LATEST NEWS

चित्रकूट में बड़ा सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो-ट्रक की हुई भिड़ंत

चित्रकूट  थाना रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे भिड़ंत हो गई। जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे। जिसमें छह की मौत होने की खबर है। पांच घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के बताए जा रहे है। यह सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। चालक को अचानक झपकी आने से हादसा हुआ है। 42 वर्षीय जमुना पुत्र कामता, उसकी 40 वर्षीय पत्नी फुला, 18 वर्षीय पुत्र राज अहिरवार व 15 वर्षीय आकाश, 65 वर्षीय नन्हे, 45 वर्षीय हरिराम, 45 वर्षीय मोहन, 45 वर्षीय रामू, 50 वर्षीय मंगना व 48 वर्षीय राम स्वरुप यादव सहित एक अज्ञात बोलेरो में सवार थे। सभी निवासी कस्बा व थाना गुलगंज जिला छतरपुर के रहने वाले हैं। मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कारण है कि जो पांच लोग घायल हैं, उनकी हालत बहुत गंभीर है, कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विष्णुदत्त शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे

खजुराहो मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे। पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर को खजुराहो के एनवीआर थिएटर में ये फिल्म देखेंगे। इस दौरान शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो के पन्ना और छतरपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का शुक्रवार को निधन हुआ

उज्जैन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से शुरू होकर चक्रतीर्थ पहुंचेगी, जहां अन्नपूर्णा यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। काकी के निधन की खबर मिलते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का पिछले एक सप्ताह से इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार भी बता रहे थे। लेकिन, शुक्रवार सुबह अचानक उनके निधन की खबर मिलने से परिवार और परिजनों में शौक छा गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को काकी के निधन की जानकारी लगी तो वे सारे काम छोड़कर उज्जैन पहुंचे। श्री कृष्ण भक्त थी प्यारी मां अन्नपूर्णा अन्नपूर्णा देवी भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त थीं। वह भगवान का पूजन अर्चन और श्रीनाथजी के दर्शन करने रोज मंदिर जाती थी। अंतिम समय तक वह भगवान का भजन व स्मरण करती रही। अन्नपूर्णा जी को उनके बेटे गोविंद यादव और निलेश यादव ही नहीं बल्कि परिवार के नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉ मोहन यादव, कलावती यादव,  डॉली यादव, नंदनी यादव के साथ ही अन्य मित्रगण भी प्यारी मां कहकर ही पुकारते थे। इस मार्ग से निकलेगी अंतिम यात्रा अन्नपूर्णा देवी की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होकर खजूरवाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट से चक्रतीर्थ पहुंचें। जहां चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार होगा।

सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मोहन सरकार इस अवसर को जन कल्याण पर्व के रूप में मनाएगी

भोपाल  मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में सत्तासीन बीजेपी सरकार का प्रदेश में 1 साल पूरा हो गया है. प्रदेश सरकार के 1 साल पूरे होंने पर प्रदेश में 11 से 26 दिसंबर के बीच जन कल्याण पर्व के रूप में मनाया जाएगा. इस दौराने सभी जिलों में महिला, किसान, युवा व गरीब कल्याण समेत विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मोहन सरकार के 1 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने 11 से 26 दिसंबर के बीच जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. एक पखवाड़े तक मनाए जाने वाले जन कल्याण पर्व के आयोजन के लिए मंत्रियों की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समितियां बनाई गई हैं. कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया युवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष रिपोर्ट के मुताबिक मोहन सरकार के एक वर्ष पूरे होने के आयोजन के लिए किसानों के लिए गठित समिति का अध्यक्ष किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना को बनाया गया है, युवाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नियुक्ति किया गया है. निर्मला भूरिया को बनाया गया महिलाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गरीब कल्याण से जुड़ी समिति का अध्यक्ष पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि महिलाओं से जुड़ी समिति का अध्यक्ष महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया को बनाया गया है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी बीजेपी ने मध्य प्रदेश में डा. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया था. बतौर सीएम मोहन यादव ने गत 13 दिसंबर, 2023 को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. 11 दिसंबर से प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाएगा जन कल्याण पर्व गौरतलब है मोहन सरकार एक वर्षीय उपलब्धि के रूप में मनाए जाने वाले जन कल्याण पर्व 11 दिसंबर से शुरू होगा. इस दौरान राजधानी भोपाल समेत सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वहीं, ग्वालियर में 15 से 19 दिसंबर तक तानसेन समारोह आयोजित होगा.

6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 5 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य को औद्योगिक विकास और रोजगार के केंद्र में परिवर्तित करने के लिए अपने अभिनव प्रयासों को जारी रखते हुए, 7 दिसंबर 2024 को नर्मदापुरम में 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक, और कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया जैसे 5 देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे। इस आरआईसी में निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किये जायेंगे। निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी, जिसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी योजनाएँ प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा। ‘निर्यात कैसे शुरू करें’ और ‘पर्यटन में निवेश संभावनाएँ’ जैसे विषयों पर सेक्टोरल-सत्र भी होंगे। कार्यक्रम की थीम: ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएँ’ नर्मदापुरम, जो अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, अब एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएँ’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदर्शनी कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है जिसमें 60 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं जिनमें एमएसएमई, पर्यटन, हस्तशिल्प विकास निगम, और बैंकिंग संस्थानों के साथ-साथ ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उक्त स्टॉल न केवल जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। उद्योग और रोजगार के लिए नई राह ‘उद्योग वर्ष 2025’ अंतर्गत आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर और रीवा में आयोजित सफल कार्यक्रमों की श्रृंखला में नर्मदापुरम का यह आयोजन क्षेत्रीय संभावनाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस कॉन्क्लेव से नर्मदापुरम क्षेत्र को औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने के साथ-साथ निवेशकों और सरकार के बीच आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रृद्धांजली

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रृद्धांजली दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संविधान शिल्पी, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका जीवन समतामूलक समाज की स्थापना व लोक-कल्याण के लिए समर्पित रहा।  

प्रदेश में सभी मंद‍िरों को अत‍िक्रमण मुक्‍त बनाया जाएगा: : मंत्री प्रहलाद पटेल

भोपाल मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल भिंड ज‍िले के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पहले द‍िन  उन्होंने जिला योजना समिति की बैठक को संबोध‍ित किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि आज की बैठक एक अच्छे वातावरण में संपन्न हुई. कार्य पिछले ढाई साल से पंचायतों में लंब‍ित हैं, उनकी जांच करने के ल‍िए जिला पंचायत के सीईओ को न‍िर्देश द‍िया गया है. सभी मंद‍िरों को अत‍िक्रमण मुक्‍त बनाया जाएगा. वहीं जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए अपने क्षेत्र में एक-एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. सिंध रतनगढ़ और कनेरा परियोजना को सुचारू रूप से करने के लिए भी निर्देशित किया. इस मौके पर नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा, 52 हजार प्रकरण सौर ऊर्जा के लिए चिन्हित किए गए हैं, इसमें 90 प्रत‍िशत की सब्सिडी के साथ किसान आवेदन कर सकेंगे और एक माह में समिति समस्त बिलों का भुगतान कर मुझे सूचित करेगी. मंद‍िरों को अत‍िक्रमण मुक्‍त बनाए वहीं प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जो भूमिहीन मुक्तिधाम है, उनके लिए अलग से जगह देकर मुक्तिधाम बनवााए जाएंगे और जहां पर नदी के किनारे शवों को जलाने की प्रथा है, वहां भी मुक्तिधाम बनवाए जाएंगे. प्रभारी मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा क‍ि जहां पर मुक्तिधाम पर अतिक्रमण है, उसको तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा. साथ ही अभियान चलाकर जिन मंदिरों की जमीनों पर कहीं अतिक्रमण है, तो उनको तुरंत खाली कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि भिंड जिले की जिन पंचायतों में मुक्तिधाम के लिए जमीन नहीं है, उनको जमीन उपलब्ध कराकर मुक्ति धाम का निर्माण किया जाएगा. उमरी टोल प्लाजा को लेकर मंत्री ने कहा कि टोल प्लाजा पर निकासी में परेशानी आ रही है. मेरी अगली मीटिंग तक उमरी प्लाजा पर टोल का कार्य शुरू हो जाएगा. इस मौके पर मंत्री पटेल के अलावा, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भिंड के विधायक नरेंद्र कुशवाह, लहार विधायक अंबरीष शर्मा गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह मौजूद रहे.

भाजपा विधायक के बेटे की शादी में 61 बेटियों का कन्यादान, वर-वधुओं को दिया गृहस्थी का सामान

आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में कुछ ऐसा हुआ…. जिसकी चर्चा प्रदेश भर में हो रही है. दरअसल, BJP विधायक मधु गेहलोत के बेटे की शादी थी… लेकिन इस शादी में BJP विधायक ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर हजारों लोग भाव-विभोर हो गए. दरअसल, विधायक मधु गेहलोत ने अपने बेटे लक्की सिंह की शादी के साथ-साथ 61 गरीब बेटियों की भी शादी करवा दी. विधायक मधु गेहलोत ने इन 61 बेटियों की शादी का पूरा खर्च खुद उठाया. उन्होंने शादी में हर परिवार को कूलर, फ्रिज, टीवी, गैस चूल्हा, पलंग, सोफा, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उपहार में दिया. पालड़ा गांव के रहने वाले शंकरलाल की दो बेटियों की शादी भी इसी आयोजन में हुई.  उन्होंने कहा, “मैं कभी नहीं सोच सकता था कि मेरी बेटियों की शादी इतनी धूमधाम से होगी. विधायक जी ने जो किया, उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा.” हजारों लोग इस अनोखे विवाह समारोह के गवाह बने और विधायक की तारीफ की. लोगों ने दी खूब दुआएं ढाबला क्षत्रि गांव से आए दूल्हे दशरथ ने कहा, “अगर मैं अपनी बारात अलग से लेकर जाता, तो इतना अच्छा स्वागत नहीं होता. यहां तो खुद विधायक ने सभी बारातों का स्वागत किया.” विधायक ने इलाके के 1,80,000 लोगों को बाराती बन कर खाने का न्यौता दिया. सभी बारातियों को मिठाई, नमकीन, पूरी-सब्जी जैसे स्वादिष्ट भोजन परोसे गए. 3 महीने पहले शुरू हुई थी तैयारी इस आयोजन की तैयारी तीन महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी. जरूरतमंद परिवारों की सूची बनाकर उन्हें सम्मान के साथ इस आयोजन में शामिल किया गया. मंच पर अपने बेटे और बहू के साथ खड़े विधायक मधु गेहलोत भावुक हो गए. उन्होंने कहा, “आज मैंने 61 बेटियों को विदा किया है. ये खुशी के आँसू हैं. मेरी बहू भी अब मेरी बेटी है. मेरा फर्ज है कि मैं अपने क्षेत्र के लोगों की खुशियों में शामिल होऊं.” खाटूश्याम का दरबार सजाया गया प्रांगण के एक हिस्से में खाटूश्याम का दरबार सजाया गया था। जहां ज्योत प्रज्वलित की गई और भजन गायक तेजसिंह द्वारा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रभारी मंत्री से लेकर जो भी नेता पहुंचे सभी ने वृहद आयोजन के लिए विधायक गेहलोत की प्रशंसा की। सभी ने कहा कि संपूर्ण व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ जो सामान हमारी बेटी को उपहार रूप में दिया है वह हम भी नहीं दे सकते थे। कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था विधायक गेहलोत ने बताया कि प्रत्येक कन्या को करीब 1 लाख रुपए की सामग्री उपहार में दी गई। इसके लिए जोड़ों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क पंजीयन के रूप में नहीं लिया गया। 1 हजार कार्यकर्ताओं ने इस समारोह की व्यवस्था संभाली। समारोह स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी नगर पालिका आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

उपयंत्री संदीप शुक्ला काजिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत देवरा में दिखा विशेष योगदान

उपयंत्री संदीप शुक्ला काजिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत देवरा में  दिखा विशेष योगदान योगदान ऐसा कि अपने कर्तव्य को दरकिनार कर दी ग्राम पंचायत को विशेष संरक्षण लगभग 1 लाख 25हजार की राशि बिना कार्य कराए ही फर्जी मस्टर रोल जारी कर निकाली जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत देवरा का मामला डिंड़ौरी डिंड़ौरी जिला मुख्यालय के चाहु ओर शासन की राशि की होली खेली जा रही है।कही अधूरा कार्य दिखाकर तो कही बिना कार्य की शुरुआत ही मनमानी बिना किसी संकोच के ही मिली भगत। से लाखों रुपए की खेली जा रही होली।न उन्हें शासन प्रशासन का कोई डर नहीं आखिर किस के सह पर चल रहा है ये खेल क्यों नहीं होती ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कोई कार्यवाही जबकि आए दिन कही न कही की खबर समाचार पत्रों पर प्रकाशित होती ही रहती है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दिन भर भगा दौड़ कर  सच्चाई सामने लाने का प्रयास करते है उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी उन्हें नजरअंदाज कर उनके हौसले बुलंद कर आम जनता ओर शासन प्रशासन की आंख मूंद रहे है। वैसे तो उपयंत्री संदीप शुक्ला जी के सभी कार्य क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में एवं उनके चहेते ठेकेदारों पर विशेष कृपा दृष्टि होती है फिर चाहे उन ग्राम पंचायतों में कार्य कैसे भी कराए गए हो या उन ठेकेदारों के द्वारा निर्माण कार्य में अमानक सामग्री का उपयोग ही क्यों ना किया गया हो उपयंत्री महोदय को इन सब से कोई लेना देना ही नहीं होता है यह हम नहीं उन सभी ग्राम पंचायतों में किए गए कार्य एवं उनके चहेते ठेकेदारों के द्वारा कार्य में उपयोग की गई सामग्री को देखकर आप स्वयं ही समझ सकते हैं उपयंत्री महोदय चाहे लें तो जहां एक रो की पुलिया का निर्माण कराया जाना हो वहां तीन रो की पुलिया का निर्माण करा सकते हैं वहीं वो चाह लें तो दो रो की पुलिया का निर्माण कराकर तीन रो की पुलिया का पेमेंट कर सकते हैं जहां पानी या नला का अता पता ही ना हो वहां चेक डैम का निर्माण करवा सकते हैं रेत की जगह डस्ट से निर्माण करवा रेत का पेमेंट कर सकते हैं इस तरह से न जाने उपयंत्री महोदय संदीप शुक्ला जी के द्वारा कितने महान कार्य किए गए हैं अगर उनके हर पंचायत क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाए तो ऐसे ना जाने कितने बड़े-बड़े खुलासे हो सकते हैं  जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।ऐसा ही मामला हाल ही में ग्राम पंचायत देवरा का सामने आया है जहां लगभग 51 लाख की लागत से स्टॉप डैम काजवेकम  का निर्माण कार्य कटोरी नाल में कराया जाना है जहां अब तक एक फावड़ा भी नहीं चलाया गया है और वहां पर स्टॉप डैम काजवेकम  निर्माण के नाम पर फर्जी मस्टर रोल जारी कर लगभग 1 लाख 25हजार रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया है अब सवाल यह उठता है कि जब उक्त नाल में सफाई कार्य के अलावा निर्माण कार्य के लिए कोई कार्य ही नहीं कराया गया है तो स्टॉप डैम काजवेकम निर्माण के नाम पर मस्टर रोल जारी कर राशि का आहरण कैसे कर लिया गया और उपयंत्री महोदय जी ने उसका मूल्यांकन कैसे कर दिया ऐसे महान है  उपयंत्री महोदय संदीप शुक्ला जी जिनके लिए कुछ भी करना असंभव नहीं है और करें भी क्यों ना क्योंकि उनके उच्च अधिकारियों का उनको भय ही नहीं है क्योंकि उनको अपने उच्च अधिकारियों से अभय दान मिला हुआ है तभी तो उनके द्वारा एक से बढ़कर एक करनामे किए जा रहे हैं, जिसकी जानकारी भी उच्च अधिकारियों को होने के बाद भी उक्त मामलों पर उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है, जिसका परिणाम यह होता है कि वो चाहे जो करें उनको अपने उच्च अधिकारियों का भी भय व्याप्त नहीं होता है । मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों को खुद मालुम नहीं कार्यस्थल एवं कार्य किए जाने की ग्राम पंचायत देवरा के कटोरी नाल में स्टॉप डैम काजवेकम  निर्माण के लिए निकाले गए मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों को भी स्टाप डैम काजवेकम  निर्माण कार्य में कार्य होने एवं उस पर कार्य करने की खुद को जानकारी नहीं है  ऐसे में वह मजदू कैसे उक्त स्थल में कार्य कर सकते हैं और उनका भुगतान भी किस आधार पर कर दिया जाता है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है ? लगभग 1 लाख से ऊपर की हो चुकी मजदूरी भुगतान फिर भी नहीं हुआ कुछ भी कार्य ग्राम पंचायत देवरा की कटोरी नाल में लगभग 51लाख की लागत से स्टॉप डैम काजवेकम का निर्माण कार्य कराया जाना है जहां पर एक फावड़ा भी नहीं चलाया गया है फिर भी 1लाख से ऊपर की मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है आखिर उन मजदूरों ने कार्य कहां पर किया है और उनको भुगतान कहां का किया गया है गौर करने वाली बात है इनका कहना है कि कटोरी नाला में काम ही नहीं लगाया गया है और ना ही मैं वहां पर काम करने गया हूं मेरा नाम मस्टर रोल में कैसे लिखा है इसकी मुझे जानकारी नहीं है               रामदीन मस्टर रोल में दर्ज मजदूर ग्राम पंचायत एवं ग्राम देवरा निवासी मैं काम नहीं की हूं मुझे काम के बारे में जानकारी नहीं है कि कब वहां काम कराया गया है         राधा बाई मस्टर रोल में दर्ज मजदूर ग्राम एवं ग्राम पंचायत देवरा निवासी काम का हुआ है ये आप देख सकते हैं दो दिन जेसीबी मशीन चला है पर काम कुछ नहीं हुआ है यहां मजदूर कोई काम नहीं की है           देवारू ग्रामीण ग्राम पंचायत देवरा रक्षाबंधन पर्व पर ठाकुर देवता में पूजन के लिए जाना होता है इसलिए आधा घंटा जेसीबी मशीन चला था और दो ट्राली पत्थर वार्ड मेम्बर के द्वारा डलवाया गया था,एक दिन 10लेबर एवं दूसरे दिन 12लेबर काम की थी इसके अलावा यहां कोई कार्य हुआ ही नहीं है   श्याम सुंदर बर्मन ग्रामीण ग्राम पंचायत देवरा आपके माध्यम से जानकारी हुई है दो सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी       निखलेश कटारे सीईओ जनपद पंचायत ड़िंड़ौरी

बड़े वृक्ष पिचिंग को कर रहे खोखला बाँध को खतरा

बमीठा रनगुवां बाँध म प्र में स्थित है लेकिन उ प्र सरकार द्वारा बाँध का निर्माण करवाया था 33 %म प्र को 67 %उ प्र के अनुपात से पानी का बंटवारा है रनगुवां बाँध की पिचिंग में बड़े बड़े वृक्ष उग आए हैं इन बड़े वृक्षों की जड़ें मिट्टी में बहुत ही गहराई में पहुँचकर कर पिचिंग को खोखला कर रही हैं जिससे बाँध के टूटने का खतरा बनता जा रहा है हर वर्ष बाँध की मरम्मत एवं सफाई के लिए प्री मानसून की राशि आती है लेकिन बाँध की मरम्मत एवं सफाई कार्य कागजो में कर प्री मानसून की राशि का बंदरबांट कर दिया जाता है उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देकर तत्काल पिचिंग पर उगे बड़े वृक्षों की सफाई करवानी चाहिए जिससे बाँध को खतरे से बचाया जा सके.  

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती पर पूरे प्रदेश में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव मनाया जायेगा

भोपाल मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार 11 दिसंबर को गीता जयंती पर पूरे प्रदेश में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव मनाया जायेगा। उज्‍जैन में 8 से 12 दिसंबर तक कालिदास संस्‍कृत अकादमी परिसर में महोत्‍सव होगा। राजधानी भोपाल में 11 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्‍टेडियम में मुख्‍य समारोह होगा। इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में सांस्‍कृतिक संध्‍या होगी। जिला मुख्‍यालयों में श्रीकृष्‍ण परंपरा आधारित सांस्‍कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ जिला कारागार में श्रीमदभागवद् गीता के कर्मयोग अध्‍याय का पाठ किया जायेगा। महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में ख्‍यात गीतकार श्री मनोज मुन्‍तशिर, मोटिवेशनल स्‍पीकर श्री विवेक बिन्‍द्रा, गायिका स्‍वस्ति मेहुल, साधो बैण्‍ड सहित कई वैष्‍णव परंपरा आधारित सांस्‍कृतिक नाट्य दलों द्वारा प्रस्‍तुति दी जायेगी।इसके अलावा संपूर्ण मध्‍यप्रदेश में गौ एवं गोपाल तथा श्रीमदभवद् गीता पुराण आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी जायेगी। विरासत और विकास से जोड़ेगी श्रीकृष्ण पाथेय योजना मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण भारत में नवजागरण, उत्कर्ष और राष्ट्रीय अस्मिता के उज्ज्वल प्रतीक हैं। वे योगीराज-युगपुरुष-न्याय प्रिय-जगतगुरु हैं। वे साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, गौवंश, कृषि और जल संवर्धन के प्रेरक तथा भारतीय सांस्कृतिक प्रभामंडल के सर्वमान्य प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा के लिए श्रीकृष्ण पाथेय योजना आरंभ की गयी है। यह योजना भगवान श्रीकृष्ण की मथुरा से लेकर उज्जैन, अमरावती, कुरुक्षेत्र, द्वारिका क्षेत्रों की यात्राओं तथा इन यात्राओं के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा युगपरिवर्तनकारी कार्यों की फिर से पहचान और उनकी अद्वितीय विरासत से समाज के विकास का पथ खोजना मध्‍यप्रदेश सरकार का संकल्प है। गीता भारतीय के दर्शन और चिंतन का मूल आधार उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भगवद् गीता भारतीय के दर्शन और चिंतन का मूल आधार है, जो सद्कर्म के माध्‍यम से मनुष्‍य को अपने में ही दिव्‍यता का अनुभव करा देती है। यह समस्‍त मानव समाज को स्‍व-धर्म का आत्‍म-बोध देती है, यह सच्‍चे कर्तव्‍य पथ की ओर प्रशस्‍त करती है। साथ ही विरासत से विकास की संकल्‍पना के मूल विचार में सनातन परम्‍पराएँ, मान्‍यताएँ और उसके कल्‍याणकारी सामाजिक परिणाम रहे है। इसी क्रम में गीता जयंती के अवसर पर संपूर्ण मध्‍यप्रदेश में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। 8 को मनोज मुंतशिर का गीता संवाद, 11 को विवेक देंगे मोटिवेशनल स्‍पीच शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया उज्‍जैन में 8 से 12 दिसंबर 2024 तक कालिदास संस्‍कृ‍त अकादमी परिसर में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव की सांस्‍कृतिक गतिविधियाँ होगी। इस पाँच दिवसीय महोत्‍सव के पहले दिन ख्‍यात गीतकार मनोज मुंतशिर का गीता संवाद होगा। इसके बाद सुमन साहा (कोलकाता) निर्देशित महानाट्य गुरू दक्षिणा का मंचन होगा। यह श्रीकृष्‍ण-गुरू सांदीपनि के आख्‍यान पर आधारित है। महानाट्य कृष्णायन की प्रस्तुति के साथ ही होंगी गीता आधारित प्रतियोगिताएँ दूसरे दिन श्री संजीव मालवीय निर्देशित महानाट्य कृष्‍णायन की प्रस्‍तुति होगी। 10 दिसंबर को प्रात: 10 बजे गीता आधारित प्रतियोगिताएँ होगी। इसी क्रम में 11 बजे से श्रीमद्भगवद् गीता आधारित संगोष्‍ठी का आयोजन होगा जिसमें देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ अपना वक्‍तव्‍य देंगे। सांस्‍कृतिक संध्‍या में प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री कलापिनी कोमकली श्रीकृष्‍ण पर केन्द्रित भजन प्रस्‍तुत करेंगी। इसके बाद श्री कुमार शर्मा एवं दल द्वारा “श्रीकृष्‍ण: अनेक नाम-अनेक धाम” नृत्‍य नाटिका को प्रस्तुति की जायेगी। 5108 आचार्य करेंगे गीता पाठ ग्यारह दिसंबर को सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्‍सव का शुभारंभ होगा। इसमें प्रवचन, 5108 आचार्यों द्वारा गीता पाठ, मोटिवेशनल स्‍पीकर श्री विवेक बिन्‍द्रा की मोटिवेशनल स्‍पीच, श्रीमद्भगवद् गीता एवं मूल्‍य आधारित शिक्षा प्रतियोगिताओं के पुरस्‍कार वितरण, सुदर्शन चक्र की संगीतमय यात्रा- श्रीकृष्‍ण गाथा नृत्‍य नाट्य की प्रस्‍तुति होगी। 12 दिसंबर को प्रातः 8.00 बजे से सम्पूर्ण गीता पाठ एवं यज्ञ किया जायेगा। भोपाल में बनेगा श्रीमद्भगवद् गीता के सस्वर पाठ का विश्व रिकार्ड श्रीमद्भगवद् गीता के कर्मयोग अध्याय का आचार्यों द्वारा विश्व रिकार्ड बनाने के लिये 11 दिसंबर को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सस्वर पाठ किया जायेगा। सांस्कृतिक संध्या में साधो बैण्ड एवं दल द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अलावा पर्यटकों/शोधार्थियों के लिये प्रदेश के पर्यटन स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर श्रीमद्भगवद् गीता, वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस की एक-एक प्रतियाँ रखे जाने की पहल की जायेगी। इंदौर में होगी स्वस्ति मेहुल की सांगीतिक प्रस्तुति इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में गायिका स्वस्ति मेहुल एवं दल, मुंबई श्रीकृष्ण आधारित गीतों को प्रस्तुत करेंगी। मध्यप्रदेश द्वारा कुरूक्षेत्र में गौ और गोपाल एवं श्रीमद्भगवत पुराण पर आधारित लगाई जायेगी प्रदर्शनी शोधपीठ के निदेशक ने बताया कि हरियाणा के कुरूक्षेत्र में गीता जयंती के अवसर पर 15 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की ओर से गौ एवं गोपाल तथा श्रीमद्भागवत पुराण आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी जायेगी। साथ ही श्रीकृष्ण आधारित भजन, नृत्य, नाट्य एवं गायन आदि प्रस्तुतियाँ की जायेगी।  

खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई

जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 खेल अकादमी के घुड़सवारी खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने घुड़सवारी खिलाड़ियों को दी बधाई भोपाल जूनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2024 क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग का अयोजन आर्मी पोलो एवं राइडिंग सेंटर 61 कैवलरी दिल्ली में 3 से 5 दिसंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के जूनियर एवं सब जूनियर खिलाड़ियों ने अपने घुडसवारी खेल का शानदार प्रदर्शन कर क्रॉस कन्ट्री इवेन्टिंग में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 6 पदक अर्जित किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये अपनी बधाई एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है। प्रतियोगिता में सब जूनियर कैटेगरी में जयवंत नावले व दिविराज राठौड ने 1-1 कांस्य पदक प्राप्त किया। वही जूनियर केटेगरी में अर्जुन मलैया ने अपने घोडे़ लॅक पर सवार होकर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मो. हम्जा अकील हार्लिकेन घोड़े पर सवारी कर रजत प्राप्त किया। प्रतियोगिता के यूथ क्लास कैटेगरी में राजू सिह ने घुडसवारी का शानदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टीम स्पर्धा में राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और रोशन सोढी फाउण्डर मेम्बर आर्मी पोलो राइडर क्लब ने किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में जयवंत नावले ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, दिविराज राठोड ने 1 कांस्य व्यक्तिगत सब जूनियर कैटेगरी में, अर्जुन मलैया ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, मो. हम्जा अकिल ने 1 रजत व्यक्तिगत जूनियर केटेगरी में, राजू सिंह ने 1 स्वर्ण व्यक्तिगत यूथ क्लास कैटेगरी और राजू सिंह एवं मोक्ष पटेल ने 1 स्वर्ण टीम इवेंट यूथ क्लास कैटेगरी में जीता।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दाखिल रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गुरुवार देर रात ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में उपचाररत रोगियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रायसेन जिले के गैरतगंज निवासी पवन कुमार जैन, विदिशा जिले के गंजबासौदा के रूपसिंह, विदिशा जिले के नटेरन के रामकरण कुशवाहा, सागर जिले के खुरई की श्रीमती कलावती, सतना जिले के सनत कुमार और हरदा जिले के मुकेश कलम के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देशदिए। देंगे आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की श्रीमती तारा पांडे के उपचार के लिए होने वाले व्यय का भुगतान शासन की ओर से करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों को आवश्यक सहायता राशि के संबंध में प्रक्रिया पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि कैंसर रोग या अन्य गंभीर रोगों के रोगियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। सरकार ने संवेदनशील होकर नागरिकों के अच्छे इलाज की सभी सुविधाएं की हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रोगियों को बड़े चिकित्सा संस्थानों में हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज द्वारा भेजने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा शासकीय चिकित्सालय में जांच और औषधियों की नि:शुल्क व्यवस्था की है। प्रदेश में आयुष्मान कार्ड प्रदाय कर नागरिकों को विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा प्रदान की गई है।  

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय

संकल्प के साथ प्रयास करने वालो को मिलती है सफलता : मंत्री विजयवर्गीय ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने नरयावली में किया खेल महोत्सव का शुभारंभ: मंत्री विजयवर्गीय भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रयास करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं से नशे की बुरी आदत से भी दूर रहने की बात कहीं। मंत्री विजयवर्गीय आज सागर जिले के नरयावली में विधायक खेल महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। विधायक प्रदीप लारिया द्वारा विधायक खेल महोत्सव में 5 हजार से अधिक प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं। नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सफलता की राह को आसान बनाता है। उन्होंने माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सम्मान की भावना रखे जाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की ताकत है। राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिये वचनवद्ध है और युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने के लिये राज्य सरकार हर संभर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय हमेशा जनकल्याण के लिये नवाचार करते है। उन्होंने कहा कि मंत्री विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौर में 51 लाख पौध-रोपण कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बताया कि खेल महोत्सव में 19 प्रकार के खेल प्रतियोगिताएँ हो रही हैं। उन्होंने नरयावली-मकरोनिया क्षेत्र की समस्याओं की ओर नगरीय विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बैंड बजाकर मार्च पास्ट किया और छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।  

छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से एड्स बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया

सिवनी मालवा 05.12.2024 को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में विश्व एड्स जागरूकता सप्ताह जिसकी थीम”अधिकारों की राह अपनाएं मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार”के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जन जागरूकता हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरुकता बढ़ाना,इस बीमारी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता दिखाना और इससे बचाव के लिए उपायों को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया साथ ही एड्स जैसी भयावह एवं घातक बीमारी के कारण एवं रोकथाम को सुंदर रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया जो बहुत ही सराहनीय है।कार्यक्रम में रासेयो एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी श्रीमती काजल रतन,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल,डॉ.वर्षा भिंगारकर,श्रीमती संगीता कहार,सुश्री सुदर्शना राज महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet