LATEST NEWS

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम विजय वार्ड डोकरीघाट पारा निवासी निर्मलेश पानीग्राही की मृत्यु पानी में डूबने से भाई श्री योगेश पानीग्राही को और तहसील बास्तानार ग्राम बड़े किलेपाल (कोलुपारा) निवासी कुमारी कर्मा की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री लच्छु को ग्राम पालानार निवासी हिड़में की मृत्यु सांप काटने से पुत्र श्री सपे पोयाम को, तहसील तोकापाल ग्राम बड़े पाराकोट निवासी मानसाय बघेल की मृत्यु आग में जलने से भाई श्री माहंगू को और ग्राम बड़ेमोरठपाल निवासी किरन की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बोटी को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर और बिलासपुर के डे-स्कॉलर विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क बस सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में अध्ययनरत डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सुविधा विशेष बच्चों के लिए न केवल सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, शिक्षा की निरंतरता और सामाजिक समावेश को भी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल उन माता-पिता के लिए भी राहत लेकर आएगी, जो अपने बच्चों की दैनिक आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं, विशेष रूप से जब दोनों अभिभावक कार्यरत हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक पहुँचा जाए और उन्हें एक बेहतर जीवन देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह बस सेवा केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि विशेष बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री साय ने  कहा कि शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी शारीरिक बाधा के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि इन विशेष बसों के संचालन से रायपुर और बिलासपुर के सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को प्रतिदिन सम्मानजनक और सुरक्षित यात्रा का अवसर मिलेगा, जिससे वे मुख्यधारा की शिक्षा से सहज रूप से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी एवं समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

एयरपोर्ट में एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल संपन्न

बिलासपुर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर आज सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार साल में एक बार किया जाता है। एयरक्राफ्ट हाईजैक की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के द्वारा तत्काल एयरोड्रोम कमिटी चेयरमैन जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को फोन पर सूचित किया गया। इसके पश्चात एयरोड्रोम कमिटी के सारे अधिकारी एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएसओ, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी एंटी हाईजैक रूम एकत्रित हुए। एयरक्राफ्ट के अन्दर कुल 70 यात्री सवार थे। हाईजैकर से उनकी मांगों का समझौता अधिकारियों के द्वारा किया गया इसी बीच एयरपोर्ट की क्यूआरटी टीम के द्वारा 02 हाईजेकर में से 01 हाईजेकर ढेर कर दिया गया एवं बचे हुए 01 हाईजेकर को दबोच लिया गया। इस पूरी ड्रिल को जिला दंडाधिकारी महोदय के मिनिट टू मिनिट निगरानी में संपन्न किया गया। इस ड्रील में एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण की घटना की स्थिति से निपटने एवम यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकाला जाता है उसका उसका अभ्यास किया जाता है।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने वर्चुअल रूप से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

रायपुर : श्रवण कुमार की परंपरा अपनाकर सरकार बुजुर्गों को करा रही तीर्थयात्रा- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना के तहत रायगढ़ रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं का जत्था निकला तीर्थ स्थानों की यात्रा पर- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने वर्चुअल रूप से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना रायगढ़, जशपुर व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 800 यात्री करेंगे मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृन्दावन के दर्शन रायपुर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आज भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 800 तीर्थ यात्रियों को लेकर रायगढ़ से तीर्थ स्थल मथुरा एवं वृंदावन के लिए रवाना हुई। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रवण कुमार की परंपरा को अपनाकर प्रदेश के बड़े बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रही है।      वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए खास है। क्योंकि हमारे रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़ अंचल के तीर्थ यात्री मथुरा एवं वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। हम सभी के परिवार के वृद्ध जनों की प्रबल इच्छा होती है कि वे अपने जीवन में तीर्थ यात्रा पर जाए। लेकिन कई बार आर्थिक एवं व्यवस्थागत समस्याएं सामने आती है। जिसके चलते बड़े बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा का सपना पूरा नहीं हो पाता। इसे ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनके अगुवाई में हमारी सरकार श्रवण कुमार के आदर्शों को अपनाकर वृद्ध जनों को तीर्थ यात्रा करवा रही है। तीर्थ यात्रा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।       इस अवसर पर सांसद लोकसभा श्री राधेश्याम राठिया ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं वित्त मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से राज्य के वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। जिससे उनका भी जीवन सार्थक हो रहा है। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी।       उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ किया है। योजना अंतर्गत पूर्व में वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगजन शामिल थे, लेकिन वर्तमान में योजना अंतर्गत विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है।       इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत सभापति श्री बृजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, लक्ष्मी पटेल, जनपद अध्यक्ष रायगढ़ सुजाता चौहान,  कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 800 यात्रियों को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थ यात्रा के लिए हुई रवाना     रायगढ़ रेलवे स्टेशन से आज भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़ के कुल 800 यात्रियों को लेकर मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन के लिए रवाना हुआ। जिसमें रायगढ़ जिले से कुल 273 तीर्थ यात्री शामिल है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 205 एवं शहरी क्षेत्र से 68 तीर्थ यात्री शामिल है। इसी तरह जशपुर से 391 तथा सारंगढ़ से 116 इस तरह कुल 750 तीर्थ यात्री तथा तीनों जिलों के 20 अनुरक्षक मिलाकर कुल 800 यात्री शामिल है। जो 01 मई को मथुरा, दोपहर को वृंदावन तथा 2 मई को कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन कर 3 मई को रायगढ़ वापसी करेंगे। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ हुआ तीर्थ यात्रियों का स्वागत, फूलों से सजाई गई ट्रेन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह      मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पारंपरिक गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें लेकर जा रही भारत टूरिस्ट ट्रेन को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं में भी इस सफर को लेकर उत्साह नजर आया। पूरी ट्रेन एयर कंडीशंड है। तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन में रेलवे स्टाफ  के साथ ही 7 विभागीय स्टाफ  भी रवाना हुए। इनमें डॉक्टर भी शामिल है।

छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध

रायपुर हर वर्ष 1 मई को हम श्रमिक दिवस मनाते हैं। यह एक ऐसा दिन जो श्रमिकों के अथक परिश्रम, संघर्ष और योगदान को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध है, राज्य की आर्थिक प्रगति में महिला श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी जाना जाता है। कृषि, खनन, वनों से प्राप्त उत्पादों और छोटे उद्योगों पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में महिलाएँ खेती-बाड़ी, तेंदूपत्ता संग्रहण और हस्तशिल्प निर्माण जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में निर्माण कार्य, घरेलू सेवाएँ और छोटे व्यापारों में उनकी भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। महिला श्रमिकों की भागीदारी दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्रों में, फिर भी उनकी मेहनत को अब भी उचित मान्यता और पारिश्रमिक नहीं मिल पाता। महिला श्रमिकों के सामने कई चुनौतियाँ हैं। जिनमें समान वेतन का अभाव, समान कार्य के बावजूद वेतन असमानता, खनन और निर्माण जैसे क्षेत्रों में असुरक्षित परिस्थितियाँ, प्रसूति लाभों और स्वास्थ्य सुविधाओं की सीमित पहुँच, कम पढ़ाई और तकनीकी प्रशिक्षण के कारण सीमित अवसर, पारंपरिक सोच और घरेलू जिम्मेदारियाँ उनकी स्वतंत्रता को सीमित करती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण मिशन के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए विशेष सहायता दी जा रही है। नई श्रमिक नीति द्वारा  असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत महिला श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को अनिवार्य बनाया गया है। महिला शक्ति केंद्रों के विस्तार से प्रत्येक जिले में महिला शक्ति केंद्र स्थापित कर महिला श्रमिकों को कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर महिला स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। सखी वन स्टॉप सेंटर में हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए त्वरित सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था। मनरेगा में महिलाओं के भागीदारी बढ़ाने रोजगार दिवसों में महिलाओं के न्यूनतम 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में महिला श्रमिकों कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से मिनीमाता महतारी जतन योजना है, जो पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को प्रसूति सहायता प्रदान करती है।इस योजना के तहत बच्चे के जन्म के बाद पंजीकृत महिला श्रमिकों को 20 हजार की एकमुश्त राशि मिलती है। इसके अलावा राज्य सरकार विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम और सहायता योजनाएं भी चलाती है, जो महिला श्रमिकों को सशक्त बनाने में मदद करती हैं। मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना अंतर्गत 18 से 50 वर्ष आयु के बीच की पंजीकृत महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन के लिए सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण के लिए सहायता प्रदान करती है।छत्तीसगढ़ महिला कोष महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करता है, जिसमें वित्तीय सहायता प्रशिक्षण और अन्य संसाधन शामिल हैं।घरेलू महिला कामगार कौशल उन्नयन एवं ठेका श्रमिक, हमाल कामगार परिवार सशक्तिकरण योजना,घरेलू महिला श्रमिकों, ठेका श्रमिकों और हमाल श्रमिकों के कौशल विकास और परिवार को सशक्त बनाने के लिए योजना है। सक्षम योजना छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत संचालित एक योजना है जो विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा और अविवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को 1 हजार रूपए प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार महिला श्रमिकों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है, प्रशिक्षण के बाद उनके रोजगार का प्रबंध भी कर रही है, ताकि उन्हें आर्थिक मजबूती मिल सके, सरकार माताओं-बहनों तक जनहितैषी योजनाओं के शत प्रतिशत लाभ की पहुंच भी सुनिश्चित कर रही है। जबकि स्वयं सहायता समूहों के जरिए आर्थिक स्वतंत्रता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय सरकार में प्रदेश के विकास में महिला श्रमिकों के योगदान को सम्मान मिला है।

मंत्री कश्यप ने नवीन अनुसूची तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान देेने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

रायपुर जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने  नवा रायपुर स्थित नया सर्किट हाउस में नवीन दर अनुसूची-2025 (एसओआर) का विमोचन किया। मंत्री कश्यप ने नवीन एसओआर से जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण में गति और पारदर्शिता आएगी और छत्तीसगढ़ राज्य जल प्रबंधन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा। इस अवसर पर विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके सहित समस्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं विभागीय अभियंतागण उपस्थित थे। यह नवीन दर अनुसूची (एसओआर) 1 मई 2025 से प्रभावशील होगी।  यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में जल संसाधन विभाग द्वारा 15 वर्षों के पश्चात एसओआर को निर्माण लागत, श्रमिक मजदूरी, सामग्री एवं मशीनरी के बढ़े हुए दरों को ध्यान में रखते हुए अद्यतन किया गया है। मंत्री कश्यप ने इस अवसर पर नवीन अनुसूची तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान देेने वाले जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एस.ओ.आर. 2025 में दरों का निर्धारण मानक डेटा इकाई विश्लेषण पद्धति के आधार पर किया गया है, जैसा कि अन्य राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा में प्रचलन में है। दर विश्लेषण में सामग्री, श्रम, मशीनरी, उपकरणों की लागत, ठेकेदार लाभ और श्रम उपकर को शामिल किया गया है। सभी निर्माण सामग्री व कार्य भारतीय मानक (आई एस कोड) और विभागीय निर्देशों के अनुरूप हैं। आधुनिक तकनीकों जैसे रियल टाइम डाटा सिस्टम लिडार सर्वे, जियो-टेक्निकल व जियो-फिजिकल सर्वे को समाहित किया गया है। यह 11 अध्यायों में तैयार किया गया है जो बांध निर्माण, नहर, पाइप नेटवर्क, टनल, टेस्टिंग और रखरखाव कार्यों को कवर करता है। पहले की जटिल टेंडर प्रक्रिया की तुलना में अब अधिकांश वस्तुएं सीधे बीओक्यू में शामिल की जा सकती हैं। राज्य के विभिन्न जल संसाधनों में स्वचालित रेनगेज, वॉटर लेवल रिकॉर्डर, गेट सेंसर की स्थापना भी दर अनुसूची में शामिल है। यहां यह उल्लेखनीय है कि 2010 में जारी पिछली दर अनुसूची के बाद अब जाकर यह व्यापक सुधार किया गया है। इस बदलाव से ठेकेदारों की वित्तीय जोखिम में कमी आएगी, साथ ही निर्माण गुणवत्ता में भी सुधार होगा। प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके के नेतृत्व तथा अधीक्षण अभियंता आलोक अग्रवाल के तकनीकी मार्गदर्शन में नवीन एसओआर को तैयार करने में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की

रायपुर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 85 जोड़ों का सामूहिक विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नवदम्पतियों को 35-35 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। सांसद संतोष पाण्डेय, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस योजना को और अधिक व्यापक बनाकर प्रदेश की हर जरूरतमंद बेटी तक इसका लाभ पहुँचाना है। आगामी वर्षों में ऐसे आयोजनों को और भव्य स्वरूप में संपन्न किया जाएगा। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता दूर हुई है। उन्होंने नवदंपत्तियों को उनके दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन उनके लिए नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2005 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में प्रारंभ इस योजना को वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया गया है। इस आयोजन की भव्यता तब और बढ़ गई जब कवर्धा शहर के वीर सावरकर भवन से छत्तीसगढ़ी गुदुल बाजा, बैंड और आतिशबाजी के साथ सामूहिक बारात निकाली गई। दूल्हों की बारात का स्वागत जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा पारंपरिक ‘परघौनी’ और डंडा खेल के माध्यम से किया गया, जिसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में प्रत्येक जोड़े पर 50 हजार रुपये का व्यय किया गया, जिसमें से 35 हजार रुपये नकद सहायता और 15 हजार रुपये मूल्य की प्रोत्साहन सामग्री प्रदान की गई। सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में इस योजना के तहत और अधिक बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान किया जा सके।

देश में टीबी उन्मूलन प्रयासों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य ने दिखाई अपनी कार्यक्षमता : मंत्री जायसवाल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है सजग और प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : मंत्री जायसवाल देश में टीबी उन्मूलन प्रयासों में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य ने दिखाई अपनी कार्यक्षमता : मंत्री जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रायपुर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित टीबी उन्मूलन एवं एनक्यूएएस (NQAS) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सजग, संवेदनशील और सक्रिय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ भी पूरे समर्पण और संकल्प के साथ काम कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्य को सर्वश्रेष्ठ ढंग से लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। राज्य की 4103 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। यह उपलब्धि ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों और नागरिकों की सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए टीम भावना से काम करना जरूरी है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। गौरतलब है कि निक्षय निरामय अभियान के अंतर्गत राज्य में 36 लाख से अधिक हाई रिस्क व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, 4.5 लाख एक्स-रे जांच और 1.5 लाख टीबी जांच उच्च तकनीक NAT मशीनों से की गई। इन प्रयासों से 100 दिनों के भीतर 17 हजार नए टीबी मरीजों की पहचान कर उपचार प्रारंभ किया गया। साथ ही 3130 नए नि-क्षय मित्रों का पंजीयन कर, 25 हजार से अधिक टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे जमीनी स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा उद्देश्य सिर्फ लक्ष्य तय करना नहीं, बल्कि ठोस परिणाम देना है। टीबी के खिलाफ हमारी यह लड़ाई अब केवल अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सेवा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि ‘नि-क्षय मित्र’ अभियान ने प्रदेश में सामुदायिक भागीदारी की एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष टीबी उन्मूलन की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा और सभी स्वास्थ्यकर्मी इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प मानें। सम्मान समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलों को पुरस्कृत किया गया। 350 से कम पंचायतों की श्रेणी में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को पहला, कोरिया को दूसरा और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, 350 से अधिक पंचायतों की श्रेणी में जशपुर को प्रथम, सरगुजा को द्वितीय और रायगढ़ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नि-क्षय मित्र पहल श्रेणी में गरियाबंद को प्रथम और रायपुर को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान में उच्च वरीयता वाले जिलों के अंतर्गत नारायणपुर को प्रथम और कोंडागांव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि निम्न वरीयता वाले जिलों में कांकेर को पहला और मुंगेली को दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण (NQAS) श्रेणी में रायपुर को प्रथम, महासमुंद को द्वितीय और दुर्ग को तृतीय पुरस्कार मिला। इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में संचालक डॉ. सुरेंद्र पामभोई, विभागीय अधिकारीगण, जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।

मंत्री कश्यप ने कहा हमारे बस्तर संभाग के विकास के लिए CM साय की सरकार सहित केंद्र की मोदी सरकार भी बस्तरवासियों के साथ

रायपुर वनमंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांदलापाल, कुंगारपाल, बाकेल, भानपुरी में आंगनबाडी केंद्र, सांस्कृतिक मंच, चबूतरा, सीसी सड़क निर्माण, विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था जैसे करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को 1 करोड़ 18 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मंत्री कश्यप ने कहा कि हमारे बस्तर संभाग के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सहित केंद्र की मोदी सरकार भी बस्तरवासियों के साथ है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के विकास कार्यों और नियद नेल्लानार जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन से बस्तर नक्सल मुक्त क्षेत्र की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा सपना अब साकार होने लगा है। हमारी सरकार की नियद नेल्लानार योजना ने बस्तर के उन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और आवश्यकताओं को पूर्ण करने का कार्य किया है जहां आजादी के 70 साल बाद भी पूर्ववर्ती सरकार पहुंच नहीं पायी। वनमंत्री ने कहा कि हमारा बस्तर अब हर दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को ख़ुशी प्रदान कर रही है। हमारी सरकार ने तेन्दूपत्ता का मूल्य बढ़ा कर हर एक पत्ता खरीदने का वादा किया था उसे हम पूरा कर रहे हैं। तेन्दूपत्ता सहित अन्य लघु वनोपज के खरीदी-बिक्री से भी जनजाति जीवन में बदलाव आज बस्तर में देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रभु श्रीराम को माता कौशल्या के संस्कारों ने मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया

रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रभु श्रीराम को माता कौशल्या के संस्कारों ने मर्यादा पुरूषोत्तम बनाया, यह हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। वे आज चंदखुरी में आयोजित दो दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। वनमंत्री कश्यप ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का काम कर रहे हैं। अयोध्या में इतने लंबे वर्षों के बाद प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयास ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया और यहां कठिन परिस्थितियों से बहुत कुछ सीखा और मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाए। वन मंत्री कश्यप ने माता कौशल्या मंदिर का पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। वे गंगा आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समारोह में विभिन्न स्थानों से आए मंडली मानस मंडली की महिलाओं को सम्मानित भी किया। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में माता कौशल्या के तीर्थ नगरी चंदखुरी को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। यहां सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं, उनकी याद में छत्तीसगढ़ में आज भी भांजों का चरण स्पर्श करने की परंपरा है।  कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने भी सम्बोधित किया। समापन अवसर पर प्रसिद्ध गायिका सुसनमुखप्रिया के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल नगर पंचायत चंद्रपुरी के अध्यक्ष प्रतीक बैस, नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष संदीप जैन, नगर पंचायत खरोरा के अध्यक्ष सुनील सोनी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में भी हुए शामिल, 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव के घुमका में विकास कार्यों के भूमिपूजन और मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने घुमका नगर पंचायत में एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में घुमका में विभिन्न कार्यों के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इनमें विद्युतीकरण के लिए नौ लाख 85 हजार रुपए, सड़क में बोर्ड लगाने के लिए नौ लाख 83 हजार रुपए तथा तीन द्वारों के लिए दस-दस लाख रुपए शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा घुमका में आयोजित सामूहिक विवाह में 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साव ने सभी जोड़ों को आशीष प्रदान करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल भी दोनों कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत यहां 20 जोड़ों का विवाह हो रहा है, 40 परिवारों में खुशियां आ रही हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, सामूहिक विवाह के साथ ही एक करोड़ 49 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। राज्य और केंद्र सरकार हर परिवार के आवास और इलाज की व्यवस्था के साथ ही सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के माध्यम से बेटे-बेटियों के विवाह की चिंता भी दूर कर रही है। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन कल्याणकारी है। सांसद संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है, सामूहिक विवाह में 20 दम्पति परिणय सूत्र में बंधे हैं, उनके जीवन में कृपा और समृद्धि आए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव घुमका नगर पंचायत की सोच के अनुरूप सुंदर शहर की परिकल्पना से समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने भी सभी नवदम्पत्तियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इससे गरीब एवं जरूरतमंदों को मदद मिल रही है। राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव और समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

दुर्ग जिले में 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलो लाहन जब्त

रायपुर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर दुर्ग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम घोरारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 लीटर महुआ शराब और 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2.30 लाख रुपये है। उपायुक्त आबकारी श्री जी.के. भगत एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 30 अप्रैल को प्रातः गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने पर टीम ने ग्राम घोरारी के खेतों की ओर दबिश दी, जहां अवैध शराब निर्माण की गतिविधियाँ संचालित हो रही थीं। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कार्यवाही के दौरान मौके पर 15 अवैध शराब भट्टियाँ पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सहायक आयुक्त आबकारी के अनुसार, अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविंद साहू द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भोजराम रत्नाकर, गीतांजलि ताराम, मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, प्रह्लाद राजपूत, आरक्षक देव प्रसाद पटेल, अशोक वर्मा, संदीप तिर्की एवं ड्राइवर राजू धनराज व दुर्गेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्रमांक-525/नसीम

रायपुर : 34 हजार रुपये मूल्य की अवैध कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त

रायपुर आबकारी विभाग बलौदाबाजार ने अवैध मदिरा विनिर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 हजार रुपये मूल्य की हाथभट्ठी कच्ची शराब व महुआ लाहन जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े के निर्देश तथा कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं उपायुक्त आबकारी श्री अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वृत्त कसडोल के हसुआ बलौदा सबरिया डेरा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी (संभागीय उड़नदस्ता रायपुर) श्री विशेश्वर साव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जलेश कुमार सिंह एवं वृत्त प्रभारी कसडोल शामिल थे। नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई दो सक्रिय भठ्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 120 लीटर अवैध कच्ची मदिरा एवं लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त मदिरा का परीक्षण कर महुआ लाहन के नमूने कब्जे में लिए गए। बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 34,000 रूपए है। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

अंतराष्ट्रीय लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड में जज बनी छत्तीसगढ़ की सुगंधा जैन

अंतराष्ट्रीय लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड में जज बनी छत्तीसगढ़ की सुगंधा जैन विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया संपूर्ण भारत से बतौर जज अकेले हुई शामिल मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं सांसद ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं! रायपुर बोनवेरो इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन राइट्स की ओर से 21 अप्रैल से शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 के बीच ऑक्सफोर्ड में आयोजित हुए 18वें वार्षिक मोनरो ई. प्राइस मीडिया लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता के अंतर्राष्ट्रीय राउंड में छत्तीसगढ़ की बेटी और सुप्रीम कोर्ट की वकील सुगंधा जैन संपूर्ण भारत से बतौर जज अकेले शामिल हुई। यह पहला अवसर था जब विधि से जुड़ा छत्तीसगढ़ का कोई व्यक्ति अंतराष्ट्रीय लॉ से संबद्ध आयोजन में जज बनी है। इस प्रतिष्ठित आयोजन में दुनिया भर के लगभग 150 देशों के लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हुए थे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय लॉ से संबंधित बारीकियों विशेष तौर पर मानवाधिकार पर भी जज के रूप में  सुगंधा ने दुनियाभर के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। रायपुर छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय सुगंधा जैन पिछले 8 सालों से सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के शासकीय संस्थानों से संबद्ध है। वह महिला उत्थान एवं कानूनी जागरूकता को लेकर जन जागरण अभियान में भी अपना योगदान देती रही है। आज लॉ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अंतर्राष्ट्रीय मंच में पहुंचकर भारत का मान बढ़ाने वाली सुगंधा की  इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें छत्तीसगढ़ का गौरव बताते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। और उन्हें नौजवान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया है।

छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से राहत बने रहेगी। पिछले कुछ दिनों से अधिकांश क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। आज भी कई जिलों में अंधड़ चलने, व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर तमिलनाडु 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों से ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। जिसके चलते आज कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा (40-50 किमी/प्रति घंटे) चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा बादल गरजने और चमकने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet