LATEST NEWS

रश्मिका संग विवाह रचाएंगे विजय देवरकोंडा, हो चुकी है दोनों की सगाई? एक्टर ने बताया सच

साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) अक्सर डेटिंग रुमर्स को लेकर चर्चा में होते हैं। कपल जब भी साथ नजर आते हैं इनके रिश्ते की अफवाह आग की तरह फैल जाती है। हालांकि इस मामले में रश्मिका और विजय कभी कोई सफाई नहीं देते हैं, लेकिन अब जब विजय की सगाई तक की बात सामने आई तो एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनकी शादी के बारे में क्या राय है। फिल्मफेयर के साथ लेटेस्ट टॉक में जब विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) से रश्मिका संग उनके रिश्ते पर सवाल किया गया तब एक्टर ने इसे इग्नोर किया। एक्टर ने जवाब दिया कि इंडस्ट्री के इन्साइडर से ही पूछ लीजिए। रश्मिका मंदाना और उनके रिश्ते पर एक्टर ने बेहद उलझाने वाला जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूँ। हाँ मैं शादी करूंगा लेकिन जब मुझे कोई अच्छा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा तभी। एक्टर ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहतरीन स्टार हैं बहुत मेहनती हैं। जब होस्ट ने पूछा कि क्या रश्मिका आपकी पार्टनर की लिस्ट में फिट बैठती हैं, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “कोई भी अच्छी महिला जिसका दिल अच्छा हो, इसमें फिट बैठती है।” हालांकि, विजय ने रश्मिका के साथ काम करने के बारे में बात की और स्वीकार किया कि उन्हें एक साथ और फिल्में करनी चाहिए। मैंने रश्मिका के साथ बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे और काम करना चाहिए। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह एक खूबसूरत महिला हैं। इसलिए केमिस्ट्री में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। बता दें कि कुछ समय पहले रुमर्स सामने आए थे कि विजय देवरकोंडा फरवरी में सगाई करने वाले हैं। इन रुमर्स पर विजय ने रिएक्ट करते हुए साफ मना कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया हर दो साल में मेरी शादी का ऐलान कर देता है।

नहीं चला ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का शो, गुस्साए लोगों ने की लीगल एक्शन की मांग

मुंबई हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज अपनी पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का आखिरी पार्ट ‘मिशन इम्पॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ लेकर आ चुके हैं. पूरी दुनिया से करीब एक हफ्ते पहले उनकी फिल्म इंडिया में आज यानी 17 मई को रिलीज हुई है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. मगर दिल्ली के एक थिएटर में मूवी देखने पहुंचे फैंस की एक्साइटमेंट गुस्से और निराशा में तब बदल गई, जब घंटों इंतजार के बाद भी टॉम क्रूज की फिल्म का शो शुरू ही नहीं हुआ. सुबह-सुबह फिल्म देखने पहुंचे फैंस थिएटर में बेहद गुस्से में दिखाई दिए. मिशन इम्पॉसिबल देखने पहुंचे फैंस, मिली निराशा दिल्ली के ‘पी वी आर वेगास’, द्वारका में सुबह 6 बजकर 5 मिनट का शो लगा था. मगर करीब 7.30 बजे तक भी फिल्म शुरू नहीं हुई. ऐसे में नाराज लोगों ने दूसरे ऑडी में शो चलाने की मांग की, मगर उसे लेकर भी मैनेजर के पास जवाब नहीं था. लोगों ने थिएटर वालों से रिफंड मांगा, मगर कोई जवाब नहीं दिया गया. दर्शकों में से कईयों का कहना है कि वो पॉप कॉर्न खत्म कर चुके थे, मगर उन्हें फिल्म का शो चलने को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया. देखें थिएटर के अंदर के कुछ वीडियोज: पूरे मामले पर थिएटर के ड्यूटी मैनेजर का कहना है कि फिल्म सर्वर ईशु की वजह से नहीं चल पाई, जिसके कारण उन्हें 9.30 का शो भी बंद करना पड़ रहा है. हालांकि काफी देर बहस होने के बाद, थिएटर की ड्यूटी मैनेजर ज्योति ने बताया कि करीब 180 लोगों ने टिकट बुक किए थे, जिसमें से 70 लोगों को रिफंड दे दिया गया है. लोग हुए परेशान, लीगल नोटिस भेजने की मांग थिएटर में मौजूद कुछ लोगों ने आजतक से बातचीत भी की. फिल्म देखने आए एक शुभव्रत नाम के दर्शक ने कहा कि वो कभी इतनी सुबह नहीं उठते, मगर इस फिल्म के लिए वो सुबह 5 बजे उठे और बिना नाश्ता किए फिल्म देखने आए. वहीं, द्वारका के रहने वाले सोनू कुमार ने कहा कि वो फिल्म की एक्साइटमेन्ट में सुबह 5.45 पर थिएटर आ गए थे. मगर अभी तक शो नहीं चला. पॉपकॉर्न खत्म हो गया लेकिन अभी तक फिल्म नहीं चली. थिएटर में मौजूद वकील आशीष मिश्रा ने कहा, ‘6.05 का शो था, काउंटर पर टिकट भी 6.20 पर दिया. मैं एक वकील हूं, मुझे 11 बजे कोर्ट जाना है. सुबह का शो देखकर अपने काम पर जाना चाहता था. दूसरे ऑडी में 10 मिनट बाद का शो शुरू कर दिया, लेकिन इस शो में जो लोग बैठे हैं उन्हें कोई नहीं देख रहा है’. आशीष मिश्रा का कहना है कि वो इस घटना के बाद थिएटर ओनर्स को लीगल नोटिस भेजने का प्लान भी कर रहे हैं. वहीं, अपने काम से नाइट शिफ्ट करके आईं भावना शर्मा ने भी कहा कि वो सुभाष नगर से आई हैं. इसी थिएटर में उनके साथ पहले भी फर्स्ट डे फर्स्ट शो में दिक्कत हुई थी और शो कैंसिल करना पड़ा था. पहले भी मुसीबत में पड़ा है PVR ये पहला मौका नहीं है जब पीवी आर के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है. इससे पहले बेंगलुरु के एक शख्स ने PVR सिनेमा और INOX पर फिल्म से पहले अत्यधिक विज्ञापन दिखाकर वक्त बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था. शिकायतकर्ता अभिषेक एमआर 26 दिसंबर, 2023 को पीवीआर सिनेमा में सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. फिल्म का निर्धारित समय शाम 4.05 बजे था, लेकिन 25 मिनट के विज्ञापन के बाद यह शाम 4.30 बजे ही शुरू हुई थी. इससे उनका शेड्यूल डिस्टर्ब हुआ, क्योंकि उन्होंने फिल्म के तुरंत बाद काम पर लौटने की योजना बनाई थी. कोर्ट ने इस तरीके को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस करार दिया और PVR-INOX को निर्धारित समय से आगे विज्ञापन चलाने के बंद करने का आदेश दिया.  

भोजपुरी अभिनेता, गायक और बीजेपी संसद मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में सेना को सम्मान देने का फैसला किया

मुंबई भोजपुरी अभिनेता, गायक और भारतीय जनता पार्टी से सांसद मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में सेना को सम्मान देने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के शानदार काम को सम्मानित करते हुए हम ‘सिंदूर की ललकार’ गाना जारी करेंगे। इंस्टाग्राम हैंडल पर मनोज तिवारी ने अपकमिंग गाने के पोस्ट को शेयर करते हुए बताया कि यह जल्द ही उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर आने वाला है। उन्होंने जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, “‘सिंदूर‘ की ललकार’ जल्द ही मृदुल मंथन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी।” उन्होंने आगे बताया, “यह गाना हमारी भारतीय सेना को समर्पित है और ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनके प्रेरणादायक कार्यों पर आधारित है। जय हिंद।” इससे पहले शुक्रवार को मनोज ने इंस्टाग्राम पर भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ एक पोस्ट शेयर कर गाने के बारे में जानकारी साझा की थी। मनोज तिवारी से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने देशभक्ति की भावना से भरपूर एक नए गाने का ऐलान किया था, जिसे उन्होंने 11 मई को रिलीज किया था। इस गाने का नाम ‘सिंदूर’ है। यह गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई वीरता को समर्पित है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए गत 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। गाने की शुरुआत में एक आतंकवादी को देखा जा सकता है जो छुट्टियां मना रहे एक परिवार को दूरबीन से देखता है और अपने झुंड के साथ आगे बढ़ता है। इसके बाद लाशें और उनके पास चीखती-चिल्लाती, रोती हुई औरतें दिखाई जाती हैं। इस मंजर को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर दिखाया गया है। गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को भी शामिल किया गया, जिसे पवन सिंह टीवी पर सुनते हुए नजर आते हैं। प्रधानमंत्री कह रहे हैं, ”साथियों, इस आतंकी हमले में, किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना जीवन साथी खोया।” इसके बाद दर्दनाक संगीत के साथ गाना शुरू होता है। पवन सिंह ने गाने में अपनी आवाज से जलवा बिखेरा है। गाने को किशोर दुलरुआ ने लिखा और कम्पोज किया है। गौतम यादव ने बेहतरीन म्यूजिक दिया है। इसे बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने को पवन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल ‘पवन सिंह ऑफिशियल’ पर रिलीज किया है।

श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाएं, सरकार खरीदेगी किसानों से श्रीअन्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Increase the production of Shrianna, the government will buy Shrianna from farmers: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा, मक्का जैसे श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाया जाए और किसानों को श्रीअन्न उत्पादन के लिए प्रोत्साहि त किया जाए। किसानों द्वारा उत्पादित श्रीअन्न अब सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि तुअर उत्पादक किसानों को अच्छे किस्म के खाद, बीज और उत्पादन वृद्धि के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाए। इसके लिए किसानों को फसल अनुदान देने और उनकी फसल का बीमा कराने जैसे नवाचार भी किये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  एदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव  अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल, सचिव कृषि एम. सेल्वेन्द्रम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी के अलावा फल व सब्जी मंडी, मसाला मंडी स्थापना के लिए भी करें प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी मंडियों में प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों का विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से आकस्मिक निरीक्षण करायें। मंडियों की व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई जरूरतों के मुताबिक अब अलग-अलग मंडियों की स्थापना पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों का फसलवार मॉडल तैयार करें। कृषि उपज मंडी के अलावा अब फल व सब्जी मंडी, मसाला मंडी या अन्य विशेष पैदावार की मंडी स्थापना के लिए भी प्रयास किए जाएं। इसके लिए रोडमैप तैयार किया जाए और यदि आवश्यकता है तो इसमें प्रायवेट सेक्टर को भी सम्मिलित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंडियों में जारी वर्तमान व्यवस्थाओं का समुचित तरीके से किसानों के हित में प्रबंधन किया जाए। मंडी शुल्क की प्राप्त राशि से किसानों की कल्याण गतिविधियों पर फोकस किया जाए। आदर्श बनें प्रदेश की कृषि उपज मंडियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की कृषि उपज मंडियों को आदर्श बनाया जाए। मंडियों में कृषि आधारित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। मंडियों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडी में अपनी फसल बेचने आने वाले हर किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले किसी का भी नुकसान न होने पाए। मंडियों को और अधिक आधुनिक बनाया जाए यहां किसानों को उनके उपज में गुणवत्ता संवर्धन के बारे में भी बताया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी मंडियां अपने विकास कार्यों के लिए आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थानीय निकायों से नई मंडियों की स्थापना/ फसल भण्डारण क्षमता बढ़ाने के लिए समन्वय करें, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अधिक सुविधाएं मिल सकें। किसानों को मिले प्रोत्साहन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। प्रदेश के किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक कृषि यंत्रों, अच्छा भाव, अनुदान आदि का प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न रागी, कोदो-कुटकी, मक्का, ज्वार, बाजरा की फसलों को प्रोत्साहन दिया जाए। इन फसलों के उत्पादक क्षेत्र को अच्छी पैदावार करने के लिए प्रोत्साहन मिले। आवश्यकता अनुसार अनुदान की राशि भी बढ़ाई जाए। ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवारनाशकों के उपयोग को करें हतोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रीष्मकालीन मूंग में खरपतवारनाशकों के उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए खरपतवारनाशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा मिले। स्वाभाविक फसलों की पैदावार पर विशेष जोर दिया जाए। कृषि उद्योग समागम के अनुभवों से आगे बढ़ें, किसानों को मिले बेहतर परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के हर संभाग में किसान मेलों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इन मेलों में कृषि आधारित उद्योगों में निवेश पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में मंदसौर जिले के सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि के आधुनिक यंत्रों और तकनीक से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीतामऊ में हुए कृषि उद्योग समागम के अनुभवों को सामने रखें और इन अनुभवों के आधार पर आगे होने वाले कृषि उद्योग समागमों की तैयारी करें, जिससे किसानों को इन समागमों से अधिक और बेहतर परिणाम प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि किसानों को खेतों में नरवाई जलाने से रोकने के प्रयास किए जाएं। किसानों को हैप्पी सीडर कृषि यंत्र का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कृषि यंत्रों को प्रोत्साहन और हर ग्राम पंचायत में हैप्पी सीडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तीन फसलों को जल्द ही मिलेगा जीआई टैग बैठक में बताया गया कि राज्य शासन की प्रगतिशीलता से प्रदेश में उत्पादित होने वाली 3 फसलों को बहुत जल्द जीआई-टैग मिल जाएगा। सचिव कृषि ने बताया कि डिंडोरी जिले की नागदमन मकुटकी, सिताही कुटकी और बैंगनी अरहर की फसल को जीआई टैग परीक्षण के लिए भेजा गया है, उम्मीद है कि जल्द ही इन फसलों को जीआई टैग प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि ई-अनुज्ञा प्रणाली लागू करने के बाद प्रदेश में बीते एक अप्रैल 2025 से प्रदेश की सभी 259 मंडियों में ई-मंडी योजना भी लागू कर दी गई है। सभी मंडियों में अब डिजीटल तरीके से रिकार्ड कीपिंग की जा रही है। 26,27 एवं 28 मई को नरसिंहपुर में होगा कृषि आधारित उद्योगों का सम्मेलन बैठक में सचिव कृषि ने जानकारी दी कि आगामी 26, 27 एवं 28 मई को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में कृषि आधारित उद्योगों का सम्मेलन सह विशाल कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। आयोजन में कृषि आधारित उद्योगों के बारे में जानकारी के अलावा दुग्ध उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, शाक-सब्जी उत्पादन, श्रीअन्न उत्पादन, उद्यानिकी, बागवानी, उन्नति किस्म के बीज, खाद, उर्वरक की जानकारी सहित उन्नत कृषि उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन अलग-अलग गतिविधियां होंगी। इस दौरान उन्नत कृषि उपकरणों के साथ किसानों से आधुनिक कृषि उपकरणों की बुकिंग भी कराई जाएगी। कृषि के क्षेत्र में नए र्स्टाट-अप्स के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया … Read more

लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू

कांन्स   78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को – मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।” ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

साक्षी तंवर को नहीं म‍िला ‘रामायण’ में मंदोदरी का रोल, शुरू की शूटिंग

मुंबई काजल अग्रवाल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने खासकर तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है और अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है. अब उनसे जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है.  दरअसल नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में उनकी एंट्री हो गई है. इस फिल्म में वो मंदोदरी के रोल में दिखाईं देगीं. बता दें कि पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मंदोदरी का किरदार एक्ट्रेस साक्षी तंवर निभाएंगी लेकिन प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने इससे इनकार कर दिया है. बताया ये भी जा रहा है कि काजल ने अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है. इस वजह से काजल अग्रवाल पर लगी मुहर गौरतलब है कि रामायण में मंदोदरी का किरदार रावण की पत्नी होने से काफी बढ़ जाता है. फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन के एक करीबी सोर्स ने बताया कि इसलिए एक अच्छी एक्ट्रेस को कास्ट करना सबसे जरूरी था. जो एक्टर यश (रावण) के साथ अपनी भूमिका को पूरी तरह से निभा सकें. इसके अलावा फिल्ममेकर्स को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी, जो कई भाषाओं में मजबूत पकड़ रखती हो. इसके लिए बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस पर विचार किया गया लेकिन काजल के नाम पर मुहर लगाई गई. क्योंकि वो नॉर्थ और साउथ दोनों में एक बड़ा नाम है. जानिए कौन थीं मंदोदरी? हम सभी ने रामायण में रावण की पत्नी के रूप में मंदोदरी के बारे में सुना होगा. लेकिन मंदोदरी का परिचय केवल रावण की पत्नी तक सीमित नहीं है. रामायण में मंदोदरी का वर्णन बेहद सुंदर, पवित्र और धार्मिक महिला के रूप में किया गया है. जिसने एक तरफ सीता के अपहरण के लिए रावण की बार-बार आलोचना की तो वहीं, दूसरी तरफ एक कर्तव्यपरायण पत्नी की तरह लगातार अपने पति को धर्म के मार्ग की ओर अग्रसर करने का प्रयास करती रहीं. फिल्म के सीन हो चुके शुट नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण में नमित मल्होत्रा ​​और यश को-प्रोड्यर्स हैं. इसके अलावा KGF स्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे. रामायण’ में रणबीर कपूर, राम का रोल करेंगे, जबकि साई पल्लवी, सीता माता का रोल करेंगी. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ‘जटायू’ के किरदार निभाएंगे. वहीं दूसरी तरफ, रवि दूबे ‘लक्ष्मण’, लारा दत्ता ‘कैकयी’, रकुल प्रीत सिंह ‘शुर्पणखा’, अरुण गोविल ‘राजा दशरथ’, सनी देओल ‘हनुमान’ और हरमन बावेजा ‘विभीषण’ के किरदार में नजर आएंगे. जानकारी के मुताबिक 2026 में दिवाली पर इसका पहला पार्ट रिलीज होगी तो वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

अभिनेता विजय राज को मिली क्लीनचिट, यौन उत्पीड़न केस में हुए बरी, क्रू मेंबर ने लगाए थे आरोप

मुंबई बॉलीवुड एक्टर विजय राज का नाम हर कोई जानता है. वो कई सुपरहिट फिल्में जैसे ‘भूल भुलैया 3’, ‘गली बॉय’, ‘स्त्री’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आ चुके हैं. आमतौर पर वो कई फिल्मों में कॉमिक रोल्स किया करते हैं. मगर उनकी पर्सनल लाइफ में पिछले वक्त से काफी परेशानियां चल रही थीं जिससे उन्हें अब छुटकारा मिल गया है. वो अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न केस से बरी हो गए हैं. यौन उत्पीड़न केस से बरी हुए विजय राज साल 2020 में एक्टर विजय राज, विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ का हिस्सा थे. इस दौरान उनपर सेट की एक महिला क्रू मेंबर ने यौन उत्पीड़न और पीछा करने का आरोप लगाया था. हालांकि अब करीब 4 सालों के बाद मुंबई के गोंडिया मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें ट्राइल के बाद इस केस से बरी कर दिया है और उनपर लगे सभी चार्ज भी खारिज कर दिए हैं. उनका केस लड़ रहीं पॉपुलर सेलिब्रिटी वकील सवीना बेदी सच्चर ने बताया कि एक्टर विजय नागपुर शहर के करीब अपनी फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान जब उनपर केस दर्ज हुआ, तब ना सिर्फ उन्हें बीच में ही शूटिंग से निकलना पड़ा बल्कि उनके हाथ से कई सारी फिल्में और प्रोजेक्ट्स भी छिन गए थे. लेकिन अब उन्हें बेकसूर साबित किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि ये केस उन लोगों के लिए एक उदाहरण बनेगा जो आरोप लगते ही किसी को दोषी घोषित कर देते हैं. क्या था पूरा मामला? एक्टर विजय राज को 4 नवंबर साल 2020 को मध्य प्रदेश के बालाघाट से अरेस्ट किया गया था. उनपर फिल्म ‘शेरनी’ की एक महिला क्रू मेंबर ने होटल में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. मगर एक्टर को उसी दिन बेल पर जेल से रिहा कर दिया था. पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि विजय राज ने फिल्म सेट पर महिला क्रू मेंबर के रूप रंग पर कमेंट किया और उनके चेहरे पर लगे मास्क को बिना उनकी इजाजत ठीक करने की कोशिश की थी. जिसके बाद महिला क्रू मेंबर अपने सीनियर ऑफिशियल्स के पास एक्टर की शिकायत करने भी पहुंची थी. हालांकि जिस महिला ने विजय राज पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था, उसकी केस खत्म होने से पहले ही मौत हो चुकी है.  

देसी गाय देगी रोज़ाना 40 लीटर दूध? सरकार की अनोखी पहल, ब्राज़ील से मंगवाए गिर नस्ल के सीमेन

Desi cow will give 40 liters of milk daily? Rajasthan government’s unique initiative, ordered semen of Gir breed from Brazil जयपुर ! राजस्थान सरकार ने दुग्ध उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी और क्रांतिकारी पहल शुरू की है। इस योजना के तहत ब्राज़ील से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले गिर नस्ल के बैलों के सीमेन का उपयोग राज्य की देसी गायों के कृत्रिम गर्भाधान के लिए किया जा रहा है। दूध उत्पादन में होगी भारी बढ़ोतरीराज्य के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि ब्राज़ील से लाए गए Espetaculo FIV और IVA FIV D Brass जैसे हाई प्रोडक्शन गिर बैल, जिनकी संतानें सामान्य गायों की तुलना में औसतन 5 से 8 गुना अधिक दूध देती हैं, अब राजस्थान के 23 जिलों में नस्ल सुधार कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।फिलहाल देसी गायें प्रतिदिन औसतन 10 से 20 लीटर दूध देती हैं, लेकिन इस तकनीक से यह आंकड़ा 40 से 50 लीटर प्रतिदिन तक पहुंच सकता है। अब तक वितरित हुए 2,680 सीमेन डोजपरियोजना के पहले चरण में अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, पाली और भरतपुर समेत विभिन्न जिलों में 2,680 सीमेन डोज़ वितरित किए जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना के विस्तार हेतु अतिरिक्त 10,000 सीमेन डोज़ की मांग भी केंद्र सरकार से की है, जिससे अधिक किसानों को लाभ मिल सके। मादा बछड़ों की संख्या बढ़ाने के लिए सेक्स-शॉर्टेड सीमेनराज्य सरकार ने उन्नत सेक्स-शॉर्टेड सीमेन तकनीक को भी अपनाया है, जिससे मादा बछड़ों के जन्म की संभावना 90% तक बढ़ जाती है। पहले चरण में चेन्नई से मंगवाए गए 60,000 डोज़ जिलों में वितरित किए जा चुके हैं और जून माह तक 10,000 डोज़ और पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकतइस अभिनव योजना से न केवल राज्य में दुग्ध उत्पादन में भारी इजाफा होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्नत कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार कार्यक्रमों से पशुधन की गुणवत्ता व उत्पादकता बढ़ेगी, जिससे किसानों की आमदनी में सीधा लाभ होगा। राष्ट्रीय स्तर पर बन सकती है मॉडल योजनाराजस्थान सरकार की यह पहल अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है, जो कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

मेड इन इंडिया में दादासाहेब फाल्के की भूमिका निभायेंगे जूनियर एनटीआर

मुंबई, मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर आगामी फिल्म ‘मेड इन इंडिया’ में भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की भूमिका निभाने जा रहे हैं। यह फिल्म एक पैन-इंडिया रिलीज़ के तौर पर तैयार की जा रही है और इसे भारतीय सिनेमा की शुरुआत और विकास पर आधारित बायोपिक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ष 2023 में एस.एस. राजामौली ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, जिसे वरुण गुप्ता (मैक्स स्टूडियोज़) और एस.एस. कार्तिकेय (शोइंग बिज़नेस) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। तब से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था और अब इसकी फाइनल ड्राफ्ट लॉक कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में एस.एस. राजामौली, एस.एस. कार्तिकेय और वरुण गुप्ता ने यह स्क्रिप्ट जूनियर एनटीआर को सुनाई, जिन्होंने तुरंत ही फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी। वह दादासाहेब फाल्के की अनजानी कहानियों से बेहद प्रभावित हुए। यह कहानी भारतीय सिनेमा के जन्म और विकास पर आधारित है, और इसकी बारीकियों ने जूनियर एनटीआर को चौंका दिया। स्क्रिप्ट सुनने के बाद, उन्होंने स्क्रीनप्ले और उसके ट्रीटमेंट पर विस्तार से चर्चा की। यह फिल्म उन्हें एक्शन से हटकर एक ऐसा किरदार निभाने का मौका देगी, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया। ‘मेड इन इंडिया’ एस.एस. राजामौली, एस.एस. कार्तिकेय और वरुण गुप्ता की रचनात्मक दृष्टि के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में गहराई से उतरने का प्रयास करेगी। यह फिल्म दादासाहेब फाल्के की नज़र से भारतीय सिनेमा की शुरुआत को दिखाएगी और दर्शकों को एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देगी जो पहले कभी नहीं देखा गया।  

सैयामी खेर ने शूटिंग से लिया ब्रेक, नासिक पहुंची आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन की तैयारी के लिए

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और एथलीट सैयामी खेर ने मुंबई की भागदौड़ और अपनी शूटिंग की व्यस्तता से ब्रेक लिया है और अब वह नासिक पहुंच गई हैं, जहां वह अपनी आने वाली आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस के लिए गंभीर तैयारी कर रही हैं। यह दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस रेस में से एक मानी जाती है। वर्ष 2024 में उन्होंने पहली बार इसमें हिस्सा लिया था और आधी मैराथन पूरी कर इतिहास रचा था। अब वह लगातार दूसरे साल इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा लेने जा रही हैं। फिटनेस के प्रति अपनी लगन और अनुशासित जीवनशैली के लिए पहचानी जाने वाली सैयामी मानती हैं कि नासिक, उनका होमटाउन, शांति और प्राकृतिक वातावरण के कारण ट्रेनिंग के लिए सबसे सही जगह है। नासिक लौटने और अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए सैयामी ने कहा,”मैं एक नई साउथ फिल्म की शूटिंग कर रही थी (जिसका अभी ऐलान नहीं हुआ है) और आईपीएल के दौरान क्रिकबज़ पर भी व्यस्त थी। मुझे एक ब्रेक की ज़रूरत थी, आराम के लिए नहीं, बल्कि अपनी आयरनमैन की तैयारी को पूरा ध्यान देने के लिए। मेरा अगला आयरनमैन 70.3 रेस, जो यूरोपियन चैंपियनशिप है, स्वीडन में है और अब वह सिर्फ दो महीने दूर है। मुझे पता था कि यह रेस पिछली बार से कहीं ज़्यादा कठिन होने वाली है। इसका ट्रैक, चढ़ाई, सबकुछ बहुत अलग है। नासिक आकर मुझे एहसास हुआ कि मुझे कितनी ज्यादा मेहनत करनी है। झील में तैराकी करना, पहाड़ियों पर साइक्लिंग और लंबी दौड़, ये सब मुझे अपनी सीमाएं दिखा रही हैं। मैं हर दिन चार घंटे से ज्यादा की ट्रेनिंग कर रही हूं, ये बहुत थका देने वाला है लेकिन बेहद फायदेमंद भी। मैं पूरी आयरनमैन रेस के बारे में सोचने से पहले एक और हाफ ट्रायथलॉन करना चाहती थी। उम्मीद कर रही हूं कि सब अच्छा हो!”  

कन्नड़ भाषा विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट से सोनू निगम को दी राहत

बेंगलुरु कर्नाटक हाई कोर्ट ने कन्नड़ समुदाय के कथित तौर पर अपमान करने के मामले में सिंगर सोनू निगम को राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सोनू के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन उन्हें जांच में सहयोग होगा। सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दी थी। पिछले महीने म्यूजिक कॉन्सर्ट में हुए विवाद के बाद शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने बीएनएस की धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (1) (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 353 (सार्वजनिक शरारत भड़काने की आशंका वाले बयान) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जस्टिस शिवशंकर अमरन्नावर की बेंच ने कहा कि अदालत को राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि अगर सोनू निगम जांच में सहयोग करते हैं, तो उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। FIR रद्द करने की दी थी अर्जी कर्नाटक रक्षण वेदिके के अध्यक्ष धर्मराज अनंतैया ने अपनी शिकायत में कहा था कि सोनू निगम ने न केवल कन्नड़ लोगों का अपमान किया है, बल्कि कन्नड़ गाने के अनुरोध को आतंकवादी कृत्य से जोड़कर उनके सांस्कृतिक गौरव और भाषाई पहचान की तुलना हिंसा और असहिष्णुता से की है। सुनवाई के दौरान सिंगर के वकील ने सार्वजनिक माफी का हवाला दिया, जबकि सरकार ने तर्क दिया कि टिप्पणी लाइव प्रसारण के दौरान की गई थी और कानूनी कार्रवाई उचित है। इस मामले में सोनू ने सफाई दी थी कि वहां चार-पांच गुंडे किस्म के लोग थे जो जोर-जोर से ‘कन्नड़-कन्नड़’ चिल्ला रहे थे। कुछ लड़कियां उन्हें समझा रही थीं कि ऐसा मत करो, माहौल खराब हो रहा है। मैं उन चार-पांच लोगों को बस ये बताना चाहता था कि पहलगाम में जब आतंकवादियों ने हमला किया था, तब उन्होंने किसी से ये नहीं पूछा था कि वे कौन-सी भाषा बोलते हैं। क्या था मामला? यह विवाद 25 अप्रैल को बेंगलुरु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था। कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस ने सोनू से कन्नड़ में गाने की डिमांड की। सिंगर ने अनुरोध के तरीके पर आपत्ति जताई और गुस्से में उन लड़कों की क्लास लगा दी। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि ‘कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़। यही कारण है कि पहलगाम हुआ।’ सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें बैन करने का फैसला ले लिया। मामला बढ़ते ही सोनू ने माफी मांग ली थी।  

कान समारोह में ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ का प्रीमियर के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि टॉम क्रूज काफी भावुक हो गए

कान्स कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ के नाम रहा। दूसरे दिन जब टॉम क्रूज कान की रेड कार्पेट पर पहुंचे तो लोगों का शोर काफी बढ़ गया। इसके बाद ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ का प्रीमियर हुआ। फिल्म को कान में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ को स्टैंडिंग ओवेशन मिला और काफी देर तक लोग फिल्म की तारीफ में तालियां बजाते रहे। जिसे देखकर टॉम क्रूज भावुक हो गए। टॉम क्रूज ने लोगों का जताया आभार कान में ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ को मिली प्रतिक्रिया से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश और भावुक हो गई। मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिर कड़ी के साथ इस फ्रेंचाइजी को अलविदा कहते हुए टॉम क्रूज इमोशनल हो गए। दर्शकों के भारी समर्थन के लिए टॉम क्रूज ने उनका शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर हॉलीवुड स्टार ने कहा, “यह प्रतिक्रिया ही है जिसकी वजह से हम ऐसा करते हैं। आप ही हैं जिसकी वजह से हम ऐसा करते हैं। ये बड़े पर्दे का अनुभव ही है जिसकी वजह से हम ऐसा करते हैं।” निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने की टॉम क्रूज की तारीफ ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने इस दौरान कहा, “यहां आने और हमारा समर्थन करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं इस असाधारण और कमाल के कलाकार को धन्यवाद देना चाहता। जब मैं आपको बताता हूं कि वे कितने असाधारण हैं, तो यह सिर्फ हर दिन काम पर आने के लिए नहीं था। यह फिल्म एक महामारी और दो इंडस्ट्री के हड़तालों के दौरान बनाई गई थी। ये दोनों फिल्में सात साल के समय में बहुत ही मुश्किलों के बीच बनाई गई थीं। यह फिल्म यहां खड़े इन सभी लोगों की कड़ी मेहनत के बिना संभव नहीं होती। यह दुनिया की सबसे असाधारण कास्ट है।” फिल्म के प्रीमियर के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई। भारत में 17 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: फाइनल रेकनिंग’ भारत में दुनियाभर में रिलीज होने से छह दिन पहले 17 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए टॉम ने अपने स्टंट का लेवल और अपग्रेड कर दिया है। भारत में फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया दा सकता है कि  फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही महज 24 घंटों के अंदर 11,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक फिल्म के 45 हजार टिकट बिक चुके हैं।    

हत्या कर खेत में गाड़ने वाले आरोपी को उम्रकैद

Life imprisonment to the accused who murdered and buried the dead body in the field हरिप्रसाद गोहेआमला । बैतूल जिले के आमला में 40 हजार रुपए की उधारी मांगना आमला के शिवपुरी निवासी कोयला व्यापारी राधेश्याम (38) को महंगा पड़ गया। पैसों की मांग से नाराज होकर दिलीप यदुवंशी नाम के युवक ने अपने साथी वस्तुलाल के साथ मिलकर राधेश्याम की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को मक्का के खेत में दफना दिया। यह सनसनीखेज वारदात 7 सितंबर 2021 को सामने आई थी। अब कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी दिलीप को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है, जबकि दूसरा आरोपी वस्तुलाल सबूतों के अभाव में बरी हो गया है।फरियादी पक्ष के अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राधेश्याम ने आरोपी दिलीप को 4% ब्याज पर 40 हजार रुपए उधार दिए थे। उसी रकम की वसूली के लिए वह घर से निकला था। दिलीप ने राधेश्याम को अपने गांव बुलाया और फिर नवेगांव थाना क्षेत्र के एक मक्का खेत में ले जाकर शराब पिलाई। वहां दोनों आरोपियों ने मिलकर पहले गमछे से गला घोंटा और फिर पेट में छुरा घोंप दिया। हत्या के बाद शव को उसी खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और राधेश्याम की बाइक को बेल नदी में फेंक दिया।राधेश्याम की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने आमला थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली तो वह आखिरी बार बोरर्देही क्षेत्र में दिखा। वहीं उसकी निमोटी गांव के दो लोगों से बातचीत हुई थी। पुलिस ने जब दिलीप और वस्तुलाल से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।सख्त साक्ष्य, डीएनए से लेकर फिंगरप्रिंट तकपुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, गिलास और हत्या के दौरान पहने गए कपड़े जब्त किए, जिनमें मृतक का खून लगा था। साथ ही डीएनए रिपोर्ट, कॉल डिटेल, लोकेशन और फिंगरप्रिंट के आधार पर कोर्ट में मजबूत साक्ष्य पेश किए गए।खास बात यह रही कि शव जिस जगह से मिला वह छिंदवाड़ा जिले के नवेगांव थाना क्षेत्र में था, जबकि राधेश्याम आमला (बैतूल) का रहने वाला था। इसके बावजूद तत्कालीन एसपी के निर्देश पर जांच बैतूल पुलिस से ही कराई गई, इसलिए केस आमला कोर्ट में चला।आमला एडीजे कोर्ट ने आरोपी दिलीप को हत्या के मामले में उम्रकैद और 300 रुपए जुर्माना, साथ ही साक्ष्य छिपाने के लिए 3 साल की सजा और 200 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं दूसरा आरोपी वस्तुलाल सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।

नापा नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य के माध्यम से शहर में दे रही जनजागृकता का संदेश ।

NAPA is spreading the message of public awareness in the city through street plays and puppet dances. हरिप्रसाद गोहेआमला । प्रदेश की मोहन यादव सरकार पानी बचाने समूचे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है।अभियान का प्रमुख उद्देश्य कुपो, नदिया तालाबों एवं बावड़ियों को संरक्षित कर पानी सहेज भूमिगत जल स्तर को बढ़ाना हैं ।सरकार की जल बचाने वाली अभिनव पहल का असर प्रदेश भर के जिलों में देखा भी जा रहा है । जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश स्तरीय मुहिम का असर बुधवार आमला शहर में भी देखा गया । यहां कार्यालय नगर पालिका परिषद आमला के बैनर तले अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला सर शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में नगर पालिका आमला की टीम ने तहसील कार्यालय आमला परिसर से नगर वासियों की गरिमामय उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक,एवं कठपुतली नृत्य के माध्यम से पानी बचाने आम जन को जन जागरूकता का संदेश देकर लोगों से पानी बचाने अपील की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बड़ोनिया ने नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति दे रहे भोपाल के कलाकार कमल मासूम एवं उनकी टीम की प्रस्तुति की प्रशंशा कर कहा इसी तरह पूरे शहर आम जन को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागृकता का संदेश दिया जाए । वहीं नपा द्वारा बैनर पोस्टरों के माध्यम से स्लोगन संदेश द्वारा पानी सहेजने एवं पानी बचाने आम जन से अपील की जा रही है । इस दौरान नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की माहत्त्वता , पानी कितना एवं क्यों जरूरी है इसे कैसे बचाया जाए, कैसे पानी को संरक्षित करे विस्तार से बताया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी उल्लास जोशी, गणेश हारोड़े, अमरदीप वर्मा, संजय साहू, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।

हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट बेंटन का निधन

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट बेंटन का निधन 92 साल की उम्र में हो गया। उनका निधन न्यूयॉर्क के मैनहटन स्थित उनके घर पर हुआ। बेंटन को फिल्म ‘क्रेमर वर्सेज क्रेमर’ के निर्देशक और लेखक के तौर पर बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म ने 1979 में 5 ऑस्कर पुरस्कारों को जीते थे और इसमें डस्टिन हॉफमैन और मेरिल स्ट्रीप के शानदार अभिनय की भी खूब सराहना की गई थी। रॉबर्ट बेंटन का करियर और उनके योगदान बेंटन का फिल्मी सफर लगभग छह दशकों तक फैला हुआ था। उन्हें तीन अकादमी पुरस्कार मिले और उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार फिल्मों का निर्देशन किया। उनके द्वारा लिखी गई फिल्म ‘बोनी एंड क्लाइड’ (1967) ने हॉलीवुड सिनेमा को एक नया दृष्टिकोण दिया था और यह फिल्म 60 के दशक के कल्चर का प्रतीक बन गई। रॉबर्ट बेंटन का जन्म टेक्सास के वैक्साहाची में हुआ था। उन्हें फिल्मों का शौक अपने पिता से मिला था। उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। उनके करियर की शुरुआत एस्क्वायर मैगजीन में आर्ट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी। ऑस्कर की दोहरी जीत बेंटन को 1984 में फिल्म ‘प्लेसेस इन द हार्ट’ के लिए एक बार फिर ऑस्कर मिला। यह फिल्म उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला। करियर में उतार-चढ़ाव और वापसी अपने करियर में बेंटन को कई हिट और फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा। फिल्मों जैसे ‘द ह्यूमन स्टेन’, ‘बिली बाथगेट’, और ‘ट्वाइलाइट’ ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया, लेकिन उन्होंने ‘नोबडीज फूल’ जैसी फिल्म से वापसी की और एक बार फिर ऑस्कर नामांकन प्राप्त किया। बेंटन के जीवन के अंतिम वर्षों में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, “ऑस्कर समारोह में जब आप उन लोगों से मिलते हैं जिन्हें आपने बरसों बाद देखा हो—कुछ दोस्त, कुछ दुश्मन, कुछ करीबी—वही मेरा परिवार था। और मैंने अपना पूरा जीवन इसी परिवार को खोजने में बिताया।” रॉबर्ट बेंटन ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को अपना निर्देशन दिया और उनकी फिल्मों ने सिनेमा जगत में एक अहम स्थान प्राप्त किया। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उनके योगदान को याद दिलाती रहेंगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet