LATEST NEWS

Flipkart की घर वापसी की योजना, IPO से पहले उठा रहा कदम

मुंबई वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट भारत में घर वापसी की तैयारी कर रही है। देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट कई सालों तक सिंगापुर में परिचालन करने के बाद अब अपना मुख्यालय सिंगापुर से वापस भारत ला रही है क्योंकि वह अगले साल भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को बयान जारी कर दी जानकारी इस संबंध में फ्लिपकार्ट ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अपना मुख्यालय सिंगापुर से भारत में स्थापित करेगी। इस कदम को देश में संभावित सार्वजनिक सूचीबद्धता की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा सकता है। इसकी मूल कंपनी वॉलमार्ट 17 साल पुरानी कंपनी को सार्वजनिक करने का लक्ष्य बना रही है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में स्थित है। कंपनी ने कहा कि भारत में जन्मी और विकास करने वाली कंपनी के रूप में यह बदलाव हमारे ग्राहकों, विक्रेताओं, भागीदारों और समुदायों की सेवा करने में हमारे ध्यान और तत्परता को और बढ़ाएगा, ताकि देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और उद्यमिता में योगदान जारी रखा जा सके। अब भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और घरेलू तकनीकी फॉर्म में निवेशकों के दिलचस्पी बढ़ रही है, जिसके कारण फ्लिपकार्ट ने भारत वापस लौटने का फैसला किया है। फ्लिपकार्ट की भारत में हुई थी शुरुआत बताना चाहेंगे कि फ्लिपकार्ट की शुरुआत साल 2007 में बेंगलुरु में हुई थी लेकिन साल 2011 में विदेशी पूंजी को आकर्षित करने, टैक्स लाभों का फायदा लेने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के कारण कंपनी ने अपना हेड ऑफिस सिंगापुर स्थानांतरित कर दिया था। सचिन बंसल और बिनी बंसल ने मिलकर एक ऑनलाइन बुक स्टोर के रूप में फ्लिपकार्ट की शुरुआत की थी, जो आज भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। ये कंपनी ई-कॉमर्स क्षेत्र के अन्य बड़े खिलाड़ी जैसे अमेजॉन आदि को प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट की 81 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। इसके बदले उन्होंने 16 अरब डॉलर का भुगतान किया। अभी वॉलमार्ट के पास फ्लिपकार्ट की 85 फीसदी हिस्सेदारी है।  

रिलायंस और टीसीएस के बाद HDF Bank ने हासिल की ये खास उपलब्धि

नई दिल्ली  प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। लेकिन एक दिन पहले ही बैंक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में करीब दो प्रतिशत की तेजी आई और इसके साथ ही इसका मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। एचडीएफसी बैंक से पहले केवल दो कंपनियों को ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 1.78 प्रतिशत चढ़कर 1,961.90 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 2.23 प्रतिशत उछलकर 1,970.65 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका रिकॉर्ड उच्च स्तर है। एनएसई पर शेयर 1.70 प्रतिशत बढ़कर 1,960 रुपये पर पहुंच गया। बैंक के शेयर में नौ अप्रैल से 11.12 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान बैंक के बाजार पूंजीकरण में 1,50,289.64 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 15,01,289.37 करोड़ रुपये हो गया। अभी तक केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने ही 15 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण को पार किया है। टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है। बुधवार को कंपनी का शेयर करीब दो फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है और इसका मार्केट कैप 12,23,619.11 करोड़ रुपये है। रिलायंस का मार्केट कैप मंगलवार को बंद भाव पर रिलायंस का मार्केट कैप 17.47 लाख करोड़ रुपये था। मार्केट कैप के हिसाब से भारती एयरटेल (10.45 लाख करोड़ रुपये) चौथे और आईसीआईसीआई बैंक (10.09 लाख करोड़ रुपये) पांचवें नंबर पर है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई है। सुबह 9.35 बजे यह बीएसई पर 0.45% गिरावट के साथ 1953.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही मार्केट कैप 14,94,593.68 करोड़ रुपये रह गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो रिलायंस 60वें नंबर पर है जबकि एचडीएफसी बैंक 67वें और टीसीएस 100वें नंबर पर है। इस लिस्ट में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है। टॉप 10 में से 8 कंपनियां अमेरिका की हैं। आईफोन बनाने वाले कंपनी ऐपल 3 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, अल्फाबेट, ऐमजॉन, सऊदी अरामको, मेटा प्लेटफॉर्म्स, बर्कशायर हैथवे, ब्रॉडकॉम और टीएसएमसी का नंबर है।

Air India का बड़ा फैसला पहलगाम में फंसे पर्यटकों के लिए , इस चीज के नहीं लेगा पैसे

  श्रीनगर पहलगाम में मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए, एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को पूरा सपोर्ट कर रहा है। दूसरी ओर एयर एशिया ने भी ऐलान किया है कि एयरलाइन 30 अप्रैल 2025 तक श्रीनगर से और श्रीनगर के लिए उड़ानों के कैंसिलेशन चार्ज को माफ करेगी। 30 अप्रैल 2025 तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की श्रीनगर से या श्रीनगर के लिए उड़ानों पर बुकिंग कराने वाले यत्रियों को अपनी यात्रा को रिशेड्यूल करने की सुविधा पूर्ण शुल्क माफी और फेयर डिफरेंस के साथ प्रदान की जा रही है। एयर लाइन ने कहा है कि गेस्ट चाहें तो अपनी बुकिंग कैंसिल करके मूल भुगतान मोड में फुल रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि https://www.airindiaexpress.com/manage-booking पर या हमारे AI-पावर्ड चैट असिस्टेंट, टिया को #SrinagarSupport टाइप करके अपनी बुकिंग आसानी से मैनेज कर सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस श्रीनगर को सीधे पांच जगहों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, जम्मू और कोलकाता से जोड़ता है, जहां लगभग 80 साप्ताहिक उड़ानें संचालित की जाती हैं। एयरलाइन अपने घरेलू नेटवर्क में अगरतला, अयोध्या, चेन्नई, गोवा, कोच्चि, मुंबई, पटना, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी सहित 26 गंतव्यों के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है। श्रीनगर से दिल्ली की दो अतिरिक्त उड़ानें एयर इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बीच मौजूदा स्थिति के मद्देनजर वह 23 अप्रैल को श्रीनगर से दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगा। ये उड़ानें श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए संचालित की जाएंगी। श्रीनगर से दिल्ली की दो अतिरिक्त उड़ानों की डिटेल श्रीनगर से मुंबई – दोपहर 12:00 बजे कपंनी ने कहा, “इन उड़ानों के लिए बुकिंग अब खुली है। श्रीनगर से आने-जाने वाली हमारी अन्य सभी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेंगी। एयर इंडिया ने कहा, “अधिक सहायता के लिए, कृपया 011 69329333, 011 69329999 पर हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करें। इस बीच, अकासा एयरलाइन ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुखद घटनाओं से गहरा दुख व्यक्त करता है। “हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और जिनके जीवन पर प्रभाव पड़ा है। इंडिगो ने भी एक्स पोस्ट के जरिए सूचित किया है कि श्रीनगर में वर्तमान स्थिति को देखते हुए, हमने रिशेड्यूल/कैंसिलेशन करने पर छूट को बढ़ा दिया है। साथ ही, हम 23 अप्रैल को दो विशेष उड़ानें भी संचालित कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया https://goindigo.in पर जाएं या +91 124 4973838 – +91 124 6173838 पर संपर्क करें। बता दें मंगलवार को, आतंकवादियों द्वारा एक प्रसिद्ध चरागाह में की गई गोलीबारी में दो विदेशियों और दो स्थानीय लोगों सहित कम से कम 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे घातक हमला है।

शेयर बाजार में तूफानी तेजी , सेंसेक्स 600 अंक उछलकर फिर 80,000 के पार

मुंबई  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर टैरिफ घटाने की बात कही है। इससे अमेरिकी और एशियाई बाजारों में तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भी जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। इससे सेंसेक्स 80000 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स 79595.59 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 80,142.09 पर खुला है और करीब साढ़े 9 बजे 544.43 अंक या 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 80,140.02 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 166.30 अंक या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 24,333.55 पर है। निफ्टी 24167.25 अंकों के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज सुबह 24,357.60 पर खुला है। इससे पहले लगातार 6 दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हो चुका है। Nifty Bank 56000 के पार बुधवार को Nifty Bank भी 56000 के पार पहुंच गया। निफ्टी बैंक 55647.20 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 56,097.10 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 56,097.10 तक ऊपर गया। करीब साढ़े 9 बजे ये 28 अंकों की मजबूती के साथ 55,675.25 पर है। ट्रम्प घटाएंगे चीन पर टैरिफ बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी आई। वहीं गुरुवार को एशियाई बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनका अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को हटाने का कोई इरादा नहीं है, इससे शेयर बाजारों में तेजी आई। निवेशकों की नजर आज एलटीआईमाइंडट्री, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, 360 वन डब्ल्यूएएम लिमिटेड, कैन फिन होम्स, डालमिया भारत आदि के तिमाही नतीजों पर रहेगी। कल भी बाजार में दिखी शानदार तेजी सोमवार को भी बाजार में मजबूती रही थी. सेंसेक्स 187 अंक बढ़कर 79,595.59 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 41 अंक की तेजी के साथ 24,167.25 के स्तर पर बंद हुआ था. इससे पहले लगातार छह कारोबारी सत्रों में तेजी देखने को मिली थी. 6 दिन में 33.55 लाख करोड़ की संपत्ति बढ़ी पिछले छह दिनों की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 33.55 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. 9 अप्रैल से अब तक सेंसेक्स करीब 5,748 अंक यानी 7.78% ऊपर चढ़ चुका है. इसी दौरान BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़कर 4,27 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. ग्लोबल मार्केट से मिला सपोर्ट भारतीय शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं. मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी आई. Dow Jones करीब 1,016 अंक चढ़ा, जबकि S&P 500 और Nasdaq में भी 2.5% से ज्यादा की तेजी देखी गई. इसकी वजह बनी अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी की वो उम्मीद, जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन टैरिफ को लेकर जल्द कुछ राहत देखने को मिल सकती है. एशियाई बाजारों की भी मजबूत शुरुआत अमेरिका के पॉजिटिव ट्रेंड का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा. जापान का Nikkei 225 और साउथ कोरिया का Kospi भी आज तेजी के साथ खुले, जिससे घरेलू बाजार को भी मजबूती मिली.

नाबालिगों को RBI ने दिया खास तोहफा, अब 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को बैंकिंग की आजादी मिलने जा रही

नई दिल्ली अब 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को बैंकिंग की आजादी मिलने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा बदलाव करते हुए बैंकों को यह अनुमति दी है कि वे 10 साल से अधिक उम्र के नाबालिगों को खुद का सेविंग अकाउंट या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) अकाउंट खोलने की सुविधा दें।यह फैसला बच्चों को फाइनेंशियल रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। बिना अभिभावक के भी खुल सकेगा अकाउंट आरबीआई द्वारा जारी संशोधित निर्देशों के अनुसार अब बैंकों को यह अधिकार होगा कि वे 10 वर्ष से अधिक उम्र के समझदार नाबालिगों को स्वतंत्र रूप से सेविंग या एफडी अकाउंट खोलने की अनुमति दें। पहले केवल अभिभावकों के जरिए ही यह संभव था। अब बच्चों को अभिभावक की मौजूदगी के बिना भी यह सुविधा दी जा सकती है यदि बैंक को लगे कि बच्चा खाते को संचालित करने में सक्षम है। बैंकों को भेजा गया नया सर्कुलर RBI ने यह निर्देश सोमवार को सभी बैंकों को भेजे गए एक सर्कुलर के माध्यम से जारी किया। सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर नाबालिग बच्चा किसी कारणवश अकाउंट नहीं चला सकता तो अभिभावक के जरिए खाता खुलवाने और ऑपरेट करने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। बच्चों की वित्तीय समझ बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव बच्चों में बचत की आदत डालने और उन्हें फाइनेंशियल सिस्टम से परिचित कराने में मदद करेगा। साथ ही इससे बच्चे छोटी उम्र में ही पैसे की अहमियत और बजटिंग सीख सकेंगे।

भारत की विकास क्षमता को विश्व बैंक और आईएमएफ संस्थाओं ने स्वीकार किया: मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत की विकास क्षमता को विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जैसी वैश्विक संस्थाओं ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सीतारमण ने कहा, “जब हम कहते हैं कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और जब आईएमएफ या विश्व बैंक यह मानते हैं कि भारत अपनी विकास क्षमता के कारण नकारात्मक या लगभग सकारात्मक क्षेत्र में चल रहे विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने का इंजन बन सकता है तो वे भारत में मौजूद क्षमता को पहचान रहे हैं।” वित्त मंत्री सीतारमण इस समय अमेरिका और पेरू की यात्रा पर हैं जहां वे प्रमुख फंड प्रबंधन फर्मों और आईटी फर्मों के सीईओ के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। उन्होंने आगे कहा, “इस क्षमता के साथ आगे बढ़ने से, हम वैश्विक स्तर पर विभिन्न अनिश्चितताओं के कारण देखी जा रही गिरावट को सुधार सकेंगे। इन अनिश्चितताओं में कम वृद्धि, कम व्यापार और कुछ स्थानों पर उच्च मुद्रास्फीति शामिल है।” सीतारमण ने वैश्विक व्यापार के मौजूदा परिदृश्य पर भी बात की और टैरिफ युद्ध के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र या “विकसित भारत” में बदलने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी का यह दृष्टिकोण चार प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है: महिलाएं, वंचित, युवा और किसान। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का ध्यान ‘उभरते क्षेत्रों’ पर है, जो हमारी क्षमता निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं, और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआई) जैसे क्षेत्रों पर भी है, जहां भारत वैश्विक नेता के रूप में उभरा है। 22-25 अप्रैल तक अमेरिका के वाशिंगटन में अपनी यात्रा के दौरान, सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वसंत बैठकों, दूसरी जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों (एफएमसीबीजी) की बैठक, विकास समिति पूर्ण बैठक, आईएमएफसी पूर्ण बैठक और वैश्विक संप्रभु ऋण गोलमेज (जीएसडीआर) बैठक में भाग लेंगी।  

चमड़ा, फुटवियर का निर्यात 2024-25 में 25 प्रतिशत बढ़कर 5.7 अरब डॉलर हो गया, वित्त वर्ष 26 में 6.5 अरब डॉलर को पार

नईदिल्ली भारत के लेदर और फुटवियर उद्योग ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्यात में लगभग 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल यह आंकड़ा 5.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो वाणिज्य विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्य से 1 बिलियन डॉलर अधिक है। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट (CLE) के कार्यकारी निदेशक आर. सेल्वम ने बताया कि इस सकारात्मक रुझान को देखते हुए 2025-26 में निर्यात 6.5 बिलियन डॉलर के पार जा सकता है। वहीं सीएलई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान के मुताबिक अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय फुटवियर की मांग लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत टैरिफ वृद्धि के बावजूद किसी भी ऑर्डर को रद्द नहीं किया गया है, और निर्यातक अपने व्यापारिक रिश्ते बनाए रखने के लिए छूट प्रदान कर रहे हैं। जालान ने कहा कि अप्रैल के मध्य तक निर्यात की स्थिति सामान्य हो चुकी है। उन्होंने भारत सरकार को अमेरिका के साथ चल रही व्यापार चर्चाओं में ‘जीरो फॉर जीरो शुल्क’ नीति अपनाने का सुझाव भी दिया। भारतीय फुटवियर उद्योग देश के सबसे बड़े श्रम-प्रधान क्षेत्रों में से एक है, जो लगभग 42 लाख लोगों को रोजगार देता है। वर्तमान में इस उद्योग का कुल कारोबार 19 बिलियन डॉलर है, जिसमें 5 बिलियन डॉलर का निर्यात शामिल है। सीएलई की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योग का लक्ष्य 2030 तक कुल कारोबार को 39 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है, जिसमें 25 बिलियन डॉलर का घरेलू उत्पादन और 13.7 बिलियन डॉलर का निर्यात शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय फुटवियर कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए चीनी निवेशकों की रुचि भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र की भविष्य की संभावनाएं और मजबूत हो रही हैं।  

1 लाख रुपये के पार Gold, सोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चेक करें 22k और 24k का रेट

मुंबई सोना 1,00,000 रुपये का स्तर पार कर गया है। मंगलवार को सोने की कीमतों ने एक मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार करते हुए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना के चलते बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश ऑप्शन की ओर मुड़ गया, जिसके कारण सोने की कीमत अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अब देखना होगा कि गोल्ड 1,38,000 रुपये के लेवल को कब तक पार करता है? GST जोड़ने के बाद 1,00,116 रुपये तक पहुंचा सोना भारत में सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत GST जोड़ने के बाद रेट 1,00,116 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं, वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.76% चढ़कर ₹98,991 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 0.62% बढ़कर 95,840 रुपये प्रति किलोग्राम रही। GST समेत चांदी की कीमत 98,715 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। आपके शहर में क्या है रेट अगर आपके घर में शादी है या फिर आप सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर लें। ये हैं सिटी वाइज सोने-चांदी के रेट- मुंबई में सोने और चांदी की कीमतें – 22 अप्रैल मुंबई में सोने की कीमतें – ₹97,380/10 ग्राम। मुंबई में MCX सोने की कीमत – ₹97,352/10 ग्राम। मुंबई में चांदी की कीमत – ₹95,540/किग्रा। मुंबई में MCX चांदी 999 की कीमत – ₹97,275/किग्रा। चेन्नई में सोने और चांदी की कीमतें – 22 अप्रैल चेन्नई में सोने की कीमत – ₹94,750/10 ग्राम। चेन्नई में MCX सोने की कीमत – ₹97,352/10 ग्राम। चेन्नई में चांदी की कीमत – ₹95,460/किग्रा। चेन्नई में MCX चांदी 999 की कीमत – ₹97,275/किग्रा। कोलकाता में सोने और चांदी की कीमतें — 22 अप्रैल कोलकाता में सोने की कीमत — ₹94,350/10 ग्राम। कोलकाता में MCX सोने की कीमत — ₹97,670/10 ग्राम। कोलकाता में चांदी की कीमत — ₹95,820/किग्रा। कोलकाता में MCX चांदी 999 की कीमत — ₹97,275/किग्रा। हैदराबाद में सोने और चांदी की कीमतें — 22 अप्रैल हैदराबाद में सोने की कीमत — ₹97,540/10 ग्राम। हैदराबाद में MCX सोने की कीमत — ₹97,352/10 ग्राम। हैदराबाद में चांदी की कीमत — ₹95,690/किग्रा। हैदराबाद में MCX चांदी 999 की कीमत — ₹97,275/किग्रा। बेंगलुरू में सोने और चांदी की कीमतें — 22 अप्रैल बेंगलुरू में सोने की कीमत — ₹94,460/10 ग्राम। बेंगलुरू में MCX सोने की कीमत — ₹97,352/10 ग्राम। बेंगलुरू में चांदी की कीमत — ₹95,620/किग्रा। बेंगलुरू में MCX चांदी 999 की कीमत — ₹97,275/किग्रा। नई दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतें — 22 अप्रैल नई दिल्ली में सोने की कीमतें — ₹94,260/10 ग्राम। नई दिल्ली में MCX सोने की कीमत — ₹97,220/10 ग्राम। नई दिल्ली में चांदी की कीमतें — ₹95,380/किग्रा। नई दिल्ली में MCX चांदी 999 की कीमतें — ₹97,275/किग्रा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार $3,400 प्रति औंस के स्तर को पार कर गया है। स्पॉट गोल्ड 1.4% चढ़कर $3,472.49 प्रति औंस पर पहुंचा, जो इससे पहले सत्र में $3,473.03 के रिकॉर्ड स्तर को छू चुका है। वहीं, अमेरिका के गोल्ड फ्यूचर्स 1.7% की बढ़त के साथ $3,482.40 पर ट्रेंड कर रहे हैं। डॉलर की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितता ने बढ़ाया सोने का आकर्षण Mehta Equities Ltd के वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलंत्री के मुताबिक डॉलर इंडेक्स तीन साल के निचले स्तर पर आ गया है और ट्रंप-पॉवेल के बीच ब्याज दरों को लेकर चल रही खींचतान से बाजार अस्थिर है। इससे सोने की मांग तेज हुई है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर ने भी सेफ हेवन एसेट्स की मांग को बढ़ावा दिया है। ट्रंप की चेतावनी और निवेशकों की सतर्कता KCM Trade के चीफ मार्केट एनालिस्ट टिम वॉटरर ने कहा कि ट्रंप ने ब्याज दरों में तत्काल कटौती की मांग दोहराई है और चेतावनी दी है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ सकती है। इस बयान ने निवेशकों को अमेरिकी एसेट्स से दूर कर दिया है और सोने को प्राथमिकता में ला दिया है। कुल मिलाकर वैश्विक बाजारों में जारी अस्थिरता और डॉलर की कमजोरी ने सोने की कीमतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में भी यह ट्रेंड जारी रह सकता है। वायदा बाजार में सोने का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का जून वायदा बाजार करीब 1660 रुपए महंगा होकर 98940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसने शुरुआत कारोबार में 99178 रुपए प्रति ग्राम का लेवल टच किया, जोकि वायदा बाजार में सोने का अब तक का सबसे हाइएस्ट लेवल है. MCX पर सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही. चांदी का मई वायदा करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहR है, जोकि 95850 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है. विदेशी बाजार में सोना-चांदी घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2.1% की मजबूती के साथ 3500 डॉलर प्रति ऑन्स के रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रहा. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व को प्रेसिडेंट ट्रंप की धमकी के बाद सोने में जोश देखने को मिल रहा. साथ ही टैरिफ को लेकर अनिश्चितता से भी सपोर्ट मिल रहा. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स 3 साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया. सोने की कीमतों में रैली कॉमैक्स पर सोने का भाव 2025 में अब तक 30 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ से पर्दा उठाया. इस दिन से अब तक सोने की कीमतों में करीब 10% की तेजी देखने को मिली है. 2025 के लिए सोने पर टारगेट 3500 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया था. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) ने अपने नोट में कहा कि इस साल सोने के लिए पूरा खुला आसमान है. लेकिन अगर अमेरिका … Read more

अब बिना लाइसेंस चलाएं Joy E-Bike, कीमतों में 13,000 रुपए तक सस्ती

Joy E-Bike ने अपने बिना लाइसेंस और RC वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 13,000 रुपए तक की कटौती की है। ये लो-स्पीड स्कूटर अब छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं। 60 से 90 किमी की रेंज और सस्ती कीमत इन्हें Ola और Ather का मजबूत प्रतिद्वंदी बनाती है। बिना RC और लाइसेंस वाले Joy E-Bike स्कूटर अब और भी किफायती हो गए हैं। 13,000 रुपए तक की कटौती के बाद ये स्कूटर कम उम्र के बच्चों, महिलाओं और स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट हैं। कंपनी का लक्ष्य इन स्कूटरों को हर आम भारतीय तक पहुंचाना है। अगर आप ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जिन्हें चलाने के लिए न तो लाइसेंस चाहिए और न ही रजिस्ट्रेशन, तो Joy E-Bike आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी ने अपने लो-स्पीड स्कूटरों की कीमतों में भारी कटौती की है, जिससे वे अब और भी बजट-फ्रेंडली हो गए हैं। Joy E-Bike की नई पेशकश इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड के बीच Joy E-Bike ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 13,000 रुपए तक की सीधी कटौती की है। इन स्कूटरों को खास तौर पर ऐसे यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिन्हें न तो ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए और न ही RTO से रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। वुल्फ (Wolf)   जेन नेक्स्ट (Gen Next)   नानू प्लस (Nanu Plus)   वुल्फ प्लस (Wolf Plus)   नैनो इको (Nano Eco)   वुल्फ इको (Wolf Eco)   इन सभी मॉडलों की कीमतों में सीधा 13,000 तक की कटौती की गई है, जिससे अब ये स्कूटर पहले से कहीं अधिक किफायती हो गए हैं। कीमत और रेंज कितनी है… वुल्फ:55,000 से शुरू   जेन नेक्स्ट नानू:54,000 से शुरू   ग्लोब:70,000 से शुरू   सभी स्कूटर 60 से 90 किलोमीटर की रेंज ऑफर करते हैं, जो शहर में रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए एकदम सही है। किन लोगों के लिए है ये बेस्ट ऑप्शन? इन स्कूटरों की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा होती है, जिसकी वजह से इन्हें 16 साल से ऊपर के लोग बिना लाइसेंस के चला सकते हैं। यह खासकर इन कैटेगरी के लिए उपयुक्त हैं- स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र   महिलाएं जो रोज़ाना कम दूरी तय करती हैं   बुजुर्ग जिन्हें हल्के और आसान ऑपरेशन वाला वाहन चाहिए   छोटे दुकानदार और डिलीवरी बॉय क्यों नहीं चाहिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन? भारत में ऐसा नियम है कि जिन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की स्पीड 25 किमी/घंटा से कम होती है और पावर 250W से कम होती है, उन्हें चलाने के लिए- ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती RTO से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती बीमा भी अनिवार्य नहीं होता इस नियम के तहत Joy E-Bike के ये स्कूटर भी आते हैं। बाजार में Ola और Ather को टक्कर हालांकि Ola और Ather जैसे ब्रांड्स हाई-स्पीड स्कूटर्स के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन लो-स्पीड सेगमेंट में Joy E-Bike तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। यह स्कूटर खासतौर पर एंट्री लेवल ईवी सेगमेंट के ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है, जहां कीमत और यूज़-फ्रेंडली फीचर्स सबसे अहम होते हैं। वार्डविजार्ड ग्रुप का मास अपील टारगेट Joy E-Bike की पैरेंट कंपनी WardWizard Innovations ने कहा है कि कीमत घटाने का उद्देश्य इन स्कूटरों को आम जनता के लिए और अधिक सुलभ बनाना है। कंपनी का लक्ष्य है कि- हर भारतीय की पहुंच में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर हो   बाजार में Joy E-Bike की पकड़ और मजबूत हो   आने वाले समय में हाई-स्पीड मॉडल्स को भी और किफायती बनाया जाए 400 से ज्यादा शहरों में मौजूद है Joy E-Bike Joy E-Bike की भारत में 400+ शहरों में डीलरशिप है। कंपनी 10 से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल्स बेच रही है, जिनमें हाई-स्पीड और लो-स्पीड दोनों कैटेगरी शामिल हैं। ये हैं फायदे Joy E-Bike लेने के बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के चलाएं   सस्ती कीमत में स्मार्ट फीचर्स   60-90 किमी की बेहतर रेंज   लो मेंटेनेंस और इको-फ्रेंडली   शहर की ट्रैफिक में आसान राइडिंग    

दुनियाभर की सड़कों पर दौड़ती ‘मेड इन इंडिया’ गाड़ियां, FY25 में रिकॉर्ड निर्यात

मुंबई भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर वैश्विक बाजारों में फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। वित्त वर्ष 2024-25 में देश का कुल वाहन निर्यात 19% की दमदार छलांग लगाते हुए 53 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में कुल 53.63 लाख (53,63,089) वाहनों का निर्यात हुआ, जो 2023-24 के 45 लाख (45,00,494) यूनिट्स की तुलना में उल्लेखनीय बढ़त है। वैश्विक स्तर पर ‘मेड इन इंडिया’ वाहनों की मांग में उछाल SIAM ने बताया कि भारत में बनने वाले वैश्विक मॉडल्स की क्वालिटी और परफॉर्मेंस की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इनकी डिमांड तेजी से बढ़ी है। यही नहीं, कई भारतीय कंपनियों ने अब विकसित देशों में भी वाहन निर्यात की शुरुआत कर दी है। यात्री वाहन (Passenger Vehicles): 2024-25 में 15% की वृद्धि के साथ यात्री वाहनों का निर्यात बढ़कर 7,70,364 यूनिट्स हो गया, जो 2023-24 में 6,72,105 यूनिट था। इसमें यूटिलिटी वाहनों (Utility Vehicles) की हिस्सेदारी भी काफी बढ़ी और 3,62,160 यूनिट्स निर्यात हुईं, जो पिछले साल के 2,34,720 यूनिट्स से 54% ज्यादा हैं। दोपहिया वाहन (Two-Wheelers): दोपहिया वाहन निर्यात में 21% की तेजी रही। 41,98,403 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जबकि पिछले साल 34,58,416 यूनिट्स भेजे गए थे। अफ्रीका में आर्थिक स्थिरता और लैटिन अमेरिका में मजबूत मांग ने इस ग्रोथ को सहारा दिया। नए मॉडल्स और नए बाजारों की खोज ने भी एक्सपोर्ट को बढ़ावा दिया। तिपहिया वाहन (Three-Wheelers): इस कैटेगरी में हल्की मगर स्थिर बढ़ोतरी हुई। 2024-25 में 3.1 लाख यूनिट्स निर्यात हुईं, जो 2023-24 की तुलना में 2% ज्यादा है। वाणिज्यिक वाहन (Commercial Vehicles): वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में 23% की मजबूती देखी गई। बीते वित्त वर्ष में 80,986 यूनिट्स विदेश भेजे गए, जबकि इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 65,818 यूनिट्स था। ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड की वैश्विक पकड़ मजबूत SIAM के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, “निर्यात के मोर्चे पर सभी क्षेत्रों, खासकर यात्री और दोपहिया वाहनों में अच्छा पुनरुद्धार देखा गया है। यह भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और वैश्विक बाजारों में बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि अफ्रीका और पड़ोसी देशों जैसे प्रमुख बाजारों में भारतीय वाहनों की मांग बनी रहने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी, 555 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. बीते सप्ताह ताबड़तोड़ तेजी के बाद सोमवार को भी दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक उछलकर 78,903.09 के लेवल पर खुला, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी तेजी के साथ 23,949.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार के दौरान बैंकिंग और आईटी स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली और HDFC Bank से SBI तक भागते नजर आए. इसके साथ ही Tech Mahindra और Infosys ने भी तेज शुरुआत की. मिनटों में सेंसेक्स 79000 के पार शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स अपने पिछले बंद तुलना में उछाल के साथ 78,903.09 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में 555 अंकों की तेजी लेकर 79,152.86 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद 23,851 की तुलना में चढ़कर 23,949.15 पर खुला और इसके बाद सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर रफ्तार पकड़ता गया. निफ्टी ने भी कुछ देर के कारोबार के दौरान ही 24,004 का स्तर छू लिया. गुरुवार को शानदार तेजी पर था बाजार इससे पिछले कारोबारी दिन बीते सप्ताह के गुरुवार को भी Sensex-Nifty जोरदार तेजी के साथ क्लोज हुए थे. बीएसई का सेंसेक्‍स 1509 अंक बढ़कर 78,553 पर और एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 414 अंक चढ़कर 23,851 पर बंद हुआ था. बता दें कि बीते सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में BSE Sensex ने 3,395.94 अंकों या 4.51% की तेजी दर्ज की, तो वहीं NSE Nifty 1023.10 या 4.48% की बढ़त में रहा था. ये 10 शेयर सबसे तेज भागे शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे तेज भागने वाले शेयरों में लार्जकैप में शामिल Tech Mahindra Share (3.54%), Infosys Share (2.80%), Axis Bank Share (2.54), HDFC Bank Share (2.20%), SBI Share (2.10%) IndusInd Bank Share (1.90%) उछलकर कारोबार कर रहा था. वहीं मिडकैप कंपनियों में शामिल Yes Bank Share (4.37%), Suzlon Share (3.29%), AU Bank Share (3.10%) और Paytm Share (2.60%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे.

4 महीने से बंद है ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड में कारोबार, ₹10 का है भाव, अब 30 अप्रैल अहम दिन

मुंबई ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड जिसके शेयरों पर पिछले 4 महीने से अधिक समय से लगातार कारोबार निलंबित है। बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के शेयरों में अंतिम बार 30 दिसंबर 2024 को कारोबार हुआ था। इस दिन यह शेयर 4% से अधिक चढ़कर 10.28 रुपये पर बंद हुआ था। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ब्राइटकॉम ग्रुप ने कहा था कि जनवरी के अंत तक उसका करोबार निलंबन समाप्त कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इस बीच, कंपनी ने इसी महीने अब इसी महीने की आखिरी सप्ताह में कंपनी की सालाना बैठक होने वाली है। अब 30 अप्रैल को बड़ी बैठक कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 11:30 बजे शेयरधारकों की एक असाधारण आम बैठक होने वाली है। यह ब्राइटकॉम ग्रुप द्वारा कुछ सप्ताह के बाद साझा किया गया पहला साप्ताहिक अपडेट था। बता दें कि ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों को पिछले साल जून में भी NSE मास्टर सर्कुलर का अनुपालन न करने के कारण नियमित ट्रेडिंग से निलंबित कर दिया गया था। दिसंबर तिमाही के अंत में, ब्राइटकॉम ग्रुप के पास 6.26 लाख रिटेल शेयरधारक थे, या जिनके पास ₹2 लाख तक की रजिस्टर्ड शेयर पूंजी थी। इन निवेशकों के पास कंपनी में 43.42% हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयरों के हाल कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 21.99 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 6.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,074.42 करोड़ रुपये है। ब्राइटकॉम ग्रुप एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी और इसका मुख्यालय हैदराबाद, भारत में है कंपनी अपने ग्राहकों को उन्नत डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं प्रदान करने में मदद करती है।

52 लीटर टैंक में 1100KM रेंज! जानिए Toyota Hycross की पूरी डिटेल

नई दिल्ली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका हाइब्रिड मॉडल एक फुल टैंक में 1100 KM से अधिक की दूरी तय कर सकता है। साथ ही इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम केबिन और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है, जो इसे एक कम्पलीट फैमिली कार बनाता है। टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस भारत में एक पॉपुलर 7-सीटर MPV बन गई है। इसका हाइब्रिड वर्जन शानदार माइलेज और दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। 1100 KM की लंबी रेंज और आरामदायक इंटीरियर के साथ यह कार हर परिवार के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनती जा रही है। 1100 KM तक की ड्राइविंग रेंज– फुल टैंक में दम Toyota Innova Hycross MPV को लेकर सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी है। इस कार में 52 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और कंपनी के अनुसार इसका हाइब्रिड वर्जन 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। माइलेज का गणित… फ्यूल टैंक क्षमता: 52 लीटर   क्लेम्ड माइलेज: 23 kmpl   रेंज: 52 × 23 = लगभग 1196 KM इस आंकड़े के अनुसार यह कार एक फुल टैंक में 1100 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। यह लंबे ट्रिप्स और हाईवे राइड के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। इंजन ऑप्शन और पावरट्रेन: Innova Hycross को दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है- पेट्रोल इंजन… 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल   ट्रांसमिशन: CVT ऑटोमैटिक   हाइब्रिड इंजन… 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (पेट्रोल + इलेक्ट्रिक)   ट्रांसमिशन: e-CVT   इसका हाइब्रिड मॉडल इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों पर चलता है, जिससे शहरों में कम स्पीड पर यह इलेक्ट्रिक मोड में बेहद स्मूथ चलता है। ADAS और सेफ्टी फीचर्स से लैस Innova Hycross को लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। प्रमुख सेफ्टी फीचर्स… 6 एयरबैग   लेन डिपार्चर वार्निंग   ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर   ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग   360 डिग्री कैमरा   फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स   इन सभी फीचर्स के चलते यह कार न सिर्फ आरामदायक बल्कि बेहद सुरक्षित भी बनती है। शानदार और लग्जरी इंटीरियर: Toyota Innova Hycross का इंटीरियर इसे बाकी MPVs से अलग बनाता है। इसमें मिलने वाले फीचर्स न सिर्फ प्रीमियम फील देते हैं बल्कि लॉन्ग राइड को आरामदायक भी बनाते हैं। इंटीरियर हाइलाइट्स… डुअल टोन केबिन   पैनोरमिक सनरूफ   वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स   इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कैप्टन सीट्स (सेकंड रो)   10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम   वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay   ड्राइविंग एक्सपीरियंस और राइड क्वालिटी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ Toyota Innova Hycross एक स्मूद और साइलेंट राइड देती है। खासकर शहरों में कम स्पीड पर यह बेहद शांति से चलती है, जिससे केबिन में शोर बिल्कुल नहीं होता। हाईवे पर परफॉर्मेंस… ट्रिपल डिजिट स्पीड (100+ kmph) तक आसानी से पहुंचती है   हाई स्टेबिलिटी और कम बॉडी रोल   सस्पेंशन सिस्टम भी बेहद बैलेंस्ड है   यह कार फैमिली ट्रैवल और लॉन्ग जर्नी दोनों के लिए एक परफेक्ट SUV-स्टाइल MPV है। कीमत और वैरिएंट्स Toyota Innova Hycross के हाइब्रिड वर्जन की कीमत ₹26.31 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत वैरिएंट और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। उपलब्ध ट्रिम्स… GX   VX   ZX   ZX (O) ZX और ZX (O) ट्रिम्स में हाइब्रिड सिस्टम और अधिक प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो… लंबी दूरी तय कर सके   बेहतरीन माइलेज दे   सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों दे   फैमिली के लिए परफेक्ट हो

घरेलू शेयर बाजार में 8,500 करोड़ रुपए का ‎एफपीआई ने किया निवेश ‎

   नई दिल्ली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में करीब 8,500 करोड़ रुपये का ‎निवेश ‎किया है। इस माह की शुरुआत में एफपीआई ने घरेलू बाजार में बिकवाली की थी। ‎फिर वैश्विक व्यापार मोर्चे पर कुछ राहत की उम्मीद और मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार कम कारोबारी सत्रों वाले समाप्त सप्ताह के दौरान एफपीआई ने शेयरों में से 8,472 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें 15 अप्रैल को 2,352 करोड़ रुपये की निकासी भी शामिल है। हालांकि, इसके अगले दो सत्रों में उन्होंने 10,824 करोड़ रुपये का निवेश किया। उन्होने कहा ‎कि एफपीआई गतिविधियों में हालिया तेजी से धारणा में संभावित बदलाव का संकेत मिलता है, लेकिन इस प्रवाह की स्थिरता वैश्विक वृहद आर्थिक स्थिति, अमेरिकी व्यापार नीति में स्थिरता और भारत की घरेलू वृद्धि के परिदृश्य पर निर्भर करेगी। कुल मिलाकर एफपीआई ने अप्रैल में अब तक शेयरों से 23,103 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे 2025 की शुरुआत से उनकी कुल निकासी 1.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है। भारत की मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था, वैश्विक व्यापार व्यवधानों से कुछ राहत और भारतीय शेयर बाजारों में हालिया ‘करेक्शन’ की वजह से आकर्षक मूल्यांकन के चलते एफपीआई की धारणा में सुधार हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और चीन दोनों देशों में इस साल धीमी वृद्धि दर्ज होने की संभावना है, जबकि भारत में प्रतिकूल वैश्विक माहौल के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वृद्धि के मोर्चे पर भारत का बेहतर प्रदर्शन शेयर बाजारों के लिए भी अच्छा रहेगा।इससे पहले मार्च में एफपीआई ने शेयरों से 3,973 करोड़ रुपये निकाले थे। फरवरी में उनकी निकासी 34,574 करोड़ रुपये रही थी। वहीं जनवरी में उन्होंने कहीं अधिक 78,027 करोड़ रुपये की निकासी की थी।  

मल्टीबैगर शेयर हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड 1500% से ज्यादा का दिया रिटर्न, लोगो को बना दिया लखपति

  नई दिल्ली शेयर मार्केट में पिछले हफ्ते काफी रौनक रही। तीन दिन मार्केट खुली और तीनों दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। वहीं कई कंपनियों के शेयर में भी जबरदस्त तेजी आई। इसके अलावा मार्केट में कुछ मल्टीबैगर शेयर निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर स्टॉक मार्केट में रॉकेट बना हुआ है। इसने 5 साल में 1500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर शेयर का नाम हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड है। यह मल्टीबैगर स्टॉक निवेशकों को लगातार जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। गुरुवार को यह शेयर 3.74% की तेजी के साथ 13169.35 रुपये पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते स्टॉक मार्केट में सिर्फ 3 दिन (मंगलवार, बुधवार और गुरुवार) की कारोबार हुआ। इन तीन दिनों में यह शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागा है। इस तीन दिनों में इसने निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया। एक साल में 50% से ज्यादा रिटर्न यह शेयर निवेशकों को एक साल में 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। एक साल पहले इसकी कीमत 8294 रुपये थी। अब 13169.35 रुपये है। ऐसे में इस शेयर का एक साल का रिटर्न 58.77 फीसदी रहा है। अगर आपने एक साल पहले एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू अब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा होती। तीन साल में लखपति इस शेयर ने तीन साल में ही निवेशकों की हजारों की रकम को लाखों में बदल दिया है। यानी उन्हें लखपति बना दिया है। तीन साल पहले इस शेयर की कीमत करीब 3236 रुपये थी। अब 13169.35 रुपये है। इस शेयर ने तीन साल में निवेशकों को करीब 300 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने तीन साल पहले इसमें 50 हजार रुपये निवेश किए होते तो वह रकम बढ़कर आज 1.50 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आप लखपति बन चुके होते। 5 साल में कमाल कर दिया बात अगर 5 साल के रिटर्न की करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन 5 सालों में इसका रिटर्न करीब 1560 फीसदी रहा है। अगर आपने 5 साल पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज उन एक लाख रुपये की वैल्यू 16 लाख रुपये से ज्यादा होती। यानी मात्र 5 साल में ही एक लाख पर 15 साल रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट हो चुका होता। कितना है कंपनी का मार्केट कैप? हिताची एनर्जी इंडिया पावर टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह बिजली ग्रिड, ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरणों का निर्माण और आपूर्ति करती है। यह कंपनी हिताची लिमिटेड और एबीबी पावर ग्रिड्स के बीच एक जॉइंट वेंचर के रूप में शुरू हुई थी। बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 58,698.90 करोड़ रुपये है। डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet