LATEST NEWS

पंचायतें लोकतंत्र की जड़ें हैं, इन्हें सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

रायपुर त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की मूल कड़ी हैं। मैं पांच साल पंच रहा और निर्विरोध रूप से सरपंच का दायित्व संभालने का अवसर भी मिला। अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए यदि आप अच्छा काम करेंगे तो जनता का स्नेह हमेशा मिलेगा और गांव के विकास में आप बड़ी भूमिका निभा पाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर से ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के खास मौके पर शुरू हुई इस योजना से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल क्रांति आएगी और प्रदेश के सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच आम लोगों तक सुगम होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश के 11 हजार 693 ग्राम पंचायतों में मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए शपथ दिलाई।   मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की जड़ें हैं और इन्हें मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि ग्राम पंचायतों में नगद भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को बैंक शाखाओं तक न जाना पड़े। आज मोदी की इस गारंटी को पूरा करते हुए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग पेंशनधारी, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित माताएं बहनें, अन्नदाता किसानों को पीएम किसान निधि समेत डीबीटी से प्राप्त राशि के आहरण की सुविधा अब गांव में ही मिलने लगेगी। श्री साय ने कहा कि ग्रामीणों को अब लंबी दूरी तय कर बैंक नहीं जाना पड़ेगा और समय के साथ-साथ उनके आने-जाने में खर्च होने वाली राशि की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड जैसी सरकारी सेवाएं भी ग्रामीणों के लिए आसान और सुगम हो जाएंगी। श्री साय ने विश्वास जताया कि यह योजना डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी स्तर पर मजबूती देगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शी व उत्तरदायी शासन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज 1460 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था शुरू हुई है और आने वाले समय में इस योजना को विस्तार दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भू जल स्तर में लगातार कमी हो रही है और जल संचयन के उद्देश्य से मोर गांव मोर पानी महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने  पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि जल संचयन की दिशा में आप सभी को गंभीरता के साथ कार्य करना है। वर्षा जल संचयन के साथ-साथ वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपायों को भी अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। इन प्रयासों के माध्यम से ही हम आने वाले समय में प्रदेश में पानी की कमी को दूर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 51 हजार परिवारों को पीएम आवास की 300 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। प्रधानमंत्री सभी जरूरतमंद परिवार को पक्का घर मिले इसकी लगातार चिंता करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी आवास प्लस प्लस का सर्वे चल रहा है और इसका दायरा बढ़ाते हुए कुछ अतिरिक्त छूट के प्रावधान भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सर्वे में शामिल होकर योजना का लाभ लेने की बात कही और पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे भी इसकी जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच को सशक्त बनाएगा। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आय-जाति निवास प्रमाणपत्र, भूमि दस्तावेज, डिजिटल भुगतान और ई-डिस्ट्रिक्ट की अनेक सेवाएं आसानी से ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद की 10 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में यह सुविधा प्रारंभ की जा रही है और आगामी छह महीनों में 8,000 से अधिक पंचायतों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन, वर्षा जल संग्रहण और भू-जल स्तर को पुनःस्थापित करने हेतु मोर गांव-मोर पानी महाभियान प्रारंभ किया गया है। हर ग्राम पंचायत में नागरिकों की सहभागिता से जल संचयन की योजनाएं बनाई जाएंगी और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सरपंचों, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जल स्रोतों की पहचान कर उनके पुनर्निर्माण और संरक्षण की दिशा में सक्रिय कार्य करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की जड़ है और ग्राम विकास की रीढ़ है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण मकानों की सूची तैयार कर उनका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, सचिव पंचायत भीम सिंह, संचालक पीएम आवास ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी और प्रदेश के विभिन्न जिलों से पंचायत प्रतिनिधि, हितग्राही और आमजन वर्चुअली मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के हितग्राहियों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर सूरजपुर, धमतरी, बस्तर, कबीरधाम, रायगढ़ और जशपुर जिले के विभिन्न हितग्राहियों से योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीणों की सुविधा की दृष्टि से प्रारंभ किया गया है और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दी जाए। बस्तर जिले के नानगुर ग्राम पंचायत की श्रीमती सुमनी बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि महतारी वंदन से प्रति माह उन्हें 1 हजार रूपये की राशि मिलती है। जिसे वह पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही हैं ताकि आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही बेटी को कम्प्यूटर क्लास के लिए लैपटॉप दिलवा सके। उनके पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र खुल जाने से अब … Read more

NIA ने भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव गिरफ्तार

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के 3 दिन पहले नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में NIA ने आज नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. एनआईए ने पूर्व में रतन दुबे हत्याकांड मामले में 4 लोगों को गिरफ्तरा किया था और लगातार इस हत्याकांड पर नजर बनाए रखी हुई थी. आज NIA की टीम ने कांग्रेसी नेता शिवानंद नाग को भी गिरफ्तार कर जगदलपुर NIA कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है. बता दें, नक्सलियों ने 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले के कौशलनार गांव के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी थी. माओवादियों ने उन पर हाथ कुल्हाड़ियों से हमला कर उन्हें मौत दी थी. यह हत्या स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने और स्थानीय लोगों में आतंक फैलाने के उद्देश्य से की गई थी. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि इस हत्या के पीछे माओवादियों के हाथ हैं. इसके बाद NIA ने 23 फरवरी 2024 को स्थानीय पुलिस से इस मामले की जांच अपने हाथ में ली. 5 जून 2024 को NIA ने एक आरोपी धन सिंह कोर्राम के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल की थी. इसके बाद 20 दिसंबर 2024 को NIA ने प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी संगठन) के तीन सदस्यों  सैनूराम कोर्राम, लालूराम कोर्राम और एक सशस्त्र माओवादी कैडर के खिलाफ चार्टशीट दायर की थी.

सास की हत्या के मामले में कोर्ट ने पांच साल बाद बहू को सुनाई उम्रकैद

खैरागढ़ सास की हत्या करने वाली बहू को पांच साल बाद अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 24 वर्षीय रूपा साहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सास बिंदा साहू की लोहे की फूंकनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह वारदात जुलाई 2020 में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में चालान पेश किया था। करीब 5 साल तक चले मुकदमे के बाद अब अदालत ने बहू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है। खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि 16 जुलाई 2020 की रात घर में खाना बनाने को लेकर रूपा और उसकी सास बिंदा के बीच कहासुनी हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में रूपा ने पास में रखी लोहे की फूंकनी उठाकर सास के सिर पर कई बार वार कर दिया। बिंदा को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खैरागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी बहू रूपा साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। पुलिस ने घटना स्थल से फूंकनी को जब्त कर सबूतों के साथ चालान अदालत में पेश किया।मामला अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ में चला। कोर्ट में 5 साल तक चली सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत ने रूपा साहू को दोषी माना। अब अदालत ने फैसला सुनाते हुए उसे उम्रकैद और 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

कबीरधाम में सात लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण

कवर्धा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुनर्वास नीति का असर दिखने लगा है। जिले में सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर कुल मिलाकर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस आत्मसमर्पण के साथ ही कबीरधाम जिले में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 11 हो गई है। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान रमेश उर्फ आटम गुड्डू और सविता उर्फ लच्छी पोयम के रूप में हुई है। आत्मसमर्पण के बाद दोनों को सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। दंपत्ति ने नई पुनर्वास नीति में अपना विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़ने की बात कही। 8 वर्षों से एमएमसी जोन में थे सक्रिय रमेश नक्सली संगठन के प्लाटून नंबर 01 का सक्रिय सदस्य था, जबकि सविता टांडा एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में काम कर रही थी। दोनों बीते आठ सालों से एमएमसी जोन में सक्रिय थे। 2019 में रमेश एक मुठभेड़ में घायल भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि संगठन के अंदर चल रहे आंतरिक संघर्ष, आदिवासी समुदाय पर अत्याचार और पुलिस की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दोनों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हरसंभव सहायता दी जाएगी ताकि वे सामान्य जीवन में सफलतापूर्वक लौट सकें और समाज की मुख्यधारा में फिर से जुड़ सकें।

सुरक्षा बल के घेरे में हिड़मा समेत कई नक्सली लीडर, सीएम साय बोले- ऑपरेशन जारी है, बड़ी सफलता मिलेगी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया है. बीते 32 घंटो से तीन राज्यों (छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र) के 5 हजार से अधिक सुरक्षा बलों ने टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत बड़े कैडर के नक्सलियों को घेर रखा है. लगातार चल रही पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं. इस मुठभेड़ को लेकर CM विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 15 महीनों से लगातार हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं. अभी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन चल रहा है. उन्होंने बड़े नक्सली लीडरों के खात्मे को लेकर कहा कि अभी ऑपरेशन जारी है, थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.. बड़ी सफलता मिलेगी. बता दें, इस कार्रवाई में अब तक 5 नक्सली मारे जा चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, 5 नक्सलियों का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यह संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह से करीब 5 हजार से अधिक की संख्या में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने माओवादी संगठन के बटालियन नंबर-1 के नक्सलियों को घेर रखा है. लगातार दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. यह मुठभेड़ कर्रेगट्टा, नडपल्ली, पुजारी कांकेर की पहाड़ी पर 30 घंटे से जारी है. इस मुठभेड़  में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट के जवानों ने मोर्चा संभाला है. अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था. जवानों के घेरे में कई बड़े नक्सली लीडर इस इलाके में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1, 2, समेत अन्य कंपनियां सक्रिय हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर 100 से अधिक संख्या में नक्सली मौजूद हैं. टॉप नक्सली लीडर हिड़मा, देवा, विकास समेत आंध्र-तेलंगाना-महाराष्ट्र के सेंट्रल कमेटी, DKSZCM (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी), DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर), ACM (एरिया कमेटी मेंबर), संगठन सचिव जैसे बड़े कैडर्स के नक्सली भी यहां मौजूद हैं

ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड बढ़ने से हुआ ब्लास्ट, लगी आग, चपेट में आया घर

दुर्ग छत्तीसगढ़ में अब बढ़ते तापमान के चलते ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. शहरों में गर्मी से बचाव के लिए बिजली की खपत बढ़ी है, जिसके चलते विद्युत उपरकरणों में आग लग रहे हैं. दुर्ग में भी ऋषभ अपार्टमेंट में लगा ट्रांसफार्मर ज्यादा लोड बढ़ने से ब्लास्ट हो गया और आग करीब स्थित एक घर तक पहुंच गई. घर में रखी सूखी लकड़ियां जलकर खाक हो गईं. घटना के बाद लोगो में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगड को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय टीम वहां पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीमों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आवासीय घरों की तरफ बढ़ रहे आग को भी बढ़ने से पहले बुझा लिया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. बता दें, बीते दिन राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर में भी ट्रांसफार्रमर ब्लास्ट होने से आग भभक उठी थी. हर साल गर्मी का दौर शुरू होते ही ऐसी घटनाओं में वृद्धी देखी जाती है.

वीआईटी भोपाल में “मैटेरियल्स और कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ में नवीनतम प्रगति” पर संगोष्ठी का आयोजन

भोपाल, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के उन्नत विज्ञान एवं भाषाओं के स्कूल के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “मैटेरियल्स और कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ में नवीनतम प्रगति” विषय पर एक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस आयोजन में अग्रणी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने भाग लिया और मटेरियल साइंस तथा कम्प्यूटेशनल केमिस्ट्री और फिजिक्स में नवीनतम विकास पर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी में कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने व्याख्यान दिया। डॉ. मृगेन्द्र दुबे, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईटी इंदौर, ने उन्नत मैटेरियल्स और जेल सिस्टम्स पर व्याख्यान दिया और उनके विविध औद्योगिक उपयोगों पर प्रकाश डाला। डॉ. स्रीमंता पाखिरा, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईटी इंदौर, ने क्वांटम अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन किए गए मैटेरियल्स के बारे में बताया और आधुनिक तकनीकी विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की। नोबेल पुरस्कार से संबंधित विशेष सत्र में डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. दीपंकर सूत्रधार, और डॉ. पूजा वर्मा ने अपने शोध कार्यों को साझा किया। डॉ. सूत्रधार ने मैटेरियल्स की इलेक्ट्रॉनिक संरचना और गुणधर्मों पर जानकारी दी, जबकि डॉ. श्रीवास्तव ने कम्प्यूटेशनल साइंसेज़ में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ. वर्मा ने QM/MM (क्वांटम मेकेनिक्स/मॉलिक्यूलर मेकेनिक्स) विधि के बारे में बताया, जिसे 2013 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला था, और इसके द्वारा जटिल आणविक प्रक्रियाओं को समझने की महत्ता को समझाया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. हेमंत कुमार नाशिने, डीन, स्कूल ऑफ एडवांस्ड साइंसेज़ एंड लैंग्वेजेस, और डॉ. महेन्द्रन बोटलागुंटा, असिस्टेंट डीन (रिसर्च), वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषणों में उन्होंने वैश्विक वैज्ञानिक चुनौतियों का समाधान खोजने हेतु सहयोगात्मक और बहु-विषयक अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य, पीएचडी शोधार्थी, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र सक्रिय रूप से शामिल हुए। छात्रों को विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने, अपने शोध विचार साझा करने और अनुसंधान और विकास में भविष्य की संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अनूठा अवसर मिला। इस कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. सुब्रत नाथ और डॉ. विपिन कुमार मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संगोष्ठी वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता और अनुसंधान-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अलका को उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर सम्मान, मल्लिका ऑफ़ द सविताली का खिताब भी

बिलासपुर  ‘द एसोसियेशन ऑफ़ द वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया’ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मल्टीपल कॉंफ्रेंस लोनावाला पूणे में डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की एरिया ऑफिसर -2 वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर” का सम्मान दिया। कांफ्रेस में देश भर से सेवाभावी आए थे। सेवा को समर्पित वी क्लब्स के वर्ष भर के सेवा कार्याे का आकंलन कर, मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी रजनी शेट्टी जी ने डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की एरिया ऑफिसर -2 वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर” का सम्मान दिया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें विभिन्न सेवा कार्यों जैसे गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, नारी स्वाभिमान, फ़ूड फॉर हंगर, महिला स्वरोज़गार हेतु सिलाई मशीन वितरण, ठंड में कंबल वितरण आदि उत्कृष्ट सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। वहीं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “स्पंदन अलंकरण समारोह” में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनिता फरमानिया ने अलका को “मल्लिका ऑफ़ सविताली” के खिताब से अलंकृत किया। एसोसिएशन ऑफ ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया समाज की बेहतरी एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है।  महिला सशक्तिकरण हेतु कॉंफ्रेंस का आयेाजन किया गया। वी अलका अग्रवाल वर्तमान में ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया के एरिया 2 की एरिया आफिसर के रूप में कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कई सामाजिक, मानव सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं। कॉंफ्रेंस में एरिया-2 के सभी क्लबों को उनकी सेवा कार्याे और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया ।

सुशासन तिहार में आवेदन करने पर श्रम विभाग द्वारा त्वरित रूप से बनाया श्रम कार्ड

बिलासपुर, सुशासन तिहार में आवेदन करने पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का कार्ड त्वरित रूप से बनाया गया, एक आवेदन पर श्रम कार्ड मिलने से श्रमिकों के चेहरे खिल गए हैं ,कोटा की महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल के लिए उनका आभार जताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार में आवेदन करने पर कोटा ब्लॉक की ग्राम कलमीटार निवासी महिला श्रमिक श्रीमती मालती रजक और श्रीमती सोनिया निर्मलकर को सुशासन तिहार में श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने पर विभाग द्वारा शीघ्र ही संज्ञान लिया गया और उन्हें कार्ड बनाकर दिया गया। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड बनवाने के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे लेकिन प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उनका कार्ड नहीं बन पा रहा था, ग्राम पंचायत के माध्यम से सुशासन तिहार के विषय में जानकारी मिलने पर उन्होंने पेटी में अपना आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवेदन देने के कुछ ही दिन के पश्चात उन्हें विभाग द्वारा कार्ड बनने की सूचना मिली और उन्हें कार्ड दिया गया। श्रीमती मालती रजक कहती है कि हम जैसे श्रमिक परिवारों के लिए श्रम कार्ड इस बड़ा सहारा है जिसके माध्यम से हमें सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इसी तरह मस्तूरी ब्लॉक के श्रमिक कृष्णा ठाकुर, आनंद पाटनवार, आयुष पाटनवार, रामकली कुर्रे ने भी सुशासन तिहार में आवेदन दिया था जिस पर त्वरित रूप से निराकरण की कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा उन्हें श्रम कार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों को शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है जिसमें 1.2 लाख रुपये तक का बीमा कवर, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत,दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख रूपए, आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रूपए का बीमा लाभ मिलता है। इससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है जैसे पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन कार्ड आदि का लाभ आसानी से मिल सकता है। श्रमिकों को  भविष्य में पेंशन स्कीम से जुड़ने का मौका भी इस माध्यम से मिल सकता है उन्हें पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद 3 हजार रूपए तक की पेंशन राशि का लाभ दिया जाता है। श्रमिक कार्ड बनने से श्रमिको के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाते हैं साथ ही उनके बच्चों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।

ग्राम पंचायत बिछियाटोला में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर, उपसरपंच ने सरपंच पति और प्रशांत शुक्ला पर लगाए गंभीर आरोप

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ ग्राम पंचायत बिछियाटोला में अवैध रेत उत्खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उपसरपंच ऋषभ तिवारी ने सरपंच पति और रेत ठेकेदार प्रशांत शुक्ला पर अवैध रेत उत्खनन को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है। उपसरपंच का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में रेत के अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, साथ ही राजस्व की भी हानि हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में ग्राम पंचायत की वर्तमान सरपंच सोनकुंवर ने भी ठेकेदार प्रशांत शुक्ला और पंचायत सचिव टीपी पर चोरी और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा था उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर रेत की खुदाई की जा रही है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब पंचायत क्षेत्र में अवैध रेत खनन की शिकायतें सामने आई हों। स्थानीय नागरिकों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश है और वे जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जांच प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है। ग्राम पंचायत बिछियाटोला में अवैध रेत उत्खनन जारी, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं ग्राम पंचायत बिछियाटोला में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। उपसरपंच ऋषभ तिवारी द्वारा सरपंच पति और रेत ठेकेदार प्रशांत शुक्ला पर लगाए गए आरोपों के बाद भी रेत खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतों के बावजूद प्रशांत शुक्ला द्वारा भारी मशीनों और हरित उपकरणों (ग्रीन इक्विपमेंट्स) के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन जारी है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्तमान सरपंच सोनकुंवर ने भी रेत ठेकेदार प्रशांत शुक्ला और पंचायत सचिव टीपी के खिलाफ चोरी और अनियमितताओं की शिकायत पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से की थी। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले पर खनिज विभाग भी पूरी तरह मौन साधे बैठा है। विभाग की चुप्पी से अवैध खनन को और बल मिलता दिख रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।

आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरनिया पंचतत्व में हुए विलीन

रायपुर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मीरानिया का गुरुवार को रायपुर स्थित मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य मीरानिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। मीरानिया को श्रद्धांजलि देने के लिए रायपुर समेत सभी जिलों के लोग उनके निवास समता कॉलोनी पहुंचे। इस दौरान सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को और भी सख्त एक्शन लेना चाहिए। उनकी अंतिम यात्रा समता कॉलोनी स्थित निवास से शुरू होकर मारवाड़ी श्मशान घाट तक पहुंची।  इस दौरान जगह-जगह लोगों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा ने आज और कल के सभी अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मारवाड़ी श्मशान घाट में पहुंचकर के दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के गृह मंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि इस मामले में और भी सख्त उठाया जाएगा।

तहसीलदार ने अवैध रूप से संचालित आधार कार्ड सेंटर पर किया छापामार कार्यवाही

चितरंगी मामला चितरंगी मुख्यालय का है जहाँ अवैध रूप से संचालित आधार कार्ड सेंटर एक नीजी दुकान जो राधे कम्प्यूटर संचालित था,उक्त दुकान का मालिक राधेश्याम यादव है, नीचे दुकान में चलने वाला आधार कार्ड सेंटर का मूल स्थान यूनियन बैंक चितरंगी था,लेकिन निर्धारित स्थान पर आधार कार्ड सेंटर संचालित न करके प्राइवेट स्थान मे संचालित थी कहीं ना कहीं ऐसी मनमानी सवालिया निशान खड़ा करती है। इतना ही नहीं उक्त सेंटर का आपरेटर राजेश कुमार जायसवाल जोकि सरई का रहने वाला है। कमल की बात तो यह है कि आधार कार्ड मे हुई त्रुटि को सुधार करवाने हेतु दलालो और प्राइवेट संस्था के लोगो द्वारा प्रत्येक लोगों से 100रुपए और 150रुपए के काम का 500से 1000हजार तक कि वसूली कर आम जनमानस को परेशान कर  रहे थे,जिसकी सूचना लगते ही चितरंगी तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह ने राजस्व टीम के साथ छापेमार कार्यवाही कर आधार कार्ड सेंटर से मशीन को जब्त किया। वहीं हल्का पटवारी चितरंगी रमाशंकर बैस द्वारा स्थल पंचनामा तैयार किया गया, चितरंगी तहसीलदार के द्वारा कलेक्ट्रेट मे सूचित करते हुए आधार आईडी को बंद कर कार्यवाही कि प्रक्रिया को पूरा किया गया।

मुख्यमंत्री ने दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

परिजनों से मुलाकात कर दिया सरकार की ओर से सहायता का भरोसा स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने के लिए सरकार करेगी प्रयास रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय श्री दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।  श्री साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है।  घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। श्री साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।        इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

बीजापुर में माओवादियों के विरुद्ध बड़ा आपरेशन लांच, 5000 से अधिक जवान तैनात

जगदलपुर बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा से लगे क्षेत्र में शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की ओर से पिछले 50 घंटों से एक बड़ा अभियान छेड़ा गया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों के विरुद्ध यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन समेत तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स और महाराष्ट्र की सी–60 बल के 5000 से अधिक जवानों ने माओवादियों पर संयुक्त रूप से चौतरफा आक्रमण किया है। पिछले दिनों माओवादियों ने एक पत्र जारी कर ग्रामीणों से आह्वान किया था कि तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बिछा रखी है, इसलिए वे पहाड़ियों पर ना जाए। इस पत्र को आधार बनाकर पक्के इंटेलीजेंस रिपोर्ट पर यह अभियान लांच किया गया है। गुरुवार सुबह चार बजे से मुठभेड़ हुई शुरू फोर्स के जवानों ने पिछले दो दिनों में 100 से अधिक आईईडी इस क्षेत्र से बरामद किए हैं। सैटेलाइट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर माओवादियों को पूरी तरह से घेरने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पैदल चलने के बाद गुरुवार की सुबह चार बजे से माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई है। इस अभियान में फोर्स को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है। यद्यपि पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक इस अभियान के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि अभियान के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।  

मुंबई दौरा बीच में छोड़कर रायपुर पहुंच मुख्यमंत्री साय, दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में हुए शामिल

रायपुर    मुख्यमंत्री विष्णु  देव  साय दो  दिनों  का  मुंबई  दौरा  बीच  में  छोड़कर  आज  सुबह रायपुर  पहुंच  गए  हैं।  मुख्यमंत्री  ने पहलगाम  आतंकी  हमले  में  मारे  गए  रायपुर  के श्री  दिनेश मिरानिया की  अंत्येष्टि  में  शामिल  होने  के लिए  अपना  मुंबई  दौरा  रद्द  किया  है।  श्री  साय आज  सुबह रायपुर  आने  के बाद  श्री  मिरानिया की  अंत्येष्टि  में  शामिल  होने  मारवाड़ी  श्मशान घाट  पहुचें।    मुख्यमंत्री   साय कल  23  अप्रैल को  मुंबई  में  निवेशकों को  छत्तीसगढ़  की  औद्योगिक  नीति  और  निवेश  आकर्षित  करने मुंबई  गए  थे। उनका  आज  24  अप्रैल  को  भी  निवेशकों  के साथ बैठक  और मुलाकात का  कार्यक्रम था। इसी  दौरान  कश्मीर  के  पहलगाम आतंकी  हमले  में  मारे  गए  रायपुर  के व्यावसायी श्री दिनेश मिरानिया   की  आज अंत्येष्टि की  सूचना  पर वापस रायपुर  आ गए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet