LATEST NEWS

चार हाथियों के दल और 100 वनकर्मियों की मदद से किया दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू

उमरिया मध्य प्रदेश में उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो दिन से भटक रहे हाथी के बच्चे का आज रेस्क्यू किया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग की टीम शामिल थी। जिनके चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर आज सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू हुआ। अब हाथी शावक को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। दरअसल, 10 हाथियों की मौत के बाद कल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शावक देखा गया था। जिसके बाद से आसपास के गांवों और वन विभाग को सतर्क किया गया। बताया जा रहा था कि यह शावक उन 10 हाथियों में से ही किसी का है, जिनकी मौत हुई है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने धान के खेत में रात भर पहरा दिया। इसके बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, कटनी और उमरिया वन विभाग के चार हाथियों के दल और करीब 100 वन कर्मियों ने मिलकर सुबह करीब 11:00 बजे हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया। अब हाथी के बच्चे को पिकअप वाहन के माध्यम से बांधवगढ़ ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, हाथी के बच्चे की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। बच्चा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है या फिर छत्तीसगढ़ से आए झुंड से बिछड़ गया इसकी जांच की जाएगी।

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक Scholarship Scheme पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के मध्यप्रदेश ट्राइवल अफेयर्स एण्ड शड्यूल कॉस्ट वेलफेयर ऑटोमेशन सिस्टम (एमपीटीएएएस) पोर्टल पर नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त, सौरभ सुमन ने नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी देते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए है। आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सुमन ने विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वह अपने जिले की संबंधित संस्थाओं को नवीनीकरण आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की विधिवत सूचना दे और पात्र विधार्थियों के आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें।  

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण के लिए है खुला

नई दिल्ली प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पोर्टल युवाओं के लिए 10 नवंबर 2024 तक पंजीकरण के लिए खुला है। इच्छुक और योग्य अभ्यकर्थी इस योजना के लिए अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/login पर 10 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। वित्तन मंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 21-24 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। युवाओं के लिए यह पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण के लिए खुला हुआ है। योजना के तहत भारत की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के मुताबिक लगभग 800 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस योजना की शुरुआत 2 दिसंबर से पायलट प्रोजेक्ट्सु के तहत इंटर्नशिप के लिए होगी। इस योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में की थी। इस योजना को कॉर्पोरेट मंत्रालय के विकसित पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in/login/डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीएमइंटर्नशि.एमसीए.जीओवी.आईएन के जरिए लागू किया गया है। इसके तहत अभी 280 कंपनियों की ओर से 1,27,000 इंटर्नशिप के ऑफर दिए हैं। इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के लिए सवा लाख युवाओं को इंटर्नशिप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए योजना के तहत 25 नवंबर से चयनित युवाओं को ऑफर लेटर भेजा जाएगा, जबकि 2 दिसंबर से चुने गए युवाओं की इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इसके तहत देश के उन सभी नागरिकों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है और वर्तमान में बेरोजगार हैं। योजना के तहत प्रशिक्षु को 12 महीने तक 5 हजार रुपये मासिक वित्तीय सहायता और 6 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जाएगा। ये योजना 12 महीनों के लिए भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने और सर्वश्रेष्ठ से सीखने का अवसर प्रदान करेगी।  

प्रियंका सिंह, काजल त्रिपाठी का छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ रिलीज

मुंबई, गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ रिलीज हो गया है। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत को प्रियंका सिंह ने भक्ति भाव में गाया है। इस गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी छठव्रती के रूप में दिख रही है, जो भारतीय लुक में सभी का मन मोह रही है। वह छठ पूजा की तैयारी करते हुए सभी को बहुत प्यारी लग रही है। उनके पति के रूप में अवनीश आर्य भी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं। पति-पत्नी की छठ पूजा करने की तालमेल बड़ा मनभावन लग रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत छठ गीत ‘चला पिया देवे अरघिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है,जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स मास्टर अंकित अहीर, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।  

मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में आयोजित किया जाएगा

भोपाल  मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी। यह छठा सम्मेलन होगा, जिसमें देश भर के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक मुख्यमंत्री से आमने-सामने मिलेंगे और मध्यप्रदेश के किसी विशेष क्षेत्र के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए जाएंगे। जबलपुर में हुआ था पहला सम्मेलन पहला सम्मेलन जबलपुर में हुआ था, जो मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र का केंद्र है। इसके बाद इंदौर और उज्जैन (मालवा-निमाड़ क्षेत्र), फिर सागर (बुंदेलखंड क्षेत्र) और आखिरी सम्मेलन रीवा में हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सम्मेलनों का कॉन्सेप्ट शुरू किया है। संभावना है कि इससे राज्य की आर्थिक वृद्धि और रोजगार में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। क्या होता है सम्मेलन में इन सम्मेलनों के दौरान, राज्य सरकार ने व्यवसाय के लिए अपनी नीतियों पर प्रकाश डाला। इसमें मध्य प्रदेश में उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए आकर्षित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराना शामिल है। रीवा में मिले था 31 हजार करोड़ के निवेश के प्रपोजल मुख्यमंत्री ने पहले कहा कि फेस टू फेस बैठकों से उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं देने में आने वाली कठिनाई या किसी भी परेशानी का तुरंत समाधान करने में मदद मिलती है। 23 अक्टूबर को रीवा में आयोजित पिछले सम्मेलन में, राज्य सरकार को 31,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इन निवेशों से पूरे राज्य में 28,000 से अधिक रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। ये रहे थे प्रमुख निवेश प्रमुख निवेश प्रस्ताव श्री सिद्धार्थ इंफ्राटेक (ग्रीनको) द्वारा अक्षय ऊर्जा के लिए 12,800 करोड़ रुपये, ऋत्विक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पन्ना में अक्षय ऊर्जा के लिए 4,000 करोड़ रुपये और पतंजलि आयुर्वेद द्वारा वेलनेस और खाद्य प्रसंस्करण में 1,000 करोड़ रुपये के थे। इसके अतिरिक्त, अल्ट्राटेक सीमेंट ने 1000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा। मैहर में 3,000 करोड़ रुपये की सीमेंट इकाई और अडानी समूह की महान एनर्जीन लिमिटेड ने सिंगरौली जिले में कोयला ब्लॉक के लिए 2,528 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई है।

केबीसी 16 में, अमिताभ बच्चन ने नैनीताल बोर्डिंग के दिनों को याद किया

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के शो कौन बनेगा करोड़ृपति (केबीसी) मेंअपने नैनीताल बोर्डिंग के दिनों को याद किया है। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर, लोकप्रिय ज्ञान-आधारित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 में, केबीसी जूनियर्स में 8 से 15 साल के प्रतिभाशाली लिटिल वंडर्स शामिल होंगे। प्रतियोगियों में दिल्ली के भाविक गर्ग भी हैं, जो भले ही 5वीं कक्षा के छात्र हैं लेकिन उनका नज़रिया काफ़ी परिपक्व है और भारत का इतिहास जानने में उनकी गहरी रुचि है। शो के मेज़बान अमिताभ बच्चन ने नन्हें भाविक से कहा, मेरा कंप्यूटर बहुत स्मार्ट है; इसने मुझे बताया कि आपने एक किताब लिखी है।” भाविक ने जवाब दिया कि वह वास्तव में इस पर काम कर रहे हैं, और इसका शीर्षक है हिस्ट्री ऑफ इंडिया। किताब के 86 पेज पूरे हो गये हैं, और जब यह पूरी हो जाएगी, तो उन्होंने इसे प्रकाशित करने और एबी को एक प्रति उपहार में देने की योजना बनाई है। अमिताभ ने भाविक से वादा किया कि वह उनसे इतने प्रेरित हैं कि वह भाविक की किताब की इमेज अपने सोशल मीडिया पर उनके ऑटोग्राफ़ के साथ पोस्ट करेंगे। अमिताभ ने भाविक से बात करते हुए नैनीताल में अपने स्कूली दिनों की पुरानी बातों को भी याद किया। उन्होंने बोर्डिंग स्कूल के रोमांच को याद किया, जहां एक आनजाना सा रोमांच झाड़ियों में छिपे तेंदुए की संभावना के रूप में सामने आया था। उन्होंने याद करते हुए बताया, एक दिन, एक आदमी दौड़ता हुआ आया और चिल्लाया कि एक तेंदुआ दिखाई दिया है। भीड़ में दहशत फैल गई; कुछ लोग डर के मारे हिल-डुल ही नहीं पा रहे थे, जबकि अन्य हॉकी स्टिक और टेनिस रैकेट पकड़कर इस जंगली जानवर को देखने के लिए उत्साहित थे। जब उन्होंने झाड़ियों के पीछे देखा और तेंदुए की पूंछ देखी, तो वे सभी डर गए, और सभी अलग-अलग दिशाओं में भागकर स्कूल वापस चले गए। उनमें से एक लड़का था जो अपनी सेहत संबंधी दिक्कतों के कारण आम तौर पर किनारे ही बैठा रहता था और शायद ही कभी खेलता था, उसे ऐसा न करने की सलाह दी गई थी। लेकिन वह भी तेंदुए को देखने की अपनी इच्छा को रोक नहीं सका। मेरा छोटा भाई उसी स्कूल में जाता था, और वह उस लड़के को देखकर हैरान रह गया, क्योंकि वह लड़का आमतौर पर बहुत शांत रहता था, लेकिन तब वह किसी और की तुलना में बहुत तेज़ दौड़ रहा था। मेरे भाई ने बताया कि उसने अपने पीछे किसी चीज की आवाज़ सुनी और उसे लगा कि तेंदुआ आ गया, लेकिन यह उस लड़के की आवाज़ थी जो तेज़ी से भाग रहा था, जो बचने की सहज प्रवृत्ति से प्रेरित था, जिसने अपनी मेडिकल कंडीशन के बावजूद अपनी स्पीड से सभी को हैरान कर दिया। हमारे स्कूल में ऐसे सब हुआ करता था।  

सर्किल रेट वृद्धि पर क्रेडाई के सक्षम नेतृत्व की प्रभावी पहल, वृद्धि स्थगित, स्थायी समाधान का आश्वासन

भोपाल उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से आज मनोज मीक के नेतृत्व में क्रेडाई के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण उत्पन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। क्रेडाई ने इस वृद्धि से होने वाले दुष्प्रभावों को तथ्यों सहित मंत्री जी के समक्ष रखा और तीन वर्षों के लॉक-इन तथा अन्य उपबंधों को समाप्त करने की अपनी मांग को दृढ़ता से प्रस्तुत किया। माननीय मंत्री जी ने क्रेडाई की चिंताओं को समझते हुए सहमति व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रेडाई सहित सभी प्रमुख जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पहले समाधान निकाला जाए, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि हर वर्ष इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस नीति बनाना आवश्यक है। इस पूरी प्रक्रिया में क्रेडाई को भोपाल के सांसद एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी उल्लेखनीय समर्थन प्राप्त हुआ, जो इस विषय में स्थायी समाधान के लिए सकारात्मक संकेत है। यह क्रेडाई की सक्रिय लोकव्यापी पहल और डेवलपर संस्था के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है, जिसके चलते सरकार सकारात्मक और राहत भरे समाधान की ओर आगे बढ़ी है। क्रेडाई अध्यक्ष का वक्तव्य : “भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण आम जनता और उद्योगों पर जो दबाव बना है, उसके समाधान के लिए क्रेडाई ने एक सक्रिय जनहितकारी पहल के तहत आज उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात की। माननीय मंत्री जी ने हमारे मुद्दों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रेडाई और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक ठोस समाधान निकाला जाए। हम अपने तीन वर्षों के लॉक-इन, सर्किल रेट कम करने और उपबंध समाप्त करने की मांग पर दृढ़ हैं और हमें विश्वास है कि इस दिशा में सकारात्मक और स्थायी समाधान निकलेगा। भोपाल के सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समर्थन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। क्रेडाई भोपाल के विकास और जनहित की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी इसी प्रकार से बनाए रखेगी।”  

सुपर-100 योजना से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मिला प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ने का अवसर

भोपाल प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को श्रेष्ठ व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाये जाने के मकसद से भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंदौर के शासकीय मल्हाआश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आवासीय सुविधा के साथ सुपर-100 योजना का क्रियान्वयन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। योजना में माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चयन परीक्षा के जरिये प्रवेश देने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा-11वीं एवं 12वीं में देश के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल और सीए फाउण्डेशन की प्रतियोगी परीक्षा के लिये 300 छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ कोचिंग दिलाई जा रही है। इसी साल हुई जेईई मेन्स में 50, जेईई एडवांस में 12 तथा नीट में 83 विद्यार्थियों ने कॉउंसलिंग के लिये चयन परीक्षा पास की। इन विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।  

पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का पोस्टर रिलीज

मुंबई, फिल्म पुष्पा: द रूल से अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पुष्पा: द रूल का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है। पुष्पा: द राइज की कामयाबी के बाद, इसका सीक्वल और भी धमाकेदार एक्शन, ड्रामा और इंटेंसिटी के साथ लौटने वाला है। नया पोस्टर इस धमाल की झलक दे रहा है।माइथ्री ऑफिशियल ने काउंटडाउन के साथ एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसका कैप्शन है, #पुष्पा: द रूल के लिए एक महीना बाकी है।खुद को तैयार रखें-साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म एक महीने में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।जल्द होने वाला है ट्रेलर का धमाका। पुष्पा 2: द रूल साल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसे मैश्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें टी-सीरीज़ का म्यूजिक है।  

अल्लू अरविंद प्रस्तुत फिल्म थंडेल 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई, गीता आर्ट्स बैनर के तहत बनी वास द्वारा निर्मित और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म थंडेल 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। युवा सम्राट नागा चैतन्य अभिनीत और चंदू मोंडेती द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म थंडेल अपनी रिलीज के लिए तैयार है। प्रतिष्ठित गीता आर्ट्स बैनर के तहत बनी वास द्वारा निर्मित और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का निर्माण पूरा होने वाला है, और निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। थंडेल 7 फरवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी। रिलीज की तारीख के पोस्टर में मुख्य जोड़ी, नागा चैतन्य और साई पल्लवी के बीच शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो एक सुरम्य समुद्री पृष्ठभूमि पर सेट है। पोस्टर में युगल को एक स्नेही आलिंगन में दर्शाया गया है, जो उनके पात्रों के बीच प्यार के गहरे सागर का संकेत देता है। थंडेल आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के डी माचिलेसम गांव में हुई वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, और यह प्यार, एक्शन, ड्रामा और रोमांचकारी क्षणों का एक सम्मोहक मिश्रण पेश करती है। फिल्म थंडेल में नागा चैतन्य और साई पल्लवी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। इसे चंदू मोंडेती ने लिखा और निर्देशित किया है और अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत किया गया है। गीता आर्ट्स के बैनर तले बनी वास द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है, जबकि छायांकन शमदत ने किया है। संपादन का काम नवीन नूली जबकि कला विभाग का नेतृत्व श्रीनागेंद्र तंगला ने किया है।  

सीवरेज परियोजना से 126 करोड़ रूपये लागत की योजना से 75 हजार आबादी का पहुंचेगा फायदा

मंडला में सीवरेज परियोजना प्रगति पर मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य, 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा सीवरेज परियोजना से 126 करोड़ रूपये लागत की योजना से 75 हजार आबादी का पहुंचेगा फायदा भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधीन मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से नर्मदा नदी के तट पर बसे मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने के लिये मंडला में 125 किलोमीटर का सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा चुका है। इस सीवरेज नेटवर्क से 13 हजार से अधिक घरों को जोड़ने की योजना भी समुचित कर ली गई है। मंडला नगर में मल-जल के निस्तार के लिये 9.50 एमएलडी क्षमता के मल-जल शोधन संयंत्र भी बनाये जा रहे हैं। परियोजना की खास बात यह है कि जल शोधन के बाद प्राप्त जल का उपयोग उद्यानिकी, तराई, अग्निशमन जैसे कार्यों में किया जायेगा। इस परियोजना से 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। परियोजना के दस वर्ष के संचालन और संधारण के साथ मंडला सीवरेज परियोजना की लागत लगभग 126 करोड रूपये है। विभाग ने कार्य करने वाली एजेंसी को परियोजना के सभी कार्य तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।  

जबलपुर में स्कॉर्पियों ने स्कूटी को मारी टक्कर, ढाई साल के मासूम को रौंदा

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर से हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर बैठा मासूम 15 फीट उछलकर जमीन पर गिर गया। टक्कर मारने के बाद गाड़ी बैक कर बच्चे को रौंद दिया और स्कूटी पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। यह पूरी घटना उखरी तिराहे के पास की है। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मासूम को कुचला जबलपुर में सामने आए हिट एंड रन के एक सनसनीखेज मामले ने हर किसी को दहला दिया है। दरअसल शहर के उखरी तिराहे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार पति-पत्नी एक तरफ तो पति की गोद में बैठा ढाई साल का मासूम 15 फीट दूर उछल कर जा गिरा। स्कॉर्पियो चला रहे बिगड़ैल रईसजादे ने हादसे को अंजाम देने के बाद मौके पर रुकना भी मुनासिब नहीं समझा बल्कि गाड़ी को बैक करते हुए मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता को भी रौंदा मासूम की जिंदगी छीनने के बाद स्कार्पियो सवार कुछ ही दूरी पर सड़क पर गिरे पति-पत्नी और उनकी गाड़ी को भी बेरहमी से रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस सनसनीखेज हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर स्कार्पियो सवार मासूम को कुचलते हुए और उसके बाद गाड़ी को बैक कर दोबारा रौंदते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जबलपुर के तमरहाई इलाके में रहने वाले सौरभ अग्रवाल अपनी पत्नी सुरभि और ढाई साल के बेटे प्रणीत के साथ दीनदयाल चौक के रास्ते से उखरी तिराहे की ओर जा रहे थे। पति पत्नी को आई चोट मंगलवार की रात करीब 2 बजे जैसे ही तीनों उखरी तिराहे पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले कलर की स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त स्कूटी गाड़ी सौरभ अग्रवाल की पत्नी सुरभि चल रही थी। हादसे के बाद अंधेरे में मासूम को ढूंढ कर माता-पिता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सौरभ और उनकी पत्नी सुरभि को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें पहुंची है। शव रखकर किया प्रदर्शन इस हादसे से स्थानीय लोग काफी गुस्से में है। उन्होंने शव को कोतवाली थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। मासूम के शव को थाने के सामने रखकर काफी देर तक स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहे। लोगों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैकड़ो की तादाद में कोतवाली थाने के सामने जमा हुए लोग पुलिस को भेंट करने के लिए “चूड़ियां” भी लेकर आए। फिलहाल पुलिस ने हिट एंड रन हादसे को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है और दावा किया जा रहा है कि आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

मोहन भागवत ने कराया समाज में समरसता लाने का दायित्व बोध, आरोग्य धाम में करवाई पंचकर्म चिकित्सा

सतना  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस सामाजिक समरसता के लिए काम करता है और इस अवधारणा से बाहर निकलना होगा कि संगठन केवल हिंदुओं और मनुवादियों के लिए है। अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत  मध्यप्रदेश के सतना जिले के पवित्र नगर चित्रकूट पहुंचे भागवत प्रांत के संघ चालक वर्ग सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संघ संचालकों का दायित्व है कि वे समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर करें और सामाजिक समरसता कायम करने के लिये कार्य करें। भागवत ने संघ चालकों को दायित्व बोध कराते हुये कहा कि चूंकि समाज में संघ चालक ही संघटन के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करते है, इसलिये समाज उन्हें आशा भरी नजरों से देखता है। उन्होंने कहा कि इस अवधारणा से बाहर निकलना होगा कि संघ केवल हिन्दुओं और मनुवादियों के लिये है।  संघ चालक समाज में संघ के प्रतिनिधि संघ प्रमुख डॉ भागवत ने संघ चालकों के दायित्व पर कहा कि संघ चालक समाज में संघ के प्रतिनिधि होते हैं। समाज में लोग उनकी ओर आशा भरी दृष्टि से देखते हैं। समाज में उनकी स्वीकार्यता हो इसके लिए संघ चालक को दृष्टिकोण रखना पड़ेगा। समाज के हित में ऐसे कार्यों में अग्रणी भूमिका में रहना होगा जो समाज को प्रेरणा देते हैं। संघ चालकों को दिए गए इस उद्बोधन को संघ के विस्तार की कड़ी के रूप में लिया गया है, जो संघ का समरसता के भाव में सभी वर्गों के साथ हिन्दुत्व को एकजुट कर आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास है। सामाजिक विषमता पर समरसता उद्बोधन सत्र के बाद अगले सत्र में सामाजिक समरसता पर गंभीर मंथन किया गया। इसमें रमेश पतंगे की किताब मैं, मनु और संघ पर चर्चा हुई। समाज की विषमता को दूर करते हुए सामाजिक समरसता पर आगे बढ़ने और समाज को जोड़ने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर बल दिया गया। इसके लिए जिला स्तर पर गोष्ठियां कर वैचारिक विस्तार की दिशा पर काम करने की बात सामने आई। यह कहा गया कि संघ में जाति भाव और अश्पृश्यता की जगह नहीं है। हमें बंटना नहीं है। इस बात पर बल दिया गया कि समाज में इस भ्रांति को दूर किया जाए कि संघ सवर्णों और मनुवादियो का है। बंटेंगे तो नुकसान होगा लिहाजा इक्कठे रहने के भाव को समाज में लाया जाए। इस दौरान बनारस और दरभंगा दंगों पर भी चर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि संघ ने अपने लोगों की किस तरह से मदद की। तय किया गया कि हिन्दुत्व को एकजुट करने जिला स्तर पर तेजी से पहल की जाए। इस दौरान अपेक्षितों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की भी जानकारी ली गई। लगभग 10 लोग अनुपस्थित रहे जिनकी जानकारी प्राप्त की गई। परिवार के साथ पहुंचे कई संघ चालक इस बार के वर्ग में एक नया प्रयोग देखने को मिला। पंच परिवर्तन से जुड़ेबिन्दुओं को लेकर कई संघ चालक अपने परिवार के साथ चित्रकूट पहुंचे। हालांकि परिवार जन वर्ग की बैठकों में शामिल नहीं हुए लेकिन महिलाओं को आस-पास के गांवों का भ्रमण करवाया गया। बताया गया कि इसके पीछे महिलाओं को संघ के वर्ग की व्यवस्था से अवगत करवाना है। संघ प्रमुख ने करवाया पंचकर्म संघ प्रमुख डॉ भागवत प्रात: साढे तीन बजे कर्वी धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वे आरोग्यधाम परिसर के वैदेही भवन पहुंचे। यहां विश्राम के बाद वे 5 बजे से 8 बजे तक तीन घंटे आरोग्यधाम के आयुर्वेद भवन में पंचकर्म चिकित्सा करवाई। पहले दिन उन्होंने एक सत्र में ही सहभागिता निभाई।

बालाघाट के अस्पताल में 72 घंटे के अंदर ही अस्पताल में हुए 6 जुड़वा बच्चों के जन्म, डॉक्टर्स ने कहा कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं

बालाघाट मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में नौ महिलाओं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ये घटना 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच हुई। सभी जुड़वा बच्चों में एक लड़का और एक लड़की थी। इसे लोग कुदरत का करिश्मा ही मान रहे हैं। इससे पहले अस्पताल में कभी ऐसा नहीं हुआ है। वहीं, जन्म के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हैं। 30 साल के करियर में पहली बार हो रहा ऐसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर निलेश जैन ने बताया कि उनके 30 साल के करियर में उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने इसे अपने जीवनकाल की अनोखी घटना बताया है। डॉक्टर जैन ने कहा कि मैंने अपने करियर में इतने सारे जुड़वा बच्चों को एक साथ कभी नहीं देखा। ऐसा लग रहा था मानो वार्ड में जुड़वा बच्चों की बारिश हो रही हो। छह जुड़वा बच्चे तो 72 घंटे में पैदा हुए छह जुड़वाबच्चे तो 72 घंटे के भीतर ही पैदा हुए थे। बाकी के तीन जोड़े उस हफ्ते के अंत तक पैदा हुए। एक बच्ची की मौत कम वजन होने के कारण हो गई लेकिन बाकी सभी बच्चे स्वस्थ हैं। यह दुर्लभ घटना डॉक्टर जैन ने कहा कि ये वाकई एक दुर्लभ घटना है और इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है। यह कुदरत का करिश्मा है। उन्होंने कहा कि मैं SNCU यूनिट में सभी बेड पर जुड़वा बच्चों को देखना कभी नहीं भूलूंगा। अलग-अलग गांवों की हैं महिलाएं सभी महिलाएं जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, जिले के अलग-अलग गांवों से हैं। जिस बच्ची की मौत हुई उसके माता-पिता अपने बेटे को लेकर अपने गांव चले गए हैं। बाकी सभी बच्चों और उनकी माताओं को अस्पताल में ही रखा गया है, जहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह खबर नक्सल प्रभावित बालाघाट के लिए बेहद खुशी की बात है। हालांकि किसी भी महिला ने IVF ट्रीटमेंट नहीं करवाई थी।

मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, एक की मौत

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए । जिन्हे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला मैहर के बेरमा गांव का है। जहां दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और हथियार से मारपीट होना शुरू हो गई। घटना में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को जबलपुर रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की आपसी रंजिश के चलते युवक पर लाठी डंडो से हमला किया गया था। जिससे उसकी जान चली गई। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet