LATEST NEWS

जेब से मिलीं नोटों की तीन गड्डियों ने उलझाया, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में लापता काजल किन्नर का मिला शव

बलौदा बाजार. बलौदाबाजार-भाटापारा के ढाबाडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश रायपुर से लापता किन्नर की निकली। मंगलवार को लाश की शिनाख्त हो गई है। मृत किन्नर का नाम काजल है और रायपुर के तेलीबांधा थाने में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज है। काजल पिछले चार दिनों से लापता थी। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह ढाबाडीह गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान में भरे पानी में लाश मिली थी। लाश की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला गया। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि, काजल के कुर्ते से नोटों की तीन गड्डियां बरामद की गई हैं। जिनमें हर गड्डी में 500-500 रुपये के नोट थे। पुलिस के अनुसार रकम डेढ़ लाख रुपये है। यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि काजल की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। पुलिस ने काजल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। बाहर से लाकर फेंका गया, या फिर यहीं हुई हत्या? आश्चर्यजनक ढंग से काजल की लाश के पास मिली नोटों की गड्डियों ने मामले को उलझा दिया है। काजल का शव खदान के पानी में मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि, उसे जानबूझकर इस स्थान पर डाला गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ये नोट किसके थे और क्या काजल के साथ किसी प्रकार का अपराध हुआ है।

सीएम साय ने दावा किया कि महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की होगी जीत

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सीएम साय भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने दावा किया कि महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की जीत होगी। दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ दिवस के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा, जहां देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम माननीय गवर्नर साहब के आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं, और राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत मंडपम में हर राज्य का एक दिन निर्धारित किया गया है और इस दिन छत्तीसगढ़ का राज्य दिवस मनाया जाएगा। महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम साय ने कहा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को सफलता मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। हमारी पार्टी और एनडीए के साथियों को चुनाव में जीत मिलने का पूरा विश्वास है। कांग्रेस द्वारा ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर आरोप लगाने पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कोई नया बयान नहीं है। कांग्रेस पार्टी जब भी चुनाव हारती है, वह हमेशा ईवीएम को दोष देती है। हारने के बाद ये लोग ईवीएम पर आरोप लगाते हैं और जब चुनाव जीतते हैं तो सब कुछ सही हो जाता है। यह उनका पुराना रवैया है।

उड्डयन मंत्री नायडू से नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन सीएम साय ने की मुलाक़ात

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाक़ात की। बैठक में राज्य की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास को लेकर चर्चा की गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत एवं नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर ऋतु सेन भी साथ थीं।

मुकरने पर आरोपी को पुलिस ने MP से दबोचा, छत्तीसगढ़-गौरेला में शादी का झांसा देकर किया गर्भवती

गौरेला. गौरेला पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दो सालों तक शारीरिक शोषण करने और युवती के गर्भवती होने पर शादी से मुकरने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश के बुढार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले पीड़िता से मोबाइल से जान पहचान बनाई। फिर 2024 में शादी करने की बात कहते हुए गौरेला के अलग-अलग होटलों में लेजाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। दरअसल, मामला गौरेला थानाक्षेत्र के है, जहां पर रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने गौरेला थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने मध्यप्रदेश के बुढार में रहने वाले शिवम रजक से उसकी जान पहचान 2022 में एक शादी समारोह में हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर भी दिया। लगभग 6 माह तक दोनों में बातचीत हुई और उसके बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ शादी करने की बात कही और फिर युवक की ओर से 2024 जुलाई माह में युवती के साथ-साथ शादी करने की बात कहते हुए गौरेला क्षेत्र में स्थित होटलों में बुला-बुलाकर उंसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। 2024 जुलाई माह बीत जाने के बाद जब युवती-युवक को शादी की बात कहती तो वो टाल मटोल करने लगा। इस बीच युवती आरोपी से गर्भवती भी हो गई। उसके बाद भी युवक युवती को कोई संतोषजनक जनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार पीड़िता को जब लगने लगा कि उसके साथ शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया है तो वो गौरेला पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने भी तत्काल पीड़िता की शिकायत पर मध्यप्रदेश बुढार के रहने वाले शिवम रजक के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को बुढार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

आईआईटी में महिलाओं का उड़ाया था मजाक, छत्तीसगढ़-भिलाई में कॉमेडियन यश राठी पर दर्ज हुई FIR

रायपुर. आईआईटी भिलाई में हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आए स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी द्वारा कही गई अश्लील बातों के खिलाफ हुई शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने यश राठी के खिलाफ धारा 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस के मुताबिक सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आईआईटी के सामने प्रदर्शन करते हुए यश राठी पर केस दर्ज करने के लिए ज्ञापन सौंपा था. राठी ने मंच से महिलाओं का मजाक उड़ाया और ब्रेस्ट कैंसर पीड़ितों पर चुटकुले कहे थे. आईआईटी भिलाई में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें स्टैंड अप कॉमेडियन यश राठी ने हंसाने के लिए अश्लील बातें कही थीं. इस दौरान कालेज के प्रोफेसर, पारिवारिक सदस्य व अन्य लोग अपने आपको असहज महसूस कर रहे थे. यश राठी ने कार्यक्रम की शुरुआत तो इंग्लिश स्पीच से की, लेकिन जैसे ही उन्होंने हिंदी में बोलना शुरू किया, अश्लील और गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया कि वो वहां बैठे गर्ल्स स्टूडेंट्स के परिजन और प्रोफेसर ने अपना कान बंद कर लिया. अश्लील बातें इतनी ज्यादा थी की कुछ लोग कार्यक्रम से उठकर चले गए. हालांकि, स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी पूरा समय नहीं बोल पाए और आयोजकों ने उन्हें बीच में ही रोक कर कार्यक्रम बंद करा दिया. इस आयोजन के बाद से IIT BHILAI के प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं. इस अश्लील स्पीच की वजह से उसकी गरिमा और संस्कार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके लिए जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

चार आरोपी पुलिस हिरासत में, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में जादू-टोना के शक में वृद्धा की हत्या

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में एक परिवार के चार सदस्यों ने 65 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ओडगी थाना क्षेत्र के सावरवा गांव में 14 नवंबर को हुई हत्या के आरोप में एक दंपति और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान प्राण साईं (59), उनकी पत्नी मुन्नी बाई (57), उनके बेटों मुकेश (18) और मुकुम (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्राण साईं के एक अन्य बेटे ने तीन-चार साल पहले आत्महत्या कर ली थी और परिवार का मानना है कि यह मौत पीड़िता नानकी बाई द्वारा किए गए काले जादू का नतीजा है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मुकेश ने बुजुर्ग महिला को घर बुलाया और उसे शराब पिलाई, जिसके बाद मुन्नी बाई ने पीड़िता पर जादू-टोना करके उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। मुकेश ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसके भाई ने उसका गला घोंट दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद परिवार शव को पास के जंगल में ले गया और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे पेड़ से लटका दिया। ग्रामीणों ने 16 नवंबर को शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में सीएम साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

दंतेवाड़ा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

भरतमंडपम में राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय दिल्ली रवाना

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के भरतमंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को अच्छी सफलता मिल रही है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवंबर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। यहां प्रत्येक दिन हर एक राज्य का दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वन विभाग हाई अलर्ट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम के एमपी बॉर्डर पर पहुंचे चार हाथी

कबीरधाम. कबीरधाम जिले के एमपी-सीजी बॉर्डर पर एक बार फिर से हाथी पहुंच गए है। आज बुधवार सुबह तक इनकी लोकेशन एमपी के गोपालपुर के आसपास मिली है। ये कभी एमपी के क्षेत्र में जाते है तो कभी सीजी में आ जाते हैं। ये लगातार अपना लोकेशन बदल रहे हैं। फिलहाल जंगल में चार हाथी मौजूद हैं। बॉर्डर में हाथी की उपस्थिति के बाद वन विभाग हाई अलर्ट पर है। बीते तीन दिन सोमवार से आज बुधवार को जंगल में वन विभाग की टीम रतजगा कर रही है। मंगलवार को हाथियों का लोकेशन कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तेलियापानी लेदरा के आसपास थी। यह गांव एमपी-सीजी से लगा हुआ है। यहां वन विभाग की टीम पहुंची हुई थी। यह बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। हाथियों के धमक से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं, ताकि हाथियों का दल हमला करें तो कोई जनहानि ना हो। बताया जा रहा है कि ये हाथी पिछले एक महीने से कबीरधाम जिला से लगे एमपी के करंजिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चमकी के जंगल में डेरा जमाए हुए थे। सोमवार को मध्यप्रदेश वन विभाग की तरफ से हाथियों को खदेड़ा गया तो हाथियों का दल छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर पहुंच गया है। इस दौरान हाथियों का दल जिस रास्ते से पहुंचा, उस रास्ते में पड़ने वाले खेत में लगी कोदो, कुटकी, ज्वार की फसल को रौंद दिया है। भोजन की तलाश में हाथी जिले के अंदर आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चुना गया है। कांकेर जिले को यह राष्ट्रीय अवार्ड 21 नवंबर विश्व मात्स्यिकीय दिवस के अवसर पर मिलेगा। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम यह सम्मान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं जॉर्ज कुरियन भी उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर को देश का बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड के लिए चयन होने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कांकेर सहित राज्य के सभी मत्स्य कृषकों एवं मछलीपालन विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ लैंड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान पर है। मछली बीज उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर हैं। यह उपलब्धि हमारे राज्य के मत्स्य कृषकों की मेहनत का परिणाम है। छत्तीसगढ़ मछली बीज उत्पादन के मामले में न सिर्फ पूरी तरह से आत्मनिर्भर है, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी मछली बीज निर्यात कर रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कुल 1,29,039 जल स्त्रोत उपलब्ध है, जिसका जल क्षेत्र 2.032 लाख हेक्टेयर है, जिनमें 96 प्रतिशत में किसी न किसी रूप में मत्स्य पालन हो रहा है। 3571 कि.मी का नदीय जलक्षेत्र भी उपलब्ध है। सघन मत्स्य पालन हेतु अतिरिक्त जलक्षेत्र निर्मित किया जा रहा है. अब तक कुल 6783 हेक्टर जलक्षेत्र निर्मित हो चुका है। एक समय था जब छत्तीसगढ़ मत्स्य बीज के लिए पश्चिम बंगाल राज्य पर निर्भर था। कुल 82 नवीन हैचरी निर्मित कर 115 हैचरियों के माध्यम से 546 करोड़ मत्स्य बीज का प्रति वर्ष उत्पादन होने से राज्य न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ अपितु अन्य राज्यों को भी मत्स्य बीज निर्यात कर रहा है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में प्रति वर्ष 7.30 लाख टन मत्स्य उत्पादन हो रहा है। राज्य अन्तर्देशीय मत्स्य उत्पादन में देश में 8 वें स्थान पर है। राज्य में अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन हेतु जलाशयों एवं बंद खदानों में अब तक 9551 केज, 415 बायोफ्लॉक, 06 आर.ए.एस. एवं 253 बॉयोफलॉक पॉण्ड स्थापित किए गए हैं। रायपुर, दुर्ग बिलासपुर एवं जांजगीर में थोक मत्स्य बाजार की स्थापना की गई। प्रदेश के मत्स्य पालकों का एन.एफ.डी.पी. योजना अंतर्गत पंजीयन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। पात्रतानुसार मत्स्य कृषकों को एक प्रतिशत से लेकर तीन प्रतिशत ब्याज पर अल्प अवधि ऋण भी दिया जा रहा है।

मंत्री केदार बोले- हमारी सरकार बेहतर शिक्षा के लिए उपलब्ध कराएगी हर संभव सुविधा, 12वीं की टॉपर छात्रा को मिलेगी स्कूटी

 बस्तर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप बस्तर ब्लॉक की कई स्कूलों में पहुंचे थे. उन्होंने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत फरसागुड़ा, मुण्डागांव,मांदलापाल,आमाबाल,घोटिया,सिवनी में साइकिल बांटी. मंत्री ने कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. मिल रहा है लाभ मंगलवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे मंत्री केदार कश्यप कई स्कूलों में पहुंचे और पढ़ाई की गुणवत्ता जांची. मंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए विष्णुदेव साय सरकार यहां के सभी आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के लिए तैयार है. सरकार ने बस्तर ने उच्च शिक्षा के बढ़ोतरी के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर, एग्रीकल्चर कॉलेज सहित बड़े संस्थाओं के स्थापना से लाभ मिल रहा है. पट्टे भी बांटे मंत्री केदार कश्यप ने घोटिया स्कूल में कहा कि इस संकुल में 12 वीं कक्षा में टॉपर बालिका को स्कूटी दी जाएगी. इस दौरान स्कूली छात्रों सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया. बस्तर ब्लॉक मे क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के निर्माण का भूमिपूजन और वनाधिकार पट्टे का वितरण भी किया.   टॉपर बालिका को मिलेगी स्कूटी घोटिया स्कूल में मंत्री ने घोषणा की कि इस संकुल के अंतर्गत 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली बालिका को स्कूटी दी जाएगी। यह पहल बालिकाओं को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां की आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों के साथ संवाद और पुरस्कार वितरण मंत्री कश्यप ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे और सही जवाब देने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि सरकार बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडिकल कॉलेज, बस्तर विश्वविद्यालय, हार्टिकल्चर और एग्रीकल्चर कॉलेज जैसी संस्थाओं की स्थापना कर रही है, जिससे स्थानीय बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल रहा है। वनाधिकार पट्टे और आवास योजना का लाभ क्षेत्रीय प्रवास के दौरान मंत्री ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और वनाधिकार पट्टों का वितरण भी किया। यह योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं। मंत्री केदार कश्यप की यह पहल शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनकी घोषणाएं और योजनाएं न केवल बच्चों बल्कि पूरे समुदाय के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना हुए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय वहां संध्या  5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवम्बर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नवंबर के बाद करीब साढ़े छह सौ नियमित ट्रेनों में जुड़ेंगे ऐसे 1000 से ज्यादा कोच

रायपुर रेल यात्रा के प्रति आमजनों की लगातार बढ़ती रुचि और आकर्षण के मद्देनजर रेलवे भी तदनुरूप सुविधाओं के विस्तार को गति दे रहा है। इस क्रम में रेलवे ने बीते तीन माह में ही विभिन्न ट्रेनों में सामान्य श्रेणी (जीएस) के करीब छह सौ नये अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। ये सभी कोच नियमित ट्रेनों में जोड़े गए हैं। इतना ही नहीं, चालू नवंबर माह में जीएस श्रेणी के ऐसे एक हजार से ज्यादा कोच करीब साढ़े छह सौ नियमित ट्रेनों में जोड़ दिए जााएंगे। एक अनुमान के मुताबिक रेलवे के बेड़े में इन नये जीएस कोचों के जुड?े से रोजाना करीब एक लाख यात्री लाभान्वित होंगे। इनके अलावा आगामी दो वर्षों में बड़ी संख्या में जीएस श्रेणी के कोचों को रेलवे के बेड़े में शामिल करने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने सामान्य श्रेणी के रेल यात्रियों की नई सुविधाओं के बारे में यहां विस्तार से जानकारी दी है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना व प्रचार) दिलीप कुमार ने बताया कि सामान्य श्रेणी के यात्री रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इस श्रेणी के यात्रियों को अधिकतम सुविधा मुहैया कराने की दिशा में रेलवे विभिन्न दिशाओं में कार्य कर रहा है। इसके तहत बीते जुलाई से अक्टूबर के तीन माह के दौरान जीएस श्रेणी के कुल 583 नये कोचों का निर्माण किया गया। साथ ही इन नवनिर्मित कोचोंं को 229 नियमित ट्रेनों में जोड़ा गया है। इससे रोजाना हजारों अतिरिक्त यात्रियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस नवंबर माह तक जीएस श्रेणी के कुल एक हजार से ज्यादा नये कोच तैयार होकर रेलवे के बेड़े में जुड़ जाएंगे। इन्हें 647 नियमित ट्रेनों में जोड़ा जाएगा। इन डिब्बों के शामिल होने से रोजाना करीब एक लाख अतिरिक्त सवारी रेल यात्रा के सफर का लाभ उठा पाएंगे। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि सामान्य श्रेणी के यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर नये जीएस कोचों का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में रेलवे के बेड़े में ऐसे गैर-वातानुकूलित सामान्य श्रेणी के 10 हजार से ज्यादा जीएस कोचों को शामिल कर लिया जाएगा। इनमें छह हजार से ज्यादा जीएस कोच होंगे, जबकि बाकी डिब्बे स्लीपर श्रेणी के होंगे। इतनी बड़ी संख्या में नॉन एसी कोचों के शामिल होने से सामान्य श्रेणी के करीब आठ लाख अतिरिक्त यात्री रोजाना रेल यात्रा का सफर कर पाएंगे। जीएस श्रेणी के ये नवनिर्मित तमाम कोच एलएचबी के होंगे । ये सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ सुरक्षित और द्रुत बनाने में भी मदद करेगी। पारंपरिक आईसीएफ रेल डिब्बों के मुकाबले ये नये एलएचबी कोच अपेक्षाकृत हल्के और मजबूत हैं। हादसे की स्थिति में इन कोचों में नुकसान भी कम से कम होगा।

महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखा कर सत्रावधि 18 दिसंबर के पश्चात किए जाने का अनुरोध

रायपुर  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ की छटवीं विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 दिसंबर से 20  दिसंबर 2024 तक आहुत किया गया है, सत्रावधि के मध्य में 18 दिसंबर 2024 को बाबा गुरूघासीदास की जयंती है, यद्यपि इस तिथि को अवकाश है, किंतु गुरु घासीदास की जयंती के व्यापक कार्यक्रमों की दृष्टि से प्रदेश के अधिकतर विधानसभा सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होने में असुविधा होगी जिसके कारण सत्रावधि की तिथी में संशोधन कर 18 दिसंबर के पश्चात किए जाने का अनुरोध है। डॉ. महंत ने राज्यपाल महोदय से विधानसभा सत्रावधि की तिथी में संसोधन करने पर विचार करने की बात कही है।

20 ट्रेनें रहेगी निरस्त, बिलासपुर रेल मंडल के नौराजाबाद स्टेशन में तीसरी लाइन जोडऩे का कार्य होगा

बिलासपुर बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस एवं जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित 20 ट्रेनें 21 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य निरस्त की गई है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल के नौराजाबाद स्टेशन में तीसरे रेल लाइन जोडऩे का कार्य होगा। इस दौरान बिलासपुर-शहडोल-कटनी होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15231/32) परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। 23 से 29 नवंबर के मध्य ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा। विवाह कार्यक्रमों के लिए कई यात्रियों ने पहले से सीट आरक्षित कराया था। वैवाहिक तिथियों के दौरान ही ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे की ओर से अचानक ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों को झटका लगा है। पश्चिम मध्य रेल की ओर से यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा आरंभ करने का परामर्श जारी किया गया है। पश्चिम मध्य रेल की यह गाडिय़ां निरस्त…    23 नवंबर से दो दिसंबर – 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस। 21 से 30 नवंबर – 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 23 से 30 नवंबर – 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 24 नवंबर से एक दिसंबर – 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 22 से 30 नंवबर – 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 23 नवंबर से एक दिसंबर – 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 25, 27 एवं 29 नवंबर – 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 26, 28 एवं 30 नवंबर -11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस 23 से 30 नवंबर – 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस 24 नवंबर से एक दिसंबर – 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस इन ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित… 23 नवंबर से एक दिसंबर – 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 22 से 30 नवंबर – 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 25 एवं 28 नवंबर – 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 26 एवं 29 नवंबर – 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 26 एवं 29 नवंबर – 22867 दुर्ग-नजमुद्दीन एक्सप्रेस 27 एवं 30 नवंबर – 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 24 एवं 26 नवंबर – 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस 25 एवं 27 नवंबर – 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस 24 नवंबर – 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 25 नवंबर – 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet