LATEST NEWS

50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने  कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है।

मनेंद्रगढ़ में अवैध खदान से कोयला निकाल रहे दो ग्रामीण दबे

मनेंद्रगढ़  अवैध खदान से कोयला निकालते समय मिट्टी के धसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी पांच दिन बाद पता चली, जिसके बाद रविवार सुबह से शवों को निकालने के लिए पुलिस खुदाई करवा रही है. घटना मनेन्द्रगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत घुटरा की है. पास से बहने वाली धनोटी नदी से बीते कई वर्षों से अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा है. 25 मार्च को फाटपानी निवासी इंद्रपाल अगरिया (20 वर्ष) और राजेश अगरिया कोयला निकालने गए थे, इस दौरान मिट्टी धसने से दोनों दब गए. चार दिन बाद जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरुआत की. पांचवें दिन जब अवैध खनन स्थल पहुंचे, तब चप्पल और टिफिन देखकर दबने का शक हुआ. परिजनों ने रात्रि में ही कोतवाली में सूचना दी. रविवार सुबह से पुलिस की मौजूदगी शव निकालने का खुदाई जारी है. बता दें कि बीते कई सालों से माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को चंद पैसों की लालच में कोयला खनन कर मोटी रकम कमा रहे हैंं. जिन ग्रामीणों की दबने से मौत हुई है, बताया जा रहा है कि उन्हें सत्ताधारी दल का नेता ही कोयला खोदने के काम में लगाया था. अब पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है.

मेसर्स ओविया ट्रेडर्स नामक फर्म पर 10 करोड़ की कर चोरी, संचालिका का पति गिरफ्तार

रायपुर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने 10 करोड़ 38 लाख 83 हजार 84 रुपए की कर चोरी के आरोप में मेसर्स ओविया ट्रेडर्स नामक फर्म की संचालिका के पति विनय कुमार टंडन को भिलाई से गिरफ्तार किया है. आरोपी को बिना माल या सेवाओं की आपूर्ति के फर्जी चालान के माध्यम से धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाते हुए और उसे पास करते हुए पाया गया, जिससे सरकारी खजाने को काफी नुकसान हुआ. विश्वसनीय खुफिया जानकारी और डेटा एनालिटिक्स के आधार पर सीजीएसटी रायपुर प्रधान आयुक्त राकेश गोयल के नेतृत्व में अधिकारियों ने एक विस्तृत जांच की, जिसमें आपूर्तिकर्ताओं के बैंक स्टेटमेंट और करदाता के ई-वे बिल डेटा और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच करने के बाद पाया कि आरोपी फर्जी बिल के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने और उसे पास करने में लिप्त था. जांच से यह भी पता चला कि आरोपी के पास पहले से ही अपने नाम पर जीएसटी पंजीकरण था, जहां उसे 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान करना था, जिसका कभी भुगतान नहीं किया गया और बकाया राशि का भुगतान करने के बजाय, आरोपी ने धोखाधड़ी करने के लिए अपनी पत्नी के नाम पर एक और GST पंजीकरण ले लिया. पर्याप्त सबूत इकट्ठा करने के बाद, चूंकि इनपुट टैक्स क्रेडिट की राशि 5 करोड़ से अधिक है, इसलिए आरोपी को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69 के प्रावधानों के तहत अधिनियम की धारा 132 के तहत दंडनीय अपराध करने के लिए गिरफ्तार किया गया. व्यक्ति को दुर्ग जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और गिरफ्तार व्यक्ति को 28 मार्च की शाम को दुर्ग की सेंट्रल जेल ले जाया गया.

RPF इंस्पेक्टर पर बड़ी कार्रवाई, 1 साल के लिए इंस्पेक्टर से डिमोट कर बनाएं गए सब इंस्पेक्टर

 रायपुर  रायपुर रेल मंडल के एक इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किए जाने की खबर है. आरपीएफ के उच्च पदस्थ सूत्र बताते है कि 28 या 29 मार्च को संभवत उनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई का आदेश निकला है, जिसमें उन्हें 1 साल के लिए इंस्पेक्टर से डिमोट कर सब इंस्पेक्टर बना दिया गया है. इस कार्रवाई के पीछे दो अलग-अलग बाते सामने आ रही है. एक जिसमें रेलवे लाईन चोरी के बाद ठीक से कार्रवाई न किए जाने की तो दूसरी ट्रांसफार्मर चोरी के बाद एक व्यापारी को बचाने के एवज में लेन-देन के आरोप की. हालांकि ये कार्रवाई किस वजह से हुई है ये स्पष्ट नहीं हो सका है. ये पूरा मामला दल्लीराजहरा आरपीएफ पोस्ट का है. अब सवाल ये है कि यहां बतौर इंचार्ज नए इंस्पेक्टर की पोस्टिंग होगी या उन्हें ही प्रभार दिया जाएगा, इसको लेकर कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. बता दें कि भाटापारा थाना क्षेत्र के तिल्दा आरपीएफ पोस्ट के अंतर्गत भी पिछले दिनों रेलवे ट्रैक चोरी हुई थी, इसे लेकर भी जांच जारी है, हालांकि वहां के इंचार्ज का टेनयोर ट्रांसफर कर रायपुर आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ कर दिया गया है.

बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 14 पर था 68 लाख का इनाम

बीजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से महज कुछ घंटे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इनमें से 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने कहा कि वे खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों के कारण सरेंडर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाल दिए। नक्सलियों ने कहा कि वे खोखली और अमानवीय माओवादी विचारधारा, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों के शोषण और आंदोलन के भीतर पनप रहे मतभेदों के कारण आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि नक्सली सुरक्षा बलों द्वारा शिविर लगाने और ‘निया नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं। ‘निया नेल्लनार’ योजना के तहत सुरक्षा बल और प्रशासन दूरदराज के इलाकों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। यादव ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 नक्सलियों में से छह पर 8-8 लाख रुपए और तीन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम है। इसके अलावा पांच नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी ने कहा कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। यह आत्मसमर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है। वह 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इससे पहले सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया। यह 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है। इन ताजा सफलताओं के साथ इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 118 बस्तर संभाग में मारे गए। पुलिस के अनुसार, 2024 में सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

CG CM साय से केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री खट्टर ने की मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खट्टर का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे।

वनांचल एवं सुदूर क्षेत्रों में न्याय व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिषा में अंबागढ़ चैकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रारंभ होना महत्वपूर्ण कदम : रमेष सिन्हा

  रायपुर छत्तीसगढ़ के एक सुदूर पहाड़ी वनांचल क्षेत्र, अंबागढ़ क्षेत्र अंबागढ़ चैकी में दिनांक: 29 मार्च, 2025 को माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेष सिन्हा, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला एवं अपर न्यायाधीष (फास्ट ट्रैक कोर्ट) का वर्चुअल शुभारंभ किया, इस अवसर पर पोर्टफोलियो न्यायाधीष राजनांदगांव माननीय श्री न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।         माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेष सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अंबागढ़ चैकी प्राकृतिक सौंदर्य एवं संसाधन से परिपूर्ण वनांचल क्षेत्र है, किन्तु अंबागढ़ चैकी के क्षेत्र के निवासियों को न्याय प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव तक 100 से 150 किलोमीटर तक लंबा सफर तय करना पड़ता था, अंबागढ़ चैकी में जिला एवं अपर न्यायाधीष न्यायालय का शुभारंभ होने के पष्चात् सुदूर वनांचल के पक्षकारों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों व अधिवक्ताओं के लिए न्याय सुलभ प्राप्त हो सकेगा। माननीय मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेष सिन्हा ने विचार व्यक्त किया कि अंबागढ़ चैकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना समय की जरूरत थी, न्यायालय के प्रारंभ होने से सुदूर वन क्षेत्रों के उन निवासियों को अत्यंत सुविधा होगी जो 100 से 150 किलोमीटर दूर से अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए जिला राजनांदगांव जाते थे और समय अधिक हो जाने से उनकी वापसी बेहद मुष्किल हो जाती थी।         माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के द्वारा इस अवसर पर न्यायालय में पदस्थ किये गये न्यायाधीष एवं न्यायालय के कर्मचारी गणों को बधाई देते हुए व्यक्त किया कि वे अपने न्यायिक कार्य एवं व्यवहार से क्षेत्र के निवासी, पक्षकार एवं अधिवक्ता गण की अपेक्षाओं की पूर्ति करने हेतु शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त कराने के लिए सहायक होंगे।         ष्यह विषेष रूप से उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेष सिन्हा के द्वारा विगत 02 वर्ष पूर्व दिनांक: 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के द्वारा अपनी पदस्थापना के तत्काल बाद से छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में अधोसंरचना के विकास पर जोर दिया गया। इस दौरान माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला एवं तहसील न्यायालयों का दौरा करके न्यायिक अधोसंरचना के विकास एवं मूलभूत आवष्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप 02 वर्ष की अल्प अवधि में वर्ष 2023-24 में कुल 1,57,61,209 रूपये की लागत से 94 निर्माण कार्य तथा वर्ष 2024-25 में कुल 1,45,62,62,975 की लागत से 162 निर्माण कार्य संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायालय भवनों में अभिवृद्धि एवं सुधार कार्य हुए। वर्तमान में विभिन्न जिला न्यायालयों में 61,  परिवार न्यायालय में 02 एवं कामर्षियल कोर्ट में 03, कुल 66 नवीन कक्ष निर्माणाधीन हैं, न्यायिक अधोसंरचना एवं संसाधन में उपरोक्त अभिवृद्धि एवं सुधार कार्य के फलस्वरूप प्रकरणों के निराकरणों में तीव्रता आयी है एवं 01.04.2023 से 28.02.2025 तक जिला न्यायालय स्थापना के द्वारा 7,13,791 प्रकरण निराकृत हुए हैं जिससे त्वरित न्याय की अवधारणा साकार हुई है।         माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के कुषल नेतृत्व, कल्याणकारी दृष्टिकोण एवं दूरदर्षिता के परिणाम स्वरूप राजनांदगांव जिला के दूरस्थ वनांचल अंबागढ़ चैकी में अधोसंरचना विकास के साथ अपर जिला न्यायाधीष न्यायालय का प्रारंभ होना एक मील का पत्थर है, जिससे छत्तीसगढ़ न्याय पालिका में अधोसंरचना के विकास की गति को शीघ्रता प्राप्त हुआ है।         इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एवं अन्य अधिकारी गण, राज्य न्यायिक अकादमी के अधिकारी गण, राजनांदगांव जिले के न्यायाधीष गण, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, अधिवक्ता संघ, राजनांदगांव एवं अधिवक्ता संघ, अंबागढ़ चैकी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में घूमता दिखा बाघ, राहगिरों ने बनाया

सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया. यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया. इसी दौरान ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. वन विभाग बाघ की मूमेंट पर कड़ी निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तिमय हुआ छत्तीसगढ़, प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी

रायपुर आज चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिर जगमग हो उठे हैं. सुबह से ही राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर, कंकाली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर सहित सहित प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन पहुंच रहे हैं और आशिर्वाद ले रहे हैं. आज माता का विशेष श्रंगार किया गया है. साथ ही मंदिर प्रांगण को भी फूलों से सुंदर सजाया गया है. सभी देवी मंदिरों में आज मां की विशेष पूजा की जाएगी. वहीं सभी मंदिरों में चैत्र माह में माता के भक्त घरों में भी जंवारा, ज्योति कलश की स्थापना की तैयारियों में लगे हुए हैं. डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में भी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए, जहां वे मां के दर्शन के लिए आतुर थे. देशभर में शक्ति उपासना के साथ नवरात्रि की धूम मच चुकी है, और डोंगरगढ़ सहित अन्य प्रमुख शक्ति पीठों पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अगले आठ दिनों तक मंदिरों में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहेगा. प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो. रतनपुर स्थित मां महामाया के मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जो चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे हैं. बता दें, इस बार माता पंचग्राही मुहूर्त में हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. धर्मशात्रिरयों के अनुसार यह पंचग्राही मुहूर्त श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है. आठ दिनों की नवरात्रि में द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन आ रही है.  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैतीचांद की दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर सिंधी समाज को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान झूलेलाल जी समरसता, सहिष्णुता और जल संरक्षण के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएँ आज भी मानवता को जोड़ने का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) सिंधी समाज का प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है, जो न केवल झूलेलाल जी की जयंती के रूप में, बल्कि नववर्ष के रूप में भी पूरे उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की और कहा कि ऐसे पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करते हैं।

छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की सौगातें देने आज आएंगे PM मोदी

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। इस यात्रा के दौरान वे, प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका यह कार्यक्रम बिलासपुर जिले के मोहभट्टा गांव में आयोजित होगा, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री का शेड्यूल – 2:30 बजे: वायुसेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। – 2:35 बजे: हेलिकॉप्टर से बिलासपुर के मोहभट्टा के लिए रवाना। – 3:30 – 4:30 बजे: विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण। – 4:45 बजे: रायपुर के लिए प्रस्थान। – 5:30 बजे: दिल्ली के लिए रवाना। बिजली परियोजनाओं की आधारशिला – एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना (800MW) – 9,790 करोड़ रुपये की लागत से। – सीएसपीजीसीएल सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660MW) – 15,800 करोड़ रुपये की लागत से। – पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) – 560 करोड़ रुपये की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन। तेल और गैस क्षेत्र में बड़े कदम – सिटी गैस वितरण (CGD) परियोजना – 1,285 करोड़ रुपये की लागत से 200 किमी हाई-प्रेशर पाइपलाइन और 800 किमी एमडीपीई पाइपलाइन। – विशाखापट्टनम-रायपुर पाइप लाइन (VRPL) परियोजना – 2,210 करोड़ रुपये की लागत से 540 किमी लंबी पाइपलाइन। रेलवे क्षेत्र में नई सौगातें – 108 किमी लंबी सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला। – 2,690 करोड़ रुपये की लागत से 111 किमी लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण। – अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत। – छत्तीसगढ़ रेलवे नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण का उद्घाटन। सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार – एनएच-930 (37 किमी) झलमला-शेरपार खंड का उन्नयन। – एनएच-43 (75 किमी) अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड का 2-लेन में उन्नयन। – एनएच-130डी (47.5 किमी) कोंडागांव-नारायणपुर खंड का उन्नयन। शिक्षा और आवास क्षेत्र में सुधार – राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों का उद्घाटन। – रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) की स्थापना। – प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश। छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई दिशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देगा। 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की इन परियोजनाओं से राज्य की बिजली, रेल, सड़क, गैस और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चैत्र माह के प्रथम दिन से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होता है, जो नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी दिन से शक्ति उपासना के पर्व – नवरात्रि का आरंभ भी होता है, जो पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा, महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में नए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व आशा, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव है, जिसे विशेष रूप से महाराष्ट्रीयन नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की देवी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां शीतला, मां दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, बिलईमाता, चंद्रहासिनी देवी जैसे देवी स्वरूपों में हमारी आस्था रची-बसी है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति के रंग में रंग जाती है। देवी आराधना से सामाजिक समरसता, ऊर्जा और आंतरिक चेतना का संचार होता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मां भगवती से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सभी परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

PM मोदी आज 30 मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी, मिलेगी ये सुविधाएं

बिलासपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  30 मार्च को बिलासपुर का दौरा करने वाले हैं। वे यहां एक घंटे के लिए रहेंगे। इस दौरान वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां कर ली हैं। सभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। लोगों को सभास्थल पर पहुंचने के लिए घर से दो से तीन घंटे पहले निकलने की हिदायत दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रदेश भर से करीब 3 हजार जवान बिलासपुर पहुंचे हैं। बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। सभास्थल और आसपास के इलाकों की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सीएम से लेकर कलेक्टर तक सब अलर्ट मोड पर गुरुवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने एक मीटिंग की। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि लोगों के बैठने और वाहन पार्किंग के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इससे गर्मी में लोगों को सभास्थल तक आने के लिए ज्यादा दूर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के अफसर भी बिलासपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में देर शाम जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। सभास्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन इस बात का ध्यान रख रहा है कि लोगों को गर्मी में किसी तरह की परेशानी न हो। नेत्रालय का शिलान्यास और सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की सुविधा का उद्घाटन करेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम के इस दौरे पर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी होगा. पीएम मोदी 30 मार्च को हिंदू नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग स्थित ‘स्मृति मंदिर’ में आरएसएस के संस्थापकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर के स्मारक स्मृति मंदिर में स्थित हैं. इसके साथ ही वह दीक्षाभूमि में डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे, जहां वो 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था. पीएम मोदी का महाराष्ट में कार्यक्रम पीएम मोदी 30 मार्च को सुबह करीब 9 बजे नागपुर में स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे और उसके बाद दीक्षाभूमि जाएंगे. इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे. यह माधव नेत्रालय नेत्र संस्थान और अनुसंधान केंद्र का एक नया विस्तार भवन है. इसकी स्थापना गुरुजी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की स्मृति में की गई थी. इस योजना के तहत 250 बिस्तरों वाला अस्पताल, 14 ओपीडी और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर स्थापित किए जाएंगे. वहीं, पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 12:30 बजे नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का दौरा करेंगे. जहां वह यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा काउद्घाटन करेंगे. यह 1250 मीटर लंबी और 25 मीटर चौड़ी हवाई पट्टी है. यह लोइटरिंग म्यूनिशन और अन्य युद्ध सामग्री का परीक्षण करने के लिए लाइव म्यूनिशन और वारहेड परीक्षण सुविधा है. छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक कई कार्यक्रम पीएम मोदी महाराष्ट्र के बाद सीधे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए रवाना होंगे. जहां वह दोपहर करीब 3:30 बजे कई विकास परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे ,साथ ही 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वे बिलासपुर जिले में स्थित एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण-III (1x800MW) की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 9,790 करोड़ रुपए से अधिक है. पीएम छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660MW) की शुरूआत करेंगे. इसकी लागत 15,800 करोड़ रुपय से अधिक है. इसके अलावा वह पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (WRES) के तहत 560 करोड़ से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन विद्युत पारेषण परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी वहां ओयजित एक रेली को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान धानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PAMY-G) के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा. पीएम मोदी इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे. इसके अलवा प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल समर्पित करेंगे. छत्तीसगढ़ को पीएम मोदी देंगे ये सौगात     कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की सिटी गैस वितरण (CGD) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.     हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की 540 किलोमीटर लंबी विशाख-रायपुर पाइपलाइन (VRPL) परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 2210 करोड़ रुपये से अधिक होगी.     विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई रेल और सड़क परियोजनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.     पीएम 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. 2,690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.     एनएच-930 (37 किमी) के झलमला से शेरपार खंड और एनएच-43 (75 किमी) के अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड को पक्के कंधे के साथ 2 लेन में उन्नत करने के लिए राष्ट्र को समर्पित करेंगे.     एनएच-130डी (47.5 किमी) के कोंडागांव-नारायणपुर खंड को पक्के कंधे के साथ 2 लेन में उन्नत करने की आधारशिला भी रखेंगे.  

अब स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक बच्चों की क्लास लगेगी, आदेश से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी

  बेमेतरा छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसे देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया। बेमेतरा जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी किया है। जिसके तहत अब स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक बच्चों की क्लास लगेगी। इस आदेश से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। निजी और सरकारी स्कूलों में लागू होंगे नियम बेमेतरा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के लिए शाला के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाएं 1 अप्रैल से प्रात: 7 से लेकर 11 बजे तक लगेगी। एक ही पाली में लगने वाली समस्त शासकीय प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार प्रात: 7:00 बजे से 11:00 तक लगा करेंगी। परीक्षा होगी दो पालियों ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में कक्षाएं संचालित होती है, वहां पर प्रथम पाली की कक्षाएं सुबह 7 से 11 तक तथा द्वितीय पाली की कक्षाएं 11 बजे से 3 तक लगा करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने कहा है कि यह आदेश 1 से 30 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय इस समय सारणी का कड़ाई से पालन करेंगे। गर्मी दिखा रहा तेवर प्रदेश में सूर्य की तपिश तेज हो गई है। 28 मार्च को प्रदेश में राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म हो रहा है। इस सीजन में अब तक यह तीसरी दफा है, जब राजनांदगांव सबसे अधिक तापमान रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भीषण गर्मी के चलते नदियों का जल स्तर गिर गया है। गर्मी के चलते असर स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी की माने तो इन दिनों बाहरी स्पाइसी और दूषित खाना से लोग वायरल हिपेटाइटिस का शिकार हो रहे हैं। इसलिए भोजन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें,1 अप्रैल से लेकर 25 मई तक कई गाड़िया केंसिल

  बिलासपुर बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के सबलपुर रेल मण्डल के टिटलागढ़-लखोली एवं टिटलागढ़-सबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1 अप्रैल से मई तक ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली की कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस तारीख को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें 1, 4, 8, 11 एवं 15 अप्रैल को 58213 /58214 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेजर नहीं चलेगी। 3, 6, 11, 18, 20 एवं 25 मई को 58528 विशाखापटनम-रायपुर पैसें. नहीं चलेगी। 4, 7, 12, 19, 21 एवं 26 मई को रायपुर से 58527 रायपुर-विशाखापटनम पैसेजर नहीं चलेगी। 3, 6, 11, 18, 20 एवं 25 मई को रायपुर से 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेजर नहीं चलेगी। 4, 7, 12, 19, 21 एवं 26 मई को जूनागढ़ रोड से चलने वाली 58208 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेजर नहीं चलेगी। इन ट्रेनों को किया गया रद्द ट्रेन संख्या 18205 (दुर्ग-नौतनवा)- 24 अप्रैल और 1 मई को रद्द. ट्रेन संख्या 18206 (नौतनवा-दुर्ग)- 26 अप्रैल और 3 मई को रद्द. ट्रेन संख्या 18201 (दुर्ग-नौतनवा)- 25 अप्रैल और 3 मई को रद्द. ट्रेन संख्या 18202 (नौतनवा-दुर्ग)- 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द. बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन का कार्य बिलासपुर-झारसुगड़ा सेक्शन में चौथी रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही, 44 दिनों तक 4 ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और 3 ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा. कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द? बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68736)-10 से 23 अप्रैल तक. रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68735)-10 से 23 अप्रैल तक. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113)- 10 से 23 अप्रैल तक. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18114)- 11 से 24 अप्रैल तक. दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008)- 11, 15, 18, 22, 25 अप्रैल. सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (17007)- 8, 12, 15, 19, 22 अप्रैल. पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129)- 11, 24 अप्रैल. हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस (12860)- 11, 24 अप्रैल. हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस (12222)- 10, 12, 17, 19 अप्रैल. वैकल्पिक व्यवस्था नहीं रहने से बढ़ेगी परेशानी ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग बदलने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. खासकर, छत्तीसगढ़ से यूपी, बिहार, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्री अधिक प्रभावित होंगे. रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए किसी वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा नहीं की गई है. यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे पूछताछ सेवा से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेनी चाहिए ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet