LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह को किया संबोधित, कहा- गायों की देखभाल गौ-शालाओं में होंगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में गौ-पालन को बढ़ावा देकर किसानों और गौ-पालकों की आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। शहरों में कांजी हाऊस के स्थान पर गौ-वंश की देशभाल के लिए गौशालाएं प्रारंभ की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 51 हजार से अधिक ग्रामों में दूध का उत्पादन बढ़ाते हुए इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश को पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास है। इसके साथ ही अगली पशुगणना में प्रदेश पहले तीसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने के के समस्त प्रयास भी किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौ-वंश पालन पर क्रेडिट कार्ड देने की पहल की गई है। हमारे किसान भाई और पशुपालक दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा करते हैं। प्रदेश में पहली बार शासन स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य हमारी हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति और गौ-माता के प्रति सम्मान की भावना को सशक्त करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को रवींद्र भवन परिसर भोपाल में राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को गोवर्धन पूजा की बधाई दी। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रवींद्र बहिरंग मंच पर गोवर्धन पूजा समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ किया। दुग्ध सहकारिता क्षेत्र में लौह पुरूष सरदार पटेल के योगदान का किया स्मरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड से अनुबंध कर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई है। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने दुग्ध सहकारिता आंदोलन को गति दी थी। आज “अमूल” के उत्पाद देश-विदेश में लोकप्रिय हैं। मध्यप्रदेश में गुजरात पैटर्न पर दुग्ध सहकारिता क्षेत्र में किसानों और पशुपालकों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दूध, घी और मक्खन के साथ गौ-काष्ठ का भी उपयोग हो रहा है। गोबर से खिलौने और कलाकृतियां तैयार की जा रही हैं। प्रदेश सरकार गौ-पालन को प्रोत्साहित करने के लिए गौ-शाला को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये के अनुदान का निर्णय ले चुकी है। जो पशुपालक 10 या उससे अधिक गायों का पालन करेंगे उन्हें भी विशेष अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत उत्पादन हो रहा है, जिसे 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी गाँव में दुग्ध संघ के माध्यम से गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। प्रारंभ में 11 हजार गाँव में दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का प्रयास है। प्रदेश में इस वर्ष गौ-वंश रक्षा पर्व मनाया जा रहा है। गौ-वध के दोषी को मिलेगा 7 वर्ष का सख्त कारावास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-वंश से समृद्ध प्रदेश में गौ-माता के संरक्षण के लिये समुचित प्रावधान किये जा रहे है। गौ-वध को रोकने के लिये समुचित व्यवस्था की गई है। गौ-वध का दोषी पाये जाने पर 7 वर्ष की सख्त सजा देने का कानूनी प्रावधान है। प्रदेश है गौ-वंश में समृद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश गौ-वंश में समृद्ध है। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 39 लाख गायें हैं। वर्ष 2019 की पशु गणना के अनुसार मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है। हम अगली पशुगणना में देश में प्रथम स्थान पर आने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पालकों को प्रोत्साहन, गौ-वंश संरक्षण के सरकार के प्रयासों और योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा के लिये गौ-एंबुलेंस का संचालन भी किया जा रहा है। शहरों और ग्रामों में अर्थव्यवस्था में भी सहयोगी है गौ-पालन मुख्यमंत्री डॉ. ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश गौ-वंश संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। भारत विश्व में 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। शीघ्र ही भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। ग्रामों में कृषि कार्य के साथ पशुपालन एवं गौ-पालन किसान की आर्थिक समृद्धि में सहयोगी है। शहरों में भी गौपालन से पशुपालक अपनी आय बढ़ा सकते हैं। मध्य प्रदेश इस क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। पशुधन संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य स्तर पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति की प्रतीक भी है, जिससे विश्व में भारत की पहचान है। मानवता का संरक्षण करती है गाय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा को समर्पित इस पर्व से संबंधित यह मान्यता भी है कि भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन क्षेत्र के नागरिकों को आपदाओं से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था। यह घटना भगवान द्वारा उन भक्तों को सुरक्षा देने का भी प्रतीक है, जो उनकी शरण में आते हैं। गोवर्धन पूजा में अन्न का पर्वत बनाया जाता है, इसे अन्नकूट कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के गायों के प्रति प्रेम से ही उनका नाम गोपाल हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व के हर देश में गौपालन देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में मालवी गाय विशिष्ट है। गाय माँ के समान है, वह सृष्टि की जननी भी मानी गई है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना के बाद सर्वप्रथम गाय को ही पृथ्वी पर भेजा था। गाय माँ लक्ष्मी का भी स्वरूप है और इसे कामधेनु भी माना जाता है। गाय के दूध में जो पोषक तत्व हैं, वह अन्य दुधारू पशुओं के दूध में नहीं है। इस तरह गाय कई रूपों में मानवता का संरक्षण करती है। शहरों में प्रारंभ होंगी बड़ी गौ-शालाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौपालन एवं गौ संरक्षण के कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर जैसे शहरों में जहाँ हजारों की संख्या में गौ-वंश है, बड़ी गौशालाएँ प्रारंभ की जायेगी। शहरों की गौशालाओं में 5 हजार से लेकर 10 हजार तक गौवंश को रखने की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 में पशुधन संरक्षण और पशुपालन गतिविधियों के लिए 590 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान किया … Read more

‘दिलबर’ गाने के मेकर्स पर नोरा फतेही ने लगाए आरोप, बोलीं- छोटा ब्लाउज दिया..

मुंबई नोरा फतेही कई पॉपुलर हिंदी फिल्मों में अपने डांस सीक्वेंस के लिए जानी जाती हैं। नोरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में दिलबर गाने की शूटिंग करने से इनकार कर दिया था। बातचीत के दौरान जब नोरा ने इसके पीछे की वजह बताई तो सभी लोग हैरान रह गए। नोरा ने किए शॉकिंग खुलासे नोरा ने कहा, ‘जब मैं इन दोनों सॉन्ग्स के मेकर्स से मिली, तो पहली बात जो मैंने कही वो यह थी कि देखो, हम इसे एक आइटम सॉन्ग बना सकते हैं और हम बस इसे हॉट और सेक्सी दिखा सकते हैं और बस कहानी खत्म या हम इसे बदलकर एक डांस सॉन्ग बना सकते हैं। ऐसे में लोगों को अपने परिवार और बच्चों के साथ इसे देखने में अनकंफर्टेबल नहीं होना पड़ेगा। वो इसे देख सकते हैं और कह सकते हैं, ‘ओह, यह कौन सी डांस स्टाइल है? हुक स्टेप को देखो, यह पागलपन है, हम ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं’। ऐसे सॉन्ग्स में नजर आने वाली ज्यादातर लड़कियां थोड़ी स्किन दिखाना चाहती हैं और फिर धूम मचाना चाहती हैं।’ नोरा ने इस वजह से सॉन्ग शूट करने से किया मना नोरा ने आगे कहा, ‘आपको वास्तव में कोरियोग्राफी के साथ खुद को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरी यह जरूरत थी कि यह कोरियोग्राफी पर भारी होनी चाहिए। जब वो मेरे लिए ब्लाउज लेकर आए, तो वो बहुत छोटा था। ऐसे में मैंने हाथ खड़े कर लिए कि ऐसा नहीं हो पाएगा। मैंने कहा, ‘मैं इसे नहीं पहन सकती। मैं समझ गई कि यह एक सेक्सी सॉन्ग है, हम सभी स्वाभाविक रूप से सेक्सी हैं, लेकिन हमें इसके बारे में अश्लील होने की जरूरत नहीं है’। फिर सुबह, जब हम गाना शूट करने वाले थे तो उन्होंने मेरे लिए एक नया ब्लाउज बनावाया। कुछ लोगों के लिए, यह अभी भी सेक्सी होगा, लेकिन मेरे लिए, वो मुझे जो देने जा रहे थे उसकी तुलना में यह वही था, जिसमें मैं कंफर्टेबल थी।’ आपको बता दें नोरा को आखिरी बार कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका में देखा गया था। वहीं वो जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म ‘मटका’ के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करेंगी, जिसमें उनके साथ वरुण तेज और मीनाक्षी चौधरी होंगे।

नागरिकों को आसानी से प्राप्त हो रहा पासपोर्ट, अब तक में बने 2043 पासपोर्ट

शहडोल संभागीय मुख्यालय शहडोल में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से लोगों को पासपोर्ट बनवाने में काफी सहूलियत हो रही है।  अब शहडोल संभाग के अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, जैसे अन्य क्षेत्रों के नागरिक बिना लंबी दूरी तय किए और बिना समय बर्बाद किए, अपने पासपोर्ट संबंधी कार्य पूरे आसानी से करवा रहेें है। पासपोर्ट कार्यालय का उद्देश्य केवल पासपोर्ट जारी करना नहीं है, बल्कि नागरिकों को एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें। पासपोर्ट कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 मार्च से अब तक की अवधि में 2043 पासपोर्ट बनाए गए है। साथ ही पासपोर्ट हेतु दस्तावेज पेपरलेस है और तत्काल पार्सपोर्ट की जरूरत होने पर 24 घंटे के भीतर पासपोर्ट प्रदान किया जाता है।     गौरतलब है कि संभागीय मुख्यालय शहडोल में पासपोर्ट खुल जाने से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया व समीपवर्ती आमजनों को आवागमन में सुगमता हो रही है तथा पासपोर्ट खुल जाने से भोपाल, जबलपुर का चक्कर नही लगाना पड़ता है।

पूर्व गृहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव ने 80 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली.

भोपाल मध्य प्रदेश के गृहमंत्री रहे कांग्रेस के सीनियर नेता कैप्टन जयपाल सिंह जूदेव का निधन हो गया है. जयपाल सिंह की उम्र 80 वर्ष थी. शनिवार (2 नंवबर) की सुबह करीब 7.00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. जयपाल सिंह जूदेव के निधन की खबर के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुख्यमंत्री निवास में हुई गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री निवास में हुई गोवर्धन पूजा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास स्थित गौशाला में विधि-विधान और मंत्र उच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा कर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन की प्रार्थना की। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सनातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन स्तर पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा काफी प्राचीन है। गोवर्धन एवं गाय की पूजा प्रतीक रूप में होती है। वास्तव में यह प्रकृति की पूजा का भी पर्व है। लोक जीवन में गोवर्धन पूजा की समृद्ध परंपरा है जिससे युवा पीढ़ी को अवगत करवाने की दिशा में भी इस वर्ष शासन द्वारा विशेष प्रयास किए गए। गौ-शाला में गायों के साथ गुजारा समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोवर्धन पूजा के बाद मुख्यमंत्री निवास स्थित गौ-शाला की गायों के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने गायों को स्नेह पूर्वक दुलारा और उन्हें गुड़ एवं मिष्ठान इत्यादि स्वयं खिलाया।

महिला मित्र के साथ माता टेकरी आए युवक से मारपीट, युवती के भाई को गिरफ्तार

इंदौर इंदौर से मुस्लिम महिला दोस्त के साथ देवास माता टेकरी से दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ लड़की के भाई सहित अन्य लड़कों ने जमकर मारपीट की। उसे पहले शिप्रा ब्रिज के पास रोका। यहां मारपीट कर उसे नकाब पहनाकर देवास तरफ ले गए।  युवक विवेक लोधवाल द्वारा देवास की औद्योगिक थाना पुलिस को की गई शिकायत बताया गया कि वो बाइक से अपनी दोस्त अलीशा खान के साथ देवास में माता टेकरी के दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते वक्त क्षिप्रा ब्रिज पर अलीशा के भाई साहिल खान और उसके दोस्त सैफ अली ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों उससे आईडी कार्ड मांगने लगे। इस पर विवेक ने बताया कि उसके पास आईडी कार्ड नहीं है। इसके बाद वो दोनों नाम पूछने लगा, जब युवक ने अपना नाम विवेक बताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके मुंह पर एक काला कपड़ा भी ढंक दिया। बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए इसके बाद विवेक को बाइक पर बैठाकर दूसरी जगह ले गए। वहां अरबाज और आसिफ भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और धमकी दी कि अगली बार अलीशा के साथ दिखा तो जान से मार देंगे। मारपीट के बाद आरोपित विवेक को वापस क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ गए। विवेक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवार को दी। अलीशा कहां गई उसे नहीं पता विवेक द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार घटना के वक्त अलीशा अपनी मां को फोन कर भाई से बात करवा रही थी, लेकिन साहिल ने उसका फोन छीन लिया। घटना के बाद अलीशा को वो कहां ले गए उसे नहीं पता है। जानकारी के मुताबिक अलीशा के विवेक के साथ घूमने पर उसका भाई बहुत नाराज हो गया था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विवेक को जमकर पीटा। इससे विवेक की पीठ पर लाल निशान उभर आए। उन्होंने धमकी दी कि अगली बार बहन के साथ मत दिखना वरना मार दिया जाएगा। मकान में ताला लगाकर तीन आरोपित फरार देवास के औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया घटना के बाद फरियादी युवक इंदौर चला गया था, बाद में रात में थाने आया। जांच में पता चला है कि युवक का अपहरण करने के बाद उसे देवास के मल्हार क्षेत्र में लाया गया था, यहां भी मारपीट की गई। आरोपित साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य आरोपितों के मकान में ताला लगा है, ये परिवार सहित फरार हो गए हैं, इनकी तलाश में टीम लगी है।

सीएम मोहन बोले- पशुधन के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है गोवर्धन पूजा पर्व

भोपाल  प्रदेश की मोहन सरकार गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे उल्लास के साथ मना रही है। इस पर्व के मौके पर शनिवार को राजधानी के रवींद्र भवन में राज्यस्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। सीएम ने रवींद्र भवन परिसर में वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच विधि-विधान पूर्वक भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गोबर से निर्मित “राम दरबार” भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, लखन पटेल, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वामी अच्युतानंद और गोसंरक्षण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले स्वामी हरिओमानंद भी विशेष रूप से उपस्थित थे।इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोसेवा करने वाले 10 श्रेष्ठ गोपालकों का सम्मान भी किया। गोवर्धन पूजा से शुरू होती है किसानों की दिवाली इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के मंच से अपने संबोधन में कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हमारे किसानों की दीपावली तो गोवर्धन पूजा से ही प्रारंभ होती है। फसलों का उत्पादन करने के लिए तो किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलता ही है, लेकिन अब गोवंश पालने वालों को भी क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, ताकि वह गोवंश के पालन के लिए धन का इंतजाम कर सकें। उन्होंने कहा कि 10 से ज्यादा गोवंश पालने वालों को विशेष अनुदान दिया जाएगा। हमने फैसला किया है कि नगर निगम क्षेत्र में 5 हजार से 10000 गोवंश के पालन के लिए जो भी खर्च आएगा, उसका प्रबंधन राज्य सरकार करेगी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर सरकार ने यह भी तय किया है कि आने वाले समय में गोवंश का पालन करने और दुग्ध उत्पादन करने वालों को बोनस भी दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने गुजरात के अमूल संस्थान की गतिविधियों का परीक्षण कराया है और इसके साथ ही नेशनल डेयरी बोर्ड के साथ प्रदेश के सभी गांव में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है। पंचगव्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगी कार्यक्रम स्थल पर गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक एवं आर्थिक महत्व पर केन्द्रित इस आयोजन में गोसंस्कृति, परिवेश के प्रदर्शन और स्वास्थ्य आधारित लाभों पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पंचगव्य उत्पाद, गोशिल्प उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद और दैनिक उपयोग के उत्पाद के आर्थिक महत्व को प्रदर्शित किया गया है। सभी जिलों की किसी एक प्रमुख गोशाला में भी गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम हो रहे हैं। सीएम ने की गोसेवा इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज सीएम हाउस में विधिवत पूजा-अर्चना कर गौमाता की सेवा की और उनके प्रति अपने श्रद्धा-भाव को व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” अर्थात् गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। गोवर्धन पूजा का यह पर्व हमें प्रकृति और पशुधन के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।

पति की मौत, अस्पताल ने गर्भवती पत्नी से साफ कराया बेड पर लगा खून, झकझोर देगा डिंडौरी का मामला

डिंडोरी मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से समाज की मानवता शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला उस अस्पताल के बिस्तर को साफ करती हुई दिख रही है जिस पर कुछ समय पहले उसके पति की गोली लगने से मौत हुई थी। मामला डिंडोरी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। घटना गुरुवार को हुई जब जमीन विवाद में चार लोगों को गोली मार दी गई थी। महिला का पति भी इस घटना में घायल हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल का दावा है कि महिला ने खुद ही खून साफ करने की बात कही थी ताकि सबूत इकट्ठा कर सके, लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। जानें क्या है पूरा मामला डिंडोरी के लालपुर गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी गई। मृतकों में पिता और एक बेटा शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक शिवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिवराज की पत्नी रोशनी पांच महीने की गर्भवती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो वायरल वीडियो में रोशनी एक हाथ में खून से सना कपड़ा पकड़े हुए दिख रही है और दूसरे हाथ से टिशू पेपर से बिस्तर साफ कर रही है। यह घटना गदासराय स्वास्थ्य केंद्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का स्वास्थ्य विभाग और समाज के प्रति गुस्सा देखा जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने चंद्रशेखर टेकाम ने सफाई देते हुए बताया कि स्टाफ मौजूद था। महिला को बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जमीन विवाद में घायल दो लोग हमारे केंद्र लाए गए थे। जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी पत्नी ने हमसे कहा कि उसे बिस्तर से खून पोंछने दिया जाए ताकि वह इसका इस्तेमाल सबूत के तौर पर कर सके। उसे बिस्तर साफ करने के लिए नहीं कहा गया था। मुझे महिला या उसके परिवार से कोई शिकायत नहीं मिली है।

दीपावली के अवसर पर राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान पहुंचीं, बनाई जलेबी, लोगों का मुंह मीठा किया

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जलेबी बनाती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जलेबी बनाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों का मुंह भी मीठा कराया. बताया जा रहा है कि बागरी शुक्रवार को सिंहपुर मंडल के मेढ़कानी के दौरे पर पहुंचीं थी. जलेबी का स्वाद चखाया दीपावली के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान जा पहुंचीं. हलवाई जलेबियां तल रहा था. तभी उन्होंने जलेबी बनाने वाला कपड़ा पकड़ लिया और इसके बाद जलेबी बनाने लगीं. जलेबी तलने के बाद उन्होंने अपनी बनाई जलेबी एक महिला और हलवाई को भी चखाई. इसके अलावा कई कार्यकर्ता भी राज्यमंत्री की बनाई गई जलेबी का स्वाद चखा. जिस मेढ़कानी गांव में राज्यमंत्री  बागरी ने जलेबियां तली वह रैगांव विधानसभा का हिस्सा है. प्रतिमा बागरी यहीं से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं और राज्यमंत्री के पद तक पहुंचीं. कुछ दिन पहले सीएम ने बनाई थी चाय राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जलेबी बना कर सुर्खियां बटोरी जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के दो दिनी प्रवास के दौरान चाय बनाते हुए दिखाई दिए थे.चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने एक महिला दुकानदार के आग्रह पर चाय बनाई थी. सीएम मोहन यादव का यह अंदाज खूब वायरल हुआ था.वहीं अब प्रतिमा बागरी भी चर्चा के केंद्र में हैं.

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

भोपाल  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की.  गोवर्धन पूजा के  मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की. मध्य प्रदेश सरकार पुरातन परंपरा से नागरिकों को जोड़ने के लिए लगातर प्रयास कर रही है. इसी के तहत मोहन सरकार ने  पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देश दिए. वहीं आज सीएम ग्वालियर में आदर्श गौशाला में गोवर्धन पूजा करेंगे. हालांकि इससे पहले 1 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि गाय परमात्मा के समान है. यह हमें जीना सिखाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘उज्जैन में 5 हजार, इंदौर में 10 हजार, भोपाल में 10 हजार और ग्वालियर में 9 हजार क्षमता की गौशालाएं निर्मित हो रही हैं. बता दें कि राजधानी भोपाल में मंत्री और जनप्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर गौशाला में गोवर्धन पूजा की. दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे.

हरदा में भीषण हादसा में गई 4 दोस्तों की जान

हरदा हरदा में रात को भीषण हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ रहा तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय कार को टक्कर मारकर पलट गया। पीछे से आ रही बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर हरदा और टिमरनी थाना पुलिस पहुंची। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एक्सीडेंट टिमरनी थाना क्षेत्र के खिड़कीवाला के पास हुआ। पिता की बाइक से हरदा जा रहे थे चारों पुलिस के मुताबिक,  टिमरनी निवासी गौतम और उसका सगा भाई प्रीतम पिता शैलेंद्र कौशल अपने पापा की बाइक हरदा जाने निकले। तभी उसके दो दोस्त जुनैद हुसैन और यशराज मंडलेकर मिल गए। चारों एक बाइक पर बैठकर हरदा जा रहे थे। बाइक के आगे एक कार चल रही थी। तभी डीएपी खाद से भरा ट्रक हरदा से टिमरनी की तरफ जा रहा था। ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने समय कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक पलट गया। हादसे में इनकी हुई दर्दनाक मौत पीछे चल रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में प्रीतम और उसका सगा गौतम, जुनैद हुसैन और यशराज चारों की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद टिमरनी मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। चारों शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाया। तब डेढ़ घंटे बाद जाम खुला। धार: दो बाइकों की टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत धार के बदनावर में शुक्रवार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाप-बेटे सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल है। एक्सीडेंट में नंदराम पिता कैलाश भील (45), पवन पिता नंदराम भील (6) और पीयूष पिता सावन (4) की मौत हुई है। सावन पिता रामा भील (40) और सुखदेव पिता नंदराम (5) की हालत गंभीर है।

भोपाल में शिवलिंग चोरी: सुबह पूजा करने पहुंचे लोग तब चोरी का खुलासा, पुलिस खगांल रही सीसीटीवी

भोपाल राजधानी भोपाल में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग को ही चोरी कर लिया गया है.दिवाली की रात भोपाल में शिवलिंग चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी के अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी में दिवाली की दिन लोगों ने शिवलिंग की पूजा और पीपल के पेड़ के नीचे दिया लगाया, लेकिन अगले दिन सुबह पूजा करने पहुंचे तो शिवलिंग गायब था। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। बताते हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि एफआईआर दर्ज नहीं की है। घटना अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी की है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाले दिनेश रोज घर के बाहर लगे पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग की पूजा करते हैं लेकिन शुक्रवार को जब वो पूजा करने गए तो वहां शिवलिंग नहीं था. इसके बाद पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी गयी और आसपास शिवलिंग ढूंढा गया. काफी देर ढूंढने के बाद जब शिवलिंग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस को लोगों ने बताया कि रात के समय पेड़ के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और यह उन्हीं में से किसी की बदमाशी हो सकती है. फिलहाल पुलिस ने लोगों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. कुछ माह पहले ही झारखंड के साहिबगंज में भी एक मंदिर में चोरी का मामला सामने आया. यहां अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी. बताया जा रहा है कि तीन लोग पूजा के बहाने मंदिर गए थे. इसके बाद उन्होंने अष्टधातु की मूर्ति चुरा ली और भागने लगे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया. लेकिन, वारदात में शामिल उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे.

कार्तिक माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी चार नवंबर को, चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा

उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से कार्तिक-अगहन मास में चार नवंबर को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थ पूजा के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे। इस बार कार्तिक अगहन मास में हरि हर मिलन सहित भगवान महाकाल की पांच सवारी निकलेगी। मंदिर समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया श्रावण-भादौ मास में सवारी निकाले जाने की शुरुआत श्रावण कृष्ण पक्ष के प्रथम सोमवार से होती है। जबकि कार्तिक अगहन मास में सवारियों की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष के पहले सोमवार से होती है। यही कारण है कि कार्तिक-अगहन मास की पहली सवारी कार्तिक शुक्ल तृतीया पर 4 नवंबर को निकलेगी। सवारी के क्रम में कार्तिक मास में दो और अगहन मास में भी दो सवारी निकलेगी। इसके अलावा वैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर भी सवारी गोपाल मंदिर तक आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान महाकाल की कार्तिक मास की दो और अगहन मास में दो सवारी सोमवार को इस बार मंदिर के आंगन से निकलेगी। वहीं एक सवारी वैकुंठ चतुर्दशी पर गोपाल मंदिर तक जाएगी। कार्तिक मास की पहली सवारी 4 नवंबर को सांय 4 बजे मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पर भगवान श्री महाकालेश्वर का मां शिप्रा के जल से पूजन- अभिषेक के पश्चात वापसी में सवारी शिप्रा तट रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद कार्तिक मास की दूसरी सवारी 11 नवंबर को अगहन मास की पहली सवारी 18 नवंबर और दूसरी व क्रम अनुसार चौथी राजसी सवारी 25 नवंबर को निकलेगी। अंतिम राजसी सवारी का रूट बढ़ जाता है। वहीं 14 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से अर्ध रात्रि को प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर तक जाएगी।

भारतीय रेलवे द्वारा छठ और दीपावली पर्व के लिए 7,296 विशेष ट्रेनों का संचालन

भोपाल भारतीय रेलवे ने छठ और दीपावली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 7,296 विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 4,500 से 7,296 की गई है। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे ने 01 नवंबर को 4 विशेष ट्रेनों और 02 नवंबर को 3 विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इसके अतिरिक्त 02 नवंबर को 38 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। रेलवे ने यात्रियों के लिए आरपीएफ द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं और यात्रियों के सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं।

एमपी में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, देखें मौसम विभाग की रिपोर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में नवंबर के दूसरे हफ्ते सर्दी बढ़ेगी। उत्तरी हवाओं के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और दूसरे शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट आएगी। नवंबर के पहले दिन पचमढ़ी सबसे सर्द रहा।  दिवाली के बाद नवंबर का महीना लगते ही मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। बारिश का दौर बंद हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेज होगा,हालांकि, दिन में गर्मी बनी रहेगी। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 नवंबर को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा,तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तेज धूप निकली रहेगी। कहीं भी बारिश या गरज-चमक होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन में हल्की ठंड शुरू हो गई है, तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है, कहीं भी बादल छाने और बारिश के आसार नहीं है। इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिसे तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिसे तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिसे रह सकता है। एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान वर्तमान में पूर्वी असम एवं पश्चिमी असम पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं और पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी होने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान बढ़ा हुआ है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet