LATEST NEWS

पुलिस जांच में जुटी, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में तीन नर कंकाल मिलने से फैली सनसनी

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के दहेजवार पंचायत में बंद पड़े फ्लाई ईंट भट्टे के पास आज सुबह तीन नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह कंकाल उस समय पाए गए जब दहेजवार के कुछ लोग भट्टे के पास से गुजर रहे थे और उन्होंने कंकाल के टुकड़े बिखरे हुए देखे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद जशपुर जिले के कुनकुरी के रहने वाले बिट्टू श्रीवास ने दावा किया है कि ये कंकाल उनकी मौसी, भाई और बहन के हो सकते हैं। बिट्टू ने बताया कि उनकी मौसी कौशल्या ठाकुर (36 वर्ष), उनकी बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17 वर्ष) और बेटा मिंटू ठाकुर (5 वर्ष) 27 सितंबर को बाजार जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में उनकी तलाश की और 1 अक्टूबर को कुसमी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का शक और संभावित आरोपी परिजनों ने यह भी बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड के गढ़वा जिले के बरगढ़ में रहने वाले आरिफ अंसारी का कौशल्या ठाकुर के घर आना-जाना था। शक के आधार पर कौशल्या के पति सूरजदेव ठाकुर ने आरिफ अंसारी के खिलाफ कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने जब आरिफ अंसारी से पूछताछ की तो उसने अपने भाई मुख्तार अंसारी पर शक जताया। फिलहाल पुलिस सूरजदेव ठाकुर और उनके परिवार वालों को लेकर बलरामपुर पहुंची है। कपड़े के आधार पर परिवार जनों ने लापता महिला कौशल्या ठाकुर , लडकी मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर से की है बरहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यह नर कंकाल  लापता महिला लड़की और बच्चे के हैं डीएनए टेस्ट से होगा पुष्टि का इंतजार पुलिस ने बताया कि अगर कंकाल लापता महिला और बच्चों से मेल खाते हैं, तो डीएनए टेस्ट के जरिए उनकी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, और पुलिस जांच में तेजी से जुटी हुई है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कांकेर में महिला का अर्धनग्न भागते वीडियो वायरल

कांकेर. कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी हैं। जहां एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें रात के अँधेरे में गाँव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ो को हाथों में लेकर दौड़ रही हैं और उस महिला का गाँव के युवक द्वारा पीछा करते हुए अश्लील वीडियो बनायी जा रही है। महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही पर युवक द्वारा न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी किया गया।  जिसके बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला युवक से वीडियो नहीं बनाने की अपील करती रही लेकिन युवक को अपनी हरकत से बाज नहीं आया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं महिला की शिकायत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

जमीन सौदे से मिले 62 लाख 71 हजार की चोरी, करीबी के शामिल होने की आशंका

रायपुर राजधानी रायपुर से लगे ग्राम रवेली में 62 लाख 71 हजार की चोरी का मामला सामने आया है. संयुक्त परिवार में घटित घटना में किसी परिचित या करीबी के शामिल होने की आशंका जताई गई है. जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना अंतर्गत ग्राम रवेली में निवासरत सोनकर परिवार को जमीन सौदे से 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे. इस पैसे को घर के दीवान में रखा था. इसमें से 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए. जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है चोरी को पता था कि पैसा कहां रखा गया है. मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने सोनकर परिवार ने दो-तीन महीने पहले जमीन बेची थी, जिसका पैसा घर में रखा हुआ था. दस दिन पहले थाना में सूचना दी गई कि एक करोड़ में 62 करोड़ 71 हजार रुपए चोरी होने की सूचना दी गई थी. लेकिन अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया गया था. एएसपी ने बताया कि अब फिर से एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी गई है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से पैसा चोरी किया गया, वहां और ज्यादा पैसा था. घर में बहुत से लोग रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी.

‘स्कूल बंद और स्कॉच शुरू, हमने बनाया है-हम ही पिलाएंगे’, छत्तीसगढ़ में ‘मनपसंद’ ऐप पर पूर्व सीएम का निशाना

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब उपभोक्ताओं के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। राज्य के आबकारी विभाग ने बुधवार को ‘मनपसंद’ नाम से ऐप लॉन्च किया, जिसके जरिए ग्राहक शराब उपलब्धता, दुकानों, ब्रांड और कीमत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। शराब की दुकान में अपनी पसंद का ब्रांड भी मंगवा सकते हैं। इसी मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार के इस कदम की जमकर आलोचना की। पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखते हुए कहा कि बीजेपी कह रही है कि इससे लोगों को “सबसे अच्छी” शराब पीने को मिलेगी।पूर्व सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि ‘स्कूल बंद और स्कॉच शुरू’ योजना के तहत, बीजेपी का नया नारा है ‘हमने बनाया है, हम ही पिलाएंगे’। दरअसल ‘हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे’ पिछले साल के विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी का नारा था। जिसको लेकर पूर्व सीएम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने बीजेपी नेता चंद्राकर का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्हें एप्लीकेशन के बारे में कहते हुए सुना जा सकता है कि यह अच्छा है कि लोग नकली ‘माल’ (शराब का जिक्र) से बचेंगे और असली ‘माल’ का सेवन करेंगे। शराबबंदी कभी भी हमारा (भाजपा का) मुद्दा नहीं रहा है। वहीं वीडियो को लेकर भाजपा नेता ने भूपेश बघेल पर हमला बोला है।

85 हजार हितग्राहियों को मिलेंगे 46 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़-कोरबा में श्रमिक सम्मेलन आज

कोरबा. छत्तीसगढ़ श्रम विभाग कि आओर से 16 नवंबर को राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 13 योजनाओं के 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रूपए डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20,33,000 की राशि, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल अंतर्गत 1900 श्रमिकों को 01 करोड़ की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 85026 हितग्राहियों को 46,60,53,993 रूपए की राशि से लाभान्वित किया जाएगा। सम्मेलन में कोरबा जिले सहित अन्य जिलों के हितग्राही भी शामिल होंगे। सम्मेलन में निर्माण श्रमिको के बच्चे के लिए उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, लाभार्थी श्रमिक देय लाभांवित संख्या, मिनीमाता महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना आदि से लाभान्वित किया जाएगा।

दो सगे भाइयों की गई जान, छत्तीसगढ़-कोरिया में लोडिंग ऑटो और ट्रेलर वाहन की जोरदार टक्कर

कोरिया. कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम महोरा में सब्जी वाहन और ट्रेलर वाहन में आपस में भिड़ंत हो गई। जहां पर पिकअप वाहन में बैठे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। पिकअप वाहन क्रमांक CG16CP3671 ट्रेलर क्रमांक CG15A7849 से टक्कर हुआ। जहां तेंदुआ अवारापारा निवासी मूलचंद साहू के पुत्र अभिषेक साहू और अविनाश साहू की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक के बड़े पिता का बेटा घायल बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, अभिषेक और अविनाश व छोटू अपने घर तेंदुआ आवरापारा से जमगहना बाजार के लिए पिकअप में सब्जी लोड कर जा रहे थे। तभी महोरा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने दोनों की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी। आसपास का इलाका गूंज उठा। आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो अभिषेक वाहन के बाहर था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अविनाश और छोटू गम्भीर चोट होने के कारण बेहोश थे। जिन्हें उपचार के लिए ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां अविनाश ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

गांधी चौक में चाकूबाजी: नशे की हालत में विवाद, एक युवक को मार चाकू, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के गांधी चौक में बीती रात एक युवक को बदमाश ने चाकू मार दिया. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि घटना के समय सन्नी और आरोपी दोनों ही नशे में थे. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सन्नी पर चाकू से हमला कर दिया. पिछले एक साल में चाकूबाजी की घटनाओं में इजाफा बीते एक साल में राजनांदगांव जिले में चाकूबाजी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. 1 अक्टूबर 2023 से 1 अक्टूबर 2024 तक जिले में कुल 15 चाकूबाजी की घटनाएं हुई थीं. 1 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच दो चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ गई हैं. यह घटना इस आंकड़े को बढ़ाकर 16 कर देती है. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है. शहर में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सार्वजनिक स्थलों पर शांति बनाए रखने में सहयोग करें. एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि चाकूबाजी की घटनाएं केवल अपराध नहीं, बल्कि समाज में बढ़ते तनाव और नशे की लत की ओर भी इशारा करती हैं. प्रशासन और नागरिकों को मिलकर इन घटनाओं पर नियंत्रण पाने की जरूरत है.

मुठभेड़ में दोनों ओर से चल रही गोलीबारी, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों के गढ़ में घुसे जवान

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दल जब आज पूर्वाह्र 11 बजे क्षेत्र में था तब माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है तथा दोनों ओर से रूक रूककर गोलीबारी हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। हालांकि फायरिंग रुकने के बाद मौके पर सर्च अभियान चलाया जाएगा जिसके बाद स्थिति साफ होगी। सभी जवान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बड़ी संख्या में नक्सली होने की सूचना शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षाबल के जवानों को सूचना मिली थी कि बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे से नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों के गोलीबारी का जवान लगातार जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है ये अभी क्लियर नहीं है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑपरेशन में शामिल सभी जवान पूरी तरह से सुरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सलवाद को खत्म करने की डेटलाइन तय की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश से मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचकर किया सर्वेक्षण

रायपुर  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य आज से शुरू हो गया है। इसके तहत प्रदेश के शहरी आवासहीनों का स्वयं का पक्का आवास मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला मुख्यालय मुगेली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा मुंगेली में प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने जिला मुख्यालय मुंगेली के वार्ड क्रमांक 16 में धन्नू निर्मलकर और सुजीत पतरस के घर पहुंचकर हितग्राही सर्वेक्षण किया और पीएम आवास के लिए उनका फार्म भरवाया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।        इस अवसर डिप्टी सीएम साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है, गुरु नानक जयंती है, देव दीपावली है और कार्तिक पूर्णिमा भी है और आज पहले चरण में आवास से वंचित लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ किया गया। इसके लिए मैं आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित नहीं होगा। शहरी गरीबों के पक्के मकान का सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो उन्हें गरीबों की कैसी चिंता होती है, इसका प्रधानमंत्री आवास योजना से बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो। परिवार के साथ पक्का मकान में सम्मानपूर्वक जीवन बिता सके। गरीब के इस सपना को साकार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सांय-सांय विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों का सर्वेक्षण कार्य गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस योजना का लाभ उठाने और पक्के आवास के अपने सपने को साकार करने की अपील की।         कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का भी जिले में बेहतर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जो व्यक्ति आवास योजना से वंचित है, उनका नाम भी जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की पूरी टीम हर गरीब के सपने को साकार करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ जिले से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर और उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने भी संबोधित किया।         सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय ने बताया कि रैपिड असेसमेंट सर्वे अन्तर्गत प्रथम चरण में निकाय में पीएम आवास योजना शहरी अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में प्राप्त ऐसे लाभार्थियों के आवेदन, जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन लाभार्थियों से संपर्क कर उनका विवरण यूनिफाईड वेब पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम चरण की समाप्ति उपरान्त द्वितीय चरण में शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर आयोजित कर इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम एवं द्वितीय चरण उपरान्त निकाय क्षेत्र अन्तर्गत सघन डोर-टू-डोर सर्वे किया जावेगा। नवीन आवासों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट Https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/OpenN/EligiblityCheck.aspx और क्यूआर कोड लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित नगरी निकाय के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, गणमान्य नागरिक गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, प्रेम आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी में संख्या में आम लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने पीएम आवास पूर्ण हितग्राहियों को सौंपी चाबी, स्कूली विद्यार्थियों को किया सम्मानित      डिप्टी सीएम साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर कुंती यादव, दुर्गा निर्मलकर, कांति यादव, निर्मला यादव और निशा सारथी को चाबी सौंपी और उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस अंतर्गत 14 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागियों को सम्मानित किया, इनमें कु. स्वीटी पाटले, काजल पात्रे, दीपाली राजपूत और आर्यन कुलमित्र शामिल है।

रायपुर में सर्दी की दस्तक, दिन कड़ी धूप, रात के तापमान में गिरावट जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अब पूरी तरह से अपनी दस्तक दे दी है, और इसके साथ ही तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, 16 नवंबर के बाद राजधानी रायपुर में रात का तापमान और भी गिर सकता है, और सर्दी में इजाफा होने की संभावना है। इस वक्त प्रदेश के वातावरण में नमी का स्तर घट रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। सर्दी का असर आने वाले दिनों में और ज्यादा महसूस होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के पहले हफ्ते से ठंड का असर तेज़ हो सकता है, और तब लोगों को सर्दियों का पूरा अनुभव होने लगेगा। राजधानी रायपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों का मौसम शुक्रवार के मौसम आंकड़े बताते हैं कि रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का तापमान भी उल्लेखनीय रूप से गिरा।     बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।     पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री था।     अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस था।     जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।     दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस था।     राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में गिरावट का प्रभाव प्रदेश में बादल छंटने के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। रायपुर समेत राज्य के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। खासतौर से रात में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके पीछे मुख्य कारण द्रोणिका का प्रभाव है, जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा में कमी आई है, और इसका प्रभाव तापमान में गिरावट के रूप में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के भीतर तापमान में और 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में ठंड का असर और भी बढ़ सकता है। दिसंबर के पहले हफ्ते से सर्दी का असर और तेज होगा वर्तमान समय में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में सूर्य की तेज़ धूप के बावजूद, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इस बदलाव के परिणामस्वरूप, प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अब कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। रायपुर और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है, जो ठंड के संकेत दे रहा है। हालांकि, दिन के वक्त धूप काफी तीव्र रहती है, जिससे तापमान में थोड़ी सी राहत महसूस होती है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडक में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में ठंड में और तेज़ी आ सकती है, जिससे लोगों को सर्दी का पूरा अनुभव होने लगेगा।

Chhattisgarh के कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 Naxali हुए ढेर

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक मोड में है. कांकेर और नारायपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है. इसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ चल रही है कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ इलाके में एनकांउटर चल रहा है, कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जवानों के संपर्क होने के बाद ही जानकारी मिलेगी. कांकेर नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर: इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी बाकी है. बताया जा रहा है कि मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. शुक्रवार को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मुठभेड़: शुक्रवार को राजनांदगांव से सटे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. शाम 4 से 5 बजे के बीच ये मुठभेड़ हुई. खुर्सेकला जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद फोर्स सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई. जवान जब वापस कैंप की ओर लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई और फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए. मुठभेड़ में DRG मानपुर,बसेली आईटीबीपी 44 वीं वाहिनीं एवं मदनवाड़ा कैंप आईटीबीपी 27 वीं वाहिनी के जवान मौजूद थे. साल 2024 में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ 3 सिंतबर 2024 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 9 माओवादी मारे गए. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली. 2 जुलाई 2024 बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए. 15 जून 2024 अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए. 7 जून 2024 नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए 23 मई 2024 नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. दस मई 2024 बीजापुर के पीडिया के जंगल में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए. 30 अप्रैल 2024 नारायणपुर और कांकेर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए. 16 अप्रैल 2024 कांकेर में बीएसएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने 29 नक्सलियों को ढेर किया. 2 अप्रैल 2024 बीजापुर में मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर हुए. 27 मार्च 2024 बीजापुर के बासागुड़ा में 6 नक्सली मारे गए. 27 फरवरी 2024 बीजापुर में 4 माओवादियों को जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया. 3 फरवरी 2024 नारायणपुर के ओरछा थाना इलाके में 2 माओवादी मारे गए

स्टेशन की मुलाकात में शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में युवती से की महीने दुष्कर्म

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी है कि युवक दो वर्षों से पीड़िता के साथ संबंध बना रहा था। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पीड़ित युवती ने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में रेलवे स्टेशन चांपा में रमाकांत पाटले से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन के माध्यम से बात करने लगे। इस दौरान रमाकांत ने बताया कि वह मार्केटिंग कंपनी महादेव ऐप में काम करता है। उसमें काम दिलाने की बात कही एक साथ काम करेंगे। इस बीच रमाकांत पाटले ने शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती करते हुए कई बार संबंध बनाए। इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा और जहां भी बुलाने पर आने की धमकी देने लगा। सिटी कोतवाली में धारा 736 (2) N,506,450 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी रमाकांत पाटले को बिरगहनी उसके गांव से पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जवानों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में मुठभेड़में 4 नक्सली ढेर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबुझमाड़ में नक्सलियों से जवानों की जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 से 4 नक्सलियों को जवानों द्वारा मार गिराने की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। दक्षिण बस्तर जो नक्सलियों का अब तक का सबसे मजबूत इलाका माना जाता है। यहाँ दो कैम्प लगा सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के समापन का बिगुल फूंक दिया है। वहीं बस्तर के दूसरे छोर पर कांकेर, नारायणपुर के अबुझमाड़ में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मुठभेड़ अब भी जारी है। अबूझमाड़ में चल रही इस मुठभेड़ के पूरे मामले पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज खुद ऑपरेशन में अधिकारियों से सम्पर्क साधे हुए हैं। नक्सलियों के बटालियन के इलाके में दो नए कैम्प छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले सुकमा के तुमलपाड़ और बीजापुर के कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने दो नए कैम्प खोला है। यहां कई बार नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। कैम्प खोलने से पहले जवानों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लिया। इसी बीच 14 नवम्बर की पूरी रात साम साढ़े 6 बजे से लेकर सुबह तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चलती रही। इधर मुठभेड़ के बाद से हालात सामान्य जवानों के काबू में हैं। इस घटना से पहले 9 नवंबर को बीजापुर में जवानों ने 8 लाख के इनामी प्लाटून कमांडर समेत तीन नक्सलियों का शव बरामद किया था। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि जवानों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। बीते दिनों सीआरपीएफ, एसटीेफ और डीआरजी के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है।

चाय पीने निकले थे तीनों, छत्तीसगढ़-भिलाई में दोस्तों ने युवक को चाकू से गोदा

भिलाई. भिलाई में फिर एक बार फिर युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या का दी गई। रामनगर तालाब के पास अलसुबह एक युवक और नाबालिग ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकू से वार कर हत्या कर दी। तीनों दोस्त रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पास चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छावनी थाना और वैशाली नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जहां पर तीनों दोस्तों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में दो दोस्तों ने अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम रोहित सिंह जामुल निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से फरार आरोपियों की पतासाजी करने पर आरोपी भागने की फिराक में पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और वैशाली नगर थाना पुलिस को भी मौके पर पहुंचने की सूचना दी। जिस स्थान पर घटना घटित हुई है। वहां दो थाना क्षेत्रों की सीमा है। जिसके बाद छावनी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। दोनो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फार्म हाउस में पुलिस का छापा, 8 हुक्का पॉट के साथ फ्लेवर जब्त

रायपुर ग्राम पिरदा स्थित सतपाल फार्म हाउस में हुक्का पिलाया जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने दबिश दी, जहां सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 हुक्का पॉट के साथ दस हजार रुपए कीमत का 200 ग्राम फ्लेवर जब्त किया. फार्म हाउस में हुक्का पिलाए जाने की सूचना पर रायपुर पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के दिशा निर्देशन और एसएसपी संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर विधानसभा थानांतर्गत ग्राम पिरदा में हुक्का पिलाने की सूचना पर एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, सीएसपी विधानसभा केशरी नंदन नायक और सीएसपी नया रायपुर करन उइके ने टीम तैयार कर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश दी. पकड़े गए आरोपियों में शेख सागर पिता शेख नवाबुद्दीन (29 वर्ष), शोएब आलम पिता अली हैदर (29 वर्ष), मनु शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा (24 वर्ष), श्रेष्ठ शर्मा पिता स्व. अजय शर्मा (24 वर्ष), अनमोल जदवानी पिता स्व. दिलीप जदवानी (24 वर्ष), विनेश लालवानी पिता देवपाल लालवानी (29 वर्ष) और संजय महानंद पिता अनुजा महानंद (39 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 698/2024 धारा 4A, 4B, 21(1) कोटपा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet