LATEST NEWS

नैंसी त्यागी ने Cannes में पहनी ड्रेस पर विवाद, नेहा भसीन ने खोली पोल

मुंबई कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने दूसरी बार अपने फैशन का जलवा दिखाया. पिछले साल कान्स पहुंचकर उन्होंने देश का नाम गर्व से ऊंचा किया था. यूपी के बागपत की रहने वाली नैंसी अपनी ड्रेसेस खुद बनाकर सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हैं. इस हुनर ने उन्हें कान्स तक पहुंचाया. सक्सेस एंजॉय कर रही नैंसी ने दूसरी बार भी कान्स में डंका बजाया. लेकिन इस बीच अपनी एक ड्रेस को लेकर वो विवादों में आ गई हैं. नैंसी की ड्रेस पर विवाद दरअसल, नैंसी ने कान्स में दूसरे दिन रेड कारपेट पर सिल्वर बेज कलर टोन की क्रिस्टल पर्ल कॉर्सेट मिनी ड्रेस पहनी थी. इस आउटफिट को उन्होंने ड्रामेटिक लॉन्ग ट्रेल संग अटैच किया. नैंसी ने दावा किया था कि ये ड्रेस उन्होंने खुद डिजाइन की है. पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ये कलर मेरी मम्मी का फेवरेट है. इसलिए इस बार फैसला किया कि इसी कलर में ड्रेस डिजाइन करूं. इसे बनाने में पूरा 1 महीना लगा. आखिर पल तक मैं तैयारी में लगी रही. क्योंकि ड्रेस काफी हैवी थी. उन सभी का दिल से शुक्रिया जो इस जर्नी का हिस्सा रहे. नैंसी की खुली पोल लेकिन सामने आया है नैंसी ने झूठ बोला है. सिंगर नेहा भसीन ने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उन्होंने सेम कॉर्सेट ड्रेस पहनी है. नेहा ने इस ड्रेस को दिसंबर 2024 में अपने एक कॉन्सर्ट में पहना था. नेहा ने इंस्टा पर अपनी फोटोज शेयर कर लिखा- ये कॉर्सेट काफी जाना पहचाना सा लग रहा है. बस हैरानी हो रही है. नैंसी और अपनी कॉर्सेट ड्रेस का कोलाज शेयर कर नेहा ने लिखा- सेम सेम. सिंगर ने ये भी बताया कि उनकी ये कॉर्सेट ड्रेस मुंबई के एक फैशन स्टोर ‘द सोर्स बॉम्बे’ से ली गई थी. वो लिखती हैं- I rest my case. फैशन स्टोर का दावा द फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत में फैशन स्टोर की फाउंडर और स्टाइलिस्ट सुरभि गुप्ता ने कंफर्म किया कि नैंसी ने ये ड्रेस उनके स्टोर से खरीदी थी. उन्होंने कहा- नैंसी ने दावा किया कि उन्होंने ये ड्रेस खुद सिली थी. लेकिन ये उन्होंने हमसे खरीदी थी. ये उन्होंने हमारे मुंबई के स्टोर से ली थी. वो जो कहना चाहती हैं कह सकती हैं. लेकिन वो हमारा डिजाइन है. हम बार्टर और कोलेबोरेट नहीं करते. उन्होंने वो ड्रेस नहीं बनाई थी. हां, जो कैप उन्होंने बनाई थी वो हमारी नहीं है. वो शायद उन्होंने खुद बनाई थी. सुरभि ने बताया कि नैंसी ने ये आउटफिट कान्स में जाने से पहले उनके स्टोर से 25 हजार रुपये में खरीदी थी. नेहा भसीन की पोस्ट नैंसी पर अपना खुलासा करने के बाद नेहा ने पोस्ट कर बताया कि सच सामने लाने का उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना नहीं था. बल्कि किसी की मेहनत और काम को अपना कहने के वो खिलाफ हैं. हर कोई इंडस्ट्री में सेल्फ मेड है. किसी के काम को अपना बताना गलत है. नैंसी की तरफ से अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. फैंस इस खुलासे के बारे में जानकर हैरान जरूर हैं. नैंसी के कान्स लुक की तारीफ करने वाले यूजर्स अब उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं.

ठग लाइफ के ट्रेलर पर लोगों ने जताई नाराजगी

मुंबई एक्टर कमल हासन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’  का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रोमांटिक सीन्स काफी चर्चा में आ गया है. दरअसल, फिल्म में कमल हासन के अपनी उम्र से आधी एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस करने से उनके फैंस नाराज हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि कमल हासन के साथ इस फिल्म में सिलंबरासन लीड रोल में नजर आएंगे. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर में दिखाए गए रोमांटिक सीन्स को देखने के बाद कुछ दर्शक नाराज हैं. कमल हासन और त्रिशा कृष्णन के बीच दिखाए गए रोमांटिक सीन और अभिरामी के साथ लिप-लॉक को लेकर सोशल मीडिया, खासकर रेडिट पर जमकर बहस छिड़ हुई है. एक यूजर ने ट्रेलर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “नहीं भगवान, कृपया नहीं!” एक यूजर ने कमेंट किया, “त्रिशा, श्रुति हासन से सिर्फ 3 साल बड़ी हैं.” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “सिर्फ 30 साल का अंतर है. व्यावहारिक रूप से आत्मा के साथी!” एक कमेंट में कहा गया कि “अभिरामी और कमल का 30 साल के अंतर के साथ लिप-लॉक शेयर करना अजीब लगता है.” फिल्म ‘ठग लाइफ’ से मणिरत्नम और कमल हासन की जोड़ी की वापसी हुई है, जो साल 1987 की क्लासिक फिल्म नायकन के बाद दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों दिग्गज एक बार फिर दर्शकों के सामने यूनिक कहानी के साथ लौटे हैं. फिल्म 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

छेद वाली ड्रेस पहन के रेड कार्पेट पर चली उर्वशी रौतेला

कान्स बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रविवार को कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर अपनी दूसरी उपस्थिति दर्ज कराई। मिस यूनिवर्स इंडिया 2015, अपनी पहली उपस्थिति में तोते के क्लच के साथ पूरे देश में चर्चा का विषय बनीं, अब उनके दूसरे लुक से भी सभी का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन दुर्भाग्य से सही कारणों से नहीं। उर्वशी  ऑल ब्लैक आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। वैसे तो पिछली बार की तरह उनका ये लुक अटपटा नहीं था, लेकिन एक छोटी सी गड़बड़ी ने सब खराब कर दिया।  उन्होंने नाजा सादे कॉउचर द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक सिल्क तफ़ता गाउन पहना था, जिसमें ड्रामैटिक ट्रेन, कोर्सेटेड चोली और ट्रांसपेरेंट स्लीव्स थीं। एक्ट्रेस ने जैसे ही पैप्स को ग्रीट करने के लिए हाथ उठाया वे उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। नेटिज़ेंस ने उर्वशी की बांह के पास एक छेद देखा, जिसे लेकर उन्हें खूब सुनाया गया। लोग इस बात से हैरान हैं कि वह उनकी ड्रेस फटी हुई थी उन्हें पता भी नहीं चला। एक यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा- कान में फटी हुई ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय?’ एक अन्य ने लिखा- ‘अच्छा दिखना और कान जैसे वैश्विक मंच से शर्मिंदा होकर लौटना कितना दुखद है।’ हालांकि कुछ का कहना है कि फटी ड्रेस में भी उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोने दिया। उर्वशी ने गाउन को ट्विस्टेड अपडू, एमरल्ड इयररिंग्स, पिंक एम्बेलिश्ड क्लच और फुल ग्लैम मेकअप लुक के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने इस लुक की तस्वीरें शेयरक करते हुए इंस्टा पर लिखा था- “ 78वां कैन्स फिल्म फेस्टिवलओ एजेन्टे सेक्रेटो रेड कार्पेट, कस्टम ब्लैक तफ़ता नाजा सादे कॉउचर ड्रेस एक ओवरलैपिंग ड्रेप्ड तफ़ता के साथ.”। बता दें कि उर्वशी पहले भी कई बार अपनी ड्रेस को लेकर शर्मिंदा हो चुकी है।  

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को नई पहचान दी कृष्णा श्रॉफ ने

मुंबई, फिटनेस को लेकर अपने व्यक्तिगत जुनून को एक प्रभावशाली व्यवसाय में बदलते हुए बालीवुड एक्टर जैकी श्राफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) को एक नई पहचान दी है। बालीवुड के ज्यादातर सेलिब्रिटीज फैशन, ब्यूटी या लाइफस्टाइल ब्रांड्स की ओर रुख करते हैं, वहीं कृष्णा ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को चुना। यह फैसला उनके भीतर फिटनेस के प्रति गहरे समर्पण और भारत में मार्शल आर्ट्स की तेजी से बदलती दुनिया को एक मजबूत मंच देने की इच्छा का परिणाम है। उन्होंने इस पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में खुद को एक प्रभावशाली महिला उद्यमी के रूप में स्थापित किया है, जो उनकी व्यावसायिक दृष्टि और फिटनेस के प्रति सच्चे समर्पण को दर्शाता है। कृष्णा श्रॉफ की सबसे बड़ी पहल उनकी एमएमए आधारित संस्था एमएमए मैट्रिक्स है, जो केवल व्यायाम की जगह नहीं, बल्कि एक पूर्ण प्रशिक्षण मंच है। यह संस्था न केवल पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अवसर प्रदान करती है, बल्कि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पेशेवर स्तर पर विकसित करने का भी काम करती है। कृष्णा सिर्फ जिम मुहैया नहीं करातीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म और मेंटरशिप के अवसर भी देती हैं। उनकी इस सोच का विस्तार मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) के रूप में हुआ है, जो उन्होंने अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर शुरू किया। यह भारत की प्रमुख एमएमए प्रमोशन कंपनियों में से एक बन चुकी है, जिसने हाल ही में अपना 16वां इवेंट नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया। कृष्णा के लिए फिटनेस केवल शरीर को आकार देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जो मानसिक और शारीरिक संतुलन को प्राथमिकता देती है। वे ट्रेंडिंग डाइट्स में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि एक कस्टमाइज फिटनेस रूटीन अपनाने की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि फिटनेस को अस्थायी लक्ष्य की तरह नहीं, बल्कि जीवनभर के अनुशासन के रूप में अपनाना चाहिए।  

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर नहीं जारी होगा एनटीआर-नील से जुड़ा अपडेट

मुंबई, मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई को उनकी आने वाली फिल्म एनटीआर-नील से जुड़ा अपडेट नहीं जारी होगा। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई के अवसर पर उनके प्रशंसकों को फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि मेकर्स इस फिल्म का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर जारी कर सकते हैं। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह एनटीआर जूनियर के जन्मदिन 20 मई के मौके पर ‘वॉर 2’ के जरिए एक धमाकेदार सरप्राइज़ देने वाले हैं।ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, हे एनटीआर, लगता है तुम्हें पता है 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानो, तुम्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि क्या आने वाला है। तैयार हो। एनटीआर के फैंस ‘वॉर 2’ के साथ-साथ उनकी एक और अनटाइटल्ड फिल्म के अपडेट का भी इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को अभी एनटीआर-नील के नाम से जाना जा रहा है। एनटीआर-नील की टीम ने ‘वॉर 2’ को देखते हुए फैसला किया है कि वो फिल्म को लेकर कोई नई अपडेट साझा नहीं करेंगे। एनटीआर-नील के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “फैंस हम जानते हैं कि आप उस व्यक्ति का जश्न मनाने के लिए कितने उत्सुक हैं जिसने हमें खुश होने के अनगिनत कारण दिए हैं। ‘वॉर 2’ के कंटेंट के रिलीज होने के साथ, हमने महसूस किया कि इसे पूरा मौका देना चाहिए। इसलिए एनटीआर-नील मास फिल्म की झलक को बाद के लिए बचाकर रखना सबसे अच्छा है। हम इस साल के जन्मदिन का जश्न पूरी तरह से ‘वॉर 2’ के साथ मना रहे हैं।”  

जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में शर्वरी को मिला ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड

  मुंबई, अभिनेत्री शर्वरी को जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड दिया गया है। शर्वरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ष 2024 में जहां उन्होंने मुंजा जैसी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, वहीं वेदा और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता। अब जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में उन्हें मुंजा और वेदा में शानदार अभिनय के लिए ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस बाय अ यंग टैलेंट’ के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। शर्वरी ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, वर्ष 2024 मेरे करियर का सबसे खास साल रहा है। इस साल मुझे जितनी भी शानदार फिल्में और किरदार मिले, वो मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। दर्शकों से मिले प्यार ने मुझे इस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है और ये अवॉर्ड भी उन्हीं को समर्पित है। शर्वरी ने अपनी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं दिनेश विजन, आदित्य सर्पोतदार, निखिल आडवाणी, मोनीषा, मधु, आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा सर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे ये मौके दिए।” शर्वरी फिलहाल यशराज फिल्मस की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।  

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग 8 के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, बॉलीवुड निर्माताओं को दिखाया आईना!

नई दिल्ली हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फ्रेंचाइजी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने 17 मई को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ हो गया कि 62 वर्ष के सुपरस्टार की फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। क्रिटिक्स से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब पॉपुलर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने बता दिया कि भारत और विदेश के निर्माताओं के बीच क्या अंतर होता है। मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग में टॉम क्रूज एजेंट इथेन हंट के किरदार में नजर आए। एक्शन से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की यह आखिरी फिल्म है। इस वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) ने 18.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जाता है। यही कारण है कि फिल्म भारत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हॉलीवुड मूवीज की लिस्ट में आठवें स्थान पर आई है। मिशन इम्पॉसिबल पर क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा? मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने टॉम क्रूज की हालिया रिलीज फिल्म की तारीफ की है। इस मूवी को देखने के बाद उन्होंने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, उनके और हमारे बीच में इसी चीज का अंतर है। वे दर्शकों को समझदार और बुद्धिमान मानते हैं और मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग फिल्मों को बनाकर उनकी समझ का स्टैंडर्ड बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन हम ऑडियंस को बेवकूफ समझते हैं और उनको ऐसी फिल्में बनाकर देते हैं। डायरेक्टर ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया और लोगों को खुद सोचने का मौका दिया कि वह किनकी मूवीज की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी राम गोपाल वर्मा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो राम गोपाल की फिल्मों का नाम ही लेना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोग राम गोपाल वर्मा की बात से असहमत भी थे।

नैंसी क्रिस्टल-पर्ल ड्रेस पहनकर पहुंचीं कान्स, लगाया भारतीयों वाला दिमाग

कान्स नैंसी त्यागी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हुनर हो तो कोई कामयाबी पाने से नहीं रोक सकता। बीते साल कान्स फिल्स फेस्टिवल की सबसे स्टाइलिश हसीना बनकर पूरे देश में छा जाने वाली हसीना, इस बार भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने पहुंच चुकी हैं। पहले दिन फूलों वाले गाउन में लिपटकर नैंसी ने धांसू एंट्री मारी, तो दूसरे दिन वाला लुक तो देखते ही बना। जिसमें वह न सिर्फ कान्स के रूल्स को फॉलो करने के लिए जुगाड़ु बन गईं, बल्कि उनका अंदाज भी कातिलाना लगा। दरअसल, नैंसी क्रिस्टल से सजी ड्रेस पहनकर दूसरे दिन रेड कार्पेट पर उतरीं। जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग ट्रेल पर बैन लग जाने के बाद उसे ट्विस्ट देकर ओवरकोट की तरह कैरी कर लिया। जहां छोटी-सी ड्रेस और बड़ी-सी कैप में वह कमाल की लगीं, तो इस ड्रेस को सिलने में उन्हें करीब 1 महीने का समय लग गया था। यकीन मानिए नैंसी के लुक्स की डीटेल्स देखकर, आप भी इस सेल्फ मेड डिजाइनर हसीना की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। मां के पसंदीदा रंग की मिनी ड्रेस में बिखेरा जलवा कान्स में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए नैंसी ग्रीन फ्लोरल गाउन पहनकर आईं, तो दूसरे दिन हसीना ने मिनी ड्रेस में जलवा बिखेरा। क्रिस्टल और पर्ल एम्बेलिशमेंट से सजी इस ड्रेस का कलर हसीना की मां का पसंदीदा है। इसलिए उन्होंने इस सिल्वर-बेज मिक्स्ड ह्यूड ड्रेस को सिलेक्ट किया। जिसके साथ वह कान्स के नए ड्रेस रूल्स के हिसाब से लंबी ट्रेन नहीं पहन सकती थीं, तो उन्होंने अपना जुगाड़ु दिमाग लगाकर उसे पफी ओवरकोट विद ट्रेल लुक दे दिया। कॉरसेट मिनी ड्रेस से कान्स में ड्रामा ले आईं नैंसी ड्रेस की डीटेल्स पर ध्यान दें, तो इसे क्रिस्टल और पर्ल्स से हैवी लुक दिया। जिन्हें लाइनिंग पैटर्न में लगाया गया। जहां कुछ एम्बेलिशमेंट ड्रेस से चिपके हैं, तो कुछ तो उन्होंने लटकन की तरह छोड़े, जो इसमें ड्रामा ले आए। खासकर, कॉरसेट मिनी ड्रेस की नेकलाइन को हाइलाइट करने का तरीका गजब लगा। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन और मोतियों वाले एलिमेंट्स इसे सबसे अलग लुक दे गए। लेकिन, यहां ये बात भी ध्यान देने वाली है कि हसीना के इन सब एक्सपेरिंट की वजह से इस छोटी-सी ड्रेस का वेट काफी ज्यादा था। ट्रेल वाला पफी ओवरकोट लगा कमाल हालांकि, उनके लुक में जो सबसे ज्यादा इंटरस्टिंग लगा, वो था उनका ओवरकोट। बेज टोन वाले इस ओवरकोट को उन्होंने बिना किसी क्रिस्टल और पर्ल के डिजाइन किया, लेकिन फिर भी ये लुक की हाइलाइट बन गया। इसकी पफी स्लीव्स और उससे जुड़ी ट्रेल कमाल की लगी और पूरे लुक को ड्रामेटिक वाइब्स दे गई। एक्सेसरीज के तो क्या ही कहने यही नहीं नैंसी ने अपनी एक्सेसरीज को भी लुक के साथ परफेक्ट तरीके से ब्लेंड किया। उन्होंने सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाला स्टाइलिश बैग कैरी किया, तो हील्स को भी शाइनी रखे में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा और उनके गोल्डन ईयरकफ के तो क्या ही कहने, वो लुक में अलग ही दिखे और शो स्टॉपर वाली फील दे गए। इस तरह दिया फाइनल टच आखिर में जब बारी मेकअप की आई, तो नैंसी ने मिडिल पार्टीशन के साथ बन बनाया, जहां चेहरे पर आती जो लट और कर्ल टच शानदार लगा। ग्लॉसी लिप्स के साथ शिमरी आइज और ब्लश लगाए हसीना का ये अंदाज साबित कर गया कि वह फैशन गेम में पक्की खिलाड़ी बन चुकी हैं। तभी तो कान्स में नैंसी का स्टाइल जादू चला गया। लोग भी कर रहे तारीफ जब से नैंसी का लुक सामने आया है, उनकी तारीफ करने वालों की कोई कमी नहीं हैं। किसी को उनका कॉन्फिडेंस भा गया, तो कोई उनकी स्टाइलिंग का फैन बन गया। एक ने लिखा, ‘द मोस्ट डिजर्विंग’, तो दूसरा बोला, ‘ये लड़की कमाल है’। इसी तरह लोग हसीना के अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

भारतीय फैंस से टॉम क्रूज ने हिंदी में कहा- मैं आप सबसे प्यार करता हूं

लॉस एंजिल्स   हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। उन्होंने अपने इंडिया टूर को याद किया और बॉलीवुड की भी तारीफ की। टॉम क्रूज  ने हाल ही में बीएफआई के साथ बातचीत में अपने लक्ष्य के बारे में बात की। ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रिलीज से पहले उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड को अमेरिका से परे ले जाने वाली अलग संस्कृतियों और फिल्म मेकिंग की शैलियों का पता लगाना चाहते हैं। टॉम क्रूज ने बोली हिंदी वायरल हो रहे एक वीडियो में टॉम क्रूज मुस्कुराते हुए हिंदी बोलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।’ वे आगे कहते हैं, ‘मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। अलग-अलग देशों के म्यूजिकल प्रोग्राम। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब कोई अचानक गाना शुरू कर देता है। यह खूबसूरत होता है।’ कान फिल्म फेस्टिवल में बजी तालियां 62 साल के टॉम क्रूज ने कहा कि उन्हें भारतीय फिल्में पसंद हैं और किसी दिन बॉलीवुड से प्रेरित फिल्म बनाने की कोशिश करना पसंद करेंगे। वह इस समय ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ को प्रमोट कर रहे हैं। इसके 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर पर पांच मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई गईं। अवनीत कौर से की थी बात टॉम क्रूज ने 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ बातचीत करते हुए बॉलीवुड के लिए अपने प्यार को जाहिर किया था। अवनीत, शांतनु माहेश्वरी के साथ अपनी फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ को प्रमोट कर रही थीं। इससे पहले अवनीत ने ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ के लंदन प्रीमियर में टॉम संग अपनी मुलाकात की कुछ झलक दिखाई थी। वो पिछले साल फिल्म के सेट पर भी गई थीं, जिससे कयास लगे कि वो इस हॉलीवुड मूवी का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बेल नदी के उदगम स्थल पर जल गंगा संवर्द्धन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया

Cleanliness drive was conducted at the origin of Bel river under Jal Ganga Samvardhan पवित्र सरोवर की सफाई की और जल स्त्रोत को सदानीर बनाने हेतु श्रम दान किया हरिप्रसाद गोहे  आमला । बेल नदी के उदगम  स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों जन अभियान परिषद अखिल विश्व गायत्री परिवार कृष्ण लीला फाउंडेशन आदि संगठन के कार्यकर्ताओं ने जल गंगा संवर्द्धन कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक जलस्रोतों के सदानीरा बने रहे इस हेतु स्वच्छता अभियान चलाया,पंखा स्थित बेल नदी के उदगम स्थल पर पवित्र सरोवर की साफ सफाई की सरोवर से कूड़ाकरकट प्लास्टिक आदि बाहर निकाले,तथा तालाब की सफाई हेतु श्रमदान किया।साथ ही जल कलश का पूजन अर्चन किया।इस कार्यक्रम में प्रशासन, कि ओर से श्याम प्रसाद समेले जी नायब तहसीलदार आमला,प्रभात कुमार शाखा प्रबंधक आई सी आई सी आई बैंक आमला,अरविंद माथनकर ब्लाक समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद आमला,गायत्री परिवार के प्रमुख शिशुपाल डडोरे जी, सहित कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार एडवोकेट राजेंद्र उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मनोज विश्वकर्मा, आशीष कोकने,सुनील सोनी,किशोराव,नितेश साहू,नीलेश मालवीय,नर्मदाप्रसाद सोलंकी,मो सफी खान,राजू मदान, परपर्यावरण प्रेमी मित्रगण मोजूद  थे।       कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रम दान किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।आज बैतूल जिले की जीवन दायिनी नदियों में शामिल बेल नदी के उदगम स्थल पर यह अभियान चलाकर जल गंगा संवर्द्धन अभियान को सार्थक किया।

रश्मिका संग विवाह रचाएंगे विजय देवरकोंडा, हो चुकी है दोनों की सगाई? एक्टर ने बताया सच

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) अक्सर डेटिंग रुमर्स को लेकर चर्चा में होते हैं। कपल जब भी साथ नजर आते हैं इनके रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैल जाती है। हालांकि इस मामले में रश्मिका और विजय कभी कोई सफाई नहीं देते हैं, लेकिन अब जब विजय की सगाई तक की बात सामने आई तो एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनकी शादी के बारे में क्या राय है। फिल्मफेयर के साथ लेटेस्ट टॉक में जब विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) से रश्मिका संग उनके रिश्ते पर सवाल किया गया तब एक्टर ने इसे इग्नोर किया। एक्टर ने जवाब दिया कि इंडस्ट्री के इन्साइडर से ही पूछ लीजिए। रश्मिका मंदाना और उनके रिश्ते पर एक्टर ने बेहद उलझाने वाला जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूँ। हाँ मैं शादी करूंगा लेकिन जब मुझे कोई अच्छा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा तभी। एक्टर ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन स्टार हैं बहुत मेहनती हैं। जब होस्ट ने पूछा कि क्या रश्मिका आपकी पार्टनर की लिस्ट में फिट बैठती हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “कोई भी अच्छी महिला जिसका दिल अच्छा हो, इसमें फिट बैठती है।” हालांकि, विजय ने रश्मिका के साथ काम करने के बारे में बात की और स्वीकार किया कि उन्हें एक साथ और फिल्में करनी चाहिए। मैंने रश्मिका के साथ बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे और काम करना चाहिए। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह एक खूबसूरत महिला हैं। इसलिए केमिस्ट्री में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बता दें कि कुछ समय पहले रुमर्स सामने आए थे कि विजय देवरकोंडा फरवरी में सगाई करने वाले हैं। इन रुमर्स पर विजय ने रिएक्ट करते हुए साफ मना कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया हर दो साल में मेरी शादी का ऐलान कर देता है।

नहीं चला ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का शो, गुस्साए लोगों ने की लीगल एक्शन की मांग

मुंबई हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का आखिरी पार्ट ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ लेकर आ चुके हैं. पूरी दुनिया से करीब एक हफ्ते पहले उनकी फिल्म इंडिया में आज यानी 17 मई को रिलीज हुई है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मगर दिल्ली के एक थिएटर में मूवी देखने पहुंचे फैंस की एक्साइटमेंट गुस्से और निराशा में तब बदल गई, जब घंटों इंतजार के बाद भी टॉम क्रूज की फिल्म का शो शुरू ही नहीं हुआ. सुबह-सुबह फिल्म देखने पहुंचे फैंस थिएटर में बेहद गुस्से में दिखाई दिए. मिशन इम्पॉसिबल देखने पहुंचे फैंस, मिली निराशा दिल्ली के ‘पी वी आर वेगास’, द्वारका में सुबह 6 बजकर 5 मिनट का शो लगा था. मगर करीब 7.30 बजे तक भी फिल्म शुरू नहीं हुई. ऐसे में नाराज लोगों ने दूसरे ऑडी में शो चलाने की मांग की, मगर उसे लेकर भी मैनेजर के पास जवाब नहीं था. लोगों ने थिएटर वालों से रिफंड मांगा, मगर कोई जवाब नहीं दिया गया. दर्शकों में से कईयों का कहना है कि वो पॉप कॉर्न खत्म कर चुके थे, मगर उन्हें फिल्म का शो चलने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया. देखें थिएटर के अंदर के कुछ वीडियोज: पूरे मामले पर थिएटर के ड्यूटी मैनेजर का कहना है कि फिल्म सर्वर ईशु की वजह से नहीं चल पाई, जिसके कारण उन्हें 9.30 का शो भी बंद करना पड़ रहा है. हालांकि काफी देर बहस होने के बाद, थिएटर की ड्यूटी मैनेजर ज्योति ने बताया कि करीब 180 लोगों ने टिकट बुक किए थे, जिसमें से 70 लोगों को रिफंड दे दिया गया है. लोग हुए परेशान, लीगल नोटिस भेजने की मांग थिएटर में मौजूद कुछ लोगों ने आजतक से बातचीत भी की. फिल्म देखने आए एक शुभव्रत नाम के दर्शक ने कहा कि वो कभी इतनी सुबह नहीं उठते, मगर इस फिल्म के लिए वो सुबह 5 बजे उठे और बिना नाश्ता किए फिल्म देखने आए. वहीं, द्वारका के रहने वाले सोनू कुमार ने कहा कि वो फिल्म की एक्साइटमेन्ट में सुबह 5.45 पर थिएटर आ गए थे. मगर अभी तक शो नहीं चला. पॉपकॉर्न खत्म हो गया लेकिन अभी तक फिल्म नहीं चली. थिएटर में मौजूद वकील आशीष मिश्रा ने कहा, ‘6.05 का शो था, काउंटर पर टिकट भी 6.20 पर दिया. मैं एक वकील हूं, मुझे 11 बजे कोर्ट जाना है. सुबह का शो देखकर अपने काम पर जाना चाहता था. दूसरे ऑडी में 10 मिनट बाद का शो शुरू कर दिया, लेकिन इस शो में जो लोग बैठे हैं उन्हें कोई नहीं देख रहा है’. आशीष मिश्रा का कहना है कि वो इस घटना के बाद थिएटर ओनर्स को लीगल नोटिस भेजने का प्लान भी कर रहे हैं. वहीं, अपने काम से नाइट शिफ्ट करके आईं भावना शर्मा ने भी कहा कि वो सुभाष नगर से आई हैं. इसी थिएटर में उनके साथ पहले भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दिक्कत हुई थी और शो कैंसिल करना पड़ा था. पहले भी मुसीबत में पड़ा है PVR ये पहला मौका नहीं है जब पीवी आर के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है. इससे पहले बेंगलुरु के एक शख्स ने PVR सिनेमा और INOX पर फिल्म से पहले अत्यधिक विज्ञापन दिखाकर वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था. शिकायतकर्ता अभिषेक एमआर 26 दिसंबर, 2023 को पीवीआर सिनेमा में सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. फिल्म का निर्धारित समय शाम 4.05 बजे था, लेकिन 25 मिनट के विज्ञापन के बाद यह शाम 4.30 बजे ही शुरू हुई थी. इससे उनका शेड्यूल डिस्टर्ब हुआ, क्योंकि उन्होंने फिल्म के तुरंत बाद काम पर लौटने की योजना बनाई थी. कोर्ट ने इस तरीके को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस करार दिया और PVR-INOX को निर्धारित समय से आगे विज्ञापन चलाने के बंद करने का आदेश दिया.  

भोजपुरी अभिनेता, गायक और बीजेपी संसद मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में सेना को सम्मान देने का फैसला किया

मुंबई भोजपुरी अभिनेता, गायक और भारतीय जनता पार्टी से सांसद मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में सेना को सम्मान देने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के शानदार काम को सम्मानित करते हुए हम ‘सिंदूर की ललकार’ गाना जारी करेंगे। इंस्टाग्राम हैंडल पर मनोज तिवारी ने अपकमिंग गाने के पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि यह जल्द ही उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आने वाला है। उन्होंने जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, “‘सिंदूर‘ की ललकार’ जल्द ही मृदुल मंथन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।” उन्होंने आगे बताया, “यह गाना हमारी भारतीय सेना को समर्पित है और ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके प्रेरणादायक कार्यों पर आधारित है। जय हिंद।” इससे पहले शुक्रवार को मनोज ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ एक पोस्ट शेयर कर गाने के बारे में जानकारी साझा की थी। मनोज तिवारी से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने देशभक्ति की भावना से भरपूर एक नए गाने का ऐलान किया था, जिसे उन्होंने 11 मई को रिलीज किया था। इस गाने का नाम ‘सिंदूर’ है। यह गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई वीरता को समर्पित है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए गत 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। गाने की शुरुआत में एक आतंकवादी को देखा जा सकता है जो छुट्टियां मना रहे एक परिवार को दूरबीन से देखता है और अपने झुंड के साथ आगे बढ़ता है। इसके बाद लाशें और उनके पास चीखती-चिल्लाती, रोती हुई औरतें दिखाई जाती हैं। इस मंजर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर दिखाया गया है। गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को भी शामिल किया गया, जिसे पवन सिंह टीवी पर सुनते हुए नजर आते हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं, ”साथियों, इस आतंकी हमले में, किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना जीवन साथी खोया।” इसके बाद दर्दनाक संगीत के साथ गाना शुरू होता है। पवन सिंह ने गाने में अपनी आवाज से जलवा बिखेरा है। गाने को किशोर दुलरुआ ने लिखा और कम्पोज किया है। गौतम यादव ने बेहतरीन म्यूजिक दिया है। इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल ‘पवन सिंह ऑफिशियल’ पर रिलीज किया है।

श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाएं, सरकार खरीदेगी किसानों से श्रीअन्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Increase the production of Shrianna, the government will buy Shrianna from farmers: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा, मक्का जैसे श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाया जाए और किसानों को श्रीअन्न उत्पादन के लिए प्रोत्साहि त किया जाए। किसानों द्वारा उत्पादित श्रीअन्न अब सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि तुअर उत्पादक किसानों को अच्छे किस्म के खाद, बीज और उत्पादन वृद्धि के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाए। इसके लिए किसानों को फसल अनुदान देने और उनकी फसल का बीमा कराने जैसे नवाचार भी किये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव  अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल, सचिव कृषि एम. सेल्वेन्द्रम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी के अलावा फल व सब्जी मंडी, मसाला मंडी स्थापना के लिए भी करें प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी मंडियों में प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों का विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से आकस्मिक निरीक्षण करायें। मंडियों की व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई जरूरतों के मुताबिक अब अलग-अलग मंडियों की स्थापना पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों का फसलवार मॉडल तैयार करें। कृषि उपज मंडी के अलावा अब फल व सब्जी मंडी, मसाला मंडी या अन्य विशेष पैदावार की मंडी स्थापना के लिए भी प्रयास किए जाएं। इसके लिए रोडमैप तैयार किया जाए और यदि आवश्यकता है तो इसमें प्रायवेट सेक्टर को भी सम्मिलित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंडियों में जारी वर्तमान व्यवस्थाओं का समुचित तरीके से किसानों के हित में प्रबंधन किया जाए। मंडी शुल्क की प्राप्त राशि से किसानों की कल्याण गतिविधियों पर फोकस किया जाए। आदर्श बनें प्रदेश की कृषि उपज मंडियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को आदर्श बनाया जाए। मंडियों में कृषि आधारित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडी में अपनी फसल बेचने आने वाले हर किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले किसी का भी नुकसान न होने पाए। मंडियों को और अधिक आधुनिक बनाया जाए यहां किसानों को उनके उपज में गुणवत्ता संवर्धन के बारे में भी बताया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी मंडियां अपने विकास कार्यों के लिए आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय निकायों से नई मंडियों की स्थापना/ फसल भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिए समन्वय करें, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अधिक सुविधाएं मिल सकें। किसानों को मिले प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रदेश के किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक कृषि यंत्रों, अच्छा भाव, अनुदान आदि का प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न रागी, कोदो-कुटकी, मक्का, ज्वार, बाजरा की फसलों को प्रोत्साहन दिया जाए। इन फसलों के उत्पादक क्षेत्र को अच्छी पैदावार करने के लिए प्रोत्साहन मिले। आवश्यकता अनुसार अनुदान की राशि भी बढ़ाई जाए। ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवारनाशकों के उपयोग को करें हतोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवारनाशकों के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए खरपतवारनाशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा मिले। स्वाभाविक फसलों की पैदावार पर विशेष जोर दिया जाए। कृषि उद्योग समागम के अनुभवों से आगे बढ़ें, किसानों को मिले बेहतर परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के हर संभाग में किसान मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन मेलों में कृषि आधारित उद्योगों में निवेश पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में मंदसौर जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि के आधुनिक यंत्रों और तकनीक से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीतामऊ में हुए कृषि उद्योग समागम के अनुभवों को सामने रखें और इन अनुभवों के आधार पर आगे होने वाले कृषि उद्योग समागमों की तैयारी करें, जिससे किसानों को इन समागमों से अधिक और बेहतर परिणाम प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों में नरवाई जलाने से रोकने के प्रयास किए जाएं। किसानों को हैप्पी सीडर कृषि यंत्र का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कृषि यंत्रों को प्रोत्साहन और हर ग्राम पंचायत में हैप्पी सीडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तीन फसलों को जल्द ही मिलेगा जीआई टैग बैठक में बताया गया कि राज्य शासन की प्रगतिशीलता से प्रदेश में उत्पादित होने वाली 3 फसलों को बहुत जल्द जीआई-टैग मिल जाएगा। सचिव कृषि ने बताया कि डिंडोरी जिले की नागदमन मकुटकी, सिताही कुटकी और बैंगनी अरहर की फसल को जीआई टैग परीक्षण के लिए भेजा गया है, उम्मीद है कि जल्द ही इन फसलों को जीआई टैग प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू करने के बाद प्रदेश में बीते एक अप्रैल 2025 से प्रदेश की सभी 259 मंडियों में ई-मंडी योजना भी लागू कर दी गई है। सभी मंडियों में अब डिजीटल तरीके से रिकार्ड कीपिंग की जा रही है। 26,27 एवं 28 मई को नरसिंहपुर में होगा कृषि आधारित उद्योगों का सम्मेलन बैठक में सचिव कृषि ने जानकारी दी कि आगामी 26, 27 एवं 28 मई को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में कृषि आधारित उद्योगों का सम्मेलन सह विशाल कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन में कृषि आधारित उद्योगों के बारे में जानकारी के अलावा दुग्ध उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, शाक-सब्जी उत्पादन, श्रीअन्न उत्पादन, उद्यानिकी, बागवानी, उन्नति किस्म के बीज, खाद, उर्वरक की जानकारी सहित उन्नत कृषि उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन अलग-अलग गतिविधियां होंगी। इस दौरान उन्नत कृषि उपकरणों के साथ किसानों से आधुनिक कृषि उपकरणों की बुकिंग भी कराई जाएगी। कृषि के क्षेत्र में नए र्स्टाट-अप्स के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया … Read more

लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू

कांन्स   78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को – मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।” ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet