LATEST NEWS

पेंशनभोगियों के खिलाफ पारित कानून का कामरेड चंद्रशेखर पुरी ने किया विरोध ।

Comrade Chandrashekhar Puri protested against the law passed against pensioners. हरिप्रसाद गोहेआमला। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारणी (विशेष आमंत्रित) सदस्य, वायु भवन, नई दिल्ली जे सी एम सदस्य एवं हिंद मजदूर सभा (मध्य प्रदेश) राज्य कार्यकारणी सदस्य कॉमरेड चन्द्रशेखर पुरी ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लोकसभा में पारित एक विधेयक को लेकर कड़ा विरोध जताया है। पुरी ने इस कानून को पेंशनभोगियों के बीच भेदभावपूर्ण करार देते हुए इसे सरकारी कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताया है । उनका कहना है कि वित्त विधेयक 2025 के तहत पारित यह नया कानून सरकार को यह अधिकार देता है कि वह वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने में पेंशनभोगियों के साथ भेदभाव कर सके। यह सरकार द्वारा अपनाया गया एक अन्यायपूर्ण और भ्रामक कदम है, जो नवउदारवादी ताकतों के इशारे पर लागू किया जा रहा है। कानून की प्रावधानों पर आपत्ति कामरेड पुरी ने कहा कि यह कानून पेंशनभोगियों को सेवानिवृत्ति की तारीख के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उनके साथ अन्याय करता है। खास बात यह है कि इस कानून को 1 जून 1972 से पूर्वव्यापी रूप से लागू किया गया है, जिससे हजारों पेंशनभोगी प्रभावित होंगे। यह सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972, 2021 और 2023 के तहत बनाए गए नियमों को भी प्रभावित करता है। पुरी का आरोप है कि यह कानून गारंटीड ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), न्यू पेंशन स्कीम (NPS) और हाल ही में लाई गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत आने वाले सभी पेंशनभोगियों के अधिकारों को कमजोर करेगा। सरकार इस कानून को 1 अप्रैल 2025 से लागू करने की अधिसूचना जारी कर चुकी है। सरकार पर साधा निशाना पुरी ने इस कानून को मोदी सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीति का हिस्सा बताया और कहा कि यह श्रमिकों और पेंशनभोगियों के हकों पर सीधा हमला है। इस संबंध में ए आई डी एफ एवं सभी केंद्रीय श्रम संगठन ने चेतावनी दी कि कर्मचारी और पेंशनभोगी पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। कामरेड चन्द्रशेखर पुरी ने केंद्र सरकार से इस विधेयक को रद्द करने की मांग की है और पेंशनभोगियों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रीय संगठनों ने कहा कि यह लड़ाई कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ी जाएगी और किसी भी भेदभावपूर्ण नीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चैत्र नवरात्र पर शिव मंदिर आमला में होगा सीताराम कीर्तन

Sitaram Kirtan will be held in Shiv Mandir Amla on Chaitra Navratri हरिप्रसाद गोहेआमला। चैत्र नवरात्र के अवसर पर हवाई पट्टी के पास स्थित मनोकामना नाथ नागेश्वर शिव मंदिर में सीताराम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। कीर्तन 30 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल रामनवमी के दिन समाप्त होगा ।कीर्तन का यह 41 वॉ वर्ष है। मंदिर समिति के लक्ष्मण चौकीकर, भरत चौकीकर ने बताया कि साकेतवासी महामंडलेश्वर 1008 स्वामी रघुवरदास महाराज चतुर्भुजी भगवान का मंदिर विघाकुण्ड अयोध्या निवासी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से सीताराम कीर्तन पिछले 40 वर्षो से प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र पर आमला में आयोजित किया जा रहा है।कीर्तन में उमराव चौकीकर भगत जी का रामायण मंडल, बोड़खी आमला के भजन मंडल, महिला मंडल, देवगांव, नांदीखेडा, छावल खापा, जामठी, ससाबड, अंधारिया, नहिया, और आस-पास के ग्रामों से श्रद्धालु शामिल होंगे ।मंदिर समिति ने सभी लोगो से कीर्तन में पधारने का निवेदन किया है।

सुभाषिनी विद्या मंदिर ससुंद्रा के तीन बच्चो का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन ।

Three children of Subhashni Vidya Mandir Susundra got selected in Navodaya Vidyalaya. हरिप्रसाद गोहेआमला । जनपद पंचायत आमला क्षेत्रांतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ससुंद्रा के सुभाषिनी विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 5 वी में अध्यनरत तीन नवनिहालो ने नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन चयन परीक्षा वर्ष 2025 में परचम लहराकर अपनी शाला सहित पालकों का नाम रोशन किया है । बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणाम एवं उनकी उपलब्धि पर सुभाषिनी विद्या मंदिर ससुंद्रा के संस्था प्रमुख प्राचार्य मनीष माथनकर ने चयनित बच्चो को शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा शाला के शिक्षक कमलेश माथनकर के कुशल एवं सफ़ल मार्गदर्शन एवं मेहनत से प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शाला से बच्चो का चयन हो रहा है जो सराहनीय है । उन्होंने इस मौके पर बच्चों सहित समस्त स्टॉफ को बधाई दी । गौरतलब हो की सुभाषिनी विद्या मंदिर हाइस्कूल ससुंद्रा की कक्षा 5वी से सत्र 2015 से 2025 तक लगातार प्रतिवर्ष बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रभात पट्टन में होता आ रहा है । 2025 में भी तीन बच्चों का चयन हुआ है । जिसमे पलक दिनेश साहू,दिशा नारायण लिखितकर और भावेश गुलबराव माथनकर शामिल है । शाला से अब तक पिछले 11वर्षों में कुल 24 बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है ।

आमला विकास समिति का पुनर्गठन, राजु मदान, अध्यक्ष और संजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष बने ।

Amla Vikas Samiti reorganized, Raju Madan became President and Sanjay Sahu became Executive President. हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर में सिविल कोर्ट की स्थापना, महानदी एक्सप्रेस के लिए रेल रोको आंदोलन जैसे संघर्षों के नेतृत्वकर्ता नागरिकों के संगठन आमला विकास समिति का पुनर्गठन किया गया । समिति के संस्थापक सदस्यों द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. आर. डी. राठौर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, सर्वसम्मति से अध्यक्ष – राजू मदान, कार्यकारी अध्यक्ष – संजय साहू, उपाध्यक्ष – शेख हफीज, सचिव – नीरज सोनी, कोषाध्यक्ष – फिरोज हुसैन मनोनीत किये गए ।आमला विकास समिति के पदाधिकारी, जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़ी सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे ।

अवैध देशी पिस्टल के साथ धराया बदमाश,किया गया गिरफ्तार ।

The criminal was caught with an illegal country-made pistol and was arrested. हरिप्रसाद गोहेआमला । जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत, पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा जारी निर्देशों के अंतर्गत थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई एस. के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस ने कुख्यात बदमाश करण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त की गई।घटना का विवरणदिनांक 25.03.2025 को थाना आमला चौकी बोडखी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर बेचने की मंशा से रामटेक पहाडी के पास घूम रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने रामटेक पहाडी के पास पहुंचकर एक व्यक्ति नीले रंग की टी शर्ट पहने घूमते दिखा जिसे रोका तो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर बमुश्किल पकडा जिसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम करण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूल बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्टल (कीमत ₹10,000) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी का विवरणकरण उर्फ झांगरू पिता गणेश सोनेकर निवासी स्वीपर मोहल्ला कोठी बाजार बैतूलइस शातिर आरोपी पर पूर्व में भी थाना आमला में अपराध दर्ज है । जब्ती का विवरणएक अवैध देशी पिस्टल (कीमत ₹10,000)थाना आमला में अपराध क्रमांक 189/2025 के तहत आरोपी पर धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस टीम की भूमिकाकार्रवाई में निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना, उनि नितिन पटेल, सउनि गंभीरसिंह रघवंशी, प्र .आर.संतोष मालवीय,आऱ 641 पलक सोलंकी की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक बैतूल, निश्चल एन. झारिया ने कार्रवाई में शामिल टीम को सराहना दी है और जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

आश्वासन पर बैंक कर्मचारियों ने की स्थगित हड़ताल — साथी प्रमोद चतुर्वेदी

Bank employees postponed the strike on assurance — Comrade Pramod Chaturvedi हरिप्रसाद गोहेआमला। अखिल भारतीय कर्मचारी संघ की 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है । जीस कारण सोमवार बैंक खुले रहे खंडवा यूनिट यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद चतुर्वेदी ने बताया कि वित्त मंत्रालय और आईबीए द्वारा कर्मचारियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसलिए 25 मार्च को भी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक खुले रहेंगे । हमारे आंदोलन के लिए जो केन्द्रीय नेतृत्व से प्रोग्राम मिला था उसके सफलतापूर्वक संचालन में यू एफ बी यू के सभी घटक दलों के साथियों ने अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ताकत से साथ देकर इसे कामयाब बनाया। यू एफ बी यू के बैंकिंग घटकों के सभी साथियों ने भविष्य में भी अपना पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा अभी हड़ताल पूर्णतः निरस्त नहीं हुई है वरन् केवल आइ बी ए एवं सभी घटक बैंकों के प्रबंधन और सेंटल लेबर कमीशन के आश्वासन मिलने के कारण स्थगित हुई है । अभी तो यह अंगड़ाई है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो फेर से हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है ।

शहीद दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ।

A massive blood donation camp was organised on Martyr’s Day. हरिप्रसाद गोहे आमला । रविवार भीमनगर क्षेत्र स्थित बचपन प्ले स्कूल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजित किया गया। उक्त आयोजन बचपन प्ले स्कूल, एच पी एस आमला, जन सेवा कल्याण समिति एवं निफा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ । जिसमें रक्तदाताओं ने नि स्वार्थ सेवा का परिचय देते हुए रिकार्ड 154 यूनिट रक्तदान किया ।,यह रक्तदान शिविर वीरता,सहयोग व ममता को समर्पित था। वीरता का पर्याय भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर ये रक्तदान शिविर सहयोग व सेवाभाव के श्रेष्ठ उदाहरण स्वर्गीय पंकज उसरेठे एवं स्व. शशि टिकारे जी की स्मृति में आयोजित किया गया । आयोजन समिति के राहुल धेण्डे व नीरज बारस्कर ने बताया कि बचपन प्ले स्कूल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 154 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर निस्वार्थ सेवा का परिचय दिया ,उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्तदाताओं का ये उत्साह हमारे लिए सुकून अनुभव करवाने वाला था। सागर चौहान ,डॉ शिशिरकांत गुगनानी व कैलाश ठाकरे ने जानकारी दी कि इस वर्ष रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को धन्यवाद के साथ निफा के प्रशस्ति पत्र व विशेष ट्रॉफी भी प्रदान की गई। रक्तदान को आमला में अब एक पर्व की तरह लिया जाता है,जिसे सभी मिलकर मनाते है। आयोजन समिति के अमित यादव, आकाश जैन व हर्षित ठाकरे ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो चुकी है, इसके बावजूद भी जिस उत्साह व जोश के साथ शहर के रक्तदाताओं ने अपनी भागीदारी इस शिविर में सुनिश्चित की उसके लिए हम मन से आभारी है सभी रक्तदाताओं के नितिन ठाकुर,चंद्रकिशोर टीकारे व जितेंद्र भावसार आगे बताते है कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओ व धार्मिक समितियों, व्यवसायिक संगठनो एवं सेवाभावी संगठनो के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई, शिविर में भी सभी सदस्य एवं समाजसेवियों ने पहुँचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे एवं भाजपा पदाधिकारी भी रक्तदान शिविर में पहुँचे और आयोजन की सराहना की, वहीं कांग्रेस पार्टी से भी मनोज मालवे,नपाध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर सहित विभिन्न नेता शिविर में पहुँचे। वहीं बैतूल से मां शारदा समिति के शैलेन्द्र बिहारिया, पिंकी भाटिया एवं परशुराम सेना के अनिल पेशवे की विशेष उपस्थिति भी रक्तदान शिविर मे रही।भावेश मालवीय, शुभम खातरकर व अनिल सोनी ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या इस शिविर में दिखी, जिससे अंदाजा लगाना मुश्किल नही है कि आमला में रक्तदान को अब अपना कर्तव्य मान लोग सतत इस परोपकार में शामिल हो रहे है। एवं प्रतिवर्ष इस रक्तदान शिविर में सौ रक्तदाताओं से अधिक की संख्या इस बात को सत्य भी साबित करती है कि आमला में रक्तदान के प्रति अद्वितीय जागरूकता आ चुकी है।राजा राठौर व अनिल सोनपुरे बताते है कि जिले के साथ अब प्रदेश स्तर पर भी आमला को रक्तदान में विशेष सहयोग के लिए पहचाना जाने लगा है। चूंकि एक्सीडेंट तथा थैलेसीमिया, सिकलसेल व विभिन्न बीमारियों में रक्त की हमेशा आवश्यकता पड़ती है, पर रक्त के लिए अभी दूसरा कोई विकल्प भी नही है, सिर्फ मानव का रक्त ही मानव के काम आ सकता है, ऐसे में इस तरह के रक्तदान शिविर बहुत महत्वपूर्ण हो जाते है,एवं इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाते है वे सभी रक्तदाता जो हाथ बढ़ाकर सहज भाव से रक्तदान के लिए तैयार रहते है। बचपन प्ले स्कूल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में शहरवासियो का जोश देखकर बैतूल हॉस्पिटल से आई ब्लड बैंक की टीम भी खासी प्रभावित हुई। जानने योग्य बात है कि जिले में सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर आमला में ही लगते है, एवं शहर की विभिन रक्तदान समितियां व सेवाभावी संगठन मिलकर इन शिविरों को सफल बनाते है।बचपन प्ले स्कूल के मैनेजमेंट सदस्यों व जनसेवा कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी परोपकारी नागरिकों, युवाओं, मातृ शक्तियों, व्यापारियों, समाजसेवियों के साथ उन सभी का मन से आभार जो समय निकालकर इस पुण्य अभियान का हिस्सा बने एवं रक्तदान कर हमारा व अपने शहर का मान बढ़ाया।

कौन होंगा आमला ब्लाक कांग्रेस का नया अध्यक्ष, चर्चाओ का बाजार गर्म

Who will be the new president of Amla Block Congress, discussions are abuzz. हरिप्रसाद गोहेआमला ! काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए नामो को लेकर क्षेत्र में सरगर्मियां बढ़ने लगी है नए अध्यक्ष को लेकर तरह, तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी आमला के नए अध्यक्ष पद को लेकर शहर सहित अंचल के ग्रामों में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है । गौरतलब हो की लगातार हार का दंश झेल रही कांग्रेस नए ब्लॉक प्रमुख के लिए जहां एक ओर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े खानदानी कांग्रेसी कार्यकर्ता किसी परंपरागत कांग्रेसी को ब्लॉक अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं, वही अन्य युवा कांग्रेस नेता भी इस बार कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बनने अपनी मंशा जाहिर करते देखे जा रहे है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर एवं ग्रामीण अंचल के निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व आमला ग्रामपंचायत के सरपंच, समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित जमीदार स्व ठाकुर गोपाल सिंह चंदेल जी के पौत्र एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के पूर्व अध्यक्ष एवं सरपंच संघ आमला के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर शिवपाल सिंह चंदेल के पुत्र चंद्रशेखर सिंह चंदेल को कांग्रेस संगठन के जमीनी मजबूती के लिए अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं। पीढी दर पीढी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कांग्रेस परिवारों को लगता है कि चंद्रशेखर सिंह के ब्लॉक अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, किसानों के साथ ही शहरी शिक्षित युवाओं का भी समर्थन प्राप्त होगा ।अपने सरल सहज व्यक्तित्व के कारण जनप्रिय,उच्च शिक्षित युवा चंद्रशेखर सिंह चंदेल अपने छात्र जीवन से ही छात्र एवं युवा राजनीति के साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। बरहाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के दावेदारों में नमो की चर्चा आम है, कौन होंगा आमला का नया ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिसका अभी करना हॉगा इंतजार ?

श्रीमद् भागवत कथाः छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन

Shrimad Bhagwat Katha: Description of the pastimes of Lord Shri Krishna on the sixth day हरिप्रसाद गोहे  आमला । ग्राम जंबाड़ी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अमृत महोत्सव के छठवें दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध, जरासंध युद्ध और श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित श्याम मनावत ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पंडित श्याम मनावत ने बताया कि जब भगवान श्री कृष्ण बड़े हो जाते हैं तो वह कंस की जेल में बंद अपने माता-पिता देवकी वासुदेव को छुड़ाने के लिए कंस का वध कर छुड़ा लाए। कंस वध से नाराज़ कंस के ससुर मगध के राजा जरासंध श्री कृष्ण से बदला लेने के लिए मथुरा पर सत्रह बार हमला किया। हर बार श्रीकृष्ण भगवान और बलराम पराजित कर छोड़ देते थे लेकिन मारते नहीं थे। पंडित श्याम मनावत ने श्री कृष्ण विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विवाह के लिए जब कोई नंदगांव आता तो उनकी बाल लीलाओं को सुना वापस कर देते थे। जब विदर्भ देश के राजा की बेटी रुक्मिणी को लेकर भगवान श्रीकृष्ण द्वारकाधीश गए जहां आधे द्वारकावासी बाराती बने वहीं आधे जनाती बने और श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह संपन्न हुआ। कथा में श्री कृष्ण रुक्मणी की आरती  सानतराव देशमुख ललिता देशमुख ने की। इस अवसर पर रामकिशोर देशमुख अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल आमला, हितेश देशमुख, राहुल देशमुख, लोकेश देशमुख तथा बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष, श्रद्धालु मौजूद रहे। आगामी दिनों में भी कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाता है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का आनंद लें। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सफल बनाने में सभी का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण था। श्रीमद् भागवत कथा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करती है। यह कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं के बारे में जानने का अवसर प्रदान करती है ।

काम के बोझ से दबे हुए रेलवे के सभी विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को ग्रेड-पे 4800/- & ग्रेड-पे 5400/- (पे-लेवल -8, पे-लेवल -9 ) कैसे मिले ?

How did the Senior Supervisors of all departments of Railways, who are burdened with work, get Grade Pay 4800/- & Grade Pay 5400/- (Pay Level -8, Pay Level -9)? आमला/बैतूल (हरिप्रसाद गोहे) !लगभग दो वर्ष पूर्व जारी हुआ रेलवे का एक आदेश कार्यबोझ से दबे कर्मचारियों के विषाद का विषय बना हुआ है। यह प्रावधान रेलवे सुपरवाइज़रों को उच्चतम वेतनमान ग्रेड-पे 4800/- एवं ग्रेड-पे 5400/- (पे-लेवल -8, पे-लेवल -9 ) में पदोन्नति देने से संबंधित है, जिसमें एक अजीब शर्त जोड़ी गई है – उनके अपने विभाग से कुछ पदों को “मैचिंग-सरेंडर” करना। सतह पर यह नीति विभागीय संसाधनों के संतुलन और कुशलता को बढ़ाने का प्रयास लगती है, लेकिन गहराई में जाएं तो यह अव्यवस्था, अन्याय और कर्मचारियों के साथ भेदभाव की एक दर्दनाक कहानी बयां करती है। प्रावधान की दोहरी मार ………इस नीति के तहत, जिन विभागों में “फालतू कर्मचारियों” की भरमार है, वहां सुपरवाइज़रों को आसानी से उच्चतम वेतनमान में पदोन्नति मिल गई। उनके विभाग से कुछ पदों को सरेंडर कर दिया गया, और यह प्रक्रिया उनके लिए एक औपचारिकता मात्र बनकर रह गई। लेकिन दूसरी ओर, वे विभाग जहां स्टाफ की कमी है या कर्मचारी पहले ही अत्यधिक कार्यबोझ तले दबे हुए हैं, वहां यह शर्त एक अभिशाप बन गई। इन विभागों मे सरेंडर करना संभव ही नहीं है, क्योंकि हर कर्मचारी पहले से ही अपनी क्षमता से अधिक काम कर रहा है। नतीजा? रेलवे के कुछ विभागों के सुपरवाइज़र अब तक उच्चतम वेतनमान ग्रेड-पे 4800/- & ग्रेड-पे 5400/- (पे-लेवल -8, पे-लेवल -9 ) से वंचित हैं।यहां सवाल उठता है – क्या मेहनती और समर्पित कर्मचारियों को दंडित करना और निकम्मेपन को पुरस्कृत करना नैसर्गिक न्याय है? क्या यह नीति कर्मचारियों के बीच समानता और प्रोत्साहन की भावना को बढ़ाती है, या इसे कुचलती है? नौकरशाही अव्यवस्था का नमूना …………यह प्रावधान नौकरशाही अव्यवस्था (Bureaucratic Chaos) का एक जीता-जागता उदाहरण है। नौकरशाही अव्यवस्था तब उत्पन्न होती है, जब नीतियां बनाते समय जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर दिया जाता है और एक समान नियम सभी पर थोप दिए जाते हैं, भले ही परिस्थितियां भिन्न हों। इस मामले में, नीति निर्माताओं ने यह नहीं सोचा कि हर विभाग की अपनी जरूरतें और चुनौतियां होती हैं। जहां एक विभाग में अतिरिक्त कर्मचारी हो सकते हैं, वहीं दूसरा विभाग न्यूनतम स्टाफ के साथ संचालित हो रहा हो। एक ही छड़ी से सबको हांकने की कोशिश ने व्यवस्था को और उलझा दिया है। प्रभावित कर्मचारियों का दर्दकल्पना करें उस सुपरवाइज़र की मन:स्थिति का, जो दिन-रात मेहनत करता है, अपने सीमित संसाधनों के साथ विभाग को चलाता है, और फिर उसे पता चलता है कि उसकी मेहनत का इनाम नहीं, बल्कि सजा मिलेगी। दूसरी ओर, वह अपने समकक्ष को देखता है, जिसके विभाग में काम का बोझ कम है और कर्मचारी अधिक हैं, और उसे आसानी से पदोन्नति मिल जाती है। यह केवल पदोन्नति का मामला ही नहीं है, बल्कि एक भावनात्मक आघात भी है।“हम दिन-रात काम करते हैं, छुट्टियां तक नहीं लेते, फिर भी हमें पीछे छोड़ दिया जाता है। क्या हमारा मेहनत करना ही हमारी गलती है?” – यह कहना है हर एक प्रभावित सुपरवाइज़र का, जिसकी आवाज में निराशा और गुस्सा साफ झलकता है। ऐसे कर्मचारी न केवल अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और मनोबल पर भी गहरा असर पड़ रहा है। नैसर्गिक न्याय कहां है ? ……..नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत कहता है कि हर व्यक्ति को उसकी योग्यता और परिस्थिति के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए। लेकिन इस प्रावधान में तो उल्टा हो रहा है। जहां कार्य बोझ कम और स्टाफ़ अधिक है उन्हें इनाम मिला, और जहाँ स्टाफ़ कम और कार्य बोझ अधिक उन्हें दंड। यह नीति कर्मचारियों के बीच असमानता को बढ़ावा दे रही है और मेहनत करने की भावना को कुचल रही है। क्या यह उचित है कि पदोन्नति का आधार आपकी मेहनत न हो, बल्कि यह हो कि आपके विभाग में कितने “फालतू” कर्मचारी हैं ? निष्कर्ष और सुझाव …….यह प्रावधान न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि नैतिक रूप से भी गलत है। इसे तत्काल संशोधित करने की जरूरत है। विभागों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लचीले नियम बनाए जाने चाहिए। उदाहरण के लिए, जिन विभागों में स्टाफ की कमी है, वहाँ सरेंडर की शर्त को हटाया जा सकता है या वैकल्पिक मानदंड तय किए जा सकते हैं। साथ ही, कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को मापने के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि कोई भी अपने अधिकारों से वंचित न हो।अंत में, यह सवाल पूछना जरूरी है – क्या हम ऐसी व्यवस्था चाहते हैं, जहां मेहनत की सजा और निकम्मेपन का इनाम मिले? अगर नहीं, तो इस जारी नौकरशाही अव्यवस्था को खत्म करने का समय आ गया है, ताकि प्रभावित कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके और उनका दर्द सुना जा सके।वीरेंद्र कुमार पालीवालसेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक(लेखक स्वयं इस अव्यवस्था का शिकार हुआ है)

डाक्टरों की कमी से जूझ रहा सिविल, अस्पताल : जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एस डी एम को सौपा

Civil hospital is facing shortage of doctors हरिप्रसाद गोहेआमला । विधानसभा क्षेत्र आमला के रहवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधा को दृष्टिगत रख सरकार द्वारा सर्व सुविधा युक्त सिविल अस्पताल की सौगात आमला को दी जहा ब्लाक की 68 ग्राम पंचायतों एवं शहर के अठारह वार्डों से मरीज अपना स्वास्थ्य उपचार कराने पहुंचते है। खास बात यह है की सिविल अस्पताल का लोकार्पण भी बड़े धूमधाम से स्थानीय जन प्रतिनिधि की गरिमय उपस्थिति में हुआ था जिसे देख लोगों में आमला सिविल अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्था मिलने आशा की किरण जागी थी। लेकिन यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व व्यव्स्था नहीं मिलने से लोगो में अब गहरा आक्रोश है। वहीं अस्पताल में नियुक्त डाक्टरों की कमी भी देखी जा रही है। बावजूद इस और किसी का ध्यान नहीं है। ऐसे में नगर के विभिन्न संगठनों ने मंगलवार सामूहिक आवाज बुलंद कर आमला सिविल अस्पताल में त्वरित व्यवस्था बनाए जाने मांग की मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होने की बात कहीं है । विभिन्न संगठनों ने सोपा ज्ञापन सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग एवं व्यवस्थाओ को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में शहर की विभिन्न संस्थाओं व समितियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। लंबे समय से शहर के सिविल हॉस्पिटल में चिकित्सकों की कमी एवं व्यवस्थाओ की कमी शहरवसियो के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, इन्ही मुद्दों को लेकर शहर के अग्रणी सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठन एवं सेवाभावी समितियों द्वारा एक साथ जनपद पंचायत कार्यालय में एसडीएम आमला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनसेवा कल्याण समिति, प्रगतिशील व्यापारी संघ, श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति, सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज युवा संगठन, मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ एवं संघर्ष समिति, सहयोग फाउंडेशन अधिवक्ता संघ,रेलवे रिटायर्ड पेंशनर एसोसिएशन ,बोहरा समाज करणी सेना परिवार के साथ विभिन्न संस्थाओ के सदस्यों द्वारा सिविल हॉस्पिटल में व्यवस्था सुधारने एवं स्वास्थ्य सुविधाओ में वृद्धि करने की मांग को लेकर अपनी बात रखी ।ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर भव्य सिविल हॉस्पिटल आमला में बनाया गया था, जिससे लोगो मे उम्मीद जगी थी कि नए व भव्य हॉस्पिटल के बनने से सुविधाओ में वृद्धि होगी,परन्तु लोगो को हताशा ही हाथ लगी, हमेशा की तरह हॉस्पिटल आज भी डॉक्टर्स की कमी से जूझ रहा है,एवं मात्र आधा दर्जन डॉक्टर्स ही यहां सेवा दे रहे है,जबकि डॉक्टर के 14 पद आज भी रिक्त पड़े है, ऑपरेटरों व अन्य स्टाफ की भी यही हालत है, वहीं व्यवस्थाओ की बात करें तो छोटी-छोटी बीमारियों व घायल होने पर रोगियों को बैतूल रेफर कर दिया जाता है,यही स्थिति सामान्य जांचों की भी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यहां बोर्ड तो सिविल हॉस्पिटल का लगा है परन्तु सिविल हॉस्पिटल के निर्धारित मापदंडों के आधार पर 20 प्रतिशत सुविधाएं भी उपलब्ध नही है। ज्ञापन में समितियों व प्रबुद्धजनों द्वारा मांग की गई कि हॉस्पिटल में कई मशीनें जैसी आई थी वैसी ही बंद रखी है,उन्हें चलाने ऑपरेटर व डॉक्टर्स की व्यवस्था शीघ्र की जाए। महिला रोग विशेषज्ञ की मांग वर्षों से क्षेत्रवासी कर रहे है,इस मांग को जल्द पूरा किया जाए। एकमात्र एमडी मेडिसिन डॉक्टर मुकेश वागद्रे को बार-बार अटैचमेंट के नाम पर अन्यत्र भेज दिया जाता है,इसकी वजह जानकर शीघ्र कार्यवाही की जाए। आमला हॉस्पिटल में सायकल/वाहन स्टैंड का ठेका शीघ्र निरस्त किया जाए, चूंकि यहां अधिकांश गरीब वर्ग व अपनो की बीमारी से परेशान परिजन आते है,पैसों के अभाव में उन्हें लज्जित किया जाता है, मुलताई हॉस्पिटल में मानवता दिखाते हुए हॉस्पिटल में सायकल स्टैंड का ठेका निरस्त किया जा चुका है, आमला में भी ठेका तुरंत निरस्त किया जाए। सामान्य जांच जैसे सिटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरआई आदि की समुचित व्यवस्था की जाए, साथ ही दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। सिविल हॉस्पिटल आमला की शहरी जनता के साथ 68 पंचायतों के लोगो के लिए भी एक मात्र हॉस्पिटल है।उपस्थित सभी समितियों व संस्थाओ के सदस्यों द्वारा एक सुर में इन मांगो को पूर्ण करने हेतू निवेदन किया, साथ ही सभी ने ये भी कहा कि अगर एक माह के भीतर व्यवस्थाओ व सुविधाओ को पूर्ण नही किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत आमला रेलवे द्वारा शानदार कार्यक्रम का आयोजन

Amla Railway organized a grand program on the occasion of International Women’s Day हरिप्रसाद गोहे  आमला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य रेल नागपुर मंडल के माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्री विनायक गर्ग साहब के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सांझी जैन के कुशल नेतृत्व में मध्य रेल आमला द्वारा रेलवे इंस्टीट्यूट प्रांगण रेलवे कालोनी आमला में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।स्टाफ बेनिफिट फंड मध्य रेल के संयोजन में महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ,कार्यक्रम मे महिलाओ की रेलवे मे भूमिका पर प्रकाश डाला गया,विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती मेघना अनिल कुमार पाटिल  आमला उपस्थित थी।विशेष अतिथि के तौर पर डॉ लवी आर्य रेलवे चिकित्सक आमला एवं अनिशा  शर्मा नर्सिंग अधीक्षक,श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला श्रीमती गीता निरंजन एवं श्रीमती भावना पंत  उपस्थित थी।कार्यक्रम विशेष रूप से ए आर धोटे कल्याण निरीक्षक,हरिमोहन निरंजन टी आई आर पी एफ आमला, बी के सूर्यवंशी एस एस ई सी एंड डब्ल्यू,सतीश मीणा सचिव रेलवे इंस्टीट्यूट आमला, एस डी पंत कमर्शियल सुप्रिटेंडेंट,ए के जैन सी सी ओ आर, पवन मिश्रा सी टी आई उपस्थित थे कार्यक्रम में समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के संयोजक ए आर धोटे ने बताया की मध्य रेल द्वारा आज महिला दिवस पर महिला रेल कर्मचारियों के हितार्थ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में महिला रेल कर्मचारियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक ओर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम सम्पन्न हुए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी महिला रेल कर्मचारियों ने भाग लिया,विभिन्न खेल कूद के कार्यक्रमो के साथ साथ तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के अंत में सभी को पुरस्कृत भी किया गया। दोपहर से शाम तक चले इस कार्यक्रम में सभी महिला रेल कर्मचारियों ने तन्मयता के साथ भाग लिया।महिला दिवस पर महिला रेल कर्मचारियों के इस आयोजन की सभी ने सराहना की।अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा की महिलाएं बड़े ही कुशलता पूर्वक अपने कर्तव्य निभाती है वह अपने कर्तव्य के साथ साथ परिवार का भी ध्यान रखती है।कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला रेल कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन भावना पंत ने किया और आभार प्रदर्शन ए आर धोटे कल्याण निरीक्षक ने किया।          कार्यक्रम में प्रतियोगिता का संचालन मीना करोले एवं अनिता झा ने किया।कार्यक्रम में संगीता पहाड़े, मेघा नागले,कविता,कल्पना उघड़े,ज्योति प्रजापति,अंजना लोखंडे,ज्योति झरबडे,विनीता पाटिल सहित एक सैकड़ा महिला रेल कर्मचारी उपस्थित थी,साथ ही बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार जीता।

क्रूरता प्रमाणित नहीं एक पक्षीय तलाक का निर्णय निरस्त ।

Cruelty not proved unilateral divorce decision cancelled. हरिप्रसाद गोहे  आमला । अपर जिला न्यायाधीश आमला कोर्ट ने एक अनूठा फैसला सुनाते हुए पति-पत्नी के बीच हुए तलाक को निरस्त कर दिया है । मामला 2013 का है, जब एक युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था । दंपति 6 महीने तक बड़े शहर में रहे और बाद में अपने गांव में बस गए । पत्नी ने तलाक की याचिका पेश करते समय याचिका में आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से पति शराब पीने का आदी हो गया और पत्नी पर परिवार में कर्तव्य और दायित्व का  निर्वहन नहीं करने और कुछ व्यक्तिगत आरोप लगाने लगा । दूसरी तरफ,पति  ने भी पत्नी को साथ रखने की याचिका दायर कर पत्नी पर झूठे व्यक्तिगत आरोप लगाने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने का झूठा आरोप लगाया । साथ ही दहेज प्रताड़ना की शिकायत भी की विचारण  सुनवाई के दौरान पति बीमार होने के कारण निर्धारित पेशी पर अदालत नहीं पहुंच पाया कोर्ट ने एकपक्षीय तलाक दे दिया था । पति के वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पति ने इस फैसले के खिलाफ एक पक्षीय तलाक को चुनौती दी और कहा कि वह पत्नी के साथ दांपत्य जीवन बिताना चाहता है । दंपति का एक बच्चा है जो पिता के साथ रहता है। कोर्ट ने पुनः दोनों पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया । मामले में निर्णायक मोड़ तब आया जब बच्चे ने अदालत में कहा कि वह अपनी मां और पिता दोनों के साथ रहना चाहता है । बच्चे ने यह भी कहा कि मां ने काफी लंबे समय से मुलाकात नहीं की कोर्ट ने यह भी ध्यान में रखा कि प्रेम विवाह के तीन साल तक पत्नी ने दहेज का कोई आरोप नहीं लगाया था । सोशल मीडिया के तथ्यों को भी कोर्ट में साबित नहीं किया यहां तक कि पुत्र किस कक्षा में पढ़ता है, उसका जीवन कैसा चल रहा है , इस पर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया जबकि बच्चे ने कहा कि वह जब भी अपनी मां से मिलने जाता है तो उसे मिलने नहीं दिया जाता  । पति किसान है और पत्नी गृहिणी है। कोर्ट ने पाया कि मामला क्रूरता की श्रेणी में नहीं आता। बच्चे की भावनाओं को देखते हुए और पत्नी के  द्वारा आरोप साबित नहीं करने और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कोर्ट ने  एक पक्षीय तलाक को निरस्त कर दिया ।

ग्रहों की अनुकूलता का सरल माध्यम गौसेवा है:स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी ।

The simplest means of achieving the favourable position of the planets is cow service: Swami Ram Swarupacharya. हरिप्रसाद गोहेआमला। जनसहयोग से निर्मित और संचालित श्री महावीर हनुमान गौशाला के लिए आज विशिष्ट दिन रहा क्योंकि आज महान कथा वाचक और संत का आगमन गौशाला में हुआ।कथाचार्य अनंत श्री श्री विभूषित जगतगुरु रामानंदाचार्य कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम आज गौशाला पधारे।गौशाला के कार्यों को देखकर स्वामी जी प्रसन्न हुए और गौशाला के कार्यों की प्रशंसा की सर्वप्रथम गौशाला परिवार द्वारा महाराज जी का चरण पखार कर अभिनंदन किया।स्वयं महाराज जी ने गौशाला में गौपूजन किया गौमाता को गुण मिष्ठान खिलाया।इस अवसर पर आशीर्वाद स्वरूप अपनी बात कहते हुए कहा कि एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है। और तो और गौ सेवा से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण कुल की रक्षा कर सकता है, सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा केवल गौमाता की रक्षा से ही संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय एवं सामर्थ्य के अनुसार गाय की सेवा करनी चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने गौशाला को इक्कावन सौ रुपए की राशि भेंट की।यह क्षण गौशाला परिवार के लिए गौरव का क्षण था क्योंकि देश के इतने बड़े संत और जगत गुरु का गौशाला में आगमन हुआ और उनके द्वारा आशीर्वाद स्वरूप सहयोग राशि भेंट करना अद्वितीय था।जगतगुरु महाराज जी विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक है श्री राम मंदिर अयोध्या में मंदिर निर्माण के बाद पहली कथा इनके ही मुखार बिंद से प्रवाहित हुई थी । उल्लेखनीय है कि ससाबड़ के प्रतिष्ठित पुंडे परिवार द्वारा रामकथा करवाई जा रही जिसके निमित्त महाराज जी का आगमन हुआ है और आज वे गौशाला पहुंचे।महाराज जी ने कहा कि गौशाला का कार्य उत्तम है निराश्रित बीमार और घायल गौवंश के आश्रय के रूप में ये गौशाला का कार्य श्रेष्ठतम है।उन्होंने सभी से आग्रह किया कि गौशाला में सभी सहयोग करे तन मन और धन से जिससे जो संभव हो सहयोग करे।गौ सेवा करके अपने जीवन को धन्य करे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्यवंशी ढोलेवार कुंबी समाज के युवा प्रमुख अजय गंगारे,नरेंद्र आसोले सहित सुखदेव नारे समेत गौशाला परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित थे ।

निर्माण कार्य अपूर्ण, राशि का आहरण कर दिया भुगतान , जानकारी मांगने पर गोल, मोल जवाब दे रहा ग्राम पंचायत सचिव ।

Construction work is incomplete, amount has been withdrawn and paid, on asking for information the village panchayat secretary is giving evasive answers. हरिप्रसाद गोहेआमला। ग्रामों में युवा उभरती प्रतिभाओं के खेलों को निखारने एवं उनके खेलों को प्रोत्साहन देने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि प्रतिबद्ध है। समय समय पर खिलाड़ियों की मांग अनुसार खेल मैदान विस्तार के लिए निधि से राशि भी स्वीकृत की जा रही है। जनप्रतिनिधियो की मंशा है की अंचल के ग्रामों से खिलाड़ी निकलकर आमला एवं देश प्रदेश का नाम रोशन कर सके लेकिन खिलाड़ियों की मंशा पर खरे नहीं उतर रहे ग्राम पंचायत सचिव वा सरपंच एवं उनकी कार्यप्रणाली जिस कारण ग्राम पंचायत नांदपुर के युवा खिलाड़ियों में गहरा आक्रोश है कारण ग्राम पंचायत नांदपुर में विधायक निधि से स्वीकृत लाखों रुपए की राशि से निर्माण किए जाने वाले वॉलीबाल खेल मैदान में सरपंच सचिव की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जाना बताया जा रहा है वहीं खिलाड़ियों द्वारा किए गए निर्माण कार्य की जानकारी मांगने पर सचिव द्वारा अभद्र अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला जनपद पंचायत आमला अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नांदपुर में प्रकाश में आया है । खिलाड़ियों ने सौपा ज्ञापन एन वाय के वॉलीबॉल स्पोर्ट्स क्लब नांदपुर के खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड निर्माण कार्य पूर्ण किए बिना निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत राशि का भुगतान करने को लेकर खिलाड़ियों द्वारा सचिव से जानकारी हेतु चर्चा के लिए ग्राम पंचायत पहुंचे तो सचिव द्वारा खिलाड़ियों के साथ जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में गोल-मोल जवाब दिया गया एवं खिलाड़ियों द्वारा पूछने पर खिलाड़ियों के साथ सचिव महोदय द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया जिसको लेकर खिलाड़ियों द्वारा बी.पी.ओ. संजय सावारकर को मुख्य कार्यपालिका अधिकारी बैतूल के नाम एवं अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया को जिला कलेक्टर के नाम लिखित रूप से ज्ञापन सौंप सचिव द्वारा अभद्र व्यवहार एवं वॉलीबॉल ग्राउंड में हुए भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में सचिव पर कार्यवाही की मांग को लेकर खिलाड़ियों ने ज्ञापन सौपा गया । वहीं खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल ग्राउंड निर्माण कार्य पूर्ण किए बिना राशि के भुगतान संबंधित समस्त दस्तावेज महोदय को ज्ञापन के साथ प्रस्तुत किया गया ।ज्ञापन सौपते समय शिव प्रसाद चौहान, दीपांशु राठौर, प्रिंस चौहान, तुषार डाडारिया, शुभम राठौर, विदित सोनपुरे, रौनक चौहान, हिमांशु राठौर, प्रवीण दुर्गेश राठौर गुलशन रहड़वे, गुलशन पटवारी रितेश चौहान कृष्ण सोनपुरे, गोविन्द चौधरी आदि मौजूद रहे। इन्होंने क्या कहाग्राम पंचायत नांदपुर का शिकायती ज्ञापन मिला है जांच करवाई जाएंगी ।संजीत श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला । वॉलीबाल निर्माण कार्य वर्तमान समय में प्रगतिरत है ।सुमेरसिह बघेल सचिव ग्राम पंचायत नांदपुर

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet