LATEST NEWS

चिरमिरी के बाद मनेन्द्रगढ़ में कबाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लगातार हो रही छापेमार कार्रवाई

“चिरमिरी के बाद मनेन्द्रगढ़ में कबाड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. यहां लगातार कबाड़ गोदामों पर छापेमार कार्रवाई हो रही है” मनेन्द्रगढ़ कबाड़ गोदामों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। चिरमिरी के बाद अब मनेन्द्रगढ़ में भी कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रेलवे फाटक क्षेत्र और झगराखांड रोड पर स्थित कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापे के दौरान कबाड़ियों के यहां भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूरजपुर में हाल ही में हुई घटना में कबाड़ियों के संलिप्त होने की आशंका को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि सूरजपुर में हुई वारदात के बाद से ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी। मनेन्द्रगढ़ में भी लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कबाड़ सामान की जांच की। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने आगे कहा कि यह छापेमारी किसी एक दिन की कार्रवाई नहीं है। पुलिस का यह अभियान लंबे समय तक जारी रहेगा। ताकि शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। पुलिस हर संदिग्ध कबाड़ गोदाम की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।  वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। लोग अब अपने आसपास चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गए हैं।  

हैवी ब्लास्ट से परेशान महिलाओं ने हल्दीबाड़ी माईस का किया घेराव, खान प्रबंधन ने सप्ताहभर का मांगा समय

दो घंटे कर्मचारियों कीआवाजाही रही बंद, समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन अनूपपुर हसदेव क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट जेकेडी हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग तथा उससे घरों व पानी की टंकियों में पड़ी दरार से उत्पन्न समस्याओं को लेकर आधा सैकड़ा महिलाओं ने खदान मुख्य गेट का घेराव किया। अपनी मांगों को लेकर खान प्रबंधन से चर्चा की। सुबह 8 बजे से लेकर10 बजे तक माइंस के पास महिलाएं अपनी मांगों को लेकर डंटी रहीं। महिलाओं की मांग पर खान प्रबंधन ने सप्ताह समय की मोहल्लत मांगते हुए वरिष्ठ अधिकारियों तक सूचना देकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही कहा अगर आपका 1 सप्ताह के भीतर कोई कार्य नहीं होता है तो आप माइंस में आकर कार्य बंद करने की कार्रवाई कर सकते हैं। बताया जाता है कि जिले के अंतिम छोर पर बसा ग्राम पंचायत डोला रामनगर के निवासरत कुछ परिवारों को राजनगर खुली खदान परियोजना द्वारा पुनर्वास किया गया था। जिन्हें रामनगर आरटीओ चेक पोस्ट के पीछे कुडक़ू दफाई श्याम बाई मोहल्ला में बसाया गया था। जहां कुछ दूरी पर बगल में हल्दीबाड़ी माइंस भूमिगत खदान चलाई जा रही है। यह भूमिगत खदान छत्तीसगढ़ में आता है और माइंस के अंदर मध्य प्रदेश से काले हीरे का उत्खनन किया जा रहा है। भूमिगत खदान में जबरदस्त ब्लास्टिंग करने से लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं एवं उनकी पानी की टंकियां कई जगहों से फट चुकी है। हैवी ब्लास्टिंग से हमेशा डर बना रहता है। वहीं पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जमीन के नीचे उत्खनन करने से पानी के स्रोत सब सूख गए हैं। हैंडपंप सूखे पड़े हैं। पानी की टंकियों में दरार पड़ जाने के कारण टंकी में पानी नहीं रहता। राजनगर ओसीएम द्वारा टैंकरों के माध्यम से पुनर्वास के लोगों को पानी सप्लाई की जाती है, वह पानी 1 दिन से ज्यादा टंकी में नहीं रुक पाता है। ब्लास्टिंग के कारण पूर्व में भी महिलाओं ने हल्दीबाड़ी माइंस में कई बार जाकर खान प्रबंधन मैंनेजर से शिकायत की। बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई समस्या का समाधान नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार गुरूवार १८ जुलाई को ब्लास्टिंग नहीं करने महिलाओं व खान प्रबंधन के बीच विवाद भी हुआ। प्रबंधन का कहना था कि उच्च अधिकारी हमारी कोई बात नहीं सुनते। हम मजबूर हैं। बाद में मैनेजर द्वारा यह कहा गया हम आपकी शिकायत उच्च अधिकारी को देंगे। अगर आपका 1 सप्ताह के भीतर कोई कार्य नहीं होता है तो आप लोग माइंस में आकर कार्य बंद करने की कार्य कर सकते हैं। वहीं ग्रामीण महिलाओं ने माइंस का पानी बाहर फेंका जा रहा है उसे नदी नालों में बहाए जाने के बजाय पाइप लाइन के माध्यम से रामनगर श्याम बाई मोहल्ले में बनी तालाब में पानी डलवा देंने की अपील की।  

सीएम ने कहा- MP में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 28 तक खातों में आ जाएगी सैलरी

भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बड़ा ऐलान किया है। दिवाली के चलते इस बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगा। इस बार कर्मचारियो के खाते में 28 अक्टूबर को ही वेतन आ जाएगा। बता दें इस बार 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है। इसी के चलते सीएम ने ये घोषणा की है। दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। सीएम मोहन यादव ने दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय सेवकों के 1 नवम्बर को दिया जानें वाला अक्टूबर माह का वेतन 28 अक्टूबर की स्थिति में आहरण करने हेतु संबंधित सभी विभागों को आदेशित किया है। समस्त शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा, मेरी ओर से दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।”

मप्र बोर्ड अब अब पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची करेगी हाइटेक, डिजिटल प्रिटिंग अंकसूची प्रदान की जाएगी

भोपाल अभी तक मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की अंकसूची डिजिटल प्रिंटिंग होती थी।साथ ही उसपर हालमार्क भी रहता था। अब पांचवीं व आठवीं वार्षिक परीक्षा के 25 लाख विद्यार्थियों को डिजिटल प्रिटिंग अंकसूची प्रदान की जाएगी। साथ ही डुप्लीकेट अंकसूची से बचने के लिए अंकसूची पर हालमार्क भी लगा होगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के चार से पांच दिन बाद ही सुरक्षा मापदंडों के साथ अंकसूची प्रदान कर दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 से पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची को डिजिटल प्रिंटिंग की पूरी तैयारी कर ली है। अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से अंकसूची जिलों के स्कूलों में भेजी जाती थी। इससे विद्यार्थियों को अंकसूची एक या दो साल की देरी से मिल रही थी।   यही कारण है कि स्कूल शिक्षा विभाग इस सत्र से अंकसूची डिजिटल प्रिंटिंग कर देगा, ताकि विद्यार्थियों को अंकसूची जल्द मिल सकेगा। बता दें, कि अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र पिछले साल के 25 लाख विद्यार्थियों की अंकसूची तैयार नहीं कर पाया है। डा.संजय गोयल, सचिव, मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि इस बार से पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की डिजिटल प्रिंटिंग और सुरक्षा मापदंडों सहित हालमार्क अंकसूची प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अकसूची जल्द मिल जाएगी और इसका डूप्लीकेट अंकसूची की संभावना भी खत्म हो जाएगी। जिलों के स्कूलों में अंकसूची का प्रोफार्मा भेजा जाता था अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र जिलों के स्कूलों में अंकसूची का प्रोफार्मा तैयार कर जिलों के स्कूलों में भेजता था।जिससे स्कूल में प्रोफार्मा पर अंक भरकर स्कूल प्राचार्य के हस्ताक्षर के बाद विद्यार्थियों को अंकसूची दी जाती थी।इससे कई जिलों में डुप्लीकेट अंकसूची का मामला भी सामने आया है।साथ ही अंकसूची एक-दो साल की देरी से मिलती थी। अंकसूची पर हालमार्क रहेगा पांचवीं व आठवीं क अंकसूची पर दो जगहों पर हालमार्क रहेगा। एक जहां पर कक्षा का नाम लिखा होगा और दूसरा जहां पर पूरी बाउंड्री बनी होगी। इससे डुप्लीकेट अंकसूची क संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

विंध्य क्षेत्र के लिये गेम चेंजर साबित होगा रीवा एयरपोर्ट, मोदी आज करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ मध्यप्रदेश को भी अनेक अनूठी सौगातें दी है, जिससे मध्यप्रदेश तेजी से विकसित राज्य की ओर अग्रसर हो रहा है। विकास की इसी कड़ी प्रधानमंत्री श्री मोदी विंध्य क्षेत्र को एयरपोर्ट की सौगात देने जा रहे हैं। रविवार 20 अक्टूबर विंध्य क्षेत्र के लिये ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रधानमंत्री श्री मोदी रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। रीवा एयरपोर्ट पूरे विंध्य क्षेत्र के लिये गेम चेंजर साबित होगा, इससे रीवा अंचल में पर्यटन के साथ निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश का 6वां एयरपोर्ट, जिसे डीजीसीए ने दिया लायसेंस मध्यप्रदेश के एक बड़े हिस्से के लिए यह अच्छी खबर है कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने रीवा एयरपोर्ट को लाइसेंस दे दिया है। इसके अंतर्गत अब यहां से एयरक्राफ्ट आसानी से उड़ान भर सकेंगे। भोपाल, जबलपुर, खजराहो, इंदौर और ग्वालियर के बाद रीवा प्रदेश का 6वां एयरपोर्ट है, जिसे डीजीसीए ने लाइसेंस दिया है। इस एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू होने से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। साथ ही रीवा की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को भी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे क्षेत्र भी होंगे लाभान्वित उल्लेखनीय है कि रीवा से मऊगंज, सीधी, सतना, मैहर जिले सीधे जुड़े हुए हैं। इन जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे लोग भी काम के सिलसिले में रीवा आते हैं। रीवा की आबादी करीब 15 लाख, मऊगंज की 8 लाख, सीधी की 12 लाख, सिंगरौली की 12 लाख और सतना जिले की आबादी 18 लाख है। इन जिलों की जनता को रीवा एयरपोर्ट बनने से सीधा फायदा होगा। एयर कनेक्टिविटी होने से यहां विकास को भी रफ्तार मिलेगी। रीवा एयरपोर्ट सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक- UDAN) योजना के तहत बनाया गया है। इसका उद्देश्य विमान यात्रा को आम जनता के लिए आसान बनाना है। इससे छोटे शहरों के बीच एयर कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इसके अलावा अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। निवेश-टूरिज्म को मिलेगा फायदा लाइसेंस मिलने के बाद अब रीवा एयरपोर्ट पर फ्लाइट का आना-जाना, यात्रियों और कार्गो सुविधा का विस्तार होगा. इस एयरपोर्ट को नए ढंग से बनाया गया है। यह अच्छा-खासा टर्मिनल भी बनाया गया है। इस एयरपोर्ट पर एटीआर-72 विमान संचालित किया जा सकता है। ये सभी सुविधाएं एयरलाइंस को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। इस एयरपोर्ट के संचालन से एक ओर पर्यटन को फायदा होगा वहीं दूसरी ओर निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।  अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्लान रीवा एयरपोर्ट को अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रीवा से हवाई यात्रा करने वाले यात्री बिना किसी असुविधा के रीवा एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। रीवा में पहले से बनाए गए रिंग रोड के चलते सीधी और सतना जिले से यात्रियों का आना-जाना काफी बढ़ गया है। सिंगरौली का पॉवर प्लांट, विंध्य की 29 बड़ी इकाइयां, बेहतरीन हाई-वे, मुकुंदपुर व्हाइट सफारी, बंधावगढ़ नेशनल पार्क, संजय नेशनल पार्क, एशिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, खूबसूरत जलप्रपात, भगवान श्रीराम की तपोवन भूमि चित्रकूट, मैहर की शारदा मां और सीमेंट के बड़े उद्योग होने से रीवा एयरपोर्ट की महत्वता और भी बढ़ जायेगी। रीवा एयरपोर्ट – एक नजर में 450 करोड़ रूपये की लागत। 102 हेक्टेयर भूमि पर निर्मित। 30 मीटर चौड़ा और 800 मीटर लंबा रन-वे। रन-वे के दोनों तरफ़ 3.5 मीटर के दो शेल्टर। टर्मिनल में बैठने की अच्छी व्यवस्थाएँ। साफ़-सुथरे शौचालय। यात्री सहायता के लिए सूचना डेस्क। स्क्रीनिंग उपकरण और प्रशिक्षित कर्मियों से लैस सुरक्षा उपाय। यात्री और कार्गो विमान भर सकेंगे उड़ान। भोपाल के लिए 72 सीटर विमान सेवाएं शुरू होंगी। भविष्य में अन्य बड़े शहरों तक होगा इसका विस्तार। जनरेटिव एआई की सुविधा एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध।  

ग्वालियर में 137 लोकेशन जहां पर गाइडलाइन से अत्यधिक मूल्य पर रजिस्ट्री हो रही

ग्वालियर  ग्वालियर जिले में जिन स्थानों पर अचल सम्पत्ति के बाजार मूल्य की वर्तमान गाइडलाइन से ज्यादा कीमत पर दस्तावेजों की रजिस्ट्री हो रही है। जिला मूल्यांकन समिति ने उन स्थानों के लिए मिड टर्म गाइडलाइन (2024-25) में मूल्य वृद्धि प्रस्तावित की है। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में पंजीयन विभाग की गाइडलाइन में अचल सम्पत्तियों के पंजीकरण के लिये कुल 2321 लोकेशन (स्थान) निर्धारित हैं। गाइडलाइन से ज्यादा दाम पर रजिस्ट्री इनमें से 137 लोकेशन ऐसी हैं जहां पर गाइडलाइन से अत्यधिक मूल्य पर रजिस्ट्री हो रही हैं। इन लोकेशन पर गाइडलाइन में 5 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। सरकार द्वारा हाल ही में पंजीयन के लिए लागू की गई संपदा 2.0 व्यवस्था के बारे में विस्तृत प्रजेंटेशन भी इस अवसर पर दिया गया। उप जिला मूल्यांकन समिति ग्वालियर, डबरा एवं भितरवार से प्राप्त प्रस्तावों पर जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यह बात सामने आई कि जिले में कहीं-कहीं पर 400 प्रतिशत अधिक कीमत तक भी रजिस्ट्री हो रहीं हैं। जिला मूल्यांकन समिति ने इस स्थिति को ध्यान में रखकर और उप जिला मूल्यांकन समितियों के प्रस्तावों के आधार पर राजस्व में बढ़ोत्तरी व क्षेत्रीय निवासियों के हित में 137 लोकेशन के दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए अचल सम्पत्तियों की गाइडलाइन में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। 24 अक्टूबर तक आप दे सकते हैं सुझाव     बैठक में गाइडलाइन में प्रस्तावित आंशिक वृद्धि के संबंध में क्षेत्रवार स्थानीय निवासियों से दावे-आपत्तियां व सुझाव प्राप्त करने का निर्णय भी लिया गया। वरिष्ठ पंजीयक श्री दिनेश गौतम ने बताया कि दावे, आपत्तियाँ व सुझाव शुक्रवार 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंजीयक कार्यालय में दिए जा सकते हैं। मूल वृद्धि संबंधी प्रस्ताव जिला पंजीयक कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय ग्वालियर वृत-1 व वृत-2 एवं एनआईसी की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।     आम जन से प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद मूल्य वृद्धि संबंधी गाइडलाइन के प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदन के लिये भेजे जायेंगे। बैठक में वरिष्ठ जिला पंजीयक दिनेश गौतम व जिला पंजीयक अशोक शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिले के सभी उप पंजीयक मौजूद थे। कहां कितनी लोकेशनों पर बढ़ोत्तरी प्रस्तावित     उप जिला का नाम शहरी ग्रामीण कुल     ग्वालियर-1 40 9 49     ग्वालियर-2 62 14 76     डबरा 4 3 7     भितरवार 00 5 5 कहां कितनी कुल लोकेशन     ग्वालियर-1- 837     ग्वालियर-2-675     डबरा-476     भितरवार-333 48 लोकेशन ऐसी जहां 11 से 20 प्रतिशत होगी वृद्वि     1 से 10 प्रतिशत- 14 लोकेशन     11 से 20 प्रतिशत- 48 लोकेशन     21 से 30 प्रतिशत- 32 लोकेशन     41 से 50 प्रतिशत-16 लोकेशन     50 प्रतिशत से अधिक- 9 लोकेशन     कुल लोकेशन जिले में- 2321 यदि रजिस्ट्री करानी है तो अपना आधारकार्ड अवश्य अपडेट कराएं पंजीयन विभाग में लागू किए गए नए सॉफ्टवेयर संपदा 2.0 में आधारकार्ड के माध्यम से अचल सम्पत्तियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाता है। इसलिए जिलेवासी अपने एवं अपने परिजनों के आधारकार्ड में फोटो व थंब इंप्रेशन इत्यादि सहित सभी प्रकार की जानकारी अपडेट करा लें, जिससे संपदा 2.0 से दस्तावेजों का पंजीकरण कराते समय कठिनाई न आए। कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिलेवासियों से यह अपील की गई है।

भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य

सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सिंगरौली के जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक भरा तथा पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। लोकसभा के सांसद डाक्टर राजेश मिश्रा ने उन्हें सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह को सक्रिय सदस्यत बनाया। जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। विगत माह से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लगातार चल रही है जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त लाखों नागरिकों ने भी भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की तथा जिन कार्यकर्ताओं ने अपने द्वारा न्यूनतम 100 लोगों को सदस्य बनाया है उन सभी को सक्रिय सदस्य बनने की अर्हता प्राप्त हो जाती है तथा जिला समिति के अनुमोदन पश्चात उन कार्यकर्ताओं को‌ सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाती है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पदाधिकारी एवं समिति का सदस्य बनने के लिए उस कार्यकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का हर समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता बनता है। पार्टी संविधान के अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी प्राथमिक तथा सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण आवश्यक है इस लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 16 नवम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के प्रथम सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना नामांकन भरा था तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की थी। पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर एक बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त करेगा तथा संगठन में कार्य करेगा। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में प्रथम दिवस सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने वालों में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, जिला मंत्री पूनम गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता प्राप्त की।

सिवनी में मवेशी चराने जंगल गया था युवक, बाघ के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने सहायता राशि दी

सिवनी चिखली जंगल में 19 अक्टूबर शनिवार सुबह पालतू मवेशी चराने जंगल गए एक युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों व कुरई थाना पुलिस बल ने पंचनामा व पोस्ट मार्टम के बाद स्वजनों को मृतक का शव सौंप दिया है। घटना दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत खवासा वन परिक्षेत्र के चिखली गांव की है। 22 वर्षीय युवक अनमोल चावरे शनिवार सुबह लगभग 9 बजे अपने चचेरे भाई अजय चावरे के साथ पालतू मवेशियों को चराने गांव से लगे जंगल गया था। अनमोल मवेशी चराते हुए अजय से दूर जाकर लापता हो गया। अनमोल को खोजने अजय व स्वजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे। छानबीन के दौरान वहिदाबाद बीट के जंगल में अनमोल का लहुलुहान शव मिला। मौके पर बाघ के पगमार्क व शव घसीटने के निशाने पाए गए हैं। घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताया, हालांकि पुलिस व वन अमले की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हो गए। बाघ हमले के बाद लगभग 150 मीटर दूर जंगल में युवक का शव घसीट कर ले गया। लेकिन शव को नहीं खाया। पेंच-कान्हा कारीडोर में वारदात खवासा वन परिक्षेत्र का संपूर्ण जंगल पेंच-कान्हा कारीडोर में आता है। इस क्षेत्र में बाघ सहित दूसरे वन्यप्राणियों की मौजूदगी रहती है। इससे पहले भी कॉरीडोर जंगल में मवेशियों के चराने गए कई व्यक्तियों की मौत बाघ के हमले में हो चुकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिवनी विधायक दिनेश राय, दक्षिण सामान्य वनमंडल के डीएफओ एचएस मिश्रा, बरघाट एसडीओपी ललित गठरे, कुरई थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया सहित कुरई पुलिस थाना का बल मौके पर पहुंच गया था।

मुरैना जिले में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री पूरी तरह से धराशाई हो गई। वहीं आस-पास के 4 से 5 मकानों में भी दरारें आ गई। बताया जा रहा है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ है। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक मलबे में से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। फिलहाल, राहत कार्य जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। धमाके के समय गजराज राठौर के मकान में हुआ विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मोहल्ला कांप गया और कई मकानों में दरारें आ गईं। विस्फोट के बाद मलबे में एक महिला और बच्चे सहित अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक मलबे से किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सका है, और प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जा सके। इस्लामपुरा में पहले भी ऐसे विस्फोट हो चुके हैं, खासकर आतिशबाजी के काम से जुड़े हादसों में। इसके बावजूद इलाके में पटाखे बनाने का काम जारी रहा, जिससे इस तरह के हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं।

बारिश और ओलावृष्टि से कई हेक्टेयर की केला फसल खेतों में गिर गई, किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई, लाखों का नुकसान

बुरहानपुर जिले में हुई ओलावृष्टि और वर्षा के साथ आए आंधी तूफान ने एक बार फिर केला उत्पादक किसानों को बड़ी क्षति पहुंचाई है। खकनार क्षेत्र में लगी कई हेक्टेयर की केला फसल खेतों में गिर गई है। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास वर्षा शुरू हुई थी, जो देर रात तक जारी रही। अधीक्षक भू अभिलेख के अनुसार बुरहानपुर में 8.4 मिलीमीटर और खकनार में चार मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अब तक जिले में 891.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले के औसत वर्षा 823.6 मिमी है। बीते साल इसी अवधि तक 1076.2 मिमी वर्षा हुई थी। किसानों ने बताया कि बारिश के कारण पहले खेतों की मिट्टी गीली हो गई और उसके बाद चली तेज हवा से केले के पौधों को जमींदोज कर दिया। इससे पहले भी वर्षा के कारण फसल को नुकसान हुआ था। वर्षा काल की विदाई होने के बाद किसानों को असमय वर्षा के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोयाबीन व कपास को भी नुकसान इससे पहले बीते सप्ताह भी जिले में हल्की वर्षा हुई थी, जिससे खेतों में रखी सोयाबीन व कपास फसल को नुकसान हुआ था। तब हवा नहीं चलने के कारण केला फसल बच गई थी। सोयाबीन की खरीदी के लिए जिले में दस केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने और दाना काला पड़ जाने से किसानों को इस बार दाम कम मिलने की आशंका है। उप संचालक कृषि एमएस देवके के अनुसार गांवों में चौपाल लगा कर किसानों को सोयाबीन खरीदी के संबंध में जारी निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। जिससे उन्हें खरीदी केंद्रों से वापस नहीं लौटना पड़े। अब तक शुरू नहीं हुआ सर्वे कार्य सोयाबीन, कपास और मक्का के बाद केला फसल को हुए नुकसान का अब तक जिला प्रशासन ने सर्वे शुरू नहीं कराया है। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान बेहद कम हुआ है जबकि किसानों का कहना है कि बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। विधायक ने खेतों में जाकर लिया जायजा आंधी तूफान व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान का शनिवार को नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। खकनार क्षेत्र के शेखापुर व आस-पास के गांवों में केला फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। विधायक मंजू दादू ने ग्राम शेखापुर, रंगई, निमंदड, मोहनगढ़ में प्रभावित हुई फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से चर्चा के साथ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भी अवगत करा मुआवजे की मांग की है।

मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का हुई शिकार, शव दिल्ली पहुंचा

भोपाल रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस में एक हादसे का शिकार हो गई थी। राज्य सरकार की पहल पर सृष्टि का शव भारत लाया गया है और वह दिल्ली पहंच गया है। ज्ञात हो कि मैहर की रहने वाली सृष्टि शर्मा रूस के उफा में बश्किर स्टेट यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष की मेडिकल छात्रा थी जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया गया है कि सृष्टि छुट्टियों में अपने दोस्तों के साथ यात्रा कर रही थी, तभी उनकी कार का एक पहिया निकल गया था और कार का दरवाजा खुल गया, जिससे सृष्टि सड़क पर गिर गई। इस हादसे में सृष्टि की मौत हो गई थी, मैहर की उसकी एक सहपाठी जोया के माध्यम से इस हादसे की जानकारी उसके परिवार तक पहुंची। सृष्टि के शव को भारत लाने के लिए परिजनों ने प्रयास किए, जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया। यह प्रयास सफल हुआ है और मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने एक्स पर सृष्टि का शव दिल्ली पहुंचने की बात बताई है। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने बताया है कि, रूस में अध्ययनरत मध्यप्रदेश के मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ. राम कुमार शर्मा की कुछ दिनो पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ था।मध्यप्रदेश सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार की सहायता से प्रयासरत थी। आज सृष्टि बिटिया का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया है जहां से म.प्र. शासन की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना हवाई पट्टी लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मै गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्ययात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रूस में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्र की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूस में अध्ययनरत मैहर जिले की रहने वाली एमबीबीएस की छात्रा सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंग पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार की सहायता से राज्य सरकार बेटी के पार्थिव शरीर को यथाशीघ्र परिवार तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत थी। मैहर निवासी डॉ. राम कुमार शर्मा की बिटिया सृष्टि का पार्थिक शरीर दिल्ली पहुंच गया है, जहां से राज्य सरकार की ओर से एयर एम्बुलेंस के माध्यम से सतना लाया जा रहा है।  

उद्यानिकी फसलों से किसानों की आय होगी दोगुनी : मंत्री श्री कुशवाहा

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने आज जबलपुर में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी बढ़ावा दिए जाने की अत्यधिक आवश्यकता है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें किसानों की आय को आसानी से दोगुना करने में सहायक हो सकती हैं। मंत्री श्री कुशवाहा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खाद्य प्र-संस्करण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उद्यानिकी फसलों की खेती और खाद्य प्र-संस्करण के नए तरीकों से अवगत कराएं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। मंत्री श्री कुशवाहा ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों का उपयोग करके अधिक लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।  

खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल   उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेलों से सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों के आयोजन समाज में सौहार्द पूर्ण वातावरण का निर्माण करते हैं। खेल ही ऐसी विधा है जिसमें हारने वाला भी जीतने वाले को बधाई देता है और जीतने वाला हारने वाले को आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मार्तण्ड विद्यालय रीवा में मशाल प्रज्जवलित एवं ध्वज आरोहित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत है। समय सीमा निश्चित कर विद्यार्थियों को पढाई करते हुए खेल विधाओं में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। कबड्डी खेल हमारे देश में जमीन से जुड़ा खेल है जो गांव-गांव तक खेला जाता है। उन्होंने गांवों में तथा विद्यालयों में खेल मैदान होने की बात कही जिससे बच्चे व ग्रामीण वहां खेल विधाओं में भाग ले सकें। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की समझाइश दी तथा कहा कि जो व्यक्ति नशे के आदी हैं उनका नशा छुड़वाने के लिये रीवा में स्थापित नशामुक्ति संकल्प केन्द्र में पहुंचाया जाए, जिससे उन्हें नशे से दूर किया जा सके। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजन में दस संभागों के 468 खिलाड़ी व आफीशियल्स भाग ले रहे हैं। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, विवेक दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक तथा विभिन्न संभागों से आये कोच, रेफरी एवं छात्र-छात्राएँ व खिलाड़ी उपस्थित रहे।  

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा एयरपोर्ट समारोह स्थल का किया निरीक्षण

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को बनारस से शाम 4 बजे वर्चुअल माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए रीवा में एयरपोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने एयरपोर्ट परिसर स्थित समारोह स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल रीवा संभाग के कमिश्नर श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, एयरपोर्ट एथारिटी के अधिकारी श्री रामजी अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet