LATEST NEWS

सोनी सब के कलाकारों ने धनतेरस के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया

मुंबई, सोनी सब के कलाकारों ने धनतेरस के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। श्रीमद् रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली प्राची बंसल ने कहा, धनतेरस पर, मेरी मां आमतौर पर वह सब कुछ खरीद लेती हैं जो खरीदने की ज़रूरत होती है। लेकिन चूँकि मैं पिछले कुछ समय से अकेली रह रही हूं, इसलिए मैं पूजा करना सुनिश्चित करती हूं। जब भी मुझे शूटिंग से छुट्टी मिलती है, तो मैं अपनी माँ और पिताजी के लिए कुछ खरीदने की कोशिश करती हूं। मैंने वास्तव में अपने लिए कभी कुछ नहीं खरीदा है, और इस साल भी, अगर मुझे समय मिला, तो मैं निश्चित रूप से अपनी माँ के लिए नए बर्तन और सोना खरीदना चाहूँगी। पुष्पा इम्पॉसिबल में दीप्ति की भूमिका निभाने वाली गरिमा परिहार ने कहा, हर धनतेरस पर हम आमतौर पर सोना खरीदकर समृद्धि का स्वागत करते हैं, लेकिन इस साल, मैंने अपनी दिवाली की शुरुआत कुछ अलग और रोमांचक तरीके से करने का फैसला किया है – एक नई कार! यह त्यौहारी सीज़न की एक नई शुरुआत है, और मुझे यकीन है कि यह आगे चलकर एक शानदार सफ़र होने वाला है, शाब्दिक और लक्षण, दोनों तरह से। यहाँ नई परंपराओं को अपनाने और दिवाली के साथ आने वाली सभी खुशियों और उत्सवों का बेसब्री से इंतज़ार है! बादल पे पांव है में शिल्पा खन्ना की भूमिका निभाने वाली मानसी शर्मा ने कहा, इस धनतेरस पर मेरा मानना है कि पूजा के लिए चांदी की थाली खरीदना ज़रूरी है, क्योंकि यह पवित्रता और सौभाग्य लाती है। चांदी का हमारी परंपराओं में एक विशेष स्थान है। अनुष्ठानों में इसका उपयोग करने से आशीर्वाद मिलता है। इस साल मैं अपने कलेक्शन में कुछ अनोखा जोड़ने के लिए उत्साहित हूँ, कुछ ऐसा खास जो न केवल उत्सव का हिस्सा होगा बल्कि मुझे इस त्यौहारी सीज़न की खुशी और सकारात्मकता की याद भी दिलाएगा। ‘बादल पे पांव है’ में पूनम खन्ना की भूमिका निभाने वाली शेफाली राणा ने कहा, धनतेरस त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि हम अपने घरों में समृद्धि और खुशियों का स्वागत करते हैं। प्रवेश द्वार को सजाने के लिए जीवंत रंगोली बनाना, गर्मी और रोशनी लाने वाले दीये जलाना और घर को रंग-बिरंगे तोरणों से सजाना जैसी तैयारियाँ उत्साह और प्रत्याशा से भरी होती हैं। हम नए कपड़े और आभूषण भी खरीदते हैं, खासकर कीमती सोना, जिसे सौभाग्य को आकर्षित करने वाला माना जाता है। घर की सफाई से लेकर पूजा की व्यवस्था करने तक हर छोटा-मोटा काम खुशी और सकारात्मकता की गहरी भावना लेकर आता है, जो आने वाले त्योहारी सीज़न के लिए माहौल तैयार करता है।

आरक्षण और निर्वाचन: आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है

आरक्षण और निर्वाचन: आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है भारत में आज आरक्षण और निर्वाचन दोनों विषयों पर निरंतर बहस जारी है साथ ही दोनों विषयों पर जनता संदेह करती ही रहती है। आज के समय में दोनों विषयों पर चर्चा और विश्वसनीयता बनाना सरकार का पहला कदम होना चाहिए। आरक्षण –देश में आरक्षण कमजोर और भेद भाव और पीढ़ी दर पीढ़ी अस्पर्शता का दंश झेल रहे अनु जाति जन जाति और पिछड़े वर्गों को सामाजिक,आर्थिक, राजनेतिक स्तर पर बराबरी पर लाने के लिए ये व्यवस्था भारतीय संविधान में अंकित किया गया जिससे देश में कमजोर अनु जाति, जन जाति वर्ग को सम्मानजनक जीवन मिल सकें। परंतु समय के साथ साथ इन वर्गों को समान अवसर जरुर मिले पर इसके साथ साथ उनके साथ अत्याचार, भेद भाव, और अन्याय भी बढ़ते गए। आज भी देश में इंसान को इंसान की नज़र से देखने वाले कम है।आज राजनीतिक रूप से भी उचित स्थान इन वर्गों को नहीं मिला। आरक्षण और वर्तमान भारत में 1950 मै जब आरक्षण विधेयक पारित हुआ तो उसके साथ ही अनु जाति जन जाति पिछड़ा वर्ग को शासकीय सेवाओं, राजनीतिक पार्टियों और निर्वाचन क्षेत्रों में ये व्यवस्था लागू हो गई। इसका मुख्य कारण ये रहा की इन वर्गों को देश में कभी समान अवसर नहीं मिले ना ही इन वर्गों का खान पान और रहवास अन्य वर्ग के समान सुखद नहीं रहा आज भी इन वर्गों की बस्तीया टोला, मढिया, हरिजन बस्ती हरिजन वार्ड, आदिवासी मुहल्ला, टीला, मलिन बस्तियों, और गरीब बस्तीयो, के विभिन्न नामों से पुकारी जाती है। इन वर्गों की आबादी में आज भी केवल चुनाव और मुख्य वजह पर ही सरकार की नज़र जाती हैं। परंतु समय के साथ इन वर्गों के अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता की कमी के कारण इसका दुरुपयोग प्रारम्भ हो गया।बड़े ही शर्म की बात है की किसी भी वर्ग का व्यक्ति अनु जाति जन जाति वर्ग का प्रमाण पत्र बनवा कर विधायक, मंत्री, सरपंच, आदि बन जाता है जब तक ये जानकारी लगती है या न्यायलाय द्धारा फर्जी सिद्ध होता है जब तक वो कार्यकाल पूरा कर लेता है। अनेक व्यक्ती सामान्य वर्ग के अनु जाति, जन जाति वर्ग से विवाह देखा कर पति पत्नी के रुप में रहकर इस आरक्षण का लाभ उठा लेते हैं। वास्तविक स्वरूप में बहुत कम पात्र जरुरतमंद लोगों को आरक्षण का लाभ मिल पाता है।आरक्षण के वर्तमान समय में आरक्षण मै महिला वर्ग, दिव्यांगजन भी आरक्षित वर्ग से आउटसोर्स, संविदा, निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा ने इन वर्गों को समान अवसर समान अधिकारो का हनन किया है। भारतीय जनता पार्टी नित सरकार द्वारा 10% EWS आरक्षण देकर वर्ष 2019 मै अनु जाति जन जाति वर्ग को, कही ना कहीं रोका गया है। अनु जाति जन जाति वर्ग पर लागू हित साधन अनु जाति जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के आदेश पर भी जो घटना 2अप्रैल 2018 को प्रदर्शन देश भर में हुआ वो भी एक इस वर्ग को चिंता मत मै किए हैं।आज वर्ष 2024 मै भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अनु जाति जन जाति वर्ग में आरक्षण मै उपवर्गीकरण भी इस वर्ग को आरक्षण से दूर करने को असंकित करता है। आज देश में लेट्रिंग से लेकर कैटरिंग तक सभी जगह निजीकरण ठेकेदारी हावी है। देश में विशेष वर्ग आज भी संपन्न है और ये वर्ग पिछड़े है। आज अमीर और गरीब मै जमीन आसमान का अन्तर हो गया है। देश में एनजीओ, सहकारिता, निजीकरण, और पूंजीवाद हावी है। जिस से इन वर्गों के अधिकारों का निरंतर हनन हो रहा है। निर्वाचन -भारत में निर्वाचन को लोकतंत्र की प्रमुख हिस्सा माना गया है। जिस नागरिक ने भारत में जन्म लिया है वो 18 वर्ष पूर्ण करने पर देश का ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर मतदाता होता है। और 25 वर्ष में प्रत्याशी के रुप में देश में  लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर नागरिक को विशेष अधिकारो को दिए गए हैं जिसमें मतदान भी है। आज देश के लिए एक चिंतनीय विषय बहुत बड़ा है वो है निर्वाचन आयोग के कार्यों पर विश्वयनीयता । महंगे चुनाव, धन आधारित चुनाव मैदान, लोक सभा, विधान सभा में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त और धनवान लोगों का जाना कहीं ना कहीं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाती हैं। EVM जब देश में निर्वाचन के लिए उपयोग में लाई गई थी तब देश में तकनीकी ज्ञान और तकनीक का इतना विकास नहीं हुआ था। आज हर एक दल निर्वाचन आयोग को ईवीएम मशीनों को लेकर लागतार शिकायत दर्ज करता रहता है। इसी प्रकार से वीपीपीटी पर्ची के ईवीएम से मतदान के साथ 100% मिलान की मांग होती रही है। साथ ही पुनः ईवीएम मशीन के मतगणना में लगने वाली 47000 रु प्रति ईवीएम मशीन की राशि कम करने की मांग होती रही है। वैलेट पेपर से चुनावों को कराने की मांग आज के समय में सम्भव भी है क्योंकि आज हमारे पास परिवहन के संसाधन है पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरों जिसे व्यवस्था है जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम है। पारदर्शिता के लिए सभी संसाधन मौजूद है। अब इन निर्वाचन मुद्दों के साथ एक देश एक चुनाव पर भी विचार हो रहा है।  एक देश एक चुनाव क्या ये सही है एक बार वोट दो और जनता 5 साल को फुर्सत। मतलब चुनाव के बाद आप सरकार से सवाल जवाब करे पर वोट रूपी वरदान को नजरंदाज कर। एक देश एक चुनाव के बाद कही एक चरण में मतदान भी लागू ना हो जाए। फिर क्या जब जनता को समझाने में वर्षो लग जाते है फिर एक दिन में चुनाव संपन्न करना कही ना कहीं संदेह के परे है। आज देश में ब्लू टुथ, AI , GPS, ड्रोन जिसे उपकरण चलने लगे हैं आज इलेक्ट्रोल बॉन्ड भी निर्वाचन मै एक रिश्वत भ्रष्टाचार का आधार बनता दिख रहा है। समय रहते हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभों की रक्षा करना ज़रूरी है एवं आधुनिकता के साथ जनता में विश्वास बनाएं रखना सरकार का कर्तव्य है।      हेमन्त आजाद स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार        मध्य प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी ने सरकार में शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ाया, अब चौहान देशभर में सरकार की नई और जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे

भोपाल / नई दिल्ली NDA सरकार में कृषि मंत्री की भूमिका निभा रहे शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ता नजर आ रहा है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत वह देशभर में सरकार की नई और जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी ने एक नई टीम गठित की है, जिसकी कमान चौहान को दी गई है। हाल ही में इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें सचिव स्तर के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए थे।टीम का क्या होगा काम हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्री बनने से पहले मध्य प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे चौहान की अगुवाई में गठित समूह हर महीने समीक्षा बैठक करेगा। यह मीटिंग प्रधानमंत्री कार्यालय में होगी, जहां सभी सरकारी योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में शामिल रहे अधिकारी बताते हैं कि पीएम मोदी ने चौहान को घोषणा किए गए सभी प्रोजेक्ट्स की प्रगति देखने की शक्तियां दे दी हैं। इसके तहत केंद्रीय मंत्री साल 2014 यानी पहली एनडीए सरकार के कार्यकाल से लेकर अब तक घोषित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। हालांकि, सरकार ने इस समूह को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।शिवराज सिंह चौहान को ये जिम्मा खबर है कि चौहान प्रधानमंत्री को पोर्टल पर प्रकाशित सभी योजनाओं, वो परियोजनाएं जिनकी आधारशिला पीएम मोदी की तरफ से रखी गई है, बजट में की गई घोषणाओं, ऐसे कानून जिनपर नियम बनाए जाने बाकी हैं और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करेंगे। अगर किसी प्रोजेक्ट में देरी नजर आती है या वहां मंत्री स्तर पर किसी समर्थन की जरूरत होती है, तो इस संबंध में चौहान संबंधित सचिवों से संपर्क साधेंगे। पहली बैठक हुई खबर है कि 18 अक्टूबर को पीएम कार्यालय में इस समूह की पहली बैठक हो चुकी है, जहां सरकार के सभी सचिव शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी सरकारी योजनाओं के लागू होने में हो रही देरी को लेकर चिंतित हैं और बंद दरवाजों के पीछे होने वाली बैठकों में इस संबंध में सचिवों और PMO के अधिकारियों को बता भी चुके हैं।

छींद वाले दादाजी के नाम सुंदरकांड में हुए 27 भक्तों का सम्मान

भोपाल             प्रत्येक माह के एक शनिवार को आयोजित श्री परशुराम मंदिर शिवाजी नगर भोपाल में एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम श्रृंखला संगीतमय सुंदरकांड 16वें पाठ में सनातन प्रेमी बंधुओ   27 भक्तों का अक्टूबर माह में जन्मदिन होने के कारण पाठ के उपरांत स्वागत सम्मान किया गया जिसमें मुकुंद तिवारी एक उम्र वर्ष भी शामिल थे। डा अनिल भार्गव वायु, बच्चन आचार्य ने बताया कि श्री सुंदरकांड पारिवारिक मंडल विगत 16 पाठों में 576 महानुभावों को सम्मानित कर चुका है। अगला 17 वा पाठ 9 नवंबर के  द्वितीय शनिवार को आयोजित किया जाएगा।   आयोजन में पूर्व मंत्रीद्वय श्री रामा शंकर चौधरी, श्री पी सी शर्मा, डॉ जेपी पालीवाल श्री प्रमोद भार्गव श्री अजय चतुर्वेदी श्री बच्चन आचार्य श्री अमित चतुर्वेदी, श्री हेमंत शर्मा, श्री चंद्रशेखर तिवारी पंडित लेखराज शर्मा, आज्ञाराम चौधरी, संजय शर्मा, श्री दिनेश तिवारी मदन त्रिपाठी श्रीमती देवमणि चतुर्वेदी श्रीमती स्वाति भार्गव श्रीमती संजना विचार श्रीमती जयमाला श्रीमती रानी ठाकुर श्रीमती कमला द्विवेदी श्रीमती सरोज भार्गव श्रीमती दीपा शर्मा श्रीमती अंजना चतुर्वेदी आदि ने उपस्थित होकर दरबार में हाजिरी लगाई।

राज्यपाल पटेल ने शहीद परिजन से आत्मीय मुलाकात कर कहा – प्रदेश की जनता, सरकार, पुलिस और प्रशासन आपके साथ

आमजन के प्रति पुलिस सजग, संवेदनशील और विनम्र रहे : राज्यपाल पटेल राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल पटेल ने शहीद परिजन से आत्मीय मुलाकात कर कहा – प्रदेश की जनता, सरकार, पुलिस और प्रशासन आपके साथ भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस, सशक्त समाज का आधार होती है। पुलिस की सक्रियता और उसका व्यवहार आम आदमी को सुरक्षित महसूस कराता है। आमजन के प्रति पुलिस सजग, संवेदनशील और विनम्र रहे। राज्यपाल पटेल पुलिस स्मृति दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस, समाज का अभिन्न हिस्सा है। पुलिस की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की सोच को फलीभूत करना संभव नहीं है। विकास के लिए समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का वातावरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सब के लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश पुलिस की गणना देश के श्रेष्ठ बलों में की जाती है। प्रदेश पुलिस ने ‘देशभक्ति-जनसेवा’ के सूत्र वाक्य को सार्थक किया है। कर्त्तव्यनिष्ठा के उच्च प्रतिमान के साथ कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बदलती परिस्थितियों में पुलिस स्वयं को निरंतर अपडेट रखे राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी है कि कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए देश-प्रदेश की अखंडता, सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव को बनाए रखें। जनता से समन्वय बनाए रखना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के अनुरूप पुलिस स्वयं को निरंतर अपडेट रखे। राज्यपाल पटेल ने एक ही दिन में सवा लाख पौधे रोपने, सभी जिलों में पुलिस बैंड और महिला थाना की स्थापना, पुलिस परिवारों के लिए 25 हजार मकान बनाने के लक्ष्य एवं 950 महिला ऊर्जा डेस्क की स्थापना जैसे कार्यों के लिए प्रदेश पुलिस की सराहना की। राज्यपाल पटेल को कार्यक्रम में पाल-बेयरर पार्टी द्वारा शहीद जवानों की सम्मान सूची सौंपी गई। पार्टी द्वारा परेड सलामी की समस्त कार्यवाही की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया। उन्होंने 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम इलाकों में हुई भारतीय जवानों के शौर्य और शहादत को नमन् किया। साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस के शहीद जवानों को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और विशिष्टजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा, एडीजी शापू, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेनानिवृत्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।  

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई

“एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में मॉडल स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में “एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल लगातार तीसरी बार टॉप 10 में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की जारी रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई श्रेष्ठ शिक्षण और अन्य गतिविधियों से मिला स्थान भोपाल “एजुकेशन वर्ल्ड” स्कूल रैंकिंग में भोपाल का शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर लगातार तीसरी बार टॉप 10 में जगह बनाकर हैट्रिक लगाने वाला मध्यप्रदेश का पहला एवं एकमात्र स्कूल बना है। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से जारी सरकारी स्कूलों की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल उत्कृष्ट जगह बनाई है। इस वर्ष एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा जारी रैंकिंग में मॉडल स्कूल को सातवां स्थान मिला है। “एजुकेशन वर्ल्ड” शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल स्कूलों की रैंकिंग जारी करता है। यह रैंकिंग विद्यालय के पिछले परीक्षा परिणाम, सांस्कृतिक गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की उपलब्धता एवं उनका आउटपुट, मेंटल-इमोशनल सेवाओं, खेल, अकादमिक गतिविधियों और अन्य आधारों पर की जाती है। इन सभी क्षेत्रों में उपलब्धि के आधार पर पूरे भारत से स्कूल चयनित कर उसके आधार पर निर्धारित मानकों से अंक दिए जाते हैं। स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मार्किंग की जाती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल टीटी नगर, भोपाल लगातार 3 वर्ष से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करने में सफल रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मॉडल स्कूल को श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड रैकिंग में स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने मॉडल स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा, समस्त स्टाफ, शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा मंडल और विद्यार्थियों को भी बधाई दी है। “एजुकेशन वर्ल्ड” द्वारा नई दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 से 19 अक्टूबर 2024 तक किया गया। समारोह में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा को शासकीय क्षेत्र में देश में सातवीं पायदान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा

ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा सीएचसी के सुदृढ़ीकरण के दिये निर्देश भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और अन्य चिकित्सा संस्थानों में पदोन्नति की प्रक्रिया की समीक्षा की और नियमों के अनुसार प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्तापूर्ण प्रदाय के लिए चिकित्सकीय मैनपॉवर का मनोबल और उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिये। ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियोलॉजिस्ट सेवा प्रदाय की करें व्यवस्था उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईपीएचएस मानकों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रशासनिक औपचारिकताओं की पूर्ति में कमी से प्रक्रिया में व्यवधान नहीं आये यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने और मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में सुधार के उद्देश्य से सोनोलॉजिस्ट की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोनोलॉजिस्ट (रेडियोग्राफर) की सेवा के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए तकनीकी समस्याओं का निदान कर प्रक्रिया पूर्ण की जाये। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का करें उपयोग उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी प्रदाय और प्रबंधन के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने डिजिटल हस्तक्षेपों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के कुशल प्रबंधन के लिए एचआरएमएस और एचएमआईएस के त्वरित क्रियान्वयन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने को भी कहा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी उपस्थित थे।  

मंत्री टेटवाल ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। मंत्री टेटवाल ने कहा कि पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें सच्ची सेवा और कर्त्तव्य-परायणता का संदेश देता है, जो सदैव प्रेरणादायी रहेगा। मंत्री टेटवाल पुलिस बल के शहीद जवानों को उनकी अमर और प्रेरणादायी स्मृतियों को समर्पित ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया।  

इंदौर की सड़कों पर दौड़ी डबल डेकर बस, एक महीने का ट्रायल रन शुरू

इंदौर  इंदौर में जल्द इलेक्ट्रानिक डबल डेकर बस शुरू होने वाली है. डबल डेकर बस का ट्रायल रन शुरू हो गया है. जल्द ही यह इंदौर की सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी. शहर में डबल डेकर बस की शुरूआत को इंदौर के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है. ट्रायल रन पूरा होने के बाद तय होगा डबल डेकर बस का रूट गौरतलब है  कैबिनेट मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) कैलाश विजयवर्गीय, महापौर और ए.आई.सी.टी.एस.एल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव ने अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड परिसर से “इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस” का ट्रायल रन प्रारंभ किया. ट्रायल रन के बाद रूट तय किया जाएगा. एक माह तक इंदौर शहर के विभिन्न मार्गों पर चलेगा ट्रायल रन मुंबई से स्विच मोबिलिटी के माध्यम से शहर पहुंची इलेक्ट्रानिक डबल डेकर बस का ट्रायल रन एक माह तक चलेगा. बस की फिजीबिलिटी टेस्ट का ट्रायल रन शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाएगी. इलेक्ट्रानिक बस की लंबाई 9.7 मीटर, चौड़ाई 2.6 मीटर, ऊंचाई 4.7 मीटर है. डबल डेकर बस के फ्लोर सीट पर 29 और ऊपर 36 यात्री बैठ सकेंगे. एक बार चार्ज होने पर 250 किमी तक चलेगी इस बस को स्विच मोबिलिटी कंपनी ने तैयार किया है। बस में डबल चार्जर सिस्टम है। इससे बस के ई-रिचार्ज होने वाला समय आधा हो जाता है। यानी सिंगल चार्जर से बस अगर 6 घंटे में चार्ज होती है तो डबल चार्जर से बस 3 घंटे में ही चार्ज हो जाएगी। वहीं, एक बार चार्ज होने पर ये बस करीब 250 किलोमीटर की सफर तय करती है।. ट्रायल रन के दौरान सभी अतिथियों ने ए.आई.सी.टी.एस.एल कार्यालय से शिवाजी वाटिका होते हुए एग्रीकल्चर कॉलेज से पिपलिहाना चौराहा होते हुए दोबारा शिवाजी वाटिका से गीता भवन होते हुए ए.आई.सी.टी.एस.एल तक सफर किया. ये सुविधाएं हैं खास बस में पावरफुल एसी के साथ ही जीपीएस, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, फायर अलार्म, सीसीटीवी कैमरे, ऑनबोर्ड यूनिट जैसी कई सुविधाएं दी गई है, जो यात्रा को सुरक्षित भी बनाएंगी।  

अल पचीनो ने अपनी किताब ‘सनी बॉय’ में किया बड़ा खुलासा

यूं तो यह बात दिग्गज अमेरिकी एक्टर अल पचीनो अपने इंटरव्यूज में पहले भी कह चुके हैं कि ‘द गॉडफादर’ में शुरुआती दौर में फिल्म के डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला उनके काम से इतने नाराज थे कि उन्हें निकालना चाहते थे। लेकिन अक्सर ऐसे इंटरव्यूज में मुकम्मल बात नहीं आ पाती। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि हालात ऐसे थे तो फिर वे बदले कैसे। किस लम्हे ने इसे नया मोड़ दिया। अल पचीनो ने अपने संस्मरण सनी बॉय में इस वाकये से परदा हटाया है और बताया है कि असल में हुआ क्या था। वह लिखते हैं कि एक रोज एक रेस्तरां में कोपोला ने उन्हें बुलाया और कहा कि वह अच्छा काम नहीं कर पा रहे हैं। कोपोला की नाराजगी को यूं समझा जा सकता है कि उन्होंने अल पचीनो को बैठने तक को नहीं कहा। इशारा साफ था कि अल पचीनो का काम आगे भी वैसा ही रहा तो उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ेगी। अल पचीनो ने किया शानदार सीन लेकिन रेस्तरां वाले वाकये के बाद फिल्म का एक सीन सूट हुआ। इस सीन में माइकल कॉर्लियोन का किरदार निभा रहे अल पचीनो अपने पिता (अमेरिका के महान अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले मार्लन ब्रैंडो ने यह भूमिका अदा की थी) की हत्या की कोशिश करने वाले एक शख्स की जान ले लेते हैं। इसे न सिर्फ ‘द गॉडफादर’ बल्कि सिनेमा के इतिहास के चुनिंदा शानदार सीन में से एक माना जाता है। ‘कभी आप गिरते हैं, कभी सितारे बुलंदी पर होते हैं’ इस किताब में अल पचीनो ने ऐसी कई घटनाओं का जिक्र किया है। वह लिखते हैं कि अभिनय की दुनिया ऐसी है कि कभी आप इसमें गिरते हैं तो कभी आपके सितारे बुलंदी पर होते हैं। अल पचीनो जैसे महान एक्टर जब ऐसी घटनाओं का जिक्र करते हैं तो इनसे उनकी शख्सियत का एक ऐसा पहलू सामने आता है, जिससे अक्सर फैन्स वाकिफ नहीं हैं। 2 साल के थे अल पचीनो, पैरेंट्स का हो गया था तलाक ‘Sonny Boy’ अल पचीनो का ‘पुकारू’ नाम था, इसी वजह से किताब का भी उन्होंने यही नाम रखा है। वह जब 2 साल के थे, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपनी मां और नाना-नानी के साथ रहे। अल ने किताब में अपने बचपन के दोस्तों क्लिफ, ब्रुस और क्लिफी का जिक्र किया है। आगे चलकर उनके इन तीनों दोस्तों की मौत ड्रग ओवरडोज की वजह से हुई। नशे का शिकार हो जाते है अल पचीनो अल पचीनो लिखते हैं कि उनके घर वाले अगर ध्यान न देते तो शायद वह भी नशे के शिकार हो जाते। हालांकि, अभिनेता के रूप में करियर शुरू होने के बाद शुरुआती दिनों में वह काफी शराब पीते थे। अल पचीनो ने 16 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद छिटपुट काम करके उन्होंने जीवन चलाया और थिएटर करते रहे। उन्हें बड़ी कामयाबी 70 के दशक में सिनेमा में मिली। ‘गॉडफादर 1’, ‘गॉडफादर 2’, ‘सर्पिको’, ‘स्कारफेस’ और ‘डॉग डे आफ्टरनून’ जैसी फिल्मों की कामयाबी ने उन्हें हॉलीवुड का बड़ा स्टार बना दिया और उनकी अभिनय क्षमता को भी सराहा गया।

फिर बिगड़ेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 3 संभागों में दो दिन बारिश-बादल के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मध्यप्रदेश में मानूसन की विदाई के बाद भी बाारिश का दौर जारी है। रविवार को बैतूल, नर्मदापुरम और ग्वालियर में बारिश हुई। मौसम विभाग ने इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में पानी गिरने की संभावना जताई है। बताया, अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। 25 अक्टूबर से रात में ठंड का असर बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, अरब सागर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। जो मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में असर दिखा रहा है। पिछले 6 दिन से यहां बारिश का दौर जारी है। रविवार को ग्वालियर, बैतूल और नर्मदापुरम में पानी गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नर्मदापुरम में दिन का तापमान 27.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दिन में बैतूल, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा रविवार को हिल स्टेशन पचमढ़ी और बैतूल सबसे ज्यादा ठंडे रहे। पचमढ़ी में रात का तापमाान 16 डिग्री सेल्सियस और बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो औसत से 5.3 डिग्री कम है। दिन में बैतूल, रात में पचमढ़ी सबसे ठंडा पचमढ़ी में रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। रविवार को बैतूल में दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां रात और दिन के तापमान में 5.3 डिग्री का ही अंतर रहा। मानसून की हो चुकी विदाई प्रदेश से 15 अक्टूबर को मानसून लौट चुका है लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में बारिश दर्ज की गई। दो दिन सिस्टम के सक्रिय रहने से ऐसा ही मौसम रह सकता है।

त्योहार से सप्ताह पूर्व से दिल्ली, इंदौर, रायपुर से आने वाली फुल, जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची

जबलपुर दीपावली से ठीक एक दिन पूर्व 30 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में प्रतीक्षा सूची 130, थर्ड एसी इकोनोमी में 65, थर्ड एसी में 85, सेकेंड एसी में 52 एवं फस्र्ट एसी में 17 है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है सीएसटीएम-जबलपुर के मध्य सीधी चलने वाली एक मात्र गरीबरथ एक्सप्रेस में 27 अक्टूबर को टिकट की प्रतीक्षा सूची 299 पर पहुंच गई है। मुंबई से प्रतिदिन 14-16 ट्रेनों का संचालन होता है, जो जबलपुर से होकर गुजरती हैं। जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं जबलपुर से प्रयागराज, बनारस, गोरखपुर, पटना, भागलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें तो दीपावली के पहले से लेकर छठ तक फुल हैं। दिल्ली, इंदौर, रायपुर, जयपुर से जबलपुर आने वाली ट्रेनों में भी अब कन्फर्म सीटें नहीं बची हैं। इनमें प्रतीक्षा सूची लंबी होना आरंभ हो गया है। मुंबई से आने वाली ट्रेनों में स्थिति….     24 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में थर्ड एसी में नोरूम।     24 अक्टूबर : गरीबरथ एक्सप्रेस में प्रतीक्षा सूची 152।     25 अक्टूबर : 16 में से दो ट्रेन में नोरूम।     25 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी व सात ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।     26 अक्टूबर : 14 में से पांच ट्रेन में नोरूम।     26 अक्टूबर : अन्य छह के थर्ड एसी, चार ट्रेन के सेकेंड एसी में नोरूम।     27 अक्टूबर : 15 ट्रेन में से चार ट्रेन में नोरूम।     27 अक्टूबर : कुछ अन्य ट्रेनों के स्लीपर और एसी में भी नोरूम।     28 अक्टूबर : 16 में नौ ट्रेन में नोरूम।     29 अक्टूबर : 16 में से आठ ट्रेन में नोरूम।     30 अक्टूबर : 14 में से 11 ट्रेन में नोरूम।     31 अक्टूबर : 16 में से पांच ट्रेन में नोरूम। जबलपुर आने वाली यह ट्रेने भी फुल….     दिल्ली से : तीन-चार ट्रेन प्रतिदिन। 25-30 अक्टूबर तक।     जयपुर से : एकमात्र ट्रेन संचालित। 23-30 अक्टूबर तक।     रायपुर से : दो ट्रेन का संचालन। 23-30 अक्टूबर तक। नोट: रेलवे टिकट आरक्षण प्रणाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवरण। तत्काल टिकट लेने की तैयारी महानगरों में रहकर नौकरी, पढ़ाई करने वाले आसपास के जिलों के लोग भी जबलपुर तक रेल यात्रा करके पहुंचते हैं। जो लोग पहले टिकट आरक्षित कराने से चूक गए हैं, वह अब तत्काल टिकट लेने की तैयारी कर है। तत्काल टिकट के लिए भी सबसे अधिक मांग गरीबरथ, महानगरी, काशी, पवन, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, मप्र संपर्क क्रांति, दयोदय जैसी ट्रेनों में है। महंगे किराये वाली गाड़ी भी खाली नहीं त्योहार पर घर पहुंचने के लिए यात्री महंगा किराया भी चुका रहे है। रेलवे की ओर से कुछ विशेष गाड़ियां आरंभ की है। अधिक किराया वाली यह ट्रेनें अभी से फुल हो गई है। एलटीटी-समस्तीपुर विशेष ट्रेन के स्लीपर श्रेणी की प्रतीक्षा सूची 150 पर पहुंच गई है। रायपुर, जयपुर जैसे नगरों से रेल यातायात के सीमित विकल्प भी त्योहार पर आने वाले लोगों के लिए समस्या बन रहे है। मनमाड़ से जबलपुर के लिए रवाना हुई गरीब रथ मुंबई रेल मंडल के कसारा स्टेशन पर पटरी की मरम्मत के चलते गरीबरथ एक्सप्रेस को मुंबई ले जाया सका। शनिवार शाम को जबलपुर से रवाना हुई गरीब रथ ट्रेन को रविवार सुबह मनमाड़ स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रेन यहां से वापस जबलपुर के लिए रवाना हुई। जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान हुए गाड़ी संख्या 12188 सीएसएमटी- जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस को रविवार शाम 5:55 मिनट पर जबलपुर के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन सीएसएमटी-मनमाड के बीच आंशिक निरस्त थी। हालांकि इस दौरान जबलपुर से मुंबई जाने वाले यात्री परेशान हुए। यात्री मानवाड़ से ट्रेन और टैक्सी के जरिए मुंबई पहुंचे इसके लिए भी उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों को ट्रेन में आरक्षण नहीं मिला तो वे अन्य ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर मुंबई पहुंचे। वहीं टैक्सी में उन्हें ज्यादा किराया देकर गंतव्य तक जाना पड़ा। आज रद्द रहेगी इतवारी-रीवा एक्सप्रेस रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 11755 इतवारी से रीवा एक्सप्रेस 21 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11756 रीवा से इतवारी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन रीवा से रविवार को रद्द रही।

करवा चौथ पर पति ने पत्नी को दिया जीवन किडनी का अनमोल उपहार

जबलपुर किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही पत्नी को करवा चौथ पर अपनी किडनी उपहार में दिया। करवा चौथ के पल काे अपने जीवन में विशेष बनाते हुए दूसरे के लिए एक उदाहरण बन गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने सर्जरी की दंपती अब स्वस्थ्य है पति की किडनी की पत्नी में सफल प्रत्यारोहपण की प्रक्रिया बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में हुई। जहां, विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने सर्जरी की। यह दंपती अब स्वस्थ्य है। दो वर्ष से गंभीर पीड़ा और शारीरिक समस्या से जूझ रही थी लालमाटी निवासी नीना प्रमानिक किडनी रोग से पीड़ित थी। दो वर्ष से गंभीर पीड़ा और शारीरिक समस्या से जूझ रही थी। डायलिसिस पर थी। पति ज्ञानदीप प्रमानिक, पत्नी को पीड़ा में नहीं देख पा रहे थे किडनी प्रत्यारोपण से उनका जीवन बेहतर हो सकता था। पति ज्ञानदीप प्रमानिक, पत्नी को पीड़ा में नहीं देख पा रहे थे। उन्होंने उसे अपनी किडनी देने का निर्णय किया। सपने को अस्पताल के कुशल चिकित्सकों ने पूरा कर दिया प्रत्यारोपण के लिए दिन चुना करवा चौथ का, ताकि अपनी पत्नी को एक अनमोल उपहार दे सकें। उसकी पीड़ा को हर सकें। बेहतर जीवन प्रदान कर सकें। उनके सपने को अस्पताल के कुशल चिकित्सकों ने पूरा कर दिया। करवा चौथ के दिन दंपती के चेहरे पर खुली लौटाई नेफ्रोलाजिस्ट डा. विशाल बडेरा, सर्जन डा. राजेश पटेल की टीम ने सफल सर्जरी की। करवा चौथ के दिन दंपती के चेहरे पर खुली लौटाई। पूनम की रात में चांद से खिल उठे चेहरे रविवार करवाचौथ के दिन महिलाओं ने सुबह सरगी से दिन की शुरुआत की। तो वहीं शाम को सामूहिक पूजन में महिलाएं शामिल हुई। जहां एक ओर पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की, तो वहीं हसबैंड ने वाइफ को सरप्राइज गिफ्ट दिए। पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर व्रत किया करवाचौथ के अवसर पर कालोनी, सोसाइटी में चहल-पहल रहीं। होटल में हसबैंड ने वाइफ को डिनर कराया। महिलाओं ने रात को चांद का दीदार करके व्रत खोला। करवाचौथ का पूजन ग्रुप में किया मदनमहल निवासी जसमीत कौर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी करवाचौथ का पूजन ग्रुप में किया। करवाचौथ स्पेशल अंदाज में मनाया। करवाचौथ पर पारंपरिक परिधान पहनें। मैंने शादी का लहंगा, हसबैंड ने शेरवानी पहनी थी हसबैंड और मैने मैचिंग के कपड़े पहनें, मैंने शादी का लहंगा पहना, वहीं हसबैंड ने शेरवानी पहनी थी। करवाचौथ पर्व पर सोलह-श्रृंगार खास होता है। हाथ में मेहंदी लगाई थी। जिसमें हसबैंड का नाम भी लिखा है। पहले करवाचौथ को लेकर रहा उत्साह सोनाली ने बताया कि पहले करवाचौथ को लेकर बहुत उत्साह रहा। दिन में ही पूजा की तैयारी कर ली थी। करवाचौथ के लिए घर पर ही पकवान बनाए। रात में चांद का दीदार किया। चांद निकलते ही चंद्रमा को अध्र्य दिया, और पतिदेव ने पानी पिलाया। पति ने मुझे सुंदर ड्रेस गिफ्ट में दी। इसके बाद हम दोनों ने फोटोसेशन किए। सभी फोटो इंटरनेट मीडिया में अपलोड भी किए। माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने मनाया पर्व सुख,समृद्धि,आनंद और श्रृंगार के साथ माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने करवाचौथ पर्व मनाया। जिसमें अनीता जेठा, नेहा जेठा, दीप्ति दरक, पूजा माहेश्वरी, दीप्ति जेठा, प्रियंका माहेश्वरी, गीता जेठा, शीतल, तारा, चंचल, रूचि, जेठा, निधि भट्टर, खुशबू जेठा, मान्या दरक, दिया माहेश्वरी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

भोपाल के वीआईपी रोड से युवक गमले में पेशाब करते हुए वीडियो सामने आया

 भोपाल वीआईपी रोड पर गमले में पेशाब करते हुए एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से बहु प्रसारित हुआ । इस वीडियो में युवक को गमले के पास पेशाब करते साफ देखा जा सकता है। यह घटना राहगीरों द्वारा कैमरे में कैद की गई और कुछ ही समय में वीडियो इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर बहु प्रसारित हो गया । घटना के वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई । कोहेफिजा थाना पुलिस अब वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि घटना के वीडियो में एक मोटरसाइकिल भी देखी गई है, जिसका नंबर छत्तीसगढ़ का है। मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 एएल 8896 है । पुलिस फिलहाल इस नंबर के आधार पर युवक की तलाश में जुटी है। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि इसी तरह की घटना 26 सितंबर को भी सामने आई थी, जब एक युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहु प्रसारित हुआ था, जिसमें वह बड़े तालाब में पेशाब कर रहा था । उस घटना के बाद नगर निगम प्रशासन ने युवक की पहचान उसकी कार के नंबर से की और कार मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। नगर निगम भोपाल के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग ने बताया कि तालाब या सार्वजनिक स्थलों को गंदा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। निगम वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा।

रतलाम : महालक्ष्मी मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खुला, श्रीमाली ब्राह्मण समाजजनों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की

रतलाम रतलाम के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सूतक में पंडित संजय पुजारी के पूजा-पाठ करने के बाद श्रीमाली समाज के लोगों ने विरोध जताया था। इसके बाद रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर में ताला लगाया दिया था। प्रतिदिन सुबह 6 बजे तक खुलने वाले मंदिर के ताले सोमवार सुबह 8 बजे तक भी नहीं खुले। मंदिर के बाहर श्रीमाली समाज के लोग दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। इसके बाद नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय की मौजूदगी में मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खुला। इसके पहले श्रीमाली ब्राह्मण समाजजनों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की। पंडित संजय दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। रतलाम के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सूतक में पंडित संजय पुजारी द्वारा पूजा-पाठ करने का विवाद गहराता जा रहा है। विवाद के बीच प्रशासन ने संजय पुजारी के स्थान पर सत्यनारायण पिता दुर्गाशंकर व्यास को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया है। पंडित संजय पुजारी से भी मंदिर में सजावट के लिए आने वाले रुपयों और आभूषणों की प्रतिदिन की जानकारी मांगी है। वहीं प्रतिदिन सुबह 6 बजे तक खुलने वाले मंदिर के ताले सोमवार सुबह 8 बजे तक भी नहीं खुले। मंदिर के बाहर श्रीमाली समाज लोग आकर एकत्र हो गए। सुबह जल्दी ताला नहीं खुलने से कई श्रद्धालुओं को बाहर से दर्शन कर जाना पड़ा। 8:15 बजे खुले ताले इसके बाद नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय की मौजूदगी में मंदिर का ताला सुबह 8.15 बजे खोला गया। श्रीमाली ब्राह्मण समाजजनों ने मंदिर के बाहर पूजा की। पूजा-पाठ करने के बाद गंगाजल और गो मूत्र से वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। नायब तहसीलदार उपाध्याय ने बताया कि पूर्व पुजारी की शिकायत को लेकर उन्हें हटाया गया है। उनके स्थान पर अभी एक नए पंडित की अस्थाई रूप से नियुक्ति की गई है। सजावट को लेकर 10:30 बजे मीटिंग होगी, उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर खोल दिया गया है। श्रीमाली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर हमारा है। समाज की सती मां का भी मंदिर में स्थान है। पुजारी को पूर्व में निवेदन किया था कि सूतक में मंदिर में ना जाएं, लेकिन वह नहीं माने। पुजारी के बड़े भाई के निधन से सूतक संजय पुजारी के बड़े भाई का इंदौर में निधन हो गया है। परिवार में सूतक होने के बावजूद वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसको लेकर शहर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। रविवार रात को भी समाजजन मंदिर पहुंचे। संजय पुजारी को देखकर उन्होंने हंगामा कर दिया। दो दिन पहले भी समाजजनों ने प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया था। समाजजनों का कहना था कि महालक्ष्मी मां हमारी कुल देवी हैं। विवाद के बाद तहसीलदार ने संजय पुजारी के स्थान पर पूजा पाठ करने के लिए एक अन्य पंडित को अस्थाई रूप से नियुक्त कर दिया है। समाजजनों को कहना था कि नए पंडित को मंदिर में पूजा पाठ नहीं करने दिया जा रहा है। मंदिर में संजय पुजारी लगातार आ रहे हैं। इस पर समाजजनों ने आक्रोश जताया। आखिरकार प्रशासन को बीच में आकर मंदिर में रविवार रात ताला लगाना पड़ा। सजावट की जिम्मेदारी अब कौन लेगा मंदिर में दीपावली पर्व पर नोटों और आभूषणों से सजावट का कार्य भी जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुपए और आभूषण लेकर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर में ताला लगा दिया, जिससे सजावट का कार्य भी रुक गया। पुजारी भी बदल दिया। ऐसे में अब मंदिर में सजावट की जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं अब तक जिन लोगों ने रुपए और आभूषण दिए हैं, उनकी देखरेख कौन करेगा। हालांकि तहसीलदार ने संजय पुजारी को पत्र जारी कर सजावट के लिए प्रतिदिन आने वाले रुपयों और आभूषणों की जानकारी मांगी है। मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुलिस जवान भी तैनात किए हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet