LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रूपाणी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में घटित विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किस्व. श्री विजय रूपाणी का संपूर्ण जीवन गुजरात के विकास, जनसेवा और लोकल्याण के लिए प्रतिपल समर्पित रहा। मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान आधुनिक भारत की जीवन रेखा बन चुका है: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान आधुनिक भारत की जीवन रेखा बन चुका है: मुख्यमंत्री डॉ.यादव प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत को प्रौद्योगिकी, कनेक्टिविटी और नवाचार की क्रांति का वैश्विक केंद्र-बिंदु बनाने के लिए संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व में ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान आधुनिक भारत की जीवन-रेखा बन चुका है। आज गांव हो या शहर, देश का हर कोना डिजिटल युग से कदमताल कर रहा है। बीते 11 वर्षों में, देश में डिजिटल इंडिया के माध्यम से ई-गवर्नेन्स, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परिभाषा लिखी गई है। इसके परिणाम स्वरूप योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ अब सीधे आमजन तक पहुंच रहा है, बिचौलियों और भ्रष्टाचार को मात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सभी नागरिकों को गर्व है कि वैश्विक स्तर पर रियल टाइम डिजिटल लेन-देन में आज भारत की भागीदारी 49 प्रतिशत तक पहुंच गई है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त किये

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार 13 जून को होने वाले अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना से मैं हताश हूँ और पूरा देश भी दुखी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दु:ख इस घड़ी में परमात्मा से सभी नागरिकों को संबल प्रदान करने की कामना भी की है।  

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के बच्चों को एक हजार से पच्चीस हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये से पच्चीस हजार रुपये तक छात्रवृत्ति, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ  शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ भोपाल केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित “शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता योजना” के अंतर्गत प्रदेश राज्य के बीड़ी, चूना पत्थर एवं डोलोमाईट, लौह-मैग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन प्रदान करने के लिये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस योजना के तहत मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा पहली से लेकर उच्च शिक्षा तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को एक हजार रुपये से पच्चीस हजार रुपये तक छात्रवृत्ति की स्वीकृत दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ उप कल्याण आयुक्त श्रम कल्याण संगठन जबलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 जून से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (https://scholarships.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 नियत की गई है। आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यकताएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य है। इसके साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को भी पूरा करना आवश्यक होगा। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां पोर्टल पर अपलोड करें, जो कि स्पष्ट और पठनीय हो। आवेदन की पात्रता एवं अन्य संबंधित जानकारी/ शर्ते नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन जमा करने के बाद छात्रों को अपने शिक्षण संस्थान से संपर्क कर आवेदन का सत्यापन भी स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से करवाना अनिवार्य है। शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित नहीं किए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। अन्य छात्रवृत्तियों के लिए पात्रता उप कल्याण आयुक्त ने यह जानकारी दी कि यदि पोर्टल पर उपलब्ध अन्य किसी विभाग की ऐसी छात्रवृत्ति योजना प्रदर्शित होती है, जिसमें अधिक राशि प्रदान की जाती है और आवेदक उसकी पात्रता रखते हैं, तो ऐसे आवेदक संबंधित विभाग की छात्रवृत्ति योजना के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। संपर्क एवं सहायता ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अथवा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं श्रम कल्याण संगठन, जबलपुर मुख्यालय के दूरभाष क्रमांक 0761-4039511, 4039510 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ईमेल के माध्यम से wc.jabalpur@rediffmail.com तथा wcjab@mp.gov.in पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा इंदौर स्थित कल्याण प्रशासक कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0731-2703530 या ईमेल waind@mp.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में संचालित निकटतम औषधालयों एवं सागर स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

राजधानी भोपाल की सरकारी छतें ही रोजाना बना दें 35 हजार यूनिट बिजली

 भोपाल  एमपी के भोपाल जिले में एक सोलर गांव विकसित किया जाएगा। पूरे गांव की बिजली जरूरत सौर ऊर्जा से ही पूरी की जाएगी। कलेक्टर ने इसके लिए जिला पंचायत समेत संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। इसके लिए लीड बैंक को फायनेंस करने का कहा है। अगले पंद्रह दिन में गांव का चयन कर यहां के लिए काम शुरू किया जाएगा। भोपाल में भी इस समय 32 हजार से अधिक सोलर पैनल स्थापित है। ये 1.92 लाख किलोवॉट के प्लांट है। रोजाना इनसे 7.68 लाख यूनिट बिजली बन रही है।  शहर की जरूरत का ये 13 फीसदी है। माह में ये 2.30 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निगम को 25 हजार प्लांट स्थापित करने व करीब 900 मेगावाट सोलर से उत्पादित करने का लक्ष्य दिया था। सरकारी छतें ही रोजाना बना दें 35 हजार यूनिट बिजली ● भवन नगर निगम के 93 भवन शहर में है। 20 किलोवॉट प्रति छत प्लांट लगाएं तो 1800 किलोवॉट के प्लांट से रोजाना 7200 यूनिट बिजली रोजाना बन सकती है। माह में 2.16 लाख यूनिट बिजली उत्पादित होगी जो निगम की एक माह के बिजली खर्च के बराबर है। ● जिला प्रशासन के 40 विभागों के 75 भवन है। 20 किलोवॉट प्रति छत प्लांट लगाएं तो 1500 किलोवॉट के प्लांट से 6000 यूनिट बिजली रोजाना उत्पादित हो सकती है। माह में ये 1.80 लाख यूनिट रहेगी। इन भवनों की बिजली खपत को पूरा करने के साथ अतिरिक्त 20 फीसदी अन्य को देने की स्थिति बनेगी। ● बिजली कंपनी के शहर में 35 कार्यालय है। 20 किलोवॉट प्रति छत के अनुसार 700 किलोवॉट के प्लांट से रोजाना 2800 यूनिट बिजली उत्पादित की जा सकेगी। माह में ये 8400 यूनिट बनेगी। इन कार्यालयों का मासिक खर्च 9000 यूनिट है। सोलर ग्राम के लिए निर्देश दिए हैं। भोपाल सोलर सिटी को लेकर निगम समेत संबंधित विभागों से प्लान तय कराया जाएगा। कौशलेंद्र विक्रमसिंह, कलेक्टर

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक साथ ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए ई-नगर पालिका 2.0 सॉफ्टवेयर तैयार

भोपाल  नगरीय विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में एक साथ ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए ई-नगर पालिका 2.0 सॉफ्टवेयर तैयार करा लिया है। ई-नगर पालिका 2.0 का राजस्व, उद्योग और पंजीयन विभाग के साथ एकीकरण किया गया है। इससे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण हो जाएगा और प्रॉपर्टी टैक्स का खाता भी बन जाएगा। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत उद्योगों को भी जल्द ऑनलाइन अनुमतियां जारी होंगी। नागरिकों को भी घर बैठे नगरीय निकायों की सेवाएं मिलेंगी, उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। ई-नगरपालिका 2.0 योजना शुरू नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ने के लिए केन्द्रीकृत वेब आधारित ई-नगरपालिका 2.0 योजना शुरू कर दी है। यह योजना डिजिटल इंडिया अभियान को प्रदेश में आगे बढ़ाने और पारदर्शी तथा त्वरित नागरिक सेवाएं देने के उद्देश्य से लागू की गई है। ऑनलाइन आवेदन कर ले सकेंगे 24 सेवाओं का लाभ इसके पहले ई-नगरपालिका 1.0 शुरू किया गया था। इसके द्वारा नगरीय निकायों द्वारा दी जा रही नागरिक सेवाओं, जन-शिकायत सुविधा, निकायों की आंतरिक कार्य-प्रणाली, सभी तरह के भुगतान और बजट प्रक्रिया को एकीकृत किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन अब नई सेवा के तहत आवेदन के साथ 24 प्रकार की सेवाएं भी ऑनलाइन ही दी जाएंगी। यानी घर बैठे नागरिक ऑनलाइन आवेदन करेंगे और उन्हें ई-मेल और अन्य माध्यमों से सेवा प्रदान कर दी जाएगी। एआइ से विश्लेषण ई-नगरपालिका 2.0 से जीआइएस तकनीक और एआइ को जोड़ा गया है। इससे निकायों के टैक्स पैटर्न का विश्लेषण एआइ मिनटों में कर देगा कि कहां से टैक्स ज्यादा आ रहा है और कहां से कम। जीआइएस और एआइ तकनीक से जांच की जा सकेगी कि भवन कितने क्षेत्र में और कितने मंजिल का बना है। उसी के अनुसार आवेदनों का निराकरण होगा। ये काम होंगे नागरिकों को घर बैठे संपत्ति कर का नया खाता खोलने और कर जमा करने, नया नल कनेक्शन लेने, जलकर का भुगतान करने, जन्म, मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने, ट्रेड लाइसेंस, मैरिज रजिस्ट्रेशन, बिल्डिंग परमिशन, पेड़ काटने की अनुमति, फायर एनओसी के साथ अन्य प्रकार की सभी एनओसी ऑनलाइन मिलेंगी। सभी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने पर ई-मेल या वाट्सऐप पर डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र, एनओसी आदि मिल जाएगी। भोपाल शामिल नहीं मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जहां प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को एक पोर्टल पर लाया जा रहा है। हालांकि अभी भोपाल नगर निगम का अलग पोर्टल बीएमसी ऑनलाइन है। इसका अनुबंध पूरा होने पर भोपाल नगर निगम को भी ई-नगर पालिका से जोड़ा जाएगा। एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ जुड़ेगी सेवा ई-नगरपालिका 2.0 को कॉमन सर्विस सेंटर, एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर और भुगतान गेटवे के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे तय शुल्क का आसानी से ऑनलाइन भुगतान हो सकेगा। इसके साथ कॉमन सर्विस सेंटर और किओस्क के माध्यम से भी सेवाएं ली जा सकेंगी। अब इस पोर्टल को क्लाउड पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए अब सर्वर डाउन जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी। इससे नागरिकों को सेवाएं तेजी से मिलेंगी।

1.27 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज शुक्रवार को लाडली बहना योजना की 25 वीं किस्त जारी करेगी मोहन सरकार

भोपाल   मध्य प्रदेश सरकार की लोकप्रिय लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी होने का ऐलान हो गया है. खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि लाडली बहनों के खाते में सरकार की ओर से 1250 रुपये आने वाले हैं.  सीएम मोहन यादव ने बताया है कि लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के पैसे आज शुक्रवार (13 जून) को जारी करेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, “सशक्त नारी, समृद्ध मध्यप्रदेश का वादा. लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये की राशि 13 जून को बहनों के खातों में अंतरित करूंगा.” जबलपुर के बेलखेड़ा में एक कार्यक्रम से सीएम मोहन यादव लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में करीब 1500 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। पिछले महीने की तरह इस महीने भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेंगी और मुख्यमंत्री उनके साथ संवाद भी कर सकते हैं। पिछली बार लाडली बहना योजना का पैसा 15 जून को खाते में भेजा गया था। इसके साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों के खाते में भी एलपीजी गैस की सब्सिडी ट्रांसफर की गई थी। इस एक काम में बिना अटक सकता है पैसा दरसअल फर्जीवाड़ा करके सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सरकार ने समग्र आईडी की e-KYC जरूरी कर दी है। खासतौर से लाडली बहना योजना के लिए समग्र आईडी का ईकेवाईसी बहुत ही जरूरी है। दरअसल ऐसा देखने में आया है कि कई इलाकों में जनसंख्या से ज्यादा समग्र आईडी बने हुए हैं और लोग फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। समग्र ईकेवाईसी करने के लिए आपको बस समग्र पोर्टल पर जाकर e-KYC पर क्लिक करना होगा। अपना समग्र आईडी डालने के बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आधार या वर्चुअल आईडी के माध्यम से आंखों के रेटिना को स्कैन (IRIS) करें और बस हो गया ईकेवाईसी। यह काम बहुत ही आसान है लेकिन इसके न होने पर लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त अटक सकती है। कैसे चेक करें लिस्ट में नाम प्रदेश में लगातार अपात्र लाभार्थियों के नाम लाडली बहना योजना से हटाए जा रहे हैं। ऐसे में आपका नाम लिस्ट में है या नहीं, आप खुद ही ऑनलाइन चेक कर लें। इसके लिए लाडली बहना योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। वहां ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन या समग्र आईडी डालकर चेक कर लें। इस वित्त वर्ष में सरकार पहले ही कर चुकी है कि योजना का पैसा खाते में 10 से 15 तारीख के बीच में ही आएगा। ये है पात्रता की जरूरी शर्तें — मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी — विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता — 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं — किसी भी वर्ग की महिलाएं ले सकती हैं लाभ — स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो — जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो।

हर्राखेड़ा में ग्रामीणों की मांग पर बन रहे महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, यहां सबकुछ महिलाओं के हवाले

भोपाल   आमतौर पर पुरुष और महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय में द्वार एक ही होता है. वहीं कॉमन टॉयलेट होने या खुले में पुरुषों के यूरिनल होने से महिलाएं इन शौचालयों का इस्तेमाल करने से हिचकती हैं. लेकिन अब जनपद पंचायत बैरसिया में आने वाली माडल पंचायत हर्राखेड़ा में अनूठी पहल हुई है, जिससे महिलाओं को इस समस्या से निजात मिलने वाली है. इस गांव में अब प्रदेश का पहला पिंक शौचालय (शी-टॉयलेट) बनाया जा रहा है. ग्रामीणों ने की थी अलग टॉयलेट बनाने की मांग बात दें कि कुछ समय पहले गांव में महिलाओं की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने उनके लिए अलग टॉयलेट बनाने की मांग ग्राम पंचायत से की थी. इसके बाद ग्राम पंचायत ने इसका प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत को भेजा था. जिसकी स्वीकृत मिलने के बाद अब काम शुरु हो गया है. पंचायत सचिव दीनदयाल दांगी कहते हैं, ” दो महीने के अंदर हर्राखेड़ा ग्राम पंचायत की महिलाओं को पिंक टॉयलेट (शी-टॉयलेट) की सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी.” सप्ताहिक बजार के पास बन रहा शी टॉयलेट पंचायत सचिव दीनदयाल दांगी ने बताया, ” हर्राखेड़ा पूरा गांव ही एक पंचायत है. यहां हर सप्ताह बाजार लगता है, तो वहीं पंचायत भवन में भी महिलाओं का आवागमन बना रहता है. इससे महिला शौचालय की कमी खल रही थी, जिसके चलते पंचायत भवन और सप्ताहिक हाट के पास ही पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है. यह शौचालय करीब 350 वर्ग फिट जगह पर बनाया जाएगा, जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा.” महिलाएं ही करेंगी पिंक टॉयलेट का संचालन पिंक टॉयलेट सिर्फ महिलाओं के उपयोग के लिए रहेगा और इसमें साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इसका संचालन भी महिलाओं के द्वारा ही कराया जाएगा. पंचायत सचिव ने बताया कि पहले गांव में शौचालयों का अभाव था, इससे स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए 105 परिवारों का चयन किया गया है. अब तक ग्राम में 380 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है. प्रोत्साहन राशि के अलावा भी ग्रामीणों ने अपना पैसा लगाकर मजबूत शौचालयों का निर्माण कराया है. शी-टॉयलेट के साथ ग्राम पंचायत पूरे प्रदेश के लिए बनेगी मिसाल ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा के सरपंच माचल सिंह ने बताया, ” ग्राम पंचायत में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज व स्वच्छता को प्राथमिकता दी जा रही है. गावं में महिलाओं के लिए अलग से पिंक टॉयलेट की मांग की गई थी. इसलिए अब पिंक शौचालय बनाया जा रहा है. हर्राखेड़ा मध्यप्रदेश की पहली ग्राम पंचायत होगी, जहां महिलाओं के लिए अलग से शी-टॉयलेट की सुविधा मिलेगी.” एक नजर में ग्राम पंचायत हर्राखेड़ा     राजधानी से दूरी – 29 किलोमीटर     पंचायत की कुल जनसंख्या – 3,606     पुरुषों की संख्या – 1806     महिलाओं की संख्या – 1800     कुल परिवारों की संख्या – 480     बीपीएल परिवार – 212     एपीएल परिवार – 351     अनुसूचित जाति परिवार – 170     अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार – 305     सामान्य परिवार – 88     आय का मुख्य स्रोत – कृषि

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष देश का स्वर्णिम काल: मंत्री सारंग

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सीहोर में प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के11 साल” विषय पर प्रोफेशनल्स को संबोधित किया। मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की 11 वर्षों की उपल्बधियां बताई। उन्होंने 2014 से पहले और अब के भारत में आये सकारात्मक परिवर्तन के बारे में तुलनात्मक जानकारी भी दी। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया। जिन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विज़न के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय, विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिन्स राठौर, प्रबुद्धजन सहित भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित रहे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिये सराहनीय कार्य किया है। आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लक्षित योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को समय पर मिल रहा है। नया भारत छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है मंत्री श्री सारंग ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है। अब भारत केवल सुनता नहीं है, जवाब देता है – सीधा, कठोर और निर्णायक। उन्होंने कहा कि उरी के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक, और अब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर – इन सभी कार्रवाइयों ने भारत की सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दुनिया के सामने रखा है। सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि आतंक के खिलाफ सिर्फ बातें नहीं, ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। आज का भारत किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं है।  विकास मोदी सरकार का मूल मंत्री श्री सारंग ने कहा कि 2014 के पहले और आज के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से हर क्षेत्र में आए इस राष्ट्रीय परिवर्तन ने समावेशी विकास का स्पष्ट और सुगम रास्ता तैयार किया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ता यह नया भारत अब विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्ष सेवा, सुशासन और समावेशी विकास के रहे हैं। इस कालखंड में केंद्र सरकार ने “GYAN”-गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी- इन चार स्तंभों को राष्ट्रीय विकास की धुरी बनाया। विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्ष भारत के नव निर्माण और पुनर्जागरण का युग रहे हैं। इस कालखंड में सरकार ने सेवा को संस्कार, सुशासन को संकल्प और गरीब कल्याण को प्राथमिकता बनाकर एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि यह 11 साल भारत को “विकसित राष्ट्र” बनाने की दिशा में मजबूत नींव डालने वाले साबित हुए हैं। मोदी सरकार ने किया शिक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव मंत्री श्री सारंग ने कहा कि तीन दशकों बाद पहली बार बनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए मोदी सरकार ने शिक्षा प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव किया। हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई भी नई शिक्षा नीति का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 8 नए आईआईएम, 7 नए आईआईटी की स्थापना हुई, एम्स की संख्या तीन गुना बढ़ाकर 23 हो गई और पीएमश्री योजना के तहत 14,500 स्कूलों को आधुनिक बनाया गया ताकि विद्यार्थी भविष्य के लिए तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ी देश की साख मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की लोकतांत्रिक शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकासशील देशों की आवाज़ को मंच दिया। भारत ने G-20 में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना को केवल नारा नहीं, बल्कि वैश्विक एजेंडा बना दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने न केवल पर्यावरण-संतुलन और हरित ऊर्जा की दिशा में पहल की, बल्कि ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को पहली बार G-20 जैसे मंच पर निर्णायक स्थान दिलाया। भारत अब ग्लोबल एजेंडा सेट करने वाला देश बन चुका है।  

‘ अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं…’, सोनम रघुवंशी मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने जताई चिंता

छतरपुर  सोनम रघुवंशी को लेकर देश में खुब चर्चा हो रही है। हर किसी के जुबान पर सोनम रघुवंशी की कहानी सुनने को मिल रही है। इसी दौरान बाबा बागेश्वर ने भी सोनम को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने लव और अरेंज मैरिज को लेकर भी अपनी बात रखी है। बाबा ने कहा है कि ऐसे मामले देखने के बाद उनके जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। वहीं मैरिज को लेकर उन्होंने कहा है कि ये दोनों ही सिस्टम खराब है। दरअसल बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी में कथा कर रहे हैं। जहां उन्होंने कथा के दौरान ही ये चौकाने और हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय मानों एक चलन सा चल गया है। शास्त्री ने तो पहले तो यूपी के मेरठ में हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक से बढ़कर एक खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। नीले ड्रम से देवियां निकल रही हैं। बाबा ने कहा, ‘आजकल पत्नियों का बड़ा खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली निकल रही हैं। तुम लोगों ने सुना नहीं, अभी कल नई खबर आई: सोनम। देखो तो कहानियां हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं। पहले तो लगता था कि अरेंज मैरिज सही है फिर लगता लगता था लव मैरिज सही है। और अब दोनों ही बेकार लगते हैं। जब से राजा वाला कांड सुना है, बड़ा बेकार है।’ इसके बाद बाबा थोड़ा मजाकिए अंदाज में बोले कि हमने सुना है लुगाइयों के सामने बुद्धि और सख्ती दोनों नहीं चलती। हमको ये बात सिडनी के एक विवाहित पुरुष ने बताई है। और फिर जोर का ठहाका लगाया।बाबा बागेश्वर ने कहा कि भारत में पत्नियों का खतरनाक ट्रेंड चल रहा है। एक से एक खतरनाक नीले ड्रम वाली देवियां निकल रही हैं। भारत में नये-नये कांड सामने आ रहे हैं, जो न्यूज में देखने को मिल रहे हैं। अभी नया कांड सामने आया है सोनम का। पत्नियां शादी के बाद पति की हत्या करवा देती हैं। हमारे जैसे अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं।  रही मेरी बात तो मेरी तो पत्नी से पटेगी ही नहीं। पत्नी को झूठ बोलेगी हम पर्चा पकड़ा देंगे।  मेरी शादी में पहले ही दिन मंडप में ही विवाद खड़ा हो जाएगा। फिर पत्नि कहेगी कि तलाक देना है। बाद में उन्होंने कहा कि फिलहाल शादी का इरादा नहीं है। क्या है सोनम और राजा रघुवंशी मामला इंदौर के व्यापारी सोनम और राजा रघुवंशी की बीते महीने 11 मई को शादी हुई थी। जिसके बाद दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मिजोरम के शिलॉग गए। जिसके बाद पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अपने पति राजा की हत्या कर दी। काफी छानबीन के बाद ये जानकारी निकल के सामने आई। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है।  

पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 13 जून को

भोपाल  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत एक दिवसीय डीआरपी-बैंकर्स संवाद कार्यशाला का आयोजन 13 जून को सुबह 10 बजे से आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन आकदमी भोपाल में आयोजित की जायेगी। उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। कार्यशाला में योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिये जिला रिसोर्स पर्सन, समस्त बैंक प्रतिनिधियों के साथ साझा मंच पर संवाद किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विमान दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और व्यथित कर देने वाला है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रभावित परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

डेयरी विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समिति गठित

भोपाल राज्य शासन द्वारा एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच में सहकार्यता अनुबंध के उद्देश्यों की पूर्ति और डेयरी विकास योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। समिति के उपाध्यक्ष मंत्री पशुपालन एवं डेयरी विकास और सहकारिता मंत्री होंगे। समिति में सदस्य के रूप में मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव सहकारिता, अध्यक्ष एनडीडीबी, प्रमुख सचिव वित्त विभाग, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग, प्रबंध संचालक एवं कार्यकारी निदेशकगण एनडीडीबी तथा संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग को शामिल किया गया है। समिति के सदस्य सचिव प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन होंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के हित में एवं सहकारी प्रणाली और सांची ब्रांड का उन्नयन करने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड एवं सम्बद्ध दुग्ध संघ के संचालन एवं प्रबंधन के लिए सहकारिता अनुबंध पर सहमति दिए जाकर अनुबंध निष्पादन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस संबंध में अप्रैल माह में सहकार्यता अनुबंध निष्पादित किया गया था। राज्य स्तरीय समिति का मुख्य कार्य डेयरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा एवं अनुश्रवण तथा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नीति निर्धारण, आवश्यक सहायता व दिशा निर्देश प्रदान करना है।  

पी.जी. डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित

भोपाल  स्‍कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एक वर्षीय सेवाकालीन प्रशिक्षण पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश, पाठ्यक्रम का नवीन सत्र एक जुलाई, 2025 से भोपाल में प्रारंभ हो रहा है। वांछित योग्‍यता रखने वाले शिक्षक अपने आवेदन ऑनलाइन rsk.mponline.gov.in के माध्यम से 25 जून तक प्रेषित कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अंग्रेजी भाषा शिक्षण की नवीन पद्धतियों, नवाचारों व भाषा के विभिन्न कौशलों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन शिक्षकों को अपने विद्यालयों में बेहतर अंग्रेजी भाषा शिक्षण एवं विभिन्न स्तरों पर आवश्यकतानुसार शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्यपुस्तक लेखन एवं सामग्री निर्माण के कार्यों में भी नियोजित किया जाता है। प्रदेश के शासकीय माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ ऐसे योग्य व्याख्याता, उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, जो न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि रखते हों तथा जिनकी आयु एक जुलाई, 2025 को 50 वर्ष से अधिक न हो एवं जिनके पास कम से कम एक वर्ष का अंग्रेजी अध्यापन का अनुभव हो वह निर्धारित समयावधि में आवेदन कर सकते है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से सम्बद्ध यह पाठ्यक्रम इस वर्ष एक जुलाई, 2025 से 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इनमें से प्रत्येक जिले से दो आवेदकों को स्‍क्रूटिनी के बाद प्रवेश दिया जायेगा। संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री हरजिंदर सिंह ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को इस संबंध में निर्देश दिये हैं।

स्वस्थ यकृत मिशन को किया जाएगा और सशक्त, अब तक 10 लाख से अधिक जांचें की गई: उपमुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल विकसित भारत के साथ-साथ स्वस्थ भारत का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यकृत स्वस्थ रहेगा, तो जीवन भी स्वस्थ रहेगा और जब जीवन स्वस्थ होगा, तब परिवार, समाज और पूरा प्रदेश भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ‘ग्लोबल फैटी लीवर दिवस’ पर सागर से वीडियो कॉन्फ्रेंस से प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पद्म भूषण डॉ. शिव कुमार सरीन, निदेशक, इंस्टीटयूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी वी.सी. में जुड़े। उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ‘ग्लोबल फैटी लीवर डे’ केवल एक दिवस नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, जागरूकता और स्वस्थ भविष्य की दिशा में सामूहिक संकल्प का संदेश है। उन्होंने कहा कि यकृत (लीवर) हमारे शरीर का सबसे मौन किंतु अत्यंत कार्यशील अंग है। यह अंग ऊर्जा उत्पादन, विषहरण, प्रतिरक्षा और पाचन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की आधारशिला है। जब यकृत प्रभावित होता है, तो उसके लक्षण बहुत देर से प्रकट होते हैं और तब तक शरीर को गंभीर हानि पहुँच चुकी होती है ऐसे में आवश्यक है कि हम समय रहते यकृत की देखभाल को अपनी प्राथमिकता बनाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मोटापा, मधुमेह, असंतुलित आहार, शारीरिक निष्क्रियता और मानसिक तनाव एनएएफएलडी के प्रमुख कारण हैं ये सभी कारक जीवनशैली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि नागरिक अपने और परिवार की जाँच अवश्य कराएं। संतुलित आहार अपनाएं, जंक फूड से बचें, और रोजाना कम से कम 30 मिनट तक शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि ‘स्वस्थ यकृत मिशन’ को और भी सशक्त बनाया जाएगा। स्क्रीनिंग से लेकर उपचार तक हर स्तर पर सरकार आपके साथ है। स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन और बेहतर उपचार सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि 21 मई 2025 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “स्वस्थ यकृत मिशन” का शुभारंभ किया। यह एक समर्पित जनस्वास्थ्य पहल है, जो केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि रोकथाम, जनजागरूकता, स्क्रीनिंग, रेफरल तथा फॉलोअप के प्रत्येक चरण को एकीकृत रूप में सम्मिलित करती है। उन्होंने बताया कि 2 जून 2025 से लेकर आज तक हम लगभग 10 लाख नागरिकों की एनएएफएलडी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 1.27 लाख लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 23 से अधिक पाया गया। 1 लाख 24 हज़ार 131 (24 प्रतिशत) महिलाओं की कमर की माप 80 सेंटीमीटर से अधिक और 93 हज़ार 738 (19 प्रतिशत) पुरुषों की कमर की माप 90 सेंटीमीटर से अधिक पाई गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ये आंकड़े मात्र संख्याएँ नहीं हैं ये एक गंभीर चेतावनी हैं। यह संकेत है कि हम सचेत हो जाएँ और भविष्य की चुनौती के प्रति सजग रहें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूरे प्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एनएएफएलडी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में 30 से 65 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की जाँच की जा रही है। संदिग्ध मामलों को जिला अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है और उनका नियमित फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ, मेडिकल ऑफिसर, स्वास्थ्य प्रबंधक और पंचायत प्रतिनिधि हमारी सशक्त रीढ़ के रूप में कार्य कर रहे हैं। ये सभी जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, उन्हें प्रेरित कर रहे हैं तथा समय रहते स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet