LATEST NEWS

आईआईटी के वार्षिक उत्सव में अश्लीलता परोसने वाले कॉमेडियन यश राठी पर FIR दर्ज

भिलाई भिलाई में आईआईटी के वार्षिक उत्सव में बीते 9 नवंबर को हुए एक कार्यक्रम ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी पर अश्लीलता और आपत्तिजनक बातें करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीखी आलोचना शुरू हो गई। सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और एनएसयूआई ने इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया। इन संगठनों ने कॉमेडियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजयुमो की शिकायत पर जेवरा सिरसा पुलिस ने यश राठी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 (अश्लील गाने गाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और यह कार्यक्रम के आयोजन और उसमें प्रस्तुत की गई सामग्री पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

ट्रेन की गेट पर बैठकर यात्रा करना भी अपराध, लेकिन जिंदगी दांव पर लगाकर ट्रेन का सफर लोग

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्री जिंदगी दांव पर लगाकर सफर कर रहे हैं। सुरक्षा नियमों को लांघकर जिस परिस्थिति में यात्री ट्रेन में चढ़ते हैं, उसकी वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। सबसे विडंबना की बात है कि यह उल्लंघन आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के सामने हो रहा है। लेकिन, इनमें एक भी यात्रियों को मनाही नहीं करते। सभी की जिम्मेदारी रेलवे स्टाफ होने के नाते सभी की जिम्मेदारी बनती है कि यात्री को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए दायित्वों का निर्वहन करें। बिलासपुर स्टेशन में यह नजारा प्रतिदिन देखा जा सकता है। कभी भी पटरी पार नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इसलिए मना किया जाता है। क्योंकि कभी भी वह ट्रेन की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई करने का अधिकार भी आरपीएफ को दिया गया है। वह रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकते हैं। यह कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान होती है।     अभियान समाप्त होते ही ऐसे यात्रियों पर कार्रवाई तो दूर मनाही करने वाला कोई भी स्टेशन में नहीं होता।     इसी तरह ट्रेन की गेट पर बैठकर यात्रा करना भी अपराध की श्रेणी में आता है।     इसके बावजूद जोनल स्टेशन से छूटने वाली अधिकांश ट्रेनें खासकर लोकल भी यात्री गेट पर ही बैठकर यात्रा करते हैं।     अव्यवस्था के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार कहीं न कहीं इस अव्यवस्था के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार है।     जोनल स्टेशन में अधिकांश ट्रेनों को प्लेटफार्म दो-तीन या चार पांच में लिया जाता है।     प्लेटफार्म एक पर केवल मालगाड़ी ही चलती है। यात्री जब ठीक ट्रेन छूटने के समय पहुंचते है, तो वह पटरी पार करते हैं। इन्हें रोकने- टोकने वाला कोई नहीं होता। इसके अलावा ट्रेनों के रद होने के कारण चलने वाली ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि पैर रखने की जगह नहीं रहती। भीड़ से बचने के लिए यात्री गेट पर बैठकर यात्रा करते हैं। ट्रेन के एसी कोच से गांजा की तस्करी हो रही है। पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में जांच के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है। आरपीएफ गुप्तचर शाखा की टीम ने दो आरोपितों को 46.350 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। मामला शुक्रवार का है। नागपुर रेल मंडल की आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा प्री -इलेक्शन सीजर (महाराष्ट्र, झारखण्ड) के मद्देनजर जांच कर रही थी। 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में गुप्त निगरानी के दौश्रान ए-2 कोच के सीट नंबर पांच पर दो लोगों के दो ट्राली बैग, दो पिट्टू बैग एवं एक थैला रखा हुआ था। पूछताछ में आरोपित सुदीप पाइक और सुदीप लीमा निवासी ओडिशा पहले तो गुमराह करने का प्रयास करने लगे। लेकिन, जब सख्ती बरती गई और तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। गांजा पलासा से नंदुरा ले जाना स्वीकार किया। टीम ने इस मामले की सूचना मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर को दी। इसके बाद एनडीपीएस के तहत नायब तहसीलदार मोहाड़ी के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई की गई।

महिला थाने में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्ष पुलिस के सामने ही आपस में भिड़े

दुर्ग भिलाई के महिला थाने में सोमवार रात को लड़की और लड़का पक्ष ने जमकर बवाल काटा. दोनों पक्ष के लोग पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए. दरअसल यह पूरा विवाद बालिग लड़की और लड़का के बीच प्रेम विवाह को लेकर है. लड़की का नाम शैवी ताम्रकार है. वो बीएसपी के अधिकारी स्वतंत्र ताम्रकार की बेटी है. उसने बीते 6 नवंबर को रायपुर निवासी आशुतोष देश पाण्डेय से प्रेम विवाह किया था. बालिग शैवी भिलाई के एक स्कूल में पढ़ाती थी और आशुतोष उसी स्कूल में ड्राइवर का काम करता है. यह रिश्ता लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था इसलिए शैवी को भागकर शादी करनी पड़ी. जब शैवी स्कूल से आशुतोष के साथ भागी तो उसके बाद उसके माता-पिता ने नेवई थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस लड़की की तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान लड़की और लड़का नेवई थाने पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी आनंद शुक्ला को बताया कि वो भागे नहीं बल्कि उन्होंने रायपुर में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया है. लड़की और लड़का बालिग होने से थाना प्रभारी ने उनका बयान लिया और छोड़ दिया. इसके बाद एसडीएम दुर्ग के सामने भी दोनों के बयान दर्ज हुए. चूंकी मामले की शिकायत पिता ने थाने में की थी, इसलिए दोनों लड़का-लड़की को महिला थाने बयान के लिए बुलाया गया था. लड़की अपने पति और ससुर के साथ रायपुर के दो महिला अधिवक्ता के साथ बयान दर्ज कराने सोमवार शाम को पहुंचे थे. इसी दौरान वहां लड़की के माता-पिता और मामा व अन्य लोग आ गए. लड़की ने अपने माता-पिता और मामा पर मारपीट का लगाया आरोप महिला थाने में ही दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी. इससे भिलाई नगर थाना प्रभारी और पुलिस बल वहां पहुंच गया. लड़की शैवी का आरोप है कि वो अपने ससुर और पति के साथ बयान दर्ज करा ही रही थी कि अचानक उसके मामा, पापा और मां आए और गला पकड़कर उसे मारने लगे. उन लोगों ने उसके ससुर को भी मारा, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा. मामले की जांच की जा रही : थाना प्रभारी महिला अधिवक्ताओं ने भी आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस की शह पर उनके साथ भी हुज्जतबाजी की. उनकी कालर पकड़ी. इसके बाद देर रात उन लोगों ने भिलाई नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. टीआई प्रशांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. शैवी के पिता स्वतंत्र ताम्रकार का कहना है कि उनकी बेटी एक अच्छे घर से पढ़ी लिखी और होशियार है. ऐसे में वो एक ड्राइवर लड़के से क्यों शादी करेगी. उनका कहना है कि उनकी बेटी को लड़का, स्कूल की प्रिंसिपल और उसके घर वालों ने गुमराह किया है.

विधानसभा सत्र की बढाएं अवधि, सीजीपीएससी मामले की निष्पक्ष हो जांच: पीसीसी चीफ बैज

रायपुर विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. इस बार शीतकालीन सत्र की अवधि 4 दिन होने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, विधानसभा सत्र की तिथि घोषित हो गई है. 4 दिन का समय काफी कम है क्योंकि मुद्दे ज्यादा हैं. जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. हम सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं. विधानसभा सत्र की तिथि बढ़ना चाहिए. हम इसकी मांग करते हैं. वहीं सीजीपीएससी मामले में बैज ने कहा, निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए. बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए. रायपुर में डबल मर्डर मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, दीपावली के बाद ही 17 से अधिक घटनाएं हुई है. एक को पुरानी बस्ती में जिन्दा जलाया गया. विधानसभा क्षेत्र में डबल मर्डर का मामला आया है. अपराध पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है. इनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है. सीजीपीएससी मामले में बैज ने कहा – निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए CGPSC मामले में टामन सोनवानी की गिरफ्तारी पर बैज ने कहा, कोई गड़बड़ी है तो निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए. जिस तरीके से सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक भावना से प्रेरित होकर पूरे सरकार को बदनाम करने का काम किया, अगर कोई वास्तव में गड़बड़ी है तो निश्चित रूप से निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए, लेकिन राजनीतिक बदले की भावना से जांच नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस का कार्यकाल ही नहीं, पिछले 15 साल में बहुत सारे गोलमाल हुए हैं. बहुत सारे अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरीके का काम हुआ है. क्या सरकार पिछले 15 सालों को कभी जांच कराएगी? राजनीतिक बदले की भावना से काम नहीं होना चाहिए. अगर कोई दोषी है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.

भाजपा-कांग्रेस के साथ अब सीपीआई भी विरोध में, छत्तीसगढ़-बीजापुर में वनरक्षक भर्ती में स्थानीयों को मिले प्राथमिकता

बीजापुर. देर रात तक भूखे-प्यासे वनरक्षक अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट मामला, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नियम विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए सत्त्तापक्ष भाजपा, कांग्रेस व सीपीआई ने सरकार से मांग की है। वनरक्षक भर्ती मामले को लेकर सत्ताधारी भाजपा के नेता स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति करने के साथ भर्ती निरस्त करने की मांग की है। सोशल मीडिया में भाजपा नेता फूलचंद गागडा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ने सोशल मीडिया फेसबुक प्लेटफार्म पर पोस्ट करके अधिकारियों की मनमानी और नियम विरुद्ध देर रात तक कराये जा रहे फिजिकल टेस्ट को बंद करते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग सरकार से की है। वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में सीसीआई का एक दल वनरक्षक भर्ती स्थल ज्ञानगुड़ी पहुंचा, जहां दल ने अधिकारियों पर लग रहे आरोपों पर बातचीत करनी चाही, लेकिन कोई बड़ा अधिकारी नहीं मिला। सीपीआई नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बीजापुर को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करके स्थानीय बेरोजगार युवाओ की भर्ती करने की मांग की है। इधर मुख्य  विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। बीजापुर से कांग्रेस विधायक ने बयान जारी कर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजापुर में हो रहे वनरक्षक भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही हैं। नियम विरुद्ध रात के अंधेरे में कराए जा रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा की जांच की मांग विधायक ने की है।

जग्गी हत्याकांड : पांच साल से अधिक समय काट चुके छह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

रायपुर बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आरोपी पूर्व पुलिस अफसर एएस गिल, वीके पांडेय और आरसी त्रिवेदी समेत छह लोगों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. इन आरोपियों को छह माह पहले दोबारा जेल में दाखिल किया गया था. सभी आरोपी पांच साल से अधिक समय तक जेल में बीता चुके हैं. वकीलों ने बताया कि आरोपियों की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई के बाद मंगलवार को छह आरोपियों की जमानत के आदेश दिए हैं. अब आदेश की मूल प्रति रायपुर की अदालत में जमा की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की जेल से रिहाई के आदेश होगा. बता दें कि जग्गी हत्याकांड में जमानत निरस्त होने के बाद पुलिसवालों समेत जग्गी हत्याकांड समेत सभी आरोपियों को वापस जेल दाखिल करने के आदेश दिए गए थे. इस आधार पर सभी ने इस साल जून महीने में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. क्र.सं. अभियुक्त का नाम धारा के तहत आरोप लगाया गया 1 चिमन सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 2 याह्या ढेबर 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 3 अभय गोयल 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 4 शिवेंद्र सिंह परिहार 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 5 फ़िरोज़ सिद्दीक़ी 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 6 विक्रम शर्मा (निधन) 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 7 विनोद सिंह राठौड़ 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 8 राकेश कुमार शर्मा बाबू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 9 अशोक सिंह भदौरिया@पिंटू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 10 संजय सिंह कुशवाह चुन्नू 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 11 राजू भदौरिया 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 12 रवीन्द्र सिंह@रवि 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 13 नरसी शर्मा 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 14 सत्येन्द्र सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 15 विवेक सिंह भदोरिया 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 16 लल्ला भदौरिया धर्मेन्द्र सिंह 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 17 सुनील गुप्ता 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 18 अनिल पचौरी 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 19 हरिश्चंद्र 120-बी(1), 302/34, 427/34 IPC 20 बुल्ठू पाठक@महंत 120-बी एवं 193 IPC 21 सुरेश सिंह 120-बी एवं 193 IPC 22 सूर्यकान्त तिवारी 120-बी एवं 193 IPC 23 राकेश चंद्र त्रिवेदी 120-बी, 193 और 218 IPC 24 वी.के.पांडेय 120-बी, 193 और 218 IPC 25 अमरीक सिंह गिल 120-बी, 193 और 218 IPC 26 अविनाश@लल्लन सिंह 120-बी, 302/34, 427 IPC और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1)(ए) और विकल्प में धारा 120-बी, 193/34 IPC के तहत 27 जाम्बवंत@बाबू 120-बी, 302/34, 427 IPC और विकल्प में धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत. 28 श्याम सुंदर@आनंद शर्मा 120-बी, 302/34, 427 IPC और विकल्प में 120-बी और 193/34 IPC 29 विनोद सिंह@बादल 120-बी, 302/34 और 427 IPC और विकल्प में, धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत। 30 विश्वनाथ राजभर 120-बी, 302-34, 427 IPC और विकल्प में धारा 120-बी और 193/34 IPC के तहत.  

हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को नोटिस देकर मांगा जवाब, छत्तीसगढ़ में स्कूलों के पास बिक रहे तंबाकू उत्पाद

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने प्रदेश में स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री का संज्ञान लिया है और राज्य सरकार की तरफ से मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस मुद्दे पर जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की बेंच ने चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे ड्रग एडिक्ट हो जाएंगे तो क्या होगा..? उन्होंने कहा की कोटपा कानून है तो उसका पालन होना चाहिए कि नहीं? दरअसल 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी उच्च न्यायालय की बैठक हुई। मुख्य न्यायाधीश ने रजिस्ट्रार जनरल को मीडिया रिपोर्टों के आधार पर मामले को जनहित याचिका (पीआईएल) के रूप में पंजीकृत करने का निर्देश दिया था। मीडिया में आई रिपोर्टों से पता चला है कि बिलासपुर में सरकारी और निजी स्कूलों के पास सड़क के स्टॉल पर तंबाकू उत्पाद खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इन रिपोर्टों ने बताया कि कैसे इस तरह की गतिविधियाँ स्कूलों के आसपास के वातावरण को खराब कर रही हैं और छात्रों पर इसका नकारात्मक प्रभाव हो है। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिकारियों से जवाब मांगा है, जिसका उद्देश्य स्कूलों के पास तंबाकू उत्पादों की बिक्री और छात्रों तथा सार्वजनिक व्यवस्था पर इसके प्रभाव का समाधान करना है। महाधिवक्ता ने सोमवार की सुनवाई में शासन का पक्ष रखते हुए शपथ पत्र में जानकारी दी कि 15 नवंबर 2024 के आदेश का परिपालन करते हुए  बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर पेनल्टी और अन्य कार्रवाई की गई है और गंभीरता से कोटपा कानून का पालन कराया जा रहा है। चीफ जस्टिस की डबल बेंच ने इस पूरे मामले में मुख्य सचिव और बिलासपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की तरफ से शपथ पत्र के साथ जवाब तलब किया है। मामले में अगली सुनवाई आगामी पांच दिसंबर को तय की गई है।

CGPSC घोटाला: मेधावी जोड़ी का खुला राज, अन्य कथित मेधावियों पर भी जल्द कसेगा सीबीआई का शिकंजा

रायपुर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सीजीपीएससी 2021 की भर्ती परीक्षा घोटाले में तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड रायपुर के निदेशक को श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार कर घोटाले की पुष्टि कर दी है। पहली ही गिरफ्तारी में पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार की भर्ती परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार का राज खुल गया है। गिरफ्तार किए गए उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल पर अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन के लिए रिश्वत देने का आरोप है। भर्ती परीक्षा के परिणाम जिस समय आए थे तब पति-पत्नी की जोड़ी ने खूब वाहवाही भी लूटी थी। इस परीक्षा में कई ऐसी जोड़ियां सामने आई थीं, जिसके कारण ये मामला संदेह के दायरे में आ गया था। सीजीपीएससी घोटाले में बुरी तरह से फंसी भूपेश सरकार मामले में भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल से शिकायत की थी। बाद में भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार सीजीपीएससी घोटाले में बुरी तरह से फंसी और भूपेश सरकार की कुर्सी हिल गई। पूर्व गृह मंत्री व भाजपा नेता ननकी राम कंवर ने हाई कोर्ट बिलासपुर में आरोप पत्र दाखिल करके कई भाई-बहन, बेटी-दामाद और रिश्तेदारों को लेकर सवाल उठाया था। इसको लेकर हाई कोर्ट ने भी राज्य सरकार से पूछा था कि अधिकारियों और नेताओं के बेटा-बेटियों का चयन कैसे हो गया। कोर्ट ने 18 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए शासन को जांच करने कहा था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सात फरवरी 2024 को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने अपराध दर्ज किया था। बाद में मामला सीबीआई को दे दिया गया है। इसमें पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक के साथ ही अफसरों और कांग्रेसी नेताओं को आरोपी बनाया गया है। टामन सोनवानी के पांच रिश्तेदारों की जोड़ी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर द्वारा कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के पांच रिश्तेदारों की नियुक्ति की सूची सौंपी गई थी। इसमें उनके करीबी रिश्तेदार नितेश की नियुक्ति डिप्टी कलेक्टर के पद पर की गई है और उनके सरनेम को छिपाया गया है। बहू निशा कोशले का भी चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। बड़े भाई के बेटे साहिल का चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। इसमें भी सरनेम नहीं लिखा गया है। उनके भाई की बहू दीपा अजगले आदिल की नियुक्ति जिला आबकारी अधिकारी और बहन की बेटी सुनीता जोशी को श्रम अधिकारी बनाया गया है। पीएससी सचिव व नियंत्रक के रिश्तेदार आयोग के सचिव व सेवानिवृत्त आइएएस जीवन किशोर ध्रुव के रिश्तेदार सुमित ध्रुव डिप्टी कलेक्टर बने थे। मामले में जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ भी जांच चल रही है। पीएससी के सहायक नियंत्रक ललित गनवीर की बहू का भी पीएससी में चयन हुआ है। राज्यपाल के सचिव रहे खलको के बेटा-बेटी की जोड़ी राज्यपाल के सचिव रहे अमृत खलको की बेटी नेहा खलको और उनके बेटे निखिल खलको के डिप्टी कलेक्टर बनने पर जांच के दायरे में रखा गया है। भाई-बहन के चयन ने सबको चौकाया दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 निवासी, रायपुर की प्रज्ञा नायक ने सीजीपीएससी 2021 में पहली रैंक प्राप्त की थी। प्रज्ञा के भाई प्रखर नायक ने भी सीजीपीएससी में 20वां रैंक हासिल की थी। कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में लिखा गया था कि कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी प्रज्ञा नायक और बेटा प्रखर नायक का चयन हुआ है। इनके चयन ने सबको चौका दिया था। कांग्रेस नेता सुधीर कटियार के बेटी-दामाद कांग्रेस नेता रहे सुधीर कटियार के बेटी-दामाद के चयन को लेकर सवाल उठाए गए थे। उनके दामाद शशांक गोयल को पीएससी में तीसरा और उनकी बेटी भूमिका कटियार को चौथा रैंक मिला था। डीआईजी-नेताओं की बेटियां आरोप पत्र के मुताबिक बस्तर नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी ध्रुव की बेटी साक्षी ध्रुव डिप्टी कलेक्टर बनीं थी। इसी तरह कांग्रेस नेता के ओएसडी के साढू भाई की बेटी खुशबू बिजौरा डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की बेटी स्वर्णिम शुक्ला के डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद प्रश्न खड़े हुए थे। आरोप पत्र के अनुसार कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल का चयन भी डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। जांच के घेरे में सहायक प्राध्यापक भर्ती भी भूपेश सरकार में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2019 में भी जमकर्र भर्राशाही हुई। इसमें भी एक कांग्रेस नेता के बेटी-दामाद का चयन हुआ है। नौ जुलाई को दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार 2019 में की गई 1,384 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में भी गड़बड़ी की गई है। पहले तो इस परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया। वहीं, एक ही परीक्षा केंद्र में बैठे 50 अभ्यर्थियों में 36 लोगों को भी असिस्टेंट प्रोफेसर बना दिया गया। इसमें सीजीपीएससी में तत्कालीन अध्यक्ष रहे टामन सिंह सोनवानी, कुछ अधिकारियों और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं।  

खिलाड़ी मनवा रहे प्रतिभा का लोहा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में बस्तर ओलंपिक में जुटे अंदरूनी क्षेत्रों के युवा

बीजापुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सपनों को साकार करते हुए बीजापुर के सुदूर अंचलों के खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने मैदानों में जुटे हुए हैं। विकास की सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ बढ़ते हुए विकसित बीजापुर के युवा खिलाड़ी बस्तर ओलंपिक में अपने जोश और जूनून का भलीभांति परिचय करा रहे है। बस्तर ओलंपिक का ब्लॉक स्तरीय आयोजन का आगाज बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लॉक में हो गया है। अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिए सुशासन का सूर्योदय के साक्षी बने। ब्लॉक स्तरीय आयोजन बीजापुर के मिनी स्टैडियम एवं भैरमगढ़ में 18 से 21 नवंबर तक चलेगा जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। बस्तर ओलंपिक में दो वर्गों के खिलाड़ी 14 से 17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक गोला फेक, तवा फेक, लंबी कूद, लंबी दौड़, रिलेरेस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, कराते, वालीबॉल, रस्साकसी जैसे विविध खेलों में प्रतिभागी बने हैं। बीजापुर के मिनी स्टेडियम में हुए शुभारंभ के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद अध्यक्ष बोधी ताती,  जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, श्रीनिवास मुदलियार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, जीत और हार खेल का हिस्सा होता है जीतने पर अति आत्मविश्वास न हो, न ही हारने पर निराश होने की बात कही। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर उत्तम सिंह पंचारी सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आसपास खून के धब्बे और जेब में मिले डेढ़ लाख रुपये, छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार के तालाब में उतराता मिला महिला का शव

बलौदा बाजार. बलौदा बाजार जिले के ढाबाडीह गांव में एक संदेहास्पद स्थिति में महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि बंद पड़े पत्थर खदान के तालाब में महिला का शव तैरता पाया गया है। महिला का शव खदान के तालाब के अंदर पाया गया, लेकिन इसके आसपास खून के धब्बे और घसीटने के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदेहास्पद बन गया है। बलौदाबाजार पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के कुर्ते से तीन गड्डियां बरामद की गईं, जिनमें हर गड्डी में 500-500 रुपये के नोट थे। पुलिस के अनुसार, डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहे हैं। यह बरामदगी पूरे मामले को और अधिक जटिल बना रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत एक हादसा था या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फोरेंसिक टीम और पुलिस की जांच जारी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल (Forensic Science Laboratory) टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एसडीओपी निधि नाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव के पास खून के धब्बे भी मिले हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। क्या हो सकती है घटना की वजह महिला की लाश के पास से मिले नोटों की गड्डियों ने पुलिस को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मामला केवल हत्या का नहीं हो सकता। महिला का शव खदान के पानी में मिलने से यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि उसे जानबूझकर इस स्थान पर डाला गया हो सकता है। फिलहाल, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि ये नोट किसके थे और क्या महिला के साथ किसी प्रकार का अपराध हुआ है। इस रहस्यमय घटना ने इलाके के लोगों में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। पुलिस ने आम जनता से किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।

आश्रम अधीक्षक की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में कार-पिकअप की जोरदार टक्कर

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज बीती रात आठ बजे के करीब पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधीक्षक अजीत कुमार नेताम की कार की टक्कर लाइवलीहुड कॉलेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से हो गई। जिससे मौके पर ही अजीत कुमार नेताम की मौत हो गई। वहीं पिकअप ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और कोतवाली पुलिस पहुंची। घायल ड्राइवर को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी कोरवा आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधीक्षक अजीत कुमार नेताम बलरामपुर बाजार करके वापस रात्रि आठ बजे के करीब वापस अपने कार से जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव के घर के सामने खड़ी पल्सर में कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार  तेजी से चांदो रोड की ओर जाने लगी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत कुमार नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम पहुंची। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। मिलनसार, व्यवहारिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अजीत कुमार नेताम की आकस्मिक मृत्यु से ग्राम देवगई एवं ग्राम सिंदूर में शोक की लहर है। अजीत के माता-पिता सिंदूर गांव में रहते हैं। वहीं अजीत ने अपना घर देवगई में बनाए था। जहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

मुख्यमंत्री साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की  पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीजीएमएससी लिमिटेड को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया है। 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।  यहां के लोगों को अब इलाज के लिए जिला मुख्यालय या संभाग मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करने पर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री साय बोले – छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है। श्री साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के सेडवा कैंप में जवानों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ ही जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री श्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह का भी यही संदेश है। बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं।शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।

तापमान में लगातार गिरावट, छत्तीसगढ़ में सुबह-रात के साथ अब दिन में भी ठंडी हवाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में ठंड बढ़ने से कई जगहों पर गर्म कपड़ों की स्टार लगने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 5 दिनों में एक से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं आगामी 5 दिनों में सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश में रात और सुबह के साथ ही अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। आधी सर्दी और आधी गर्मी का मौसम चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चली गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। यहां 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है वही सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में 14 दुर्ग में 13.4 पेंड्रा रोड में 11.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जो की सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet