LATEST NEWS

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Big success for security forces, 9 Naxalites killed in encounter, huge quantity of weapons recovered

Big success for security forces, 9 Naxalites killed in encounter, huge quantity of weapons recovered जगदलपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त पर निकली पुलिस टीम व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मृत 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही, एसएलआर, 303 राइफल, 315 बोर बंदूक समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ है। एसपी गौरव रामप्रवेश रॉय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6.30 बजे से सुरक्षा बल व नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ जारी रही। दोनों ओर से रुक–रुक कर गोलीबारी चलने की सूचना है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली मिलिट्री प्लाटून नंबर-2 के सदस्य होने की संभावना जताई जा रही है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, बैलाडीला पहाड़ी की तलहटी में पश्चिम बस्तर डिवीजन के 30-35 नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना मिली थी, जिसके बाद लोहा गांव की तरफ से डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ यंग प्लाटून, सीआरपीएफ 111 वीं बटालियन की अलग-अलग टुकड़ियों को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। इसी दौरान पुरंगेल के जंगल मे नक्सलियों ने जवानों को आता देख गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बल की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पार्टियां वापस नहीं लौटी हैं। जिले में लंबे समय बाद फोर्स को इतनी बड़ी कामयाबी मिली है। 65 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना थीअधिकारियों के मुताबिक, 5 से 7 किमी के जंगली इलाके में 65 नक्सलियों के छिपे होने की आशंका थी। सूचना मिलने पर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद पुलिस पार्टी से पूरी सूचना मिलेगी। बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

भाजपा नेता ने कलेक्टर अनुराग पांडे को धमकाया, कहा रिटायर्ड मेन से पहले घर भेज दूंगा, ऑडियो वायरल

BJP leader threatened collector Anurag Pandey

BJP leader threatened collector Anurag Pandey, said I will send him home before he retires, audio goes viral रायपुर। बीजापुर जिले में कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद का ऑडियो वायरल हो रहा है। फोन कॉल पर भाजपा नेता चार दिन में कलेक्टर को हटवाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, कलेक्टर भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि, तेरी इतनी औकात है क्या? विवाद बीजापुर के भाजपा नेता अजय सिंह और कलेक्टर अनुराग पांडे के बीच हुआ है। 7 जुलाई का है ऑडियो क्या है ऑडियो में भाजपा नेता अजय सिंह- मैं अपनी पर आ गया तो आपका रिटायरमेंट जो अगस्त को होना है, 4 दिन नहीं लगेगा हटने में… चैलेंज कर के देखो। कलेक्टर– तेरी इतनी औकात है, औकात है तो कर लेना। अजय सिंह– आप कलेक्टर हैं, आपकी कोई हैसियत नहीं है, सरकार के अधिनस्थ हो। आप नौकर हो पब्लिक के। खुली चुनौती दे रहा हूं, सबके साथ लगना मेरे साथ मत लगना। कलेक्टर– मैं भी बता दे रहा हूं, सबसे लगना, लेकिन मेरे साथ मत लगना। टेंडर से जुड़ा है मामला कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच विवाद टेंडर को लेकर है। बीजापुर और आस-पास के इलाकों में स्कूल बिल्डिंग का निर्माण होना है। अजय सिंह कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़ा है। जिले में काम हासिल करने को लेकर अधिकारियों के साथ यह विवाद हुआ है। वायरल ओडियो में भी टेंडर मिलने की बात कलेक्टर और अजय के बीच होती सुनाई दी है। अजय सिंह– आपने पहले से कह रखा है कि रविंद्र झाड़ी को काम देना है। कलेक्टर– मैंने किसी को नहीं कहा है। PWD के ईई ने बोला होगा। मेरे रहते आप मेरे किसी अधिकारी को नहीं चमका सकते। भोपालपट्टनम के सभी आपके पार्टी के लोग कह रहे हैं कि आपने सबको काम बांटा है। वो तो कैंसिल होगा उसकी चिंता मत करो। अजय सिंह– हो जाए कैंसिल आप जाएंगे, दूसरा कलेक्टर आएगा, दूसरे से काम करवा लेंगे।

प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षाओं एवं मौसमी बीमारियों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

  रायपुर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर राज्य के सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों में भर्ती परीक्षाओं सहित अन्य रोजगार परीक्षाओं में सुचिता और सुरक्षा को लेकर भारत सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिलो के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर सर्तकता एवं संवेदनशीलता से कार्य करें। इस संबंध में मुख्य सचिव ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सतर्कता बरती जाए। इसी तरह से भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव ने डायरिया नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाली नीट-पीजी, यूजीसीे-नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यंत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रत्येक जिले में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है जिले के अंदर आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए बनाये जाने वाले परीक्षा केन्द्रों पर अत्यंत सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जाए। इसी तरह से स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ऐसे संवेदनशील क्षेत्र जहां पिछले वर्षों में डायरिया के प्रकरण हुए है वहां अत्यंत सतर्कता बरती जाए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को ओआरएस और जिंक की गोलियां घर-घर जाकर मितानिनों के माध्यम से वितरित की जाए। जहां पर कहीं डायरिया के प्रकरण की जानकारी मिलती है तो वहां पर तुरंत मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। डायरिया से पीड़ितों का समुचित इलाज कराया जाए। मुख्य सचिव ने पेयजल के स्त्रोतों की साफ-सफाई, पाइपों के लिकेज होने की शिकायत पर तत्काल पाइपों का सुधार एवं नए पाइप लगाए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने ओपन जिप्सी में भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का किया उत्साहवर्धन

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान-2024 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्ण विधि विधान से पूजन कर पीपल के पौधे का रोपण कर महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का बैनर जारी किया गया। इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा प्रदेशभर में 4 करोड़ वृक्ष लगाये जाएंगे। इसी के अंतर्गत में आज प्रदेश के 33 जिलों में कुल 4 लाख पेड़ लगाए गए। आज महावृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के मौके पर जैव विविधता पार्क में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्रीगणों, स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20 हजार पेड़ लगाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ओपन जिप्सी में वृक्षारोपण क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं श्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। सभी ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 140 करोड़ लोगों से आह्वान किया है कि सभी अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं। उनके आह्वान पर यह एक आंदोलन बन गया है,  हम लोग छत्तीसगढ़ में भी इसको अभियान के रूप में ले रहे हैं और अकेले वन विभाग का 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 33 जिलों में वन विभाग द्वारा 6 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। बहुत सी प्रजातियों के पेड़ लगाएं जा रहे हैं। पीपल का पेड़ जो 24 घंटा ऑक्सीजन देता है, नीम का पेड़, हर्रा बहेड़ा आंवला जैसे गुणकारी पौधे लगाए जा रहे हैं हर किसी को पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है आप सब लोग देख रहे हैं कि पेड़ कम होने से गर्मी के दिनों में गर्मी बहुत बढ़ रही है इस साल तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पूरे देश में पड़ी है। पारा 50 डिग्री पहुंच गया। पूरे विश्व में गर्मी से मरने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है, ऐसे समय में बहुत आवश्यक हो जाता है कि हम सभी पेड़ लगाएं। आज वृक्षारोपण अभियान में हमारे स्कूली बच्चे शामिल हुए, हमारे सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए, हमारे वन और पुलिस विभाग का अमला भी शामिल हुआ। इन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों से भी आह्वान किया है कि बच्चे अपने स्कूल परिसर में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। महतारी वंदन योजना की बहनों से भी करेंगे पेड़ लगाने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना की बहनों को राशि वितरण के लिए अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वे माता-बहनों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील करेंगे। यदि 70 लाख महिलाएं पेड़ लगाएंगी तो लक्ष्य आसानी से पूरा होगा।   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एक वृक्ष अपने मां के सम्मान में लगाकर उसकी देखभाल करें,  उसकी रक्षा करें। यह गौरव का विषय है कि आज हमारे राज्य के सभी वन रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

नक्सलियों की अब नहीं खैर 200 किमी के दायरे में इजराइली ड्रोन करेंगे जासूसी

जगदलपुर  बारिश के दौरान बस्तर में विजिबिलिटी कम हो जाती है और पहुंच विहीन क्षेत्र में पहुंचना मुश्किल होता है। इसलिए पुलिस के ऑपरेशन मानसून को ज्यादा आक्रामक और सफल बनाए रखने के लिए पुलिस माओवादियों की गतिविधि को यूएवी से नजर रखने की तैयारी कर रही हैं। जो नक्सल क्षेत्र के 200 किलोमीटर के दायरे में निगरानी रखेगा। साथ ही सेटेलाइट रडार से भी नजर रखने की योजना सुरक्षा बलों ने बना ली है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से एनटीआरओ का बेस बस्तर में बनाए जाने के बाद बड़े ड्रोन से माओवादियों की गतिविधि भी कैद हो रहा है। बताया जा रहा है कि रडार का कनेक्शन सीधे सेंट्रल मॉनिटरिंग कंट्रोल रुम से होगा और नक्सल क्षेत्रों में लगे रडार अपनी तस्वीरों को सेन्ट्रल मॉनिटरिंग रूम को भेजेगा। जिसके बाद इनपुट के आधार पर नक्सल ऑपरेशन को चलाया जाएगा। इधर नक्सल क्षेत्र में यूएवी 15 हजार फीट की ऊंचाई से नजर बनाये रखेगा और बारिश में जंगल के भीतर माओवादियों के इमेज को कैप्चर भी करेगा। वहीं सुरक्षा बल अब हर तरीके से माओवादियों पर अंकुश लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले भी जनवरी महीने से लगातार पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों की मदद से माओवादियों की एग्जैक्ट लोकेशन मिली जिससे ऑपरेशन सफल हुए हैं। बताया जाता है कि बस्तर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आसमान से नजर रखी जा रही है। रात के समय नक्सलियों के मूवमेंट और उनके ठिकानों को चिन्हाकिंत करने की क्षमता होने के कारण इसका उपयोग किया जा रहा है। नक्सल आपरेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सीधे टारगेट पाॅइंट को कवर करने में काफी मदद मिल रही है। नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में योजना में कारगार साबित हो रहा है। बता दें कि पहले यह ड्रोन को दुर्ग-भिलाई के नंदनी स्थित सेंटर से उड़ान भरता था। इसके बाद में जगदलपुर शिफ्ट किया गया था। इसकी उपयोगिता को देखते हुए जम्मू और कश्मीर में पत्थरबाजी एवं आतंकवादियों से निपटने के लिए कश्मीर ले जाया गया था। 15000 फीट की ऊंचाई से निगहबानी रिमोट से उड़ान भरने वाला ईंधन चलित अत्याधिक ड्रोन एक बार में 8-10 घंटे तक उड़ान भर सकता है। वहीं करीब 1000-15000 फीट की उचांई से जंगल के अंदर की गतिविधियों को देख सकता है। इससे मिले इमेज और फ्रीक्वेंसी को कैप्चर करने के बाद नक्शे से संबंधित इलाके चिन्हाकिंत किए जा रहे हैं। सटीक जानकारी देने की क्षमता को देखते हुए राज्य के बार्डर और इसके आसपास के इलाकों को कवर किया जा रहा है। बताया जाता है कि उत्तर और दक्षिण बस्तर में नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए इसका उपयोग किया जा रहा है।  

नवा रायपुर में अधोसंरचना विकसित करने के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह

  रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आए 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की विशेष परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ को विशेष अनुदान देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ नवोदित राज्य है, जो जनजातीय बहुल, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से घिरा एवं माओवाद प्रभावित है। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की बराबरी में लाने के लिए अधिक वित्तीय संसाधनों की आवश्यकता होगी। बैठक में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वित्त आयोग के सदस्य श्री अजय नारायण झा, श्रीमती एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष, सचिव श्री रित्विक पांडे सहित दल के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, साथ ही माओवाद पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इन क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अधोसंरचना विकास के कार्यों में अतिरिक्त व्यय भार आता है। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्रीय वित्त आयोग से राज्य को अधिक वित्तीय सहायता की अनुशंसा की जाती है, तो निश्चित ही पिछड़े इलाकों में लोकहित के कार्यों को बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और इसके लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी मेहनत से काम कर रहा है। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हम करेंगे। हमारी अपेक्षा है केंद्रीय वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के हमारे विजन को अमल में लाने के लिए अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कठिन भौगोलिक परिस्थ्तिियों के कारण रेल, सड़क, दूरसंचार, ऊर्जा, सिंचाई की परियोजनाओं की लागत एवं समय-सीमा में वृद्धि के कारण हमें अतिरिक्त व्यय भार वहन करना पड़ रहा है। खनन गतिविधियों के कारण पर्यावरण को होने वाली क्षति और लोगों पर स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों से निपटने के लिए हमें अतिरिक्त धनराशि खर्च करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी खपत एवं गन्तव्य आधारित कर प्रणाली के कारण खनन गतिविधियों का वास्तविक लाभ छत्तीसगढ़ को न मिलकर उन राज्यों को मिल रहा है जहां खनिजों का वैल्यू-एडिशन हो रहा है और खनिजों की खपत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के समय मात्र 29 हजार 539 करोड़ रुपए की छोटी सी अर्थव्यवस्था के साथ इस राज्य ने शुरूआत की थी। वर्ष 2023-24 में राज्य 5 लाख 9 हजार करोड़ रुपए के जीएसडीपी के लक्ष्य को प्राप्त कर चुका है। आने वाले पांच वर्षों में हम जीएसडीपी के आकार को दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाएं जिनका संचालन केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अंशदान से हो रहा है, उनमें केन्द्र सरकार से मिलने वाली राशि का अनुपात बढ़ाया जाए। केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही हैै। नवा रायपुर को बहुत सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुन्दर राज्य है। विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मंे राजकोषीय स्थिरता के साथ आर्थिक वृद्धि एवं सामाजिक सूचकांकों में तेजी से सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ एक नवोदित एवं तेजी से बढ़ता राज्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के संबंध में कहा कि यहां का सबसे बड़ा संसाधन मानव शक्ति है। जिनको मैन्यूफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के लिए स्किल्ड बनाना होगा। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य के वित्तीय परिदृश्य पर प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि नवा रायपुर को ग्रीन स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां अधोसंरचना विकास के लिए केन्द्र से और अधिक संसाधन मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्धारित मापदंडों के अनुसार वित्तीय अनुशासन का पालन कर रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। कर प्रणाली में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर लीकेज को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने केन्द्रीय वित्त आयोग द्वारा केन्द्र और राज्यों के बीच करों के बटवारें के मापदंडों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रिगणों ने भी वित्त आयोग के समक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किये। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने स्वागत भाषण दिया। पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पुलिस बल के लिए संसाधनों की आवश्यकताओं पर तथा एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने नवा रायपुर की परियोजनाओं के लिए संसाधनों की जरूरतों पर प्रस्तुतीकरण दिया।

किसी को न पीछे छोड़ना और सभी की गिनती करना, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं  अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामानुजगंज के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर न्यू ईरा पब्लिक स्कूल, रामानुजगंज में विधिक साक्षरता का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में श्री लोकेश कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्य के बारे में बताते हुये कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जो हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करता है। इस दिवस की स्थापना वैश्विक जनसंख्या वृद्धि से जुड़े प्रमुख मुद्दों तथा विकास एवं स्थिरता पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई । यह दिन हमें याद दिलाता है कि जनसंख्या नियत्रण और परिवार नियोजन के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम है किसी को पीछे न छोड़ना, सभी की गिनती करना। यह थीम दुनिया में मौजूद लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जनसंख्या डेटा एकत्र करने के महत्व पर प्रकाश डालती है। उक्त साक्षरता शिविर में श्री शाश्वत दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। यह आयोजन 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा स्थापित किया गया था। यह 11 जुलाई 1987 को पांच बिलियन दिवस में सार्वजनिक हित से प्रेरित था, जिसकी अनुमानित तारीख जिस पर दुनिया की आबादी पांच अरब लोगों तक पहुंच गई थी। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर लोगो की जागरूकता बढ़ाना है जैसे कि परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ स्वास्थ्य और मानव अधिकारों का महत्व से अवगत कराना है।

दीपक बैज ने साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर केस सामने आने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। दोहरे हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य के विष्णुदेव साय सरकार पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब से राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में चोरी, डकैती, मारपीट, दुष्कर्म और  हत्या जैसी घटनाएं बढती जा रही है। राज्य सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि कहीं सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देने का काम तो नहीं कर रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी सरकार ने जंगल राज बना दिया है। सरकार की सुशासन कहीं नजर नहीं आ रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई सवाल दागे हैं।   बैज ने कहा कि पांच दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं, और रहने वाले तीनों को बांधते हैं फिर हथियार से मार देते हैं। दो लोगों की मौके पर हो जाती है। एक अस्पताल में भर्ती है। जगदलपुर की घटना निंदनीय है। इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि क्या यह सुशासन है या फिर जंगल राज है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की रोका-छेका योजना बंद करने पर सवाल उठाए हैं। रोका छेका योजना को बंद करने पर दीपक बैज ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। विष्णुदेव साय की सरकार ने इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया है। इसके चलते दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बैज ने भारतीय जानता पार्टी को इसकी जिम्मेदार ठहराया है।

दूषित जल एवं भोजन के सेवन से करें परहेज, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में शिविर में बताई सावधानियां

बलरामपुर. कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मानसून काल में मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया है कि जल जनित रोग बरसात के मौसम में होता है। उन्होंने बताया कि एक ही समय में एक स्थान पर अनेक लोग एक ही प्रकार की बीमारी से प्रभावित होते हैं, तब ऐसी स्थिति को एपिडेमिक कहते हैं। जहां पर लोग हैजा, डायरिया, उल्टी-दस्त, टाइफाइड इत्यादि बीमारियों से ग्रसित होते हैं। ऐसे बीमारियां मुख्यतः दूषित पानी या दूषित भोजन को कारण होता है। इस प्रकार के बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जल जनित रोग से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी है, कि पानी के स्त्रोत को हमेशा साफ रखें। बरसात के मौसम में उबला हुआ पानी पीयें, खाने के समान को हमेशा साफ रखें, दूषित भोजन का सेवन न करें। साथ ही उन्होंने जल जनित बीमारी से निदान के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि घर पर उपलब्ध तरल पदार्थ का ही सेवन करें। अपने आस-पास के मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें। जरूरत पड़ने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना इलाज अवश्य रूप से कराने को कहा है। उन्होंने बरसात के मौसम में बच्चों को होने वाले उल्टी-दस्त के संबंध में बताया है कि 05 वर्ष के बच्चे बरसात के मौसम में डायरिया से ग्रसित होते है। इसके रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा जुलाई माह में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बच्चों के खान-पान, स्वच्छता, आदि के बारे में बताया जा रहा है, जिससे कि डायरिया ना हो, साथ ही बचाव हेतु आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।

मिशन बिहान में अपनाई मचान विधि, छत्तीसगढ़ में 1000 दीदियों की बाड़ी में लगाई जा रही सब्जी

रायपुर. मचान विधि से किसानो को सब्जी की फसल लेने के लिए प्रेरित करने मिशन बिहान अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा मे 1000 दीदियों की बाड़ी में मचान बनाने का कार्य किया जा रहा है। मचान अधिकतर बाड़ियों में बनाया जाता है। लता या बेल वाली सब्जी को सहारा देने के लिए मचान विधि का उपयोग किया जाता है। गांव के अधिकतर घरों में जहां सब्जी उगाई जाती है वहां आपको मचान देखने को आसानी मिल जाएगा। गांव के किसान परिवार अपने सुविधा और मौसम के अनुसार अपनी बाड़ियों और खेतों में भिंडी, कुम्हड़ा, भटा, करेला, लौकी, विभिन्न प्रकार की सब्जी आदि लगाते हैं। इस कड़ी में दंतेवाड़ा जिला के ग्राम पंचायत कुपेर के स्व सहायता समूह की दीदी श्रीमती झुनकी यादव के मकान की 3.8 डिसमिल भूमि में ’’मचान विधि’’ से करेला लगाने के लिए नर्सरी बेड तैयार किया गया है। दंतेवाड़ा जिले के किसानों का रुझान सदैव जैविक कृषि की ओर रहा है अतः मिशन बिहान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक सब्जी एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले के अंतर्गत 1000 दीदियों की बाड़ियों में ’’मचान’’ विधि से सब्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। जहां वे मचान विधि से सब्जियों का उत्पादन करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा अन्य दीदियों के घर के बाड़ियों में इसी विधि से सब्जी लगाने को प्रेरित किया जा रहा है। महिला किसानों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत उन्हें जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बाड़ियों में उगने वाले करेला, तोरई, बरबट्टी, सेम की लताओं के लिए मचान विधि फायदेमंद रहती है। इसमें लताओं के फलने फूलने के लिए रस्सी और तार के माध्यम से मचान निर्मित किया जाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि पौधे में आने वाली सब्जी खराब नहीं होती है और उनकी गुणवत्ता भी अच्छी रहती है साथ ही इनकी फलने की अवधि में भी बढ़ जाती है।

सांसद एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ रोपा, छत्तीसगढ़-महासमुंद में मनाया वन महोत्सव

महासमुंद. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्नान किया था। देश के नागरिकों से इस वर्ष वर्षा ऋतु में अपनी मां के सम्मान के लिए सम्मान स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। जिसके तहत सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्राम खैरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वन महोत्सव में विभिन्न फलदार पौधा रोपण किया गया और आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के आह्वान पर यहां एक जगह एकत्र हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ही भावनात्मक अपील की है। पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पेड़ जरूर लगाना चाहिए लेकिन सुरक्षा भी करना चाहिए। पेड़ लगाकर भूले नहीं, पेड़ को पानी दे और उसका रखरखाव करें। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे और ग्रामीण अपने घर या खेतों में अवश्य पेड़ लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। पेड़ लगाने के नाम से महासमुंद जिला का अलग से पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्हांने अपनी माता श्रीमती हीरावती पटेल के नाम पर बरगद वृक्ष का रोपण किया। वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मां शब्द से सुनकर एक अलग भावना मन में जागृत हो जाता है। हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री के अपील पर अवश्य पेड़ लगाएं। यह पेड़ जब तक रहेगा तब तक मां का नाम रहेगा। आने वाले समय में यही पेड़ पर्यावरण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ जाली लगाकर पेड़ की सुरक्षा करें। उन्होंने अपनी मां श्रीमती चुमकेश्वरी सिन्हा के नाम पर बेल पेड़ का पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी बनाया जाएगा। वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने बताया कि पेड़ की असली महत्ता को कोरोना काल ने सिखाया है। आज हर व्यक्ति को अच्छी सेहत के लिए 20 पेड़ की आवश्यकता है। इसलिए हमें कम से कम 20 पेड़ लगाना ही चाहिए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में निःशुल्क वाहन के माध्यम से ही फलदार और छायादार पेड़ों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सभी ग्रामीण इसका अवश्य लाभ उठाएं। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। महोत्सव में लोगों को निःशुल्क पौध का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री यतेंद्र साहू, पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, श्री महेंद्र जैन, श्री मुन्ना देवार, श्री मंगेश टकसाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल, सरपंच खैरा श्रीमती नीलम कोसरे, श्री चंद्रहास चंद्राकर, श्री संदीप दीवान, श्रीमती सुधा साहू, श्री मनीष शर्मा, श्री प्रकाश शर्मा, श्री प्रदीप चंद्राकर, श्री रमेश साहू, श्री देवेंद्र चंद्राकर, श्री हनीश बग्गा, श्री श्याम साकरकर उपस्थित थे तथा उप वनमंडलाधिकारी श्री अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिनाई प्राथमिकताएं, केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ

रायपुर. केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक आरंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमण्डल के सहयोगी तथा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया सहित आयोग के सदस्य तथा अधिकारीगण बैठक में हैं मौजूद। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राज्य की वित्तीय स्थिति एवं राज्य की आवश्यकताओं के संबंध में आयोग के समक्ष रखी अपनी बात। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन राज्य के संबंध में प्रजेंटेशन दे रहे। केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे। माओवाद पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रदेश में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त आयोग से राज्य को अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त हो तो निश्चित ही लोकहित कार्यों को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा सकता है। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने के लिए हम काम कर रहे हैं। देश तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और इसके लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी मेहनत से काम कर रहा है। हमारी अपेक्षा है केंद्रीय वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के हमारे विजन को बढ़ने में अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करें। तेजी से प्रगति कर रहा छत्तीसगढ़: डॉ. पनगढ़िया- केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में अपने संबोधन में आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति की रफ्तार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से प्रगति हो रही हैै। नवा रायपुर को बहुत सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बसाया गया है। छत्तीसगढ़ बहुत ही सुन्दर राज्य है।  विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स पर जोर देना होगा यहां छत्तीसगढ़ पहुंचकर मुझे बहुत अच्छा लगा है। आत्मीय स्वागत से मन प्रसन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई।

70 छात्राओं को किया साईकिल वितरण

 मनेन्द्रगढ़ एमसीबी-छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आजाक मनेन्द्रगढ़ की छात्राएं लाभान्वित हुई।सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 70 छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भाजपा कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव, पार्षद अजमुद्दीन अंसारी, पार्षद अनिल प्रजापति, डा. रश्मि सोनकर,दिनेश्वर मिश्रा, जे के सिंह, श्याम बिहारी रैकवार,रामचरित द्विवेदी, आलोक जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर जैन, शिव केवट,समेत संस्था प्राचार्य यू बी मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।मुझे विश्वास है कि छात्राएँ अब समय पर स्कूल आएँगी। डा. रश्मि सोनकर ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है। लखन श्रीवास्तव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई कर नगर व स्कूल का नाम रोशन करने कहा।उन्होंने कहा कि पहले आसपास गांव से आने वाली छात्राओं को साइकिल नहीं होने से आने जाने में काफी समय लगता था।साथ ही परेशानी उठानी पड़ती थी।पार्षद अनिल प्रजापति ने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से सहूलियत होगी। साथ ही छात्राएं अब समय पर स्कूल पहुंच सकेगी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अपनी पार्षद निधि से दो लाख रु. देने की घोषणा की। दिनेश्वर मिश्रा ने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है. बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ अभियान को आगे लाने में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं का भी काफी योगदान रहता है,मुझे विश्वास है कि यह स्कूल आने वाले समय में इस क्षेत्र का नाम और भी ऊंचा करेगा।उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन करते हुए संस्था के प्राचार्य यू बी मिश्रा ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का पूरा प्रयास रहता है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्राएं अपने लक्ष्य की ओर बढ़े, उन्होंने बीते वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि हम क्वांटिटी पर नहीं बल्कि क्वालिटी पर भरोसा करते हैं।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पारसमणी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य यू बी मिश्रा, मुकदेव राम, शिव शेखर सिंह, बी आर महिपाल, चंद्रमणि प्रसाद द्विवेदी,तारिक सिद्धिकी,श्रीमती सुनी कच्छप, श्रीमती मधुमिता चौधरी,श्रीमती निधि तिवारी, पारसमणी, कु माधुरी दास, श्रीमती राधा सिंह,सुदीप कुमार, श्रीमती निधि जैन, अप्पू राहा समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

‘ड्रीम गर्ल’ बनकर युवक को प्यार की मीठी बातों से फंसाया, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में डेढ़ करोड़ की ठगी

बिलासपुर. बॉलीवुड मूवी ड्रीम गर्ल में हीरो का रोल निभाया अभिनेता लड़की की आवाज निकालकर लड़कों को अपने जाल में फंसा लेता था। ठीक उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी एक घटना घटी है। आरोपी को मिमिक्री मास्टर भी कह सकते हैं, क्योंकि लड़की के साथ ही दूसरों का भी हुबहू आवाज निकाल लेता है। आरोपी लड़की की आवाज निकालकर युवकों को मीठी-मीठी बातें करके ठगी की घटना को अंजाम देता था। बिलासपुर में सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, मल्टीनेशनल कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजिनियर को शादी के लिए एक सुंदर सी लड़की की इंतजार था, लेकिन उसे लड़का मिल गया, जो हुबहू लड़कियों की आवाज में ही बात करता था। अलग-अलग किरदार बनकर आरोपी ने शादी कराने का झांसा देकर युवक से करोड़ों रूपये की ठगी कर ली। आरोपी स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता आ रहा है महिला, पुरूष साउथ इंडियन, फिल्मी एक्टर्स के हुबहु आवाज निकालने में माहिर है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवक अपने जाल में फांस लिया था। पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पहले साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढ़ाकर शादी का झांसा दिया। फिर ब्रेन वाॅश कर ठगी करते हुए उससे एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए वसूल लिया। मामले में पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी इनपुट के आधार पर शातिर अपराधी तक पहुंची। करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच के बाद उसे फ्रीज किया। घटना को लेकर प्रार्थी नितिन जैन ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले की जांच दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था, जहां उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई। आपसी परिचय होने के बाद रोहित को नितिन जैन के शादी के लिए लड़की की तलाश होने की जानकारी मिली। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लड़की से परिचय कराने की बात कहीं। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने प्रार्थी को दो से तीन लड़कियों की फोटो इंटरनेट से निकालकर दिखाया। इतना ही नहीं आरोपी ने कहा कि आपकी चॉइस है, जिसे भी आप पसंद करें। फोटो देखकर प्रार्थी ने काल्पनिक नाम शिवानी जैन को पसंद किया। इसके बाद आरोपी ने झांसा देने का खेल शुरू किया। आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाइल से प्रार्थी को आवाज बदलकर शिवानी जैन बताया। ठगी की कहानी शुरू करते हुए आरोपी ने लड़की की आवाज में कुछ दिन बात किया। इसके बाद शादी के लिए राजी होकर ठगी करना शुरू कर दिया। पहली ही बार में आरोपी ने युवक से 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। चालक आरोपी ने जिस शिवानी जैन से शादी पक्की हुई थी, उसी की बीमार और अन्य आवश्यकता होने का झूठी कहानी रचा। इस पर युवक ने अलग अलग खातों में पैसा ट्रांसफर किया। इसी तरह आरोपी ने मिमिक्री कर स्वयं ही कथित शिवानी जैन और उसकी मामा का लड़का अंशु जैन, जज सुब्रमण्यम स्वामी हैदराबाद, प्रॉपर्टी टैक्स ऑफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाइल लोन और रिकवरी एजेंट बॉस, आरबीआई इंस्पेक्टर विनीत बनकर लगभग एक करोड़ 39 लाख 51 हजार 277 रुपए की ठगी की है, जिसको बिलासपुर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।

दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ पर पति रणवीर की प्रतिक्रिया का भावुक वीडियो शेयर किया

मुंबई, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी पर अपने पति रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं।दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पति रणवीर सिंह और प्रशंसक उनकी नवीनतम फिल्म कल्कि 2898 एडी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में, रणवीर सिंह फिल्म पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहते हैं, इस तरह की फिल्म देखना वास्तव में दुखद है जहां उसका चरित्र गर्भवती है, और वह वास्तविक जीवन में भी गर्भवती है। ऐसा लगता है, क्या हो रहा है?” प्रतिक्रियाओं से प्रभावित होकर दीपिका कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करूं। मैं प्रतिक्रियाओं से थोड़ा अभिभूत हूं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet