LATEST NEWS

CG श्रम विभाग का आज कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन

कोरबा छत्तीसगढ़ श्रम विभाग (Chhattisgarh Labour Department) द्वारा 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा (Korba) में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. इसमें उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन (Lakhan Lal Devangan) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. श्रमिक सम्मेलन (Labour Conference) में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा. इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20 लाख 33 हजार रुपये की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को एक करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 रुपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा. सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे. इन योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित कोरबा में आयोजित होने वाले खास सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना, आदि से लाभान्वित किया जाएगा.

रविवार से स्वर्ग रथ, फ्रीजर व एम्बुलेंस के लिए करें 7566171124 पर कॉल

रायपुर बढ़ते कदम संस्था से प्रेरणा लेकर तेलगु वेलफेयर सोसायटी ने जरुरतमंदों की मदद करने के लिए रविवार से स्वर्ग रथ, फ्रीजर, एम्बुलेंस के साथ ही टाटा एस गाड़ी की सुविधा देने जा रही है, इसके लिए नागरिकों को 7566171124 पर कॉल करना होगा, यह सभी सुविधा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। चारों सुविधाओं का लोकार्पण रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन के मुख्य आतिथ्य में शिवानंद नगर में स्थित सांई लक्ष्मी भवन के सामने होगा। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, खम्हारडीह वार्ड के पार्षद मोहन उपारकर के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी, महासचिव के. सत्या बाबू, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर, एस. धीनकर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ललिता माता की आरती के साथ होगा, इसके बाद वेद पंडितों के द्वारा पूजा-अर्चना किया जाएगा फिर स्वर्ग रथ, फ्रीजर, एम्बुलेंस और टाटा एस गाड़ी का लोकार्पण किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, सुबह के समय छाने लगा कोहरा

रायपुर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर के कई जगहों पर गर्म कपड़ों के स्टॉल लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 32.3, बिलासपुर और दुर्ग में 30.6, जगदलपुर में 32.3 और राजनांदगांव में 31  डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। दिसंबर में तेज सर्दी की शुरुआत की संभावना नवंबर में इस बार दिन- रात का पारा सामान्य या उससे थोड़े ज्यादा रह सकते हैं। ऐसे में नवंबर में बहुत ज्यादा सर्दी की संभावना नहीं है। दिसंबर से ही तेज सर्दी की शुरूआत होगी। वहीं नवंबर के दूसरे व चौथे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश हो सकती है। कोहरे का असर शुरू  हालांकि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर शुरू हो गया है, सुबह के वक्त कई जिलों में घना कहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कोहरे की वजह से विजिविलिटी भी कम नजर आ रही है. 

विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के धान खरीदी के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को कमिश्नर ने दिए निर्देश

जगदलपुर कमिश्नर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी में सतत निरीक्षण सहित राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का निराकरण करवाएं। खरीदी केंद्रों में पीडीएस दुकानों से प्राप्त होने वाले बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। साथ ही संवेदनशील खरीदी केंद्रों में एसडीएम के माध्यम से निगरानी रखें। उन्होंने शहर के कांजी हाऊस में घुमंतुक पशुधन को रखने की क्षमता बढ़ाने या नए कांजी हाऊस स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कांजी हाऊस पशुओं हेतु चारा, नैपियर घास की और पैरा व्यवस्था करने कहा। साथ ही जिलों में सीएसआर-डीएमएफटी मद से काऊ कैचर की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई। पशुधन विकास विभाग के द्वारा गौशाला या कांजी हाऊस में नैपियर घास उगाने की पहल किया जा सकता है। उन्होंने शासन के निदेर्शानुसार जिलों में गौ अभ्यारण्य के लिए जमीन चिंहाकन जल्द करने के लिए कहा। मुख्य सड़क मार्गों में दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में कांजी हाऊस का नोटीफिकेशन जरूर करवाएं। साथ ही एनएमडीसी के टाउनशीप एरिया में पशुओं के लिए गोठान बनाने के पहल करवाएं। रोड सेफ्टी के तहत हेलमेट जागरूकता रैली, नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करने जैसे नवाचार करें।

उप मुख्यमंत्री साव ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मिलकर राशि स्वीकृत करने का किया था अनुरोध

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 230 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन और ज्यादा पुख्ता तथा टिकाऊ होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के इस सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि से शहरों में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को नया आयाम मिलेगा। यह राज्य के प्रत्येक नगरीय निकाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इस राशि से प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन के इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को बेहतर और स्थाई बनाया जाएगा। इससे राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक तकनीकी, भौतिक और मानव संसाधन जुटाए जाएंगे, जिससे न केवल स्वच्छता की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने विगत दिनों अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के लिए राशि मंजूर करने का आग्रह किया था। उन्होंने राज्य के शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सुगम तथा प्रभावी बनाने केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया था। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्तावों के आधार पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 230 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि इस पहल से छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहायता मिलेगी।  उन्होंने स्वच्छता को हर नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संपूर्ण स्वच्छता के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मंत्री वर्मा बोले- हम संगठित होकर आगे बढ़ सकते हैं

रायपुर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हमको भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा मिलती है हम कितने दिन जीते हैं, कितने साल जीते हैं, मायने नहीं रखता, हम अपने जीवन को कैसे जीते हैं, यह मायने रखता है। भगवान बिरसा मुंडा ने केवल 25 साल की उम्र में ही अपने देशहित में बलिदान कर दिया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा, जल, जंगल और जमीन के लिए की। ऐसे महान पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर के हम समाज, देश को संगठित करके आगे ले जा सकते हैं। मंत्री श्री वर्मा ने कृषि विभाग की ओर से 15 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट वितरण, 9 हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप वितरण, पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 8 हितग्राहियों को चेक वितरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 हितग्राहियों को पोषण कीट का वितरण, श्रम विभाग की ओर से 4 हितग्राहियों को राशि वितरित किया। मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज सहित सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इससे जनजातीय समुदाय को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों का छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा योगदान है। जब कभी भी हम आदिवासी की बात करते हैं, तो सबसे पहले भाव यही उठता है, कि आदिवासी बहुत ही सहज, सरल और उदार व्यक्ति और प्रकृति प्रेमी होते हैं। जनजाति जीवन शैली में भारत दर्शन और सनातन के मूल्य गुंजित होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए भी गर्व होता है कि हमारा आदिवासी समाज अनादि काल से आज तक अपने सादगी के लिए जाना जाता है। उतनी ही अपनी अस्मिता को बचाने और अपने मान सम्मान हेतु संघर्ष के लिए भी जागरूक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रूप में मिला है। प्रदेश मे हम जनजातिय समुदाय को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम जनमन योजना लागू कर विशेष पिछड़ी जनजाति को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड?े का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत इन वर्गों को आवास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास, स्व-रोजगार संबंधी अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें संगठित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर पूर्व सिहावा विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह और सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष श्री उमेश देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

11 वीं की छात्रा पर परिचित युवक ने ब्लेड से जानलेवा हमला

कोरबा  कक्षा 11 वीं की छात्रा पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित छात्रा का परिचित है। उसके साथ छात्रा का विवाद चल रहा था, इससे नाराज होकर युवक ने इस घटना को अपने मित्र के साथ मिल कर अंजाम दिया था। सीसीटीवी व साइबर की जांच से मिले सबूत     कोहड़िया स्थित अपने घर से स्वामी आत्मानंद स्कूल पंप हाऊस जा रही 17 वर्षीय छात्रा पर कालोनी के पानी टंकी के पास दो पहिया सवार दो नकाबपोश युवकों ने ब्लेड से हमला कर दिया था।     पुलिस इस घटना को चुनौती मानते हुए आरोपितों की पतासाजी शुरू की। सीसीटीवी व साइबर की जांच के बाद पुलिस ने मोहनीश केंवट 26 वर्ष निवासी पीपरपारा कोहड़िया तथा आकाश राठौर 24 वर्ष निवासी ढोढ़ीपारा को गिरफ्तार किया है। इस बात को लेकर था नाराज बताया जा रहा है कि मोहनीश, छात्रा का पूर्व परिचित है और अक्सर उससे बातचीत किया करता था। पिछले कुछ दिनों से लग रहा था कि छात्रा उसकी जगह किसी अन्य से बातचीत कर रही है, इस बात को लेकर वह नाराज था। वह अपने मित्र आकाश राठौर के साथ मिल कर उसे सबक सिखाने की सोची और इस घटना को अंजाम दे डाला। बिना नंबर की स्कूटी में आए थे आरोपित आरोपित बिना नंबर की स्कूटी में आए थे, ताकि पुलिस उन्हें न पकड़ सके। छात्रा बार- बार अपना बयान बदल रही थी, इस वजह से पुलिस को जांच के दौरान परेशानी हुई। उसने पहले यह बताया कि बदमाश स्कूटी में आए थे, फिर बाइक में आने की बात कही। स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने धारा 183 के तहत न्यायालय में पीड़िता का बयान कराया है। पुलिस ने धारा 109 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर दोनों आरोपित को जेल भेज दिया। आरोपित के भाई ने एक साल पहले किया था छेड़छाड़ पुलिस ने इस मामले में मोहनीश के भाई दयाल केंवट 30 वर्ष निवासी पीपरपारा को छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच के दौरान यह पता चला कि करीब एक वर्ष पहले अक्टूबर 2023 में दयाल के पास छात्रा ट्यूशन पढ़ने उसके घर जाया करती थी। वह छात्रा को एकतरफा प्यार करने लगा और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की। यहीं नहीं उसके गले में चाकू रखकर जान से मारने का भय दिखाकर वीडियो बना लिया था। पुलिस ने इस मामले में अब धारा 354, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व चाकू जब्त किया। अब मोबाइल लुटेरों को पकड़ने की चुनौती अब पुलिस के सामने मोबाइल लुटेरों को पकड़ने की चुनौती स्कूली छात्रा को ब्लेड मारने के कुछ देर बाद ही कालेज से पंप हाउस अटल आवास स्थित अपने घर लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश युवको ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया था। उसमें छात्रा का मोबाइल, कालेज के किताब समेत कुछ अन्य सामान थे। शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज एकाएक घटना से छात्रा हड़बड़ा गई थी। घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी, तब मां- बेटी ने मामले की शिकायत सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई। इस घटना को भी ब्लेड मारने वाले आरोपितों से जोड़ कर देखा जा रहा था, पर ब्लेड मारने वाले आरोपित के पकड़ाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बैग लूटने वाले आरोपित अन्य है। पुलिस के समक्ष अब इन आरोपितों को पकड़ने की चुनौती बनी हुई है।

सरकारी स्कूलों में भी पहली बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन

कोरबा निजी स्कूलों के तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी पहली बार प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के पूर्णरूप से तैयार करने के उद्देश्य से इसका आयोजन जनवरी के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। सभी हाई और हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में प्री बोर्ड के पहले शत प्रतिशत कोर्स पूरा करना होगा। सरकारी स्कूलों ने प्री बोर्ड की तैयारी शुरू की     निजी स्कूलों के संचालक परीक्षा परिणाम बेहतर करने कई तरह के उपाय अपनाते हैं। वहीं लेकिन सरकारी स्कूलों में इस तरह के उपाय नहीं अपनाए जाते।     जिसके कारण कई बार सरकारी स्कूल के बच्चे पिछड़ जाते हैं। निजी स्कूल की तुलना में सरकारी शिक्षकों पर अधिक खर्च किए जानेते है।     इस के बाद भी अधिकांश स्कूलों में परीक्षा परिणाम निराशाजनक रहता है। व्यवस्था को सुधारने और परीक्षा परिणाम बेहतर का है यह प्रयास।     उद्देश्य से सरकार ने प्री-बोर्ड को शासन ने अनिवार्य कर दिया है। सभी सरकारी स्कूलों ने प्री बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी है।     अच्छे परिणाम के उद्देश्य से प्री-बोर्ड को शासन ने अनिवार्य कर दिया है। सभी सरकारी स्कूलों ने प्री बोर्ड की तैयारी शुरू कर दी है।     प्री बोर्ड के लिए प्रदेश के सभी डीईओ को दसवीं और बारहवीं का सिलेबस 10 जनवरी तक पूरा करने के लिए कहा गया है।     सरकारी आदेश में इस बात का भी उल्लेख है कि सभी डीईओ अभी से प्रत्येक स्कूलों में अभी से तैयारी कर ले। प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए विषयवार समिति का गठन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा। गोपनीयता की अनिवार्यता भी तय की गई है। अध्यापन स्तर सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। बिना सूचना के स्कूलों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी की जा रही है। ज्यादातर स्कूलों में अभी कोर्स अधूरा दिवाली व दशहरा की छुट्टी के बाद अब स्कूलों में पढ़ाई रफ्तार पकड़ने लगी है। अतिथि शिक्षकों की भर्ती फिलहाल दसवीं बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है। माह भर पहले ही हिंदी माध्यम सरकारी स्कूलों में 118 अतिथि शिक्षकों की भर्ती हुई है। शिक्षकों में हाल ही में अध्यापन शुरू किया है। निजी शिक्षकों को दूसरी गतिविधियों में लगा दिया गया है। कई शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ में लगाया गया है, तो कई शिक्षक अन्य गतिविधियों में शामिल हैं। ऐसे में कोर्स पूरा करने शिक्षकों पर भी दबाव है। शिक्षकों के हड़ताल और उनके निजी अवकाश का भी असर बच्चों की पढ़ाई में देखा जा रहा है। यदि एक माह में पढ़ाई नहीं होती है तो छात्रों को प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल होने कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वामी आत्मानदं स्कूलों को शिक्षको की भर्ती का इंतजार जिले में केंद्रीय पाठ्यक्रम बोर्ड के तहत संचालित हो रही 15 अंग्रेजी माध्यम स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 121 पद खाली है। आधा शिक्षा सत्र बीतने के बाद अब जाकर शिक्षकों की भर्ती की अनुमति मिली है। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हिंदी माध्यम के आत्मानंद स्कूलों में 20 शिक्षक के पद अब भी खाली हैं। समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था नहीं किए जाने से यहां अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। पसान आत्मानंद स्कूल में शिक्षक नहीं होने की शिकायत लेकर गांव के बच्चे पखवाड़े भर पहले कलेक्टोरेट पहुंच गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हे आश्वासन देकर वापस भेजा था।

मुख्यमंत्री साय बोले- हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी रायपुर के पवित्र खारून नदी के तट महादेव घाट पहुंचकर श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली के दर्शन किए। उन्होंने श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र महादेव घाट में कार्तिक स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेव घाट में आयोजित होने वाला पुन्नी मेला बहुत लोकप्रिय है। दूर-दूर से लोग इसमें बड़ी श्रद्धा के साथ हिस्सा लेने आते हैं। श्री साय ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपराएं न केवल हमारी आस्था को मजबूत करती हैं अपितु हमारे जीवन में उल्लास भी भरती हैं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के माध्यम से हमने प्रदेशवासियों को अपने आराध्य भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या भेजने की नि:शुल्क की व्यवस्था की है। श्री साय ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के शीघ्र शुरू किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि इससे 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक तीर्थ यात्रा पर जा सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज से हमने प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों से धान खरीदी की शुरूआत कर दी है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश भर से आए जनजाति कलाकारों ने राजधानी में मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। उन्होंने आज नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 लागू होने की जानकारी भी लोगों के साथ साझा की।

छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी योजना 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ

रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-Urban) के दूसरे चरण में उन हितग्राहियों को भी शामिल किया जाएगा जो पहले चरण में आवास से वंचित रह गए थे। इस महत्वपूर्ण योजना के तहत अब और अधिक लोगों को उनके पहले पक्के घर का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए हितग्राही सर्वेक्षण शुक्रवार से शुरू होगा। इसकी शुरुआत उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव द्वारा मुंगेली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में होगी, जहां वे प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों के सर्वेक्षण प्रपत्र भरेंगे। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी), और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपने पहले पक्के घर का सपना साकार कर सकें। दूसरे चरण में आवास प्रदान करने के लिए योजना को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है:     लाभार्थी आधारित निर्माण।     भागीदारी में किफायती आवास।     किफायती किराया आवास।     ब्याज सब्सिडी।     केंद्र सरकार ने अब सभी हितग्राहियों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी है, साथ ही सभी 189 नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कोई भी आवेदनकर्ता मदद से वंचित न रहे। तीन आय वर्गों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 का लाभ अब तीन आय वर्गों के परिवारों को मिलेगा:     ईडब्ल्यूएस: तीन लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय।     एलआइजी: छह लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय।     एमआइजी: नौ लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय। इस कदम से योजना का दायरा और भी बढ़ गया है, जिससे और अधिक परिवारों को फायदा होगा। योजना के लिए अनिवार्य शर्तें इस योजना में लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं:     लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी, अविवाहित बेटे और अविवाहित बेटियां शामिल हो सकती हैं।     लाभार्थी परिवार के पास देश में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए।     परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड और वर्चुअल आधार अनिवार्य है।     लाभार्थी को 31 अगस्त 2024 से पहले स्थानीय निकाय क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के दूसरे चरण के साथ छत्तीसगढ़ के लाखों परिवारों को उनके पक्के घर का सपना पूरा करने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह योजना न केवल घर के मालिक बनने की राह खोलेगी, बल्कि राज्य के समग्र विकास में भी अहम योगदान देगी।  

गरियाबंद में फिर नजर आया तेंदुआ, स्थानीय निवासियों में भय का माहौल

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. तेंदुआ प्रमुख रूप से पैरी कॉलोनी, जेल वार्ड, जिला अस्पताल, पानी ठंकी और आसपास के मोहल्लों में देखा गया है. पिछले कुछ दिनों से यह तेंदुआ लगातार गरियाबंद के कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है. विशेष जानकारी के अनुसार, तेंदुआ महाविद्यालय और खेल मैदान के पास स्थित टिकरे पर भी देखा गया है. इस घटनाक्रम के बाद, लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और पालतू जानवरों को बाहर भेजने से भी बच रहे हैं. स्थानीय लोग वन विभाग से तेंदुए को जल्द सुरक्षित स्थान पर भेजने की अपील कर रहे हैं, ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके. वन विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है. विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाई है और मुनादी कर क्षेत्रवासियों को तेंदुआ के बारे में सचेत किया जा रहा है. वन विभाग का अनुमान है कि तेंदुआ गर्भवती हो सकती है और प्रसव के बाद वह इस क्षेत्र से बाहर निकल जाएगी.

कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द, बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द : पीसीसी चीफ

रायपुर छत्तीसगढ़ मदिरा प्रेमियों के लिए लॉच किए गए मनपसंद एप पर सियासत शुरू हो गई है. विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. बैज ने कहा है कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द हैं. बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द हैं. यदि अजय चंद्राकर को शक है तो बंद कमरे में भूपेश बघेल से बातचीत कर लें, समझ आ जाएगा. वहीं नई उद्योग नीति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने नई उद्योग नीति को फेल बताते हुए कहा, दो करोड़ नौकरी देने वाले 10 साल में अब तक नौकरी नहीं दे पाए. उद्योग नीति यह सफल नहीं हो सकती. आम जनता से लेकर उद्योगपति सभी नाराज हैं. नई उद्योग नीति फेल है. नगरीय निकाय चुनाव में ये साफ हो जाएगा. हमेशा से आदिवासियों की विरोधी रही है भाजपा : बैज जनजातीय गौरव दिवस में मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा, मोदी बीजेपी के भगवान हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों और देश की जनता के नहीं. जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बैज ने कहा, भाजपा हमेशा से आदिवासियों की विरोधी रही है. आदिवासियों को जेल भेजना, फ़र्ज़ी एनकाउंटर करना, 15 साल की सरकार में आदिवासियों पर बीजेपी ने अत्याचार किया. हमारी सरकार ने उन्हें छुड़ाने, जल जंगल ज़मीन दिलाने का काम किया इसलिए बीजेपी ढोंग करना बंद करे.

एसईसीएल में ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, लोगों में भारी आक्रोश

कोरबा  एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई. इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई. मृतक सर्वेश कुमार 42 वर्षीय सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था. वह पिछले कुछ सालों से नीलकंठ कंपनी में काम कर रहा था. हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित हो गई है. सहकर्मी हादसे के बाद आक्रोशित नजर आ रहे हैं. कर्मचारियों में आक्रोश, खदान में हड़ताल की स्थिति बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे खदान में काम के दौरान यह हादसा हुआ है, जहां 42 वर्षीय सर्वेश कुमार ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक कंपनी के मेस में ही रहकर काम करता था. सुबह फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था. कंपनी के अन्य कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आगे की कार्यवाही नहीं शुरू करने देंगे. ऐसे में खदान में हड़ताल की स्थिति निर्मित हो रही है. हादसे की जांच की जा रही : थाना प्रभारी इस हादसे को लेकर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है. आगे की कार्यवाही जारी है.

दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला. पुलिस के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया. इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया. कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला. वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी रवि और शिवम को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस कैंप क्षेत्र में निकाला.

वन विभाग ने चीतल और तेंदुए की खाल के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

महासमुंद महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल की खाल और तेंदुए की खाल के टुकड़े के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी चुरकी और दो मरार कसीबाहरा के रहने वाले हैं। ये तस्कर खाल बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चितल की खाल को बेचने की फ़िराक में है। इस सूचना के आधार पर उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक ने टीम तैयार की। इसके बाद टीम ने खरीददार बनकर ओंकारबंद में तस्करों से संपर्क किया और दस हजार रुपये में सौदा तय किया। जब आरोपी खाल लेकर आए, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मानसिंग (40), सुकालु (45), हरक (40), गिरधर ध्रुव (38), और पिलाराम बेलदार (50) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि एक महीने पहले ओंकारबंद के जंगल में चीतल का शिकार कर मांस खा लिया था और बची हुई खाल को दस हजार रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39(3), 44(1), 48, और 51 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बागबाहरा न्यायालय में पेश किया है। जब्त की गई सामग्री में चीतल की पूरी खाल और तेंदुए के सिर की खाल शामिल हैं। वन विभाग ने बताया कि इनमें से कुछ आरोपी आदतन शिकारी हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet