LATEST NEWS

हरित क्षेत्र से जुड़े विषय-विशेषज्ञों के होंगे व्याख्यान

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिये 13 जून को कार्यशाला अमृत हरित कार्यशाला भोपाल के रवीन्द्र भवन में हरित क्षेत्र से जुड़े विषय-विशेषज्ञों के होंगे व्याख्यान भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शुक्रवार 13 जून को प्रात: 8:30 बजे राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में अमृत हरित अभियान पर केन्द्रित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों और पहलों का प्रसार करना है। कार्यशाला में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यशाला में प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक नगर निगम से 6, नगरपालिका परिषद से 4 और नगर परिषद से 2 प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है। कार्यशाला के दौरान कृषि और उद्यानिकी से संबंधित उत्पादों एवं यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ ही नर्सरी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों जैसे इफ्को एवं भारतीय प्रबंध संस्थान के विषय-विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जायेगी। कार्यशाला में स्थानीय वृक्ष प्रजातियों की विशेषताएँ एवं संरक्षण, जैव-विविधता एवं जलवायु परिवर्तन, बागीचों के लिये तकनीक एवं उपकरण की आवश्यकताएँ, वृक्षारोपण और पौध-रोपण से संबंधित अधिनियमों का विश्लेषण तथा वृक्षारोपण उपरांत समुचित प्रबंधन विषय पर चर्चा की जायेगी। हरित क्षेत्र बढ़ाने की रणनीतियाँ कार्यशाला में दिव्यांग पार्क, नर्मदापुरम एवं उज्जैन की सफलता की कहानियों को भी साझा किया जायेगा। इन कहानियों पर आधारित फिल्म का विशेष प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समस्त नगरीय निकायों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जायेगा। सीधे प्रसारण से राज्य के सभी निकाय इस अभियान से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही पौध-रोपण कार्य से जुड़े शासकीय और अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला में होंगे 3 सत्र उद्घाटन सत्र में कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन होगा। प्रथम सत्र में इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम) के प्रतिनिधि स्थानीय वृक्षों की प्रजातियों की विशेषताओं एवं संरक्षण पर जानकारी देंगे। एप्को के श्री राम रतन जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर, आईआईएफएम के पूर्व प्रो. डी.के. वर्मा बागीचे के लिये तकनीक एवं उपकरण आवश्यकता से संबंधी जानकारी देंगे। द्वितीय सत्र में ‘वूमेन फॉर ट्री’ विषय पर प्रमुख अभियंता श्री प्रदीप एस. मिश्रा का उद्बोधन होगा। समापन सत्र में राम वाटिका सिवनी-मालवा, दोहेला पार्क खुरई की सफलता की कहानी के साथ प्रदेश में हरित विकास संवर्धन के कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सत्र का समापन शाम 5 बजे होगा।  

मध्यप्रदेश में कोरोना से एक और मौत, अब तक तीन लोगों ने गंवाई जान, 86 एक्टिव केस

भोपाल  मध्य प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हुई है। कोविड 19 डैशबोर्ड से इसकी पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोविड के अब तक 123 मामले सामने आ चुके हैं। वर्तमान में 86 एक्टिव केस है। 11 जून को 21 नए मामले आए सामने भारत में कोरोना की नई लहर में एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। रोजोना सैकड़ों नए केस सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बुधवार, 11 जून को कोरोना के 21 नए केस दर्ज किए गए। जो इस साल एक दिन में दर्ज सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही 2025 में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 123 हो गई है। इनमें 34 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वर्तमान में 86 एक्टिव केस हैं। इन जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, महिला रतलाम की रहने वाली थीं और इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें 8 जून को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किया गया था। 10 जून को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और इसके बाद उन्हें एमआरटीबी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रेफर किया गया, जहां 11 जून को उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने नहीं जारी किए जिलेवार आंकड़े प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम (IDSP) द्वारा अब जिलेवार आंकड़े जारी नहीं किए जा रहे हैं, जबकि अन्य राज्य अभी भी रोजाना हेल्थ बुलेटिन जारी कर रहे हैं। IDSP के प्रभारी डॉ. अश्विनी भागवत से संपर्क करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन न तो फोन का जवाब मिला और न ही मैसेज का। साल 2020 में महामारी शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब अधिकारी कोरोना से जुड़ी जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। एक दिन में 21 नए केस, अब तक 123 संक्रमित प्रदेश में बुधवार, 11 जून को कोरोना के 21 नए केस दर्ज किए गए। यह इस साल एक दिन में दर्ज सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही 2025 में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 123 हो गई है। इनमें से 86 एक्टिव केस हैं और 34 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 3 मौतें हुई हैं। इन 3 जिलों की महिलाओं की हुई मौत     रतलाम: 52 वर्षीय महिला, जिन्हें टीबी, ब्रोंकाइटिस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां थीं। मौत 11 जून को इंदौर में इलाज के दौरान हुई।     खरगोन: 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में मृत्यु हुई।     इंदौर: 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी थी। 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी। 3 की हो चुकी हैं मौत वहीं प्रदेश में अब तक 3 मौतें हुई हैं। 11 जून को रतलाम जिले की रहने वाली 52 वर्षीय महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को ब्रोंकियल अस्थमा था। कोविड 19 डैशबोर्ड से इसकी पुष्टि हुई है। इससे पहले खरगोन जिले की 44 वर्षीय महिला, जिन्होंने हाल ही में एमटीएच अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। 6 जून को एमआरटीबी अस्पताल में मृत्यु हुई थी। वहीं इंदौर की 74 वर्षीय महिला, जिन्हें किडनी की बीमारी थी। 27 अप्रैल को अरबिंदो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हुई थी। कमजोर इम्यूनिटी वाले, गर्भवती महिलाएं रहें अलर्ट भारत में फिलहाल कोरोना का JN.1 वैरिएंट सबसे अधिक देखा जा रहा है। जांच में आधे से ज्यादा सैंपल में यही वैरिएंट पाया गया है। इसके बाद BA.2 (26%) और ओमिक्रॉन सबलाइनज (20%) के मामले मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ माना है, यानी इस पर निगरानी बनाए रखने की जरूरत है। भोपाल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव के अनुसार, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा, पुराने रोगियों और गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना से संबंधित सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। भोपाल और इंदौर में नए केस     भोपाल: अब तक कुल 13 केस सामने आए हैं, जिनमें से 2 नए केस बुधवार को मिले।     इंदौर: अब तक कुल 81 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 12 नए मामले बुधवार को सामने आए।

जल गंगा संवर्धन अभियान से घोड़ा पछाड़ नदी पुनर्जीवित, अन्य सहायक नदियाँ भी प्रवहमान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यह अभियान 30 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नदियों, जल स्त्रोतों और वेटलैण्ड्स का संरक्षण व पुनर्जीवन है। शासन और समाज के समन्वित प्रयासों से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। घोड़ा पछाड़ नदी पुनर्जीवित, अन्य सहायक नदियाँ भी प्रवहमान खण्डवा जिले में आम नागरिकों और प्रशासन के सहयोग से नर्मदा की सहायक घोड़ा पछाड़ नदी को पुनर्जीवित किया गया है। अंधाधुंध भू-जल दोहन के कारण यह नदी और आसपास की कई छोटी नदियाँ सूख चुकी थीं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही थी। रिज टू वैली सिद्धांत पर आधारित जल संरचनाओं के निर्माण से लगभग 33 किलोमीटर क्षेत्र में जल संचय किया गया। परिणामस्वरूप घोड़ा पछाड़ नदी में फिर से जल प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे वर्ष भर इन नदियों के प्रवहमान रहने की संभावनाएं बनी हैं। राज्य की नदियों का सर्वेक्षण और जल शोधन संयंत्रों की स्थापना मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नर्मदा, चंबल, क्षिप्रा, बेतवा, सोन, टोंस, ताप्ती, कान्ह, माही, सिंध, और बेनगंगा सहित प्रमुख नदियों का सर्वेक्षण किया गया। अध्ययन में पाया गया कि 158 नालों से प्रतिदिन लगभग 450 मिलियन लीटर घरेलू अपशिष्ट जल सीधे इन नदियों में बहाया जा रहा है। इस स्थिति में सुधार के लिए नगरीय विकास विभाग द्वारा 869 मिलियन लीटर प्रतिदिन क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) की स्थापना की जा रही है। वेटलैण्ड संरक्षण में मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका वर्ष 2002 में जहां मध्यप्रदेश में केवल एक रामसर साइट थी, वहीं आज यह संख्या बढ़कर पाँच हो चुकी है। साथ ही इंदौर को देश का पहला वेटलैण्ड सिटी घोषित किया जाना राज्य के लिए गौरव की बात है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण ने 2.25 हैक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले 13,565 वेटलैण्ड्स का भौतिक सत्यापन और सीमांकन समय-सीमा में पूर्ण किया है। इंदौर नगर निगम एवं एप्को ने मिलकर शहर के 330 पारंपरिक कुएं और बावड़ियों का संरक्षण कार्य किया है। यह पहल शहर की जल-परंपरा को पुनर्जीवित करने में सहायक सिद्ध हो रही है। प्रकृति के संरक्षण के लिये साझा जिम्मेदारी प्रकृति में पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए समाज की सहभागिता आवश्यक है। नदियाँ, पेड़, पहाड़ और मानव – सब एक-दूसरे पर आश्रित हैं। जल गंगा अभियान इसी पारस्परिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है, जिससे जल, जीवन और प्रकृति की यह अमूल्य विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहे।  

बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के प्रयासों में सरकार के सहभागी बनें नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों से आहवान किया है कि वे बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभावग्रस्त बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता प्रदान करने के प्रयासों में सरकार के सहभागी बनें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर ‘एक्स’ पर कहा कि एक सभ्य समाज में बाल श्रम के लिए कोई स्थान नहीं है, इस सामाजिक अपराध पर अंकुश लगाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि विमान में सवार यात्रियों की जीवन रक्षा का कार्य सफल रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है। दूर से दिख रहा धुएं का गुबार अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यात्री विमान है और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है।  इंदौर से जाते हैं यात्री गुजरात और अहमदाबाद  बड़ी संख्या में इंदौर के यात्री भी जाते हैं। व्यापार के अलावा अन्य कार्यों से भी इंदौर के नागरिकों का बड़ी संख्या में वहां आना जाता होता है। अभी पता नहीं चल सका है कि किन किन शहरों के यात्री थे। विमान में दो यात्रियों के सवार होने की भी बात सामने आ रही है लेकिन अभी कन्फर्म नहीं हो रहा है।  जीतू पटवारी ने किया ट्वीट मप्र कांग्रेस प्रभारी जीतू पटवारी ने ट्वीट करके यात्रियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा है कि अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के B787 ड्रीम-लाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई! मैं यात्रियों की कुशलता के लिए, प्रभु से प्रार्थना करता हूं!  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर को दी जन्मदिन की बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को जन्म वर्षगांठ  की बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि श्री तोमर पर बाबा महाकाल की कृपा सदैव बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री तोमर के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों को सिख धर्म के छठवें गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि गुरु हरगोबिंद जी शौर्य एवं वीरता के पर्याय थे। उन्होंने  समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्ग की सेवा कर धर्म एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लोक कल्याण के संकल्प की सिद्धि में गुरु हरगोविंद सिंह का प्रेरणादायक जीवन एवं पथ प्रदर्शन अनंतकाल तक अनुकरणीय रहेगा।  

मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त होगी जारी, इस दिन खाते में आ जाएंगे 1250 रुपये

भोपाल  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। योजना की 25वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। 13 जून शुक्रवार को सीएम मोहन यादव जबलपुर से 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए आंतरित करेंगे। इसके साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि जारी की जाएगी।इसकी जानकारी महिला व बाल विकास विभाग ने एक्स पर पोस्ट करके दी है।इधर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी। आने वाले समय में योजना की राशि भी 1250 से बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह तक की जाएगी। अप्रैल से हुआ है किस्त जारी करने की तारीख में बदलाव आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख तक जारी कर दी जाती थी, लेकिन अप्रैल 2025 से तारीख में बदलाव किया गया है।इस दौरान कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने फैसला किया था कि वह प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास बहनों के खाते में राशि भेजेगी। यही कारण था कि अप्रैल में 16 तारीख को 23वीं किस्त और 15 मई को 24वीं किस्त जारी की गई है। अब 13 जून को 25वीं किस्त आने का अनुमान है। लाड़ली बहना योजना में मिलते है हर माह 1250     लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।     लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।     इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।     इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।     अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।     लाड़ली बहनों को जून 2023 से मई 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 24 किश्तों का अंतरण किया गया है।प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 28 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।     इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। जानिए लाड़ली बहना योजना के लिए आयु/पात्रता/नियम     इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।     यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।     विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। लाड़ली बहना योजना के ये अपात्र     महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।     जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।     जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।     अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।     जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैं     जिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।     जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।     जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।     जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।     जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो। लाभार्थी सूची में चेक करें नाम, पैसा मिलेगा या नहीं?     लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।     वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर     क्लिक करें।     दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।     कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।     मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।     ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

नाबालिग रेप पीड़ित को अबॉर्शन की इजाजत, 28 सप्ताह से ज्यादा का गर्भ, डॉक्टरों की विशेष निगरानी में होगा गर्भपात

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को गर्भपात करने की अनुमति दे दी है, हाई कोर्ट ने कहा है कि क्योंकि नाबालिक का गर्भ 28 सप्ताह से ज्यादा है। लिहाजा डॉक्टरों की विशेष निगरानी में गर्भपात किया जाए। दरअसल दमोह निवासी एक नाबालिग और उसके परिवार ने दमोह जिला एवं सत्र न्यायालय में गर्भपात की अनुमति के लिए याचिका लगाई थी, जिसको सुनते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय ने हाई कोर्ट को एक पत्र भेजा था। जिस पर हाईकोर्ट ने गर्भपात करने की अनुमति दे दी है।  महिला विशेषज्ञ की निगरानी में किया जाए गर्भपात- हाईकोर्ट  हाई कोर्ट ने कहा है की नाबालिग का गर्भपात महिला विशेषज्ञ की निगरानी में किया जाए। साथ यह भी कहा है कि यदि बच्चा जिंदा पैदा होता है तो उसके देखरेख की जिम्मेदारी शासन की होगी। वहीं यदि बच्चा मृत निकलता है तो फिर डीएनए जांच के लिए उसका भ्रूण सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट में खतरे की बात  आपको बता दे की  रेप पीड़िता नाबालिग का गर्भ 28 सप्ताह से ज्यादा का हो चुका है, लिहाजा उसके मेडिकल रिपोर्ट में जोखिम की बात की गई है। जिस पर पीड़िता की मां ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी हम हर जोखिम उठाने के लिए तैयार है। जिसे हाईकोर्ट में गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर की निगरानी में गर्भपात की अनुमति दी है।अब अनुमति मिलने के बाद पीड़िता को दमोह से जबलपुर के मेडिकल कॉलेज लाया जाएगा। जहां पर डॉक्टरों और रेडियोलॉजिस्ट की विशेष निगरानी में पीड़िता का गर्भपात किया जाएगा।

एयरपोर्ट पर पानी 10 रुपये में10 रुपये में कॉफी, समोसा , मिठाई, केवल 20

भोपाल   राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब रेलवे स्टेशन की तर्ज पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए में समोसा मिलेगा। केंद्र सरकार नगरीय विमान मंत्रालय ने हवाई यात्रियों को किफायती दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट भोपाल पर उड़ान यात्री कैफे खोलने की मंजूरी दी थी।   एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एक महिला यात्री ने बुधवार को परिसर में उड़ान कैफे का फीता काटकर विधिवत इसकी शुरुआत की एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि योजना की शुरुआत देश के छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने और आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ, सुरक्षित और किफायती बनाने के उद्देश्य से की गई थी। उड़ान कैफे की शुरुआत योजना के तहत हवाई टिकटों की कीमतों में कमी तो आई, लेकिन एयरपोर्ट पर उपलब्ध खाने-पीने की वस्तुओं की महंगी कीमतें यात्रियों के लिए अब भी एक चिंता का विषय बनी हुई थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए ही उड़ान कैफे की शुरुआत की गई है। आने वाले सीजन में यात्री और विमानों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। मई के महीने में भोपाल एयरपोर्ट पर 140621 यात्रियों की आवाजाही रिकॉर्ड हुई जबकि 1366 विमानों का संचालन हुआ। सामग्री की रेट लिस्ट ● चाय- 10 रुपए ● कॉफी- 20 रुपए ● पानी- 10/20 रुपए ● समोसा- 20 रुपए ● मिठाई- 20 रुपए

दमोह में सरेराह महिला से मारपीट, आरोपी बादशाह खान गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

 दमोह  मध्यप्रदेश के दमोह में महिला से जबरन धर्मांतरण और रेप का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है। दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां घर में घुसकर महिला से मारपीट और रेप किया है। बादशाह खान ने स्थानीय महिला को प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। आरोपी धर्म परिवर्तन कराकर महिला से जबरन शादी करना चाहता था। पीड़िता के द्वारा घटना की शिकायत करने से रोकने के लिए आरोपी ने सरेराह महिला से मारपीट की। चप्पल और लातों से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर जिम्मेदारों को अवगत कराया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण उपरांत उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी दीपक तिवारी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति और अभिषेक तिवारी सीएसपी दमोह ने दी है।   बताया जा रहा है कि शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक घर में घुसकर बदमाश ने न सिर्फ महिला के साथ मारपीट की, बल्कि आरोप ये भी है कि, इसके साथ रेप भी किया। आरोपी का नाम बादशाह खान बताया जा रहा है, जिसपर पीड़िता ने प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने तक का आरोप लगाया है। आरोपी धर्म परिवर्तन कराकर महिला से जबरन शादी करना चाहता था। युवक ने पीड़िता को सरेराह पीटा पीड़िता का आरोप है कि, जब उसके द्वारा आरोपी से उसकी शिकायत करने की बात कही गई तो उसने सरेराह उसके साथ मारपीट कर दी। बदमाश ने महिला को चप्पल और लातों से बेरहमी से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, इसी वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी को इस सनसनीखेज घटनाक्रम से अवगत कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी द्वारा मीडिया को बताया कि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज कराए, फिर उसी बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मध्य प्रदेश में 15 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक गुड न्यूज दी है। आईएमडी की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद है। दो-तीन दिनों में तापमान में भी कमी आएगी। इसके अलावा मॉनसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है। आज कई इलाकों में होगी बारिश आज मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। गरज-चमक के साथ बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अगले कुछ दिनों (14-15 जून) में बारिश का दायरा बढ़ेगा और पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) की संभावना है। गर्मी भी कर रही परेशान मध्य प्रदेश में गर्मी अभी भी अपने तेवर दिखा रही है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 39-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, खासकर पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से काफी ऊपर। आज कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी और 13 जून तक कहीं-कहीं भीषण लू का असर भी देखने को मिल सकता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अगले तीन दिन बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मॉनसून को लेकर क्या अपडेट? मॉनसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की उत्तरी सीमा अभी मुंबई, आदिलाबाद और भवानीपटना से होकर गुजर रही है। मध्य प्रदेश में मॉनसून के 14 जून के आसपास और जोर पकड़ने की संभावना है। हालांकि, अभी प्रदेश में मॉनसून का पूरा जोर नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश गर्मी से राहत देने को तैयार है। कैसे बदल रहा मौसम का मिजाज? मध्य प्रदेश के मौसम को आकार देने में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली एक ट्रफ लाइन बारिश और तेज हवाओं को बढ़ावा दे रही है। 14-15 जून से इन सिस्टम्स के और सक्रिय होने से मौसम में और बदलाव आएगा। आज इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर में भी लू चलेगी। भोपाल में गिर सकता है पानी वहीं, भोपाल, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में आंधी-बारिश एवं गरज-चमक का अलर्ट है। प्रदेश में गर्मी के साथ आंधी-बारिश वाला मौसम भी प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ आंधी-बारिश वाला मौसम भी है। बता दें कि प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 7 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 43 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिरा या आंधी चली। 44वें दिन रविवार को आंधी-बारिश का दौर थमा रहा, लेकिन इसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। बुधवार को बैतूल, धार, उज्जैन, रतलाम, बुरहानपुर, हरदा, पन्ना, छतरपुर, रायसेन में मौसम बदला रहा। गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई। अगले 2 दिन लू का अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी, 12 और 13 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 14 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 15 जून को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। इसी दौरान मानसून की एंट्री भी प्रदेश में हो जाएगी। आगे बढ़ेगा मानसून पिछले 14 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। हालांकि, बुधवार को मानसून की हलचलें तेज हुईं है। इससे मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एंटर होने की संभावना जताई है। यानी, मध्यप्रदेश में मानसून इन दो दिन के अंदर आमद दे सकता है। मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

खंडवा में अतिक्रमण पर जारी प्रशासन की कार्रवाई, 98 घरों को जमींदोज कर दिया गया

 खंडवा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। गुरुवार को खंडवा में भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। खंडवा प्रशासन ने शक्कर तालाब इलाके में सुबह 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया। अब तक 98 घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बाकी घरों को तोड़ने का काम चल रहा है। बड़ी तैयारी के साथ आया है प्रशासन खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचा है। यहां प्रशासन ने 137 घरों को तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 4 पोकलेन मशीन और 3 फायर टेंडर के साथ ही 10 डंपर और 3 एंबुलेंस की भी व्यवस्था की है। किसी हिंसक या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। क्या है इतने बड़े बुलडोजर ऐक्शन की वजह बता दें कि मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन हो रहा है। इस दौरान बुलडोजर का पीला पंजा अब खंडवा भी पहुंच चुका है। यहां के शक्कर तालाब इलाके में 137 घरों को तोड़ने के लिए चिन्हित किया गया था। प्रशासन का कहना है कि ये सभी घर अवैध अतिक्रमण करके बनाए गए थे। इससे पहले बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में भी बुलडोजर कार्रवाई हुई थी। इस ऐक्शन में उज्जैन प्रशासन ने कुल 7 घरों के कुछ हिस्सों तोड़ा था। प्रशासन का कहना था कि ये सभी निर्माण अवैध रूप से अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। अब बुलडोजर का रुख खंडवा की तरफ हो गया है। गुरुवार सुबह 10 बुलडोजर का काफिला खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में पहुंचा और घरों को जमींदोज करना शुरू कर दिया। प्रशासन ने यहां कुल 137 घरों को तोड़ने के लिए चिह्नित किया है, जिसमें से लगभग 98 घरों को जमींदोज किया जा चुका है। बाकी घरों को तोड़ने के लिए प्रशासन कड़ी मशक्कत कर रहा है।

प्रॉपर्टी के विवाद में भाजपा नेता संतोष पांडे ने निजी कार्यालय में जहर खा लिया

खंडवा  प्रॉपर्टी के विवाद में भाजपा नेता संतोष पांडे निवासी सिंगाड़ तलाई ने अपने सिंगाड़ तलाई स्थित निजी कार्यालय में जहर खा लिया। जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से पहले उनके भाई प्रवीण पांडे ने उनका एक वीडियो बनाया है जिसमें वह प्रॉपर्टी के विवाद में कुछ लोगों का नाम लेकर उन पर रुपए नहीं लौटने और ना जमीन देने के आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच फिलहाल इंदौर में विजयनगर पुलिस कर रही है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। भाजपा नेता संतोष पांडे अपने सिंगाड़ सिंगर तलाई स्थित निजी कार्यालय पर थे। इस दौरान उनकी बालिका उन्हें चाय देने के लिए ऑफिस में गई। बालिका ने देखा कि बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। उसने तुरंत सूचना स्वजन को दी। घर के पास ही कार्यालय होने से तुरंत मौके पर स्वजन पहुंचे। पांडे को लेकर खंडवा के निजी अस्पताल में गए। हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने उन्हें इंदौर ले जाने की सलाह दी। इस पर सूजन उन्हें तत्काल एंबुलेंस से इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया की हालत काफी ज्यादा नाजुक है और उनके पास ज्यादा समय नहीं है। इस पर भाई प्रवीण पांडे ने डॉक्टर उसे अनुमति ली की क्या वह उनका वीडियो बना सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद में प्रताड़‍ित होकर जहर खाने की बात कही इस पर डॉक्टरों ने प्रवीण को वीडियो बनाने की अनुमति दी। भाई प्रवीण के अनुसार संतोष पांडे ने मौत से पहले वीडियो में प्रॉपर्टी के विवाद के चलते प्रताड़ित होकर जहर खाने की बात बताई। वीडियो में संतोष पांडे उपेंद्र मंडलोई, राजू मंडलोई और उमंग मंडलोई का नाम लेकर उनपर आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं कि ये लोग न तो रुपये दे रहे है और न जमीन दे रहे हैं। इसलिए मैंने जहर खा लिया है। रुपए का हिसाब-किताब भी बताया वीडियो में संतोष पांडे कह रहे हैं की उपेंद्र मंडलोई से उन्होंने 3:30 करोड रुपए में जमीन खरीदी थी। एक अन्य वीडियो में उन्होंने विजय बिरला सहित एक अन्य का नाम लेते हुए कहा कि यह दोनों उक्त जमीन में पार्टनर थे और पार्टनर पर पार्टनर बढ़ाते जा रहे थे। संतोष पांडे के इस तरह के बयानों के तीन अलग-अलग वीडियो जारी हुए हैं। जिसमें वह स्पष्ट रूप से इस प्रॉपर्टी का विवाद होकर कुछ लोगों के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच इंदौर में विजयनगर पुलिस कर रही है। कार्यालय में छोड़ा सुसाइड नोट भाजपा मैं जिला महामंत्री रह चुके संतोष पांडे के भाई प्रवीण पांडे ने बताया कि संतोष ने एक सुसाइड नोट भी अपने कार्यालय में छोड़ा है। जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है। हालांकि यह नोट अब तक परिवार को नहीं मिला है। प्रवीण पांडे ने बताया की संतोष ने सुसाइड नोट की जानकारी उन्हें इंदौर में जब उन्हें कुछ देर के लिए होश आया था उस समय दी थी। पत्नी, बच्चों को उठा ले जाने की धमकी का आरोप प्रवीण पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा की संतोष का जिन लोगों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वह लोग संतोष की पत्नी को भी आए दिन धमकियां दे रहे थे। संतोष की पत्नी आरोप लगाया कि उक्त लोग उन्हें और उनके बच्चों को भी उठा ले जाने की धमकियां तक देते थे। पूरा विवाद करीब 2 महीने से चल रहा था जिसके कारण संतोष पांडे परेशान थे और प्रताड़ित होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया।

ओवरब्रिज पर 90 डिग्री का अंधा मोड़, भविष्य में एक बड़ा एक्सीडेंट जोन हो सकता है साबित

भोपाल  भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की इंजीनियरिंग डिजाइन अब सवालों के घेरे में है। दरअसल, इस ओवरब्रिज पर 90 डिग्री का अंधा मोड़ बनाया गया है, जो भविष्य में एक बड़ा एक्सीडेंट जोन या ब्लैक स्पॉट साबित हो सकता है। यातायात विशेषज्ञ और आम नागरिक इस निर्माण को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) रेलवे को जिम्मेदार ठहरा रहा है। फ्लैट स्लैब डालने से डिजाइन में बदलाव ओवरब्रिज की जिस भुजा से बोगदा की तरफ उतरना है, वहां बना यह तीखा मोड़ आने-जाने वाले वाहनों के लिए बेहद जोखिम भरा है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि मूल डिजाइन में यह मोड़ घुमावदार था, लेकिन रेलवे द्वारा फ्लैट स्लैब डालने की वजह से डिजाइन में बदलाव करना पड़ा। 90 डिग्री का अंधा मोड़: पुल की डिजाइन में खामी, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ी। रेलवे बनाम पीडब्ल्यूडी: विभागों में जिम्मेदारी को लेकर टकराव। एक्सपर्ट की चेतावनी: गलत मोड़ से सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा। चौड़ाई बढ़ाने का तर्क: पीडब्ल्यूडी ने 8 की जगह 11 मीटर चौड़ाई दी, लेकिन खतरा बरकरार। एक्सपर्ट की राय ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के तीखे मोड़ सड़क नियमों और सुरक्षा मापदंडों के खिलाफ हैं। खासकर भारी वाहनों और तेज गति से चलने वाली गाड़ियों के लिए यह मोड़ बड़ा खतरा बन सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet