LATEST NEWS

हेमा रेंज पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान में किया पौध-रोपण,लगाए 25 हज़ार पौधे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से जारी है। प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने महू के समीप भाटखेड़ी में हेमा बुधवार को रेंज परिसर में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर एकत्रित ग्रामीणों ने 25 हजार पौधे लगाए। ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में साढे 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि इन पौधों की सुरक्षा करें और इन्हें पेड़ बनाए। उन्होंने कहा कि पौधा है तो जल है, जल है तो कल है, जीवन के लिए भी पेड़ अत्यंत जरूरी है। आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित, स्वस्थ तथा बेहतर जीवन के लिए भी पेड़ों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण का यह जन आंदोलन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाए जाने का कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वाकांक्षी अभियान में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी मिल रही है। अब हमने निर्णय लिया है कि इस तरह का अभियान हर वर्ष चलाया जाएगा। इंदौर को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरती मां की सेवा करना हमारा फर्ज है। हरियाली धरती माता का श्रृंगार है। हमें आगे आकर धरती मां को श्रृंगारित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना होंगे। उन्होंने कहा कि धरती पर बढ़ते तापमान और वर्षा की कमी पौधे नहीं लगाई जाने से हो रही है। पर्यावरण को अनुकूल बनाने के लिए पौधे लगाए जाएं। कार्यक्रम को सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुश्री पाटीदार, पूर्व विधायक श्री अंतर सिंह दरबार, श्री चिंटू वर्मा, श्री सतीश मालवीय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकरण भाभर, श्री मनोज ठाकुर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे। ग्रामीण विकास मंत्री ने भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय महू में किया पौध-रोपण  ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल ने बुधवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में स्व. भेरूलाल पाटीदार महाविद्यालय महू में  पौध-रोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुश्री उषा ठाकुर और जन-प्रतिनिधिगण मौजूद थे। मंत्री श्री पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों एवं जन-प्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलायी।  विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने बताया कि जितने भी पौधे लगाए जा रहे हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा लगाये गये पौधे को बड़ा करने का दायित्व भी लें और बड़ा होने तक उनका संरक्षण करें।  

दावत के बीच मेहमानों के मोबाइल पर आया मैसेज, लड़का पहले से शादीशुदा, स्टेज से भागा दूल्हा, जवाब नहीं दे पाया वर पक्ष

टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र के कारी तिगैला के पास स्थित यदुवंशी मैरिज गार्डन से एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया है। यहां विवाह समारोह के दौरान द्वारचार से पहले ही दूल्हा भागता हुआ नजर आया। दरअसल विवाह की तैयारियों के बीच जब खाना-पीना चल रहा था, तभी अचानक दूल्हे की शादी पहले भी हो जाने मैसेज रिश्तेदारों के मोबाइल पर आने लगे। इन मैसेज में पहली शादी के सबूत भी भेजे गए। जवाब नहीं दे पाया वर पक्ष इस खुलासे के बाद जब युवक और उसके पिता से लड़की पक्ष ने कई सवाल किए, लेकिन वर पक्ष इसका जवाब नहीं दे सके। इसके बाद वधु पक्ष से लड़की के भाई ने देहात थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की तो पुलिस ने दूल्हा बनने वाले युवक और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ये है पूरा मामला लड़की पक्ष उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में जाखलौन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि कारी के रहने वाले अरविंद पुत्र लालाराम विश्वकर्मा से करीब 4 माह पहले से ही उसकी बहन की शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। भाई ने बताया कि बातचीत के बाद बहन की शादी कारी के रहने वाले अरविंद विश्वकर्मा से 9 जुलाई 24 की तय हुई। शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष के लोग कारी तिगैला के पास स्थित मैरिज गार्डन में पहुंच गए, जहां पर मंडप और जयमाला के लिए स्टेज सज चुका था और खाना शुरू हुआ। लेकिन जयमाला होने से पहले ही विवाद खड़ा हो गया। पहली शादी का सर्टिफिकेट व फोटो वायरल शादी समारोह के दौरान ही रिश्तेदारों के मोबाइलों में अरविंद की पूर्व में शादी होने के प्रमाण वाट्सअप पर प्रसारित होने लगे। इसमें 2021 में उज्जैन की रहने वाली एक लड़की के साथ अरविंद विश्वकर्मा की शादी होने की फोटो, मैरिज सर्टिफिकेट, आर्य समाज मंदिर का प्रमाण पत्र और रसीदें जैसे ही लड़की पक्ष के रिश्तेदारों के मोबाइल में आईं, तो वह आश्चर्यचकित रह गए। लड़की के भाई ने कहा, सोने की चेन और बाइक मांगी लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि अरविंद के पिता लालाराम विश्वकर्मा ने सोने की चेन, दहेज में अलमारी, कूलर, सोफा, पलंग, बाइक की मांग की थी। इसके बाद ही लगुन लेकर पहुंचने पर सामग्री के अलावा 2100 रुपये दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक और उसके पिता पूर्व की शादी की बात न बताकर छल व धोखा देकर दहेज के रूप में आर्थिक लाभ लेने के लिए मेरी बहन से दूसरी शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि शादी की तैयारी और बसों के खर्चों सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी अरविंद विश्वकर्मा और उसके पिता लालाराम विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 318 (2), 318(4) बीएनएस के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पति -पत्नी के विवाद में जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने की आत्महत्या

भोपाल  पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक ने बुधवार को सुसाइड कर लिया है। वे जनसम्पर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला है कि सुसाइड का कारण पारिवारिक विवाद है। वैज्ञानिक है पूजा के पति जानकारी के अनुसार पूजा थापक के पति वैज्ञानिक हैं। जो प्रौद्योगिकी विभाग में अस्स्टिेंट डायरेक्टर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी हुए एक दो साल ही बीते हैं। लेकिन दोनों के बीच विवाद चलता रहता था। ऐसे में देर रात उनका पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पूजा ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पति ने जैसे ही पूजा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उतारकर एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पूजा थापक को मृत घोषित कर दिया। पूजा की मौत से मचा हड़कंप पूजा की मौत से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है। वह खूबसूरत थी। पति, पत्नी दोनों अच्छे पद पर थे। इसके बावजूद ऐसी क्या वजह थी कि पूजा ने सुसाइड कर लिया। ये सवाल हर किसी के मन में खटक रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवा कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2022 में शादी एक बेटा पूजा थापक 30 वर्ष अपने पति के साथ गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित साकेत नगर में रहती थी। उनकी 2022 में शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। मंगलवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों अलग अलग रूम में जाकर सो गए। ऐसे में पूजा थापक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पूजा थापक का मायका इंदौर के समीप बताया जा रहा है। पूजा के सुसाइड के बाद घरवालों को जानकारी दी गई है। उनके भी पुलिस बयान लेगी। सहन शक्ति का आभाव, स्थिति को टालें आजकल सुसाइड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे में मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों में अत्यधिक तनाव, सहनशक्ति का आभाव होने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती है। कई बार थोड़ी की देर का गुस्सा ही पूरी जिदंगी खराब कर देता है। इसलिए आपको जब भी अधिक गुस्सा आए आप शांत होने की कोशिश करें, क्योंकि जब आप गलत कदम उठाते हैं। वह थोड़ी देर की स्थिति रहती है। अगर आप उस स्थिति को टाल देंगे तो निश्चित ही सुसाइड करने से भी बच सकते हैं।

कभी दो वक्त की रोटी के लिए भटके, आज नेटवर्थ 292 करोड़ रुपए

मुंबई,  कैलाश खेर जिनके गाने सुनते ही लोगों झूमने लगते हैं। लाखों लोगों को अपने गानों से दीवाना बनाने वाले कैलाश खेर का जीवन एक समय अंधकार से घिरा हुआ था। तब वह इतने निराश और परेशान हो थे कि उन्होंने हारकर अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया था, लेकिन वह कहते हैं ना जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। कैलाश खेर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कैलाश को गायकी विरासत में मिली है। उन्होंने अपने पिता से म्यूजिक ट्रेनिंग ली और गाना शुरू किया। वह 14 साल की उम्र में एक सपना लिए घर से निकल पड़े थे। घर छोड़ते ही संघर्ष का सफर शुरू हो गया। कैलाश की जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती थीं। 20-21 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते कैलाश ने गाना छोड़ दिया और एक्सपोर्ट का बिजनेस शुरू किया, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कैलाश का बिजनेस डूब गया जिससे वह डिप्रेशन में चले गए उनको डिप्रेशन ने कुछ इस तरह जकड़ा कि वह अपनी जान तक देने की कोशिश की। खुदकुशी करने के लिए कैलाश नदी में कूद गए, लेकिन बच गए। 2001 में कैलाश मुंबई आ गए और यहीं से उनकी जिंदगी की नई शुरुआत हुई। उन्होंने विज्ञापनों के लिए जिंगल्स लिखने से करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे गाना गाने लेगे। उन्हें उनका पहला ब्रेक ‘रब्बा इश्क न होवे’ गाने से मिला। उसके बाद वह कई हिट गाने गाते चले गए। कैलाश का गाना ‘अल्लाह के बंदे’ बेहद मशहूर हुआ था और इस गाने ने ही फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें स्टार बना दिया। आज कैलाश खेर अपने अलग तरह के गानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि उनकी आवाज और उनके गाने आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं। आज कैलाश का फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैलाश एक गाना गाने के 10 लाख से लेकर 20 लाख तक लेते हैं. उनका नेटवर्थ 292 करोड़ रुपए है।  

सीहोर में कल आयोजित होगी विद्युत शिकायतों की जनसुनवाई

भोपाल   मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में 11 जुलाई को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जनसुनवाई करेगा। गौरतलब है कि विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा इस जनसुनवाई में सीहोर वृत्त अंतर्गत आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126, 135 तथा 138 को छोड़कर शेष शिकायतें जैसे विद्युत बिल से संबंधित, मीटर से संबंधित, नवीन कनेक्शन में विलंब, विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, वोल्टेज से संबंधित, लोड शेडिंग/अधिसूचित विद्युत कटौती, सुरक्षा निधि पर ब्याज अदायगी इत्यादि शिकायतों की सुनवाई की जाएगी तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि दशहरा वाला बाग, मंत्री पेट्रोल पम्प के पास, इंदौर नाका स्थित वृत्त कार्यालय सीहोर में 11 जुलाई को प्रात: 11 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई के माध्यम से बिजली उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों का निराकरण कराने के लिए वृत्त कार्यालय सीहोर में प्रात: 11 बजे के पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें।  

शादी के सीजन में बढ़ी मावे की डिमांड, 12 क्विंटल जप्त किया मावा

भोपाल ग्वालियर से भोपाल आया 12 क्विंटल मावा ज़प्त किया गया है। लावारिस हालत में मावा ज़प्त किया गया है। जांच के लिए सुबह 5 बजे सैंपल लिए गए। जानकारी के अनुसार शादी के सीजन में मावा की खपत को पूरा करने 40 क्विंटल मावा भोपाल भेजा गया था। मंगलवार-बुधवार की रात ट्रेन से भोपाल भेजा गया था। इसमें से 12 क्विंटल मावा को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बजरिया स्थित जीबी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने से ज़प्त किया गया। अमले ने पकड़े गए मावा के सैंपल लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों ने मावा तब पकड़ा, जब रेलवे स्टेशन से मावा व्यापारियों को डिलीवरी देने के लिए ले जाया जा रहा था। अमले ने पकड़े गए मावा के सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए स्ट्रीट फूड लैबोरेट्री भेजा जाएगा। वहीं, भोपाल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाने के बाहर रखे 28 क्विंटल मावा की जांच के लिए रेलवे के फूड सेफ्टी ऑफिसर को ग्वालियर से भोपाल सप्लाई हुए मावा की जानकारी दी है। खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन अमले ने ग्वालियर से आए मावा की सैंपलिंग की कार्रवाई तड़के 5 बजे शुरू की थी। अभी तक नहीं आया कोई व्यापारी सामने खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़े गए मावा को क्लेम करने के लिए अभी तक भोपाल का कोई व्यापारी सामने नहीं आया है। इस वजह से मावा और उसे सप्लाई करने के लिए तैनात किए लोडिंग ऑटो को रोका गया है। पकड़े गए मावे की डिलीवरी लेने वाले व्यापारियों के सामने आने पर संबंधित मावे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

पूजा हेगड़े ने एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। पैन इंडिया स्टार पूजा हेगड़े, जिनका 2024 का कैलेंडर काफी रोमांचक और व्यस्त है। पूजा हेगड़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ‘देवा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। रॉय कपूर फिल्म्स और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ शाहिद कपूर भी हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद पूजा ने निर्देशक रोशन एंड्रयूज और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर तथा क्रू के साथ मिलकर केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।इससे पहले, पूजा ने फिल्म ‘सूर्या 44’ के लिए सुंदर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक शूटिंग शेड्यूल भी पूरा किया था, जिसमें वह प्रसिद्ध अभिनेता सूर्या के साथ अभिनय कर रही हैं। ‘देवा’ अब पोस्ट-प्रोडक्शन में है, और फैंस इस रोमांचक एक्शन से भरपूर फिल्म में पूजा हेगड़े के नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देवा और सूर्या 44 के अलावा पूजा हेगड़े नाडियाडवाला ग्रैंडसन की सनकी और कुछ अघोषित प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगी।

MP में फिर उपचुनाव, विजयपुर से रावत का नाम तो शिवराज की सीट पर रमाकांत लड़ाने की तैयारी

भोपाल प्रदेश की खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्दी ही हो सकता है। कांग्रेस फिलहाल यहां प्रत्याशियों के नामों पर मंथन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने विजयपुर सीट के लिए रामनिवास रावत को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रावत पूर्व में इसी सीट से कांग्रेस विधायक रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। भाजपा में शामिल हुए रावत को प्रदेश सरकार के कैबिनेट में भी शामिल कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने मंगलवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। शिव की जगह रमाकांत पूर्व सीएम शिवराज सिंह के केंद्रीय मंत्री बन जाने के बाद खाली हुई बुदनी विधानसभा सीट के लिए भी उप चुनाव होना है। इस सीट पर भाजपा ने रमाकांत को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र से शिवराज पुत्र कार्तिकेय का नाम भी लिया जा रहा था। अभी बिना पर असमंजस कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में बीना विधानसभा भी शामिल है। लेकिन इस सीट से अभी तक इस्तीफा न होने के कारण फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दो माह में होंगे चुनाव प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट के बुधवार को उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके परिणाम 13 जुलाई को घोषित होंगे। सूत्रों का कहना है कि अब विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव अगले दो महीनों में होने की संभावना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान जल्दी कर सकता है। विजयपुर सीट से मंत्री रामनिवास रावत के सामने कौन? कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत का विजयपुर से चुनाव लड़ना तय है। विजयपुर में कांग्रेस के ज्यादातर पदाधिकारी रामनिवास के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जिससे पार्टी को यहां नई लीडरशिप खड़ी करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस, 2023 में निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर रहे युवा आदिवासी नेता मुकेश मल्होत्रा को टिकट देने पर विचार कर रही है। मल्होत्रा ने पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए 44,128 (21.31%) वोट हासिल किए थे, जो दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के बाबूलाल मेवरा से मात्र 6 हजार वोट कम थे। विजयपुर में सहरिया आदिवासी और रावत-मीणा समाज की सबसे अधिक संख्या है। पूर्व विधायक बृजराज रीछी और सबलगढ़ से विधायक रहे बैजनाथ कुशवाह के नाम भी यहां आगे चल रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस ने 6 नेताओं की एक कमेटी बनाई है। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, सांसद अशोक सिंह जैसे बड़े नाम हैं।   बीना विधायक भी देंगी इस्तीफा निर्मला सप्रे ने भाजपा में शामिल होने के बदले बीना को जिला बनाने की मांग पार्टी के सामने रखी है। वह लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। सागर जिले में कांग्रेस का परचम लहराने वाली वह एकमात्र विधायक थीं। अब उसी कांग्रेस ने निर्मला सप्रे को कांग्रेस विधायक के रूप में सदस्यता से अयोग्य ठहराने के लिए 5 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष डिस्क्वालिफिकेशन पिटीशन दायर की है। विधानसभा एक सप्ताह के भीतर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार वह पार्टी के निर्देशों का इंतजार कर रही हैं ताकि वह अपना इस्तीफा दे सकें। अगर ऐसा होता है तो बीना में भी उपचुनाव होना लगभग तय है।

ईडी ने यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश को मनी लॉड्रिंग पर पूछताछ के लिए किया तलब

मुंबई   यूट्यूबर ​एल्विश यादव अब मनी लॉंड्रिंग में फंस गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एल्विश द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल से जुड़े मामले में मनी लॉड्रिंग पर पूछताछ के लिए तलब किया है। एल्विश को 23 जुलाई को बुलाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने मई में मामला दर्ज किया था और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले में पुलिस द्वारा एल्विश यादव और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज एक प्राथमिकी और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आरोप लगाए थे। सूत्रों ने बताया कि एल्विश यादव को इस सप्ताह ईडी के लखनऊ कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने अपनी विदेश यात्रा और पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण मोहलत मांगी थी। सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें 23 जुलाई को ईडी के जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के गायक राहुल यादव उर्फ ​​राहुल फाजिलपुरिया से इस सप्ताह ईडी ने पूछताछ की थी। राहुल के एल्विश यादव से कथित तौर पर संबंध हैं। उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। यादव पर आरोप है कि उसके द्वारा आयोजित पार्टियों में नशे के लिए सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता था।  

मोहन सरकार राज्य के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में छात्रों के लिए समान यूनिफॉर्म कोड लागू करने की तैयारी में

भोपाल मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में छात्रों के लिए समान यूनिफॉर्म या ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी कर रही है. राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों को अपने छात्रों के लिए एक समान ड्रेस कोड लागू करने का निर्देश दिया है. राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को कहा कि ड्रेस कोड लागू होने के बाद अन्य किसी भी तरह की ड्रेस पर प्रतिबंध रहेगा. पिछले साल कर्नाटक समते कई राज्यों में ‘हिजाब विवाद’ पर विवाद के बाद एमपी सरकार ने यह फैसला लिया है. ‘हिजाब विवाद’ के बाद एक ड्रेस कोड लागू करने का फैसला इस कदम के पीछे के तर्क को समझाते हुए, एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि “बुर्का, हिजाब और साड़ी” जैसे कपड़े छात्रों के बीच “मतभेद” पैदा करते हैं. मध्य प्रदेश में, केवल 50% कॉलेजों में ड्रेस कोड है. बुर्का, हिजाब और साड़ी जैसे कपड़े छात्रों के बीच मतभेद पैदा कर रहे थे, इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभी कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने का फैसला किया.” समाज के सभी वर्ग के लिए एक ड्रेस कोड राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि नया यूनिफॉर्म कोड इस महीने के अंत में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगा. उन्होंने कहा, “हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है. सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम एक आदर्श ड्रेस कोड लागू करेंगे. किसी वर्ग को आपत्ति नहीं होगी. हम समाज के सभी वर्ग के साथ कॉलेज में सकारात्मक को समझाते हुए और ड्रेस कोड के महत्व को बताते हुए हम ड्रेस कोड का उपयोग करेंगे. सकारात्मक परिणाम आएगा. कॉलेज में कोई बाहर से न आए इसे देखते हुए ड्रेस कोड बना रहे हैं.” छात्रों के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा परमार का कहना है कि कॉलेज के छात्रों के बीच एकरूपता लाने की कोशिश कर रहे हैं. ड्रेस कोड के माध्यम से, वे अनुशासन सीखेंगे और समान व्यवहार प्राप्त करेंगे. क्योंकि वे एक जैसी ड्रेस पहनेंगे, इसलिए सभी छात्र एक जैसे दिखेंगे और छात्रों के बीच कोई भेदभाव नहीं होगा. विपक्ष ने साधा निशाना वहीं विपक्ष ने कहा कि सरकार का ध्यान राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर होना चाहिए. कांग्रेस प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने कहा, “बीजेपी सरकार ने कर्नाटक से कुछ नहीं सीखा है, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले हिजाब पर प्रतिबंध को एक बड़ा मुद्दा बनाया और चुनाव हार गए. अब, वे ड्रेस कोड जैसे मुद्दे लाकर छात्रों को शिक्षा और रोजगार की मांग से भटका रहे हैं.” मध्य प्रदेश में कांग्रेस सासंद आरिफ मसूद का कहना है कि कर्नाटक में भी हिजाब विवाद बेवजह था. सरकार हिजाब और बुर्खा को लेकर छींटाकशी करना चाहती है. इसे मध्यप्रदेश में पसंद नहीं किया जाएगा. लड़कियां अगर हिजाब पहन रही हैं तो इसमें बुराई क्या है. प्रतिबंध नहीं होना चाहिए, लड़की चुने कि हिजाब पहनना है या नहीं. कॉलेज तय करेंगे अपना ड्रेस कोड एक अन्य सरकारी अधिकारी ने राज्य के सभी कॉलेजों को जारी किए गए सरकारी आदेश का हवाला देते हुए कहा, “हमने यह तय करने का काम अलग-अलग कॉलेजों पर छोड़ दिया है कि वे अपने छात्रों के लिए किस तरह की यूनिफॉर्म चाहते हैं. हमारे आदेश में यह साफ है कि ड्रेस में एकरूपता होनी चाहिए.” हिजाब विवाद क्या है? कर्नाटक में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने कक्षाओं में हिजाब पहनने वाली छात्राओं की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद एक राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. 1 जनवरी 2022 को कर्नाटक के उडुपी में 6 मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में क्लास रूम में बैठने से रोक दिया गया था. कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था. इसके बाद इन लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी. लड़कियों का तर्क था कि हिजाब पहनने की इजाजत न देना संविधान के अनुच्छेद 14 और 25 के तहत उनके मौलिक अधिकार का हनन है. कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित तीन जजों की फुल बेंच ने यह फैसला दिया था कि कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने की इजाजत नहीं मिलेगी. इस फैसले के खिलाफ ही सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं. अक्टूबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट में 2 जजों की बेंच ने बंटा हुआ फैसला सुनाया था. दोनों जजों की राय अलग होने के बाद मामले को बड़ी बेंच के पास भेज दिया गया था. तब से तीन जजों की बेंच का गठन नहीं किया गया है.  

भोपाल में 40 की प्याज और 80 के टमाटर, बिगड़ा रसोई का बजट

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल में हाल ही में 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाले टमाटर के भाव में हल्की सी नरमी आई है. आज बुधवार को थोक मंडी में टमाटर के दाम 60 रुपये प्रति किलो रहे, हालांकि बाकी सब्जियों के भाव में उछाल देखा गया है. सब्जी के थोक व्यापारियों के मुताबिक बारिश के चलते आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और ज्यादा उछाल आएगा. बारिश के दिनों में हरी सब्जियां महंगी हो जाती हैं. सब्जियों के दाम बढ़ने की वजह अधिक बारिश के कारण सब्जियों का सड़ना-गलना होता है. इसकी वजह से सब्जी मंडी तक सब्जियां पर्याप्त मात्रा में नहीं आ पातीं और दाम में इजाफा हो जाता है. सब्जियों के दाम में सबसे पहले टमाटर के भाव बढ़े थे.   20 से 25 दिन पहले टमाटर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे. इसके बाद अचानक थोक भाव 80 से 100 किलो तक पहुंच गए थे, लेकिन आज टमाटर के दाम में कमी देखी गई. राजधानी भोपाल की करोंद मंडी में बुधवार को टमाटर के थोक भाव 60 रुपये प्रति किलो रहे. बाकी सब्जियों के भाव में उछाल टमाटर के दाम भले ही कुछ घट गए हो, लेकिन बाकी सब्जियों के दाम में उछाल देखा गया. बुधवार को प्याज 40 से 60 रुपये प्रति किलो के बीच रहा, जबकि हरा धनिया 200 रुपये, भिंडी-करेला 50 रुपये, मेथी 80 रुपये किलो, आलू 35 से 40 रुपये किलो और मिर्च 100 रुपये प्रति किलो के भाव बिकी. बरसात शुरू होते ही अब सब्जियों के दाम भी बढ़ने लगे हैं. इसकी शुरूआत टमाटर से हुई. 20 से 25 दिन पहले तक 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर पहले 80 रुपये प्रतिकिलो हुआ, इसके बाद अब 100 रुपये तक पहुंच गया है. इसी तरह प्याज 40 से 50 रुपये किलो, हरा धनिया 200 रुपये किलो, भिंडी-करेला 50 रुपये किलो, मेथी 80 रुपये किलो, आलू 30 से 40 रुपये किलो और मिर्ची 100 रुपये किलो हो गई है. इसके अलावा गोबी, पत्ता गोबी सहित अन्य सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं. सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि पहले बारिश और फिर धूप की वजह से टमाटर की फसल प्रभावित हुई. वहीं अब झमाझम बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भाव बढ़ रहे हैं. सब्जी कारोबारियों का कहना है कि अगस्त में नई फसल आने के बाद ही टमाटर के दामों में राहत मिलेगी. व्यापारियों ने क्या कहा? सब्जी व्यापारियों के अनुसार टमाटर के दाम में फिलहाल अभी और भी तेजी आएगी. सब्जी के थोक कारोबारियों के अनुसार 20 से 25 दिन पहले टमाटर की 25 किलो वाली क्रेट के दाम 400 से 500 रुपये तक हो गए थे, लेकिन अब वही क्रेट 1000 से 1200 रुपये प्रति क्रेट हो गए हैं. सब्जी के थोक व्यापारियों के अनुसार करोंद सब्जी मंडी में अलीराजपुर, मंदसौर के अलावा सीहोर, रायसेन सहित आसपास के जिलों में टमाटर आता थे. एक महीने पहले तक औसतम 3 से 4 टन भार क्षमता वाली रोजाना 25 से 30 गाड़ियां आती थीं, जबकि 12 टन भार क्षमता वाली भी करीब 10 गाड़ियां आती थी, लेकिन अब 8 से 10 छोटी और 5 से 6 बड़ी गाड़ियां ही आ रही हैं, जिसकी वजह से टमाटर के दामों में उछाल आया है. सब्जी व्यापारियों के अनुसार बारिश के दिनों में टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियों के दामों में और भी उछाल आएगा. बारिश के दौरान भाव में कमी की उम्मीद नहीं करोंद सब्जी मंडी के थोक व्यापारी शेख माजिद मे बताया कि बारिश भर सब्जियों के दाम में कमी आने की उम्मीद नहीं है. सब्जी मंडी तक पर्याप्त मात्रा में किसान सब्जी नहीं ला पा रहे हैं, जिसकी वजह से दाम में उछाल आ रहा है. अन्य व्यापारियों ने बताया कि खेतों में कीचड़ हो जाने और बारिश में सब्जियों के सड़ने और गलने की वजह से फसल खराब हो जाती है. इसकी वजह से सब्जी मंडी तक सब्जी नहीं आती और भाव में बढ़ोतरी होती है.

कमांडर करण सक्सेना में गुरमीत चौधरी ने खुद किये स्टंट, पिता से ली ट्रेनिंग

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गुरमीत चौधरी ने डिज़्नी+ हॉटस्टाेर के एक्शकन से भरपूर सीरीज कमांडर करण सक्से,ना में अपने सारे स्टंट खुद किये।कमांडर करण सक्सेेना सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले की मुख्य भूमिका है। इस सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। वह एक खतरनाक राजनीतिक रहस्य को सुलझाने में जुटा है और राष्ट्र को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता है। जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शान्सप द्वार‍ा निर्मित कमांडर करण सक्से ना की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित है, जिसकी रचना जाने-माने राइटर अमित खान ने की है। यह सीरीज 08 जुलाई 2024 को रिलीज हुयी है। गुरमीत चौधरी ने कमांडर करण सक्सेना में कमांडर करण सक्सेना की टाइटल भूमिका निभायी है। गुरमीत ने इस सीरीज के लिये सारे स्टंट खुद किये। गुरमीत चौधरी ने बताया, मेरे पिता सीताराम चौधरी फौज में थे।मेरे पिता चाहते थे कि मैं भी सोल्जर बनूं।जब मुझे ‘कमांडर करण सक्सेना’ में काम करने का अवसर मिला, तो मेरे पिता बहुत खुश हुए। पापा हमेशा चाहते थे कि मैं फौज में जाउं। जब मैंने कमांडर करण सक्सेना में काम किया तो यह पापा के लिये प्राउड वाली फीलिंग थी। उन्होंने मुझे सिखाया, गन का होल्ड कैसे किया जाता है।फौज औ रॉ दोनों अलग डिपार्टमेंट है, लेकिन दोनों देश की सेवा करते हैं। कमांडर जैसी सीरीज कर यदि मैं देश की सेवा कर सकता हूं तो यह मेरे लिये गौरव की बात है।मैंने कमांडर करण सक्सेना के लिये सारे एक्शन सीक्वेंस खुद किये। आम तौर पर एक्शन डायरेक्टर या डायरेक्टर इस बात से परहेज करते हैं कि कलाकार खुद स्टंट करे।क्योंकि उन्हें डर लगता है कि कलाकार को कहीं चोट नहीं लग जाये। मैं सारे एक्शन सीक्वेंस खुद हीं करना चाहता था।एक्शन डायरेक्टर और डायरेक्टर ने मुझे इसमें काफी मोटिवेट किया। हर एपिसोड में दर्शकों को अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। गुरमीत चौधरी ने बताया, बतौर अभिनेता मैं अपने आप को लकी मानता हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार को निभाने का अवसर मिला है।मैं इस बात को लेकर बहुत खुश हूं कि मैने कमांडर करण सक्सेना के जरिये डिज़्नी+ हॉटस्टार से ओटीटी डेब्यू किया है। डिज़्नी+ हॉटस्टार अपने आप में बहुत बड़ा प्लेटफार्म है, और इसके बहुत सारे दर्शक हैं। किसी भी कलाकार का ड्रीम होता है कि दर्शक आपके काम को देखें।मैं डिज्नी हॉट स्टार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे काम करने का अवसर दिया। कमांडर करण सक्सेना में काम करने का अनुभव शानदार रहा।जतिन सर जानेमाने निर्देशक हैं। जतिन सर ने काफी अच्छी सीरीज और फिल्में बनायी है।मैं उनका फैन रहा हूं।जतिन सर की तैयारी काफी स्ट्रांग थी।एक एक कलाकार के रूप में बहुत जरूरी होता है कि निर्देशक जो बोले उसी तरह उसे पर्दे पर रखे। सीरीज के डायरेक्टर और प्रोडयूसर ने मुझपर विलीव किया,मैं इसके लिये बेहद खुश हूं। गुरमीत चौधरी ने बताया, हृता दुर्गुले मराठी इंडस्ट्री की काफी जानीमानी कलाकार है। वह काफी फेमस और हार्ड वर्किग है। उन्होंने कमांडर करण सक्सेना से हिंदी में डेब्यू किया है। हृता ने कमाल का स्टंट और एक्शन किया है। उन्होंने काफी मेहनत की है, जो आपको पर्दे पर नजर आयेगी। सेट पर कलाकार के साथ टयूनिंग महत्वपूर्ण होती है, तब आपकी परफार्मेस निकलकर आती है।इकबाल खान को बहुत पहले से जानता हूं, लेकिन उनके साथ पहली बार काम किया है।उन्होंने पहली बार विलेन का किरदार निभाया है। हमसभी को उम्मीद है कि दर्शको को कमांडर करण सक्सेना बेहद पसंद आने वाली है।

सरकारी स्‍कूलों में पढ़ाई को लेकर श‍िक्षक गंभीर नहीं, 5 वीं और 8 वीं का परीक्षा परिणाम शून्य, 54 स्कूलों को नोटिस

ग्वालियर  सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई हो इसको लेकर सरकार दिल खोलकर खर्च कर रही है। इसके बाद भी ग्वालियर के 54 स्कूल ऐसे हैं जहां पर एक भी विद्यार्थी इस बार पास नहीं हो सका। वह भी तब जब स्कूलों काे हाईटेक करने से लेकर शिक्षकों को हर तीन माह में किसी न किसी तरह से प्रशिक्षित कर बेहतर परीक्षा परिणाम लाने की जिम्मेदारी दी जाती है। इसके बाद भी लाखों रुपये वेतन उठाने वाले शिक्षक परिणाम के नाम पर शून्य देते हैं। इससे साफ है कि ना तो इन स्कूलों की ढंग से मॉनिटरिंग की गई और न ही स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों को ठीक से पाया जाता है। जिसका नतीजा सामने हैं। अब इन स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर डीपीसी द्वारा सभी संस्था प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसका जवाब अगले सात दिन में मांगा गया है। यदि जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं रहा तो आगे एक्शन लिया जाएगा। इन स्कूलों के परीक्षा परिणाम खराब होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर व ग्रामीण के स्कूलों में तैनात शिक्षक पढ़ाने तक नहीं जाते। गजब की बात यह है कि एक से लेकर 5 तक के विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठाकर,एक ही शिक्षक द्वारा सभी विषय पढ़ाए जाते हैं, क्योंकि बाकी के शिक्षक स्कूल पहुंचते ही नहीं है। ऐसे में विद्यार्थी क्या सीखेगा और एक शिक्षक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को क्या पढ़ाएगा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है इस अव्यवस्था का नईदुनिया द्वारा खुलासा किया गया इसके बाद भी जिम्मेदार शिक्षा विभाग के अफसर इन स्कूलों में झांकने तक नहीं पहुंचे। इससे साफ है कि नोटिस देना एक औपचारिकता भर है और कुछ नहीं । असल में शहर और ग्रामीण मिलाकर 46 प्राइमरी स्कूल ऐसे हैं जिनमें कक्षा पांचवीं का एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ। इसी तरह से 8 मिडिल स्कूल ऐसे है जिनमें एक भी कक्षा 8 वीं का विद्यार्थी पास नहीं हुआ। जिसको लेकर ग्वालियर की रैंकिंग प्रदेश में कम रही और कक्षा पांच व आठ वीं का परीक्षा परिणाम में फैल होने वाले बच्चों का ग्राफ बढ़ गया।

भोजपुरी फिल्म बेटी हो तो ऐसी में नजर आयेंगी गुंजन पंत

  मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री गुंजन पंत, फिल्म बेटी हो तो ऐसी में काम करती नजर आयेंगी गुंजन पंत फ़िल्म बेटी हो तो ऐसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गुंजन पंता ने कहा, बेटी हो तो ऐसी को बेटियों को भी खासकर के देखना चाहिए। इस फ़िल्म में बेटियों को सशक्त भारत की तस्वीर बनते हुए भी दिखाया गया है तो दूसरी ओर यह भी दिखाया गया है कि समाज मे बेटियों का शिक्षित होना भी कितना आवश्यक है। बिना शिक्षा के कोई भी समाज समृद्ध नहीं हो सकता। क्योंकि समृद्धि की राह में अशिक्षा बहुत बड़ी बाधक के रूप में कार्य करता है । गुंजन पंत ने बताया कि आजकल वह जो भी फिल्में कर रही हैं उन हर फिल्मों में उनकी भूमिका अलग-अलग परिदृश्य के ऊपर, अलग अलग शेड्स लिए हुए समाज के अंदर की सच्चाई को दिखाने में सहायक सिद्ध हो रही है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित फ़िल्म बेटी हो तो ऐसी फिल्म की शूटिंग बीते दिनों उत्तरप्रदेश के जौनपुर में पूरी हो चुकी है और अभी इस फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुम्बई में चल रहा है। इस फ़िल्म में अपनी भूमिका को लेकर बात करते हुए गुंजन पंत ने कहा कि फ़िल्म में मां बाप की पांच बेटियों में , पांच बहनों में सबसे बड़ी बहन का किरदार निभा रही हैं, जिसके ऊपर कई प्रकार की जिम्मेवारियों का बोझ है। यह फ़िल्म आने वाले समय मे बताने के लिए जानी जाएगी कि लड़कियां किसी भी मायने में किसी भी पुरुष से कमतर नहीं हैं। बी4यू भोजपुरी के बैनर तले बनी फिल्म बेटी हो तो ऐसी के निर्माता संदीप सिंह एवं नीलाभ तिवारी हैं। फ़िल्म का लेखनसत्येंद्र सिंह ने किया है,वहीं निर्देशक संजीव बोहरपी और डीओपी हैं विजय मंडल हैं। फ़िल्म बेटी हो तो ऐसी के संगीत निर्देशक ओम झा हैं, वहीं नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और सोनू प्रीतम ने किया है। फ़िल्म बेटी हो तो ऐसी में गुंजन पंत, श्रुति राव, डिम्पल सिंह, शिल्पी राघवानी, प्रियांशु सिंह, प्रेम दुबे, कंचन मिश्रा, गोपाल चौहान, रूपा सिंह, निशा सिंह, प्रशांत सिंह, पंकज मेहता ,आशीष यादव सहित अन्य कलाकार हैं।  

दुल्हन के परिवार को धमकी मिली कि बारात आई ताे दूल्हा नहीं बचेगा, फिर पुलिस ने संभला मोर्चा

मुरैना  शहर में हुई एक शादी के माहौल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए धमकी दे डाली, कि बारात आई तो दूल्हा जिंदा नहीं बचेगा। इसके बाद हुआ यह, कि पुलिस सुरक्षा के बीच पूरी शादी हुई। यह हैरत अंगेज घटनाक्रम सोमवार-मंगलवार की रात का है। मिली जानकारी के अनुसार दत्तपुरा क्षेत्र की एक युवती की शादी कैलारस के युवक से होने वाली थी। शादी का समारोह माधौपुरा की पुलिया के पास स्थित एक आलीशान मैरिज गार्डन में था। रात 10 बजे के करीब बारात आनी थी, इसी दौरान दुल्हन व उसके परिवार को धमकी मिली कि बारात आई ताे दूल्हा नहीं बचेगा। धमकी देने वाले ने खुद काे दुल्हन का प्रेमी बताया। दुल्हन के डरे-सहमे परिवार ने तत्काल सूचना कोतवाली थाने में दी। इसके बाद पुलिस के छह जवान दूल्हे व दुल्हन की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए। घोड़ी पर बैठकर जब दूल्हे की बारात निकली तब पुलिसकर्मी दूल्हे के पास ही तैनात रहे। थाने में शिकायत दर्ज नहीं, मनचले की तलाश शुरू जब मंडप में फेरे और शादी के बाद विदाई हुई तब भी पुलिसकर्मी दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा में तैनात रहे। शादी में किसी भी तरह का व्यवधान पैदा नहीं हुआ। दुल्हन के स्वजन ने इस संबंध में थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पुलिस धमकी देने वाले मनचले की तलाश में जुट गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet