LATEST NEWS

उप मुख्यमंत्री देवड़ा दिल्ली में होंगे जीएसटी कॉउंसिल की पुनर्गठित बैठक शामिल

भोपाल कम्पनसेशन सेस की पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिये मंत्री समूहों की पहली बैठक नई दिल्ली में 16 अक्टूबर को होगी। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंत्रियों के समूह की जीएसटी कॉउंसिल की पुनर्गठित समिति की बैठक में शामिल होंगे। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रियों के समूह की बैठक होगी। बैठक में अन्य राज्यों के मंत्री भी शामिल होंगे।  

पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में मनाया जन्मदिन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने श्रीलंका में अपना जन्मदिन मनाया है। पूजा हेगड़े का जन्मदिन 13 अक्टूबर को था। वह अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए, अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल से एक अच्छी छुट्टी लेकर श्रीलंका गयी थी, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया।पूजा हेगड़े ने अपने प्रशंसकों को अपने जन्मदिन के जश्न की एक झलक दिखाई है। पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। पूजा हेगड़े ने श्रीलंका के याला में अपने जन्मदिन का आनंद लेते देखा जा सकता है। पूजा ने कैप्शन में लिखा,जंगल में जन्मदिन। सभी प्यार, संदेशों और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… जितना हो सके उतने लोगों को जवाब देने की कोशिश करूंगी… अभी के लिए, मैं बस पूरी तरह से अभी रहने की कोशिश कर रही हूं। आपसे प्यार करती हूं। वर्ष 2025 पूजा हेगड़े के लिये महत्वपूर्ण वर्ष है।वह फिल्म देवा में शाहिद कपूर और सूर्या 44 में सूर्या के साथ नजर आयेंगी। इसके अलावा पूजा हेगड़े, अभिनेता थलपति विजय के साथ थलपति 69 में भी नजर आयेंगी।

प्रदेश के 2,378 जनजाति छात्रावास सोलर पॉवर सिस्टम से होंगे रोशन, सरकार खर्च करेगी1500 करोड़

भोपाल मध्यप्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के ट्राइबल हॉस्टल्स में अब अनकट पावर सप्लाई की व्यवस्था होगी। आदिवासी छात्रावासों में बिजली बिल के खर्च और बार-बार बिजली की समस्या के समाधान के लिए सोलर पावर सिस्टम लगाए जाएंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अधीन सभी छात्रावास, आश्रम, शालाएं, कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर सहित अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रदेश भर की 2,378 संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने के लिए करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा है। परीक्षाओं की स्मार्ट प्रिपरेशन में भी मिलेगी मदद सोलर पॉवर सिस्टम लगने से इन संस्थाओं में ई-कक्षाएं (स्मार्ट क्लासेस, स्मार्ट लैब) और नई तकनीक के उपयोग से विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षाएं सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट प्रिपरेशन में भी मदद मिलेगी। विभागीय कार्ययोजना को अनुमोदन मिलते ही इन सभी संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। छात्रावास-आश्रमों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे छात्रावासों, आश्रम शालाओं एवं अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर ठोस प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग के अधीन ऐसी कुल 2,810 संस्थाएं हैं। इनमें से 1,305 संस्थाओं में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। शेष सभी विभागीय संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने विभाग ने करीब 1053.85 लाख रुपए का अनुमानित व्यय प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा सकेगी।  

परम सुंदरी में नजर आएगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-जान्हवी कपूर की जोड़ी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परमसुंदरी में नजर आ सकती है। बॉलीवुड में चर्चा है कि मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर को लेकर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा करेंगे। इस फिल्म का अस्थायी नाम ‘परम सुंदरी’ रखा गया है। दिनेश विजान ने सिद्धार्थ-जाह्नवी के साथ एक एक्शन थ्रिलर प्लान की थी, जिसके लिए उन्होंने तुषार को साइन किया था। हालांकि वक्त के साथ दिनेश-सिद्धार्थ को लगा कि जिस स्क्रिप्ट पर वो काम कर रहे हैं, उसमें बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करने का बहुत कम दम है। दर्शकों अलग तरह की फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं, जिस कारण उन्होंने एक नई स्क्रिप्ट का चुनाव किया है।  

हबीबगंज नाका आज से ओपन टू ऑल, 7 महीने से था बंद

भोपाल  मेट्रो के काम की वजह से राजधानी में कई रास्तों पर पिछले कई महीनों से डायवर्जन चल रहा है। इसी वजह से पिछले 7 महीने से बंद हबीबगंज नाका से आरआरएल तिराहे वाला रास्ता अब खुलने जा रहा है। इसके खुलने से अब आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 3 लाख लोगों को मिलेगी राहत मेट्रो के स्टील ब्रिज की वजह से इस रास्ते को बंद किया गया था। इसके बंद होने से 3 लाख लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते जो डायवर्जन प्लान हुआ था, उसकी वजह से लोगों को 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। इससे समय की बर्बादी तो होती ही थी, साथ ही जाम की वजह से भी आम लोग परेशान होते थे। चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया समय शुरुआत में इस डायवर्जन को 4 हफ्ते तक चलाने का प्लान था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसकी ड्यूरेशन बढ़ती रही। आखिर में 15 अक्टूबर को यह डायवर्जन खत्म करने का प्लान किया गया। सोमवार को मेट्रो के अफसरों ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके का मुआयना किया। एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी ने सोमवार को मेट्रो का काम पूरा होने की जानकारी दी। मंगलवार को रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा। स्ट्रक्चर हटाने की वजह से लग गया ज्यादा समय हालांकि मेट्रो का काम 4 सितंबर को ही पूरा हो गया था लेकिन इसका स्ट्रक्चर हटाने में भी पूर्ण सावधानी की जरूरत होती है। इसे हटाने की वजह से डेढ़ महीना ज्यादा लग गया। स्ट्रक्चर 65 मीटर लंबा और 400 मैट्रिक टन वजनी था।

बेलगांव लीखावाडी में स्कूल मैजिक चालक की हार्ट अटैक से, बच्चों की ऐसे बचाई जान

छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के न्यूटन चौकी क्षेत्र के बेलगांव लीखावाडी में आज एक स्कूल बच्चों को ले जाने वाली मैजिक चालक को सडक पर अटैक आ गया। अंतिम समय में भी चालक ने अपनी सूझबूझ से बच्चों की जान बचा ली। वाहन को सडक किनारे खडा कर दिया। बाद में उसे परासिया अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना आज सुबह साढे आठ बजे के आसपास की है। पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता है। मंगलवार सुबह सात बजे वह घर से मैजिक लेकर निकला। लीखवाडी से लौटते समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेषानी हुई। इस समय मैजिक में बच्चे थे। उसने वाहन को सडक के किनारे खडा कर दिया। इस वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल उसे परासिया अस्पताल लेकर आए। यहां उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। राहुल सडक किनारे वाहन खडे नहीं करता तो वाहन के साथ कुछ भी हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था और उसकी मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, जिले के पगारा निवासी 27 वर्षीय राहुल बेलवंशी स्कूल के बच्चों को ले जाने वाली टाटा मैजिक चलाता था। आज सुबह वह लीखवाडी से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था, उसी समय रास्ते में उसे सीने में दर्द हुआ और सांस लेने में परेशानी हुई। मैजिक में बच्चे थे। लिहाजा उसने तत्काल वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी वाहन में अन्य चालक भी बैठे थे। वे तत्काल राहुल को परासिया अस्पताल लेकर आए। राहुल सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करता तो हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि राहुल को कुछ समय से टाइफाइड था। वह बीमार था। आज वह अन्य चालकों को बच्चों के घर दिखाने गया था।

सिंहस्थ-2028 में100 करोड़ से अधिक के काम के लिए कैबिनेट मंजूरी, 50 KM रेडियस में बनेगी सिंहस्थ के लिए पार्किंग

उज्जैन सिंहस्थ-2028 के दौरान उज्जैन में 10 किमी से लेकर 50 किमी एरिया तक में मुख्य मार्गों पर पार्किंग सह ट्रांजिट क्षेत्र बनाए जाएंगे। 10 सितंबर को हुई बैठक में उज्जैन कलेक्टर ने मुख्यमंत्री और सिंहस्थ की मंत्रिमंडलीय कमेटी के सामने प्रजेंटेशन दिया था। 4 दिन बाद इस प्रजेंटेशन का विवरण जारी हुआ। जिसके मुताबिक उज्जैन जिला प्रशासन के प्रजेंटेशन पर सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। विभागों से कहा- समय सीमा में कराएं काम नोडल एजेंसी बनाए गए नगरीय विकास विभाग ने सभी संबंधित विभागों से कहा है कि समय-सीमा में काम पूरा कराएं। बड़े वाहन शहर के बाहर रोके जाएंगे और वहां सुविधायुक्त ट्रांजिट स्थल बनाए जाएंगे। इन ट्रांजिट स्थलों से शहर के अंदर तक (मंदिर के घाटों तक आने के लिए) नि:शुल्क परिवहन (इलेक्ट्रिक बसें) की व्यवस्था की जानी चाहिए। छोटे और निजी वाहनों को शहर के भीतर न्यूनतम दूरी तक आने की अनुमति देने और शहरी सीमा में तय पार्किंग स्थलों को चिह्नित किए जाएं और उनके उपयोग की कार्ययोजना बनाएं। इंदौर और उज्जैन संभाग के सभी बस अड्‌डों को चिह्नित कर उनकी क्षमता विस्तार, सुविधा, मजबूतीकरण और नवीनीकरण का काम पुनर्घनत्वीकरण योजना या पीपीपी मोड पर किया जाएगा। सिंहस्थ में होने वाले कामों को लेकर केंद्रीय योजनाओं और केंद्र सहायता वाली योजनाओं व निजी जनभागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से काम कराने पर फोकस किया जाएगा। सिंहस्थ के कामों के प्रस्ताव संबंधित विभाग, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नोडल विभाग नगरीय विकास और आवास विभाग को भेजे जाएंगे। नगरीय विकास विभाग करेगा इन प्रस्तावों का परीक्षण जो काम किए जाने हैं, उसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी है जो विचार कर काम को कार्ययोजना में शामिल किए जाने का फैसला करेगी। इसके साथ ही इस कमेटी द्वारा विभागीय कार्य, सिंहस्थ मद के काम और पीपीपी मोड के काम के लिए वित्तीय व्यवस्था की भी अनुशंसा की जाएगी। इस मामले में अंतिम निर्णय मंत्रिमंडलीय समिति लेगी। 100 करोड़ से अधिक के काम के लिए कैबिनेट मंजूरी     मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा कामों को मंजूरी दिए जाने के बाद विभागीय मद से काम होगा। मुख्य सचिव इसकी समीक्षा करेंगे।     सिंहस्थ मद से होने वाले कामों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति लेना होगी। 20 करोड़ रुपए तक के काम स्टेट फाइनेंस कमेटी और 100 करोड़ तक के काम ईएफसी और इससे अधिक राशि के काम कैबिनेट की मंजूरी के बाद होंगे।     3 साल से अधिक समय लगने वाले कामों को चिह्नित कर लिया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इसका परीक्षण भी कर लिया है। यह काम करेगा PWD     लोक निर्माण विभाग (PWD) खाकचौक वीर सावरकर चौराहा से गढ़कालिका से भर्तहरी गुफा होकर रंजीत हनुमान तक सड़क और पुल बनाएगा। मंगलनाथ और दत्त अखाड़ा क्षेत्र को जोड़ने के लिए केडी गेट से वीरा दुर्गादास छत्री होकर गोन्सा चौराहा तक नदी पर पुल समेत अन्य वैकल्पिक निर्माण कराए जाएंगे।     सिद्धवट कूट से कैलाश खो तक सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग भी एक पैदल पुल बनाएगा। इसकी आवश्यकता का परीक्षण करने के लिए कहा है।     इंदौर-उज्जैन मार्ग से होकर बड़नगर और जावरा मार्ग को जोड़ते हुए सिंहस्थ बायपास पर लंबाई 19 किमी तक फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा।     इंदौर-खंडवा नेशनल हाइवे पर बड़वाह और सनावद में एनएचएआई बायपास बनाएगा। इसके लिए परीक्षण करने का फैसला किया गया है।

स्वीटी छाबड़ा का गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा का नया गाना बनारस की पान रिलीज हो गया है। स्वीटी छाबड़ा ने बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की याद दिला दी हैं। रेखा की याद दिलाने वाला स्वीटी छाबड़ा की मनमोहक अदाकारी में गाना ‘बनारस की पान’ रिलीज किया गया है।इस गाने को स्वीटी छाबड़ा एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में वीडियो में स्वीटी छाबड़ा हरे रंग की कढ़ाई किया हुआ अनारकली पोशाक पहने, सिर से पाँव तक गहनों से सजी धजी नजर आ रही हैं। स्वीटी छाबड़ा प्रोडक्शंस प्रस्तुत बनारस की पाान की मेकिंग स्वीटी छाबड़ा के स्टूडियो द्वारा की गई है। इस गाने को सोनी सरगम ने गाया है। गीतकार अमर बिदेशी एवं संगीतकार शीबू देब हैं। म्यूजिक डेवलपमेंट संजय लालटन एंड सरगम टीम पटना ने किया है। डीओपी चितरंजन ढाल, कोरियोग्राफर अश्विन मास्टर, आर्ट डायरेक्टर राम विश्वकर्मा, एडिटर एवं डीआई साहिल बाबू हैं। स्वीटी छाबड़ा ने कहा, मुझे बनारस की पान गाने पर काम करने में बहुत मज़ा आया। बनारस की पान एक बहुत ही खास प्रोजेक्ट है, और मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं। ये गाना मेरे फैंस के लिए मेरी तरफ से एक तोहफा है, और जिस तरह से इसे लोग पसंद कर रहे हैं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं।  

भोपाल में16 साल तक बंधक बनाकर रखी गई महिला की मौत, पिता की शिकायत के बाद किया था रेस्क्यू

भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित बरखेड़ी इलाके में ससुराल में 16 साल से बंधक महिला ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पिता के आवेदन पर पुलिस ने विगत 05 अक्टूबर को उसे बेहद कृशकाय अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसका उपचार किया जा रहा था। महिला के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। 40 साल की उम्र में महिला का वजन 25 किलो रह गया था। महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी और यहां तक कि बोल भी नहीं पा रही थी। महिला को रस्सी से बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा रेस्क्यू के दौरान महिला को गोदी में उठाकर अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने महिला के पति पर प्रकरण दर्ज किया था। हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। महिला के मायके वाले लोग भी भोपाल में ही मौजूद हैं। 40 साल की उम्र में 25 किलो रह गया था वजन जानकारी के अनुसार एनजीओ, पीड़िता के परिजन, महिला थाना और जहांगीराबाद थाने की टीम जब मौके पर पहुंची तो पीड़िता कमरे में रस्सी से बंधी मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। उसे गोद में उठाकर बाहर लाना पड़ा था। करीब 40 साल की पीड़िता हड्डी का ढांचा बन चुकी थी। उसका वजन सिर्फ 25 किलो रह गया था। 2006 में हुई थी शादी, 2 साल बाद मिलना बंद कराया महिला थाने में नरसिंहपुर के किशन लाल साहू ने आवेदन दिया था। किशन लाल के अनुसार उनकी बेटी रानू साहू का विवाह 2006 में भोपाल निवासी योगेंद्र साहू से हुआ था। साल 2008 के बाद से बेटी के ससुराल वालों ने उससे मिलने नहीं दिया। बेटी के बच्चों को भी उससे दूर भेज दिया गया। ससुराल पक्ष के प्रताड़ित करने के बाद से बेटी की हालत खराब होने की जानकारी पड़ोसियों से मिली। किशन लाल ने पुलिस से बेटी रानू को रेस्क्यू कर इलाज कराने और ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने लोकल थाने की मदद से रानू को रेस्क्यू किया। पति-ससुर ने महिला को मानसिक रोगी बताया पति और ससुर का कहना है कि पीड़िता मानसिक रोगी थी, उसका इलाज चल रहा था। हालांकि परिवार इलाज के पर्चे नहीं दिखा सका। पति ने बंधक बनाकर रखने की बात से इनकार किया। उसने कहा- चार दिन पहले ही साले और रिश्ते की एक साली ने पत्नी से मुलाकात की थी। अगर बंधक बनाकर रखते तो उनसे मिलने क्यों देते। भाई ने कहा था- वीडियो पर बहन को देखा, तब आए पीड़िता के छोटे भाई शिव कुमार साहू ने बताया था कि सूचना मिली थी कि बहन को ससुराल में बंधक बनाकर रखा गया था। इसी का पता लगाने दो दिन पहले बहन रानू से मिलने गई। उसने वीडियो बनाकर भेजा। तब बहन की हालत देखी और पुलिस को साथ लेकर गए। ससुराल से उसे मुक्त कराया। उसकी हालत बेहद खराब थी। वजन मात्र 25 किलो रह गया था। उसके साथ अत्याचार किया जा रहा था। इस कारण उसकी हालत ऐसी हुई। ससुराल वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की फिर रौनक लौटाने की तैयारी, मप्र खेल विभाग करेगा भेल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का संचालन

भोपाल  खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के खेल मंत्री, विश्वास सारंग ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग BHEL द्वारा संचालित 125 एकड़ में फैले मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन अपने हाथ में लेगा। इसके लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंत्री सारंग ने  खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कॉम्प्लेक्स का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। खेल विभाग के अंदर में आ जाएगा भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मंत्री विश्वास सारंग के साथ अधिकारियों की टीम भी थी। सारंग ने कहा कि BHEL स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को खेल विभाग के माध्यम से संचालित करने के लिए प्राथमिक रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ठप हैं खेल गतिविधियां उन्होंने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स लंबे समय से उपेक्षित पड़ा हुआ है, जिससे खेल गतिविधियां ठप हैं। प्रबंधन हस्तांतरण से खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने और एथलेटिक गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। इन खेलों की सुविधाएं कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स और कबड्डी सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि कॉम्प्लेक्स और खेल सुविधाओं के अपग्रेडेशन से इसे और बेहतर बनाया जाएगा। यह शहर के बीचों-बीच भोपाल और मध्य प्रदेश के निवासियों और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। इससे न केवल BHEL टाउनशिप के लोगों को, बल्कि भोपाल के नागरिकों को भी लाभ होगा। नए क्रिकेटरों को लाभ मिलेगा उन्होंने यह भी कहा कि BHEL स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के भीतर क्रिकेट स्टेडियम के उन्नयन से नए क्रिकेटरों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के लिए मैदान के मानक पूरे हो रहे हैं, बाकी सुविधाओं जैसे स्टैंड के विस्तार के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी। भेल के सहयोग से खेल विभाग करेगा संचालन खेल विभाग, BHEL के सहयोग से इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन करेगा। इससे उन्नयन कार्य किफायती तरीके से हो सकेंगे और जनता को इसका पूरा लाभ मिलेगा। गोल्फ के लिए भी है जगह खेल मंत्री ने बताया कि लगभग 125 एकड़ भूमि पर बने इस परिसर में रखरखाव का अभाव है। यहां गोल्फ के लिए 33 एकड़ जगह भी है। स्थानीय प्रबंधन ने शुरुआती सहमति दे दी है और इस कॉम्प्लेक्स को खेल विभाग के अधीन लाकर इसे एक अच्छी खेल सुविधा के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्रिकेट, वॉलीबाल सहित सभी खेल इस मौके पर खेल मंत्री सारंग ने कहा कि भेल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रिकेट, गोल्फ, वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स, कबड्डी सहित लगभग सभी खेल हैं। कांप्लेक्स और खेल सुविधाओं के उन्नयन से इसको और बेहतर बनाया जाएगा। जिससे भोपाल और प्रदेश के खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही भेल टाउनशिप के रहवासियों सहित भोपालवासियों को भी लाभ मिलेगा। क्रिकेट मैदान भी बनेगा खेल कांप्लेक्स में क्रिकेट मैदान का उन्नयन होगा, तो क्रिकेट प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा। यहां क्रिकेट मैदान के लिए सभी मापदंड हैं। बाकी स्टैंड आदि सुविधाओं का विस्तार करने के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी। इसका संचालन भेल और खेल विभाग मिलकर करेगा तो कम बजट खर्च होगा। भेल खेल कांप्लेक्स खेल विभाग के अंतर्गत आ जाए, इसका प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके लिए सभी अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है। प्राथमिक रूप से स्थानीय प्रबंधन ने इसकी सहमति दी है। इसे जल्द ही एक अच्छा खेल परिसर बनाया जाएगा, यही प्रयास है। – विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मप्र शासन

कर्मचारीयों का प्रदेश आंदोलन 17 से, पदाधिकारीयो ने की बैठक

रायसेन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वितीय चरण प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 17 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क सेकंड बस स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में आयोजित किया है जिसमें संपूर्ण प्रदेश से कार्यकर्ता पदाधिकारी सोई हुई सरकार से अपने हितों की मांग के लिए एकत्रित हो रहे हैं इस विशाल एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु रायसेन जिले के सांची, देहगांव, रायसेन, बेगमगंज में अलग-अलग बैठकर आयोजित धरना प्रदर्शन में एकता के साथ अधिक संख्या में सक्रिय होकर भाग लेंगे  इस पर गहन, विचार विमर्श और चिंतन हुआ डॉ अनिल भार्गव (वायु)  प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि रायसेन जिले से लगभग 400 कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेंगे इस निमित्त प्रदेश पदाधिकारी ने सभी को एक साथ आने और सोई हुई सरकार को जगाने के लिए भोपाल चलो भोपाल चलो की अपील करी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष केवी मेवाड़ा प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनिल भार्गव (वायु), प्रदेश मंत्री हेमंत सराठे, जिला अध्यक्ष भोपाल श्री जितेंद्र शाक्य ने उपस्थित होकर सभी का मार्गदर्शन किया। सांची बैठक में महाराज सिंह मीणा देहगांव बैठक श्री शैलेंद्र याग्निक बेगमगंज बैठक श्रीमान सिंह लोधी कोषाध्यक्ष श्री शरद द्विवेदी, रायसेन बैठक श्री रामबाबू लोधी के साथ अन्य संभाग, जिला, ब्लॉक, तहसील के  पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

एम्बुलेंस के चालक को नशे के हालत में वाहन चलाते पाये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही

कोतमा    रात्रि कोतवाली पुलिस द्वारा कोतमा रोड पर चेकिंग के दौरान आर.डी.एस. हास्पिटल कोतमा की एम्बुलेंस MP18 CA 4589 ( मारूती ईको गाड़ी )  के चालक धर्मेन्द्र प्रजापति पिता आर. के. प्रजापति उम्र 32 साल निवासी ग्राम कटकोना थाना बिजुरी जिला अनूपपुर को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच की जाकर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट में वाहन को जप्त किया जाकर उक्त चालक के विरूद्ध प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा एम्बुलेंस के चालक का ड्रायविंग लायसेंस आर.टी.ओ. अनूपपुर से निरस्त कराये जाने एवं एम्बुलेंस से संबंधित आर.डी. एस. हास्पिटल के प्रबंधन को भी इस संबंध में नोटिस दिया जाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अक्टूबर में आधा प्रदेश तरबतर, इंदौर-उज्जैन समेत 13 जिलों में आज भी असर; भोपाल में धूप निकली

भोपाल मध्यप्रदेश के 6 जिले- बुरहानपुर, धार, खंडवा, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल को छोड़कर बाकी जिलों से मानसून लौट चुका है। हालांकि बंगाल की खाडी़ में मानसून सक्रिय है। एक के बाद एक कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, जिसकी वजह से हवा का रुख नहीं बदल पा रहा है और लगातार नमी आ रही है।  नमी के कारण मौसम में बदलाव नहीं आ पा रहा है। इस हफ्ते भी रात में ठंडक नहीं बढ़ेगी। क्योंकि नमी की वजह से बादल छाएंगे। तापमान स्थिर रहेगा। 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश मानसून विदाई के बाद 15 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है। इस गिरावट की वजह से गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती थी। दीपावली पर रात में ठंडक बढ़ जाती थी। अंचल सहित प्रदेश अधिकतर हिस्से से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन बंगाल की खाडी़ में अभी मानसून सक्रिय है। मध्य हिस्से में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं, जिससे दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। उत्तर भारत में नमी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, इंदौर, उज्जैन समेत 13 जिलों में सिस्टम का असर रहेगा। विभाग का कहना है कि लो प्रेशर एरिया डिप्रेशन के रूप में बदलकर आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे में बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 16 अक्टूबर से मौसम खुल जाएगा। भोपाल में आज मंगलवार को सुबह से धूप निकली है। कैसा रहा तापमान इधर जमू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहे हैं, जिससे बर्फबारी शुरू हो सके। इन सभी कारणों से मौसम में दबाव नहीं आ पा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बादलों की वजह से लोगों को हल्की राहत रही है। रात का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में उमस रही। सेंधवा में तेज बारिश, 12 जिलों में पानी गिरा मध्यप्रदेश में सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बैतूल में करीब डेढ़ इंच बारिश हो गई। भोपाल, सागर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। दमोह, जबलपुर, उमरिया, धार, इंदौर, रायसेन, डिंडौरी, बड़वानी में भी बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। इस दौरान बूंदाबांदी होती रही। डिंडौरी में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। उमरिया में आधे घंटे तक पानी गिरा। शहडोल और धार जिले के पीथमपुर में भी तेज बरसात हुई। सेंधवा में मूसलधार बारिश हुई।

मेट्रो रेल लाइन में बाधा बन रहे 30 से अधिक अतिक्रमण हटाने के बाद सिविल वर्क होगा

 भोपाल  मेट्रो रेल लाइन में बाधा बन रहे 30 से अधिक दुकानों व घरों को हटाने के लिए लोगों को दिया गया समय मंगलवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बुधवार से इन्हें तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मेट्रो के दूसरे चरण में सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल आठ किलोमीटर तक काम होना है। यह दो हिस्सों में होगा और इसमें एक हजार 540 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह पुल बोगदा और आजाद नगर में कुछ अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन पक्की दुकानों को हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। लोगों ने खुद अपनी दुकानें हटाने की सहमति दी थी, पर उन्होंने सोमवार तक नहीं हटाया, इसलिए अब प्रशासन कार्रवाई करेगा। आरा मशीनें भी हटेंगी वहीं, पुल बोगदा के पास से 108 आरा मशीनें और फर्नीचार कारोबारी हैं। इन्हें रातीबड़ में शिफ्ट किया जाएगा। मेट्रो ने वहां पानी, बिजली, सड़क जैसी अन्य सुविधाओं के लिए छह करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि यहां पर मेट्रो के द्वारा मिट्टी का परीक्षण, डिजाइन समेत अन्य काम पूरे किए जा चुके हैं। अतिक्रमण हटने के बाद सिविल का काम शुरू किया जाएगा। दो चरणों में पूरा होगा काम चरण एक : सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल आठ किलोमीटर में से पांच किलोमीटर तक के हिस्से में छह एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने रूट का निरीक्षण कर जल्द काम करने को कहा था। वहीं, मेट्रो कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने भी निरीक्षण किया था। इस काम को पूरा करने के लिए साढ़े तीन वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। इस अवधि में पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद में स्टेशन बनाने के साथ ही ट्रैक बिछाया जाना है। दूसरा चरण : आठ किलोमीटर के मार्ग में तीन किलोमीटर भूमिगत मार्ग होगा। इसमें दो मेट्रो स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड भी रहेंगे। यह काम करीब 890 करोड़ रुपये से होगा। इस मार्ग में आरा मशीनों सहित अतिक्रमण है। इन्हें हटाने के लिए कई महीनों से प्रयास किए जा रहे हैं। भूमिगत लाइन सिंधी कॉलोनी, ऐशबाग क्रॉसिंग से होती हुई भोपाल स्टेशन और नादरा बस स्टैंड को स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेंगी। अभी यहां चल रहा काम सुभाष नगर से एम्स के बीच दो स्टील ब्रिज का काम पूरा हो गया है। चार सितंबर को तीन घंटे के अंदर रेलवे ट्रैक पर पिलर के ऊपर 65 मीटर लंबा और 400 टन वजनी ब्रिज का स्ट्रक्चर रख दिया गया था। वहीं, हाल ही में दूसरे कंपोजिट ब्रिज का काम भी पूरा हो गया है। बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास हबीबगंज नाके से डीआरएम स्टेशन के बीच दो स्टील ब्रिज से मेट्रो गुजरेगी। इसके लिए पिछले आठ महीने से काम चल रहा है।

कार्तिक आर्यन ने गलती से किया खुलासा: कियारा आडवाणी होंगी ‘भूल भुलैया 3’ में

कार्तिक आर्यन और राकेश आर्यन ने ‘भूल भुलैया 2’ में अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त यानी ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज होने वाली है। इसमें कुछ नहीं है। कार्तिक ने हाल ही में अपनी फिल्म टू क्लिक मैक्स होने को लेकर बात की और आसान सेकिरा को लेकर भी खुलासा किया है। कार्तिक आर्यन ने पिंकविला के ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुझसे पूछा गया कि क्या सच में फिल्म के लिए 2 क्लिक मैक्स शूट किए गए हैं। उनके, विद्या बालन और डायरेक्टर अनीस बज्मी के अलावा किसी को नहीं पता कि फिल्म का अंत क्या होगा! स्टोरी के आखिरी 15 पन्ने भी नहीं मिले! कार्तिक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक-दो लोगों को पता है। हां, इस फिल्म के लिए 2 क्लिकमैक्स शूट किए गए हैं ताकि किसी तरह का कन्फ्यूजन हो सके। दरअसल, जब स्क्रिप्ट हमारे पास आई, तो इन पांच या कुछ लोगों को किसी भी तरह से पिछले 15 पन्ने नहीं मिले।’ ट्रक ने छिपा रखा है क्लिकमैक्स! उन्होंने आगे कहा, ‘तो वो स्टोरी, आखिरी 15 पन्ने के बिना सबके पास थी। यहां तक ​​कि जो एडी डिपार्टमेंट या प्रोडक्शन डिपार्टमेंट है, व्यक्तिगत पास ऐसी लिपि है बिना क्लाइमेक्स के, बिना पिछले 15 पन्ने के।’ फिल्म में क्या किया है? कार्तिक ने ग़लत सेरा ढ़ांचे के साथ शूटिंग के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘जब हम लोग शूट भी कर रहे थे, सच, जब के साथ शूट कर रहे थे…’ उन्हें तुरंत अपनी जंहा फिल्माने का एहसास हुआ और उन्होंने ‘सोरी’ कहा। कार्तिक हंसने लगे और देखने लगे, ‘जब विद्या जी के साथ शूट कर रहे थे… ये लाइव तो नहीं है ना?’ ‘बहुत सारी साड़ी चीजें छुपेनी पैड…’फिल्म क्लाइमेक्स के बारे में बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, ‘हमने 2 क्लिकमैक्स शूट किए हैं। बस बिल्कुल वही बोलना पसंद है। और ये पहली बार मेरे साथ हो रहा था कि बहुत सी साड़ी की चीज़ें छुपी हुई हैं और इसमें… मुझे आज लगता है…। ये एक अलग जगह है। ये एक अलग फिल्म है और मुझे लगता है कि 3 (भूल भुलैया पार्ट 3) में आप सबके लिए बहुत सारे सरप्राइज होंगे और जब फिल्म में आएंगे तो आपको मजा आएगा।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet