LATEST NEWS

आज मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को फोन पर परिजनों से बातचीत की अनुमति दी

नई दिल्ली  दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की सोमवार को अनुमति दे दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने राणा को केवल एक बार यह छूट दी। न्यायाधीश ने कहा कि यह कॉल जेल मैनुअल के अनुरूप होगी और तिहाड़ जेल प्राधिकरण की निगरानी में होगी। अदालत ने सोमवार से 10 दिन के भीतर राणा के स्वास्थ्य पर एक नई रिपोर्ट भी देने को कहा है। राणा को नियमित फोन कॉल की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं, न्यायाधीश ने इस पर जेल अधिकारियों को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक रिपोर्ट भी दाखिल करने का निर्देश दिया। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई उद्यमी राणा (64) वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। छब्बीस नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को 4 अप्रैल को अमेरिका की शीर्ष अदालत द्वारा उसके प्रत्यर्पण के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद भारत लाया गया था। राणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता पीयूष सचदेवा को नियुक्त किया गया था। राणा पर हेडली और आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) तथा हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (एचयूजेआई) के गुर्गों के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित अन्य सह-षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर भारत की वित्तीय राजधानी पर तीन दिन तक आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से आए 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में घुसने के बाद एक रेलवे स्टेशन, दो लक्जरी होटल और एक यहूदी केंद्र पर हमले किए। लगभग 60 घंटे तक चले हमले में 166 लोग मारे गए थे।   

अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में युद्धकालीन बम के भंडारण स्थल पर हुए विस्फोट में जापान की सेना के चार जवान घायल

टोक्यो  दक्षिणी जापान स्थित ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के एक सैन्य अड्डे में युद्धकालीन बम के भंडारण स्थल पर हुए विस्फोट में जापान की सेना के चार जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जवानों की उंगलियों में चोटें आई हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब ये जवान ओकिनावा प्रांत में उस भंडारण स्थल पर काम कर रहे थे जहां द्वीप पर मिले बिना फटे बम को संग्रहीत किया गया है। प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि चोटें जानलेवा नहीं हैं, लेकिन कोई अन्य विवरण नहीं दिया। ‘द सेल्फ डिफेंस फोर्स’ (SDF) के ज्वाइंट स्टाफ ने बताया कि कडेना एयरबेस में विस्फोट की सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब आयुध प्रबंधन में माहिर जापान की सेना के जवानों का एक दल एयरबेस के पास काम कर रहा था। जापान के आस-पास बिना फटे सैकड़ों युद्धकालीन बम दबे हुए हैं। निर्माण स्थलों और अन्य जगहों पर खुदाई के दौरान इन बम के मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अक्टूबर में, दक्षिणी जापान के एक हवाई अड्डे पर एक युद्धकालीन अमेरिकी बम फट गया जिससे वहां एक बड़ा गड्ढा बन गया और कई उड़ानें स्थगित करनी पड़ी थीं।   

रेलवे बोर्ड ने साफ किया, सिर्फ नई नहीं, बल्कि पुरानी चल रही लोकल ट्रेनें भी रीडिज़ाइन की जाएंगी

मुंबई  मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वालों के लिए एक राहतभरी खबर है। ठाणे जिले के मुंब्रा स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब मुंबई उपनगरीय नेटवर्क की सभी नई लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर क्लोजर  लगाए जाएंगे, ताकि चलती ट्रेन से गिरने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। पुरानी लोकल ट्रेनें भी होंगी अपग्रेड रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि सिर्फ नई नहीं, बल्कि पुरानी चल रही लोकल ट्रेनें भी रीडिज़ाइन की जाएंगी। इनमें भी मेट्रो की तरह अपने आप बंद होने वाले दरवाज़े लगाए जाएंगे। यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हादसे की पृष्ठभूमि: मुंब्रा स्टेशन पर मौत का मंजर यह अहम कदम उस हादसे के बाद आया है जिसमें सोमवार सुबह CSMT जा रही एक लोकल ट्रेन से 10 से अधिक यात्री गिर पड़े, जिनमें से चार की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के समय ट्रेन मुंब्रा स्टेशन से गुजर रही थी और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्री दरवाज़ों से लटक रहे थे। राहत व बचाव कार्य में तत्परता घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। जांच में सामने आया कि ओपन डोर के कारण अत्यधिक भीड़ वाले कोच में यात्री संतुलन खो बैठे और ट्रेन से गिर पड़े। अब ट्रेनों में होंगे तकनीकी बदलाव रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब से ट्रेनों के डिज़ाइन में तकनीकी सुधार किए जाएंगे। रेलवे मेट्रो की तरह दरवाज़े बंद करने की प्रणाली पर कार्य करेगा ताकि किसी भी यात्री की जान जोखिम में न पड़े। मुंबई लोकल का चेहरा बदलेगा रेलवे का यह निर्णय मुंबई लोकल ट्रेनों को न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि आधुनिक भी बनाएगा। मेट्रो जैसी सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी और दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करेंगी।

अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा

नई दिल्ली भारत की सड़कों पर सफर करने वालों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही आपको टोल प्लाजा पर रुककर पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि केंद्र सरकार देशभर में टोल वसूली का एक बिल्कुल नया और हाईटेक सिस्टम लागू करने जा रही है। जल्द ही नई व्यवस्था को शुरू करने की योजना है, जो हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तेज बना देगी। कैसा होगा ये नया टोल सिस्टम? अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा। टोल टैक्स अब सैटेलाइट आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से वसूला जाएगा। मतलब, आपकी गाड़ी जितना सफर करेगी, उतना ही टैक्स स्वतः आपके अकाउंट से कट जाएगा। नंबर प्लेट की पहचान GPS तकनीक से की जाएगी और सारा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा। एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट। सरकार एक और बड़े बदलाव पर विचार कर रही है – एक ऐसा लाइफटाइम टोल पास, जो करीब 30,000 रुपये में मिलेगा और लगभग 15 वर्षों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा। हालांकि, इस योजना पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।   समय और ईंधन दोनों की होगी बचतटोल प्लाजा पर लगने वाला समय, गाड़ियों की धीमी रफ्तार और बार-बार ब्रेकिंग से ईंधन की खपत बढ़ती थी। लेकिन नई प्रणाली के तहत न केवल सफर तेज होगा बल्कि फ्यूल की बचत भी होगी। यही नहीं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। सरकार का क्या है कहना?केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि यह नई नीति जल्द ही लागू होने जा रही है। उनका मानना है कि इस बदलाव से देश में रोड ट्रैवल की परिभाषा ही बदल जाएगी।  

अपने पिता के पुराने कागजातों में एक शेयर सर्टिफिकेट मिला, जिसे देख उड़े होश, बेटा बना 80 करोड़ का मालिक

नई दिल्ली एक युवक के लिए घर की सफाई ने उसकी किस्‍मत बदल दी। उसे अपने पिता के पुराने कागजातों में एक शेयर सर्टिफिकेट मिला, जिसे देखकर उसने सोचा कि ये पुराने और बेकार होंगे। लेकिन जब उसने इनकी जांच की, तो पता चला कि ये शेयर 1990 के दशक में खरीदे गए थे और आज उनकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ हो गई है। सौरभ दत्‍ता ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, दोस्‍तों मेरे पिता ने यह शेयर 1990 में खरीदे थे और तब इन शेयरों की कीमत 1 लाख रुपये थी। शेयर खरीदने के बाद सौरभ के पिता भूल गए और ये पेपर घर के एक कोने में करीब 3 दशक से भी ज्‍यादा समय से पड़े रहे और आज जब बेटे के हाथ पेपर लगे तो एख ही झटके में सब कुछ बदल गया।  आज इन शेयर्स की मार्केट वैल्‍यू करीब 80 करोड़ रुपये है। किस कंपनी के हैं ये शेयर? ये शेयर ‘जिंदल विजयनगर स्‍टील लिमिटेड’ के थे, जिसे बाद में ‘JSW स्‍टील’ में विलय कर दिया गया। सौरभ के पिता ने करीब 5,000 शेयर खरीदे थे। विलय के बाद, इनकी संख्‍या बढ़कर 80,000 हो गई और फिर 2017 में हुए स्‍टॉक स्‍प्लिट के बाद ये 8 लाख शेयर हो गए। आज इनकी कीमत लगभग ₹80 करोड़ है।   सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया सौरभ ने इस कहानी को सोशल मीडिया पर साझा किया, तो यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। किसी ने कहा कि इस पर 30% टैक्‍स लगेगा, तो किसी ने बताया कि जिंदल विजयनगर स्‍टील का आईपीओ 1990 के अंत में आया था। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही स्‍टॉक में ₹1 लाख निवेश करने वाला व्‍यक्ति निश्चित रूप से अमीर रहा होगा।’ कैसे बढ़ी इन शेयरों की कीमत? जिंदल विजयनगर स्‍टील के शेयरों की कीमत में यह उछाल कई चरणों के बाद दिखा। साल 2005 में जिंदल विजयनगर स्‍टील का जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील लिमिटेड में विलय हो गया और इसमें अदला-बदली अनुपात 1:16 था। इसका मतलब है कि जिंदल विजयनगर स्‍टील के 1 शेयर के बदले जेएसडब्‍ल्‍यू ने 16 शेयर दिए थे। इसके बाद साल 2017 में जेएसडब्‍ल्‍यू स्‍टील ने अपने स्‍टॉक को स्‍प्लिट भी किया, जिसका अनुपात 1:10 था। इसका मतलब एक शेयर को कंपनी ने 10 शेयरों में विभाजित कर दिया। 

अमेरिका में ट्रंप का नया यात्रा प्रतिबंध लागू, 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों पर आज से लागू

वाशिंगटन  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुल 19 देशों पर  यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं । इनमें 12 अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों के नागरिकों के अमेरिका यात्रा पर लगाए गए नए प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गए। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बुधवार को हस्ताक्षरित नए आदेश में सात अतिरिक्त देशों के उन लोगों पर भी नई यात्रा पाबंदियां लगाई गई हैं, जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास वैध वीजा नहीं है।यह नया प्रतिबंध अमेरिका की बदलती आव्रजन नीति का संकेत है, जो न केवल अमेरिका में प्रवेश को कठिन बना रहा है, बल्कि इससे प्रभावित देशों के साथ संबंधों में भी तनाव की संभावना है। क्या है नया आदेश? बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित इस नए कार्यकारी आदेश के तहत, अमेरिका के बाहर रह रहे उन नागरिकों पर यात्रा पाबंदियां लगाई गई हैं जिनके पास वैध अमेरिकी वीजा नहीं है। यह प्रतिबंध पहले से जारी किए गए वीजा को रद्द नहीं करता, लेकिन नए वीजा आवेदनों को पूरी तरह प्रभावित करता है।    नया प्रतिबंध दो श्रेणियों में देशों को प्रभावित करता है:     अफगानिस्तान     म्यांमा     चाड     कांगो गणराज्य     इक्वेटोरियल गिनी     इरिट्रिया     हैती     ईरान     लीबिया     सोमालिया     सूडान     यमन इन देशों के नागरिक अब अमेरिका में नया वीजा प्राप्त नहीं कर सकेंगे, जब तक कि वे विशेष परिस्थितियों को पूरा न करें।  दूसरी श्रेणी में जिन 7 देशों  के नागरिकों के लिए वीजा शर्तें और सख्त की गई हैं उनमें     बुरुंडी     क्यूबा     लाओस     सिएरा लियोन     टोगो     तुर्कमेनिस्तान     वेनेजुएला इन देशों के नागरिकों के लिए वीजा स्क्रीनिंग प्रक्रियाएं कड़ी कर दी गई हैं और कई श्रेणियों में वीजा अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। फैसले  की वजह  ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ये निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा, आव्रजन धोखाधड़ी और अमेरिका में अवैध रूप से रहने वालों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए लिया गया है।इन देशों को “उच्च जोखिम” श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि अमेरिका के मुताबिक इनमें से कई देश सुरक्षा सहयोग, सूचना साझा करने और आतंकवाद विरोधी उपायों में कमजोर साबित हुए हैं। विरोध और समर्थन मानवाधिकार संगठनों और डेमोक्रेट नेताओं ने इस आदेश को भेदभावपूर्ण और नस्लीय आधार पर प्रेरित बताया है। वहीं ट्रंप समर्थकों और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसे आव्रजन प्रणाली को सुधारने और अमेरिका को सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम बताया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल आज पूरे हो रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए का 11 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की सरकार भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से भरी हुई थी। हम विकसित भारत की बात करते हैं। हमने इसे दूर करके 11 वर्षों में विकसित भारत का आधार तैयार किया। एनडीए पारदर्शी और भविष्यदर्शी सरकार है। लोग गर्व से कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। पिछले 11 वर्षों में हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 11 साल पहले तुष्टिकरण और समाज को खंडित करके अपनी कुर्सी को सुरक्षित रखना राजनीतिक संस्कृति का तरीका बन गया था। 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली जिम्मेदार व जवाबदेह सरकार आई। जिसने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। हम जो काम कर रहे हैं, उसे जनता के सामने रखें। केंद्र सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला है। यह बात स्वर्ण अक्षरों में लिखी जानी चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के नेतृत्व वाली सरकार है। यह अमृत काल है। पिछले 11 सालों ने वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। देश मान चुका था कि ये संभव नहीं है, लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। लोकसभा में टर्नआउट 58.46 प्रतिशत रहा, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में टर्नआउट 63 प्रतिशत रहा। ये बदलाव मोदी सरकार के कड़े निर्णय की वजह से आया है। जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले दशक में हमने एससी-एसटी-ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों की चिंता की है। उसी तरीके से हमने महिला नेतृत्व विकास को आगे बढ़ाया है। महिलाओं को पायलट बनाने से लेकर आर्मी में कमीशन देने तक, सैनिक स्कूलों में दाखिले से लेकर एनडीए में भर्ती तक, लखपति दीदी से लेकर स्वयं सहायता समूह को प्रमोट करने तक। मोदी सरकार में महिलाओं और एससी-एसटी और ओबीसी सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार राष्ट्रहित में साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हमने अनुच्छेद 370 को हटाया और तीन तलाक को खत्म किया। हमने नया वक्फ अधिनियम बनाया और नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पारित किया। हमने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण भी सुनिश्चित किया। हमने गरीब कल्याण करके दिखाया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि नोटबंदी के समय कैसे हमारे राजनीतिक दल लाभ उठाने के लिए जनता को उकसा रहे थे। लेकिन भारत का आम व्यक्ति बैंक के सामने घंटों खड़ा रहा और मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया। जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, तो जनता समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह वही देश है, जहां पहले शिक्षा मंत्री भी एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन आज हम सामूहिक रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर सहमत हुए हैं। हमने बिना किसी भ्रम या अराजकता के एक नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति को सुचारू रूप से पेश किया।  

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी की एक नई रिपोर्ट ने किया खुलासा- चुपचाप की परमाणु बम विस्फोटों की तैयारी कर रहा ईरान!

नई दिल्ली  विश्व समुदाय के सामने ईरान की एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) की एक नई रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि ईरान सिर्फ यूरेनियम संवर्धन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने गुप्त रूप से परमाणु हथियार तैयार करने की दिशा में कई गंभीर परीक्षण और योजनाएं भी अंजाम दी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने 9 परमाणु बमों का डिजाइन तैयार किया और तीन गुप्त साइटों पर रेडियोएक्टिव सामग्री भी एकत्र की। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया है, खासकर उस वक्त जब अमेरिका और ईरान एक नई परमाणु डील के बेहद करीब माने जा रहे थे। IAEA का बड़ा खुलासा  IAEA की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने 2003 में दो बार इम्प्लोजन परीक्षण किए। एक 15 फरवरी और दूसरा 3 जुलाई को। यह वही तकनीक है जो परमाणु बम के कोर को विस्फोटित करने में इस्तेमाल की जाती है, और इसका कोई असैन्य प्रयोग नहीं होता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान के पास कम से कम 9 परमाणु बम तैयार करने लायक डिजाइन और तकनीकी योजनाएं मौजूद हैं। गुप्त साइट्स पर हथियार निर्माण का सबूत ईरान ने गुप्त रूप से तीन स्थानों पर गतिविधियां चलाईं।  इन स्थानों पर न्यूट्रॉन डिटेक्टर,  इम्प्लोजन सिस्टम और  रेडिएशन उपकरण पाए गए। वरामिन साइट से UF6 सिलिंडर, हाइड्रोफ्लोरिक एसिड और अन्य बम निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल्स भी बरामद हुए हैं। मोसाद की पुरानी चोरी बनी सबूत की कुंजी रिपोर्ट में जिन दस्तावेजों का हवाला दिया गया है, वो वही हैं जिन्हें इज़राइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने 2018 में तेहरान से चोरी किया था। ये दस्तावेज ईरान के लंबे समय से छुपाए गए परमाणु एजेंडे का सबूत हैं। 20 साल पुरानी योजना को ईरान ने गुप्त रूप से संरक्षित रखा, और 2025 तक परमाणु हथियार बनाने की क्षमता** हासिल करने की दिशा में वह सक्रिय हो चुका है। तुर्कुज़ाबाद में छिपा रेडियोधर्मी जखीरा गायब IAEA रिपोर्ट के मुताबिक 2009 से 2018 के बीच ईरान ने तुर्कुज़ाबाद में बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी सामग्री छिपाकर रखी थी, जो अब गायब है। इसके अलावा Jaber Ibn Hayan नामक लैब से यूरेनियम के गायब होने की पुष्टि हुई है, जो इसी परमाणु परियोजना से जुड़ा माना जा रहा है। सख्त कदम की मांग IAEA ने कहा कि ईरान ने जांच के दौरान बार-बार झूठी या विरोधाभासी जानकारी दी है और कई सवालों के जवाब अधूरे छोड़ दिए हैं। इंटरनेशनल थिंक टैंक Institute for Science and International Security के प्रमुख डेविड अलब्राइट ने इस रिपोर्ट को गंभीर सुरक्षा संकट बताते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ले जाने की मांग की है। इज़राइल पहले ही ईरान पर सैन्य कार्रवाई के संकेत दे चुका है। वहीं, अमेरिका की नई परमाणु डील की प्रक्रिया इस रिपोर्ट से पटरी से उतर सकती है ।   

कोरोना के बाद एक नया वायरस सक्रिय, इंसानों के लिए बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली पिछले करीब पांच साल से दुनियाभर में कोरोना का संकट जारी है। वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहा है जिससे नए वैरिएंट और एक नई लहर ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाया हुआ है। एक अंतराल के बाद कोरोना फिर से कई देशों में एक्टिव हो गया है, भारत में पिछले 15 दिनों के भीतर संक्रमण के एक्टिव केस में 30 गुना तक की वृद्धि देखी गई है। लोगों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है कि कोरोना महामारी कब तक जारी रहेगी, हमें इससे मुक्ति कब मिलेगी? इन सवालों के जवाब अब भी वैज्ञानिकों के पास नहीं हैं, इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोरोना के बाद एक नया वायरस सक्रिय होता दिख रहा है जो संभावित रूप से एक नई महामारी का कारण बनने की क्षमता वाला हो सकता है। एक नए अध्ययन के अनुसार, मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम-सीओवी (MERS-CoV या मार्स सीओवी) और इसके समूह के अन्य वायरस इंसानों के लिए बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं। अध्ययन में पाया गया कि चमगादड़ों से फैलने वाले इस वायरस में अगर कुछ और म्यूटेशंस होते हैं तो ये न सिर्फ मनुष्यों को प्रभावित करने लगेगा साथ ही कोरोना के बाद अगली महामारी का कारण भी बन सकता है। कोरोना जैसे एक नए वायरस का खतरा अमेरिका स्थित वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के शोधकर्ताओं ने इस वायरस के एक समूह का अध्ययन किया है, जिसे मेरबेकोवायरस के रूप में जाना जाता है। ये मार्स सीओवी फैमिली का ही है। वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर इस वायरस में कुछ और म्यूटेशन होते हैं तो ये तेजी से इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता वाला हो सकता है। वैज्ञानिकों की टीम ने इसको लेकर अध्ययन किया है ताकि बेहतर ढंग से समझा जा सके कि ये कोशिकाओं को कैसे संक्रमित करते हैं? और किस प्रकार के जोखिमों का कारण बन सकते हैं। एचकेयू5 का संक्रमण हो सकता है खतरनाक वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा है कि वैसे तो अधिकांश मेरबेकोवायरस इंसानों के लिए सीधे खतरा नहीं पैदा करते हैं हालांकि इसके एचकेयू5 (HKU5) नामक एक उपसमूह का पता चला है जो चिंताजनक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा, एचकेयू5 वायरस, जो एशिया, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व में पाए गए हैं वो इंसानों के संक्रमित करने के लिए बिल्कुल कोरोनावायरस (SARS-CoV-2) की ही तरह से शरीर में ACE2 नामक एक होस्ट रिसेप्टर का उपयोग करते हैं। एक छोटा सा अंतर ये है कि फिलहाल एचकेयू5 वायरस केवल चमगादड़ों में एसीई2 जीन का उपयोग कर सकता है, पर अगर इसमें म्यूटेशन होता है तो ये इंसानों के लिए खतरनाक साबित होने की पूरी क्षमता रखता है। इस साल की शुरुआत में सामने आए एक अन्य अध्ययन में चीन में पाए जाने वाले एचकेयू5 वायरस का विश्लेषण किया गया था, जिसके इसे मिंक जानवर को संक्रमित करते हुए पाया गया था।  वैज्ञानिकों ने कहा, ये मनुष्यों को भी संक्रमित कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इंसानों में इसके मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसकी आशंका जरूर है। स्थानीय चीनी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार वायरोलॉजिस्ट शि झेंगली के नेतृत्व वाली वाली टीम ने HKU5-CoV-2 की खोज की है। शि झेंगली को कोरोनावायरस पर अपने आजीवन काम के लिए “बैटवुमन” के नाम से भी जाना जाता है।  विशेषज्ञों की टीम ने बताया कि ये नया वायरस मेरबेकोवायरस सबजेनस से संबंधित है। मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) को भी इसी से संबंधित माना जाता रहा है। इस नए वायरस वायरस की प्रकृति को लेकर जर्नल सेल में प्रकाशित एक पेपर में वैज्ञानिकों ने लिखा “बैट मेरबेकोवायरस (HKU5-CoV-2) जो जेनेटिक रूप से MERS-CoV से संबंधित हैं, मनुष्यों में फैलने का उच्च जोखिम पैदा करता है। वायरस की संरचना और क्षमताओं के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि ये श्वसन तंत्र और छोटी आंत में संक्रमण बढ़ाने वाला हो सकता है। इस बारे में मिनेसोटा विश्वविद्यालय के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. माइकल ओस्टरहोम कहते हैं,  यह अतिशयोक्तिपूर्ण है। साल 2019 में जब नोवेल कोरोनावायरस फैला था, उसकी तुलना में वैश्विक आबादी में अब सार्स और मर्स वायरस के प्रति बहुत अधिक प्रतिरक्षित हो गई है। ऐसे में एचकेयू5-सीओवी-2 के कारण भी महामारी आने का जोखिम होगा, इसकी आशंका फिलहाल नहीं है। हालांकि वायरस कितना खतरनाक हो सकता है इसको समझा जाना अभी बाकी है। हमें इसमें होने वाले म्यूटेशंस पर गंभीरता से नजर बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि इसे बड़े खतरे के तौर पर जरूर देखा जा रहा है।

मुंबई से लखनऊ जा रही ट्रेन से गिरे कई यात्री, चार लोगों की मौतों की आशंका

मुंबई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह भारी भीड़ की वजह से चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे में छह अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब भीड़भाड़ वाली ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय में बहुत भीड़ थी, इसलिए कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे। जब ट्रेन चल रही थी, तब कम से कम 10 यात्री नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि कसारा की ओर जा रही एक अन्य ट्रेन के गार्ड ने रेलवे अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि गिरने वाले सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी। कैसे हुआ हादसा? सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, ‘मुंब्रा से दिवा जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले आठ लोग गिर गए। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस घटना की सूचना दी। इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना डाउन/फास्ट लाइन पर मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। कसारा से लोकल ट्रेन में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे लोग और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार लोग आपस में टकरा गए और गिर गए।’ सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध उन्होंने बताया कि कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने पहली सूचना दी कि डाउन-थ्रू ट्रैक पर छह यात्री घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि वहां आठ यात्री थे। हमने देखा है कि कई बार यात्री ट्रेन में जगह होने पर भी फुटबोर्ड पर खड़े होकर यात्रा करते हैं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। ‘यह कोई टक्कर नहीं’ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, ‘यह कोई टक्कर नहीं है। इस घटना में विपरीत दिशाओं की ट्रेनों में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्री आपस में टकरा गए। एक यात्री ने बताया कि यह घटना का एक संदिग्ध कारण है। दो ट्रेनों के बीच की दूरी 1.5-2 मीटर होती है, लेकिन मोड़ पर थोड़ा झुकाव होता है और यह घटना का एक अतिरिक्त कारण हो सकता है।’ क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ? ठाणे से शिवसेना के लोकसभा सांसद नरेश म्हास्के ने यात्रियों की मौत की जांच की मांग की। उन्होंने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘घटना के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए। वे कैसे गिरे… क्या वहां भीड़ थी, क्या उन्हें धक्का दिया गया, क्या कोई झगड़ा हुआ।’ म्हास्के ने कहा, ‘अगर भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन होती तो कोई समझ सकता था। इस मामले में यह हादसा चलती एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। प्रशासन को भी सतर्क रहने की जरूरत है।’ पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री चपेट में आए राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस से अचानक इतने सारे लोगों के बाहर निकलने और दुर्घटना होने की घटना हृदय विदारक और गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह घटना मुंबई में रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठाती है।

सिंधु जल समझौते को स्थगित करने को लेकर भारत सरकार को घेरने की कोशिश की, US जाकर गिड़गिड़ाए

इस्लामाबाद  भारत की कॉपी कर प्रतिनिधिमंडल भेज पाकिस्तान भी सफाई दे रहा है। इस दौरान पाकिस्तानी दल अमेरिका भी पहुंचा, जहां उसने सिंधु जल समझौते को स्थगित करने को लेकर भारत सरकार को घेरने की कोशिश की। पाकिस्तान का कहना है कि यह जल मुल्क के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने समझौता रद्द कर दिया था। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में देश का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ हाल में हुए सैन्य संघर्ष को लेकर न्यूयॉर्क में राजनयिक बैठकों के बाद ब्रिटेन पहुंचा है। एक खबर में यह दावा किया गया। खबर के अनुसार, नौ सदस्यीय समूह ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों, सदस्य देशों के राजनयिकों और वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ वार्ता की, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले के बाद संघर्ष पर पाकिस्तान का पक्ष पेश किया गया। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया। इसके बाद इस्लामाबाद ने सैन्य कार्रवाई की जिससे दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष हुआ। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी ने यहां कहा, ‘हमारा संदेश स्पष्ट था – पाकिस्तान शांति चाहता है।’ जिलानी ने कहा कि इस्लामाबाद सिंधु जल संधि सहित सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करना चाहता है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, सांसद खुर्रम दस्तगीर ने जल विवाद के क्षेत्रीय प्रभाव पर प्रकाश डाला और 1960 की विश्व बैंक की मध्यस्थता वाली संधि को बहाल करने का आह्वान किया, जिसके बारे में भारत ने कहा कि यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक कि इस्लामाबाद सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। उन्होंने कहा, ‘हमने अमेरिकी अधिकारियों को समझाया कि भारत द्वारा संधि को निलंबित करने से 24 करोड़ लोगों की आजीविका खतरे में पड़ गई है और क्षेत्र की स्थिरता कमजोर हो गई है।’ दस्तगीर ने इस बात पर जोर दिया कि जल विवाद पाकिस्तान के अस्तित्व का मामला है और देश इस पर समझौता नहीं करेगा।

IRCTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करें, नहीं तो होगा बाद

नई दिल्ली  रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC ने AI का उपयोग कर 2 करोड़ से अधिक फर्जी और बॉट्स द्वारा संचालित अकाउंट्स को बंद कर दिया है। IRCTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करें, ताकि उनका अकाउंट सुरक्षित रहे और टिकट बुकिंग में कोई परेशानी न हो। रेलवे ने आधार वेरिफाइड अकाउंट्स को तत्काल टिकट बुकिंग में 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने की भी घोषणा की है, जिससे नियमित यात्री आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, जिन अकाउंट्स को आधार से लिंक नहीं किया गया है, उनके बंद होने की संभावना है और वे टिकट बुकिंग की सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। IRCTC ने पिछले छह महीनों में AI आधारित टूल की मदद से उन अकाउंट्स की पहचान कर बंद किया है, जो बॉट्स या ऑटोमेटेड टूल्स से टिकट बुकिंग करते थे। IRCTC के कुल 13 करोड़ अकाउंट्स में से केवल 1.2 करोड़ ही आधार से वेरिफाइड हैं। रेलवे ने साफ किया है कि आधार वेरिफिकेशन न होने वाले अकाउंट्स की सख्ती से जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। आधार लिंकिंग जरूरी, टिकट बुकिंग में मिलेगी सुविधा रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में आधार ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। आधार लिंक्ड अकाउंट धारकों को Tatkal टिकट बुकिंग के दौरान अतिरिक्त 10 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, एजेंटों के माध्यम से टिकट बुकिंग पर भी रोक लगाई गई है ताकि सीधे यात्रियों को सुविधा मिल सके। IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करने के आसान स्टेप्स – IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in पर लॉगिन करें। – ‘My Account’ सेक्शन में जाएं। – ‘Link Your Aadhaar’ विकल्प चुनें। – आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज नाम दर्ज करें। – आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर वेरिफाई करें। – ‘Update’ बटन पर क्लिक करें। – स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा और आपका अकाउंट लिंक हो जाएगा।

11-14 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10-13 जून को बहुत भारी बरसात होगी, मौसम विभाग की चेतावनी

नई दिल्ली उत्तर भारत में भले ही भीषण गर्मी पड़ रही हो, लेकिन दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। परसों यानी कि 10 जून से कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में 8-11 जून और हिमाचल व उत्तराखंड छोड़कर उत्तर पश्चिम के अन्य राज्यों में अगले चार दिनों तक हीटवेव चलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 11-14 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 10-13 जून को बहुत भारी बरसात होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में 10-14 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 11-14 जून, लक्षद्वीप में 13 व 14 जून को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, इंटीरियर कर्नाटक के इलाकों में 12 जून को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी व मध्य भारत की बात करें तो अंडमान व निकोबार, ओडिशा में 8-12, मध्य प्रदेश में 8 व 9, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में 11 और 12 जून, बिहार, झारखंड में 11-14 जून के बीच हल्की से मध्यम बरसात होगी। बिहार व विदर्भ में 11, 12 जून को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11-14 जून, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 व 14 और पंजाब में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, इस दौरान गर्मी भी बनी रहेगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में 12-14 जून के बीच तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.2 डिग्री कम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.1 डिग्री कम है। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत था। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ ​​रहने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।  

शुभांशु द्वारा संचालित प्रतिष्ठित एक्सिओम-4 मिशन अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेगा

नई दिल्ली भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में परचम फहराने के लिए तैयार है। इस बार भारतीय गौरव के वाहक बनेंगे शुभांशु शुक्ला। शुभांशु द्वारा संचालित प्रतिष्ठित एक्सिओम-4 मिशन 10 जून मंगलवार की सुबह अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेगा। यह मिशन भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगा। एक्स-4 चालक दल नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर में एलसी-39ए से स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा। चार देश, एक मिशन यह अमेरिका, भारत, पोलैंड और हंगरी के चार अंतरिक्ष यात्रियों को 14-दिवसीय डॉकिंग मिशन के लिए निम्न पृथ्वी कक्षा में ले जाएगा। इसमें विभिन्न प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें से सात इसरो अंजाम देगा। एएक्स -4 मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए मानव अंतरिक्ष यान की वापसी को साकार करेगा। इसमें हर देश की 40 से अधिक वर्षों में पहली सरकारी प्रायोजित उड़ान होगी। जबकि एएक्स-4 इन देशों के इतिहास में दूसरा मानव अंतरिक्ष यान मिशन है, यह पहली बार होगा जब तीनों देश आईएसएस पर एक मिशन को अंजाम देंगे। इसरो करेगा सात माइक्रोग्रैविटी प्रयोग इसरो आगामी एक्सिओम-4 एक्सिओम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन मिशन के दौरान सात माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान प्रयोग करेगा। इसरो ने कहाकि मानव स्वास्थ्य, भौतिक/जीवन विज्ञान, सामग्री अनुसंधान, नवीन दवा विकास और जैव प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों में संभावित अनुप्रयोगों के साथ माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान का क्षेत्र राष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय को महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।  

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल को 9 जून को एक साल पूरे हो रहे, ‘कश्मीर घाटी तक ट्रेन का सपना हुआ साकार’: श्री श्री रविशंकर

बेंगलुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को 9 जून को एक साल पूरे हो रहे हैं। केंद्र में पिछले 11 साल से सत्तासीन एनडीए सरकार की कई उपलब्धियां रही हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी तक ट्रेन का सपना अब साकार हुआ है। घाटी के लोग अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक जा सकते हैं। यह कार्य बहुत सराहनीय है। श्री श्री रविशंकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक से वह कश्मीर जाते रहे हैं। घाटी के लोगों ने कभी ट्रेन नहीं देखी थी। उन्हें ट्रेन में बैठने का बहुत शौक होता था। उन्हें ट्रेन देखने के लिए पहले जम्मू आना पड़ता था। अब यह बहुत हर्ष की बात है कि इतने साल के बाद कश्मीर घाटी का रेल से संपर्क हुआ है। इसके जरिए अब वहां के लोग कश्मीर से कन्याकुमारी तक जा सकते हैं। यह काम बहुत सराहनीय है। जब अलग-अलग भाषा और अन्य संस्कृतियों के लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, यह असली भारत की एकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कश्मीर को नया स्वरूप दिया है। पहले और अब के कश्मीर में जमीन-आसमान का अंतर आया है। पिछले कई साल में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि पिछले 11 साल में भारत ने बहुत तरक्की की है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्द ही हमारा देश तीसरी बड़ी अर्थशक्ति बन जाएगा। देश में पिछले 70 साल में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जो काम नहीं हुआ था, वह पिछले 11 साल में हुआ है। गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसे पहुंच रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार और बिचौलिए खत्म हुए हैं। नारी शक्ति को 11 साल में बल मिला है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं काफी सशक्त हुई हैं। पहले महिलाएं घूंघट ओढ़कर घर में रहती थीं और सिर्फ घर का काम देखती थीं। अब महिलाएं सामाजिक क्षेत्रों में जिम्मेदारियां निभाने में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार का जिक्र कर मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र उन सभी तीर्थ स्थलों को नया रूप दिया गया है जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे। यह अपने-आप में आस्था को छूने वाली बात है। फिर चाहे महाकाल, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ या अयोध्या हो – आज देशभर में तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार किया गया है। खास तौर पर यह आस्थावान लोगों के लिए हृदयस्पर्शी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet