LATEST NEWS

तमन्ना भाटिया को दो साल के लिए मैसूर सैंडल सोप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया, अब विवादों में फंसी

बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को मैसूर सैंडल सोप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने को लेकर कर्नाटक सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। तमन्ना भाटिया को दो साल के लिए मैसूर सैंडल सोप का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। गुरुवार को कर्नाटक सरकार की तरफ से एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद से विरोध पैदा हो गया। ऑनलाइन पब्लिश नोटिफिकेशन में कहा गया है कि तमन्ना दो साल तक सोप की ब्रांड एंबेसडर रहेंगी और इसके लिए उन्हें 6.20 करोड़ रुपए की रकम भुगतान किया जाएगा। मुंबई अभिनेत्री तमन्ना ने कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (केएसडीएल) के साथ दो वर्षों के लिए उसके प्रतिष्ठित उत्पाद का प्रचार करने के लिए करार किया है। कर्नाटक सरकार के इस फैसले की हालांकि कड़ी आलोचना हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि ब्रांड एंबेसडर के लिए किसी कन्नड़ एक्टर या एक्ट्रेस को क्यों नहीं लिया गया? कन्नड़ कार्यकर्ताओं ने इसे स्थानीय गौरव का अपमान बताया है और कहा कि दीपिका पादुकोण जैसी कर्नाटक की मूल की स्टार को इसके लिए क्यों नजरअंदाज किया गया।   कर्नाटक रक्षण वेदिके के अध्यक्ष टी नारायण गौड़ा ने कहा कि अगर नियुक्ति रद्द नहीं की गई तो राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा, -‘‘यह निराशाजनक निर्णय है कि सरकार को कर्नाटक की विरासत के प्रतीक के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए एक भी कन्नड़ व्यक्ति नहीं मिला। इसके लिए दीपिका पादुकोण या कोई अन्य स्थानीय स्टार क्यों नहीं?” फिल्म निर्माता कविता लंकेश ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा- ‘‘यह बॉलीवुड और निष्पक्षता के प्रति हमारे निरंतर जुनून को दर्शाता है। कर्नाटक में खूबसूरत, प्रतिभाशाली सितारे हैं, अगर इसका मतलब हमारे सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित करना है तो कई लोग मुफ्त में ब्रांड का समर्थन करेंगे।”    इसके जवाब में केएसडीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रशांत पीकेएम ने कहा कि राज्य से बाहर ब्रांड की द्दश्यता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा- ‘‘हमारे 1,800 करोड़ रुपये के राजस्व का सिफऱ् 12 प्रतिशत कर्नाटक से आता है। राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए हमें व्यापक अपील वाले किसी व्यक्ति की ज़रूरत थी और तमन्ना उस प्रोफ़ाइल में फिट बैठती हैं।” मंत्री एमबी पाटिल और एचके पाटिल ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ब्रांड की पहुंच को पूरे देश में पहुंचाना है। ऐसा करने से राज्य के जड़ें मजबूत होंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1916 में लॉन्च किया गया मैसूर सैंडल सोप कर्नाटक की सबसे स्थायी विरासतों में से एक है।

एवेंजर्स: डूम्‍सडे और सीक्रेट वॉर्स पोस्‍टपोन, बढ़ा इंतजार

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्‍में बीते कुछ समय से वह जादू नहीं चला पा रही हैं, जिसकी इनसे उम्‍मीद रहती है। एक दिन पहले जहां टॉम हॉलैंड की ‘स्‍पाइडर मैन 4’ अपनी कास्‍ट‍िंग को लेकर चर्चा में थी, वहीं अब MCU की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍मों ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ और ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ को लेकर बड़ी खबर आई है। इन दोनों ही फिल्‍मों से जहां फैंस को भरदम उम्‍मीदें हैं, वहीं डॉक्‍टर डूम के रोल में विलेन बनकर आ रहे रॉबर्ट डाउनी जूनियर के कारण भी एक्‍साइटमेंट लेवल हाई है। पर अफसोस, फैंस को इन दोनों ही फिल्‍मों के लिए थोड़ा और लंबा इंतजार करना होगा। ‘आयरन मैन’ बनकर फैंस के फेवरेट बने रॉबर्ट डाउनी जूनियर की ‘डॉक्‍टर डूम’ के रूप में झलक पाने के लिए फैंस की बेताबी बढ़ गई है। ऐसा इसलिए कि डिज्नी ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इन दोनों ही फिल्‍मों की रिलीज को पोस्‍टपोन कर दिया है। स्टूडियो ने गुरुवार को इस बाबत घोषणा की है। बताया है कि MCU की दोनों अगली ‘एवेंजर्स’ फिल्मों की रिलीज में देरी होगी। ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ की नई रिलीज डेट डिज्नी, जो अब मार्वल स्टूडियोज की मूल कंपनी है ने बताया, ‘अब एवेंजर्स: डूम्सडे, जिससे रॉबर्ट डाउनी जूनियर MCU में वापसी कर रहे हैं, अब 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।’ यह फिल्‍म पहले 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली थी। लेकिन अब इसे 7 महीने के लिए पोस्‍टपोन कर दिया गया है। यह फिल्म अभी प्रोडक्‍शन लेवल पर है। ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ की नई रिलीज डेट मार्वल स्‍टूडियोज ने इससे पहले बताया था कि ‘एवेंजर्स’ की दोनों अपकमिंग फिल्‍मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। नई घोषणा में ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ के साथ ही ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ की रिलीज डेट बदलने का भी ऐलान हुआ है। अब यह फिल्‍म 2 मई 2027 की बजाय 17 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी। फिल्‍म निर्माण में देरी के कारण पोस्‍टपोन हुई रिलीज ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नए शूटिंग शेड्यूल तय हुए हैं। फिल्म निर्माताओं को सुपरहीरो फिल्मों को पूरा करने के लिए अधिक समय देने का फैसला लिया गया है। ये डिज्नी द्वारा अब तक बनाई गई सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हैं। रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ का डायरेक्‍शन ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स’ दोनों ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फेज-VI का हिस्सा हैं। इन फिल्‍मों का डायरेक्‍शन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। इससे पहले, रुसो ब्रदर्स ने MCU को अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्में- एवेंजर्स: एंडगेम और एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर दी हैं। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ‘डूम्‍सडे’ और ‘सीक्रेट वॉर्स’? सही मायने में मार्वल स्‍टूडियोज की प‍िछली बंपर हिट फिल्‍म 2019 में रिलीज ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ही थी। इसने दुनियाभर में 2.79 बिलियन डॉलर यानी करीब 23902 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह दुनियाभर में ‘अवतार’ (2.9 बिलियन डॉलर’ के बाद सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर भी 373.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था।

टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बेसब्री से इंतजार, ऑनलाइन लीक हुई डिटेल

लॉस एंजिल्स मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फैंस को टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बेसब्री से इंतजार है। मार्वल स्‍टूडियो ने बीते महीने अप्रैल में सिनेमाकॉन इवेंट के दौरान ‘स्पाइडर-मैन 4’ के टाइटल का ऐलान किया था। यह फिल्‍म 2026 में सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली है। हालांकि, अभी तक इसकी कास्‍ट और कहानी को लेकर कोई पुष्‍ट‍ि नहीं की गई है। लेकिन इस बीच फिल्‍म के विलेन को लेकर एक नई खबर आई है, जिससे फैंस एक्‍साइटेड हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तैर रही इस खबर के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में एक नहीं, बल्‍क‍ि तीन-तीन विलेन होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ‍िल्‍म में स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन तीनों ही विलेन बनकर स्‍पाइर-मैन से टक्‍कर लेंगे। सोशल मीडिया यूजर क्रिस हिगाशी ने दावा किया है कि वह हाल ही डिज्नी ब्लॉकबस्टर कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रेजेंटेशन में मौजूद थे। लास वेगास में इस इवेंट के प्रेजेंटेशन में इसकी झलक मिली है। स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन का आया नाम क्रिस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘टॉय स्टोरी 5’ से स्पाइडी, मोआना और बज लाइटियर की एक तस्वीर पोस्ट की। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे, स्कॉर्पियन, बूमरैंग और टॉम्बस्टोन। बस इतना ही। 2026 शानदार लग रहा है!’ वायरल होने के बाद पोस्‍ट डिलीट हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पता चला कि क्रिस ने अब इसे हटा दिया है। ऐसे में मार्वल के फैंस यही मान रहे हैं कि कहीं ना कहीं इस खुलासे में सच्‍चाई जरूर है। स्टीवन येउन और सारा स्नूक की कास्‍ट‍िंग को लेकर चर्चा इस बीच, अफवाह यह भी है कि मार्वल स्‍टूडियो ने फिल्‍म में मेन विलेन के तौर पर ‘मिस्टर नेगेटिव’ को कास्ट किया है। स्टीवन येउन कथित तौर पर इस रोल को निभाएंगे। जबकि सारा स्नूक एक दूसरी विलेन बनेंगी। हालांकि, मार्वल स्टूडियो ने अभी तक इस ओर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सैडी सिंक निभाएंगी पीटर पार्कर की बेटी का रोल! बीते दिनों ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ फेम सैडी सिंक भी ‘स्पाइडर-मैन 4’ के इवेंट में शामिल हुई थीं। वह फिल्‍म में क्‍या रोल निभाने वाली हैं, इसकी जानकारी भी अभी नहीं दी गई है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह पीटर पार्कर और मैरी जेन वॉटसन की बेटी मेडे पार्कर की भूमिका निभाएंगी। वैसे, चर्चा तो यह भी है कि जेंडया और जैकब बैटलन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाने वाले हैं।

‘रक्त ब्रह्मांड’ के लिए खूब पसीना बहा रहे अली फजल, इटली के एमएमए फाइटर से सीख रहे मार्शल आर्ट

मुंबई,  मशहूर एक्टर अली फजल इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए वह जूजुत्सु नाम की एक मार्शल आर्ट सीख रहे हैं। इस आर्ट में बिना हथियार के खुद को बचाने और सामने वाले को काबू में करने की कला सिखाई जाती है। इसकी ट्रेनिंग एक्टर को इटली के एक्सपर्ट और ब्लैक बेल्ट उम्बर्टो बारबागालो दे रहे हैं। अली फजल फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग से पहले इस ट्रेनिंग को पूरी मेहनत से कर रहे हैं, ताकि उनका किरदार और भी दमदार दिखे। फिल्म की तैयारी को लेकर प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “अली शुरू से ही यह बात साफ कर चुके थे कि वह इस किरदार के लिए अच्छी तरह से ट्रेनिंग लेना चाहते हैं।” सूत्र ने आगे बताया, “अली एक्शन सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे। इसलिए टीम ने उम्बर्टो को बुलाया, ताकि वह अली को सही ट्रेनिंग दे सकें।” ‘रक्त ब्रह्मांड’ का निर्माण मशहूर फिल्ममेकर राज और डीके कर रहे हैं। वहीं इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे कर रहे हैं। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, सामंथा रुथ प्रभु और वामिका गब्बी समेत कई अन्य सितारे भी शामिल हैं। ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ एक एक्शन और फैंटेसी से भरपूर सीरीज है, जिसे नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। यह सीरीज मराठी लेखक जी. ए. कुलकर्णी की कहानी ‘विदूषक’ पर आधारित है। इसमें कुल 6 एपिसोड होंगे। इस फिल्म की तैयारी को लेकर मार्च में अली फजल ने बताया था कि वह पिछले एक साल से अपने बाल बढ़ा रहे हैं। साथ ही, वह हर दिन 6 से 7 घंटे ट्रेनिंग कर रहे हैं ताकि उनके शरीर उनके किरदार के हिसाब से फिट हो सके। इसके अलावा, वह कुछ भारतीय मार्शल आर्ट्स भी सीख रहे हैं, ताकि जब वह एक्शन सीन करें तो स्क्रीन पर असरदार लगे। वह बोलने की कला की भी ट्रेनिंग ले रहे हैं, ताकि वह अपने किरदार के डायलॉग्स साफ और असरदार तरीके से बोल सकें। एक्टर ने कहा था, “‘रक्त ब्रह्मांड’ साइन करना मेरे लिए बेहद आसान फैसला था, क्योंकि यह अब तक किए गए काम से बिल्कुल अलग है। इसकी कहानी और सोच बेहद शानदार है।” उन्होंने आगे कहा था, “मुझे पहले दिन से ही पता था कि इस किरदार के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत तैयारी करनी पड़ेगी। मैं हर दिन लगभग 6-7 घंटे ट्रेनिंग कर रहा हूं, चाहे वह सही शरीर बनाने के लिए वेट ट्रेनिंग हो, अपनी बोली सुधारने के लिए डिक्शन क्लास हो, या पुराने भारतीय मार्शल आर्ट्स सीखने के लिए, ताकि मेरे एक्शन सीन असली दिखें।”  

भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलवुड में नहीं बनायी गयी: राजकुमार राव

मुंबई, जानेमाने अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि भूल चूक जैसी कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड में नहीं बनायी गयी है। करण शर्मा निर्देशित और दिनेश विजन की कंपनी मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म भूल चूक माफ़ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अहम भूमिका है। वाराणसी में सेट की गई इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) के इर्द-गिर्द घूमती है। रंजनी अपनी प्रेमिका तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। ‘भूल चूक माफ’ टाइम-लूप थीम पर आधारित फिल्म है। रंजन और तितली की शादी होने वाली है, लेकिन हल्दी के बाद उनकी शादी का दिन कभी नहीं आता। इस कहानी में हर बार वो 29 तारीख में ही अटके दिख रहे हैं जबकि शादी 30 को है। इससे बहुत सारी अराजकता होती है, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। राजधानी पटना में फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में आये राजकुमार राव ने कहा, भूल चूक माफ बेहद कमाल की फिल्म है। करण शर्मा ,जो इस फिल्म के निर्देशक भी है, उन्होंने बेहद शानदार कहानी लिखी है। मेरा मानना है कि बॉलीवुड में भूल चूक माफ जैसी कॉमेडी फिल्म नहीं बनायी गयी है। ‘भूल चूक माफ’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का अच्छा मेल देखने को मिलेगा।यह फिल्म दर्शकों का भूरपूर मनोरंजन करेगी। उन्होंने बताया कि वह हर जॉनर की फिल्म में काम कर दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। इस मौके पर वामिका गब्बी ने बताया कि मैडॉक फिल्म्स ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। मैडॉक फिल्मस की फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव जैसे सुपरस्टार के साथ उन्होंने पहली बार काम किया है और वह इसके लिये काफी नर्वस थी।उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर शानदार फिल्म बनायी है। मेरे माता-पिता ने भूल चूक माफ देखी है और उन्हें पसंद आयी है। मुझे उम्मीद है दर्शक भूल चूक माफ को अपना प्यार देंगे। निर्देशक करण शर्मा ने कहा कि राजकुमार राव, वामिका गब्बी समेत सभी कलाकारों ने शानदार काम किया है। हमलोगों ने 50 डिग्री तापमान में फिल्म की शूटिंग की लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। सभी कलाकार और क्रू का सपोर्ट मिला। दर्शकों को राजकुमार और वामिका की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयेगी। फिल्म भूल चूक माफ में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव समेत अन्य कलाकार हैं। यह 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान

मुंबई भारत के 11वें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ कहे जाने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम  को सादगी से अपनी जिंदगी जीने और देश के लिए निस्वार्थ सेवा करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपने कामों से कई लोगों को प्रेरित किया है. वहीं, अब उनकी प्रेरणादायी जिंदगी को पर्दे पर देखने का मौका मिलने वाला है. खबर है कि डायरेक्टर ओम राउत कलाम जी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें साउथ स्टार धनुष दिखाई देने वाले हैं. फिल्म कलाम का पोस्टर शेयर करते हुए धनुष ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूं और ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता – हमारे अपने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए बहुत विनम्र हूं.’ एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान बता दें कि साल 2023 में आई फिल्म ‘आदिपुरुष’ बनाने वाले डायरेक्टर ओम राउत ने ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान किया है. इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुनकर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. इसका स्क्रीनप्ले ने लिखा है. इस फिल्म में साउथ स्टार धनुष उनका किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. बता दें कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 27 जुलाई 2015 को अपनी अंतिम सांसे ली थी. 84 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था. वो अपने विचारों से हर पीढ़ी को प्रेरित करते थे. वे जाने-माने वैज्ञानिक और इंजीनियर भी थे और उन्हें ‘जनता के राष्ट्रपति’ भी कहा जाता है.

अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया, एक्टिंग करियर छोड़ चुन ली नई राह

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल मार्च में क्रिकेटर पति केएल राहुल संग अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। इन दिनों अथिया अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अथिया शेट्टी ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस को लेकर यह खुलासा उनके पिता और दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने किया है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं और उन्होंने अपने करियर की नई राह चुन ली है। सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में कहा, ‘एक दिन अथिया ने मुझसे कहा, ‘बाबा, मुझे अब फिल्में नहीं करनी हैं और बस, उसने तय कर लिया। मैंने उसे कभी नहीं रोका। मैं उसकी इस सोच की सराहना करता हूं कि उसने खुद के मन की सुनी, न कि समाज की उम्मीदों की।’  सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया के पास फिल्मों के कई ऑफर्स थे, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए। बता दें, अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन कुछ फिल्में देने के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं। हालांकि, अब उन्होंने फाइनली फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने का मन बना लिया है।  

शिल्पा शिरोडकर ने दी राहत की खबर, कोरोना को हराकर बोलीं– “अब अच्छा महसूस कर रही हूं”

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ की पूर्व कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर ने कोविड-19 से ठीक होने की खबर सुनाई है। एक्ट्रेस की सेहत में सुधार की खबर से उनके फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और लिखा, ”फाइनली, ठीक हो गई, अच्छा महसूस कर रही हूं, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। सुपर खुशहाल गुरुवार।” बता दें कि 19 मई को शिल्पा ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर लोगों को दी थी। उन्होंने न केवल अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी दी, बल्कि फैंस को सावधानी बरतने की नसीहत भी दी थी। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ”हेलो दोस्तों! मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षित रहें और मास्क पहनें।” शिल्पा को यह दूसरी बार कोविड हुआ है। इससे पहले साल 2021 में भी उनकी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तेलुगू फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी सिन्हा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह पैन-इंडिया तेलुगू-हिंदी सुपरनेचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है। इसमें शिल्पा और सोनाक्षी के साथ-साथ सुदीरे बाबू, रवि प्रकाश, दिव्या विजय, और रेन अंजलि भी अहम किरदार में नजर आएंगे। शिल्पा के करियर पर नजर डालें तो शिल्पा ने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1989 में फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में वह नजर आईं। साल 1991 में फिल्म ‘हम’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत के साथ काम किया। इसके अलावा, ‘किशन कन्हैया’, ‘योद्धा’, ‘बेनाम बादशाह’, ‘दो मतवाले’, ‘दंडनायक’, ‘आंखें’, ‘गोपी-किशन’, ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’, ‘अपराधी’, ‘हम हैं बेमिसाल’, ‘मृत्युदंड’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। शिल्पा मिस इंडिया का खिताब हासिल कर चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने 1992 में मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया था और ताज को अपने सिर पर सजाया था। इनकी बहन नम्रता शिरोडकर भी मिस इंडिया रह चुकी हैं।  

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसा शख्स, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में 20 मई की शाम एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई है। पुलिस ने उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। घटना 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट की है। यह शख्स अवैध रूप से सलमान खान के घर में घुसा। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली, तो उन्होंने उस शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया? उसकी मंशा क्या थी? या फिर क्या वह कोई फैन है या इसके पीछे कोई और वजह है। पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई, जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। मामला दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मैसेज भेजने वाले शख्स को ढूंढ निकाला। पुलिस की जांच में पता चला कि जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के वाघोडिया तालुका का निवासी है और मानसिक रोगी है। पुलिस ने बताया कि वडोदरा के वाघोडिया तालुका के एक गांव के निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति का नाम मयंक पांड्या है, जो मानसिक रोगी है। उसने ये धमकी भरा मैसेज किया था। सलमान खान के फैंस और स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं, क्योंकि सलमान का घर पहले भी सुरक्षा के लिहाज से चर्चा में रहा है। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति का उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।  

अज्ञात बदमाशो ने गल्ला व्यापारी के घर में घुस चोरी की घटना को दिया अंजाम, दो बाहर रेकी कर रहे थे ।

Unknown miscreants entered the house of the grain merchant and committed theft, two were doing recce outside. हरिप्रसाद गोहेआमला । शहर में बीते दो दिन पूर्व देर रात में नकाब पोश बदमाशो के गिरोह का शहर में रेकी करते हुए तस्वीर सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड होने के बाद शहर में दहशत का माहोल व्याप्त था। बाद घटना दिनाक 21/05/2025 की दरमियान रात्रि तीन बजे के आस पास आमला के रतेड़ा रोड स्थित गल्ला व्यापारी के घर चार अज्ञात बदमाशो ने देर रात सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पांच लाख रुपए लेकर फरार होने के घटना क्रम ने शहर में हाड़कम मचा रखा है। मिली जानकारी अनुसार उसी रात्रि के दौरान अंचल के एक ग्राम से दो मोटर साईकिल चोरी हो जाने का मामला भी प्रकाश में आया है । बरहाल थाना आमला में फरियादी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना जारी हे।गोरतलब हो की अज्ञात बदमाशो की शिकायत रहवासियों द्वारा पुलिस चौकी बोडखी में कर कार्यवाही की मांग की गई थी। वहीं घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रख जिले से उच्च अधिकारियों के दल एवं डाग स्काट टीम ने घटना स्थल पहुंच घटना क्रम की बारीकी से पड़ताल कर जल्द ही आरोपी गिरफ्तारी की बात कही है । विवेचना अधिकारी उनि बी एल यादव थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार फरियादी कल्लूलाल प्रजापति निवासी आमला द्वारा रिपोर्ट की गई कि दिनांक 21-22/05/2025 की रात करीब 03.20 बजे अज्ञात चार बदमाशो द्वारा के घर मे घुसकर (घर के बाहर से छत पर चढकर, घर के बीच अंदर की तरफ उतरने वाले सीड़ी से उतरकर ) मारपीट कर अलमारी मे रखे सोने चांदी के जेवर – (सोने के चार कंगन, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा मंगलसूत्र पांच पत्ती वाला, सोने की हाय, दो जोड़ चांदी की पायल ,पांच चेन चांदी की छोटी बड़ी, पांच जोड़ी चांदी के बिछिया, चांदी के पांच सिक्के लक्ष्मी पूजा वाले ) एवं नगद पांच लाख रूपये लूट कर ले गये । एक बदमाश द्वारा फरियादी की पत्नि प्रमिला के गले पर चाकू अडाकर मंगल सूत्र छीन लिया गया । दो बदमाशो द्वारा फरियादी के साथ गन्ने तथा लोहे के सरिये जैसे हथियार से मारपीट की गई, जिससे फरियादी के सिर में तथा पेरो मे चोटे आई है । अंदर घुसे चार बदमाशो मे से एक ने मुंह पर लाला छीट वाला रूमाल दूसरे ने काला रूमाल बांध रखा था, चारो बदमाश कम हाईट के ओर कम उम्र के सावले से थे, ओर चड्डे पहने हुए थे । उनके दो अन्य साथी घर के बाहर रैकी के लिये खडे होना बताया गया है रिपोर्ट पर अपराध क्र 363/2025 धारा 310(2) बी एन एस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

सुप्रीम कोर्ट ने किया आईएफएस को कमजोर करने वाले मप्र सरकार के आदेश को किया खारिज

Supreme Court rejects MP government’s order weakening IFS भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को मप्र सरकार द्वारा 29 जून, 2024 को जारी किए गए एक विवादास्पद आदेश को खारिज कर दिया। इस आदेश में कहा गया था कि गैर-वन अधिकारी – विशेष रूप से कलेक्टर और संभागीय आयुक्त – प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की कार्य-निष्पादन मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के एपीएआर संशोधन प्रक्रिया के आदेश को अनुचित ठहराते हुए वर्ष 2002 में पूर्ववर्ती आदेश को यथावत रखा। यानि अब डीएफओ और एपीसीसीएफ के एपीएआर में कलेक्टर कमिश्नर और प्रमुख सचिव टिप्पणी नहीं लिखेंगे। उच्चतम न्यायालय के आदेश से आईएफएस अफसर की जहां जीत हुई है वही प्रदेश के नौकरशाही खासकर एसीएस अशोक वर्णवाल की किरकिरी हुई है।पर्यावरण अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल और अन्य द्वारा दायर याचिका के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने माननीय न्यायमूर्ति मसीह के साथ मिलकर यह फैसला सुनाया। बुधवार को सुप्रीम न्यायालय ने प्रशासनिक औचित्य और पारिस्थितिकी संवेदनशीलता के सिद्धांतों को बरकरार रखते हुए आदेश को निर्णायक रूप से रद्द कर दिया। पीठ ने अपने फैसले में यह भी कहा कि हमें यह मानने में कोई संकोच नहीं है कि विवादित सरकारी आदेश प्रकृति में अवमाननापूर्ण है, क्योंकि यह सरकारी आदेश इस न्यायालय के दिनांक 22 सितम्बर 2000 और 19 अप्रैल 2024 के पूर्वोक्त आदेशों का उल्लंघन करता है और इसे इस न्यायालय से स्पष्टीकरण/संशोधन मांगे बिना ही जारी किया गया है। हम ऐसे सरकारी आदेश जारी करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू कर सकते थे। हालांकि, हम ऐसा करने से खुद को रोकते हैं। उक्त सरकारी आदेश इस न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने के कारण रद्द किए जाने योग्य है और इसे रद्द किया जाना चाहिए। अधिवक्ता बंसल ने आदेश की संवैधानिकता और प्रशासनिक सुदृढ़ता को चुनौती देते हुए तर्क दिया कि इसने भारतीय वन सेवा की संस्थागत अखंडता का उल्लंघन किया है और वन संरक्षण प्रयासों को कमजोर किया है। उन्होंने प्रस्तुत किया कि महत्वपूर्ण वन और वन्यजीव संरक्षण कार्य का आकलन करने में गैर-वन अधिकारियों को शामिल करना न केवल अनुचित होगा, बल्कि टी.एन. गोदावर्मन थिरुमुलपाद बनाम भारत संघ (2000) और संतोष भारती बनाम मध्य प्रदेश राज्य जैसे ऐतिहासिक पर्यावरण मामलों में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित कानूनी मिसालों के भी विपरीत होगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि राज्य का आदेश भारतीय वन सेवा की स्वायत्तता और तकनीकी अध्यादेश का उल्लंघन करता है और भारत के वन प्रशासन के लिए इसके दूरगामी परिणाम हैं। क्या थी एपीएआर लिखने की नई व्यवस्था? 29 जून 24 को जारी आदेश के तहत राज्य शासन ने प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) से लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) तक के भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए एपीएआर चैनल के संबंध में एक नई व्यवस्था शुरू की है। राज्य शासन के आदेश खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका कर्ता एडवोकेट गौरव कुमार बंसल ने अपने याचिका में कहा है कि 29 जून 24 के अपने आदेश के तहत मध्य प्रदेश राज्य ने प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) से लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) तक के भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए पीएआर चैनल के संबंध में एक नई व्यवस्था शुरू की है। आईएफएस का संरक्षण जरूरी जहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का समग्र काम राजस्व और प्रशासनिक मामलों पर केंद्रित है और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का काम कानून और व्यवस्था पर केंद्रित है, वहीं भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों का काम प्रकृति में अधिक तकनीकी है। वह पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित हैं। इस अद्वितीय भूमिका के कारण, कई बार भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों को अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जब उनके संरक्षण प्रयास राज्य अधिकारियों द्वारा अपनाए गए विकासात्मक उद्देश्यों से टकराते हैं। ऐसे आईएफएस अफसरों का संरक्षण अधिक जरूरी है। अतः एपीआर लिखने की प्रक्रिया में संशोधन गैर वाजिब है।

कियारा के बिकिनी लुक पर राम गोपाल वर्मा का अश्लील कमेंट, यूजर्स बोले ‘ठरकी बुड्ढा

मुंबई फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा उस वक्त मुसीबत में फंस गएजब उन्होंने फिल्म वॉर 2 के टीजर से अभिनेत्री कियारा आडवाणी की वायरल बिकिनी तस्वीरों पर अश्लील कैप्शन लिखा। नेटिजन्स ने उन्हें अपने इस कमेंट के लिए जमकर सुनाया। मामला इतना बढ़ गया की उन्हें ये पोस्ट भी डिलीट करनी पड़ी। लोग उन्हें कहने लगे कि वो अपने होश में नहीं हैं। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वॉर 2 के मेकर्स ने 20 मई को अपकमिंग ड्रामा का टीजर रिलीज किया। इसके एक सीन में कियारा आडवाणी के छोटी सी झलक दिखाई पड़ी जिसमें वो बिकिनी लुक में नजर आ रही हैं। टीजर रिलीज के बाद से उनके इस अंदाज की हर तरफ चर्चा हो रही है। रामगोपाल वर्मा ने डिलीट किया पोस्ट तरफ जहां एक तबका कियारा के इस लुक की तारीफ कर रहा है वहीं एक तबका उनकी आलोचना भी कर रहा है। इसमें फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा भी हैं। राम गोपाल वर्मा को सोशल मीडिया पर तब कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने वॉर 2 के टीजर से कियारा आडवाणी की बिकिनी फोटो शेयर की और उस पर एक भद्दा कमेंट किया। जब लोग उन्हीं को चौरतरफा घेरने लगे तो उन्हें अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर हो रहा डिबेट राम गोपाल वर्मा ने टीजर से कियारा की एक क्लिप एक्स पर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा,”हमारे देश और समाज के बजाय, अगर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच कियारा आडवाणी को लेकर जंग है। तो पक्का ये मूवी ब्लॉबस्टर होगी।” कियारा के बारे में राम गोपाल वर्मा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उनको जमकर भला-बुरा कहने लगे। रेडिट पर इस बात को लेकर एक डिबेट छिड़ गया। रामगोपाल वर्मा को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा,”क्या बकवास है।” दूसरे ने लिखा, “यह बात वो सार्वजनिक रूप से कह रहा है…क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि वह निजी तौर पर कैसा है?” एक ने लिखा, क्या फूंक कर बैठा है। चौथे ने कमेंट किया, आज दारू पीकर बैठा होगा। एक अन्य लिखा, ठरकी बुड्ढा। ये मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि रामगोपाल वर्मा को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। कियारा आडवाणी ने लिखा प्यारा नोट वहीं कियारा ने सोशल मीडिया पर अपनी तारीफ के बाद एक पोस्ट शेयर किया। कियारा ने लिखा, ‘इसमें बहुत कुछ पहला है। पहली यस राज फिल्म, पहली एक्शन फिल्म और इन दो हीरो के साथ पहली फिल्म। अयान के साथ पहली फिल्म और पहला बिकीनी शॉट।’ वॉर 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2019 में आई वॉर का सीक्वल है। इस मूवी को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है।

गोल्‍ड स्‍मग‍ल‍िंग मामले में रान्या राव को मिली जमानत, फिर भी जेल में रहेंगी, जानें क्यों

बेंगलुरु सोना तस्करी मामले में कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव और आरोपी तरुण कोंडारू राजी को मंगलवार, 20 मई को इकोनॉमिक ऑफेंस की स्पेशल कोर्ट ने शर्तों पर जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें दो जमानतें और 2-2 लाख रुपये का बॉन्ड भरने को कहा है। इसके अलावा कुछ और शर्तें भी हैं, लेकिन एक्ट्रेस जमानत के बावजूद हिरासत में ही रहेंगी। कोर्ट ने रान्या राव और कोंडारू राजू को इस शर्त पर भी जमानत दी है कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते और अपराध नहीं दोहराएंगे। जमानत आदेश न्यायमूर्ति विश्वनाथ सी गौड़र द्वारा पारित किया गया जो इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। समाचार एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, रान्या राव के वकील बीएस गिरीश ने अदालत के सामने तर्क दिया कि अगर एक्ट्रेस को जमानत भी मिल जाती है तो भी उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। रान्या राव रहेंगी हिरासत में बताया गया कि रान्या राव के खिलाफ COFEPOSA (Conservation of Foreign Exchange and Prevention of Smuggling Activities Act, 1974) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब एक्ट्रेस की मां ने इस एक्ट को कर्नाटक हाई कोर्ट में चुनौती दी है। बता दें कि कोफेपोसा एक ऐसा कानून है, जिसका मकसद तस्करी को रोकना और विदेशी मुद्रा का संरक्षण करना है। रान्या राव को किया गया था अरेस्ट रान्या राव को तब तक रिहा नहीं किया जा सकता जब तक कि उन्हें कोफेपोसा मामले में भी जमानत नहीं मिल जाती। एक्ट्रेस को 3 मार्च को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से तस्करी कर लाई गई करीब 14.2 किलोग्राम सोने की रॉड मिली थी, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये से ज्यादा थी।

शादी को हुए 8 साल, दूसरी बार मां बनेगी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी, बेबी बंप थामकर दिए पोज, लगीं ग्लैमरस

टीवी की कई एक्ट्रेस का स्टाइल हमेशा चर्चा में रहता है। इस लिस्ट में जल्द ही गुड न्यूज देने वाली पूजा बनर्जी का नाम भी शामिल है। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से उनके फोटोशूट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन वो अपने नए-नए लुक्स में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। लेटेस्ट फोटोज में तो उन्होंने यूनिक लुक दिखाकर हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। पुराने और बोरिंग लुक्स को छोड़ पूजा ने जल मछली बन सारी लाइमलाइट लूट ली। फिश टेल मरमेड ड्रेस पहन वो बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। हसीना का अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि वो ड्रीमी फोटोज देख जमकर तारीफ कर रहे हैं। यकीन न आए तो आप खुद देख लीजिए उनकी फोटोज। प्रेग्नेंसी में फोटोशूट कराना बॉलीवुड और टीवी की हसीनाओं के लिए अब एक ट्रेंड बन गया है। लेकिन पूजा बनर्जी ने अपने लुक को जिस तरह ट्विस्ट दिया वो देखने लायक बन रहा है। नॉर्मल आउटफिट की जगह उन्होंने यूनिक फिश टेल मरमेड ड्रेस चुनी। अटायर की फिनिशिंग हसीना के पूरे लुक को जानदार बनाने में सफल हुई। आउटफिट से नहीं हटेगी नजर पूजा की ड्रेस के अपर पार्ट की बात करें तो वो प्लेन पर्पल कलर के वन शोल्डर टॉप में नजर आ रही हैं। जिसमें ग्लैमर ऐड कर रही है इसके साथ अटैच पिंक और पर्पल शेड वाली मरमेड टेल स्कर्ट। जिस पर यूनिक स्ट्राइप्स पैटर्न बने हैं। एक तरफ स्कर्ट का टेक्सचर बढ़िया इफेक्ट ऐड करता दिखा, तो दूसरी ओर टेल के कॉर्नर पर दिख रहे वाइट कलर ने लुक में एलिगेंस ऐड कर दिया। हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती आउटफिट कमाल का चुनने के बाद पूजा हेयरस्टाइल में कोई चूक कैसे कर सकती थीं। इसलिए उन्होंने बालों के लिए ब्लैक और ब्राउन छोड़ बरगंडी शेड चुना। हसीना ने सेंटर पार्टिशन कर लूज कलर्स वाला हेयरस्टाइल बनाया, जिससे बालों की वॉल्यूम ज्यादा दिख रही है। इतना ही नहीं लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने वाइट पर्ल वाली हेयर पिंस भी ऐड की। मेकअप दिखा बिल्कुल परफेक्ट पूजा ने लुक के साथ मेकअप भी ऑन पॉइंट रखा। चेहरे को हाइलाइट करने के लिए हसीना ने फेस जेम्स, ब्लश और हाइलाइटर की मदद ली और आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए डार्क ब्लैक आईब्रो, मैचिंग पर्पल आईशैडो और मस्कारा ने। मिनिमल लुक लेते हुए उन्होंने लिपस्टिक की ब्राउन शेड चुनी। साथ में उनके फेस पर दिख रहे प्रेग्नेंसी ग्लो के तो क्या ही कहने। पूजा बनर्जी ने अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट को सफल बनाने के लिए जितनी भी मेहनत की वो सफल हुई। उनका प्यारा-सा लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है।

सोना तस्करी मामले में रान्या राव को मिली जमानत.

बेंगलुरु सोने की तस्करी मामले में कन्नड़ ऐक्ट्रेस रान्या राव और दूसरे आरोपी कोंडारू राजू को मंगलवार को आर्थिक अपराधों की स्पेशल कोर्ट से सशर्त जमानत दे दी गई। कोर्ट ने दोनों से दो जमानती गवाह और 2-2 लाख रुपये के बॉन्ड जमा करने को कहा है। जज विष्णनाथ सी. गौदार ने यह जमानत दी, लेकिन शर्त रखी कि दोनों आरोपी न तो देश छोड़ सकते हैं और न ही दोबारा ऐसा जुर्म करेंगे। ये फैसला तब आया जब डायरैक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने में नाकाम रही।  रिपोर्ट के मुताबिक, रान्या राव को स्पेशल कोर्ट ने सोने की तस्करी मामले में जमानत तो दे दी है, मगर वो फिलहाल रिहा नहीं होंगी। वजह यह है कि उनके खिलाफ अब एक और सख्त कानून विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी रोकथाम अधिनियम, 1974 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कानून भारत में तस्करी और विदेशी मुद्रा की हेराफेरी पर रोक लगाने के लिए इस्तेमाल होता है और इसके तहत बिना मुकदमा चलाए भी किसी को हिरासत में रखा जा सकता है। जब तक रान्या राव को इस कानून के तहत भी जमानत नहीं मिलती, तब तक उनकी रिहाई मुमकिन नहीं है। बता दें कि रान्या राव को 3 मार्च को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था, जब वो दुबई से करीब 14.2 किलो सोना चुपचाप अपने साथ ला रही थीं। इस सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है और इसे उन्होंने अपने शरीर पर छुपा रखा था। डीआरआई अधिकारियों को उनके खिलाफ पहले से ही सूचना मिली हुई थी और लंबे समय से उन पर नजर रखी जा रही थी। जांच एजेंसियों का कहना है कि रान्या और उनके साथी कोंडारू राजू ने साल 2023 से 2025 के बीच दुबई के कुल 52 चक्कर लगाए, जिनमें से 45 बार वो सिर्फ एक दिन में जाकर लौट आए। इन लगातार अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से उन पर शक गहराता गया और आखिरकार वो डीआरआई के शिकंजे में आ गईं। कन्नड़ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रान्या राव पर सोने की तस्करी करने के आरोप में कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। 3 मार्च, 2025 को बैंगलोर के केंपगौड़ा एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस 12.56 करोड़ के गोल्ड के साथ पकड़ाई थीं। जांच में सामने आया कि एक्ट्रेस बीते लंबे समय से गोल्ड स्मगलिंग कर रही हैं, जिसके तार लंदन, यूरोप और दुबई से जुड़े हुए हैं। अब इसी मामले में 26 अप्रैल को कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव पर COFEPOSA (कंजर्वेशन ऑफ फॉरेन एक्सचेंज एंड प्रिवेंशन ऑफ स्मगलिंग एक्टिविटीज) के तहत शिकायत दर्ज हुई है। इसके चलते रान्या के कम से कम एक साल तक जमानत नहीं मिल सकेगी। जांच एथॉरिटी के अनुसार, रान्या राव इन्वेस्टिगेशन में सहायता नहीं कर रही थीं। उन्होंने कई बार जमानत याचिका दायर की थी। ये धारा इसलिए लगाई गई है, जिससे वो उन्हें दोबारा इस गैरकानूनी काम में जाने से रोका जा सके। क्या है पूरा मामला? कन्नड़ एक्ट्रेस और सीनियर पुलिस ऑफिसर के. रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव 3 मार्च को बैंगलोर के केंपगौड़ा एयरपोर्ट पर उतरी थीं। करीब 6 बजे रान्या एग्जिट गेट की ओर बढ़ीं। बाहर निकलने के लिए वे ग्रीन चैनल की ओर चली गईं। ग्रीन चैनल उन पैसेंजर्स के लिए होता है, जिनके पास जांच के लिहाज से कोई सामान नहीं होता। रान्या पहले भी इसी तरह एयरपोर्ट से बाहर निकलती थीं। उस दिन डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI के अफसरों ने उन्हें रोक लिया। पूछा- क्या आपके पास सोना या ऐसी कोई चीज है जो बतानी हो? रान्या ने जवाब दिया- नहीं। इतनी सी बातचीत में रान्या के चेहरे पर घबराहट दिखने लगी। अफसरों को शक हुआ। उन्होंने दो महिला अधिकारियों को बुलाया और रान्या को चेक करने के लिए कहा। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सोना मिला। उनके पास कुल 14.2 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपए थी। रान्या को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। तब से ही रान्या पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रान्या ने बताया है कि वो कई बार यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों में गई थीं। उन्होंने इसकी वजह मॉडलिंग फोटो शूट और रियल एस्टेट से जुड़ा काम बताया। रान्या फिलहाल बैंग्लोर की सेंट्रल जेल में दो सह-आरोपियों तरुण राजू और साहिल सकरिया के साथ बंद हैं। इस मामले की जांच डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस और इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट और CBI द्वारा की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet