LATEST NEWS

टैक्स वसूलने के दो दिन बाकि, फिर बकायादारों पर होगी कड़ी कार्रवाई : निगम अपर आयुक्त

रायपुर राजधानी के डिफाल्टर बड़े टैक्स बकायादारों पर नगर निगम अब कार्रवाई करने जा रही है. निगम के अपर आयुक्त यूएस अग्रवाल ने कहा, राजस्व वसूली का लक्ष्य 325 करोड़ रखा गया था. अभी तक रिकवरी 294 करोड़ रुपए हुआ है. पिछले वित्तीय वर्ष में 280 करोड़ का वसूली हुआ था. टैक्स पटाने एक माह का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें 6 करोड़ से ज्यादा अभी तक वसूली हुआ है. टैक्स पटाने दिन का का समय बचा है. इसके बाद टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई की जाएगी. नगर पालिका निगम रायपुर टैक्स वसूली के तमाम उपाय करने के बाद भी टारगेट से पीछे है. हालांकि पिछले साल की तुलना में 20 करोड़ ज्यादा वसूली की गई है. वहीं डिफाल्टर टैक्स बकायादारों ने निगम के अधिकारियों के नाक में दम कर दिया है. कई नोटिस भेजने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ है. वहीं अधिकारियों का कहना है अब डिफाल्टर बकायादारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आगामी माह में ये कार्रवाई अब मैदान में दिखेगा. नगर पालिका निगम के अपर आयुक्त US अग्रवाल ने टैक्स वसूली को लेकर कहा, विभिन्न टैक्स को मिलाकर 325 करोड़ का लक्ष्य रखा गया था. लक्ष्य के क़रीब हैं. 294 करोड़ रुपए का वसूली हो चुका है. पिछले साल की तुलना करें तो 280 करोड़ का वसूली हुआ था और इस साल 294 करोड़ अभी तक वसूली किया जा चुका .है यह संख्या आगे और भी बढ़ेगी. बकायादारों के लिए दो दिन का बचा है समय नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकाय चुनाव में टैक्स वसूली प्रभावित होने के कारण एक माह का टैक्स वसूली के लिए अतिरिक्त समय दिया है. इसमें छह करोड़ से ज्यादा का राजस्व वसूली की गई है. अभी टैक्स पटाने दो दिन का समय है, जिससे राजस्व वसूली का आंकड़ा और आगे बढ़ेगा. सरचार्ज से वसूली वित्तीय वर्ष रहते ही टैक्स भरने पर कई अलग-अलग कैटिगरी में छूट दिया जाता है. वहीं वित्तीय भार समाप्त होने के बाद सरचार्ज जोड़कर टैक्स लिया जाता है. इससे करदाताओं को नुक़सान होता है इसलिए वित्तीय वर्ष के अनुसार टैक्स भरना चाहिए. जिन लोगों ने कई सालों से टैक्स नहीं भरा है उन पर अब कड़ी कार्रवाई होगी.

छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन की चर्चा, आलाधिकारियों के साथ गुप्त बैठक करेंगे देश के खुफिया चीफ तपन डेका

रायपुर  देश के खुफिया चीफ तपन डेका आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. उनका छत्तीसगढ़ दौरा ऐसे मौके पर हुआ है, जब देश में आतंकी हमले की गूंज के बीच छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन की चर्चा है. प्रदेश के बीजापुर जिला के कुर्रेगुटा पहाड़ी पर बीते 8 दिनों से नक्सल ऑपरेशन जारी है. और इस ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के जवान अंजाम दे रहे हैं. ऑपरेशन में 10 हजार से अधिक जवान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर छुपे हुए 1500 नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार अलर्ट है. इस बीच खुफिया चीफ का छत्तीसगढ़ दौरा होना बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आईबी प्रमुख गुप्त रूप से एक हाईलेवल मीटिंग आलाधिकारियों की लेने वाले हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है.

कर्रेगुट्टा में नए सुरक्षा शिविरों से माओवादियों के लिए खतरे की घंटी बजना तय, गढ़ को ध्वस्त करने में मिलेगी सफलता

जगदलपुर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर माओवादियों के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई को अंतिम परिणाम तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा बल इलाके में नवीन सुरक्षा शिविर (एफओबी) तैयार करेंगे। माओवादियों के सबसे सुरक्षित आश्रय स्थल कर्रेगुट्टा तक पहुंचने के बाद अब यहां कई एफओबी खोलकर तेलंगाना सीमा को माओवादियों के लिए पूरी तरह से बंद करने की तैयारी की जा रही है। इधर, लगातार आठवें दिन भी सुरक्षा बल के जवानों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर अभियान जारी रखते हुए पहले दिन से तैनात जवानों को आराम देने का निर्णय लेते हुए उनकी जगह नए जवानों की तैनाती की गई है। क्सलियों के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ की फोर्स अकेले ही हैंडल कर रही है। हालांकि केंद्र से CRPF का सपोर्ट है लेकिन तेलंगाना अब इस पर बैकफुट पर दिख रही है। तेलंगाना में अब बड़े नेता शांति वार्ता के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं। अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी फोर्स कर्रेगुट्टा के पहाड़ को घेर रही है। ऑपरेशन करीब 7 दिन से चल रहा है। कुछ जवान जब ऑपरेशन के पांचवें-छठवें दिन मौके से लौटे तब ऑपरेशन से जुड़ी और जानकारी बाहर आई। पता चला कि, इस ऑपरेशन में सिर्फ छत्तीसगढ़ की ही फोर्स है। छत्तीसगढ़ में बस्तर के IG सुंदरराज पी ने इस नक्सल ऑपरेशन को निर्णायक जंग बताया था। अब आपको बताते हैं तेलंगाना में इसे लेकर कैसा माहौल है और राजनेताओं का क्या रुख है? अभियान अंतिम परिणाम आने तक चलता रहेगा इससे स्पष्ट है कि माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का यह अभियान अंतिम परिणाम मिलने तक चलता रहेगा। बस्तर में माओवादियों के सबसे मजबूत ठिकाने तक शनिवार को फोर्स के जवान पहुंच गए थे। इसके बाद से लगातार पहाड़ी पर सर्चिंग जारी है। इस बीच जवानों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी से अब तक 150 से अधिक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) व माओवादियों के दर्जनों बंकर भी ढहा दिए हैं। 45 से 48 डिग्री तापमान के बीच अभियान कर रहे जवानों को चोटी पर पानी का एक प्राकृतिक सोता भी मिला है, इससे भी जवानों का हौसला बढ़ा है। तेलंगाना सीमा पर निर्णायक बढ़त छत्तीसगढ़ व तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ी लंबे समय से माओवादियों का ठिकाना हुआ करती थी, वहां आठ दिन से चल रहे अभियान के बाद सुरक्षा बलों ने निर्णायक बढ़़त बना ली है। बीते चार दशक से कर्रेगुट्टा की खड़ी चढ़ाई के कारण इस पहाड़ी शृंखला तक पहुंचने में सुरक्षा बल को कभी कामयाबी नहीं मिली थी, पर अब वहां भी फोर्स पहुंच चुकी है। बस्तर में माओवादियों क्षेत्रों में लगातार एफओबी की स्थापना से एक-एक कर माओवादियों के गढ़ छिनते चले गए। इसके बाद यह सूचना मिल रही थी कि माओवादी संगठन दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), तेलंगाना स्टेट कमेटी (टीएससी) व बटालियन नंबर एक के शीर्ष नक्सलियों ने कर्रेगुट्टा को अपना सुरक्षित ठिकाना बनाए हुए हैं। 10 हजार से अधिक जवानों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ी को घेरा आठ दिन पहले माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की ओर से एक निर्णायक लड़ाई छेड़ी गई। दस हजार से अधिक जवानों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ी को घेर लिया। पहली बार 12 किमी की चढ़ाई कर जवान पहाड़ के ऊपर तक पहुंचने में सफल रहे। इस अभेद्य कुर्रेगुटा की पहाड़ी शृंखलाओं के बड़े हिस्से पर सुरक्षा बल ने कब्जा कर लिया है। जवान एक सप्ताह से यहां के चप्पे-चप्पे की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पहाड़़ी पर कई एफओबी स्थापित किए जाएंगे, जिसके बाद ढाई सौ वर्ग किमी की यह पहाड़ी शृंखला माओवादियों के लिए सुरक्षित नहीं रह जाएगी। तेलंगाना में राजनीति शुरू नक्सल ऑपरेशन को लेकर तेलंगाना में राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व CM के. चंद्रशेखर राव ने इस ऑपरेशन को गलत ठहराया है। उन्होंने केंद्र से माओवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कगार’ को रोकने का आग्रह किया है। तेलंगाना स्टेट गवर्नमेंट भी एक्शन मोड पर नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में भी BJP की सरकार है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। यहां विपक्ष में भी लोकल पार्टी BRS है। यही वजह है कि नक्सल ऑपरेशन को लेकर तेलंगाना स्टेट गवर्नमेंट एक्शन मोड पर नहीं है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि, इस इलाके को घेरने के लिए तेलंगाना की लोकल पुलिस को एक्टिव ही नहीं किया गया। जबकि जहां नक्सल ऑपरेशन चल रहा है, वहां का लगभग 40 से 50 प्रतिशत हिस्सा तेलंगाना में ही है। शांतिवार्ता समिति ने CM से की मुलाकात छत्तीसगढ़ की फोर्स ने नक्सलियों के टॉप कैडर्स को पिछले 8 दिनों से घेर रखा है। जवान लगातार पहाड़ की चढ़ाई चढ़ रहे हैं। बड़े कैडर्स फंस चुके हैं। वहीं तेलंगाना में शांति वार्ता समिति के दुर्गा प्रसाद, प्रोफेसर हरगोपाल, प्रोफेसर अनवर खान और संयोजक न्यायमूर्ति चंद्रकुमार समेत अन्य सदस्यों ने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से बातचीत की है। इसमें शांति वार्ता के लिए पहल करने और ऑपरेशन रुकवाने पर जोर दिया है। समिति के सदस्यों ने इस बैठक में मुख्यमंत्री से कर्रेगुट्टा में युद्ध विराम के लिए केंद्र पर दबाव डालने को कहा है। रेड्डी ने भी आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए जना रेड्डी से मिलेंगे। तेलंगाना में राजनीति शुरू नक्सल ऑपरेशन को लेकर तेलंगाना में राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व CM के. चंद्रशेखर राव ने इस ऑपरेशन को गलत ठहराया है। उन्होंने केंद्र से माओवादियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन कगार’ को रोकने का आग्रह किया है। तेलंगाना स्टेट गवर्नमेंट भी एक्शन मोड पर नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद का खात्मा करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में भी BJP की सरकार है। जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है। यहां विपक्ष में भी लोकल पार्टी BRS है। यही वजह है कि नक्सल ऑपरेशन को लेकर तेलंगाना स्टेट गवर्नमेंट एक्शन मोड पर नहीं है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि, इस इलाके को घेरने के लिए तेलंगाना की लोकल पुलिस को एक्टिव ही नहीं किया गया। जबकि जहां नक्सल ऑपरेशन चल रहा है, वहां का लगभग 40 से 50 प्रतिशत … Read more

UPSC Mains क्लियर हुआ है तो मिलेंगे पैसे, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 1 लाख, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर.  छत्तीसगढ़ में यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि दी जाती है। यूपीएससी के प्रतिभागियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि इसी निधि के अंतर्गत दी जाएगी। हाल ही में UPSC 2024 के नतीजे जारी हुए हैं, जिसमें बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने 65वां रैंक हासिल किया है। मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है। वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक, अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक और अंबिकापुर की ही शची जायसवाल ने 654वीं रैंक हासिल की है। महापौर सम्मान निधि से मिलेगा लाभ सरकार की इस पहल के तहत UPSC की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यह राशि नगर निगमों की ‘महापौर सम्मान निधि’ के अंतर्गत दी जाएगी। यह निर्णय न केवल युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से भी सहयोग प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के युवाओं का शानदार प्रदर्शन हाल ही में घोषित हुए UPSC 2024 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पूर्वा अग्रवाल (बिलासपुर) ने 65वीं रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। अर्पण चोपड़ा (मुंगेली) ने 313वीं रैंक हासिल की। मानसी जैन (जगदलपुर, बस्तर) को 444वीं रैंक मिली। केशव गर्ग और शची जायसवाल (दोनों अंबिकापुर से) ने क्रमशः 496वीं और 654वीं रैंक हासिल की। यूपीएससी में नवोदय विद्यालय का जलवा कायम  यूपीएससी 2024 में नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस साल एनवीएस के 35 पूर्व छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपना और स्कूल का नाम रोशन किया. शिक्षा मंत्रालय ने भी इस उपलब्धि की सराहना की है. एनवीएस ने ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) 2024 के नतीजों में नवोदय विद्यालय (NVS) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस वर्ष एनवीएस के कई छात्रों ने देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को पास कर इतिहास रचा है. इन छात्रों की सफलता से न सिर्फ उनके स्कूल का मान बढ़ा है बल्कि पूरे देश में नवोदय शिक्षा मॉडल की ताकत भी दिखाई दी है. शानदार सफलता हासिल की नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के 35 पूर्व छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल कर सभी का गर्व बढ़ाया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को परीक्षा के नतीजे जारी किए, जिसमें कुल 1009 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन हुआ. टॉप 3 में भी चमके प्रतिभाशाली छात्र इस बार प्रयागराज के शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. वहीं, हर्षिता गोयल ने रैंक 2 और डोंगरे अर्चित पराग ने रैंक 3 हासिल कर शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है. शिक्षा मंत्रालय ने दी बधाई शिक्षा मंत्रालय ने भी नवोदय विद्यालयों की इस शानदार उपलब्धि की सराहना की. मंत्रालय ने कहा कि नवोदय स्कूल ग्रामीण छात्रों को बेहतरीन शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के काबिल बना रहे हैं. यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में बताए गए समावेशी और समान शिक्षा के सपनों को साकार करती है. चयनित छात्र अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्र सरकार की ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं में नियुक्त होंगे. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पूरी मेरिट लिस्ट देखी जा सकती है. व्यक्तिगत अंक (स्कोरकार्ड) 15 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे. यूपीएससी ने नियमों के अनुसार एक सामान्य आरक्षित सूची भी तैयार की है. साथ ही, फिलहाल 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम तौर पर रखा गया है.  

पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम देखने के लिए गए हुए थे. जहां से देर रात लौटने के दौरान पेंडारी गांव के पास उनकी बाइक अनिंयत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद तीनों छिटककर फेका गए. दुर्घटना में बाइक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हेडलाइट बुरी तरह टूट गया. तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल तीनों व्यक्ति की शिनाखती नहीं हो पाई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

हिरण के सींग के साथ वन विभाग की टीम ने 2 शिकारियों को किया गिरफ्तार

रायपुर राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने मोवा इलाके में हिरण के सींग और अवशेषों के साथ 2 आरोपियों नाम यासिर खान और फराज खान को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी का काफी विरोध किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने किसी तरह उन्हें काबू में कर लिया. इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीम की सक्रियता साफ देखी जा सकती है. यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राव साहब के निर्देशन और रायपुर वन मंडलाधिकारी व संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में की गई. ऑपरेशन में उड़नदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी की अगुवाई में BFO अमृत पाल सिंह, BFO भूपेंद्र खैरवार, BFO दीपक वर्मा, BFO गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे. वन विभाग की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है. विभाग ने टीम को इस साहसिक अभियान के लिए बधाई दी है.

सीएम साय का बड़ा बयान, बोले-पानी नहीं, छाया नहीं, फिर भी 44 डिग्री तापमान में जवानों ने संभाला है मोर्चा

रायपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी है. कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. ऑपरेशन में जवानों ने 3 महिला नक्सलियों को ढेर किया है. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रणभूमि पर डटे जवानों के हौसले को सराहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन पर आज कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली है. रणभूमि में हमारे वीर जवान 44 डिग्री की तीव्र गर्मी, पानी की कमी और बिना छांव जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच भी डटे हुए हैं। उन्होंने जवानों के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए सराहना की है. बता दें कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सरहदी इलाके के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जवानों और नक्सलियों के बीच काफी दिनों तक मुठभेड़ चली. अभी भी जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. हीटवेव के शिकार हो चुके 40 जवान बड़े नक्सली लीडर की सूचना मिलते ही तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ की फोर्स को मिलाकर एक स्पेशल ऑपरेशन प्लान किया गया. युवा और जांबाज जवानों की टीम तैयार की गई, जो इन दुर्गम पहाड़ियों में टिक सके, लड़ सके और जीत सके. अब तक इस ऑपरेशन को 7 दिन हो चुके हैं. जवानों ने चारों तरफ से पहाड़ियों को घेर लिया है और धीरे-धीरे चोटी की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि गर्मी ने भी एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस ऑपरेशन को सफल बनाने बिहार, झारखंड से भी सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया है. नक्सलियों के पास महीनेभर का है राशन करीब 1 महीने का राशन और पहाड़ पर प्राकृतिक पानी के स्रोत नक्सलियों को ताकत दे रहे हैं. ऑपरेशन के दौरान जवानों को एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, लेकिन वहां कोई नक्सली नहीं मिला. कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर ये बड़े नक्सली लीडर हैं मौजूद सूत्रों के मुताबिक, कर्रेगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सली लीडर हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद ये सभी बड़े सीसी मेंबर मौजूद हैं. इनके साथ चंद्रन्ना, सुजाता, विकल्प, विज्जा, उर्मिला, गंगा, अभय, पापा राव और देवा के अलावा बटालियन नंबर 1 और 2 के लगभग सभी बड़े नक्सली भी वहां मौजूद हैं. यानी अगर ये ऑपरेशन सफल होता है तो बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट जाएगी. नक्सल ऑपरेशन पर पूरे देश की नजर फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन को निर्णायक दौर में पहुंचा दिया है. हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है. कुछ दिन पहले ही पुलिस ने तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी. साथ ही कई हथियार भी बरामद किए गए थे. पुलिस ने साफ कह दिया है कि जब तक नतीजा नहीं निकलेगा ऑपरेशन जारी रहेगा. यह बस्तर के इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन है और अब पूरे देश की नजर इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी है.

भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व सीएम बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं के बयान का पलटवार किया

रायपुर  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है. एक तरफ जहां कांग्रेस सुरक्षा में चूंक और आतंकियों की पहचान को लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेरने में लगी है. वहीं भाजपा नेता भी कांग्रेस पर जमकर पलटवार कर रहे हैं. आज भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्व सीएम बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं के बयान का पलटवार किया है. भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस नेता बेफिजूल का बयान दे रहे हैं. खरगे, सिद्धरमैया, वाड्रा, भूपेश का बयान देख लीजिए, कांग्रेस नेताओं के बयान को ही पाकिस्तान दोहराता है. भूपेश बघेल के बयान को उठाकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बयान देते हैं. पाकिस्तानी मंत्री ने छत्तीसगढ़ में आंतरिक आतंकवाद की बात कही है. भूपेश बघेल झीरम और पहलगाम में समानता बताते हैं. आखिर कांग्रेस के नेता बताना क्या चाह रहे हैं ? बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में प्रेस वार्ता में कहा था कि इस हमले ने न सिर्फ 26 परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है. बघेल ने इस आतंकी घटना को ‘झीरम घाटी की घटना’ से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए. भूपेश बघेल ने कहा कि झीरम में भी नाम पूछ-पूछ कर मारा गया था. वहां भी 33 लोग मारे गए थे और पहलगाम में भी 26 लोगों की जान गई. पहलगाम में भी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल मदद के लिए सामने नहीं आया. इस घटना ने झीरम घाटी की घटना की याद ताज़ा कर दी. हमारे सभी नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की, शोक व्यक्त किया और केंद्र सरकार को समर्थन देने की बात कही. लेकिन भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने सिर्फ ‘धर्म पूछ-पूछ कर मारा’ को ही मुख्य मुद्दा बना दिया. पूर्व सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि वहां सहायता क्यों नहीं पहुंची? इसका जिम्मेदार कौन है? इंटेलिजेंस फेलियर का जिम्मेदार कौन है?

मार्च 2026 तक पूरा प्रदेश नक्सल मुक्त होगा, सरकार और जवान नक्सलियों के सामने शक्ति से कार्रवाई कर रहे : मंत्री तोखन साहू

रायपुर  छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन 8 वें दिन भी जारी है। नक्सलियों के बड़े लीडरों को जवानों ने कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में घेर रखा है। इस मुठभेड़ में फ़ोर्स को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। इस बीच नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खात्मे की ओर है, लेकिन कुछ नेता और दल माओवाद को सपोर्ट करने में लगे हैं। तेलंगाना की एक पार्टी ऑपरेशन रोकने की अपील कर रही है। लेकिन केंद्रीय अमित शाह ने टारगेट तय कर दिया ऑपरेशन रुकेगा नहीं। मार्च 2026 तक पूरा प्रदेश नक्सल मुक्त होगा। सरकार और जवान नक्सलियों के सामने शक्ति से कार्रवाई कर रहे हैं। कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली पर बोला केंद्रीय राज्य मंत्री का हमला केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान की हत्या की है। भाई भतीजा वाद करने वाले संविधान की बात क्या करेंगे। प्रदेश में प्रदर्शन करने भ्रमित करने कांग्रेस पार्टी आती है। कांग्रेस के सिर्फ नेताओं की सक्रियता सिर्फ प्रदर्शन करने के लिए दिखती है। कांग्रेस के मन में सेवा भाव नहीं है। बता दें कि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों ने बड़ी संख्या में जवानों ने डेरा डाला हुआ है। हेलीकॉप्टर से इलाके की निगरानी रखी जा रही है। यहां नक्सलियों के बड़े लीडरों के होने की आशंका है। जिसके मद्देनजर फ़ोर्स ने भी पूरी तैयारी के साथ घेराबंदी कर ली है। फिलहाल तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिन पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। 

नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन कगार’ आठवें दिन भी जारी, 24,000 जवान माओवादी समूहों को खत्म करने में जुटे

बस्तर छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के पास 800 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में आठवें दिन भी नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन कगार’ जारी है। इसमें कर्रेगुट्टा की पहाड़ियां भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ और केंद्रीय बलों के 24,000 से अधिक जवान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मिशन में भाग ले रहे हैं। ये माओवादी समूह शामिल ‘ऑपरेशन कगार’ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को कई नक्सल समूहों के नियंत्रण से मुक्त करना है, जिसमें दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी), तेलंगाना राज्य समिति (टीएससी), पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर-1, सीआरसी कंपनी और अन्य माओवादी समूह शामिल हैं। ये समूह इस क्षेत्र का उपयोग हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में कर रहे हैं, जिसेस निर्दोष स्थानीय लोगों की जान को खतरा है। जारी रहेगा अभियान कुछ हफ्ते पहले नक्सली घटना में कई नागरिक घायल हो गए थे और उसर इलाके में एक महिला की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने कहा कि यह सुरक्षाबलों की जिम्मेदारी है कि वे इलाके को खाली करवाएं और सुनिश्चित करें कि यह स्थानीय आबादी के लिए सुरक्षित है। अधिकारियों ने कहा है कि जब तक सभी अवैध माओवादी समूहों को क्षेत्र से हटा नहीं दिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा। अब तक तीन नक्सली ढेर उन्होंने नक्सल सदस्यों से हिंसा छोड़ने और आत्मसमर्पण करने का भी आग्रह किया, उन्हें सामान्य जीवन में लौटने और समाज का हिस्सा बनने का मौका देना का वादा किया। वहीं, अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं और उनेक शव बरामद किए गए हैं। ऑपरेशन के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों को मामूल चोटें आई हैं। पहली घटना 24 अप्रैल को हुई पहली घटना 24 अप्रैल की रात को हुई, जब एक एसटीएफ जवान आईईडी विस्फोट के के कारण घायल हो गया। जवान के टखने में चोट आई। दूसरा विस्फोट 26 अप्रैल को हुआ, जिसमें एक डीआरजी जवान को मामूल चोट आई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों जवानों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे। हिडमा, दामोदर और देवा जैसे मोस्ट वांटेड नक्सली मौजूद पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिडमा, दामोदर, देवा जैसे मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडरों और अन्य नक्सली नक्सली सहित शीर्ष नक्सली नेताओं की मौजूदगी के बारे में सटीक खुफिया जानकारी के मिलने के बाद छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के पास बीजापुर के जंगल और कर्रेगुट्टा पहाड़ी की घेराबंदी करने के लिए भेजा गया। छत्तीसगढ़ के डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मी अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा सरकार में 365 नक्सली मारे गए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षाबलों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 365 नक्सलियों को मार गिराया है और 1382 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 2306 नक्सली समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए लाला आंदोलन छोड़ चुके हैं। 2025 में अब 144 नक्सली ढेर 2025 में अब तक 144 नक्सलियों को मार गिराया गया है। वहीं, 367 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 476 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पहुंचे अमरकंटक, मां नर्मदा के किए दर्शन

अमरकंटक छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल आज सुबह धरमपानी रेस्ट हाउस से सीधे मध्यप्रदेश के अमरकंटक पहुचे जहा पर वे माँ नर्मदा उदगम मंदिर पहुचकर माता रानी के दर्शन किये,,और विधि विधान से पूजा अर्चना की। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका अपनी दो दिवसीय दौरे पर जीपीएम जिले में हैं। और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। राज्यपाल आज सुबह धरमपानी रेस्ट हाउस से सीधे मध्यप्रदेश के अमरकंटक पहुंचे। जहां पर वे मां नर्मदा उदगम मंदिर में विधि विधान से मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। मां नर्मदा से छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि की प्राथना की। पूजा अर्चना के बाद राज्यपाल महोदय अमरकंटक से सीधे जीपीएम के गौरेला ब्लॉक के पकरिया गांव पहुचेंगे। जहां पर वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए। ग्रामीण आदिवासियों के घर का निरीक्षण करने के बाद पकरिया गांव में ही संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पहुचकर। वहां का भी निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद वे वहां से सीधे पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे।  

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद ली अफसरों की बैठक कहा – सुशासन तिहार के आवेदनों का सार्थक निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता  शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद आज अधिकारियों की टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा है। लगभग 2 लाख आवेदनों में से 80 हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण आज तक विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। सुशासन समाधान शिविरों में 5 मई  से 31 मई तक  निराकरण की जानकारी आम जनता को समक्ष में दी जायेगी। बैठक शुरू  होने के पहले कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।        कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विभाग वार आए आवेदन और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली ।विभागों में आए शिकायतों और मांगों की प्रकृति से भी अवगत हुए। उन्होंने अन्य विभागों से जुड़े अर्जियों  को आज ही संबंधित विभागों को स्थानांतरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निदान के लिए अब बहुत कम समय बचा है, लिहाजा दिन रात जुटकर शतप्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी स्वयं आवेदनों को पढ़ें, समझें और सार्थक रूप से निदान करें। यथासंभव आवेदकों से चर्चा कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। गुणवत्ता पूर्ण निदान से समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने अफसरों से कहा कि आवेदनों की समीक्षा से अपने विभागीय काम काज में सुधार का मौका मिलता है। अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई मांग सरकार की वर्तमान संचालित योजनाओं की नॉर्म्स में फिट बैठता है, तो उसे तत्काल स्वीकृति देकर उन्हें लाभ दिलाएं। शासन को स्वीकृति और बजट मांग के लिए जो प्रस्ताव भेजे जाएंगे, उनमें स्पष्ट रूप से प्राथमिकता क्रम का निर्धारण किया जाए।                कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता सहायिका के पदों में भर्ती के लिए प्रतिबंध नहीं होता है। उन्होंने जनपद पंचायतों को इसमें सहयोग करने को कहा । कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग में सुशासन तिहार के आवेदनों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रम विभाग को मिले आवेदनो की जानकारी लेकर श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए । जिला अस्पताल के सेवाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 ओपीडी मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने अगले कुछ महीनो में शुरू होने वाले  सेवाओं जैसे नेफ्रोलॉजी,बर्न यूनिट,आइसोलेशन वार्ड और क्रिटिकल केयर और सीटी स्कैन की सेवाओं की जानकारी दी।  कलेक्टर ने कहा की 108 और 102 वहां गरीब वर्ग की जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए है। सूचना के तत्काल बाद यह सेवा उन्हें उपलब्ध हो जानी चाहिए। इसमें विलंब अथवा अन्य कोई साजिश स्वीकार नहीं किया जाएगा उन्होंने सीएमएचओ को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने पौधारोपण अभियान की भी बैठक में समीक्षा की ।वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इस साल बरसात में लगभग ढाई लाख पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। अग्रवाल ने भूजल स्तर के बहुत गहराई में चले जाने पर चिंता जाहिर की और लोगों को इस बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि बरसात के ज्यादा से ज्यादा जल को धरती के भीतर पहुंचने के का प्रयास करें ।उन्होंने सुशासन तिहार में एनटीपीसी,एसईसीएल,बीएसएनएल के भी प्राप्त आवेदनके निदान पर बल दिया ।     कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगे कहा कि शासन स्तर से बहुत सारी चिट्टियां जिलों में आती रहती हैं । उन्हें बाकायदा पंजी में दर्ज कर उसका पालन प्रतिवेदन समय पर भिजवाया जाए । सरकारी कार्यालय में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी के लिए निर्धारित  नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए । निविदा में किसी ऐसे शर्त को ना जोड़ा जाए जो किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए बनाये गए हों। कलेक्टर ने भीषण गर्मी में पानी की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। पीएचई  विभाग के अधिकारी ने बताया कि बिल्हा और तखतपुर में जल की समस्या ज्यादा है। कलेक्टर ने नलकूप खनन के लिए जारी प्रतिबंध का शत प्रतिशत पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बोर मशीन खनन करते पाया गया तो उसे जब्त कर नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें । अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल तुम्हर द्वार, साय सरकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किया जा रहा है । यह सर्वे अच्छी तरह से होना चाहिए ।उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि हर गांव में 40- 50 बहुत गरीब एवं निर्धन लोगों की लिस्ट बना लें और ऐसे लोगों को आवास सहित सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने में प्राथमिकता दें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 10 हजार बचे हुए किसानों को अभियान चलाकर सम्मान निधि दिलाने की निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि को  आरएईओ वार लक्ष्य देकर अगले एक पखवाड़े में इसे पूर्ण करने को कहा है । कलेक्टर ने स्कूलों में टॉयलेट निर्माण एवं मरम्मत को 10 जून के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि 16 जून से स्कूल खुलने पर इसका लाभ बच्चों को मिल सके । उन्होंने कहा कि अवैध शराब एक भी जगह बिकने नहीं चाहिए। आबकारी एवं पुलिस मिलकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। केवल फॉर्मेलिटी निभाने के लिए कार्रवाई न हो। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार डीएफओ सत्यदेव शर्मा एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आर ए कुरूवंश।सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ऊपर नहीं आई लिफ्ट…खुल गया दरवाजा, लिफ्ट में गिरने से एक युवक की मौत

 दुर्ग भिलाई के चंद्रा मौर्या टॉकिज के पास स्थित चौहान स्टेट में लिफ्ट से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। चार महीने में लिफ्ट से गिरने से यह दूसरी घटना है। चौहान स्टेट के लिफ्ट का मेंटेनेंस की लापरवाही सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना मंगलवार की सुबह 5 की बताई जा रही है। जब युवक चौहान स्टेट के तीसरे माले से नीचे आने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रहा था। लेकिन लिफ्ट नीचे थी।  लिफ्ट का दरवाजा खुला हुआ था। युवक ने जैसे ही पैर लिफ्ट में रखा सीधा लिफ्ट के होल में जा गिरा। युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सीढ़ी की मदद से नीचे उतरकर घायल युवक को रस्सी में बांधकर ऊपर लगाया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त राजा बान्दे (40) निवासी सुभाष चौक डुंडेरा उतई के रूप में हुई है। आपको बता दें कि चौहान स्टेट में लिफ्ट हादसा कोई नया नहीं है। चार माह पहले भी यहां एक ऐसा ही हादसा हो चुका है। जहां चार महीने पहले चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई थी। मृतक की शिनाख्त विनय गुप्ता (32) निवासी कर्मा स्कूल के पीछे वार्ड-17 सुपेला के रूप में हुई थी। मृतक युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। इस मामले में भी लिफ्ट के मेंटेनेंस में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। इस घटना में भी लिफ्ट मेंटेनेंस में लापरवाही सामने आई। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखने वाली बात ये है कि लगातार चौहान स्टेट प्रबंधन के द्वारा लापरवाही की जा रही है। इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही करती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet