LATEST NEWS

‘महाभारत’ की टीम ने तिरुपति मंदिर में की पूजा, तो शहीर शेख रमजान में मंदिर गए तो धर्म के रखवालों ने दिया ज्ञान

मुंबई हिट पौराणिक शो ‘महाभारत’ ने न केवल हमें शिक्षित किया बल्कि हमें लाइफटाइम के लिए यादें भी दीं। शो में आए हर कलाकार को दर्शकों से अपार प्यार मिला। हाल ही में महाभारत के एक्टर शहीर शेख, सौरव गुर्जर और पूरी कास्ट ने तिरुपति मंदिर की अपनी हालिया ट्रिप से अपने रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कीं और दर्शकों के दिलों में पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शहीर शेख ने महाभारत के स्टार्स सौरव गुर्जर, अहम शर्मा, अर्पित रांका, ठाकुर अनूप सिंह और बाकियों के साथ अपने रीयूनियन की कुछ अच्छी तस्वीरें शेयर कीं। शहीर की शेयर की गई कुछ तस्वीरों में एक्टर मुंडू पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शहीर ने कैप्शन में लिखा ‘#मुंडू #गैंग।’ ‘महाभारत’ की टीम का रीयूनियन धृतराष्ट्र का किरदार निभाने वाले ठाकुर अनूप सिंह ने महाभारत के सभी एक्टर्स के लंबे समय के बाद तिरुपति में फिर से मिलने पर एक खूबसूरत नोट लिखा। उन्होंने बताया कि वे अक्सर मिलते नहीं हैं लेकिन उनके बीच का बॉन्ड तब भी वैसा ही बना हुआ है, जब वे मिले नहीं हैं। उन्होंने लिखा, ‘हमारा महाभारत ग्रुप तिरुपति से कुछ खूबसूरत यादें बना रहा है। ध्यान रहे कि हम लोग इतना मिलते नहीं हैं। शायद 6 महीने में एक बार या कभी-कभी सालों में एक बार। लेकिन ये तस्वीरें हमारे बीच के बंधन का प्रमाण हैं। हम हमेशा एक-दूसरे की सेहत के बारे में अपडेट रहते हैं। जब भी हम मिलते हैं, हमारे बीच की एनर्जी कमाल की होती है।’ शहीर को रमजान पर मिला ज्ञान कैप्शन में आगे लिखा है, ‘इन 13 सालों ने हमें महाभारत की यात्रा शुरू करने के समय की तुलना में अधिक करीब ला दिया है। हालांकि केवल 1 दिन के साथ हमने अपने समय का भरपूर उपयोग किया। टीम को शुभकामनाएं और कई बार फिर से एक होने की कामना!!!’ कुछ लोगों को शहीर का रमजान के महीने में मंदिर जाना पसंद नहीं आया और वो उन्हें धर्म का पाठ पढ़ाते भी नजर आए। शहीर शेख और अहम शर्मा शहीर ने अपने ऑन-स्क्रीन भाई अहम शर्मा के साथ कुछ और तस्वीरें शेयर कीं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि हिट पौराणिक सीरीज में जहां शाहीर ने अर्जुन का किरदार निभाया था, वहीं अहम ने सूर्यपुत्र कर्ण का किरदार निभाया था। उनके साथ तस्वीरें शेयर करते हुए दो पत्ती एक्टर ने लिखा, ‘कुछ रिश्ते कभी फीके नहीं पड़ते.. #करणअर्जुन।’ ‘महाभारत’ की कास्ट महाभारत 16 सितंबर 2013 से 13 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ और दर्शकों के बीच काफी फेमस भी हुआ। हालांकि यह शो कई साल पहले बंद हो गया था, लेकिन इसके एपिसोड आज भी दर्शकों के दिमाग में ताज़ा हैं। शो में इन एक्टर्स के अलावा, सौरभ राज जैन, पूजा शर्मा और कुछ और कलाकार भी थे।

कियारा आडवाणी बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री, ‘टॉक्सिक’ के लिए मिली 15 करोड़ की फीस

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खुद को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है। कियारा अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ, भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस मिली है। यह उनकी करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, जो न सिर्फ उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि उन्हें देश के टॉप-एक्टर्स की एलीट लीग में भी शामिल कर देती है। कियारा की लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता और बढ़ते फैनबेस ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग मुकाम दिलाया है। अब वह 15 करोड़ की फीस के साथ सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं, जिससे वह प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी सुपरस्टार्स की बराबरी कर रही हैं। यह उपलब्धि कियारा को दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की श्रेणी में ला खड़ा करती है, जो अपनी दमदार भूमिकाओं और पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। इस खास क्लब में शामिल होना कियारा की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता और उनकी हाई-एंड फीस की मांग को दर्शाता है। जैसे-जैसे फिल्म’टॉक्सिक’ अपनी रिलीज़ की ओर बढ़ रही है, सभी की निगाहें कियारा आडवाणी पर टिकी हैं, न सिर्फ उनकी परफॉर्मेंस के लिए बल्कि इंडस्ट्री में उनके नए कीर्तिमान के लिए भी। उनकी यह सफलता नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है, यह साबित करते हुए कि टैलेंट और मेहनत की बदौलत कोई भी सीमाएं तोड़ सकता है और नए आयाम स्थापित कर सकता है।  

श्रीमद् भागवत कथाः छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन

Shrimad Bhagwat Katha: Description of the pastimes of Lord Shri Krishna on the sixth day हरिप्रसाद गोहे  आमला । ग्राम जंबाड़ी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध, जरासंध युद्ध और श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित श्याम मनावत ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पंडित श्याम मनावत ने बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण बड़े हो जाते हैं तो वह कंस की जेल में बंद अपने माता-पिता देवकी वासुदेव को छुड़ाने के लिए कंस का वध कर छुड़ा लाए। कंस वध से नाराज़ कंस के ससुर मगध के राजा जरासंध श्री कृष्ण से बदला लेने के लिए मथुरा पर सत्रह बार हमला किया। हर बार श्रीकृष्ण भगवान और बलराम पराजित कर छोड़ देते थे लेकिन मारते नहीं थे। पंडित श्याम मनावत ने श्री कृष्ण विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विवाह के लिए जब कोई नंदगांव आता तो उनकी बाल लीलाओं को सुना वापस कर देते थे। जब विदर्भ देश के राजा की बेटी रुक्मिणी को लेकर भगवान श्रीकृष्ण द्वारकाधीश गए जहां आधे द्वारकावासी बाराती बने वहीं आधे जनाती बने और श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह संपन्न हुआ। कथा में श्री कृष्ण रुक्मणी की आरती  सानतराव देशमुख ललिता देशमुख ने की। इस अवसर पर रामकिशोर देशमुख अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल आमला, हितेश देशमुख, राहुल देशमुख, लोकेश देशमुख तथा बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष, श्रद्धालु मौजूद रहे। आगामी दिनों में भी कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का आनंद लें। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सफल बनाने में सभी का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण था। श्रीमद् भागवत कथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करती है। यह कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है ।

Deepika Padukone को पीछे छोड़ ये हसीना बनी बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस, अपकमिंग मूवी के लिए वसूल रही मोटी फीस

मुंबई हिंदी सिनेमा में टॉप एक्ट्रेसेज की कमी नहीं है। इस वक्त बड़े पर्दे पर जिसका सिक्का चलता है, उनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और करीना कपूर खान जैसी अदाकारा हैं। मगर क्या आपको पता है कि इनमें से कौन सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली हीरोइन हैं? बॉलीवुड में अक्सर हीरो-हीरोइन की फीस में अंतर को लेकर बात की जाती है। हमेशा से हीरोइनों को हीरो के मुकाबले कम फीस मिलती है। मगर कुछ हीरोइनें हैं, जिन्होंने यह पैमाना बदला है और आज अपने किरदार के हिसाब से मोटी फीस ले रही हैं। पहले दीपिका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं, लेकिन अब उनकी जगह देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ले ली है। दीपिका से आगे निकलीं प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तकअपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, खासकर हॉलीवुड में काम करने के बाद। आज वह सिर्फ विदेशी फिल्म नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों के लिए भी मोटी फीस वसूल रही हैं। अपनी आगामी फिल्म के लिए वह मेकर्स से इतना पैसा ले रही हैं, जितना दीपिका ने भी किसी फिल्म के लिए नहीं ली है। प्रियंका ने ली मोटी फीस प्रियंका चोपड़ा से पहले दीपिका पादुकोण हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बताई जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस ली थी। अब प्रियंका हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा दिग्गज निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB 29) में करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास फीस ले रही हैं। सिटाडेल के लिए ली थी मोटी फीस प्रियंका की इतनी मोटी फीस लेने की वजह से ही मेकर्स उन्हें कास्ट करने में उलझन में फंसे थे। मगर आखिरकार उन्हें कास्ट कर लिया गया। अगर यह सच है तो प्रियंका बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। हालांकि, इससे पहले प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल (Citadel) करीब 41 करोड़ रुपये वसूले थे जो किसी भी हीरोइन के लिए बड़ी बात थी। 6 साल बाद करेंगी कमबैक प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में करीब दो दशक तक काम किया है, लेकिन आज वह हॉलीवुड मूवीज में एक्टिव हैं। खैर, 6 साल बाद एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। वह इन दिनों महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB 29 की शूटिंग कर रही हैं।

काम के बोझ से दबे हुए रेलवे के सभी विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को ग्रेड-पे 4800/- & ग्रेड-पे 5400/- (पे-लेवल -8, पे-लेवल -9 ) कैसे मिले ?

How did the Senior Supervisors of all departments of Railways, who are burdened with work, get Grade Pay 4800/- & Grade Pay 5400/- (Pay Level -8, Pay Level -9)? आमला/बैतूल (हरिप्रसाद गोहे) !लगभग दो वर्ष पूर्व जारी हुआ रेलवे का एक आदेश कार्यबोझ से दबे कर्मचारियों के विषाद का विषय बना हुआ है। यह प्रावधान रेलवे सुपरवाइज़रों को उच्चतम वेतनमान ग्रेड-पे 4800/- एवं ग्रेड-पे 5400/- (पे-लेवल -8, पे-लेवल -9 ) में पदोन्नति देने से संबंधित है, जिसमें एक अजीब शर्त जोड़ी गई है – उनके अपने विभाग से कुछ पदों को “मैचिंग-सरेंडर” करना। सतह पर यह नीति विभागीय संसाधनों के संतुलन और कुशलता को बढ़ाने का प्रयास लगती है, लेकिन गहराई में जाएं तो यह अव्यवस्था, अन्याय और कर्मचारियों के साथ भेदभाव की एक दर्दनाक कहानी बयां करती है। प्रावधान की दोहरी मार ………इस नीति के तहत, जिन विभागों में “फालतू कर्मचारियों” की भरमार है, वहां सुपरवाइज़रों को आसानी से उच्चतम वेतनमान में पदोन्नति मिल गई। उनके विभाग से कुछ पदों को सरेंडर कर दिया गया, और यह प्रक्रिया उनके लिए एक औपचारिकता मात्र बनकर रह गई। लेकिन दूसरी ओर, वे विभाग जहां स्टाफ की कमी है या कर्मचारी पहले ही अत्यधिक कार्यबोझ तले दबे हुए हैं, वहां यह शर्त एक अभिशाप बन गई। इन विभागों मे सरेंडर करना संभव ही नहीं है, क्योंकि हर कर्मचारी पहले से ही अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहा है। नतीजा? रेलवे के कुछ विभागों के सुपरवाइज़र अब तक उच्चतम वेतनमान ग्रेड-पे 4800/- & ग्रेड-पे 5400/- (पे-लेवल -8, पे-लेवल -9 ) से वंचित हैं।यहां सवाल उठता है – क्या मेहनती और समर्पित कर्मचारियों को दंडित करना और निकम्मेपन को पुरस्कृत करना नैसर्गिक न्याय है? क्या यह नीति कर्मचारियों के बीच समानता और प्रोत्साहन की भावना को बढ़ाती है, या इसे कुचलती है? नौकरशाही अव्यवस्था का नमूना …………यह प्रावधान नौकरशाही अव्यवस्था (Bureaucratic Chaos) का एक जीता-जागता उदाहरण है। नौकरशाही अव्यवस्था तब उत्पन्न होती है, जब नीतियां बनाते समय जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर दिया जाता है और एक समान नियम सभी पर थोप दिए जाते हैं, भले ही परिस्थितियां भिन्न हों। इस मामले में, नीति निर्माताओं ने यह नहीं सोचा कि हर विभाग की अपनी जरूरतें और चुनौतियां होती हैं। जहां एक विभाग में अतिरिक्त कर्मचारी हो सकते हैं, वहीं दूसरा विभाग न्यूनतम स्टाफ के साथ संचालित हो रहा हो। एक ही छड़ी से सबको हांकने की कोशिश ने व्यवस्था को और उलझा दिया है। प्रभावित कर्मचारियों का दर्दकल्पना करें उस सुपरवाइज़र की मन:स्थिति का, जो दिन-रात मेहनत करता है, अपने सीमित संसाधनों के साथ विभाग को चलाता है, और फिर उसे पता चलता है कि उसकी मेहनत का इनाम नहीं, बल्कि सजा मिलेगी। दूसरी ओर, वह अपने समकक्ष को देखता है, जिसके विभाग में काम का बोझ कम है और कर्मचारी अधिक हैं, और उसे आसानी से पदोन्नति मिल जाती है। यह केवल पदोन्नति का मामला ही नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक आघात भी है।“हम दिन-रात काम करते हैं, छुट्टियां तक नहीं लेते, फिर भी हमें पीछे छोड़ दिया जाता है। क्या हमारा मेहनत करना ही हमारी गलती है?” – यह कहना है हर एक प्रभावित सुपरवाइज़र का, जिसकी आवाज में निराशा और गुस्सा साफ झलकता है। ऐसे कर्मचारी न केवल अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और मनोबल पर भी गहरा असर पड़ रहा है। नैसर्गिक न्याय कहां है ? ……..नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत कहता है कि हर व्यक्ति को उसकी योग्यता और परिस्थिति के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए। लेकिन इस प्रावधान में तो उल्टा हो रहा है। जहां कार्य बोझ कम और स्टाफ़ अधिक है उन्हें इनाम मिला, और जहाँ स्टाफ़ कम और कार्य बोझ अधिक उन्हें दंड। यह नीति कर्मचारियों के बीच असमानता को बढ़ावा दे रही है और मेहनत करने की भावना को कुचल रही है। क्या यह उचित है कि पदोन्नति का आधार आपकी मेहनत न हो, बल्कि यह हो कि आपके विभाग में कितने “फालतू” कर्मचारी हैं ? निष्कर्ष और सुझाव …….यह प्रावधान न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है। इसे तत्काल संशोधित करने की जरूरत है। विभागों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लचीले नियम बनाए जाने चाहिए। उदाहरण के लिए, जिन विभागों में स्टाफ की कमी है, वहाँ सरेंडर की शर्त को हटाया जा सकता है या वैकल्पिक मानदंड तय किए जा सकते हैं। साथ ही, कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को मापने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि कोई भी अपने अधिकारों से वंचित न हो।अंत में, यह सवाल पूछना जरूरी है – क्या हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं, जहां मेहनत की सजा और निकम्मेपन का इनाम मिले? अगर नहीं, तो इस जारी नौकरशाही अव्यवस्था को खत्म करने का समय आ गया है, ताकि प्रभावित कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके और उनका दर्द सुना जा सके।वीरेंद्र कुमार पालीवालसेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक(लेखक स्वयं इस अव्यवस्था का शिकार हुआ है)

मध्य प्रदेश के चंदेरी शहर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगी कृतिका कामरा

मुंबई, जानीमानी अभिनेत्री कृतिका कामरा मध्य प्रदेश के चंदेरी शहर में ऐतिहासिक कला रूपों के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देंगी। कृतिका कामरा जल्द ही अपने गृहनगर मध्य प्रदेश जाएंगी, जहां वे उन महिला कारीगरों से मुलाकात करेंगी, जो उनके 2024 में शुरू किए गए अनोखे फैशन पहल का अहम हिस्सा हैं। यह पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और पारंपरिक कला को संरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। कृतिका का मानना है कि हमें उन लोगों का समर्थन करना चाहिए, जो हमारी रचनात्मक दृष्टि को साकार करने में मदद करते हैं। कृतिका अपने इस सफर में उन हुनरमंद महिला कारीगरों के साथ समय बिताएंगी, जिन्होंने उनके इस पहल को निरंतर सहयोग दिया है। वे इस बात को अच्छी तरह समझती हैं कि ज़मीनी स्तर की प्रतिभाओं को अवसर देना और उनके योगदान को पहचानना कितना महत्वपूर्ण है, खासकर हथकरघा और कपड़ा उद्योग में, जिसका चंदेरी, मध्य प्रदेश से गहरा जुड़ाव है। कृतिका कामरा ने कहा,मध्य प्रदेश मेरे दिल के बहुत करीब है। यह सिर्फ मेरा गृहनगर नहीं है, बल्कि यही वह जगह है जहां से मुझे अपने एथनिक वियर के लिए प्रेरणा मिलती है। मैं हमेशा से अपने राज्य के लोगों, खासकर महिला कारीगरों, की किसी न किसी तरह मदद करना चाहती थी। मेरी सफलता में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा को पहचानना और उनकी सराहना करना मेरा कर्तव्य है। यह यात्रा सिर्फ उनसे मिलने के लिए नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणादायक कहानियों से सीखने और उनसे एक मज़बूत रिश्ता बनाने के लिए भी है। कृतिका कामरा ने कहा, मेरी मां मध्य प्रदेश से हैं, इसलिए इस राज्य और यहां के लोगों से मेरा एक व्यक्तिगत और गहरा जुड़ाव है। बचपन से ही मेरी माँ ने मुझे चंदेरी की खूबसूरती, इसके लोगों और यहां की पारंपरिक हथकरघा कला से परिचित कराया। जब हमने इस पहल की शुरुआत की थी, तब हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य महिलाओं को रोज़गार देना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके काम को एक नया मंच देना था। हम लगातार यह प्रयास कर रहे हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को रोज़गार मिले, उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और उनका जीवन स्तर ऊँचा हो सके। एक अभिनेत्री के रूप में, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हमें अपने माध्यम का उपयोग अगली पीढ़ी की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए करना चाहिए। जैसे-जैसे हमारी पहल आगे बढ़ेगा, हम और अधिक महिलाओं को इससे जोड़कर उन्हें सशक्त करने का प्रयास करेंगे। कृतिका की यह पहल पारंपरिक हथकरघा कला को एक आधुनिक रूप में प्रस्तुत करती है, और वह इसकी हर प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से गहरी रुचि रखती हैं। उनकी यह यात्रा महिला कारीगरों के साथ जुड़ाव को और मज़बूत करने और उनके योगदान को सम्मानित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।  

‘कन्नप्पा’ के निर्माताओं ने एम मोहन बाबू के जन्मदिन पर महादेव शास्त्री का इंट्रो सॉन्ग लॉन्च किया

मुंबई, कन्नप्पा के निर्माताओं ने दिग्गज एम. मोहन बाबू के जन्मदिन पर महादेव शास्त्री का इंट्रो सॉन्ग रिलीज़ किया है। यह ट्रैक बहुप्रतीक्षित महाकाव्य कन्नप्पा का तीसरा गाना है। जावेद अली द्वारा गाया गया, शेखर अस्तिवा द्वारा लिखा गया और उस्ताद स्टीफन देवसी द्वारा रचित यह ट्रैक एम मोहन बाबू के किरदार महादेव शास्त्री की शक्ति और राजसी आभा को दर्शाता है। फिल्म के मुख्य अभिनेता विष्णु मांचू ने अपने पिता के जन्मदिन के साथ ट्रैक के शक्तिशाली रिलीज़ के बारे में हार्दिक भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा,मेरे पिता हमेशा जीवन से बड़े रहे हैं।  न केवल मेरे लिए, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए जो उनकी विशाल उपस्थिति और सिनेमा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हैं। आज महादेव शास्त्री के इंट्रो सॉन्ग का अनावरण करना सही लगा, एक ऐसा ट्रैक जो उसी भयंकर ऊर्जा और प्रभावशाली शक्ति को प्रसारित करता है जो वे हर भूमिका में लाते हैं। जावेद अली की दमदार आवाज़, स्टीफन देवसी की शानदार रचना के साथ मिलकर इस गाने को और भी खास बनाती है। जैसा कि हम उनका जन्मदिन मना रहे हैं,यह गीत मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि है।उनकी ताकत और कहानी कहने के लिए अथक जुनून का एक संगीतमय अवतार। जन्मदिन मुबारक हो, नन्ना! आपकी आग हम सभी को प्रेरित करती रहे। कन्नप्पा में न केवल एम. मोहन बाबू एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, बल्कि इसमें कई बेहतरीन कलाकार भी हैं, जिनमें मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू और महिला प्रधान भूमिका में प्रीति मुकुंदन शामिल हैं। उनके साथ अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, मुकेश ऋषि और काजल अग्रवाल जैसे मशहूर सितारे भी हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल दुनिया भर में रिलीज़ होगी।  

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक

मुंबई, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलेब्रिटी मास्टरशेफ पर दिल्ली बनाम मुंबई चाट पर सेलेब्स के बीच नोकझोंक होने वाला है। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में धमाकेदार हफ्ते के लिए मंच सज चुका है, जहां मशहूर शेफ कुनाल कपूर के साथ शेफ रणवीर बरार और एंटरटेनमेंट क्वीन फराह खान भी शामिल होंगी। दिल्ली और मुंबई की चाट को लेकर हमेशा से बहस होती रही है, और अब यह दोस्ताना लड़ाई सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के किचन तक पहुंच चुकी है। सेट पर चाट को लेकर जमकर बहस हो रही है, जहां हर कोई अपने पसंदीदा शहर की चाट के पक्ष में खड़ा है। शेफ कुनाल कपूर का दावा है कि दिल्ली की चाट बेस्ट है! इस पर उषा ताई तुरंत चुनौती देती हैं और कहती हैं, मुंबई की चाट जैसी कहीं नहीं मिलती।गौरव खन्ना भी शेफ कुनाल का समर्थन करते हुए मुस्कुराते हुए कहते हैं, दिल्ली की चाट ही सबसे स्वादिष्ट है! और उषा ताई की टांग खींचते हुए यह भी कहते हैं, उषा ताई को असली चाट का स्वाद ही नहीं पता!” फैसल शेख भी अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहते हैं, मुंबई की चाट ने सबकी वाट लगा दी! जैसे-जैसे दिल्ली स्पाइस चैलेंज आगे बढ़ता है, सेलेब्स के वन-लाइनर्स और मज़ेदार तकरार से किचन का माहौल और भी चटपटा हो जाता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रतियोगी दिल्ली स्पाइस चैलेंज में अपनी खास चाट बनाकर कैसे स्वाद का जादू बिखेरते हैं। क्या उनका स्वाद भी उतना ही दमदार होगा जितनी उनकी बातें1 सेलेब्रिटी मास्टरशेफ , सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होता है।  

‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित हुये कार्तिक आर्यन

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में मुरलीकांत पेटकर के दमदार किरदार के लिए ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। मुरलीकांत पेटकर के रोल के जरिए कार्तिक ने महाराष्ट्र के इस अनदेखे हीरो की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा, जिन्होंने भारत के लिए पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था। कार्तिक की इस भूमिका के प्रति समर्पण, ट्रांसफॉर्मेशन और मेहनत ने न सिर्फ पेटकर की मजबूती और जज्बे को शानदार तरीके से पेश किया, बल्कि उनकी शानदार कहानी को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया। इस अवॉर्ड के साथ कार्तिक ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। मैं भले ही ग्वालियर से हूं, लेकिन मुंबई मेरी कर्मभूमि है।इस शहर ने मुझे मेरा नाम, शोहरत, घर और आज जो कुछ भी है, सबकुछ दिया है। बचपन से मेरा सपना था कि मैं एक्टर बनूं और मुंबई आऊं, और यही फैसला मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। जैसे भगवद गीता में कहा गया है कि इंसान को सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ जैसे अवॉर्ड्स इस विश्वास की पुष्टि करते हैं, और मैं आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने काम में जुटा रहूंगा।  

अब 25 सितारों के खिलाफ ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में केस दर्ज

हैदराबाद पुष्पा मूवी के स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ पिछले दिनों आंध्र प्रदेश सरकार ने केस दर्ज किया था। पुष्पा फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के बाद यह मामला दर्ज हुआ था। अब कांग्रेस की रेवंत रेड्डी सरकार और साउथ सिनेमा के स्टार्स फिर से आमने-सामने हैं। इस बार कुल 25 सितारों के खिलाफ ऑनलाइन बेटिंग ऐप का प्रचार करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। इन सितारों में राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और मंचु लक्ष्मी शामिल हैं। यह केस कारोबारी फणीन्द्र शर्मा की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है। पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें निधि अग्रवाल, परणीता, अनन्या नागल्ला, हनुमंत, श्रीमुखि, सनी यादव, हर्षा साई और विष्णु प्रिया आदि शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले ऐप का प्रमोशन सोशल मीडिया ऐड के माध्यम से किया गया है। इसके लिए सिलेब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स की मदद ली गई है। एफआईआर में लिखा गया है, ‘करोड़ों रुपये का खेल इन अवैध प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हुआ है। इसके कई परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं। इनमें लोअर मिडल क्लास के लोग शामिल हैं।’ शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सट्टाबाजी वाले ऐप का बड़े पैमाने पर लोगों ने इस्तेमाल किया है और अपनी मेहनत से की गई कमाई को गंवा दिया। शर्मा का कहना है कि वह भी सट्टा खेलने के आदि हो गए थखे, लेकिन परिवार की ओर से चेतावनी देने के बाद पीछे हटे। ‘सिलेब्रिटीज ने मोटा पैकेज लेकर सट्टा ऐप का प्रचार किया’ शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसे ऐप का प्रचार सिलेब्रिटी मोटी पेमेंट लेकर कर रही हैं। इससे लोग प्रभावित होते हैं और वे सट्टा की लत में फंस जाते हैं। खासतौर पर ऐसे लोग इन मुसीबतों में फंसते हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है। लेकिन इन ऐप्स के जरिए सट्टा खेलने के चक्कर में उनके पास पहले से जमा रकम भी डूब गई। एफआईआर में कहा गया है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को सट्टा खेलने के लिए प्रेरित किया गया। ये लोग धीरे-धीरे आदि हो जाते हैं और अकसर अपना पैसा डुबाते रहते हैं। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में और आईटी ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले से तेलुगु सिनेमा में एक बार फिर से हलचल मच सकती है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी भी मुद्दा बनी थी और देश भर में उसकी चर्चा हुई थी। अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस में घिरे थे रेवंत रेड्डी कांग्रेस के विपक्षियों का कहना था कि सरकार सिने हस्तियों को प्रताड़ित कर रही है। इससे राज्य में सिनेमा इंडस्ट्री पर बुरा असर होगा। यही नहीं दबाव में आकर सीएम रेवंत रेड्डी को फिल्मी सितारों और मूवी मेकर्स से मिलना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार फिल्म इंडस्ट्री के साथ खड़ी है। लेकिन हम कानून-व्यवस्था के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे।

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना ने बेटे की तरह संभाल उषा ताई को

मुंबई ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ भारतीय दर्शकों के बीच सबसे फेमस रियलिटी शो में से एक है। फैंस इस बात की सराहना करते हैं कि कैसे कंटेस्टेंट्स शो में हमेशा चमक बनाए रखते हैं। अनुपमा में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना कुकिंग शो के सबसे फेमस लोगों में से एक हैं। वह लगभग हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं और उनके फॉलोअर्स उनके बारे में केवल पॉजिटिव बातें ही कहते हैं। उन्होंने लगातार सुधार दिखाया है और जजों से तारीफ बटोरी है। हाल ही के एक एपिसोड में, उषा नाडकर्णी के प्रति उनकी दया ने दर्शकों का दिल पिघला दिया। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सबसे हालिया एपिसोड में, कंटेस्टेंट्स को वन-पॉट चैलेंज दिया गया था। उन्हें केवल एक कुकिंग के बर्तन से एक डिश तैयार करनी थी। एक और चुनौती सामने आई जब सबको अपनी जगह बदलने को कहा गया। उषा नाडकर्णी और गौरव खन्ना को सीट बदलते देखा गया। हालांकि, उषा नाडकर्णी परेशान हो गईं और रोने लगीं। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है और जब उन्होंने गौरव खन्ना को देखा तो और परेशान हो गईं। हंगामे के बावजूद गौरव शांत रहे। निराश होने के बजाय, उन्होंने उषा नाडकर्णी को सांत्वना दी। उन्होंने उन्हें शांत किया। सुशांत से हुई तुलना सोशल मीडिया पर फैंस गौरव खन्ना के शांत व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं। कुछ को तो उन्हें देखकर सुशांत सिंह की भी याद आ गई है। एक कमेंट में कहा गया- केवल एक ही व्यक्ति जो इस अदला-बदली टास्क के बारे में शिकायत नहीं कर रहा था। वह समझता है कि यह शो का हिस्सा है। मुझे पसंद है कि वह हर टास्क को कितनी सहजता से करता है और कैसे वह उषा ताई को सांत्वना देता है। एक ने कहा- सुशांत और उषा ताई की याद आ गई। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के कंटेस्टेंट्स रेस में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने के लिए रेस जारी है। दीपिका कक्कड़ ने चोट लगने की वजह से शो छोड़ने की घोषणा की है। गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख, अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी अब विनर बनने के लिए होड़ में हैं।

केविन हार्ट ने बिना बॉक्स ऑफिस हिट के कमाए 7,00,95,33,830 रुपये

लॉस एंजिल्स इस महीने की शुरुआत में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर्स की एनुअल लिस्ट जारी की। इसमें ड्वेन जॉनसन पहले नंबर पर थे। रेसलर से एक्टर बने ड्वेन के लिए ये दो साल बड़ी रिलीज ‘मोआना 2’ और ‘रेड वन’ के साथ शानदार रहा, लेकिन इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कॉमेडियन भी शामिल हैं, जिनका नाम केविन हार्ट है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने टॉम क्रूज से ह्यू जैकमैन जैसे सितारों को इस मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। केविन हार्ट ने साल 2024 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले कॉमेडियन के रूप में $81 मिलियन की नेट कमाई (7,00,95,33,830 भारतीय रुपये) की। सभी एक्टर्स की लिस्ट में केविन हार्ट सिर्फ ड्वेन जॉनसन ($88 मिलियन) और रयान रेनॉल्ड्स ($83 मिलियन) से पीछे तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, चौथे नंबर पर कॉमेडियन जेरी सीनफील्ड थे, जिन्होंने 60 मिलियन डॉलर कमाए। टॉम क्रूज से ब्रैड पिट तक को छोड़ा पीछे केविन हार्ट के लिए पिछला साल आर्थिक रूप से बहुत सक्सेसफुल रहा। उन्होंने हॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार्स जैसे टॉम क्रूज ($15 मिलियन), ह्यू जैकमैन ($50 मिलियन), ब्रैड पिट ($32 मिलियन) और जॉर्ज क्लूनी ($31 मिलियन) से भी ज्यादा पैसा कमाया। केविन हार्ट ने अरबों रुपए कैसे कमाए? केविन ने अलग-अलग फिल्मों की सक्सेस से इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। इसकी शुरुआत Borderlands की थिएटर रिलीज से हुई। फिर नेटफ्लिक्स पर ‘लिफ्ट’ आई। अमेजन प्राइम वीडियो पर Die Hart 2: Die Harter, इसका तीसरा सीजन, ‘फाइट नाइट’ सीरीज, नेटफ्लक्स पर ‘द रोस्ट ऑफ टॉम ब्रैडी’ और वीकली पॉडकास्ट ‘गोल्ड माइंड्स’ व 90 स्टैंड-अप कॉमेडी शो। कॉमेडियन ने एंटरटेनमेंट के काम से 81 मिलियन डॉलर की कमाई के अलावा विज्ञापनों से भी कमाई की है।

एक्ट्रेस धनश्री वर्मा का तलाक के बाद नया गाना वायरल

मुंबई टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर-एक्ट्रेस धनश्री वर्मा का गुरुवार को आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। इस फैसले के बीच धनश्री ने अपना नया म्यूजिक वीडियो ‘देखा जी देखा मैंने’ जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे बाहर से खुशहाल दिख रही शादी बेवफाई और बुरे बर्ताव से भरी हुई है। इस गाने को लेकर नेटिजन्स रिएक्ट कर रहे हैं। धनश्री वर्मा के इस नए गाने का टाइटल, ‘देखा जी देखा मैंने, दिल का रोना देखा, गैरों के बिस्तर पे, अपनों का सोना देखा…।’ टी-सीरीज के इस गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। सिंगर ज्योति नूरन हैं। खुद धनश्री और उनके साथ ईश्वक सिंह नजर आए हैं। खबर लिखे जाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में धनश्री को पति ने दिया धोखा! इस गाने में दिखाया गया है कि धनश्री वर्मा का पति दूसरी महिला के साथ उसे धोखा देता है। हद तो तब हो जाती है, जब वो अपनी बीवी पर शक करता है और उसके सामने उसे थप्पड़ भी मारता है। एक दिन जब धनश्री अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ रंगे-हाथों पकड़ लेती हैं तो वो घर छोड़ने लगती हैं। इस पर उसका पति उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने की कोशिश करता है, लेकिन अगले ही पल उसके साथ मारपीट करने लगता है। अब धनश्री से बर्दाश्त नहीं होता है और वो अपना मंगलसूत्र अपने पति को देकर चली जाती है। यानी शादी तोड़ देती है। लेकिन पति दुखी होने की बजाय उल्टा हंसने लगता है। जैसे कि वो यही चाहता था। देखिए धनश्री वर्मा का नया गाना इस गाने ने लोगों का ध्यान खींचा, खास तौर पर इसकी टाइमिंग के कारण, क्योंकि इसे निर्माताओं ने धनश्री के युजवेंद्र से तलाक के फैसले के लिए अदालत पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही रिलीज किया था। फैंस ने दिया धनश्री का साथ धनश्री ने इस गाने से अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इसके अलावा यूट्यूब पर भी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। ज्यादातर लोग युजवेंद्र का सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘चलो स्ट्रॉन्ग वुमेन! कम से कम 5 करोड़ तो ले लिया।’ एक और ने लिखा, ‘4 करोड़ बैठे बैठे कमाने की निन्जा टेक्नीक कोई इनसे सीखे। वाह अच्छा बिजनेस खोल लिया।’ साल 2022 से रह रहे हैं अलग! धनश्री और युजवेंद्र ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, वे जून 2022 से अलग रह रहे थे। दूसरी तरफ युजवेंद्र का नाम आरजे मैहविश के साथ जोड़ा जा रहा है। दुबई में क्रिकेट स्टेडियम के अलावा उन्हें हाल ही में एक होटल में साथ देखा गया था। मैहविश ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘झूठ, लालच और फरेब से परे है… खुदा का शुक्रिया आज भी खड़े हैं।’

शानदार है ‘बदनाम’ का गाना ‘इंजेक्शन’ , सुनकर नाचने पर हो जाएंगे मजबूर : निक्की तंबोली

मुंबई,  ‘बिग बॉस 14’ की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री निक्की तंबोली हालिया रिलीज फिल्म ‘बदनाम’ के ‘इंजेक्शन लगा दो’ गाने के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने गाने की खूब तारीफ की और बताया कि यह एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर लोग नाचने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए निक्की ने कहा, “मैं पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने और ‘बदनाम’ का हिस्सा बनने को लेकर बेहद रोमांचित हूं!” उन्होंने कहा, “‘इंजेक्शन लगा दो मुझे’ एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर आप नाचने को मजबूर हो जाएंगे और मैं ऐसी शानदार टीम के साथ काम करने के अवसर के लिए बेहद आभारी हूं।” ‘इंजेक्शन लगा दो मुझे’ गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। रोमांटिक ड्रामा ‘बदनाम’ फरवरी में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता जय रंधावा, जैस्मिन भसीन और मुकेश ऋषि मुख्य भूमिकाओं में हैं। निक्की तंबोली के करियर की बात करें तो उन्होंने एक मॉडल के तौर पर शुरुआत की थी। साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगू हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चिकाती गडिलो चिताकोटुडु’ से अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह तमिल एक्शन-हॉरर फिल्म ‘कंचना 3’ में नजर आईं, जिसमें उनके किरदार का नाम ‘दिव्या’ है। उनकी तीसरी फिल्म तेलुगू में ‘थिप्पारा मीसम’ थी। निक्की ने 2020 में सलमान खान के हिंदी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में भी भाग लिया, जहां वह तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद वह साल 2021 में रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रियलिटी शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में दिखाई दीं, जिसे दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में फिल्माया गया था। शो में तंबोली 10वें स्थान पर रहीं। रियलिटी शो के अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। निक्की साल 2022 में गेम शो ‘द खतरा-खतरा’ में देखी गईं, जिसे कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने होस्ट किया था। निक्की, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हिंदी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ के ‘कॉकटेल’ गाने में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह साल 2024 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ मराठी सीजन 5 में दिखाई दीं, जहां उनकी मुलाकात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरबाज पटेल से हुई। दोनों खास दोस्त हैं। दोनों के बीच एक करीबी रिश्ता बन गया। तंबोली वर्तमान में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ एक कुकिंग-आधारित रियलिटी शो है। इस शो में निक्की के साथ तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया समेत अन्य हस्तियां भी शामिल हैं।    

करण टैकर ने स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के लिए डबिंग शुरू की

मुंबई,  अभिनेता करण टैकर ने आधिकारिक तौर पर थ्रिलर सीरीज स्पेशल ऑप्स के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन के लिए डबिंग शुरू कर दी है। करण टैकर ने ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने डबिंग सेशन की एक झलक साझा की, जो प्रशंसित जासूसी थ्रिलर में उनकी वापसी का संकेत देता है। फिल्मकार नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स के प्रदर्शन के पांच साल पूरे हो गये हैं,जिसने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा और खुद को हॉटस्टार पर सबसे बड़े शो में से एक के रूप में स्थापित किया। खुफिया अधिकारी फारूक अली की भूमिका निभाने वाले करण टैकर को उनके अभिनय के लिए व्यापक रूप से सराहा गया। शो के पांच साल पूरे होने के जश्न के साथ, स्पेशल ऑप्स सीजन 2 के बारे में चर्चा बढ़ती जा रही है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet