LATEST NEWS

75 साल के वृद्ध के साथ हुई लूट

छतरपुर राजनगर भारतीय स्टेट बैंक के सामने आसाराम पटेल सन ऑफ श्री भरोसे पटेल उम्र 75वर्ष निवासी रानीपुर राजनगर एसबीआई शाखा राजनगर से 2,35000 रुपए निकले और निकाल कर के जैसे ही आसाराम पटेल बैंक से बाहर आया वैसे ही पहले से ही घात लगाए बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और आशा राम पटेल का थैला छीना और मोटर साइकिल से  थैला छीन कर रफू चक्कर हो गएl स्टेट बैंक शाखा राजनगर में जब तक गार्ड थी इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई  परंतु कुछ महीने पहले गार्ड के हठ जाने के कारण यह वारदात हुई क्योंकि गार्ड द्वारा अनावश्यक व्यक्तियों को अंदर जाने के लिए नहीं मिलता था ।

सार्वजनिक कार्यक्रम मैं पहुंचे क्षेत्रीय सांसद का किया गया आत्मीय स्वागत

छतरपुर  विधानसभा 53 बड़ामलहरा के सार्वजनिक कार्यक्रम मैं शामिल होने के पहले ग्राम पंचायत देवपुर प्रथम के सरपंच प्रतिनिधि कुंवर शिवाजी शाह बुंदेला जी के द्वारा सांसद जी का स्वागत किया गया  इसके पश्चात लोगो की सांसद जी ने सुनी लोगो की समस्याएं इस कार्यक्रम मैं बड़ामलहरा की पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव संजीव पाठक जगन अहिरवार प्रेमलाल कुसवाहा जगत रामस्वरूप इत्यादि लोग मौजूद इसके बाद सांसद जी बुंदेलखंड की जगत जननी मां शारदा अबार माता पहुंचकर दर्शन कर पूजन अर्चन की इसके बाद बड़ामलहरा गरबा महोत्सव मैं सामिल हुए

कलेक्टर की अध्यक्षता में औद्योगिक ईकइयों के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आयोजित

सिंगरौली विन्ध्यक्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में जिले में स्थापित परियोजनाओं औद्योगिक ईकइयों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुये कहा कि औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए रीवा जिले में राज्य शासन द्वारा 23 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अध्यक्षता में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव के संबंध में जिले में संचालित होने वाले निवेश को संबंध में बैठक आयोजित होगी। जिसमें आप सब को भी भाग लेना है । एवं अपने जिले मे जो भी नए निवेश संचालित किये जायेगे उसके संबंध में विधिवत कार्य योजना तैयार कर प्रजेनटेशन देना होगा।  बैठक के दौरान कम्पनियो के प्रतिनिधियों से नवीन निवेशो के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम राजेश शुक्ला, खनिज अधिकारी ए.के राय सहित  डीजीएम एनटीपीसी, जीएम एनसीएल सहित रिलायंस पावर, अदानी, बंधा कोल माईन्स, हिन्डालको सहित परियोजनाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गरबा पंडाल से लौट रहे दंपती से मस्जिद के पास मारपीट, दो पक्ष आमने-सामने, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति को संभाला

आलीराजपुर शहर में देर रात गरबा पंडाल से लौट रहे एक दंपती से मारपीट के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हंगामा इतना बढ़ा गया कि कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। करीब तीन घंटे हंगामे के बाद सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गरबा पंडाल से लौटने के दौरान मस्जिद के पास बहस जानकारी अनुसार रविवार रात माली समाज के दंपती गरबा पंडाल से घर लौट रहे थे। इस दौरान जामा मस्जिद के निकट समुदाय विशेष के युवकों से शोर मचाने को लेकर उनकी बहस हो गई। आरोप है कि युवकों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही समाज के लोग आरोपितों के घर के बाहर एकत्रित हो गए और दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगमा इतना बढ़ा कि पुलिस के सामने ही लोग हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। कलेक्टर ने दी चेतावानी इसके बाद कलेक्टर ने माइक संभाला और भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आरोपित हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश न करे। इसके बाद पुलिस पीड़ित पक्ष को लेकर थाने पहुंची और सात आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में शांति बनी हुई है।

उचित मूल्य दुकानो से राशन की कालाबाजरी करने वाले के विरूद्ध करे कठोर कार्यवाहीःकलेक्टर

सिंगरौली उचित मूल्य की दुकानो से राशन की कालाबाजारी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जायें। तथा सीएम हेल्प लाईन में 50 दिवस की लंबित शिकायतो को विभागीय अधिकारी दो दिवस के अंदर निरारकण सुनिश्चित करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा विभागीय अधिकारियो को दिया गया।  कलेक्टर ने समय सीमा बैठक के दौरान उचित मूल्य की दुकानो से हितग्राहियों को दिये जाने वाले खाद्यान की समीक्षा करते हुये कहा कि कुछ जगहो से इस आशय की जानकारी मिल रही है कि उचित मूल्य की दुकानो समय पर नही खुलती है तथा पात्रता के अनुसार हितग्राहियो को कम खाद्यान का वितरण किया जा रहा है जो अत्यन्त ही खेदजनक है। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अपने स्तर से उचित मूल्य दुकानो का औचक निरीक्षण कराये साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदारो एवं जिलाधिकारियो को भी इस आशय के निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उचित मूल्य दुकानो, विद्यालयो, आगनवाड़ी केन्द्रो, छात्रावासो, मध्यान भोजन आदि का औचक निरीक्षण करे एवं लापरवाही करने वालो के विरूद्ध निःसंकोच कठोर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करे।      कलेक्टर ने पीएम जन मन योजन के तहत हितग्राहियो के बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुये कहा कि अभी तक लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड नही बनाया जा रहा है। सभी क्षेत्रो के बीएमओं निगरानी रखे साथ ही सचिव रोजगार सहायक आशा कार्यकर्ता के साथ साथ इस कार्य में संलग्न दल लक्ष्य के अनुसार शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करेगे। एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी प्रति दिवस के प्रगति की जानकारी से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगे।उन्होने बिना भवन अनुज्ञा के संचालित कोचिग सेंटरो को चिन्हित कर इनके विरूद्ध कार्यवही किये जाने का निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये। साथ ही सभी विभागो द्वार संचालित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी के लाभ के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि प्रति दिवस पॉच पॉच विभागो समीक्षा की जायेगी कि संबंधित विभाग के द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियो को लाभान्वित कराया गया है या नही। उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियो को योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे यदि लक्ष्य के अनुसार योजनाओं का लाभ हितग्राहियो को नही दिया गया तो संबंधित विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होगे।       कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन में लंबित शिकायतो के प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि कुछ विभागो के द्वारा गंभीरता पूर्वक सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का निराकरण नही किया जा रहा है जिससे कि जिले रैकिंग प्रभावित हो रही है। उन्होने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी 50 दिवस की लंबित शिकायतो का दो दिवस के अंदर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही लोक सेवा प्रबंधक को निर्देश दिये कि ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा शिकायतो को अटेंड नही किया गया है उनके विरूद्ध प्रति शिकायत 100 रूपये की दर से जुर्माना लगाने की कार्यवाही करे। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्रो के निराकरण की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लोक सेवा गरंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनो का समय पर निराकरण कर आवेदनकर्ता के लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही जो आवेदन लंबित हो तो उनका निराकरण 15 अक्टूबर तक कराया जाना सुनिश्चित करे। नही तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अर्थदण्ड की कार्यवाही किया जायेगा। कलेक्टर ने आकांक्षी जिले के तहत निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप कार्य किये जाने हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार रमेश कोल, प्रीति सिकरवार, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्थ्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, खनिज अधिकारी ए.के राय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल तिवारी, सहायक संचालक कविता त्रिपाठी,  रोजगार अधिकारी सीमा बर्मा, उप संचालक उद्यानिकी एच.एन निमोरिया, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग योगेन्द्र राज, अंग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी, MP में तैयार कर चुके हैं कई खिलाड़ी

इंदौर अपने कुशल प्रशिक्षण से मध्य प्रदेश में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पौध तैयार करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमय खुरासिया अब केरल में खिलाड़ियों को तैयार करेंगे। खुरासिया के अनुभव को देखते हुए केरल क्रिकेट संघ ने उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी है। केरल की टीम रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत पंजाब के खिलाफ 11 अक्टूबर से करेगी। अमय के मार्गदर्शन में केरल टीम त्रिवेंद्रम में अभ्यास में जुटी है। केरल की टीम गत सत्र में नॉकआउट में जगह बनाने से चूक गई थी। इसके बाद से राज्य संगठन प्रदर्शन में सुधार के लिए किसी अनुभवी कोच की तलाश में था। केरल का मुख्य कोच बनने के लिए कई दिग्गजों में होड़ थी। खुरासिया के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शान टैट भी इस पद के दावेदार थे। टैट इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। मगर केरल क्रिकेट संघ ने खुरासिया के प्रशिक्षण के तरीकों पर भरोसा जताया। केरल टीम को कई बड़े नाम कोचिंग दे चुके हैं, जिनमें डेव वाटमोर जैसे दिग्गज शामिल हैं। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज रहे अमय वर्ष 2004 से विभिन्न स्तरों पर कोचिंग कर रहे हैं। वे 10 साल तक मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच रहे। इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज आवेश खान, आक्रामक बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर, मध्य क्रम बल्लेबाज रजत पाटीदार सहित कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया। एक के बाद एक मध्य प्रदेश से खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद अमय बतौर कोच राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए। इनके अलावा कुलदीप सेन, शुभम शर्मा, ईश्वर पांडे, आशुतोष शर्मा सहित कई खिलाड़ियों को उन्होंने तैयार किया, जो बाद में मप्र और आइपीएल जैसी टीमों में छाए। कई राज्य संगठनों ने किया अपने साथ जोड़ने का प्रयास आइपीएल में आशुतोष शर्मा जैसे कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन का श्रेय खुरासिया की कोचिंग को दिया। इसके बाद से ही कई राज्य संगठन उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए प्रयासरत थे। इनमें राजस्थान, असम, बड़ौदा आदि राज्य शामिल थे। खुरासिया का शानदार रिकॉर्ड बीसीसीआइ के लेवल-सी कोच की शीर्ष प्रशिक्षण डिग्री हासिल कर चुके खुरासिया 119 प्रथमश्रेणी मैचों में 7304 रन बना चुके हैं, जिसमें व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 238 रन है। लगातार दो घरेलू सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाकर वे सुर्खियों में आए थे। 12 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेल चुके खुरासिया 1999 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल थे। 23 जनवरी को मध्य प्रदेश से मुकाबला केरल को रणजी सत्र में एलीट समूह-सी में स्थान मिला है, जहां पंजाब के अलावा कर्नाटक, बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश की टीमें शामिल हैं। मध्य प्रदेश से मुकाबला 23 जनवरी से खेला जाएगा। केरल की टीम में मध्य प्रदेश के ही हरफनमौला जलज सक्सेना भी शामिल हैं। उनके अलावा सचिन बेबी, बाबा अपराजिथ और संजू सैमसन जैसे नाम केरल टीम में मौजूद हैं।

प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहने से गेहूं का बोवनी का रिकार्ड भी टूटेगा, अभी तक अधिकतम 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई

भोपाल प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहने से गेहूं का बोवनी का रिकार्ड भी टूटेगा। अभी तक अधिकतम 95 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई है। इस बार 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बढ़कर 110 लाख हेक्टेयर पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने खाद-बीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले सप्ताह से होने वाली कृषि उत्पादन आयुक्त की संभागीय बैठकों में लक्ष्य निर्धारित हो जाएंगे। प्रदेश में अकेले रीवा जिले को छोड़कर बाकी सभी जिलों में औसत से अधिक वर्षा हुई है। इससे रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं का क्षेत्र बढ़ने का अनुमान है। वर्ष 2022-23 में 97.81 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोवनी हुई थी, जो 2023-24 में घटकर 92.10 लाख हेक्टेयर रह गई थी, यानी गेहूं का क्षेत्र 5.84 प्रतिशत घट गया था। यह फिर बढ़कर 95 लाख हेक्टेयर के आसपास पहुंच गया।   गेहूं का क्षेत्र बढ़ने की अनुमान इस बार वर्षा की स्थिति को देखते हुए कम जोखिम वाली फसल गेहूं का क्षेत्र बढ़ने की अनुमान लगाया जा रहा है। मालवांचल, मध्य भारत और महाकोशल अंचल में क्षेत्र बढ़ने की अधिक संभावना है क्योंकि यहां सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता अधिक है। चना का क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहा है। यह 2022-23 में 21 लाख हेक्टेयर था जो 2023-24 में बढ़कर 23.46 लाख हेक्टेयर हो गया। इसमें भी वृद्धि हो सकती है। रबी फसलों का क्षेत्र बढ़ने के अनुमान के आधार पर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने भारत सरकार से अक्टूबर-नवंबर में अतिरिक्त डीएपी, एनपीके, कम्प्लेक्स और बीज की आपूर्ति बढ़ाकर करने का अनुरोध किया है। उपार्जन में पंजाब को पीछे छोड़ चुका है मप्र प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार गेहूं का उपार्जन करती है। गत वर्ष बाजार में अधिक मूल्य मिलने के कारण उपार्जन कम हुआ था। जबकि, 2020-21 में पंजाब को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश उपार्जन में देशभर में अव्वल रहा था। यहां के शरबती गेहूं की देश-दुनिया में मांग रहती है।

डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर किया सम्मानित

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 5 अक्टूबर 2024 को अपने संस्थापक और चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, जिन्हें जीवी के नाम से जाना जाता है, को स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बिंघमटन, न्यूयॉर्क, यूएसए से उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिये डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि खजुराहो के माननीय सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा थे। श्री विष्णु दत्त शर्मा ने डॉ. विश्वनाथन को उनकी डॉक्टरेट की उपाधि के लिए बधाई दी और उच्च शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने ऐसे प्रतिष्ठित वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना करके मध्य प्रदेश राज्य को एक बड़ा अवसर प्रदान करने के लिए डॉ. जी विश्वनाथन को धन्यवाद दिया, जहां अब पूरे भारत से विद्यार्थी अध्ययन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि वह वीआईटी विश्वविद्यालय की स्थापना के सूत्रपात से ही इससे जुड़े हुए हैं और तब से चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन, वाईस प्रेसीडेंट श्री शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाईस प्रेसीडेंट सुश्री कादम्बरी एस विश्वनाथन, और ट्रस्टी रमणी बालसुन्दरम के सम्पर्क में हैं और वीआईटी उनके परिवार की तरह है। चांसलर डॉ. जी विश्वनाथन ने अपने अभिनंदन भाषण में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे वीआईटी ने तीन जीवंत योजनाओंः यूनिवर्सल हायर एजुकेशन ट्रस्ट (यूएचईटी), जीवीडीएसपी जीवी स्कूल विकास कार्यक्रम, और स्टार्स योजना के माध्यम से तमिलनाडु और मध्य प्रदेश राज्यों में जरूरतमंद और वंचित मेधावी छात्रों को निःशुल्क उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सशक्त बनाना, उन्हें विश्व स्तरीय शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना और असीमित अवसरों के द्वार खोलना है। इस भव्य समारोह के दौरान सभी वीआईटी परिसरों के सभी कुलगुरु और कुलसचिव उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मेधावी बच्चों को कोचिंग का भत्ता भी दिया जाएगा, हर माह मिलेंगे 8 हजार रुपए

भोपाल मध्य प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों के मेधावी बच्चों को राज्य सरकार इंजीनियरिंग, ला और मेडिकल कोर्स की कोचिंग कराएगी। इसके लिए मेधावी बच्चों को कोचिंग का भत्ता भी दिया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ ने अपनी एकलव्य शिक्षा विकास योजना का विस्तार करते हुए यह नए प्रविधान किए हैं। इसके अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों, फड़ मुंशियों एवं प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के प्रबंधकों के मेधावी बच्चों को इसी वर्ष से 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने पर व्यावसायिक कोर्स जैसे इंजीनियरिंग एवं विधि (ला) और मेडिकल की कोचिंग के लिए भत्ता दिया जाएगा। 12 माह तक आठ हजार रुपये प्रति माह भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं रीवा संभागीय मुख्यालयों के लिए 12 माह तक आठ हजार रुपये प्रति माह, अन्य संभागीय मुख्यालयों के लिए छह हजार रुपये प्रति माह तथा संभागीय जिलों को छोड़कर शेष अन्य जिलों के लिए 3500 रुपये प्रति माह कोचिंग भत्ता दिया जाएगा। नौवीं से स्नातक तक पढ़ाई में आर्थिक मदद करता है संघ लघुवनोपज संघ वर्ष 2022-23 से एकलव्य शिक्षा योजना के तहत कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 15 हजार रुपये, कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को 18 हजार रुपये, गैर तकनीकी स्नातक उपाधि प्राप्त अध्ययनरत विद्यार्थी के लिए 25 हजार रुपये एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए 60 हजार रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान करता है। अब इंजीनियरिंग, ला और मेडिकल जैसी डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए कोचिंग में भी मदद की जाएगी। मप्र में 16 लाख परिवारों के 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक मध्य प्रदेश में वनोपज तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले 16 लाख परिवार है और इनमें कुल 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक है। इनमें अधिकांश तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासी परिवार है जो जंगल से सटे गांवों में निवास करते हैं और केवल वन संपदा पर ही निर्भर हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी समय-समय पर आदिवासी परिवारों के उत्थान के लिए दिशा-निर्देश देते आए हैं। राज्यपाल की पहल ही वन विभाग इस दिशा में आगे बढ़कर पहल की है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे इंदौर, दीक्षा समारोह में की शिरकत

इंदौर  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह शामिल होने पहुंचे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समारोह में स्नातकोत्तर और स्नातक कोर्स के 1426 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। 19 पीएचडी शोधार्थी को उपाधि दी जा रही है। 15 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में कुलाधिपति पुरुषोत्तमदास पसारी और कुलगुरु डॉ. उपेंद्र धर सहित गवर्निंग बॉडी के मानद सदस्य, संस्थानों के प्रमुख भी मौजूद हैं। अंतर कक्षा स्तरीय युवा उत्सव 17 से, 22 विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं 2024-25 सत्र के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने युवा उत्सव को लेकर विश्वविद्यालय को तैयारी शुरू करने पर जोर दिया है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने इस संबंध में युवा उत्सव का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण में अंतर कक्षा स्तर पर प्रतियोगिताएं रखी हैं, जो 17 से 19 अक्टूबर के बीच करवाई जाएंगी। तीन दिवसीय उत्सव में 22 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, भाषण, एकल नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, समूह गान, नुक्कड़ नाटक, पाश्चात्य संगीत सहित कई विधाएं शामिल हैं। प्रत्येक कक्षा की अलग-अलग टीम कॉलेजों को बनानी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सरकारी कॉलेजों की मदद से निर्णायक समिति भी बनाई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दायरे में आने वाले 160 कालेज और क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय से जुड़े 80 कालेजों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संघ ने बीते दिनों कालेजों की बैठक करवाई थी। इंदौर में न्यू जीडीसी कॉलेज, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी जिले में शासकीय कन्या महाविद्यालय, आलीराजपुर और बुरहानपुर में शासकीय महाविद्यालय को प्रतियोगिता करवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन कॉलेजों को प्रतियोगिता करवाने के बाद विजेता टीम की जानकारी विश्वविद्यालय को भेजनी है। छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. एलके त्रिपाठी का कहना है कि युवा उत्सव में राष्ट्रीय भावना व सामाजिक सद्भाव को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को प्रस्तुति देनी होगी। अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय 11 से 13 नवंबर और अंतर जिला युवा उत्सव 5 से 7 दिसंबर तक रखा गया है। अंतर विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय आयोजन 18 से 20 जनवरी 2025 तक होगा।

4 सेकेंड में A से Z तक टाइपिंग का रिकॉर्ड किया अपने नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया

पन्ना पन्ना-जिले में प्रतिभाओं की कमीं नही है। नगर के मध्यमवर्गीय परिवार से 14 वर्षीय बालक सक्षम नामदेव ने साबित कर दिखाया है। महज 4 सेकेंड में A से Z तक टाइपिंग का रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा कर पन्ना जिले सहित समूचे प्रदेश का नाम किया रोशन। पन्ना नगर के निवासी सक्षम नामदेव की अपने पिता से अलग अपनी मां लक्ष्मी नामदेव के साथ रहते थे। मां सिलाई कर भगवान जुगलकिशोर जी के पकड़े बनाती है और पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। फिलहाल सक्षम 11वीं में पढ़ाई कर रहा है। पढ़ाई के साथ साथ अपने मामा राहुल नामदेव की इंटरनेट कैफे में सहयोग करता है। इसी बीच सक्षम ने वह कर दिखाया जिसे सुन सब हैरान रह गए। सक्षम ने महज 4 सेकेंड में अल्फाबेट A से Z तक टाइप कर रिकार्ड बनाया है। जिसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दरअसल सक्षम शुरुआत से ही तेज टाइपिंग करते रहे हैं। सक्षम की कुशलता को देखते हुए मामा ने इंडिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज करने की तैयारियों की सलाह दी। मात्र 1 माह में ही सक्षम नामदेव ने आपके लक्ष्य को हासिल कर 4 सेकेंड में ही a से z तक विथ स्पेश टाइपिंग कर यह मुकाम हासिल किया है। यह रिकॉर्ड उनको ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 6 अगस्त को मिला है। भारत के 14 वर्ष की आयु में रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बच्चे बन गए हैं। इस सफलता पर रिश्तेदारों ने भी बधाइयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मामा ने टाइपिंग सिखाई सक्षम नामदेव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस सफलता का श्रेय मेरे मामा राहुल नामदेव को जाता है। उन्होंने ने ही मुझे अच्छी स्पीड से टाइपिंग करना सिखाया और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में पार्टिसिपेट करने में सहयोग किया। इंट्रेस्ट से मिली सफलता मामा राहुल नामदेव ने बताया कि बच्चे के इंट्रेस्ट को देखते हुए तैयारियां कराई और कम समय में सक्षम ने सफलता अर्जित की है। पहले मई के महीने में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए अप्लाई किया था। मई माह में ही मिल गया था। लेकिन बुक का प्रिंट उल्टा होने के कारण वापस रिवर्ट कर दिया था। दोबारा अगस्त माह की 6 तारीख को दर्ज हुआ था और सितंबर में पोस्ट के माध्यम से पुरस्कार घर आया है।  

महू में नवरात्रि गरबा आयोजन में, वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया, जमकर हुई पत्थरबाजी

 महू  मध्य प्रदेश के महू में गरबा को लेकर माहौल गरम हो गया है। महू तहसील स्थित आंबेडकर विश्वविद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों के गरबा आयोजन में वर्ग विशेष के युवक के आने से विवाद हो गया। इसके बाद उनकी युवक से जमकर मारपीट भी हुई। उसके बाद पथराव भी हुआ,जिसमें दो युवक घायल हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को विश्विद्यालय के विद्यार्थियों ने गरबा कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम विश्विद्यालय मुख्य गेट के पास बने मैदान में हो रहा था। इस दौरान बजरंग दल को सूचना मिली कि गरबा में वर्ग विशेष के युवक भी शामिल हुए हैं।

बीजेपी नेता ने गोली मारकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर दी? जांच में जुटी पुलिस

बैतूल मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बीजेपी नेता की गोली लगने से मौत हो गई है। बेडरूम में उनका शव मिला है। पास में ही एक पिस्तौल भी मिली है जिससे गोली लगने से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है। सबसे बड़ा यवाल यह है कि क्या उसने गोली मारकर आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर दी? दरअसल घटना सारनी थाना क्षेत्र के बगडोना की है। बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष रवि देशमुख की गोली लगने से मौत हो गई है। हादसे के वक्त रवि की पत्नी और मां मन्दिर गए थे और बेटा स्कूल के लिए निकला था। बताया जाता है कि बेटा टिफिन लेने वापस घर आया तो बेडरूम में पिता का शव पड़ा देखा तो आवाक रह गया। उसने तुरंत इसकी खबर घऱ वालों को दी। रवि को पिछले दिनों बीजेपी सदस्यता अभियान के लिए सम्मानित किया गया था। रवि ने एक हजार से अधिक बीजेपी सदस्य बनाए है। मृतक रवि एक कम्प्यूटर शॉप संचालित करता था। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए नर्मदापुरम से एफएसएल की टीम बुलाई गई है। फिलहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

राज्यपाल ने दिलाई वन्य जीव संरक्षण की शपथ, पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

बच्चों को वन्य जीवन और जैव विविधता की महत्ता से बचपन में ही करें संस्कारित : मंगुभाई पटेल राज्यपालपटेल ने कहा  हमारा संविधान पर्यावरण के संरक्षण, वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदान करता है राज्यपाल ने दिलाई वन्य जीव संरक्षण की शपथ, पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न  राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि बच्चों को वन, वन्य जीव और जैव विविधता की महत्ता के बारे में बचपन से ही संस्कारित किया जाना चाहिए। माता-पिता उन्हें जैव संरक्षण की बहुलता और आवश्यकता के बारे में जागरूक और संवेदनशील बनाए। राज्यपाल पटेल आज भोपाल में राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वन्य जीव संरक्षण पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार दिए. इसमें वन्य जीव संरक्षण पर श्रेष्ठ पेंटिंग बनाने पर राज्यपाल ने मान्या शाक्या को सम्मानित किया। उन्होंने एक से 7 अक्टूबर 2024 तक आयोजित वन्य जीव सप्ताह की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर बधाई दी।  राज्यपाल पटेल ने उपस्थित जनों को वन्य जीव संरक्षण की शपथ भी दिलाई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारा संविधान पर्यावरण के संरक्षण, वन और वन्य जीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदान करता है। मौलिक कर्तव्यों के तहत प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान की अपेक्षा करता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के हिसाब से देश के सबसे बड़े वन क्षेत्र होने गौरव प्राप्त है। बाघों के अलावा, तेंदुए, घड़ियाल, चीता, भेड़िये और गिद्धों की सर्वाधिक संख्या के लिये भी प्रदेश पहचाना जाता है। हर प्रदेशवासी की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे वन और वन्य जीव रूपी अमूल्य धरोहर की विरासत को सहेज कर भावी पीढ़ी को सौंपने में अपना योगदान दे। कोविड ने दिया प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सौहार्द्र का सबक राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी त्रासदी कोविड ने हम सबको यह सबक दिया है कि हमें सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति की विविधता के प्रति श्रद्धा और सौहार्द्र के साथ रहना होगा। हमारे ऋषि-मुनियों ने भी अपने तप त्याग और साधना से हजारों साल पहले ही इकोलॉजी तंत्र के संरक्षण के लिए प्राणियों में सद्भावना का संदेश दिया था। राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वन और वन्यजीवों का विशिष्ट स्थान रहा है। विभिन्न देवी-देवताओं के वाहन वन्यजीव है। अनेक विधि-विधानों में भी पेड़-पौधों की आराधना होती है। शपथ को अपने कार्य और व्यवहारों में शामिल करे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के समापन अवसर पर उपस्थित जनों को वन्य जीव संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने कार्य, और व्यवहार में शपथ का 24 घंटे और 365 दिन पालन करे। आपका यह संकल्प वनों और वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा प्रयासों को जन आन्दोलन बनाने में योगदान देगा। इसे अपना कर्तव्य मानकर कार्य करे। राज्य मंत्री वन, दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण और कानूनों की जागरूकता में वन्य जीव सप्ताह की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा वन्य जीव संरक्षण, पुनर्वास, अपराध नियंत्रण आदि प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल पटेल का तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के पोस्टर, मध्यप्रदेश सामान्य तितलियाँ पोस्टर, कान्हा के पक्षी पुस्तक, मध्यप्रदेश टाईगर फान्डेशन की वार्षिक रिपोर्ट, वन्य जीव संरक्षण पर आधारित प्रकाशन का विमोचन किया। एक से 7 अक्टूबर तक आयोजित हुए वन्य जीव सप्ताह के आयोजन का प्रतिवेदन प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही.के. अंबाडे ने प्रस्तुत किया। आभार संचालक वन विहार, मीना अवधेश कुमार शिवकुमार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव और अधिकारी-कर्मचारी, वन्य जीव संरक्षण से जुड़े व्यक्ति, स्कूली बच्चें और उनके अभिभावक उपस्थित थे।  

वायरल वीडियो की जांच पर से पंजीबद्ध मारपीट के प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा चार आरोपी गिरफ्तार

  अनूपपुर  सोशल मीडिया पर ग्राम पसला में मोहम्मद अनवर एवं मो. इस्ताक उर्फ कतन्नी दोनो निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर के साथ मारपीट का वायरल वीडियो पुलिस को प्राप्त होने पर, कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर वायरल वीडियो की जांच की जाकर प्रार्थी मोहम्मद अनवर पिता मोहम्मद आशिक उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 लहसुई थाना कोतमा जिला अनूपपुर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अजय यादव, रवि चौहान, अमित भदौरिया, रघुवर पटेल, अवधेश, गुडलक, मनीष भदौरिया एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 442/24 धारा 296,115(2),351(3), 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई ।               सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर  चार आरोपी रघुवर प्रसाद पटेल पिता हरदास पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम पसला, अजय यादव पिता नरेश चंद्र यादव उम्र 26 साल निवासी  साऊसपुर जिला एटा उत्तर प्रदेश, अभिषेक सिंह भदोरिया उर्फ गुड लक पिता किशोर सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम भवनपुरा जिला भिंड एवं पार्थ सिंह चौहान पिता विमल सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी नादगांव इटावा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया जाकर मारपीट में प्रयुक्त प्लास्टिक के पाइप जप्त किए गए हैं एवं शेष आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगाई गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet