने डिजिटल कार्यप्रणाली में 100 प्रतिशत ई-ऑफिस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सचिव रघुराज राजेंद्रन ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली में अब मंत्री स्तर तक सभी फाइलें और दस्तावेज डिजिटल प्रारूप में संचालित होंगे, जिससे कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी और भी गति आएगी। इसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 जनवरी 2025 से मंत्रालय में मैनुअल फाइलों का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। ई-ऑफिस प्रणाली के लागू हो जाने से कागज की खपत में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। सरकार की यह पहल राज्य में न केवल आधुनिक प्रशासनिक बदलाव लाएगी, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। ई-ऑफिस प्रणाली से फाइलों की डिजिटल रूप में निगरानी की जाएगी, जिससे कार्य में देरी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। इस प्रणाली के लागू होने से मंत्रालय स्तर पर फाइलों का संचालन अधिक सुगम और तेज़ होगा। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने यह पहल कर अन्य विभागों के लिए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे राज्य में कागज के उपयोग में भारी कमी आएगी। ई-ऑफिस प्रणाली को तीन चरणों में लागू किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में मंत्रालय स्तर पर 1 जनवरी से कार्यान्वयन होगा, दूसरे चरण में संचालनालयों में, और तीसरे चरण में जिलों में इसे अपनाया जाएगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि इस नई प्रणाली को सुगमता से अपनाया जा सके। तकनीकी शिक्षा विभाग की यह पहल न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्पूर्ण कदम है।

“प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए 10 नवम्बर तक होंगे आवेदन

भोपाल. “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत आधिकारिक पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in पर 10 नवंबर 2024 तक पंजीयन कर सकेंगे। “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” के लिए जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें पहले पोर्टल पर ऑनलाइन एक प्रोफाइल बनाकर आवेदन करना होगा। “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” एवं इसके लाभ “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” केंद्र सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान कर, रोजगार परक बनाना हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के व्यवसायिक वातावरण से अवगत करवाना है, जिससे उन्हें व्यवहारिक कौशल एवं कार्यानुभव प्राप्त करने में सहायता मिले। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक एवं प्रक्रिया के माध्यम से प्रशिक्षण एवं नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा। इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को 5 हजार रुपए प्रतिमाह की स्टाइपेण्ड एवं इंटर्नशिप पूर्ण होने के उपरांत एकमुश्त 6 हजार रुपये राशि प्राप्त होगी। इंटर्नशिप की अवधि 12 माह होगी। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए पात्रता प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऐसे युवा पात्र होंगे, जिनकी आयु 21 से 24 वर्ष के मध्य हो, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं या उससे उच्च हो। ऐसे युवा इंटर्नशिप के लिए अपात्र होंगे, जो पूर्णकालिक रोजगार एवं शिक्षा मे है एवं जिनके परिवार (स्वयं, जीवनसाथी, माता-पिता) के किसी भी सदस्य की आय वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 लाख से अधिक हैं तथा परिवार के सदस्य शासकीय सेवा में है। प्रदेश के इच्छुक पात्र युवा पीएम इंटर्नशिप योजना अंतर्गत पंजीयन लिंक https://pminternship.mca.gov.in पर 10 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार टोल फ्री नंबर 1800116090 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं पंजीयन में सहायता के लिए जिले में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग/पॉलीटेक्निक/आईटीआई संस्थानों में भी संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश के युवा अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध इंटर्नशिप अवसरों के विरुद्ध भी आवेदन कर सकेंगे।

मलाइका अरोड़ा ने अरहान को दी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामानाएं

  मुंबई, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान खान को 22वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मलाइका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बेटे अरहान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ फोटो शेयर किए। अरहान के बचपन की तस्वीरों के साथ उन्होंने बेटे के लिए एक पोस्ट भी लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेबी बॉय मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है।” इंस्टाग्राम पर मलाइका ने कई फोटो शेयर की। पहली फोटो में मलाइका ने अरहान को गले लगाया हुआ है और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। दूसरी में मां-बेटे की जोड़ी पार्क में टहलते हुए नजर आ रही है। तीसरी कुछ तस्वीरों का एक कोलाज है। जिसमें अरहान के बचपन की तस्वीर भी शामिल हैं। एक तस्वीर में वह अपने डॉग के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका के पोस्ट पर बॉलीवुड से उनके दोस्तों ने भी अरहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना, सोफी चौधरी, सीमा सजदेह ने भी अरहान को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक मेरे अरहान।” बेटे अरहान के जन्मदिन पर मलाइका हर साल एक पोस्ट जरूर शेयर करती हैं। जिससे दोनों के बीच अटूट प्यार की झलक देखने को मिलती है। अरहान के 21वें जन्मदिन पर मलाइका ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पोस्ट में मलाइका ने लिखा था, “मेरा बेटा आज 21 साल का हो गया है मैं चाहती हूं कि तुम जितना संभव हो सके उतना अच्छा जीवन जियो। हंसो, खिलखिलाओ, जितना मेहनत करो, उतना ही खेलो। ईमानदार रहो। उन लोगों और चीजों के लिए समय निकालो जिन्हें तुम पसंद करते हो। अच्छी नींद लो और सबसे अच्छे सपने देखो। मलाइका ने आगे लिखा, “हमेशा अपनी मुस्कान बनाए रखो और अपने मजाकिया अंदाज से हमें हंसाना बंद मत करो। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे बेटे। मां तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती है और उसे तुम पर बहुत गर्व है।” बता दें कि अरहान खान मलाइका और अरबाज खान का बेटे हैं। 1997 में शादी करने वाली इस जोड़ी ने 2017 में तलाक ले लिया था। अरबाज ने दिसंबर 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का राजभवन आगमन पर हुआ गरिमामय स्वागत

भोपाल. भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजभवन आगमन पर गरिमामय स्वागत हुआ। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का राजभवन में म.प्र. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत ने आत्मीय स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद भी पधारी हैं। अतिथियों का राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारीगण मौजूद थे।

नेट हाउस से बढ़ी निलेश की नेट इनकम

भोपाल. झाबुआ जिले के मांडन गांव के किसान श्री निलेश पाटीदार अब हर उस किसान के लिए एक प्रेरणा बन गये हैं, जो पारंपरिक खेती में सीमित होकर संघर्ष कर रहे हैं। निलेश के पास 18.750 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जहां वे सालों से पारम्परिक खेती कर रहे थे। लेकिन एक दिन उद्यानिकी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी से मिले सुझाव ने उनकी जिंदगी बदल दी। क्षेत्रीय अधिकारी ने उन्हें पारम्परिक खेती छोड़कर एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत संरक्षित खेती योजना का लाभ लेने और उद्यानिकी खेती अपनाने की सलाह दी। निलेश ने इस दिशा में हौले-हौले कदम बढ़ाये। सफलता भी मिलने लगी। अब बागवानी मिशन से निलेश के जीवन की बगिया में मिशन मोड पर मिठास आ गई है। संरक्षित खेती में पहला कदम : नेटहाउस का निर्माण उद्यानिकी खेती के लाभों को समझते हुए निलेश ने शुरु में एक एकड़ भूमि पर नेटहाउस का निर्माण कराया। पहली ही फसल में उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ। इससे प्रेरित होकर उन्होंने अपनी खेती का दायरा बढ़ाया और धीरे-धीरे 3 और नेट हाउस बनवाये। इस वर्ष उन्होंने 3 एकड़ के नेट हाउस में देशी खीरा और ककड़ी की खेती की। इससे उन्हें 1050 क्विंटल उत्पादन मिला। इस उपज को उन्होंने जयपुर और दिल्ली में 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा, जिससे उन्हें कुल 28 लाख 35 हजार रुपये आय हुई। खेती-बाड़ी का खर्चा निकालने के बाद उन्होंने इस नेट हाउस से करीब 21 लाख 35 हजार रुपये शुद्ध मुनाफा कमाया। अमरूद की खेती में भी मिली सफलता इसके बाद निलेश ने अपने खेत में 4 एकड़ भूमि पर अमरूद के 4000 पौधे लगाए। इससे उन्हें 700 क्विंटल अमरूद का उत्पादन प्राप्त हुआ। उन्होंने उपज को बक्सों में पैकिंग कर दिल्ली में 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा। इससे निलेश को 28 लाख रुपये आय हुई। इस वर्ष पौधों को सहारा देने के लिए लोहे के एंगल और तार के स्ट्रक्चर बनाने में ही उन्होंने 12 लाख रुपये से अधिक पूंजी खर्च की। अमरूद की फसल से निलेश को 16 लाख रुपये शुद्ध मुनाफा हुआ। नई शुरुआत, नई संभावनाएं इन दोनों उद्यानिकी फसलों से निलेश ने कुल 37 लाख रुपये मुनाफा कमाया। इस मुनाफे से उन्होंने एक जेसीबी गाड़ी खरीद ली है और अब खेती के साथ-साथ जेसीबी व्यवसाय से भी अतिरिक्त आय ले रहे हैं। प्रेरणा की मिसाल निलेश की प्रगतिशीलता से न केवल उनके परिवार की जिंदगी बदली, बल्कि उन्होंने अन्य किसानों के सामने भी एक नजीर पेश की है। निलेश कहते हैं कि अगर सभी किसान भाई नये-नये तरीकों और उन्नत खेती तकनीकों को अपनाएं, तो वे भी उनकी तरह अपनी माली हालत मजबूत कर सकते हैं। संरक्षित (उद्यानिकी) खेती पद्धति से समृद्धि कैसे पाई जा सकती है, ये उन्होंने सीख लिया है।

भारत की आजादी के अंतिम क्षणों की कहानी कहता है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का ट्रेलर

मुंबई,  आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का ट्रेलर सामने आया है। यह भारत की स्वतंत्रता के अंतिम क्षणों में क्या हुआ इसकी एक झलक दिखाता है। यह सीरीज मजबूत ऐतिहासिक कहानी कहने का दावा करती है। ट्रेलर की शुरुआत ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली द्वारा भारत की स्वतंत्रता की घोषणा से होती है। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना जैसी शख्सियतें कैसे भविष्य को लेकर उधेड़बुन में उलझी रहती हैं इसे दिखाने की कोशिश की गई है। इसके बाद इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे जिन्ना की ओर से एक अलग देश पाकिस्तान के निर्माण की मांग उठती है। तो दूसरी तरफ ब्रिटिश अधिकारी भारत को आजाद करने और भारत-पाकिस्तान को बांटने की रणनीति बना रहे हैं। श्रृंखला में सिद्धांत गुप्ता ने जवाहरलाल नेहरू, चिराग वोहरा ने महात्मा गांधी, राजेंद्र चावला ने सरदार वल्लभभाई पटेल, आरिफ जकारिया ने मोहम्मद अली जिन्ना, इरा दुबे ने फातिमा जिन्ना, मलिष्का मेंडोंसा ने सरोजिनी नायडू, राजेश कुमार ने लियाकत अली खान, केसी शंकर ने वीपी मेनन, ल्यूक मैकगिबनी ने लॉर्ड लुईस माउंटबेटन, कॉर्डेलिया बुगेजा ने लेडी एडविना माउंटबेटन, एलिस्टेयर फिनले ने आर्चीबाल्ड वेवेल, एंड्रयू कुल्लुम ने क्लेमेंट एटली, रिचर्ड टेवरसन ने सिरिल रैडक्लिफ के किरदार अदा किए हैं। स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फ्रीडम एट मिडनाइट में पर्दे के पीछे एक शानदार टीम काम कर रही है। निखिल आडवाणी ने निर्देशक के रूप में जिम्मेदारी निभाई है, जबकि कहानी को अभिनंदन गुप्ता, अद्वितिया करेंग दास, गुंडीप कौर, दिव्य निधि शर्मा, रेवंत साराभाई और एथन टेलर सहित एक प्रतिभाशाली टीम ने लिखा है। यह सीरीज लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपियर की इसी नाम की किताब पर आधारित है। ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ 15 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है।

इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से अधिक दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजा जाएगा

इंदौर  इंदौर नगर निगम के एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह काम दिल्ली की एक कंपनी करेगी। नगर निगम इस काम के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च करेगा। काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है। काम पूरा होने के बाद दस्तावेजों के लिए आमजन को नगर निगम के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एक क्लिक पर दस्तावेज सामने आ जाएंगे। गौरतलब है कि नगर निगम पिछले लंबे समय से दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजने की तैयारी चल रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट में इसकी घोषणा भी थी। पिछले दिनों नगर निगम ने इस संबंध में टेंडर जारी किए थे। इसके बाद दिल्ली की न्यूजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी लिमिटेड नामक कंपनी को दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम सौंपा गया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को निगम के दस्तावेजों को डिजिटल फार्मेट में तैयार करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। कंपनी आज से यह काम शुरू कर देगी। आमजन को सुविधा मिलेगी, चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन से आमजन को सुविधा होगी। उन्हें दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पडेंगे। बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे। बजट में की थी घोषणा शनिवार से निगम के दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम शुरू हो जाएगा। दिल्ली की कंपनी को काम पूरा करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। महापौर ने दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन की घोषणा निगम बजट में की थी। – राजेश उदावत, प्रौद्योगिकी एवं आईटी समिति, प्रभारी नगर निगम इंदौर डेढ़ करोड़ की लागत से होगा रेडिसन चौराहे का सुंदरीकरण इंदौर नगर निगम करीब डेढ करोड़ रुपये की लागत से रेडिसन चौराहा का सुंदरीकरण करेगा। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को विधायक रमेश मेंदोला और राठौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ रेडिसन चौराहा के सुंदरीकरण कार्य व विकास कार्यो के संबंध में निरीक्षण भी किया। राठौर ने बताया कि सुंदरीकरण के तहत रेडिसन चौराहा पर हीरोस के म्यूनरल के साथ ही स्वच्छता माडल भी लगाया जाएगा। इसके साथ शहीद हरिसिंह नलवा की प्रतिमा भी चौराहे के पास लगाई जाएगी। मेंदोला और राठौर ने सुंदरीकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं मनीषा कोईराला

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला वेबसीरीज हीरामंडी को बेहद खास मानती हैं। मनीषा कोइराला ने इस साल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम किया है। मनीषा कोईराला ने वेबसीरीज हीरामंडी में अपने निभाये किरदार के जरिये दर्शकों का दिल जीत लिया। मनीषा अब ‘हीरामंडी-2’ में काम करती नजर आयेंगी। मनीषा कोइराला ने कहा, हीरामंडी 2 मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा। दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं, इसके बाद ही वह ‘हीरामंडी-2′ पर काम करेंगे।कैंसर से ठीक होने के बाद मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे काम करने और बेहतरीन किरदार करने का मौका मिल रहा है। मुझे अच्छे निर्देशकों के साथ भी काम करने का मौका मिला है। अब मैं चाहती हूं कि अभिनय में नए आयाम तलाश करूं। मैं चुनौती स्वीकार करना चाहती हूं। साइड रोल करने के लिए मैं उत्सुक नहीं हूं।’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी पर मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति एवं अध्यात्म की प्रतीक गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की मंगलकामना दी है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जगत का कल्याण करने वाली गौमाता से विश्वमांगल्य की प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर गौमाता की सेवा एवं गौ-वंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet