LATEST NEWS

धान खरीदी केंद्र का करेंगे उद्घाटन और अवलोकन, छत्तीसगढ़-सीएम साय आज बालोद जाएंगे

बालोद. बालोद: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत सीएम बालोद जिले के ग्राम भाटागांव से करेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी है. तय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद धान खरीदी केंद्र का उद्घाटन एवं खरीदी केंद्र का अवलोकन करेंगे. धान खरीदी के बाद सीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम और कंवर समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे. बालोद से धान खरीदी की शुरुआत: बालोद से धान खरीदी की शुरुआत होने के लेकर बालोद के किसानों में हर्ष का माहौल है. बालोद में धान खरीदी के लिए 122 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. जिसके माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी. खरीदी में शामिल सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी की जानकारी पेश की. सीएम विष्णुदेव साय आज धान खरीदी की शुरुआत करने के साथ ही सहायक खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे. सीएम साय ने किसानों को धान खरीदी की दी शुभकामनाएं: धान खरीदी की शुरुआत को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा “प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार… आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है.” 27 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदी: सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में इस बार 27 लाख से ज्यादा किसानों का धान सरकार खरीद रही है. इसका भुगतान भी 72 घंटे के अंदर किया जाएगा. सीएम ने बताया कि किसानों को धान खरीदी के लिए ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में 2739 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. कंवर समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में जनजातीय गौरव महोत्सव का आयोजन विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भाट गांव में कंवर समाज के महोत्सव के साथ-साथ जनजातीय गौरव स्मृति दिवस सम्मान समारोह में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. हजारों की संख्या में कंवर समाज सहित अन्य समाजों को लोग इस भव्य समारोह में शामिल होंगे. “”प्रदेश के मेरे किसान साथियों आप सभी को जय जोहार…         आज से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत हमारी सरकार ने आप सभी की सुविधा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।         अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक…         — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 14, 2024″””

धान के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 364 क्विंटल धान और मक्का जब्त

कोंडागांव. कोंडागांव जिले में धान तिहार से पहले अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। इस दौरान जिले में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस, वन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें 24 घंटे जांच कर रही हैं। इसके अलावा, पांच उड़नदस्ता टीमें भी निगरानी में जुटी हुई हैं, ताकि छोटे व्यापारियों एवं बिचौलियों पर नजर रखी जा सके। हाल ही में कृषि उपज मंडी समिति कोण्डागांव के अंतर्गत अवैध रूप से धान क्रय-विक्रय करने पर पांच व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें ग्राम मुलमुला निवासी चमरू राम देवांगन से 50 बोरा धान और 30 बोरा मक्का, ग्राम बालोण्ड निवासी घड़वा राम मरकाम से 20 बोरा धान और 50 बोरा मक्का, केशकाल निवासी मोहम्मद मैययाज खत्री से 37 बोरा धान, ग्राम बरकई निवासी बलराम पाण्डे से 28 बोरा धान और 05 बोरा मक्का तथा ग्राम बिवला निवासी श्री सुखराम मरकाम से 25 बोरा धान और 30 बोरा मक्का जब्त की है। इसके अलावा, ग्राम गम्हरी में डागेश कुमार पांडेय द्वारा 29 क्विंटल धान को पटेलपारा निवासी संत कुमार नेताम के घर पर अवैध रूप से भंडारित किया जा रहा था। इसे पिकअप वाहन के साथ जप्त किया गया। माकड़ी थाना क्षेत्र में वाहन क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को 202 क्विंटल धान के 450 बोरों के साथ बिना दस्तावेजों के पकड़ा गया, जिसे थाने में सुपुर्द किया गया है।

14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय

चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए धान खरीदी आज 14 नवंबर से शुरू मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी की सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण, 2739 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान कर सकेंगे धान का समर्थन मूल्य पर विक्रय राज्य में 2739 उपार्जन केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी रायपुर राज्य में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। प्रदेश के किसानों से धान खरीदी की योजना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशानिर्देश पर प्रदेश के सभी 2739 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में पंजीकृत कुषकों की संख्या 27 लाख 1 हजार 109 है। इस वर्ष 1 लाख 35 हजार 891 नये किसान पंजीकृत हुए हैं और 1 लाख 36 हजार 263 हेक्टेयर नवीन रकबों का पंजीयन किया गया है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। इसके लिए 7 नवंबर से ही टोकन आवेदन की व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। खरीदी सीजन में लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बडे़ कृषकों को 3 टोकन की पात्रता होगी। धान खरीदी अवधि 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 के दौरान किसान अपना धान खरीदी केन्द्रों में लाकर समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकते है। खरीदी केंद्रों में तौल हेतु इलेक्ट्रानिक कांटा-बांट की व्यवस्था की गई है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव मिलर एवं परिवहनकर्ता के माध्यम से समयानुसार कराने के निर्देश दिये गये है। सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। विपणन संघ मुख्यालय स्तर पर शिकायत निवारण हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा राशि की व्यवस्था कर ली गई है। समितियों में राशि आहरण हेतु ‘‘माइक्रो एटीएम’’ की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिससे कि किसानों को सुविधा हो। किसानों द्वारा समिति में धान विक्रय के 72 घंटे के भीतर राशि किसानों के बैंक खाते में अंतरित कर दी जायेगी। खाद्य मंत्री बघेल के निर्देश पर धान रिसाइकलिंग बोगस खरीदी पर नियंत्रित करने के लिए अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय टीम द्वारा राज्य के अलग अलग संभागों में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। मंडी विभाग द्वारा मंडी अधिनियम के तहत जिलों में अधिकृत व्यापारियों की सूची जिला प्रशासन के साथ साझा किया गया है। एनआईसी द्वारा तैयार मोबाइल एप्प के माध्यम से गिरदावरी के खसरों का पुनः सत्यापन लगातार जारी है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर एकीकृत कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित कर राईस मिल एवं उपार्जन केन्द्रों पर रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग करेंगे। विभागीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया है कि राज्य स्तरीय दल आबंटित जिलों में खरीदी के दौरान कम से कम तीन बार भ्रमण करेंगे। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी और की गई कार्यवाही के संबंध में अवगत भी कराया जाएगा।

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को HC से मिली बड़ी राहत, रायपुर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर का आदेश

बिलासपुर  पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को रायपुर सेंट्रल जेल से अन्य जेल ट्रांसफर करने का विशेष न्यायाधीश का फैसला हाईकोर्ट ने पलट दिया है। जेल अधीक्षक रायपुर के आवेदन पर विशेष अदालत ने दोनों को कांकेर और अंबिकापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था। इसके खिलाफ उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई में अदालत से दोनों को वापस रायपुर सेंट्रल जेल ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से दोनों रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उन पर रायपुर जेल में वीआईपी सुविधाएं लेने का आरोप है। इसके अलावा सिंडिकेट बनाकर जेल में शांति भंग का भी आरोप दोनों पर लगा कर रायपुर जेल अधीक्षक ने विशेष न्यायाधीश ईडी निधि शर्मा की अदालत में आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर दोनों को अलग-अलग कांकेर और जगदलपुर जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था। आदेश के बाद दोनों को वहां शिफ्ट कर दिया गया था। आदेश को दोनों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके मामले की सुनवाई रायपुर में चल रही है इसलिए पेशी में उन्हें उपस्थित होना पड़ता है और उनके अधिवक्ता भी रायपुर जेल में उनसे वकील मुलाकात करते हैं साथ ही उनका परिवार भी रायपुर में निवास रथ है जिससे परिवार के लोगों को भी जेल में मिलने में सुविधा होती है। जेल अधीक्षक के आवेदन पर रायपुर विशेष न्यायाधीश ने बगैर उनके पक्ष सुने एकपक्षीय आदेश जारी किया गया है। सुनवाई के बाद जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों को तत्काल रायपुर जेल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। आबकारी घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को अंबिकापुर और अनिल टुटेजा को कांकेर जेल शिफ्ट किया गया था, जबकि ए.पी. त्रिपाठी को जगदलपुर जेल भेजा गया था। कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को दंतेवाड़ा जेल और कोयला घोटाले के मुख्य सरगना सूर्यकांत तिवारी को जगदलपुर जेल ट्रांसफर किया गया था।

यात्रियों में मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-रायपुर में नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां नागपुर से कोलकाता जा रही एक फ्लाइट का इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में बम मिलने की सूचना के बाद  विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रायपुर एयरपोर्ट पर  विमान खड़ा है. जिसकी जांच की जा रही है. दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट नागपुर से कोलकाता जा रही थी. इस बीच फ्लाइट में बम की सूचना मिली है. जिसके बाद  आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाइट को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. विमान को तुरंत खाली करवा के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है. फिलहाल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. जो फ्लाइट की जांच कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, नागपुर से कोलकत्ता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E812 सुबह 07:17 बजे उड़ान भरी थी. विमान में कुल 187 यात्री और 06 पैसेंजर सवार थे. सीआईएसएफ और रायपुर पुलिस की टीम एयरक्राफ्ट की जांच कर रही है. उतारे गए यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच हुई. कुछ यात्री इसमें विदेश जाने वाले हैं. जिन्हें  दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा को लेकर जांच जारी बम मिलने की सचूना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इंडिगो की फ्लाईट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. इसके बाद सभी यात्रियों को इंट्री गेट के पास भीतर लॉज में लाया गया. फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से यात्रियों इमरजेंसी लैंडिग करवाया गया. इस घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं. फिलहाल सुरक्षा को लेकर फ्लाइट की जांच जारी है. रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि, नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. विमान की एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है. जांच करने के बाद  फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा. फिलहाल बम मिलने की सूचना किस माध्यम से मिली है इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है. 

जनजातीय गौरव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

रायपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती-जनजातीय गौरव दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मौके पर जमुई बिहार से छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से जुड़ेगे। श्री मोदी इस इस दौरान  पीएम जनमन योजना के तहत् लाभान्वित हितग्राहीयों कि चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 नवंबर को दोपहर 10.30 बजे से शुरू हो रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत विधायकगण सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, और इन्द्रकुमार साहू सहित सभी सांसदगण, विधायकगण, निगम मण्डल एवं आयोग तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।  

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर पोड़ी में 16 नवंबर को

कोरिया जिला प्रशासन ने बचरा पोड़ी तहसील के पोड़ी में 16 नवंबर 2024 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिला अधिकारियों से कहा है कि उक्त शिविर में पहुंचकर महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में आम लोगों को अवगत करांए। श्रीमती त्रिपाठी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि इस शिविर में बड़ी संख्या में आए और अपनी समस्याओं को दर्ज कराएं। बता दें जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और जनहित के मुद्दों पर तत्परता से कार्यवाही करना है। इन शिविरों में जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविर के दौरान नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे और तुरंत आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करने का आग्रह किया है, ताकि समय पर उनका निवारण हो सकें।

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना

जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोडने सहित उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना, खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। गांव-गांव से सीधे विकाखण्ड स्तर पर खेलने आये लोगों में उल्लास और जोश का संचार कर रहा है, जिसमें बच्चे, बड़े, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक में कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, रस्साकसी, खो-खो, फुटबाल, व्हालीबॉल और तीरंदाजी जैसे खेल विधा शामिल किए गए हैं। इन खेलों का आयोजन न केवल बच्चों और युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वर्तमान में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में बस्तर ओलम्पिक 2024 का आयोजन से बड़ी संख्या में युवाओं के साथ ही आम नागरिक उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें करीब एक लाख 70 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। बस्तर ओलंपिक में स्थानीय खेलों को विशेष महत्व दिया गया है। इनमें कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी, और विभिन्न ग्रामीण खेल शामिल हैं, जो स्थानीय युवाओं की संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इन खेलों में भाग लेकर युवा अपनी परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं और अपनी जड़ों से जुड़े रह रहे हैं। बस्तर जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत चिंगपाल में आयोजित खण्ड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक स्पर्धा में अंदरूनी दूरस्थ क्षेत्र मुण्डागढ़ निवासी युवक शोभाराम नाग ने सीनियर वर्ग तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया और अब जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक में अपनी श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने संकल्प व्यक्त करते बताया कि खेती-किसानी से जुड़े परिवार का होने के कारण स्वयं गांव में ही अभ्यास जारी रखा है। अब पहली बार पुरस्कार मिलने से वह उत्साहित है और निरंतर अभ्यास के द्वारा खुद के क्षमता में सुधार करने के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करेगा। इसी तरह सुदूर ईलाके पखनार की ग्रामीण महिला कमली ने सीनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अर्जित करने पर कहा कि अब अभ्यास के लिए और ज्यादा ध्यान देंगी। वहीं पखनार के ही मनीराम ने सीनियर वर्ग लम्बी कूद में प्रथम स्थान हासिल करने पर खुशी जताते कहा कि अब जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इन खिलाड़ियों के साथ ही उक्त क्षेत्र के अन्य युवाओं ने भी विभिन्न खेल विधा में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। ज्ञात हो कि बस्तर जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत उक्त दूरस्थ ईलाके पहले धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र थे लेकिन अब सुरक्षा बलों के कैम्प खुलने से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास से इन क्षेत्रों में बदलाव की बयार बह रही है और लोग समाज की मुख्यधारा में जुड़कर प्रदेश की विकास में सहभागिता निभा रहे हैं।

मंत्री श्यामबिहारी ने BJP की जीत का किया दावा, बोले – डबल इंजन की सरकार में हो रहा विकास, भाजपा के साथ है जनता

रायपुर रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है. मतदान के बीच भाजपा दक्षिण प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जीत का दावा किया है. उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा, भारी मतों से उपचुनाव जीत रहे हैं. जीत का रिकॉर्ड भी टूटेगा. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है. मंत्री श्यामबिहारी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है. मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, मतदाताओं के बीच जो रुझान है वो BJP के पक्ष में है. प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. विकास की गति भी डबल है. यही कारण है कि जनता BJP के साथ है. कांग्रेस पर तंज कसते हुए मंत्री श्याम बिहारी जारी जायसवाल ने कहा, कांग्रेस को जनता जानती है इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान नहीं हो रहा है. असफल प्रयास कर रहे हैं और जनता सब समझती है. कांग्रेस के प्रत्याशी के नाम दक्षिण के जनता तक को पता नहीं है. जनता को लुभाने के लिए तमाम कोशिश कर रहे हैं. उन्हाेंने कहा, खाने का डिब्बा बांटकर जनता को अपनी ओर नहीं खींच सकते. जब पता है कि सौ मीटर के दायरे में राजनीतिक गतिविधियां नहीं करनी है तो कांग्रेस कर रही है, अब समझ सकते हैं. जो मतदान प्रतिशत है वो BJP की ओर इशारा कर रही है. यह प्रचंड जीत का इशारा है. बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर आंखों पर है. पहले भी सरकार उनके फैसले का पालन करती रही है और अभी भी होगी. छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है जो कोर्ट के फैसले का अवहेलना करें. दिल्ली से ऑपरेट होते थे भूपेश बघेल : श्यामबिहारी जनजाति महोत्सव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. इस पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, हाथ के बारे में भूपेश बघेल क्या बताएंगे. उनका हाथ तो 5 साल तक दिल्ली में गिरवी था. पूरे 5 साल दिल्ली से ऑपरेट होते थे.

गौरेला में राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं युवा शक्ति जागरण को समर्पित संगीत में राम कथा एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन

पेंड्रा परम शांति धाम गौरेला में युवा शक्ति के राष्ट्रीय स्वाभिमान के जागरण के उद्देश्य से विशाल हिंदू सम्मेलन व संगीतमय राम कथा का आयोजन हो रहा है।  प्रात: कालीन सत्र में आचार्य  मुकेश द्वारा युवा शक्ति को योग, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है जिससे युवा व वृद्ध सभी लाभांवित हो रहे हैं। परम शांति धाम में अखंड राम नाम का कीर्तन सतत रूप से प्रारंभ हुआ है। नगर वासी आश्रम में पहुंचकर सभी सत्रों का लाभ उठा रहे हैं।साध्वी विजया जी के द्वारा युवा शक्ति को महाभारत व अन्य शास्त्रों से नीति की कथा सुनाई जाती है। साध्वी विजया जी ने नीति कथा के माध्यम से युवाओं को मन से मोह की पट्टी को उतारने के बारे में बताया। सभी नगर वासी और आसपास के ग्रामवासी बड़ी संख्या में आश्रम के प्रमुख स्वामी परमात्मानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। संगीत में श्री राम कथा का मधुर वाचन अयोध्या से पधारे परम भक्त व रामायण के विद्वान स्वामी श्री देवेश्वरानंद जी के द्वारा प्रतिदिन सायं 3 बजे से किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो चुका है जिसमें अभी तक श्री राम कथा में स्वामी देवेश्वर आनंद जी द्वारा शिव विवाह, दक्ष यज्ञ भंग, सती जी का देह त्याग, नारद जी के मोह की कथा और श्री राम जन्म का प्रसंग सुनाया जा चुका है। कार्यक्रम में आश्रम के संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति सभी का मन मोह ले रही है। करीब 45 गांव की मानस मंडलियों द्वारा मानस गान प्रतियोगिता में प्रस्तुतिकरण दिया जा रहा है। गौरेला पेंड्रा नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा भजन गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुतीकरण दी गई जिसमें पब्लिक सारबहरा स्कूल  की बहन आराध्या विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान, मां कल्याणीका पब्लिक स्कूल की बहन देवांशी दुबे ने द्वितीय स्थान एवम् स्वामी परमानंद  संस्कृत विद्यालय की बहन साक्षी  एक्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार  14 नवंबर के दिन प्रदान किया जाएगा। 14 नवंबर के दिन सुबह 11 से 1 बजे तक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। हिंदू सम्मेलन के उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा जिसमें आप सभी हिंदू बंधु और भगनी सादर आमंत्रित हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री हर्ष छाबरिया एवं उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंघाई जी ने सभी नगर वासियों एवं ग्राम वासियों को इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया है एवं सभी प्रतियोगियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रदान की है।

अमेरिका में बसे भारतवंशियों ने हिंदी-यूएसए सेंट लुइस के बैनर तले मिलजुल कर मनाई खुशियां

भिलाई अमेरिका में बसे भारतवंशियों ने हिंदी-यूएसए सेंट लुइस के बैनर तले तीसरा वार्षिक दिवाली और नवरात्रि महोत्सव शानदार ढंग से मनाया। जिसमें 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया, इनमें इस्पात नगरी भिलाई से अमेरिका में अपना भविष्य गढ़ रहे युवा भी सपरिवार शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भिलाई से जाकर अमेरिका में बस चुके हिंदी के प्रति समर्पित युवा मयंक जैन और उनकी पत्नी अंशु जैन की इस आयोजन में विशेष भागीदारी रही। मयंक जैन ने बताया कि यह सेंट लुइस का सबसे बड़ा इंडोर भारतीय दीवाली मेला था, जिसमें 20 से अधिक विभिन्न प्रकार के स्टॉल और गतिविधियां शामिल थे। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि को दशार्ते हुए पारंपरिक भोजन, संगीत, नृत्य और कई रोचक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। इस आयोजन में सेंट लुइस काउंटी के प्रॉसिक्यूटर और डेमोक्रेटिक पार्टी के नवनिर्वाचित मिसौरी के यूएस हाउस आॅफ रिप्रेजेंटेटिव मिस्टर वेस्ले बेल, ओसीए सेंट लुइस की उपाध्यक्ष और सेंट लुइस की वियतनामी एसोसिएशन की अध्यक्ष क्रिस्टिना ली, कन्नड़ स्कूल के नेता शशिकांत गजराज और तमिल भाषा स्कूल के नेता मिस्टर नारायण जैसे विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने इस महोत्सव में चार चाँद लगा दिए। उनकी उपस्थिति ने सेंट लुइस के विभिन्न समुदायों के बीच एकता को और भी मजबूत किया। इस महोत्सव में उपस्थित लोगों ने फोटो बूथ, रंगोली प्रतियोगिता और रैफल ड्रॉ जैसे आनंददायक अनुभवों का आनंद लिया। बच्चों के लिए फेस पेंटिंग और गुब्बारा कला जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। नवरात्रि की थीम पर आधारित दो नृत्य प्रस्तुतियाँ-बच्चों के लिए एक विशेष नृत्य कार्यक्रम और वयस्कों के लिए एक डीजे नवरात्रि डांस ने परिवारों और समुदायों को एक साथ जोड़ा और परंपरा को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का समापन एक भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। मयंक जैन ने बताया कि हिंदी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के हिंदी यूएसए के मिशन का समर्थन करते हुए, बुक स्टॉल पर भाषा संसाधन उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही इस आयोजन में स्थानीय व्यवसायों को भी प्रोत्साहित किया गया, जिसमें नए विक्रेता जैसे करी नेशन पिज्जा और फरजर शामिल थे। अमेरिका में हिंदी को बढ़ावा दे रहे भिलाई के मयंक-अंशु भिलाई से अमेरिका गए मयंक और अंशु जैन दंपति हिंदी यूएसए सेंट लुइस के माध्यम से 230 से अधिक छात्रों को हिंदी सिखाने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने इस स्कूल को पूरे मिडवेस्ट क्षेत्र और अमेरिका के सबसे बड़े हिंदी भाषा स्कूलों में से एक बना दिया है। मयंक जैन ने बताया कि वह इस स्कूल के पाठ्यक्रम को मान्यता दिलाने के प्रयास कर रहे हैं ताकि छात्रों को हिंदी अध्ययन के लिए क्रेडिट प्राप्त हो सके। मयंक जैन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने 60 से अधिक स्वयंसेवकों की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सभी स्वयंसेवकों के बिना यह आयोजन संभव नहीं हो पाता।

नकली पिस्तौल हाथ में लेकर डाली तस्वीरें, गिरफ्तार

बलौदाबाजार बलौदाबाजार के इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले दीपक वर्मा को इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल दिखाकर फोटो अपलोड करना भारी पड़ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि दीपक वर्मा ने लगभग दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर नकली पिस्तौल के साथ अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। दीपक ने ये तस्वीरें लोगों को भयभीत करने और सोशल मीडिया पर अपनी एक विशेष छवि बनाने के उद्देश्य से डाली थीं। इस तरह के कृत्य से समाज में भ्रांति फैलाने और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया। साइबर सेल बलौदा बाजार ने दीपक वर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर रखी और आज बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने माना कि वह अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर रौब जमाने और खुद को खास दिखाने के लिए डाल रहा था। पुलिस ने दीपक से नकली पिस्तौल जप्त की और उसे प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सिटी कोतवाली में बंद कर दिया।

आज होने वाला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थगित, अब 21 नवम्बर को होगा शिविर

कवर्धा सहसपुर लोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोछिया में आज 13 नवंबर 2024 को आयोजिति जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर स्थगित हो गया है। अब यह शिविर 21 नवम्बर 2024 गुरुवार को होगा। शिविर में 25 गांव शामिल है,जिसमें ग्राम कुम्हारदनिया, कारेसरा, चारभांटा, गांगीबहरा, राजपुर, अचानकपुर, सिंघनपुरी, गोछिया, बगबई, सेमरिया, खैरझिटी, गोरखपुर कला, कुंआ, बंधी, सिघौरी, गैंदपुर, दानीघटोली, धरमगढ़, भाठकुण्डेरा, सुरजपुरा, कोहडि?ा, रामुपर ठाठापुर, ढोरली, हरदी, गोरखपुर खुर्द है।

सुरक्षाबल के जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सली प्रचार सामग्री व विस्फोटक के साथ 3 नक्सली किया गिरफ्तार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना नैमेंड से सुरक्षाबलों के जवान नक्सल प्रभावित नैमेड इलाके में सर्चिंग के लिए निकले हुए थे इस दौरान नैमेड थाना क्षेत्र के राणापारा के जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री व विस्फोटक के साथ तीन नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनू ओयाम पिता बुधरु उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कैका, सन्नू लेकाम पिता पांडु उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कैका एवं  मांडो उर्फ मांडू हपका पिता मासा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम कांडका को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार उक्त तीनों नक्सलियों के विरुद्ध नैमेड थाने में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया ।

जनजातीय संस्कृति का गौरव गान ही सनातन संस्कृति का गौरव गान है : मुख्यमंत्री साय

रायपुर केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने माटी के वीर पदयात्रा का किया भव्य शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने देश की आजादी और कोरोना काल में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए, जिन्होंने 25 वर्ष की आयु में मातृ भूमि को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी और अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में 6 लाख युवाओं ने अपना बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लेने तथा सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए आगे आने का आव्हान किया। डॉ. मंडाविया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आग्रह पर जशपुर नगर में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ और जशपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातियों को गौरव करने का एक और बड़ा अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब-जब संस्कृति पर हमला हुआ है, जनजातीय समाज ने इसका तीव्र प्रतिकार किया है। जनजातीय संस्कृति प्रकृति से प्रेम करने की संस्कृति है। यह संस्कृति सौहार्द्र, शांति और सद्भाव की संस्कृति है। कलाओं से प्रेम करने वाली यह संस्कृति हमारी जनजातीय सनातन संस्कृति का उद्गम है। जनजातीय संस्कृति को बचाने की चिंता सनातन संस्कृति को बचाने की चिंता ही है। जनजातीय संस्कृति का गौरवगान सनातन संस्कृति का गौरवगान ही है। केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने माटी के वीर पदयात्रा का किया भव्य शुभारंभमुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन अभियान जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जनजातीय समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एकलव्य विद्यालयों तथा आय में बढ़ोतरी के लिए वन-धन योजना प्रारंभ किया। आयुष्मान भारत योजना में जनजातीय समुदायों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। हमने जनजातीय क्षेत्रों के विकास की रणनीति तय की है। हमारी सरकार जनजातीय समाज के प्राचीन गौरव और वैभव को वापस पाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। लोकतंत्र की जड़ें दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं। अंदरूनी गांवों में भी नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार जैसी मूलभूत अधोसंरचनाएं पहुंच रही हैं। हमने विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़़ निर्माण का संकल्प लिया है। सभी की सहभागिता से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। जनजातीय समुदायों की अधिक से अधिक सहभागिता इस कार्य में सुनिश्चित की जाएगी। माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं तथा माई भारत से जुड़े वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया। मुंडा समाज के अध्यक्ष श्री शंकर राम बारला ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में जनजातीय नायकों के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्री चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती  प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नागरिकगण उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet