LATEST NEWS

बेंगलुरु: रन्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित

बेंगलुरु दुबई से सोना तस्करी कर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं कन्नड़ अभिनेत्री रन्या राव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया.  रन्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित।अदालत में सुनवाई के दौरान रन्या ने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और गाली देने का आरोप लगाया. इस दौरान वह कोर्ट में रो पड़ीं. जबकि अधिकारियों ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा कि एक्ट्रेस जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं. हाई-प्रोफाइल सोना तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध की स्पेशल कोर्ट ने अभिनेत्री को पेश किया गया था, जहां से उन्हें (रन्या) को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट में रो पड़ीं रन्या पेशी के दौरान अदालत ने रन्या से कई सवाल पूछे. अदालत ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ा? तो एक्ट्रेस कोर्ट में ही रो पड़ीं और उन्होंने डीआरआई  अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. इसके बाद कोर्ट ने रन्या से पूछा कि क्या आपको मेडिकल उपचार मिला है? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कांपती आवाज़ में दावा किया कि उसे मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. ‘मुझे धमकाते हैं…’ रन्या ने कहा, ‘अगर मैं जवाब नहीं देती तो वे मुझे धमकाते हैं. कहते हैं, ‘तुम्हें पता है कि अगर तुम नहीं बोलोगी तो क्या होगा.’ जज ने आगे सवाल किया कि बस इस सवाल का जवाब दें- क्या उन्होंने आपको चिकित्सा उपचार दिया या थर्ड-डिग्री पूछताछ की?. रान्या ने जवाब दिया, ‘उन्होंने मुझे मारा नहीं, लेकिन उन्होंने मुझे बुरी तरह से गाली दी. इससे मुझे बहुत मानसिक परेशानी हुई है.’ अभिनेत्री के जवाब में जज ने पूछा कि तुम्हें अपने वकील से बात करने के लिए 30 मिनट दिए गए थे. तुमने उन्हें क्यों नहीं बताया? उन्होंने इस बारे में याचिका क्यों नहीं दायर की? DRI ने आरोपों को किया खारिज वहीं, अदालत में एक्ट्रेस की पेशी के दौरान डीआरआई के छह से ज्यादा अधिकारी मौजूद थे. उन्होंने रन्या के दावे को खारिज करते हुए रन्या पर सवालों के जवाब ना देना और जांच में सहयोग ना करने का आरोप लगाया है. अदालती कार्यवाही के दौरान, जांच अधिकारी (आईओ) ने न्यायाधीश को सूचित किया कि रन्या को डीआरआई अधिकारियों द्वारा किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया गया है. ‘हमने पूरी जांच की रिकॉर्ड’ अधिकारी ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान वह किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करती है. जब भी हम पूछते हैं, वह चुप रहती है. हमने पूरी जांच रिकॉर्ड कर ली है.’ आईओ ने आगे आरोप लगाया, ‘यहां तक कि जब उसे सबूत दिखाए गए और विशिष्ट सवाल पूछे गए, तब भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. उसके वकीलों ने उसे अदालत में प्रवेश करते ही निर्देश दिया कि उसे क्या कहना है.’ इसके बाद न्यायाधीश ने रन्या की कानूनी टीम से उसके बयानों को प्रभावित करने में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की. DRI ने 4 मार्च को किया गिरफ्तार आपको बता दें कि रन्या राव को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 4 मार्च 2025 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था. वह दुबई से 14.8 किलोग्राम सोना तस्करी कर लाने की कोशिश कर रही थीं. इस सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है.    

‘मैंने 18 करोड़ में फिल्म स्टार को बेच दी अपनी वर्जिनिटी’, लड़की का सनसनीखेज दावा

मैनचेस्टर 22 साल की एक छात्रा ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया है. इसके लिए उसने एक एस्कॉर्ट्स से संपर्क किया और उसे अपनी वर्जिनिटी बेचने के बारे में बताया. साथ ही कहा कि संभावित खरीदारों से उसको मिलवाया जाए. उससे भी हैरानी की बात यह है कि उसकी वर्जिनिटी के खरीदारों की लाइन लग गई, आखिर में बोली लगाने पड़ी और एक हॉलीवुड एक्टर ने सबसे बड़ी बोली लगाई. किस-किसने लगाई बोली मैनचेस्टर की रहने वाली लौरा ने दिसंबर 2023 में अपनी वर्जिनिटी बेचने का फैसला किया था. कुछ महीनों बाद उसकी वर्जिनिटी के लिए बोली लगाई गई, जिसमें एक ‘बहुत प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्टर” ने सबसे ज्यादा रकम (1.7 मिलियन पाउंड यानी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा)  देकर यह डील अपने नाम कर ली. इस नीलामी में एक लंदन के राजनेता और दुबई के एक व्यवसायी ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन आखिर में हॉलीवुड अभिनेता ने सबसे ऊंची बोली लगाकर जीत हासिल की. मुझे कोई पछतावा नहीं है बोली लगने के बाद एस्कॉर्ट के साथ मिलकर एक तारीख तय की गई, जिस तारीख पर यह 22 साल की लड़की लंदन के एक फाइव-स्टार होटल में अभिनेता से मिलने गई. लौरा का कहना है कि इस फैसले को लेकर उन्हें किसी तरह की झिझक या घबराहट नहीं थी, बल्कि वो इसे लेकर बहुत उत्साहित थी. यहां तक कि एक साल बाद भी वो अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट है और किसी भी तरह का पछतावा महसूस नहीं कर रही.

मुख्यमंत्री मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को विधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने सौंपा प्रयागराज से लाया गंगा जल का कलश

MLA Dr. Abhilash Pandey handed over the urn of Ganga water brought from Prayagraj to Chief Minister Mohan Yadav and Assembly Speaker Narendra Singh Tomar भोपाल। आज मध्यप्रदेश विधानसभा के पहले दिन जबलपुर उत्तरमध्य के विधायक डॉ.अभिलाष पाण्डेय प्रयागराज महाकुंभ के संगम तट से लाए गए माँ गंगा के पावन जल का कलश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी को प्रदान किया। इस पुण्य कार्य ने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम दिवस को आध्यात्मिक बना दिया।इसके साथ ही डॉ अभिलाष पांडे ने विधानसभा में अन्य सभी मंत्री ,विधायक एवं विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मां गंगा का पवित्र गंगाजल प्रदान किया। गौरतलब है कि जबलपुर उत्तर मध्य विधायक डॉ अभिलाष पांडेय पिछले सात दिनों से अपनी विधानसभा मैं प्रयागराज महाकुंभ से लाया गंगा जल वितरण कर रहे है विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र उत्तर मध्य विधानसभा जबलपुर मैं कुष्ठ रोगी आश्रम, वृद्ध आश्रम,अनाथ आश्रम ,केंद्रीय जेल ,हॉस्पिटल सहित लगभग पचास हज़ार घर तक गंगा जल स्वयं ने वितरण किया।विधानसभा के पहले दिन गंगाजल का वितरण एक शुभ और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक साबित होगा। सांस्कृतिक महत्व का यह अनुकरणीय कार्य मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को दर्शाता है साथ ही युवा विधायक की सनातन परम्परा , संस्कृति,संस्कार एवं गंगा मैया के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि आज से शुरू होने वाला विधानसभा का सत्र प्रदेश के सुख, शांति ,समृद्धि और विकास के लिए नए आयाम स्थापित करे ऐसी मां गंगा से प्रार्थना करता हूं और सभी सुखी और निरोगी रहें इसलिए मां गंगा के आशीर्वाद स्वरूप गंगाजल को लेकर आया हूं कुंभ के समय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश में सेवा,सत्कार और आतिथ्य के भाव के साथ सभी कुंभ जाने वालों का स्वागत किया है उसके लिए भी मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन और आभार करता हूं।

अभिनेत्री रान्या राव जांघ पर चिपकाकर दुबई से ले आईं 14 किलो सोना, पुलिस को ऐसे देती थीं चकमा

बेंगलुरु कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले की जांच में नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि वह अपने शरीर पर 10 किलो से ज्यादा सोना चिपकाकर भारत लेकर आई थीं। गुरुवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। DRI यानी राजस्व खुफिया निदेशालय ने अदालत में इस मामले का राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होने का जिक्र किया है और राव की हिरासत की मांग की थी। आ गया पहला बयान खबर है कि राव की तरफ से अधिकारियों को बताया गया है कि उनके पास कुल 17 सोने की छड़ें मिली थीं। इसके अलावा उन्होंने दुबई के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका, मिडिल ईस्ट के देशों की भी यात्रा की थी। कहा जा रहा था कि वह हर ट्रिप से करीब 12 लाख रुपये कमाती थीं। हालांकि, उनकी आय को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।  उन्होंने कहा, ‘मैंने यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट, दुबई की यात्रा की है। मैं बताना चाहती हूं कि मैं अभी थक गई हूं, क्योंकि मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला है।’ उन्होंने एजेंसी के साथ सहयोग करने का भी वादा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राव ने DRI को बताया, ‘मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं फिर बताना चाहती हूं कि मैं जारी जांच में पूरा सहयोग करूंगी और जब भी बुलाया जाएगा, पेश हो जाऊंगी। इस बयान को रिकॉर्ड करते समय धार्मिक भावनाओं को किसी तरह की चोट नहीं पहुंचाई गई है। मुझे समय-समय पर भोजन और पानी दिया गया, लेकिन मैं नहीं खाने फैसला किया, क्योंकि मुझे भूख नहीं लक रही थी और मैं पानी पी रही थी…।’ जांघ पर चिपकाकर लाईं सोना पहले कहा जा रहा था कि राव जैकेट के जरिए सोने की खेप लेकर आई थीं। वहीं, DRI ने संकेत दिए हैं कि अभिनेत्री के शारीरिक जांच के दौरान सोना होने का पता चला था। एजेंसी ने कहा था, ‘जांच में उनके शरीर पर 14.2 किलो सोना चालाकी से छिपाने का पता चला था।’ राव 3 मार्च को दुबई से लौटी थीं। त्रों के हवाले से बताया गया है कि 31 वर्षीय एक्ट्रेस कथित तौर पर अपनी जांघों पर टेप और बेंडेज की मदद से सोने की 14 छड़ें चिपकाकर लाई थीं, ताकि कस्टम अधिकारियों को इसका पता न चले। उन्होंने कहा कि राव ने कथित तौर पर 1-1 किलो के 14 सोने के बार अपनी जांघों पर टेप और बेंडेज की मदद से चिपका लिए थे और उन्हें छिपाने के लिए पेंट पहना था। ऐसे देती थीं पुलिस को चकमा खबरें हैं कि राव कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने के बाद भारत वापस आने पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर VIP चैनल का सहारा लेती थीं। उस दौरान एक प्रोटोकॉल अधिकारी बगैर गहन जांच के उनका बाहर निकलना सुनिश्चित करता था। कथित तौर पर वह कई बार पुलिस एस्कॉर्ट की मदद से एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चैक से बचीं। सोमवार को भी उन्होंने एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ इसी तरह की कोशिश की थी। हालांकि, तब DRI ने उन्हें सोने के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नागवारा स्थित DRI कार्यालय ले जाया गया और पूछताछ की गई। कितने करोड़ का खेल राव के पास केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिले 14.2 किलो सोने की अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई के बाद राव के घर पर भी अधिकारियों ने दबिश दी थी। तलाशी के दौरान 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।

मास्टरशेफ के विनर बने गौरव खन्ना, TV की बहुओं को पीछे छोड़कर बने कुकिंग के ‘King’!

टीवी के रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले एपिसोड जल्दी टेलीकास्ट होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन चुके हैं। शो टेलीकास्ट होने के बाद सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाएगी। टॉप 5 में तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैसल शेख ने जगह बना ली थी। अब खबर यह है कि गौरव खन्ना ने शो का टाइटल और प्राइज मनी दोनों अपने नाम कर ली है। टीवी सीरियल अनुपम में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ नाम के टीवी रियलिटी शो में हिस्सा लिया था शो के शुरुआत में वह काफी स्ट्रगल करते हुए और कंपटीशन में अपनी जगह बनाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन अब वह विनर बन गए हैं ऐसा कहा जा रहा है। इंडिया फोरम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं। गौरव खन्ना के काम की अगर बात करें तो अनुपम नाम की टीवी सीरियल में वह अनुज कपाड़िया के किरदार में नजर आए, लेकिन उनके शो छोड़ने के बाद अनुपमा की टीआरपी डगमगा गई थी। इसी बात से उनकी शोहरत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है और शायद यही कारण है कि उनके लिए जबरदस्त वोट किए गए होंगे और जज को उनका प्रदर्शन पसंद आया होगा। गौरव खन्ना ने सच में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब अपने नाम कर लिया है या नहीं इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है, ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही होगी। लेकिन यह कहा जा सकता है कि गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर लोग अभी से बधाई दे रहे हैं। गौरव खन्ना के प्रदर्शन की अगर बात करें तो उन्होंने शो में जज के तौर पर मौजूद रणवीर बरार का दिल जीत लिया था। गौरव खन्ना ने शो के दौरान रणवीर बरार की सिग्नेचर डिश को सबसे बेहतरीन तरीके से कॉपी करके दिखाया था और इसी वजह से वह उनसे बेहद इंप्रेस हुए थे।

एमपी विधानसभा का बजट सत्र, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP Budget 2025 live updates :मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। सबसे पहले सदन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अभिभाषण हुआ। 12 मार्च का मध्य प्रदेश सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। 24 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी। वहीं, इस बार कांग्रेस सदन में जमकर हंगामा करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत आज विधानसभा के पहले दिन किसान कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करके कर दी है। देखें सत्र के पहले दिन के पल-पल का अपडेट..। MP Budget 2025 live updates : कांग्रेस के विधानसभा घेराव के मुद्दें MP Budget 2025 live updates : राज्यपाल का अभिभाषण मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित है। किसानों को सस्ती दरों पर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें मात्र 5 रुपए में स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं के समग्र सामाजिक विकास और महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उन्नति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। MP Budget 2025 live updates : सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने सिर पर काली टोपी लगाकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथ में एक तख्ती भी थी, जिसपर लिखा है ‘विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई जाए’। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि, सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बचना चाहती है। इसलिए सदन की कार्यवाही इतनी कम अवधि की रखी गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से लिखित मांग कर चुके हैं। इसपर उन्हें आश्वासन तो दिया गया, पर अबतक सदन की कार्यवाही की अवधि नहीं बढ़ाई गई। यही कारण है कि हमें कार्यवाही में शामिल होने के बजाए, बाहर विरोध करना पड़ रहा है।

‘सिकंदर’ के निर्देशक ए आर मुरुगादॉस ने कहा, सलमान खान की यह फिल्म रीमेक नहीं, ओरिजनल है

मुंबई, निर्देशक एआर मुरुगादॉस अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अगली फिल्म “सिकंदर” के साथ तैयार हैं। फिल्म निर्माता ने कहा है कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म कोई रीमेक नहीं है। बल्कि ओरिजिनल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि फिल्म की पूरी कहानी ओरिजिनल है। सिकंदर के हर दृश्य और हर फ्रेम को प्रामाणिकता के साथ डिजाइन किया गया है। फिल्म की कहानी एकदम ताजा अनुभव प्रदान करती है। यह किसी मौजूदा फिल्म का रीमेक या रूपांतरण नहीं है। फिल्म की मौलिकता का एक अनिवार्य हिस्सा इसका शानदार बैकग्राउंड स्कोर है, जिसे बेहद ही प्रतिभाशाली संतोष नारायणन ने तैयार किया है। हाल ही में, फराह खान, जो फिल्म “सिकंदर” की कोरियोग्राफर हैं, उन्होंने लंबे अंतराल के बाद सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया। फराह ने साझा किया, “मैं सलमान और साजिद नाडियाडवाला दोनों के साथ बहुत लंबे समय से जुड़ी हुई हूं। एक बचपन का दोस्त है और दूसरा भाई है। मैंने उन दोनों के साथ बहुत सारे गाने किए हैं, और जोहरा जबीन करना वाकई खास था। मुझे यकीन है कि गाना हिट होगा, और इतने लंबे समय के बाद सलमान को कोरियोग्राफ करना भी बहुत मजेदार था। रश्मिका के साथ पहली बार काम करना वाकई खुशी की बात थी। उनके साथ काम करना बहुत आसान था।” ‘सिकंदर’ सलमान की एक साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। उन्हें आखिरी बार 2023 की एक्शन एंटरटेनर ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। सलमान और रश्मिका की मुख्य जोड़ी वाली इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फिल्म में सलमान और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर एक साथ काम कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “किक” में साथ काम किया था। ‘सिकंदर’ 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

मालदीव में छुट्टियां मनाते कैमरे में कैद हुए रकुल और जैकी, दिखाई झलक

मुंबई, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने पति, निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए, जिसमें वह बेहद रोमांटिक नजर आईं। रकुल ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। वीडियो में रकुल, जैकी से पूछती हैं, “सनसेट पसंद है?” जैकी रकुल की ओर देखते हैं और जवाब देते हैं, “बहुत प्यारा है।” अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और फिल्म, पर्सनल लाइफ से जुड़े पोस्ट प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले रकुल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि पति जैकी भगनानी ने उन्हें गुलाबी लिली का गुच्छा भेंट किया, जिसे पाकर वह बेहद खुश हैं। अभिनेत्री ने प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया, जिसमें वह गुलाबी लिली थामे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती नजर आईं। तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “जब पति फूल लेकर आते हैं। जैकी भगनानी, आई लव यू।” पिछले साल शादी के बंधन में बंधे रकुल और जैकी ने वैवाहिक जीवन के एक साल पूरे होने का 21 फरवरी को जश्न मनाया। शादी की पहली सालगिरह मनाते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें उन्होंने साथ बिताए अपने अनमोल पलों को कैद किया। क्लिप में रकुल और जैकी के साथ बिताए समय की मनमोहक झलकियां भी दिखाई दी। रकुल और जैकी कोविड लॉकडाउन के दौरान करीब आए थे। कई मौकों पर हुई मुलाकात के बाद उनका रिश्ते और भी मजबूत हुआ। साल 2021 में रकुल के जन्मदिन के मौके पर जोड़े ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी, 2024 को गोवा में शादी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत अपनी हालिया रिलीज ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आईं। रकुल जल्द ही ‘दे दे प्यार दे 2’ में अपने ‘आयशा खुराना’ की अपनी भूमिका को दोहराती नजर आएंगी। वहीं, अजय देवगन एक बार फिर ‘आशीष मेहरा’ की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता आर माधवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में रकुल प्रीत सिंह, अजय देवगन, आर माधवन के साथ जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार फिल्म में तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज भी कैमियो करते नजर आएंगे। ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज होगी।  

श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए आइफा डिजिटल अवार्ड्स में जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

जयपुर, श्रेया चौधरी ने बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए आइफा डिजिटल अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 में उनके दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया, और आइफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) वेब सीरीज़ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया! श्रेया चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं इस पहचान के लिए बेहद आभारी और विनम्र महसूस कर रही हूं। इससे मुझे और भी अच्छे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जिससे मैं इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकूं। ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। संगीत, भावनाओं और कहानी को खूबसूरती से जोड़ने वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। ‘तमन्ना’ के किरदार से मेरा एक गहरा जुड़ाव है और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मैं इस शो के निर्माताओं अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी और साहिरा नायर का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। यह अवॉर्ड मेरे मेहनत और समर्पण की बहुत बड़ी पुष्टि है। मैंने हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेरे लिए अभिनय केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और शुद्ध जुड़ाव है, और मैं चाहती हूं कि मैं इस कला में और निखरती रहूं। यह श्रेया चौधरी का “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2 के लिए दूसरा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है। उनकी शानदार अदाकारी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हाल ही में, श्रेया चौधरी ने बोमन ईरानी निर्देशित फिल्म द मेहता बॉयज़ में अविनाश तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर की, और उनके अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिली।  

कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा की

मुंबई,  कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भोपाल के भोजपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। ‘फिरंगी’ एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी धार्मिक यात्रा की एक क्लिप शेयर की। वीडियो में कपिल शर्मा अपने फैंस का अभिवादन करते और मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला की प्रशंसा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजा भोज द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “भोजपुर शिव मंदिर भोपाल से आशीर्वाद भेज रहा हूं, जिसे राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था, यह वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। अगर आप भोपाल में हैं, तो ज़रूर जाएं…हर हर महादेव।” कपिल शर्मा फिलहाल अपनी 2015 की फिल्म “किस किसको प्यार करूं” के दूसरी पार्ट में व्यस्त हैं। सीक्वल इस साल जनवरी में फ्लोर पर आया था। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी इस प्रोजेक्ट का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिग्गज जोड़ी अब्बास-मस्तान फिर से साथ नजर आएंगे, जिन्होंने पहले पार्ट का निर्देशन किया था। एक्टर मनजोत सिंह, जिन्हें “फुकरे”, “ओए लकी! लकी ओए!”, “ड्रीम गर्ल” और “वाइल्ड वाइल्ड पंजाब” जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस निमृत कौर भी इस ड्रामा की कास्ट में शामिल हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री निमृत कौर भी कथित तौर पर “किस किसको प्यार करूं 2” की कास्ट में शामिल होने के लिए बातचीत कर रही हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि निमृत को सीक्वल का हिस्सा बनाने के बारे में चर्चा चल रही है। एक अंदरूनी सूत्र ने खुलासा किया, “किस किसको प्यार करूं 2 की कास्ट में निमृत कौर अहलूवालिया के शामिल होने के बारे में चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उनका नाम निश्चित रूप से एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आया है। उनकी लोकप्रियता और आकर्षण को देखते हुए, वह फिल्म की कास्ट में एक बेहतरीन जोड़ी होंगी।”  

विक्की कौशल की फिल्म छावा 500 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में 508 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।फिल्म ‘छावा’ में संभाजी के जीवन की कहानी दिखाई गई है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए मुगलों से लोहा लिया था। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है।इसके बाद भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ‘छावा’ लोगों के दिलों को छू गई है। सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक अब भी पहुंच रहे हैं। चौथे हफ्ते में भी ‘छावा’ का तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज के 23वें दिन 500 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शानदार ओपनिंग से की थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म छावा ने दूसरे सप्ताह में भी भारतीय बाजार में 180.25 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की। फिल्म छावा ने तीसरे सप्ताह 84.05 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 22वें दिन 8.75 करोड़ और 23 वें दिन 16.5 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तरह छावा ने 23 दिनों में भारतीय बाजार में 508.8करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है।  

आईफा अवॉर्ड्स: अमर सिंह चमकीला को मिला बेस्ट फिल्म का आईफा अवॉर्ड

जयपुर, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉड्‌र्स समारोह की शुरुआत जयपुर में शनिवार से हुई। 2 दिन चलने वाले इस समारोह में सीतापुरा स्थित एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में पहले दिन 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड दिए गए। इसमें चमकीला को डिजिटल कैटेगरी की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। शनिवार देर रात तक चले कार्यक्रम में स्टेज पर अभिनेता-अभिनेत्री ने जमकर मस्ती की। अभिषेक और विजय वर्मा के बीच स्टेज पर होस्टिंग को लेकर तकरार हुई। इसमें अपारशक्ति भी शामिल हुए। आखिर में तीनों ने मिलकर होस्टिंग की। आईफा सेरेमनी के दौरान स्टेज पर बॉक्सिंग रिंग बनाई गई। इस रिंग में एक्टर अभिषेक बनर्जी और विजय वर्मा उतरे। दोनों ने फिल्मों और ओटीटी को लेकर बॉक्सिंग की। वहीं नोरा फतेही के साथ जयपुर के 2 युवा कलाकारों में डांस किया। आईफा डिजिटल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार अमर सिंह चमकीला को मिला। चमकीला फिल्म के लिए ही इम्तियाज अली को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया। परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल फीमेल कैटेगरी में कृति सेनन को फिल्म दो पत्ती के लिए दिया गया। वहीं परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल मेल कैटेगरी का अवॉर्ड विक्रांत मैसी को सेक्टर 36 के लिए मिला। फिल्म बर्लिन में निभाए अपने किरदार के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अनुप्रिया गोयनका को मिला। वहीं सेक्टर 36 के लिए परफॉर्मेंस इन सपोर्टिंग रोल (मेल) दीपक डोबरियाल को दिया गया। बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल का अवॉर्ड कनिका ढिल्लन को दो पत्ती के लिए दिया गया।  

जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता कुछ दिन पहले हुई मृत्यु, अब जाकर हुआ खुलासा कैसे हुई थी कपल की मौत

लॉस एंजिल्स ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड स्टार जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता कुछ दिन पहले अपने घर पर मृत पाए गए थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस तुरंत ही इस मामले की जांच में जुट गई थी। तब तक कपल की मौत के कारणों को पता नहीं चल सका था। लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि जीन हैकमैन की मौत हार्ट डिजीज के कारण हुई। यही नहीं, मरने से पहले वह एक हफ्ते तक पत्नी बैट्सी हैकमेन की लाश के साथ रहे। ‘सेंटा फी’ के लोकल मीडिया के अनुसार, मेडिकल एग्जामिनर ने बताया कि पत्नी बैटसी के हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम से मौत के बाद जीन हैकमैन एक हफ्ते तक जीवित रहे। यह सिंड्रोम चूहों द्वारा फैलाया जाता है। रुटीन चेकअप के दौरान जीन हैकमैन, उनकी पत्नी और पालतू कुत्ता 26 फरवरी को मैक्सिको स्थित अपने घर में अलग-अलग कमरों में मृत पाए गए। एडवांस्ड अल्जाइमर्स और दिल की बीमारी बनी मौत की वजह रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल एग्जामिनर ने यह भी बताया कि जीन हैकमैन अल्जाइमर्स की एडवांस्ड स्टेज से जूझ रहे थे, और हो सकता है कि इस कारण उन्हें पत्नी की मौत का पता न चला हो। 95 वर्षीय जीन हैकमैन के निधन की वजह सिर्फ हार्ट डिजीज ही नहीं, बल्कि अल्जाइमर्स भी रहा। जीन हैकमैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या? वहीं, जीन हैकमैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई कि एक्टर को एडवांस्ड अल्जाइमर्स था। अधिकारियों के मुताबिक, इसी वजह से एक्टर इस बात से अनजान रहे होंगे कि उनकी पत्नी की hantavirus pulmonary syndrome से मौत हो चुकी है, जो चूहों के जरिए फैलती है। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के एक हफ्ते बाद तक जीन हैकमैन घर में उनकी लाश के साथ रहे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जीन हैकमैन के पेट में भोजन का कोई अवशेष नहीं था, और शरीर में पानी की भी कोई कमी नहीं थी। 11 फरवरी तक जिंदा थी जीन हैकमैन की पत्नी जीन हैकमैन को पेसमेकर भी लगा था, और बताया जा रहा है कि 17 फरवरी को उनकी जांच भी की गई थी। इसमें कुछ गड़बड़ी सामने आई। इसी के आधार पर अधिकारियों का कहना है कि पहले बैट्सी हैकमैन की मौत हुई, और उसके बाद पति की। बैट्सी 11 फरवरी तक जिंदा थीं।

‘बेटी छोड़ने’ वाले आरोपों पर पहली बार बोलीं दीपिका कक्कड़

मुंबई दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी की और एक बेटे की मां बनीं। हालांकि इसके पहले उन्होंने किसी दूसरे शख्स से शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। बीच में दावा किया जा रहा है था कि एक्ट्रेस को पहली शादी से एक बेटी थी, जिसे उन्होंने छोड़ दिया था। पहले शोएब ने रिएक्ट किया था और अब खुद दीपिका ने इन बातों पर फुल स्टॉप लगाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इससे जुड़े सवाल पर अपना बयान दिया है। साथ ही बताया कि उनकी शादी के दौरान उनके पेरेंट्स ने शादी का एक काम नहीं किया था। सब शोएब के परिवारवालों ने किया था। दीपिका कक्कड़ ने अपनी जिंदगी और ट्रोल होने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने अपनी बेटी को छोड़ने वाले आरोप पर भी रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बात ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया। उन्होंने कहा, ‘मैं एक मां पर भी इतना बड़ा आरोप लगाने का सोचूंगी भी नहीं, कि उसने अपनी बेटी को छोड़ दिया।’ दीपिका कक्कड़ को बेटी छोड़ने वाली बात ने प्रभावित किया दीपिका ने बताया कि उन आरोपों ने उन पर गहरा असर डाला क्योंकि वह अपने पहले बच्चे रुहान की उम्मीद कर रही थीं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि जब उनका बच्चा आएगा तो लोग यही कहेंगे, ‘उस वक्त इन बातों का मुझ पर बहुत असर पड़ा था। क्योंकि मैं उस वक्त रुहान के आने का इंतजार कर रही थी। और मेरे लिए उस वक्त सिर्फ ये परेशानी थी और शोएब से भी यही सवाल था कि ये जब आएगा तो लोग ये क्यों बोलेंगे। जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’ शोएब इब्राहिम का दीपिका के बेटी छोड़ने वाली खबर पर रिएक्शन इससे पहले, यूट्यूब व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ द्वारा अपनी बेटी को छोड़ने की खबरों पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। ये फर्जी है। जिसने भी ये खबर फैलाई है, उसका इरादा भी नही मालूम चल सका है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक्ट्रेस मानसिक रूप से प्रभावित थीं क्योंकि उन्हें बहुत सी बातें कही गई थीं। ‘पहले ही किसी नतीजे पर मत पहुंचिए। यह बहुत गलत है। आप एक एसी महिला पर आरोप लगा रहे हैं, जो अपने पहले बच्चे को सेलिब्रेट कर रही हैं, जिसका मिसकैरेज हो चुका है।’

सोनू सूद की फिल्म फ़तेह जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद निर्देशित पहली फिल्म ‘फतेह’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म फतेह एक्शन से भरपूर थ्रिलर साइबरक्राइम की खतरनाक दुनिया को उजागर करती है।इस फिल्म में सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडीज और विजय राज ने भी अहम किरदार निभाया है।इस फिल्म  का निर्देशन सोनू सूद ने किया है और इसे शक्ति सागर प्रोडक्शंूस एवं ज़ी स्टू डियोज के बैनर तले सोनाली सूद और उमेश केआर बंसल ने बनाया है। सोनू सूद ने कहा, फतेह में काम करना और निर्देशन करना मेरे लिए एक अनोखा अनुभव रहा। यह एक चुनौती भी थी और रोमांच भी। मुझे हमेशा से एक्शन पसंद रहा है और यह देखकर खुशी होती है कि मेरे प्रशंसकों को भी उतना ही मजा आता है। इस फिल्म के जरिए हमने एक्शन को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की है। फतेह सिर्फ साइबरक्राइम के बारे में नहीं है, बल्कि यह जोश, जुनून और न्याय की लड़ाई की कहानी है। अभिनय और निर्देशन दोनों के बीच संतुलन बनाए रखना एक सीखने वाला अनुभव था। लेकिन मेरी पूरी टीम की मेहनत ने इसे आसान बना दिया। मैं उत्साहित हूं कि अब दर्शक इसे जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे और हमारी मेहनत को महसूस करेंगे। फिल्म फतेह में खुशी शर्मा का अहम किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, फतेह में काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा। आज साइबरक्राइम पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है और इस पर जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत है। सोनू सूद एक सच्चे कलाकार और बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई, जिसने इस फिल्म को असली रूप दिया। इसकी कहानी, एक्शन और जज़्बात दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे। मैं दर्शकों के जियोहॉटस्टार पर इस फिल्म को देखने और हमारे इस सफर का हिस्सा बनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet