LATEST NEWS

MP में आने वाले 4 दिन आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट, 60Km/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

भोपाल अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले 4 दिन तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान आंधी, मेघगर्जन और बिजली चमकने का भी अनुमान है।इस दौरान 50 से 60Km/घंटा की रफ्तार हवा चलेगी। आज सोमवार को करीब 35 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 8 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। रविवार को 20 से अधिक जिलों में तेज हवा के साथ जमकर वर्षा हुई। इंदौर में सबसे ज्यादा 70 मिमी, उज्जैन में 11 मिमी और भोपाल में लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। खंडवा में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक था। मध्य प्रदेश मौसम विभाग का नया अपडेट     वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब एवं उत्तर-पश्चिम राजस्थान में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में सक्रिय और दक्षिणी उत्तर प्रदेश – यहां भी हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है।द्रोणिका उत्तर-दक्षिण दिशा में मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक से होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है और उत्तरी मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।     इसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से निरंतर नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग में वर्षा , कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस वजह से ऐसा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। रविवार को कई जिलों में आंधी, बारिश हुई और ओले गिरे। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी किया है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। इंदौर में 9 घंटे में पौने 3 इंच बारिश, भोपाल में ओले गिरे प्रदेश में रविवार को आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर जारी रहा। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इंदौर में गरज-चमक और तेज हवा के साथ शाम 5 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 से शाम साढ़े 5 बजे के बीच इंदौर में 70 मिमी यानी, पौने 3 इंच पानी गिर गया। भोपाल में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। उज्जैन में करीब आधा इंच पानी गिर गया है। इधर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 41 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। एक ही दिन में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं, खंडवा में पारा 42.5 डिग्री, खरगोन में 42.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 42 डिग्री, खजुराहो में 40.8 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।  4 दिन बारिश/आंधी/ओले का अलर्ट     5 मई सोमवार: मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी,मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश के साथ ओले । ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा।इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।     6 मई मंगलवार: इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अलीराजपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।     7 मई बुधवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बारिश ।     8 मई गुरूवार: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश

वैवाहिक वर्षगाँठ पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को दी शुभकामनाएँ

भोपाल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने मीडिया सलाहकार ताहिर अली को उनकी विवाह की 40वीं वर्षगाँठ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को मंत्रालय भोपाल में पुष्पगुच्छ भेंट कर सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली और उनकी धर्मपत्नी को इस पावन अवसर पर हार्दिक बधाई दी और प्रेम, विश्वास और सौहार्द से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल के विशेष सहायक चन्द्रप्रताप गोहल, निज सचिव आनंद भट्ट, ओएसडी अशोक शर्मा और जनसंपर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा उपस्थित थे। सभी ने ताहिर अली को पुष्पगुच्छ प्रदान कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उल्लेखनीय है कि ताहिर अली विगत 21 वर्षों से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के साथ मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, लेखन क्षमता एवं मीडिया के प्रति सजग दृष्टिकोण ने उन्हें एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय सलाहकार के रूप में स्थापित किया है। उप मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अली को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदेश में 44 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं प्रगति पर : रेलमंत्री

-क्लीन ट्रेन स्टेशनों का नवाचार,अब 750 स्टेशनों पर होगी ट्रेनों की एयरक्राफ्ट की तर्ज पर सफाई -सुरक्षित व सस्ती रेल सेवाओं के लिए रेलवे संकल्पबद्ध  भोपाल  रेल सेवाओं के विस्तार और रेलयात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा मुहैय्या करवाने के उद्देश्य से राजस्थान में 44 हजार करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं।  सोमवार को संक्षिप्त प्रवास पर गृहनगर जोधपुर पहुंचे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप गरीबों और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित व सस्ती रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है और उसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं । रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए वैष्णव ने बताया कि आज राजस्थान में विभिन्न रेल परियोजनाओं के विकास और उनके क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का बड़ा रेल बजट स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे ने  विगत 10 वर्षों में 3 हजार 784 किलोमीटर रेल लाइनें है बिछाने के साथ ही विद्युतीकरण का कार्य पूरा करवाया है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर उनका नवीनीकरण कराया जा रहा है।  रेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में तेजी से रेलवे का ढांचागत विकास किया जा रहा है जिसमें 1510 फ्लाई ओवर व अंडरपास का निर्माण, पुष्कर- मेड़ता रोड नई रेल लाइन, अंबाजी से आबूरोड की कनेक्टिविटी तरंगा हिल तक, लूनी- समदड़ी-भीलड़ी  रेल मार्ग का दोहरीकरण, रींगस- खाटूश्याम जी के बीच 17 किलोमीटर नई रेल लाइन, जयपुर से सवाई माधोपुर 131 किलोमीटर दोहरीकरण, अजमेर से चित्तौड़ तक 171 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण, मावली-देवगढ़ मदारिया स्टेशनों के बीच गेज परिवर्तन, रास से मेड़ता तक नई रेल लाइन का निर्माण, रामगंज मंडी-भोपाल, नीमच से बड़ी सादड़ी स्टेशनों के बीच नई रेल लाइन का निर्माण सहित अनेक परियोजनाएं शामिल है।  उन्होंने बताया कि रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर के लिए नई रेल लाइन का केंद्र सरकार से अनुमोदन लिया जाएगा तथा इसके लिए राज्य सरकार से भी कुछ मुद्दों पर बातचीत जारी है।  एयरक्राफ्ट की तर्ज पर होगी अब ट्रेनों में सफाई की व्यवस्था रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि रेलवे स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए निरंतर नवाचार करता रहा है। इसके तहत क्लीन ट्रेन स्टेशन का बड़ा विजन रेलवे ने अपनाया है ।  चुनिंदा क्लीन ट्रेन स्टेशन में ट्रेनों की मेजर क्लीनिंग की जा रही है और देश में अभी ऐसे 350 रेलवे स्टेशन है तथा यह संख्या बढ़ाकर अब 750 की जा रही है।  उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर जिस तरह से एयरक्राफ्ट की क्लीनिंग होती है वैसे ही इन स्टेशनों पर ट्रेनों की सफाई की जाएगी जो अपने आप में एक अद्भुत और नवाचार है।  ट्रेनों में 12 हजार जनरल कोच जोड़े गए  रेल मंत्री ने बताया कि कोरोना काल के बाद रेल सेवाओं को फिर से सुविधा युक्त बनाने हेतु विभिन्न ट्रेनों में 12 हजार जनरल कोच जोड़े गए हैं जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों की सुविधा में बहुत वृद्धि हुई है।  इसके अलावा ग्रीष्मावकाश को देखते हुए यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए देश भर में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

रामराजा लोक में निकला 17वीं सदी का इतिहास, खुदाई के दौरान जमीन में पांच फीट नीचे दबे चार ऐतिहासिक मेहराबदार गेट सामने आए

छतरपुर रामराजा लोक की खुदाई में ओरछा की जमीन से फिर इतिहास की अमूल्य धरोहरें सामने आईं। शनिवार को खनन के दौरान जमीन में पांच फीट नीचे दबे चार ऐतिहासिक मेहराबदार गेट सामने आए हैं। यह गेट एक क्रम में लंबी संरचनाएं हैं, जो संभवत: एक दूसरे से जुड़े हैं। 16 वीं एवं 17 वीं सदी के बीच में बनी ओरछा में धरातल के ऊपर दिखाई दे रहे मठ, मंदिर और महल जितने आकर्षक और बेजोड़ बुंदेली स्थापत्य कला को प्रदर्शित कर रहे हैं, उससे कहीं अधिक यहां के बेसमेंट में मिल रही संरचनाएं हैं। रामराजा लोक निर्माण के लिए चल रही खुदाई बता दें कि ओरछा में पर्यटन विभाग (Orccha Tourism Department) महाकाल लोक (Mahakal Lok) की तर्ज पर रामराजा लोक निर्माण में धर्मशाला से फूलबाग और हरदौल बैठका तक खुदाई हो रही है। इस खुलासे के बाद यहां काम बंद कर दिया है, जांच के लिए टीम बुलाई गई है। सर्वे के बाद ही आगे का काम होगा। गर्मी के दिनों में रहने को बनाया बेसमेंट पुरातत्व विभाग के क्यूरेटर घनश्याम बाथम का कहना है कि यह पूरा परिसर बेसमेंट युक्त है। सावन-भादौ स्तंभ के नीचे, पालकी महल, जुझार सिंह महल में पहले भी बेसमेंट सामने आ चुके हैं। बहुत संभावना है कि जगह-जगह बने यह बेसमेंट या तो कर्मचारियों के निवास होंगे या फिर गर्मी से बचने के लिए इनका निर्माण किया गया होगा। जो समय की धूल के साथ जमीन में दफन होते चले गए। अब रामराजा लोक के कार्य के लिए चल रही खुदाई में जमीन के अंदर छिपा इतिहास सामने आ रहा है। अब तक खुदाई में बेसमेंट से मिले -सावन-भादौ स्तम्भ के नीचे वातानुकूलित कक्ष -जानकी महल के नीचे मेहराबदार कक्ष -पार्किंग स्थल पर रहवासी बेसमेंट एरिया -जुझार सिंह महल के नीचे फव्वारा एवं कक्षनुमा संरचना

CM ने लॉयर्स चैंबर और मल्टीलेवल पार्किंग का किया भूमिपूजन, 117 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

जबलपुर हाईकोर्ट में 117 करोड़ की लागत से लॉयर्स चेम्बर और मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उच्च न्यायालय परिसर में प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री(CM Mohan Yadav) ने कहा कि अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। इससे न केवल पार्किंग की दिक्कतें कम होगी बल्कि अधिवक्ताओं को बैठने की समुचित व्यवस्था हो सकेगी। ये रहे मौजूद भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस एससी शर्मा तथा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत, हाईकोर्ट जज संजीव सचदेवा, संजय द्विवेदी, जस्टिस विवेक कुमार जैन, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह सहित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एवं एडवोकेट्स बार एसोसिएशन से भी अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। चार मंजिला होगी पार्किंग अधिवक्ताओं में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया। चार मंजिला बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग के ऊपर के फ्लोर्स पर लायर्स चेम्बर्स की सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में करीब 6 हजार अधिवक्ता कार्यरत हैं। इनको वाहनों की पार्किंग और बैठने को लेकर समस्या से जूझना पड़ता है। लंबे समय से चेम्बर्स और पार्किंग की मांग की जा रही थी। सर्किट हाउस में की मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह साढ़े दस बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से मझौली और पाटन के दौरे की तैयारियों के संबंध में चर्चा भी की। हाईकोर्ट परिसर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रीवा के लिए रवाना हुए।

हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म मामले में मानवाधिकार आयोग ने भी पुलिस को नोटिस भेजा

 भोपाल हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के प्रकरण की जांच के लिए भोपाल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। रविवार को इस टीम ने विशेष जांच दल (एसआइटी) के अधिकारियों को तलब करके अब तक हुईं एफआइआर, उनकी जांच व कार्रवाई की स्थिति जानी। एक पीड़ित छात्रा से मुलाकात करके उसके बयान दर्ज किए। झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व वाली इस तीन सदस्यीय आयोग की जांच टीम ने अधिकारियों से पूछा कि इस प्रकरण में गिरोह सामने आने के बाद भी संगठित अपराध की धारा क्यों नहीं लगाई गई। टीम ने इस गिरोह को फंडिंग (वित्तीय मदद) मुहैया कराने वालों की भी जांच करने के लिए कहा है। सुनियोजित ढंग से हिंदू युवतियों को फंसाया     टीम के सदस्यों ने अधिकारियों और पीड़िता से बातचीत के बाद पाया कि हिंदू युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें सुनियोजित ढंग से फंसाया गया। उनसे दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।     जांच के बाद टीम के सदस्यों ने मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें टीम के सदस्यों ने निर्देश दिए कि पूरा गिरोह संगठित रूप से काम कर रहा था। ऐसे में उन पर संगठित अपराध की धाराएं बढ़ाई जानी चाहिए। फंडिंग करने वाले बेनकाब हों     आयोग की जांच टीम के सदस्यों ने कहा कि कहा कि सभी आरोपियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ऐसे में उनके पास महंगी बाइक, कार, किराए पर कई जगह लिए कमरे और रोजाना क्लब में ले जाने के रुपये कहीं से तो आए। इससे साफ होता है कि उन्हें किसी ने फंडिंग की है।     पुलिस को आरोपियों को किसी की ओर से वित्तीय मदद पहुंचाने की संभावना की भी जांच बारीकी से करनी चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करने वालों को भी बेनकाब किया जा सके। फंडिंग करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें अपराध में सहयोगी माना जाना चाहिए। आज तीन पीड़िताओं के बयान दर्ज करेगी टीम     सोमवार को टीम के सदस्य तीन पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करेंगे। इसके साथ ही वे टीआइटी कॉलेज व क्लब 90 में भी जाएंगे, जहां आरोपियों ने छात्राओं को निशाना बनाया। टीम के सदस्यों ने बागसेवनिया थाना प्रभारी व अशोका गार्डन थाना प्रभारी को बुलाया।     उनसे तथ्य समझने के बाद कहा कि पुलिस को टीआइटी कॉलेज की भी जांच करनी चाहिए। यहां की छात्राओं को आरोपियों ने झांसे में लिया। वहां देखना होगा कि क्या वहां महिला सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन का पालन किया गया या नहीं। क्लब 90 की क्या भूमिका थी। यदि वहां सुनियोजित रूप से पूरा प्रकरण चल रहा था तो उसको भी कार्रवाई में शामिल करना चाहिए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस     भोपाल दुष्कर्म कांड में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भी सक्रिय हो गया है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि तीन पीड़ित लड़कियों ने आयोग से संपर्क किया है। इसके आधार पर आयोग ने भोपाल पुलिस को नोटिस भेजकर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।     कानूनगो ने कहा कि इस मामले में पीड़ित लड़कियों की संख्या अधिक भी हो सकती है। आयोग की एक टीम जल्द ही भोपाल जाकर मामले की जांच करेगी।  

6 मई को एक बार फिर दो किस्तों में मिलेंगे कुल पांच हजार करोड़… जानें किस मद के लिए कर्ज ले रही सरकार…

भोपाल मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी। गरीबी भी कम हुई, लेकिन सूबे पर कर्ज और देनदारियां बढ़ती ही जा रही हैं। इस बार बजट का आकार 3.65 लाख करोड़ से बढ़कर 4.21 लाख करोड़ तक जा पहुंचा, लेकिन कर्ज का मर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा। बजट के बराबर ही कर्ज हो गया है। चिंता यह है कि सरकार की कमाई जितना ही खर्च भी है। यानी, बचत शून्य। अब सरकार फिर से कर्ज लेने जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार कर्ज लेगी मोहन सरकार चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार 6 मई को दो किस्तों में 2500-2500 करोड़ (कुल पांच हजार करोड़ रुपए) कर्ज लेगी। एक कर्ज 12 साल के लिए तो दूसरा 14 साल के लिए लेने जा रही है। कर्ज के लिए जारी बांड्स में सरकार ने अपने खजाने की स्थिति बताई है। कर्ज और देनदारियों का उल्लेख करते हुए वित्तीय स्थिति मजबूत बताई है। सरकार ने इसके लिए वित्तीय संस्थाओं से ऑफर भी मंगवाए हैं। कमाई और खर्च सरकार को टैक्स समेत अन्य माध्यमों से इस वित्तीय वर्ष में कुल 3,75,340 करोड़ की कमाई और इतना ही खर्च का भी अनुमान है। यानी जितनी कमाई होगी, उतना खर्च भी होगा। ऐसे में विकास और कामकाज के लिए कर्ज ही सहारा है। MP पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ हो गया इससे पहले 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में सरकार ने कुल 57 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिससे मध्य प्रदेश पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ रुपये हो गया. बता दें कि विकास कार्यों और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का हवाला देकर कर्ज लिया जा रहा है. 3 महीनों में प्रदेश सरकार ले चुकी है 27 हजार करोड़ का कर्ज साल 2025 के पहले 3 महीनों में सरकार 27 हजार करोड़ कर्ज ले चुकी है. अब 5000 करोड़ का कर्ज लेने से इस साल लिए गए उधार का आंकड़ा 32000 करोड़ हो जाएगा. नया कर्ज 12 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा. MP के 7.30 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा हाल ही में मध्य प्रदेश के 7.30 लाख अधिकारियों कर्मचारियों को मोहन सरकार ने तोहफा दिया है. दरअसल, राज्य की मोहन सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा देते हुए 5% महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है. जिसके बाद डीए 50% से बढ़कर 55% पहुंच गया है. सीएम मोहन यादन ने घोषणा करते हुए कहा है कि यह वृद्धि दो किस्तों में लागू की जाएगी-1 जुलाई 2024 से 3% और 1 जनवरी 2025 से 2% अतिरिक्त महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है. ये फैक्ट जानना जरूरी कुल बजट 4.21 लाख करोड़ रुपए कर्ज का भुतगान 7% ब्याज 7% पेंशन 7% इस बार सरकार सबसे ज्यादा 17% इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करेगी खर्च कृषि 9% शिक्षा 11% स्वास्थ्य क्षेत्र में 12%

किराये के कमरों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम, पुलिस मकान मालिकों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में

भोपाल  भोपाल के टीआईटी कॉलेज की हिंदू छात्राओं से दोस्ती कर फरहान और अली जिन दोस्तों के किराये के कमरों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते थे, पुलिस उनके मकान मालिकों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पीड़िताओं द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में साफ तौर पर बताया गया है कि फरहान व अली अपने दोस्तों के कमरों में ले जाकर उनसे दुष्कर्म करते थे। इस पर पुलिस ने नबील व अबरार को आरोपित बनाया है और उनमें से एक आरोपित अभी पुलिस रिमांड पर भी है। मकान मालिकों की जांच की जा रही है जिन मकानों में नबील व अबरार किराये से रहे हैं, पुलिस उनके मकान मालिकों की जांच कर रही है कि क्या उन्होंने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन करवाया था या नहीं। अगर सत्यापन नहीं कराया था तो प्रतिबंधात्मक कानून के तहत उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है। किरायेदार का सत्यापन नहीं करवाया तो होगी कार्रवाई अगर भवनों के कागज दुरुस्त नहीं मिले तो प्रशासन ऐसे निर्माण को तोड़ भी सकता है। बता दें कि भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने करीब एक साल पहले किरायेदारों के पुलिस सत्यापन को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। साथ ही गंभीर अपराध में लिप्त जिन किरायेदार अपराधियों का मकान मालिकों ने सत्यापन नहीं करवाया, उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। क्लब 90 पर भी कार्रवाई की तैयारी पुलिस टीआईटी कॉलेज के पास स्थित क्लब 90 पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। आरोप है कि फरहान व अन्य आरोपित हिंदू युवतियों को इसी क्लब में ले जाते थे। सैर सपाटे के बाद वे क्लब के अस्थायी रूम में जाकर बैठते थे। संदेह के आधार पर पुलिस फरहान को क्राइम रीक्रिएशन के लिए ले जा चुकी है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र का कहना है कि जल्द ही क्लब की भूमिका की जांच होगी और अवैध रूप से संचालन या संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। आरोपितों को किराये पर मकान देने वालों की जांच होगी। यदि उन्होंने पुलिस सत्यापन कराए बगैर कमरे किराये पर दिए हैं तो कार्रवाई होगी। घटना किस समय हुई इसका ध्यान रखते हुए एक्शन लिया जाएगा। – प्रियंका शुक्ला, डीसीपी जोन-े1 आरोपितों ने बिल्किसगंज में जहां बनाया था अड्डा, वहां पकड़े जा चुके हैं कई अपराधी  हिंदू छात्राओं से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपित फरहान और अबरार ने जिस बिल्किसगंज कस्बे में किराये का कमरा लेकर उसे अपराध को अंजाम देने का अड्डा बनाया था, वह अपराधियों की पनाहगाह रहा है। कस्बे से सीहोर और भोपाल के भदभदा की दूरी 19-20 किमी है। कस्बा थाना क्षेत्र की सीमाएं भी खजूरी थाना, रेहटी थाना तथा जिला रायसेन की सीमाओं से सटी हुई है। जिसके चलते पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर अपराधियों को भागने में सुविधा रहती है। फार्म हाउस बना लिए थे भोपाल, इंदौर और बड़े शहरों से आकर लोगों ने जमीने खरीद कर फार्म हाउस बना लिए हैं। इन फार्म हाउस में भोपाल जैसे बड़े शहरों से छुट्टी मनाने अक्सर लोगों को देखा जा सकता है, जिसमें कई बार चोरी-छिपे जंगली जानवरों के शिकार होने की भी घटनाए घटित हो चुकी हैं। यहां किरायेदारों की भरमार है। कई जिलों की पुलिस यहां छिपे अपराधियों को पकड़ने पहुंच चुकी है। बिल्किसगंज थाना प्रभारी संदीप मीणा का कहना है कि जिन मकान मालिकों के यहां पर किराएदार हैं, इसकी पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है। सभी मकान मालिकों को सूचित किया जा रहा है कि किराए से किसी को मकान देने से पूर्व संबंधित की समग्र जानकारी पुलिस को दें।

लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार करोड़ों बहनों को, 24वीं किस्त 15 तारीख तक जारी की जाएगी

भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए काम की खबर है। योजना की 24वीं किस्त 15 तारीख तक जारी की जाएगी, क्योंकि सरकार ने राशि भेजने की तारीख में बदलाव किया है। अप्रैल में कैबिनेट बैठक के दौरान मोहन सरकार ने फैसला किया था कि वह प्रतिमाह 15 तारीख के आसपास बहनों के खाते में राशि भेजेगी। वैसे मार्च 2025 तक हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच लाड़ली बहनों के खाते में योजना की राशि जारी कर दी जाती थी लेकिन अप्रैल में 16 तारीख को 23वीं किस्त के 1250 रुपए भेजे गए थे और अब से अगली किस्त के लिए 10 नहीें बल्की 15 तारीख तक का इंतजार करना होगा। इसके अलावा इसी दिन 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की भी राशि जारी की जाएगी। 1250 के हिसाब से हर महीने 1550 करोड़ की जरूरत लाड़ली बहना योजना के लिए हर माह सरकार को करीब 1500 करोड़ से ज्यादा रूपए की जरूरत पड़ती है और हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है, ऐसे में अब मध्य प्रदेश सरकार को 2025-26 के केंद्रीय बजट के हिस्से के 1.11 लाख करोड़ रुपये मिलने का इंतजार ।केंद्र सरकार से मिलने वाला यह टैक्स हर साल 14 किस्तों में आता है और हर महीने की 10 तारीख को यह फंड आता है। खबर तो ये भी है कि हर माह की 10 तारीख को फंड रिलीज होने के चलते ही राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि जारी करने की तारीख में बदलाव किया है।     लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।     इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।     इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।     अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।लाड़ली बहनों को जून 2023 से अप्रैल 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 23 किश्तों का अंतरण किया गया है।     इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। लाड़ली बहना योजना : आयु/पात्रता/नियम     इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।     महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।     अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।     यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।     विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।     जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक हो या फिर किसी सरकारी पद का लाभ ले रहा है, उस परिवार की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।     यदि महिला के पति के पास सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी। लाभार्थी सूची में चेक करें नाम, पैसा मिलेगा या नहीं?     लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।     वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर     क्लिक करें।     दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।     कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।     मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।     ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

हिन्दू लड़कियों को बहलाने-फुसलाने के लिए महंगे रेस्टॉरेंट, पब और बार में ले जाने का पैसा कहाँ से लाते है लव जिहादी

भोपाल  राजधानी भोपाल में सामने आए लव जिहाद को लेकर अब सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में चर्चा है। इस मामले में हर दिन एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लेकिन आरोपियों को लेकर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं जैसे उनके पास पैसे कहां से आते थे और महंगे शौक पूरे करने के लिए कौन मदद करता था। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम इन सवालों के जवाब जुटाने में लग गई है। आर्थिक रूप से कमजोर है आरोपियों का बैकग्राउंड दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि लव जिहाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पृष्ठभूमि आर्थिक रूप से कमजोर है। जिस तरह की लग्जीरियस लाइफ वे जीते थे, ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्हें फंडिंग कौन करता था। आरोपी थे तो गरीब घर से लेकिन उनके पास महंगाई बाइक और कार थी। साथ ही किराए से लिए कई कमरे हैं जिनका रेंट काफी ज्यादा है। आरोपी लड़कियों को बहलाने-फुसलाने के लिए भी महंगे रेस्टॉरेंट, पब और बार में ले जाते थे। जहां से उन्हें अपना शिकार बनाने का खेल शुरू होता था और इसके बाद उनके साथ अश्लीलता की हदें पार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की प्लानिंग की जाती थी। पुलिस ने शुरू की जांच जांच के लिए भोपाल पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने वित्तीय सहायता पहुंचाने वालों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी और लव जिहाद की फंडिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है।

पेंच नेशनल पार्क का बफर जोन बना पर्यटकों का सबसे पसंदीदा रास्ता, घास सूखने से आसानी से बाघ के दीदार

सिवनी आजकल गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं. ऐसे में भीषण गर्मी के बाद भी पर्यटक टाइगर रिजर्व की ओर रुख कर कर रहे हैं. पर्यटकों का सपना होता है कि नेशनल पार्क में घूमने के दौरान बाघ दिख जाए. बाघ के साथ ही अन्य दुर्लभ वन्य जीव भी देखने की इच्छा सैलानी रखते हैं. सिवनी जिला स्थित पेंच नेशनल पार्क में भी सैलानियों की संख्या बढ़ गई है. सुबह से लेकर शाम तक पर्यटक टाइगर रिजर्व में समय बिताकर सुकून महसूस कर रहे हैं. जिप्सी में सफारी के दौरान विभिन्न वन्यजीव देखकर पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं. बाजीराव बाघ सामने से आया तो रोमांचित हुए सैलानी रविवार को भी पेंच नेशननल टाइगर पार्क में बड़ी संख्या मे सैलानी पहुंचे. भीषण गर्मी में दोपहर के वक्त तो सैलानी पेड़ों की घन छांव या रेस्टोरेंट में विश्राम करते हैं लेकिन धूप थोड़ा ढलते ही टाइगर रिजर्व में सैर करने लगते हैं. रविवार को सैलानी नेशनल पार्क में घूम रहे थे कि सामने से एक बाघ आता हुआ दिखाई दिया. भीषण गर्मी के कारण ये बाघ काफी थका हुआ और छांव की तलाश में चहलकदमी कर रहा था. बाघ देखते ही सैलानियों में रोमांच भर गया. सभी ने अपने मोबाइल में इस टाइगर की तस्वीर व वीडियो कैद किया. पेंच टाइगर रिजर्व में ये बाघ व बाघिन आकर्षण के केंद्र रविवार को पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघ बाजीराव का दीदार किया. ये बाघ पर्यटकों का सबसे पसंदीदा है. बाघ बाजीराव नेशनल पार्क की पगडंडी पर आराम से चल रहा था. कैमरे में ये दृश्य कैद करने के बाद सैलानियों ने कहा “उनकी तमन्ना पूरी हो गई. उन्होंने सोचा था कि शायद ही उनका पसंदीदा बाघ से सामना होगा. लेकिन ऐसा लगता है कि सपना सच हो गया.” बता दें कि इन दिनों पेंच टाइगर रिजर्व पर्यटकों से फुलहाउस चल रहा है. बीजामट्टा बाघिन, पाड़देव बाघिन, लक्ष्मी बाघिन, काला पहाड़ बाघिन, एल मार्क व स्वास्तिक बाघ भी सफारी के दौरान पर्यटकों को कोर क्षेत्र में देखने को मिलते हैं.

भोपाल मंडल में लूप लाइन संरक्षा को लेकर प्रभावी प्रयास, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

भोपाल रेल यात्रियों की संरक्षा और निर्बाध परिचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा स्टेशन यार्डों और लूप लाइनों के उन्नयन एवं निरीक्षण कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रेलवे यार्ड न केवल गाड़ियों के ठहराव और पारगमन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, बल्कि मालगाड़ियों और बिना ठहराव वाली तेज गति की ट्रेनों के संचालन की दृष्टि से भी इनका बड़ा योगदान होता है। भोपाल मंडल में कुल 2224 किलोमीटर ट्रैक परिचालन हेतु उपलब्ध है, जिसमें 88 स्टेशन यार्ड सम्मिलित हैं। इन यार्डों में मेन लाइन के अतिरिक्त लूप लाइनें होती हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों के सुगम संचालन को सुनिश्चित करना है। एक लूप लाइन की औसतन लंबाई लगभग 700 मीटर होती है, और यह मेन लाइन या अन्य लूप लाइन से टर्नआउट के माध्यम से जुड़ी रहती है। मंडल के यार्डों में 204 पैसेंजर रनिंग लाइनें और 256 नॉन-पैसेंजर रनिंग लाइनें कार्यरत हैं। इन लाइनों पर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से ट्रैक पैरामीटर की तीन माह और छह माह की आवृत्तियों पर जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान पाए गए दोषों को त्वरित गति से ठीक करने की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ अपनाई जा रही है। संरक्षा के इसी क्रम में मंडल ने यार्ड संरचना को आधुनिक बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। वर्तमान में 83 यार्डों में से 35 यार्डों का उन्नयन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष यार्डों पर कार्य प्रगति पर है। उन्नयन कार्यों में फ्री रेल जॉइंट्स को हटाना, पुराने टर्नआउट को प्रतिस्थापित करना, गिट्टी की छनाई, ड्रेनेज सुधार और ट्रैक फिटिंग्स का प्रतिस्थापन जैसे कार्य प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। भोपाल मंडल ने वर्ष 2024-25 में यार्डों की सुरक्षा और कार्यकुशलता को बढ़ाने हेतु लगभग 244 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके अंतर्गत 11 महत्वपूर्ण यार्डों की पहचान की गई है, जिनमें से 4 यार्डों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष यार्डों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। भोपाल रेलवे प्रशासन का सतत प्रयास है कि प्रत्येक यार्ड की संरचना यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों की गति, समयबद्धता और परिचालन सुविधा के अनुसार उच्च मानकों पर आधारित हो। लूप लाइन और यार्ड अपग्रेडेशन के ये प्रयास रेल संरक्षा अभियान के अंतर्गत यात्रियों को एक संरक्षित, सहज और भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

मानपुर बफर क्षेत्र में बिजली का करेंट की चपेट में दो युवक आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

उमरिया  मध्यप्रदेश में वन्यजीवों का शिकार जारी है। जंगलों में बिजली करेंट बिछाकर वन्यजीवों के शिकार किए जाते हैं। कभी कभी वन्यजीवों से फसल की रक्षा के लिए बिजली करेंट लगाए जाते हैं। यहां बिजली करेंट कभी कभी लोगों की जान की धुश्मन बन जाती है। ऐसा ही एक मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र से आया है, जहां करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मामला मानपुर थानांतर्गत ताला चौकी का है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र में नाले वन्यजीवों के शिकार के लिए बिजली का करेंट लगाया गया था। इसी करेंट की चपेट में दो युवक आ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ग्राम नरवार निवासी पुष्पेन्द्र जयसवाल पिता मोतीलाल उम्र 35 वर्ष एवं विपिन दाहिया पिता सूरजदीन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नरवार शामिल है। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

रीवा में गंभीर रूप से जल जाने से पीड़ित मरीजों के लिए बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का लाभ मिल रहा:उप मुख्यमंत्री

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में गंभीर रूप से जल जाने से पीड़ित मरीजों के लिए बर्न यूनिट में प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा का लाभ मिल रहा है। रीवा में अन्य जिलों के मरीज भी इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कुशल चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों का उपचार कर उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब रीवा में प्रदेश के तीसरे स्किन बैंक का शुभारंभ हो रहा है, जिसका लाभ भी मरीजों को मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जाने के कारण दर्दनाक स्थिति में मरीज इलाज के लिए गंभीर हालत में रीवा आते थे। अब उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के साथ ही ड्रॉफ्टिंग का उपचार भी मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी के लिए मरीज पहले महानगरों या विदेश में उपचार के लिए जाते थे। अब रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कुशल एमसीएच प्लास्टिक सर्जन अत्याधुनिक मशीनों से प्लास्टिक सर्जरी कर रहे हैं। अब इसके साथ ड्राफ्टिंग का भी उपचार होने लगेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जबलपुर और भोपाल के बाद रीवा में तीसरा स्किन बैंक प्रारंभ हो रहा है। रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। ऑर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा भी मिलने लगेगी। सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऑर्गन डोनेशन करने वालों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा तथा उनके परिजन को स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में सम्मानित भी किया जाएगा। गंभीर रोगों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार की सुविधा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। संजय गांधी अस्पताल व जिला चिकित्सालय में भी रोगियों के लिए उपचार की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के प्रति चिंतित है और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपचार की सभी व्यवस्थाएं व चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। रीवा मेडिकल कालेज के रिनोवेशन के लिए 322 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जिसके माध्यम से सभी विभागों में अधोसंरचना निर्माण की पूर्ति व उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। हमारा प्रयास है कि अधोसंरचना के लिए किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। छात्रों के लिए हॉस्टल निर्माण व चिकित्सकों के लिए आवासीय क्वार्टर्स बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा सहित प्रदेश के अन्य पुराने मेडिकल कालेजों को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जा रहा है, जिससे उस क्षेत्र के मरीजों को सभी तरह के उपचार की सुविधा मिल सके और उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उप मुख्यमंत्री ने डीन मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि अन्य जो भी आवश्यकताएं हों उनका प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें। सभी जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ मनोज इंदुरकर सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।  

रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का अलग ही अंदाज देखने को मिला, पोती की शादी की शादी में लगाए ठुमके

रतलाम  मध्य प्रदेश के रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का इन दिनों अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 70 की उम्र पार कर चुके विधायक मथुरालाल डामर का जमकर ढोल बजाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है. मौका था विधायक जी पोती की शादी का, जहां उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल बजाकर और बाना (पुरुषों द्वारा डांडिया खेलना) खेलकर जमकर जश्न मनाया है. विधायक जी के इस खास अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है. दिल खोल कर नाचे विधायक मथुरालाल दरअसल, विधायक मथुरालाल डामर ने खुद अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मैं सरकार में जिम्मेदारी निभाता हूं, लेकिन आज दिल एक दादा का है. पोती की शादी में खूब ढोल बजाया और अपनों के साथ दिल खोल कर नाचा. खुशियों के इन पलों में एक नेता नहीं केवल एक पिता और दादा हूं.” इस पोस्ट को लोगों की सराहना भी मिली और वीडियो को लोगों ने शेयर भी किया. परिवार के साथ जमकर मनाया जश्न गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज होने और भड़कने की कई खबरें आती रहती है, लेकिन ढोल बजाने और आदिवासी परम्परा के अनुसार डांस कर मस्ती करने यह वीडियो पहली बार सामने आया है. 70 वर्षीय भाजपा विधायक के डांस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी है. हालांकि, मौका खुशी का था और विधायक मथुरालाल डामर ने एक दादा के रूप में परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet