LATEST NEWS

Bandhavgarh Tiger Reserve: रेस्क्यू टीम ने घायल बाघिन को किया पिंजरे में कैद, इनक्लोजर में होगा उपचार

उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) के पतौर कोर परिक्षेत्र में पिछले एक महीने से दहशत फैलाने वाली एक बाघिन को अंततः पार्क प्रबंधन ने शुक्रवार सुबह सफलतापूर्वक पकड़ लिया। यह बाघिन कोठिया और कुशमहा गांवों में दो बार घुसपैठ कर एक वनकर्मी सहित तीन लोगों को घायल कर चुकी थी। ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ था, जिसे देखते हुए पार्क प्रबंधन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह रेस्क्यू ऑपरेशन पतौर कोर परिक्षेत्र की बीट पनपथा, रेंज पतौर के RF 428 में चलाया गया। विभागीय हाथियों सूर्या, लक्ष्मण और गणेश की सहायता से विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम ने बाघिन को पिंजरे में कैद किया। बाघिन की शारीरिक जांच में पाया गया कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ थी। रेस्क्यू के बाद बाघिन को बहरहा स्थित इनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है, जहां उसका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। साथ ही उसके स्वभाव और व्यवहार का गहन अध्ययन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पार्क प्रबंधन का कहना है कि बाघिन की गतिविधियों में यदि सुधार होता है, तो उसे पुनः जंगल में छोड़ा जा सकता है, अन्यथा उसकी सुरक्षा और देखभाल इनक्लोजर में ही की जाएगी। रेस्क्यू कार्य में क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक पनपथा, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी बांधवगढ़ एवं संजय टाइगर रिजर्व, रेंजर पतौर और पनपथा कोर, रेस्क्यू टीम तथा अन्य फील्ड स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। सभी ने मिलकर सतर्कता और संयम के साथ इस ऑपरेशन को सफल बनाया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व देशभर में अपनी बाघों की सघन संख्या और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। ऐसी घटनाएं जहां मानव और वन्यजीवों का आमना-सामना होता है, उनके समाधान के लिए सजग और वैज्ञानिक उपाय किए जा रहे हैं। बाघिन के सफल रेस्क्यू से न केवल गांवों में राहत की सांस ली गई है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की भी एक महत्वपूर्ण सफलता है।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 36वीं फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ की रिलीज

  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 36वीं फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ की रिलीज के साथ ही इस काल्पनिक महागाथा का पांचवां चरण पूरा हो गया। साल 2008 से फिल्म ‘आयरनमैन’ की कहानी के साथ शुरू हुई इस महागाथा में फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ (2019) ने इस मायने में बड़ा पूर्ण विराम लगाया कि ब्रह्माण्ड के सबसे शक्तिशाली खलनायक थानोस से लड़ते लड़ते इन एवेंजर्स न सिर्फ दुनिया को ‘फ्लिप’ से वापस बुला लिया, बल्कि खुद भी बहुत बड़ा नुकसान झेला। इसके बाद से एमसीयू की फिल्में ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं हर तरफ से कोशिशें करती रही हैं, लेकिन अपने समर्पित दर्शकों के चेहरों पर एक मुस्कान या फिर सिनेमा देखते समय उनकी तालियों की गड़गड़ाहट सुनने को इन्हें बनाने वाले भी खूब तरसे हैं। ‘स्पाइडरमैन नो व होम’ जैसे अपवाद को छोड़ दें तो मल्टीवर्स की कहानियां किसी सिरे पहुंचती नहीं दिख रही थीं। लेकिन, अब ये बातें अतीत की होने वाली हैं। क्या है पुच्छल तारे का राज? निर्माता केविन फाइगी की नई फिल्म का नाम है, ‘थंडरबोल्ट्स*’। ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे के नाम के आखिर में वैसा ही पुच्छलतारा जानबूझकर बनाया गया है जैसा कि आम तौर पर किसी मोहक चीज की तरफ लोगों को आकर्षित करने के बाद ‘टर्म्स एंड कंडीशन्स अप्लाइड’ जैसी बात बताने के लिए लिखा जाता है। यहां इसका मतलब है कि ये नाम जो है, वह बस काम चलाने भर को है, कहानी ये किस बारे में है ये आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। एमसीयू की इस 36वीं में फिल्म में जाकर ये भी तय हो चला है कि अब ये दुनिया किस तरफ का रुख करने वाली है। यहां कहानी उन लूजर्स की है जो व्यक्तिगत रूप में अपनी अपनी कहानी में कुछ खास कर नहीं पाए। ये सब बस अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की निदेशक के इशारे पर ऐसे काम करते रहे जो कानून की किताबों में अपराध माने जाते हैं। निजाम बदलने के साथ ही ये निदेशक अब जांच के घेरे में है तो वह अपने पुराने पापों का सारा लेखा जोखा साफ कर देना चाहती है। इसमें ये सारे ‘लूजर्स’ भी शामिल है जिन्हें वह एक दूसरे को मारने के लिए ही अपने एक खुफिया ठिकाने पर भेज देती है। जो हैं अटके भूले भटके, उनको तारें.. एक तरह से देखा जाए तो ये अपना रास्ता भटके लोगों को ऐसी कहानी है जिनको मुख्यधारा में लाने की कोई योजना तो किसी ने नहीं बनाई लेकिन इन लोगों ने अपनी अपनी कमजोरियों के साथ एक दूसरे को अपनाया और फिर हालात व चुनौतियों ने इन्हें एक टीम के रूप में काम करना सिखा दिया। एक दूसरे को मारने की बजाय जैसे ही इन सब ने एक दूसरे की ढाल बनना सीखा, इन सबके जीने के मायने ही बदल गए। अमेरिकी संसद का सदस्य बन चुके बकी बार्न्स का इनसे आ मिलना और सुपरमैन जैसा कुछ बनाने की कोशिश में एक नया शक्तिशाली इंसान बन गए बॉब का अपने सेंट्री और वॉयड दोनों रूपों में इन भटके खलनायकों को एक नई दिशा दिखाना, फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ की कहानी का संपुट है। ये कहानी अकेलेपन से घबराए लोगों की है। ये कहानी परिवार की जरूरत बताने की है और ये कहानी है हर उस इंसान पर भरोसा करने की जो इंसानियत को बचाने निकला है। तरीका फिर उसका चाहे जैसा भी हो। किरदारों का नया रिश्ता कमाल है! मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ का इंतजार इसके टीजर, ट्रेलर के साथ ही होता रहा है। फिल्म ‘फन्टास्टिक फोर’ से इसका क्या रिश्ता है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन एंड क्रेडिट्स के बीच आन वाले दो पोस्ट क्रेडिट सीन्स ये खुलासा कर ही देते हैं कि अब एमसीयू की कहानी में एवेंजर्स का दर्जा क्या होने वाला है? ‘डॉक्टर डूम’ की वापसी का इंतजार कर रहे एमसीयू के प्रशंसकों के लिए ये फिल्म ताजगी की एक ऐसी बयार बनकर आई है जिसमें लाल हल्क बन चुके अमेरिकी राष्ट्रपति वाला पिछली फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’वाला संदर्भ छोड़कर सब कुछ नया घट रहा है। हालांकि, फिल्म के तकरीबन सारे मुख्य किरदारों की पृष्ठभूमि बीते चार पांच साल में रिलीज एमसीयू की वेब सीरीज से जुड़ती नजर आती है। लेकिन, जिस खालीपन की ये फिल्म बात करती है और जिसकी चपेट में आकर एक इंसान अपनी दुनिया की काली करता जाता है, उसके आयाम दूरगामी हैं। ये इस कहानी को एक बेहद संवेदनशील दर्शन शास्त्र की तरफ खिसकाने की कोशिश भी नजर आती है। अब येलेना संभालेगी एवेंजर्स की कमान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में ‘ब्लैक विडो’ की कमी को पूरा करने के लिए उसकी छोटी बहन येलेना को लाया गया है। यहां येलेना ही कहानी का सूत्रधार है। बकी बार्न्स भी मदद करने को है लेकिन येलेना का कहानी के बाकी किरदारो के साथ साथ अपने दत्तक पिता रेड गार्डियन के साथ होने वाला संवाद भी काफी दिलचस्प और दिल खुश कर देने वाला है। देखा जाए तो ये फिल्म ‘गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी’ सीरीज के पूरा होने के बाद एमसीयू में अखरती रही कॉमेडी को पूरा करती फिल्म भी नजर आती है। निर्देशक जेक श्रेयर की काबिल अगुआइ में इसके मुख्य कलाकारों फ्लोरेंस प्यू, सेबेस्टियन स्टेन और डेविड हार्बर ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। एलेक्सी शोस्ताकोव यानी रेड गार्डियन की भूमिका डेविड हार्बर ने इस कहानी को नया आधार दिया है, वगीं ओल्गा कुरीलेंको, हन्ना जॉन-कामेन, जूलिया लुइस-ड्रेफस, वायट रसेल और लुईस पुलमैन अपने अपने किरदारों में खूब जमे हैं।  

सुपरस्टार रजनीकांत पहलगाम हमले पर बोले – फाइटर हैं PM मोदी, कश्मीर में लाएंगे शांति

मुंबई सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को निर्मम और बर्बर बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फाइटर की संज्ञा दी। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति और उसका गौरव लौटाएंगे। रजनीकांत WAVES समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि भारत के ऑडियो-विज़ुअल और एंटरटेनमेंट जगत ने मिलकर इसका आयोजन किया है। रजनीकांत ने कहा, “पीएम मोदी एक फाइटर हैं। वो किसी भी चुनौती से नहीं डरते हैं। उन्होंने इसे बीते एक दशक में बार-बार साबित किया है। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि वो कश्मीर मुद्दे को साहस और गरिमा से संभालेंगे और वहां शांति बहाल करेंगे।” रजनीकांत ने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें कहा था कि मौजूदा हालात और आलोचना को देखते हुए चार दिन का यह आयोजन शायद स्थगित कर दिया जाएगा। लेकिन मुझे भरोसा था कि यह कार्यक्रम जरूर होगा, क्योंकि मुझे नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। WAVES समिट भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर को वैश्विक मंच पर ले जाने की एक पहल है। यह फिल्म, ओटीटी, गेमिंग, डिजिटल मीडिया, एआई, कॉमिक्स, ब्रॉडकास्टिंग और एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) जैसे क्षेत्रों को एक मंच पर लाकर भारत की रचनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करेगा। इसका लक्ष्य वर्ष 2029 तक 50 अरब डॉलर के बाजार को हासिल करना है। आपको बता दें कि यह समिट उस वक्त आयोजित हो रही है जब हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है।

एक विज्ञापन ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, लंदन से इंडिया तक फैली है एक्ट्रेस की नेटवर्थ

मुंबई अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। साल 2008 में फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अपनी शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने पर्दे पर अलग-अलग तरह के कई दिलचस्प किरदार निभाए। जितना सफल उतना करियर रहा है, उतनी ही खूबसूरत उनकी असल जिंदगी की प्यार की कहानी भी रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के वह दो चमकते सितारे हैं, जिनकी लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में ईटली में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. दोनों अपने रिश्ते, अपने काम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. फैंस विराट और अनुष्का को विरुष्का कहते हैं. उन्हें क्रिकेट और बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है. जहां क्रिकेटर विराट कोहली को किंग कोहली के नाम से जाना जाता है. वहीं अनुष्का शर्मा रब ने बना दी जोड़ी में अपनी भूमिका के लिए फेमस हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं कपल की संयुक्त नेटवर्थ पर और उनकी लग्जरी लाइफ पर. क्रिकेट और बॉलीवुड में काम करते हुए पिछले कुछ सालों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपार संपत्ति अर्जित की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति मिलियन में है. जो उन्हें भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में से एक बनाती है. विराट कोहली दुनिया के टॉप 100 सबसे अमीर एथलीटों में शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक है. NH10, रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान जैसी हिट फिल्में दे चुकी अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 255 करोड़ रुपये है. वहीं, विराट कोहली क्रिकेट के अलावा कई बिजनेस में इन्वेस्ट भी करते हैं. उन्होंने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट और ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्स बीज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉनवो जैसे होनहार स्टार्टअप में हिस्सेदारी शामिल है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया से भी करोड़ों कमाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इंस्टाग्राम पर हर एक पोस्ट से लगभग 11.5 करोड़ रुपये और प्रति ट्वीट 2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं. अपने क्रिकेट करियर और ऑनलाइन वेंचर के अलावा भी कोहली कई विज्ञापनों से भी खूब कमाते हैं. अनुष्का शर्मा को लेकर बात करें तो वह कपड़ों के ब्रांड नुश की मालिक हैं, जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये है. अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ, अनुष्का शर्मा ने क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन शुरू किया था और वह उसकी को-फाउंडर है. जिसकी वर्तमान कीमत 444 करोड़ रुपये है. प्रोडक्शन हाउस ने फिल्मों और वेब सीरीज के लिए अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे कई प्लेटफॉर्म के साथ सौदे किए हैं, जो उनकी कमाई में इजाफा करती है.

हाउसफुल 5 का इंतजार आखिरकार खत्म, टीजर जारी

मुंबई बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ अपनी पांचवीं किस्त के साथ धमाकेदार वापसी करने को तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का टीजर आज यानी 30 अप्रैल 2025 को रिलीज हो चुका है। इस बार अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत फिल्म में 18 दमदार कलाकारों की टोली नजर आएगी। खास बात यह है कि फिल्म में सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं, बल्कि एक मर्डर मिस्ट्री का रोमांच भी होगा। टीजर में दिखा हंसी और सस्पेंस का तड़का ‘हाउसफुल 5’ का टीजर देखने के बाद लोग इसे अभी से सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। टीजर में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अपनी चिरपरिचित कॉमेडी के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा जैसे 18 सितारे अपने किरदारों के साथ इंट्रोड्यूस किए गए हैं। टीजर में एक शानदार क्रूज शिप पर सभी सितारे नजर आए हैं, जहां हंसी-ठिठोली के बीच एक मर्डर की गुत्थी सुलझाई जाएगी। यह कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण फैंस के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगा। कहानी में क्या है खास? ‘हाउसफुल 5’ की कहानी एक क्रूज शिप पर आधारित है, जहां मर्डर मिस्ट्री भी दर्शकों को बांधे रखेगी। टीजर से संकेत मिलता है कि क्रूज पर मौजूद हर किरदार इस मर्डर का संदिग्ध हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारियों की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करेंगे।    इन दिन होगी रिलीज ‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया । साजिद इस फ्रेंचाइजी के साथ शुरू से जुड़े रहे हैं और हर बार दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। इस बार उनकी पत्नी वर्धा नाडियाडवाला भी प्रोडक्शन में उनका साथ दे रही हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मानसुखानी ने किया है, जिन्हें ‘दोस्ताना’ के लिए जाना जाता है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में रिलीज हुई है अक्षय की ये फिल्म वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी सराहा है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है।  

एमएफपी पार्क में आदिवासी समितियों को दरकिनार कर व्यापारिक सिंडिकेट से हो रही खरीदी

Purchases are being made from commercial syndicates in MFP Park bypassing the tribal committees पूर्व विधायक उरेती ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग भोपाल। मध्यप्रदेश में लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र (एमएफपी पार्क) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आदिवासी हितों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच भाजपा के पूर्व आदिवासी विधायक दुलीचंद उरेती ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय गैर विभागीय जांच की मांग की है। उरेती का आरोप है कि सहकारी संस्थान के नाम पर एमएफपी पार्क व्यापारिक सिंडिकेट को फायदा पहुंचा रहा है, जबकि आदिवासी समितियों और वनधन केंद्रों को खरीदी प्रक्रिया से बाहर रखा जा रहा है।पूर्व विधायक उरेती ने आरोप लगाया कि एमएफपी पार्क द्वारा रॉ मटेरियल की खरीदी में सहकारी समितियों के बजाय पसंदीदा निजी फर्मों से टेंडर के माध्यम से सामग्री खरीदी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी प्रक्रिया भ्रष्टाचार से भरी हुई है। कई बार टेंडर की शर्तें ऐसी रखी जाती हैं कि केवल बड़ी व्यापारिक कंपनियां ही हिस्सा ले सकें। इस कारण से असली हितग्राही—आदिवासी संग्राहक और समितियां—प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। गूग्गल खरीदी में घोटाले का आरोप उरेती ने हाल ही में गूग्गल खरीदी में हुई अनियमितताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें नियमों को ताक पर रखकर एमओयू के माध्यम से एक निजी व्यापारी से ऊंचे दामों पर खरीदी की गई, जिससे संस्था को लाखों का नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जांच में एक एसडीओ को बचा लिया गया जबकि एसीएफ की रिपोर्ट में कई वरिष्ठ अधिकारी दोषी पाए गए। आठ वर्षों में 100 करोड़ से अधिक की खरीदी शिकायती पत्र में बताया गया कि बीते आठ वर्षों में एमएफपी पार्क ने करीब 100 करोड़ रुपये की लघु वनोपज खरीदी की है। यह खरीदी बिना संचालक मंडल की स्वीकृति या वनोपज संघ से अनुमति लिए बिना की गई। परफॉर्मेंस गारंटी जैसी शर्तों का उल्लंघन कर फर्मों को लाभ पहुंचाया गया।टेंडर प्रक्रिया आदिवासियों के खिलाफ उरेती ने कहा कि निविदा शर्तों में ऐसा प्रावधान कर दिया गया है कि जिन फर्मों का टर्नओवर एक करोड़ रुपये हो और जिनके पास मान्यता प्राप्त लैब रिपोर्ट हो, वही हिस्सा ले सकती हैं। इससे आदिवासी समितियां और छोटे व्यापारी पूरी तरह से बाहर हो जाते हैं। यहां तक कि प्रदेश में उपलब्ध वनोपज जैसे आंवला, हर्र, बहेड़ा, शहद, महुआ आदि को भी निजी फर्मों से ऊंचे दामों पर खरीदा जा रहा है। गैर विभागीय जांच समिति की मांग पूर्व विधायक उरेती ने मांग की है कि वनोपज खरीदी के लिए जारी मौजूदा टेंडर को तत्काल निरस्त किया जाए और एक निष्पक्ष, गैर विभागीय उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए। साथ ही विगत दस वर्षों के एमओयू, खरीदी गई सामग्री, संबंधित फर्मों और भुगतान की गहन जांच की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आदिवासी संग्राहकों, वन समितियों और वनधन केंद्रों के माध्यम से खरीदी सुनिश्चित की जाए।एमएफपी पार्क में हो रही अनियमितताएं एक बार फिर इस सवाल को जन्म देती हैं कि आदिवासी कल्याण के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं का असली लाभ किसे मिल रहा है। यदि आरोप सही हैं, तो यह आदिवासियों के अधिकारों और संसाधनों की खुली लूट है, जिसकी निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है।

मौनी रॉय का जबरदस्त डांस वीडियो वायरल, फैंस ने की तारीफ

मुंबई मौनी रॉय जितनी कमाल की एक्टिंग करती हैं, उतनी ही दमदार डांसर भी हैं। वह कई फिल्मों और डांस शोज से लेकर रियलिटी शोज में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी हैं। मौनी असल जिंदगी में भी खूब डांस करती हैं और रील्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘बावरा मन देखने चला एक सपना’ पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने अपने इस वीडियो को 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर शेयर किया। मौनी रॉय की एक-एक अदा, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स देख फैंस हैरान हैं। वो एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मौनी रॉय के इस डांस वीडियो को बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी लाइक किया है। मौनी का डांस देख किसी को शर्मिला टैगोर आईं याद तो किसी ने बताया ‘क्वीन’ मौनी के इस डांस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया है, ‘डांस मूव्स तो एकदम लिक्विड जैसे हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘एकदम खूबसूरत, आपने शर्मिला टैगोर की याद दिला दी।’ एक कमेंट है, ‘कितनी ग्रेसफुल हो। मन करता है देखता रहूं।’ एक और कमेंट है, ‘आपको तो डांस मूवी करनी चाहिए।’ एक फैन बोला, ‘क्या डांस मूव्स हैं। क्लासिकल में तो कोई हरा नहीं सकता।’ एक ने लिखा, ‘आपकी टक्कर में कोई नहीं।’ ‘भूतनी’ के लिए 45 रातों तक शूट किया डांस सीक्वेंस मौनी रॉय ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भूतनी’ में भी एक जोरदार डांस सीक्वेंस किया है, जिसका शूट 45 रातों तक चला था। इसके लिए वह रोजाना 10-11 घंटे शूट करती थीं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांस सीक्वेंस के बारे में बताया था कि यह उनके लिए कितना चैलेंजिंग था। मौनी ने यह डांस ग्रैविटी और हार्नेस के साथ शूट किया था। रातभर पेड़ पर लटकी रहती थीं मौनी रॉय मौनी रॉय को कई बार चोट भी लगी और बताया था कि वह शूट के दौरान लगभग पूरी रात पेड़ पर लटकी रहती थीं। ‘भूतनी’ में पलक तिवारी और संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी।

टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज

लॉस एंजिल्स टॉम क्रूज जहां एक ओर अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘मिशन: इम्‍पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनकी ‘टॉप गन: मेवरिक’ के मेकर्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। अमेरिकी फिल्म प्रोडक्‍शन और डिस्‍ट्र‍िब्‍यूशन कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स पर यह केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा फिल्‍म के स्‍क्र‍िप्‍ट राइटर एरिक सिंगर के चचेरे भाई शॉन ग्रे ने दायर किया है। उन्‍होंने आरोप लगाया गया है कि इस ब्लॉकबस्टर सीक्वल के सबसे रोमांचक सीन्‍स को गढ़ने में उन्‍होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन फिर भी उन्हें न तो इसका क्रेडिट मिला और ना ही मुआवजा। ‘पीपुल्स मैगजीन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी याचिका में शॉन ग्रे ने दावा किया है कि उन्होंने एरिक सिंगर और डायरेक्‍टर जोसेफ कोसिंस्की के साथ स्‍क्रीनप्‍ले पर पांच महीने काम किया था। यही नहीं, फिल्‍म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण सीन्‍स उन्‍होंने ही लिखे हैं, जो बाद में ‘टॉप गन 2’ के सबसे यादगार एक्शन सीक्वेंस बन गए। इन्‍हीं सीन्‍स की वजह से फिल्‍म इतनी बड़ी हिट बनी। लेकिन उन्‍हें इसका क्रेडिट नहीं मिला। याचिका के साथ सबूत के तौर पर फाइल्‍स और ईमेल कानूनी दावे में आगे कहा गया है, ‘शॉन ग्रे ने बड़ी सावधानी से, फाइल्‍स और ईमेल बनाकर रखे हैं, जो फिल्‍म के इन सीन्‍स में उनकी राइटिंग और स्‍क्र‍िप्‍ट में उनके योगदान को दिखाते हैं।’ शॉन ग्रे ने मांगा है हर्जाना अपनी याचिका में शॉन ग्रे ने खुद को एक कुशल पटकथा लेखक बताया है। साथ ही तर्क दिया है कि उन्हें ‘हॉलीवुड के बड़े और पावरफुल लोगों ने बरगलाया और उनका शोषण किया गया।’ शॉन ग्रे ने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है साथ ही हर्जाने की भी मांग की है, क्‍योंकि मेकर्स ने उनकी क्रिएटिविटी का दुरुपयोग किया और इससे बहुत अधिक लाभ कमाया।’ ‘टॉप गन: मेवरिक’ पर पहले भी दर्ज हुआ था एक केस बहरहाल, टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ को लेकर पैरामाउंट का यह पहला कानूनी विवाद नहीं है। स्टूडियो पर पहले शोश और युवल योनय ने मुकदमा दायर किया था, जो दिवंगत एहू योनय के रिश्तेदार हैं। उनके 1983 के लेख के आधार पर ही पहली वाली ‘टॉप गन’ फिल्म बनी थी। एहू योनय ने तर्क दिया था कि पैरामाउंट ने बिना कॉपीराइट लिए 2022 में सीक्वल फिल्‍म का काम पूरा किया। यह कॉपीराइट एक्‍ट और अधिकारों का हनन है। इस मामले को भी शॉन ग्रे की ओर से केस लड़ रहे वकील मार्क टोबेरोफ ने ही संभाला था। अदालत ने पिछले साल इस मुकदमे को खारिज कर दिया, जिसके बाद अपील दायर की गई है। पैरामाउंट ने कहा- आरोप बेबुनियाद, ये केस भी खारिज होगा अब शॉन ग्रे के इस नए दावे और मुकदमे पर ‘पैरामाउंट’ ने भी प्रतिक्रिया दी है। प्रोडक्‍शन कंपनी ने इस दावों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। मेकर्स की ओर से कहा गया है, ‘यह मुकदमा, ‘टॉप गन: मेवरिक’ की सफलता का फायदा उठाने की कोश‍िश है। वकील टोबेरोफ पहले भी इस तरह के मुकदमे कर चुके हैं। हमें भरोसा है कि कोर्ट में इस दावे को भी खारिज कर दिया जाएगा।’ ‘टॉप गन 2’ ने कमाए थे 12,778 करोड़, 1 ऑस्‍कर भी जानकारी के लिए बता दें कि 2022 में रिलीज हाई-ऑक्टेन सीक्वल ‘टॉप गन: मेवरिक’ में टॉम क्रूज ने पर्दे पर लेफ्ट‍िनेंट पीट मेवरिक मिशेल के रूप में वापसी की थी। फिल्‍म में माइल्स टेलर, ग्लेन पॉवेल और वैल किल्मर जैसे दिग्‍गज एक्‍टर्स थे। इस फिल्‍म को 95वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में 6 नॉमिनेशन मिले थे। जबकि इसने बेस्‍ट साउंड का एक एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम किया था। ‘टॉप गन: मेवरिक’ ने वर्ल्‍डवाइड 1.5 बिलियन डॉलर यानी 12,778 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एक्‍टर की ‘म‍िशन: इम्‍पॉस‍िबल – द फाइनल रेकन‍िंग’ भारत में अगले महीने 17 मई 2025 को होगी र‍िलीज।

मुझे लग रहा है कि भाई जल्दी फिल्म इंडस्ट्री को नमस्ते करना पड़ेगा : सीमा पाहवा

मुंबई बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा पाहवा भारतीय सिनेमा जगत में 5 दशकों से एक्टिव हैं. अपने करियर में उन्होंने थिएटर से लेकर टेलीविजन और सिनेमा से लेकर ओटीटी तक में काम किया है. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने कहा कि बॉलीवुड को अपनी जड़ें तलाशने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रही हैं. बता दें कि अपने इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि भाई जल्दी नमस्ते करना पड़ेगा फिल्म इंडस्ट्री को. इंडस्ट्री के लिए कंडीशन बहुत खराब हो गई है. या यूं कहूं कि उन्होंने इंडस्ट्री के क्रिएटिव लोगों का मर्डर कर दिया है. पूरी तरह से बिजनेसमैन के हाथ में आ गया है. वो इस इंडस्ट्री को अपने बिजनेस माइंड से जिंदा रखना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि हम जिन्होंने सालों से इस इंडस्ट्री में काम किया है वो सर्वाइव कर पाएंगे.’ इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने आगे कहा ‘मैं समझ सकती हूं कि वो पैसा कमाना चाहते हैं और शायद उन्हें हमारे जैसे लोगों की जरुरत नहीं है. वो हमें पुराने लोग कहते हैं. और कहते हैं कि हमारे सोचने का तरीका बहुत पुराना हो चुका है. वो हमने बहस करते हैं कि एक एक्टर ही फिल्म को चलाता है. उनके हिसाब से कमर्शियल ही फिल्मों को चलाता है.’ सीमा पाहवा ने कहा, ‘अगर आप अच्छी कम बजट की फिल्म बनाते हैं तो 5 में से 2 चलेंगी. लेकिन वो पुराने ही फॉर्मूला पर रहना चाहते हैं. ओटीटी के अपनी अलग परेशानियां हैं. मैंने खुद को थिएटर की तरफ मोड़ा. मुझे नहीं लगता कि हमें फिल्मों में वो रिस्पेक्ट और वो काम मिलेगा जो हम डिजर्व करते हैं. मैंने 55 साल दे दिए इंडस्ट्री में लेकिन कोई आकर कहे कि किसी के 5 साल मेरे से ऊपर हैं तो इससे दिल दुखता है. मुझे बहुत हर्ट हुआ इसीलिए मैं थिएटर की तरफ मुड़ी और मैं जो काम कर रही हूं उससे खुश हूं.’

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर जंपसूट में शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर जंपसूट में तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उनकी इन तस्वीरों में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा जोरों पर है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में मोनालिसा स्काई ब्लू ऑफ-शोल्डर जंपसूट में अपनी दिलकश अदाएं और अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देती नजर आईं. इस आउटफिट में उनकी कातिलाना अदा और कॉन्फिडेंट पोज ने फैंस को दीवाना बना दिया है. मेकअप को उन्होंने ग्लोइंग और शिमरी रखा है, जिससे उनका लुक और निखर कर सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल मोनालिसा की इन तस्वीरों और रील्स को इंस्टाग्राम पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले. वहीं, उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स ने ‘भोजपुरी की शान’, ‘गॉर्जियस क्वीन’ और ‘इंटरनेट पर आग लगा दी’ समेत एक्ट्रेस की तारीफ में कई अन्य कमेंट्स किए हैं. मोनालिसा को है फिटनेस का खासा शैक बता दें कि मोनालिसा को फिटनेस का खासा शौक है. वह रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिटनेस रूटीन की तस्वीरें व वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. उनकी ‘फैट टू फिट’ जर्नी ने फैंस को हैरान किया है, खासकर जब उन्होंने अपने एब्स फ्लॉन्ट किए. इसके अलावा, उन्हें फैशन और ग्लैमरस फोटोशूट्स का भी शौक है. मोनालिसा ट्रेडिशनल साड़ी से लेकर बोल्ड बिकिनी और ट्रांसपेरेंट लहंगे तक हर लुक में छा जाती हैं. उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग 5 मिलियन से ज्यादा है, जहां वह अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से अपने फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं.

नागा चैतन्य संग तलाक को लेकर बोलीं सामंथा, आइटम सॉन्ग ना करने की मिली थी नसीहत

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) फिल्मों के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘पुष्पा’ जैसी फिल्म में आइटम नंबर करके लाइमलाइट ही चुरा ली थी। लेकिन, क्या आपको पता है कि अभिनेत्री को आइटम नंबर ‘ऊ अंटावा’ करने से पहले नसीहत मिली थी कि वो इसे ना करें? उस समय उनके तलाक की चर्चा जोरों पर थी। इतना ही नहीं, उन्हें तलाक के बाद छुपकर भी रहने के लिए कहा गया था। चलिए बताते हैं इन सब बातों और नसीहतों के साथ शादी टूटने पर एक्ट्रेस का कैसा रिएक्शन था। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु आज 37 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल, 1987 को हुआ था। उनका बचपन बेहद ही गरीबी में बीता था। उनके पिता जोसफ प्रभु तेलुगु तो मां निनेट प्रभु मलयाली हैं। सामंथा की परवरिश चेन्नई में हुई है। वो एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। आलम ये था कि 12वीं के बाद उन्हें पढ़ाने के लिए घरवालों के पास पैसे तक नहीं थे। इसके बाद उन्होंने खुद से ही मॉडलिंग करके अपना खर्च उठाया था। उन्होंने काफी बुरे दौर देखे हैं। खाने तक के पैसे नहीं होते थे। मॉडलिंग के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों में कदम रखा था। वो पहली बार रवि वर्मन की फिल्म ‘ये माया चेसावे’ में नजर आई थीं। सामंथा प्रोफेशनल लाइफ में सफल तो रही थीं लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इन दिनों वो डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको सामंथा की शादी, तलाक और आइटम नंबर पर लोगों की नसीहत और एक्ट्रेस की रिएक्शन के बारे में बता रहे हैं। सामंथा और नागा चैतन्य ने 2017 में ग्रैंड शादी की थी। उनकी शादी उस समय की सबसे महंगी और चर्चित शादियों में से एक रही है। लेकिन, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था और अंत में चौथी सालगिरह से एक महीने पहले ही दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सामंथा पर रिश्ता तोड़ने का और कई गंभीर आरोप लगे। इन सबके बीच सामंथा ने मिस मालिनी के साथ बात की थी, जिसमें बताया था कि कैसे करीबियों ने तलाक के समय उनका साथ छोड़ दिया था और उन्हें तलाक की वजह से सलाह दी थी कि वो ‘ऊ अंटावा’ आइटम सॉन्ग ना करें। तलाक के लिए भी दोषी अभिनेत्री को ही ठहराया था और घर में छिपकर रहने की सलाह दी थी। सामंथा ने बताया था कि जब उन्हें ‘ऊ अंटावा’ ऑफर हुआ था तो उस समय उनका तलाक होने वाला था। ऑफिशियल ऐलान के बाद एक्ट्रेस को करीबियों ने आइटम सॉन्ग ना करने की सलाह दी थी। यहां तक कि उनके सबसे करीबी दोस्तों ने भी बैकआउट कर लिया था, जो हमेशा साथ खड़े रहते थे, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। शादी नहीं चली तो मेरा क्या कसूर?- सामंथा सामंथा ने आगे इसी बातचीत में शादी टूटने और इसका आरोप खुद पर लगने पर कहा था कि एक्ट्रेस ने सोचा था कि क्या उन्होंने कोई अपराध किया था? वो क्यों छिपकर रहें। सामंथा ने खुद माना कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था। वो इस बात का इंतजार नहीं कर सकती थीं कि लोग उनसे नफरत करें, उन्हें ट्रोल करें और वो थक हारकर घर में बैठ जाएं। क्योंकि वो छिपने वालों में से खुद को नहीं मानती हैं। उनका मानना है कि शादी टूट गई तो उनका क्या कसूर है? उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। सामंथा टूटे रिश्ते को लेकर कहती हैं कि उन्होंने अपनी शादी को 100 प्रतिशत दिया है। उनका मानना है कि अब वो नहीं चली तो इसमें उनका कोई कसूर नहीं है। वो खुद को दोष देने से मना कर देती हैं और कहती हैं कि वो गिल्ट महसूस नहीं कर सकती थीं। आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। करीब 4 साल के बाद दोनों ने 2021 में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अलग होने का ऐलान किया था। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया था। उन्होंने साथ में मनम’, ‘ये माया चेसावे’ और ‘ऑटोनगर सूर्या’ में साथ काम किया है। वहीं, सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से सगाई और शादी कर ली। तलाक के करीब 3 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। सामंथा की कई साउथ फिल्में हिंदी में डब होकर आईं, जिनके कारण हिंदी पट्टी में भी सामंथा की फैन फाॅलोइंग बढ़ गई। जानिए, ऐसी ही कुछ साउथ की फिल्मों के बारे में, जिनमें सामंथा नजर आईं। ये सभी फिल्में हिंदी में अलग-अलग नामों से डब हुईं। ईगा (मक्खी ) साल 2021 में एसएस राजामौली ने ‘ईगा’ नाम से एक तेलुगू फिल्म बनाई। इस फैंटेसी एक्शन फिल्म में नानी हीरो के रोल में और किच्चा सुदीप विलेन बने थे। फिल्म की हीरोइन सामंथा थीं। फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के मरने के बाद मक्खी बनकर विलेन से बदला लेने की रही। इस काम में हीरोइन यानी सामंथा, मक्खी यानी नानी के किरदार की मदद करती है। हिंदी भाषी दर्शकों ने भी सामंथा को फिल्म ‘मक्खी’ में काफी पसंद किया। 24 (टाइम स्टोरी) साल 2016 में एक तमिल फिल्म ‘24’ में सामंथा ने सूर्या के साथ अभिनय किया। फिल्म को विक्रम कुमार ने निर्देशित किया था। यह एक साइंस फिक्शन बेस्ड एक्शन फिल्म थी। फिल्म में टाइम ट्रैवल, विलेन से बदला लेने के अलावा एक लव स्टोरी भी चलती है। फिल्म में सूर्या की लव इंट्रेस्ट सत्या का रोल सामंथा ने निभाया था। वह टाइम ट्रैवल की जर्नी में सूर्या के किरदार की मदद करती है।   महानटी फिल्म ‘महानटी(2018)’ में लीड रोल कीर्ति सुरेश ने किया था। यह फिल्म एक दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस सावित्री की कहानी थी। इस महिला केंद्रित फिल्म में सामंथा ने एक पत्रकार का रोल किया, जो सावित्री की कहानी को दुनिया के सामने लाती है। इस फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया था। थेरी विजय थलापति … Read more

विजय देवरकोंडा ने कहा- पाहलगाम हमले पर नाराजगी, उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की

इंदौर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘रेट्रो’ के प्री-रिलीज इवेंट में तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा ने मुख्य अतिथि बनकर आए। शनिवार रात हैदराबाद में आयोजित इस भव्य समारोह में फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू के साथ विजय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर नाराजगी जताई। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की। पाहलगाम आतंकी हमले पर विजय का बयान विजय देवरकोंडा ने पाहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। बाइसारन वैली (मिनी स्विट्जरलैंड) में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। यह हमला धार्मिक आधार पर हुआ। ईसाई और हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया गया। विजय ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। कश्मीरी हमारे अपने हैं। धर्म के नाम पर लोगों को भटकने से रोकने की जरूरत है। वे ऐसा करके क्या हासिल करेंगे? उन्होंने तेलुगु और अंग्रेजी में अपनी बात रखते हुए कहा कि दो साल पहले मैंने कश्मीर में ‘खुशी’ की शूटिंग की थी। वहां के लोगों के साथ मेरी बहुत अच्छी यादें हैं। कश्मीर को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। यह भारत का हिस्सा है। पाकिस्तान पर साधा निशाना विजय ने पाकिस्तान की स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने देश में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक मुहैया नहीं कर पा रहा है। वे यहां क्या करने आएंगे? भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि वहां के लोग अपनी सरकार से त्रस्त हैं। वह खुद ही अपनी सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। उन्होंने आतंकवादियों के तौर-तरीकों को 500 साल पुराने जनजातीय व्यवहार से जोड़ते हुए कहा कि भारत को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। शिक्षा और एकता पर जोर विजय ने शिक्षा को आतंकवाद का जवाब बताते हुए कहा कि हमें अपने लोगों को शिक्षित करना होगा, जिससे वे गलत रास्ते पर न जाएं। एकजुटता और प्यार ही हमें आगे ले जाएगा। हमें अपने माता-पिता को खुश रखना चाहिए। खुशी के साथ प्रगति करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया     विजय के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने फिल्मी इवेंट में राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए उनकी आलोचना की। कई यूजर्स ने उनके साहस की सराहना की है।     एक यूजर ने लिखा कि विजय ने सच कहा है। कश्मीर भारत का है। हमें एकजुट रहना होगा। उनके इस बयान को सलाम। विजय और ‘रेट्रो’ का काम     विजय देवरकोंडा हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ ‘द फैमिली स्टार’ (2024) में नजर आए थे। उन्होंने प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ में अर्जुन के रूप में कैमियो भी किया।     उनकी अगली फिल्म राहुल संकृत्यायन और गौतम तिन्नानूरी की ‘किंगडम’ है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। दूसरी ओर कार्तिक सुब्बराज के निर्देशन में बनी ‘रेट्रो’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट ट्रेलर पर बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह की नजर पड़ी तो वह बुरी तरह भड़क उठे

मुंबई टी-सीरीज के नाम पर एक फर्जी यूट्यूब चैनल पर 2 दिन पहले आमिर खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें वह गुरु नानक देव जी के किरदार में नजर आ रहे हैं। जैसे ही इस ट्रेलर पर बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह की नजर पड़ी तो वह बुरी तरह भड़क उठे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह ट्रेलर देखकर न सिर्फ आमिर खान के फैंस, बल्कि पूरा बॉलीवुड और सोशल मीडिया समुदाय भी हैरान है, क्योंकि इससे पहले किसी को नहीं पता था कि आमिर खान ऐसी कोई फिल्म कर रहे हैं और न ही ट्रेलर के बारे में कोई जानकारी थी। बीजेपी प्रवक्ता की कड़ी प्रतिक्रिया इसी बीच बीजेपी प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘फर्जी पोस्टर और टीजर की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें आमिर खान गुरु नानक देव जी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं! ये सिखों की धार्मिक भावनाओं पर जानबूझकर किया गया घृणित हमला है और सिख समुदाय को भड़काने का स्पष्ट प्रयास है। फर्जी चैनल नफरत फैलाने के लिए टी-सीरीज का गलत इस्तेमाल कर रहा है।’ उसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘सख्त, तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए!’” प्रीतपाल सिंह ने इस मामले में पंजाब पुलिस और साइबर सेल इंडिया से भी कार्रवाई की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “यह एक वेक-अप कॉल है।” इसके साथ ही उन्होंने Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee और इसके अध्यक्ष को भी टैग करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात की। उन्होंने पंजाब पुलिस और साइबर सेल से आग्रह किया कि इस फर्जी चैनल के दोषियों के IP और MAC एड्रेस का तुरंत पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाए। फर्जी चैनल पर कम सब्सक्राइबर्स, लेकिन बड़े व्यूज यह फर्जी चैनल टी-सीरीज के नाम पर चलाया जा रहा था, लेकिन इस चैनल के पास महज 66 सब्सक्राइबर्स थे, जबकि वीडियो पर 1.6K व्यूज आ चुके थे। यह दिखाता है कि वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल किया गया था, जिससे लोगों को गुमराह किया गया। यह ट्रेलर पूरी तरह से फर्जी था और आमिर खान की किसी भी फिल्म से संबंधित नहीं था। गुरु नानक देव जी पर आधारित आमिर खान की किसी आगामी फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। 

पेंच नेशनल पार्क में सनसनीखेज घटना: बाघिन पीएन-42 की रहस्यमयी तरीके से मौत, पंजे और दांत गायब

Sensational incident in Pench National Park: Tigress PN-42 died mysteriously, claws and teeth missing पेंच नेशनल पार्क के रुखड़ बफर क्षेत्र में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने वन विभाग को हिला कर रख दिया। रुखड़ बीट के मासूरनाला इलाके में गश्त कर रहे दल को तेज दुर्गंध ने सतर्क किया। जांच करने पर नाले की रेत में आंशिक रूप से दबा हुआ एक बाघिन का शव बरामद हुआ। टाइगर रिजर्व के फोटो डेटाबेस से उसकी पहचान बाघिन पीएन-42 के रूप में हुई, जो 2016 में पहली बार कैमरा ट्रैप में कैद हुई थी। उस समय उसकी उम्र करीब 2-3 वर्ष थी और अब वह लगभग 12 साल की हो चुकी थी। प्राकृतिक मौत या कोई साजिश? वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में बाघिन के शरीर पर न तो जहर, करंट और न ही गोली लगने के कोई निशान मिले। इससे उसकी प्राकृतिक मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं होता। पोस्टमार्टम के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बाघिन के चारों पंजे कुल्हाड़ी या किसी धारदार हथियार से काटे गए थे और तीन कैनाइन दांत भी गायब थे। इस हरकत से वन्यजीव अपराध की आशंका गहरा गई है। 10 हजार रुपये का इनामपेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक देवप्रसाद ने इस अपराध के पीछे जिम्मेदार लोगों को पकड़वाने में मददगार सूचना देने पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और हर पहलू से पड़ताल जारी है। सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्थायह घटना न केवल पेंच नेशनल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के लिए भी गंभीर चेतावनी है। आखिर कौन हैं वे लोग, जिन्होंने मृत बाघिन के साथ ऐसी क्रूरता की? क्या यह किसी तस्करी गिरोह की करतूत है? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। पेंच टाइगर रिजर्व, जो बाघों के संरक्षण के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब इस सनसनीखेज मामले के चलते सुर्खियों में है। वन्यजीव प्रेमी और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हमारी नजर इस जांच पर बनी हुई है।

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री को लगा झटका, हाईकोर्ट ने रान्या राव की जमानत की खारिज

कर्नाटक कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोना तस्करी मामले में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शनिवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, इस मामले में दूसरे आरोपी तरुण राजू को भी जमानत देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति सावनूर विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में आदेश पारित किया। इस मामले में रान्या राव की जमानत याचिका अदालत दो बार खारिज कर चुकी है। इस बीच, उन पर विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम, 1974 (सीओएफईपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत केंद्र या राज्य सरकार किसी व्यक्ति को अधिकतम 1 साल तक हिरासत में रख सकती है। केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो (सीईआईबी), जो वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक मुख्य एजेंसी है, ने एक्ट्रेस और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीओएफईपीओएसए अधिनियम लागू किया है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों ने यह कदम रान्या राव और मामले में अन्य द्वारा जमानत प्राप्त करने के बार-बार प्रयासों के बाद उठाया है। अन्य आरोपी तरुण राजू और साहिल सकारिया जैन पर भी सीओएफईपीओएसए अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या राव को 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सोने की कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई। रान्या राव और मामले के अन्य दो आरोपी फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं। मामले की जांच डीआरआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है। राज्य सरकार ने डीजीपी रामचंद्र राव की भूमिका की जांच के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई है। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है। डीआरआई के सोने की तस्करी मामले की जांच से पता चला है कि अभिनेत्री मामले के तीसरे आरोपी जैन संग हवाला लेनदेन में शामिल थी। जांच में पाया गया है कि जैन की मदद से रान्या राव ने 49.6 किलोग्राम सोने की तस्करी की और 38.4 करोड़ रुपये के हवाला धन को दुबई में स्थानांतरित किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet