LATEST NEWS

खंडवा में पुलिस हिरासत में फैजान ने दिखाया विक्ट्री साइन

 खंडवा मध्य प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (MP ATS) मंगलवार सुबह इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची। उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को फैजान विक्ट्री साइन दिखाया। फैजान को कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी हो चुकी है और इस दौरान पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। खंडवा जिले के वार्ड क्रमांक 11 स्थित एक मकान से गुरुवार को फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आतंकी फैजान पर आरोप है कि उसके संबंध इंडियन मुजाहिदीन जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से हैं। बीते कई साल से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन सिमी के सदस्यों के साथ भी फैजान लगातार संपर्क में था। पुलिस के विशेष दल की उस पर नजर थी। पुलिस ने आतंकी फैजान से पूछताछ के लिए खंडवा न्यायालय से उसका पांच दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को यह अवधि समाप्त हो रही है। उसे खंडवा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में फैजान को लेकर मध्य प्रदेश एटीएस की टीम भोपाल से खंडवा पहुंच गई है।   रिमांड के दौरान बड़े खुलासे फैजान ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में बताया गया कि वह लोन-वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) करने की योजना बना रहा था। उसके घर से बड़ी मात्रा में पुलिस को कट्टर विचारधारा की प्रतिबंधित सामग्री भी मिली थी। आतंकी फैजान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी वह कट्टर सोच से जुड़े पोस्ट करता था। वह पाकिस्तान के कई कट्टरवादी नेताओं को भी फॉलो कर रहा था। वह नौजवानों खासकर नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल का हिस्सा बनाना चाह रहा था। उसके इन खौफनाक इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। देश-विरोधी गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया। खंडवा पहुंचे पुलिस दल में एनआईए भी हुआ शामिल इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची एटीएस टीम के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। पुलिस दल के साथ एनआईए के जांच अधिकारी भी नजर आए। दल सबसे पहले आतंकी फैजान को उसके घर लेकर गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका मेडिकल हुआ। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सामने फैजान विक्ट्री का साइन दिखाता नजर आया। 

नगर की सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में बांधी जा रही है रेडियम की पट्टियां

नगर की सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में बांधी जा रही है रेडियम की पट्टियां नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है संयुक्त कार्यवाही सिंगरौली  नगरीय क्षेत्र के सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर  रेडियम पट्टिया बाधी जा रही है ताकि शहरी क्षेत्र में असमय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। प्रायः यह देखने मे आता है कि नगर की सड़को में रात्रि के समय आवारा गौ वंशो की मौजूदगी बनी रहती जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो चालको को अधेरे में पशु नही दिखाई देते जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावन बनी रहती है । नगर नगम आयुक्त डी.के शर्मा के नेतृत्व मे यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निगम की पूरी टीम, यातायात पुलिस टीम के साथ मंजन मोड़ से मस्जिद चौराह तक पैदल मार्च करते हुए गए। इस अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर बैठे हुए उन सभी जानवरों को हटाया गया स साथ ही रास्ते में  जितने भी आवारा जानवर मिले उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए और उनके सींगो पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इन रिफ्लेक्टिव बेल्ट की खासियत यह है कि जब भी इन पर लाइट पड़ती है तो यह चमकता है जिससे दूर से ही वाहन चालकों को यह पट्टियां चमकती हुई दिख जाती है। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते है और अकस्मात घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।       इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने कहा कि निगम के इस ‘सकारात्मक प्रयास’ का परिणाम यह रहता है कि रात के अंधेरे में सड़क पर घूम रही या बैठी गौ माता भले नजर ना आए लेकिन रिफ्लेक्टर पट्टी लगी होने से दूर से ही लाइट पढ़ने से ये चमकाने लगती है  जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं । इसके साथ ही निगम आयुक्त ने पशु मालिको से आग्रह किया कि वे अपने मावेशियो को बाध कर रखे सड़क दुर्घटना के समय मवेशी भी घायल होते है। जब हम जानवरों को पलते हैं तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी देखभाल और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे पशु मालिकों को चिन्हित कर नोटिस के साथ उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाये।इस दौरान यातायात प्रभारी विद्यावारधि तिवारी, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, संतोष तिवारी सहित निगम एवं यातायात पुलिस के जावान उपस्थित रहे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

मुंबई, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी सोमवार को एंटीलिया में आयोजित की गई। उनकी हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक्टर्स द्वारा पहने गए कपड़ों ने सभी का ध्यान खींचा। एंटीलिया में हुई इस हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में सभी बॉलीवुड कलाकार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। हल्दी सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सलमान खान पहली बार नीली जींस और पीला कुर्ता पहने नजर आए। साथ ही सामने आई फोटो में सलमान के चेहरे पर हल्दी लगी हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर अंबानी की हल्दी सेरेमनी में एक्टर रणवीर सिंह का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में वह पान खाते नजर आ रहे हैं। सलमान और रणवीर ने इससे पहले अनंत-राधिका के संगीत समारोह में परफॉर्म किया था। रणवीर ने सलमान के नो एंट्री गाने पर डांस किया। सलमान ने पहली बार अनंत के साथ ऐसा हुआ है गाने पर डांस किया। अंतरराष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर ने भी प्रस्तुति देकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई। अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, बादशाह और बॉलीवुड के अन्य कलाकार शामिल हुए। हल्दी सेरेमनी में जान्हवी, अनन्या, मानुषी छिल्लर, सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। सारा ने वहां कलरफुल लहंगा-चोली पहना था। सेरेमनी में अनन्या ने अनारकली ड्रेस पहनी थी। इन चारों का लुक देखने लायक था। हल्दी सेरेमनी में भाईजान सलमान खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, ओरी, शिखर पहाड़िया, बोनी कपूर, वेदांग रैना जैसे कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। 12 जुलाई को शादी: अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी। इनकी शादी का शुभ मुहुर्त दोपहर 3 बजे है। शादी के फेरे एंटीलिया में होंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शाम 6 बजे आशीर्वाद समारोह होगा। समारोह नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। आशीर्वाद समारोह एक तरह का छोटा रिसेप्शन होगा और इसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे। इसके बाद 14 जुलाई को अंतिम रिसेप्शन होगा, जिसमें मीडिया और फिल्म उद्योग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

सीहोर में झमाझम बारिश ने सड़कों पर पानी ही पानी कर दिया

सीहोर सीहोर जिले के इछावर में मूसलाधार बारिश हो रही है. जिससे सड़कों पर चारों तरफ पानी ही पानी हो गया. मैन मार्केट में पानी के तेज बहाव में एक्टिवा वाहन तिनके की तरह बहने लगा. वहां मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बहते एक्टिवा वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा. एक्टिवा बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.     बारिश का पानी सिविल अस्पताल के महिला वार्ड में भी घुस गया. अस्पताल में मौजूद भर्ती महिलाएं परेशान नजर आईं और बैड के ऊपर पैर करके बैठी रहीं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बारिश से नदी उफान पर सीहोर के इछावर और आष्टा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी हो गया. मार्केट में सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया. बाजार की सड़कों के साथ ही दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे दुकानदार हैरान-परेशान जर आए. कुछ ही देर की बारिश से गोलू खेड़ी में नदी उफान पर आ गई और नदी का पानी पुल के ऊपर से बहता दिखाई दिया. सीहोर में बारिश का कहर सीहोर सहित जिले भर में झमाझम बारिश हुई. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. वहीं कुछ ही देर की झमाझम बारिश ने सड़कों पर पानी ही पानी कर दिया, जिसके विडियो भी वायरल हो रहे हैं. जिले के आष्टा में मुख्य सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया. यहां सड़क पर 2 से 3 फीट पानी होने से निकलने वाले लोग परेशान होते हुए नजर आए. बाइकों के पहिए आधे-आधे डूब गए.  स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं एक चार पहिया वाहन नाले में डूबता डूबता बचा है.

बिग बॉस 7′ के एजाज खान ने अजय नागर को दबोचा! अजय को मांगनी पड़ी माफी

एक्टर और ‘बिग बॉस सीजन 7’ के कंटेस्टेंट एजाज खान एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह यूट्यूबर कैरी मिनाटी हैं, जिन्होंने कभी एजाज को रोस्ट किया था। अब उनसे सामना होने के बाद वो एक्टर से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर रोस्ट वीडियोज के लिए फेमस हैं। Ajaz Khan ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में एजाज के सामने Carry Minati खड़े हैं। उन्होंने मास्क और टोपी से अपना चेहरा छिपाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो पहचान में आ गए। कैरी ने एजाज से मांगी माफी वीडियो में एजाज कहते हैं, ‘ये कैरी है… कैरी ने मुझे रोस्ट किया था। सॉरी बोल दे मेरे फैंस को।’ इसके बाद कैरी कहते हैं, ‘सर प्लीज।’ इसके बाद एजाज बोलते हैं, ‘हर बिल में हाथ नहीं डालना चाहिए, हर बिल में चूहा नहीं होता है, किसी किसी में सांप भी होता है।’ एजाज की ये बात सुनकर कैरी ने कहा, ‘अगर आपको बुरा लगा हो तो सॉरी।’ एजाज ने लिखा- पठान जान से जाए, पर जुबान से नहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एजाज ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने प्रॉमिस किया था मेरे बेटे और फैंस से आज मैंने वादा पूरा कर दिया और (पठान जान से जाए लेकिन जुबान से ना जाए)।’ क्या है पूरा मामला? साल 2020 की बात है। कैरी मिनाटी ने ‘यूट्यूब वर्सेस टिकटॉक’ नाम से एक रोस्ट वीडियो पोस्ट किया था। एजाज भी तब टिकटॉक पर वीडियोज बनाते थे और उन्हें कैरी का वीडियो पसंद नहीं आया था। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ कहा था, लेकिन बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। एजाज ने कैरी की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बुरे इंसान नहीं हैं। उनका बेटा कैरी का फैन है।

अवधेश मिश्रा, विक्रांत सिंह राजपूत और ऋतु सिंह की फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज

  मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए रोमांच और डर से भरी एक नई फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भूत का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफ़ताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि लेखक और निर्देशक अवधेश मिश्रा हैं। फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म भूत को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और दर्शकों को कितना डराने में सफल होती है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमने एक दिलचस्प और लीक से हटकर फिल्म बनाई है और इसमें अवधेश मिश्रा का योगदान सराहनीय है, जिन्होंने लेखन, निर्देशन से लेकर एक्टिंग के जरिये अभूतपूर्व योगदान दिया है। ऋतु सिंह ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है,जो दर्शकों को खासा प्रभावित करेगा। विक्रांत सिंह राजपूत इस फिल्म में अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण होगा। फिल्म भूत में विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, श्रुति राव,राधा सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, महेश आचार्य, रोहित सिंह मटरू, के.के.गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, हीरा यादव मुख्य भूमिका में हैं। संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार साहिल सुल्तानपुरी एव शेखर मधुर है। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल हैं। संकलन संतोष हरावड़े हैं। नृत्य महेश आचार्य, कला रणधीर एन. दास, मारधाड़ हीरा यादव, वेशभूषा विद्या-विष्णु की है।

बुधना नदी में मिली कार, व्यापारी की संदिग्ध मौत से मामला उलझा, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की बुधना नदी में एक कार संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसमें व्यापारी शिवम गुप्ता का शव बरामद हुआ। उनके साथी, सरकारी वकील राकेश रोशन, गायब हैं। कार राकेश रोशन की बताई गई है। रविवार शाम को दोनों साथ निकले थे और वापस नहीं लौटे, जिसके बाद शिवम गुप्ता के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह पुलिस को नदी में कार मिली। व्यापारी के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। नदी में कार मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि कार वकील की है। नदी से कार निकालने पर मिला शव पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए नदी से कार बाहर निकाली, जिसमें शिवम गुप्ता का शव मिला। राकेश रोशन का कोई सुराग नहीं मिला। कार के कांच टूटे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। सरकारी वकील की तलाश जारी पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बुधना नदी में मिली कार से व्यापारी शिवम गुप्ता का शव बरामद हुआ, जबकि सरकारी वकील राकेश रोशन की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी राकेश रोशन की खोज में लगी हुई है। मामला संदिग्ध, पुलिस की जांच जारी व्यापारी शिवम गुप्ता का शव मिल गया है, लेकिन राकेश रोशन का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। नदी में जांच के लिए एसडीआरएफ की टीम से जांच भी कराई गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

AIIMS Bhopal में 8 घंटे तक चला ऑपरेशन, 13 साल की बच्ची के दिमाग में बड़ा ट्यूमर निकला

भोपाल एम्स भोपाल के न्यूरोसर्जरी विभाग में अशोक नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका के घातक ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह ट्यूमर बच्ची के सिर से बाहर निकल रहा था और फुटबॉल के आकार का था। 13 वर्षीय बालिका आपात स्थिति में आई थी और वेंटिलेटर पर थी। मस्तिष्क की एमआरआई से पता चला कि मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर था और यह सिर को नष्ट कर बाहर आ गया था। प्रो. अमित अग्रवाल, डॉ. आदेश श्रीवास्तव, डॉ. सुमित राज और डॉ. प्रदीप चौकसे द्वारा एक अंतर-विभागीय बैठक की गई और बच्चे को बचाने के लिए आपातकालीन सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सर्जरी में 8 घंटे का लगा समय इस मामले में डॉ. जितेंद्र और डॉ. अभिषेक की सहायता से सर्जरी डॉ. सुमित राज ने की। इस मामले को संचालित करने में लगभग 8 घंटे लगे। ट्यूमर अत्यधिक संवहनी था, और स्कल (खोपड़ी) भी प्रभावित थी, जिसे हटा दिया गया। सिर के दोष को टाइटेनियम प्लेट से ढक दिया गया था। डॉ. गौरव चतुर्वेदी और विकास की प्लास्टिक सर्जरी टीम की मदद से त्वचा को बंद किया गया। इस प्रक्रिया को अंजाम देने में एनेस्थीसिया टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे डॉ. आशुतोष और मिलिंद ने अंजाम दिया। अगले ही दिन मरीज होश में आ गया और ऑपरेशन के बाद की अवधि में उसकी हालत ठीक है। ऐसे मामलों को केवल विशेष केंद्रों में ही संभाला जाता है। दुनिया में आज तक कैल्वेरियम के प्राथमिक घातक गोल कोशिका ट्यूमर के कुछ ही मामले सामने आए हैं। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह पूरी टीम को बधाई दी है। ऑपरेशन के अगले दिन आया होश डॉ. गौरव चतुर्वेदी और विकास की प्लास्टिक सर्जरी टीम की मदद से त्वचा को बंद किया गया। इस प्रक्रिया को अंजाम देने में एनेस्थीसिया टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे डॉ. आशुतोष और मिलिंद ने अंजाम दिया। अगले ही दिन मरीज होश में आ गया और ऑपरेशन के बाद की अवधि में उसकी हालत ठीक है। ऐसे मामलों को केवल विशेष केंद्रों में ही संभाला जाता है। दुनिया में आज तक कैल्वेरियम के प्राथमिक घातक गोल कोशिका ट्यूमर के कुछ ही मामले सामने आए हैं। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह पूरी टीम को बधाई दी है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का इंदौर दौरा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हुए शामिल

इंदौर इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को शहर पहुंचे। वे आज इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल होंगे। इससे पहले ओम बिरला ने उज्‍जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव आदि ने लोकसभा अध्‍यक्ष का स्‍वागत किया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। लोक सभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिजासन फाॅरेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में जाएंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर भी कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे। बिरला और तोमर फाॅरेस्‍ट कैम्‍प में पौधे लगाएंगे। जानकारी के अनुसार ओम बिरला दोपहर में इंदौर नगर निगम के नए अटल परिषद हॉल में पार्षदों से चर्चा करेंगे। वे और सदन के संचालन और वहां सवालों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। ओम बिरला शाम को स्‍थानीय रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे। रेसीडेंसी कोठी पर मीडिया से बातचीत में लोकसभा अध्‍यक्ष ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि इस शहर के कार्यों से अन्‍य शहरों को प्रेरणा मिलती है। उन्‍होंने कहा‍ कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में लिया है। हमें भी पर्यावरण संरक्षण को महत्‍व देना है। बिरला ने कहा कि इंदौर से आरंभ हुआ पौधारोपण अ‍भियान सभी को प्रेरित करेगा।  

सृष्टि भारती और प्रिया सिन्हा का लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ रिलीज

मुंबई, गायिका सृष्टि भारती और अभिनेत्री प्रिया सिन्हा का लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ रिलीज हो गया है। लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में प्रिया सिन्हा नजर आ रही है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘जहरिया लागेला राजा जी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी ,कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन एवं एडिटर प्रवीण यादव हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

पद्म भूषण से सम्मानित पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

मुंबई देश की पॉपुलर पॉप सिंगर ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में आज यानी मंगलवार को किया जाएगा। परिवार के मुताबिक, जानी सोमवार को घर पर टीवी देख रहे थे। इस दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बेटी अंजली उत्थुप ने इंस्टाग्राम पर पिता की फोटो के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। अंजली ने पोस्ट में लिखा, ”अप्पा बहुत जल्दी चले गए.. लेकिन आप जिस स्टाइल से रहते थे, आप दुनिया के सबसे हैंडसम इंसान थे। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। एक सच्चे जेंटलमैन और दिल से लॉरेंसियन और फाइनेस्ट टी टेस्टर।” बता दें कि जानी चाको ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। वे चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। दोनों की पहली मुलाकात 70 के दशक में आइकॉनिक रेस्टोरेंट ट्रिंकाज में हुई थी। रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। कपल के एक बेटा सनी उत्थुप और एक बेटी अंजलि उत्थुप है। ऊषा के करियर की बात करें तो उन्होंने 1960 और 1970 के दशक में कई शानदार पॉप गाने दिए। वह इंडिया की पहली पॉप सिंगर मानी जाती हैं। उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट सिंगर अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी साल उन्हें राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ये सम्मान उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए मिला।

मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट

भोपाल मध्य प्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन होगा. सिंहस्थ से पहले मोहन यादव सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किया जाएगा.मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालक भी उज्जैन स्थानांतरित किया गया है. वर्तमान में धार्मिक न्यास विभाग संचालनालय सतपुड़ा भवन से संचालित हो रहा था. मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ़ उज्जैन में बैठेगा. धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने अधिसूचना प्रकाशित की है. वर्तमान में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राजधानी भोपाल स्थित संचालनालय सतपुड़ा भवन से संचालित किया जा रहा है. लेकिन, अब यह विभाग भोपाल से संचालित नहीं होगा. धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अब उज्जैन स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन से संचालित किया जाएगा. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन भी उज्जैन से आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार का धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक मेले का आयोजन करता है. इसी विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन भी किया जा रहा है. जिसके चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालक को भी उज्जैन स्थानांतरित करने का फैसला किया है. सिंहस्थ की रूपरेखा उज्जैन से तय होगी सरकार के इस फैसले के बाद धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ उज्जैन में भी बैठेगा. इसके चलते प्रदेश के धार्मिक आयोजन उज्जैन से ही निर्धारित किए जाएंगे. इसके अलावा सिंहस्थ की तैयारियों की रूपरेखा भी यहीं से तय होगी. 2028 के सिंहस्थ के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है. शासन ने धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किया मध्य प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक मेले आयोजित करने और बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने वाला शासन का धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग अब भोपाल की जगह उज्जैन से संचालित होगा , मध्य प्रदेश के राजपत्र में इसका नोटिफिकेशन यानि गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सतपुड़ा भवन भोपाल की जगह सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन उज्जैन से होगा संचालित नोटिफिकेशन के मुताबिक अब धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के संचालक, विभागाध्यक्ष तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन भोपाल को वर्तमान पदस्थ अमले सहित उज्जैन स्थानांतरित किया जाता है , अब से ये विभाग उज्जैन में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के भवन में संचालित होगा।

MP के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन दो सिस्टम के एक्टिव होने से बने हालात

भोपाल मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से इन दिनों बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। पिछले 4 दिन से ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश का दौर चल रहा है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, पिछले 48 घंटे में प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। नार्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर और साउथ राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, मानसून ट्रफ और नीचे आई है। यह प्रदेश में रायसेन, मंडला होते हुए गुजर रही है। इन सिस्टम की वजह से पूरे प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। यह दौर अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा। 18 जिलों के लिए हाई अलर्ट मौसम विभाग ने सोमवार की शाम को जारी किए अपने अलर्ट में बताया है कि मध्यप्रदेश के पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. 9 जुलाई से 11 जुलाई के बीच मध्यप्रदेश के 18 जिलों में अति भारी बारिश होने का अनुमान है. मॉनसून के दो नए सिस्टम एक साथ एक्टिव होने से प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.         इन जिलों के लिए अलर्ट जारी आईएमडी की मानें तो पश्चिमी मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है. ऐसे में श्योपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, टीकमगढ़, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खरगोन, जबलपुर, शाजापुर, राजगढ़, अशोकनगर, गुना, श्योपुरकलां और निवाड़ी, पन्ना, सतना, दमोह, कटनी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर की बात की जाए तो यहां हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. ग्वालियर-चंबल में बारिश का दौर जारी ग्वालियर चंबल की बात करें तो यहां बीते एक हफ्ते से तेज और रुक-रुककर बारिश हो रही है. सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हुई. ग्वालियर में कई कॉलोनियों में पानी भर गया तो यहां एक जगह सड़क धंसने से रास्ता बंद हो गया. भारी बारिश से भिंड जिले में आधा दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं. लोग परेशानियों से घिरे हुए हैं. पानी के तेज बहाव से गोहद क्षेत्र के कई रास्ते बंद हो चुके हैं. कई लोग जान जोखिम में डालकर पुलियों और रपटों को पार कर रहे हैं. सबसे बुरा हाल शिवपुरी जिले का है यहां पर भारी बारिश से लोग अभी से परेशान हैं. मुरैना में भी निचली बस्तियों में पानी भर गया. बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में जोरदार बारिश हुई. इस बारिश के बाद पहाड़ी नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से लकड़ी बीनने गई एक महिला बीच नदी में फंस गई. उज्जैन में भी सोमवार की शाम आफत की बारिश हुई. मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है. इसके साथ ही पूर्वी मध्यप्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 और 11 जुलाई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की संभावना जताई है. इधर पश्चिम मध्य प्रदेश में 11 जुलाई 2024 को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी (115.5-204.4 मिलीमीटर) वर्षा होने की संभावना जताई है.

‘सरस्वती प्रज्ञा सम्मान’ से अलंकृत किए गए प्रो.संजय द्विवेदी

भोपाल  प्रख्यात मीडिया शिक्षक और लेखक प्रो.संजय द्विवेदी को ‘सरस्वती प्रज्ञा सम्मान -2024’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भोपाल स्थित गांधी भवन में निर्दलीय प्रकाशन,जन संगठन दृष्टि की ओर से आयोजित समारोह में पद्मसे अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर ने प्रदान किया। इस अवसर पर नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय के प्रो.विजय कुमार कर्ण, गांधी भवन न्यास के सचिव दयाराम नामदेव, पत्रकार कैलाश आदमी, गांधीवादी विचारक आर के पालीवाल, प्रिंस अभिषेक अज्ञानी विशेष रूप से उपस्थित थे।   प्रो.संजय द्विवेदी भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक हैं। वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में संपादक के रूप में काम किया है। मीडिया और राजनीतिक संदर्भों पर उनकी 35 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सक्रिय पत्रकार,लेखक और संपादक के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।   इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो.द्विवेदी ने कहा हमारा मीडिया पश्चिमी मानकों पर खड़ा है, उसे भारतीय मूल्यों पर आधारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सब क्षेत्रों की तरह मीडिया भी औपनिवेशिक विचारों से मुक्त नहीं हो सका है। हमें संचार, संवाद की भारतीय अवधारणा पर काम करते हुए लोक-मंगल को केंद्र में रखना होगा और संचार के भारतीय माडल बनाने होंगे। इसके लिए समाधानपरक पत्रकारिता का विचार प्रासंगिक हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन विमल भंडारी ने किया।

कैलाश विजयवर्गीय के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी ने किया पौधरोपण

इंदौर  मध्य प्रदेश में एक निजी परफ्यूम की ब्रांडिंग करने के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी  इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने परफ्यूम लॉन्च किया. यहां उन्होंने शहर के स्वच्छता की जमकर तारीफ की. वहीं मंत्री कैलाश निजयवर्गीय के साथ ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान में शामिल होकर पौधरोपण भी किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि इंदौर मुंबई से ज्यादा ग्रीन है और स्वच्छ भी है. राजनीति के सवाल अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि उनका अभी राजनीति में आने का कोई मूड नहीं है, जो चल रहा है और जैसा चल रहा है वह सब ईश्वर की कृपा से अच्छा है. मैं अपने भारत देश से बहुत प्रेम करता हूं और बॉर्डर फिल्म बनाने के बाद यह प्रेम और बढ़ा. इसलिए राजनीति में जाने का तो कोई मूड नहीं है और मैं जनता की सेवा अपने हिसाब से करता हूं. सुनील ने इंदौर के स्वच्छता की तारीफ की सुनील शेट्टी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंदौर के हरियाली और स्वच्छता की जितनी तारीफ की जाए कम है. उन्होंने कहा कि हरियाली का श्रेय जनता को जाता है. वहीं ओटीटी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि नए फिल्म कलाकार सिनेमा के बजाय ओटीटी पर अपना करियर बनाने आ रहे हैं और आना भी चाहिए, लेकिन ओटीटी पर भाषा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और उस पर नियंत्रण भी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोशिश की जानी चाहिए किसी तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ना किया जाए. हेरा-फेरी मूवी को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का यह सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है, क्योंकि इस फिल्म को बनाने के बाद लोगों ने मेरे कॉमेडी वाले कैरेक्टर को बहुत पसंद किया था और आज भी लोग इस मूवी को खूब चाहते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet