LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस नक्सल उन्मूलन अभियान में पूरे प्राणपण से जुटी हुई है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस नक्सल उन्मूलन अभियान में पूरे प्राणपण से जुटी हुई है। नक्सल विरोधी अभियान अंतर्गत रविवार 17 नवबंर को बालाघाट जिले के थाना रूपझर अंतर्गत चौकी सोनगुड्डा के ग्राम कोद्दापार, कुन्दल जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हॉकफोर्स और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में जवान शिव कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना 17 नवंबर को कुंदुल जंगल क्षेत्र में हुई नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवान शिव कुमार शर्मा के स्वास्थ्य का जायजा लेने 18 नवंबर को राज्य शासन के हैलीकॉप्टर से गोंदिया अस्पताल और बालाघाट पहुंचे। इस दौरान एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख तथा आईजी लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह भी साथ रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी दूरभाष पर चिकित्सकों से बातचीत कर घायल जवान को सर्वोत्तम इलाज देने के निर्देश दिए और राज्य सरकार की ओर से पूरी चिकित्सा वहन करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री का तत्परता से संवेदनशील कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना के तुरंत बाद घायल जवान के इलाज के लिए चिकित्सकों से दूरभाष पर बातचीत की और उन्हें हर संभव उपचार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि  जवान का पूरा इलाज  राज्य सरकार वहन करेगी और राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। सरकार का सुरक्षा बलों के साथ खड़ा होने का संकल्प डीजीपी सुधीर सक्सेना, एडीजी इंटेलीजेंस योगेश देशमुख, और आईजी एलओ अंशुमान सिंह ने बालाघाट में सीआरपीएफ, कोबरा, और हॉकफोर्स के अधिकारियों के साथ घटना की समीक्षा बैठक की। नक्सल विरोधी अभियानों तथा समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होने विषम परिस्थितियों में रहकर भी साहस तथा समर्पण के साथ कार्य करने वाले इन जवानों की प्रशंसा की तथा मनोबल बढाया। डीजीपी ने कहा कि इस प्रकार के जोखिमपूर्ण ऑपरेशनों में सुरक्षा बलों की सफलता मेहनत और रणनीति का परिणाम है। पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा बलों ने 20 प्रमुख नक्सलियों को मार गिराया और 1.52 करोड़ रुपये के 6 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घायल जवान के उपचार की निगरानी समीक्षा बैठक के बाद डी.जी.पी. सक्सेना गोंदिया स्थित यूनाइटेड हॉस्पिटल पहुंचे, जहां घायल जवान का इलाज चल रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा करते हुए जवान के इलाज की प्रक्रिया की जानकारी ली और उन्हें सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, यह भी बताया कि मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से जवान के साथ है और उनका उपचार राज्य सरकार के  द्वारा किया जाएगा। सुरक्षा बलों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता डीजीपी सक्सेना ने घटना के बाद  पुलिस बल के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा जवानों के साथ खड़ी है। डीजीपी ने जवान के परिजन से बात कर जवान शिव कुमार शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और यह आश्वस्त किया कि सरकार उनका हर संभव समर्थन करेगी।  

33वीं आल इण्डिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग शाटगन चैम्पियनशिप 2024 मऊ इन्दौर में

33वीं आल इण्डिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग शाटगन चैम्पियनशिप 2024 मऊ इन्दौर में खेल अकादमी के शूटिंग खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई भोपाल 33वीं आल इण्डिया जी.व्ही. मावलंकर शूटिंग शाटगन चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक आर्मी निशानेबाजी यूनिट, मऊ इन्दौर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के शाटगन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 8 स्वर्ण, 5 रजत सहित कुल 13 पदक अर्जित किये। उल्लेखनीय है कि इस प्री नेशनल प्रतियोगिता में किये गये प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को नेशनल में प्रतिभागिता कर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। शाटगन चैम्पियनशिप में खेल अकादमी के शूटर्स वलीद कुलि खान (ट्रेप मेन सीनियर) – स्वर्ण, वलीद कुलि खान (ट्रेप मेन जूनियर) – स्वर्ण, मानतिव सिंह रावत (ट्रेप मेन सीनियर) – रजत, हीना रश्मि ( ट्रेप वूमेन सीनियर) – स्वर्ण, पूनम रघुवंशी ( ट्रेप वूमेन सीनियर) – रजत, हीना रश्मि (ट्रेप वूमेन जूनियर) – स्वर्ण, पूनम रघुवंशी (ट्रेप वूमेन जूनियर) – रजत, नवनीत सिंह (स्कीट मेन सीनियर) – स्वर्ण, नवनीत सिंह (स्कीट मेन जूनियर) – स्वर्ण, अहराम अली (स्कीट मेन जूनियर) – रजत, ओश्मि श्रीवास (स्कीट वूमेन सीनियर) – स्वर्ण, ओश्मि श्रीवास (स्कीट वूमेन जूनियर) – स्वर्ण और गरीमा शाक्या (स्कीट वूमेन जूनियर) – रजत पदक अर्जित किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शूटिंग खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये कहा कि खेल अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा निरंतर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं मे शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्री नेशनल के प्रदर्शन से भविष्य में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में भी पदक की उम्मीद जगी है। सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाऐं।  

15 हजार करोड़ में बनेगा मध्य प्रदेश -छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस-वे, 300 KM लंबा हाईवे रायपुर से बालाघाट, लखनादौन तक आएगा.

बालाघाट/रायपुर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है. क्योंकि रायपुर से लखनादौन के बीच 6 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे ग्रीन सिग्नल मिल गया है. बताया जा रहा है कि इस नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की लागत लगेगी. इसका सर्वे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से पूरा हो चुका है. करीब 300 किलोमीटर लंबा यह हाईवे रायपुर से बालाघाट होते हुए सिवनी जिले के लखनादौन तक आएगा. इस हाईवे के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच आने जाने में और फायदा होगा. मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी कनेक्टिविटी नए हाईवे के निर्माण से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. 300 किलोमीटर लंबा बनने वाला यह एक्सप्रेस-वे लखनादौन, छबारा, सिवनी, बालाघाट होते हुए रजेगांव तक निकला जाएगा. नव निर्माण योजना की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी. इसमें छोटे से छोटे रूट को प्राथमिकता मिलेगी. इसे बनाने में लगभग पांच साल का वक्त लग सकता हैं. दिल्ली से लखनादौन और रायपुर तक बनने वाला एक्सप्रेस-वे विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेंगे. इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHI) ऐसा मार्ग चुनते हैं, जहां जंगल कम होते है और जहां पर सरकारी जमीन ज्यादा हो, निजी घर आदि ज्यादा न तोड़ने पड़ें. किसी की निजी जमीन का ज्यादा अधिग्रहण नहीं करना पड़े. ऐसी जगह का ज्यादा चयन किया जाता है. लखनादौन और रायपुर आना-जाना होगा आसान लखनादौन से रायपुर तक बनने वाला एक्सप्रेस-वे जबलपुर के लोगों के लिए फायदेमंद होने वाला हैं. जबलपुर के लोगों के लिए एक्सप्रेस-वे निर्माण से जबलपुर से मंडला तक एक नई सड़क निकलेगी. जिससे रायपुर के लोगों का आवाजाही आसान हो जाएगी. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ेगा. नए एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद समय की बचत होगी. जहां 8 घंटे लगते थे वहीं 5 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा. लखनादौन से रायपुर से NHI का सर्वे छत्तीसगढ़ के रीजनल आफिसर ने जानकारी देते हुए कहा कि लखनादौन से रायपुर तक नए एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा. 15 हजार करोड़ के बजट को  सहमति मिली गई है. लखनादौन से रायपुर के बीच 6 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का सर्वे का काम चल रहा है. सर्वे रिपोर्ट हेडक्वार्टर भेजी जाएगी.    इंदौर से सीधा और महाराष्ट्र और हैदराबाद कनेक्ट होंगे मध्यप्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर दिनों-दिन अच्छा होता जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे बड़े-बड़े एक्सप्रेस-वे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, इकोनॉमिक कॉरिडोर और हाईवे प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। ऐसे में बड़े शहरों की कनेक्टिविटी एमपी से हो रही है। इधर, इंदौर अगले साल तक देश की हाईटेक सिटी हैदराबाद से एक्सप्रेस-वे (Indore-Hyderabad Expressway) के जरिए जुड़ जाएगा। इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस-वे का 70 फीसदी काम पूरा इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस-वे के शुरू से इंदौर और हैदराबाद की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस 713 किलोमीटर प्रोजेक्ट का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। इसे पूरा करने का लक्ष्य 2025 रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के बनते ही एमपी एक बड़े लॉजिस्टिक हब के रूप में सामने आएगा। इतने रूपए में तैयार हो रहा इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस-वे इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा होने की संभावना है। सरकार की ओर से 713 किलोमीटर लंबे इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस वे के निर्माण में 15 हजार करोड़ रूपए खर्च कर रही है। महाराष्ट्र और हैदराबाद से सीधा कनेक्ट होगा एमपी इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस-वे इंदौर को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से जोड़ने का काम करेगा। जिससे इंदौर और हैदराबाद की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे को इच्छापुर, मुक्ताईनगर, जलगांव और अकोला जाने की जरूरत नहीं पडेगी। यह सीधा बुरहानपुर, जलगांव और नांदेड़ होते हुए हैदराबाद को कनेक्ट करेगा।

जिले में दो वर्षो से हो रहा है फूड फेस्टिवल का आयोजन

जिले में दो वर्षो से हो रहा है फूड फेस्टिवल का आयोजन अन्न उत्सव फूल फेस्टिवल के माध्यम से मोटे अनाज के व्यंजनों को प्रोत्साहित करें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके   मंडला जिले में लगातार दो वर्षों से फूड फेस्टिवल का सफल आयोजन हो रहा है इस अवसर पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने का काम किया है। जिससे मोटे अनाज के उत्पादन के लिए किसानों को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल के अंतर्गत मोटे अनाज से बने पकवानों, मिठाई सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा अन्न उत्सव को बढ़ावा देने के लिए अच्छे व्यंजन बनाने पर पुरूस्कृत भी किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला जिले में कोदो-कुटकी के उत्पादन को भी बढ़ावा देने को कहा है। जिससे मोटे अनाज और कोदो-कुटकी का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल में कोदो-कुटकी, रागी, बाजरा, उड़द, सागा सहित मोटे अनाज के पकवान बनाए गए हैं। ये पकवान अत्यधिक स्वादिष्ट और लाभदायक है। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की कि अन्न उत्सव फूल फेस्टिवल में आकर स्टॉलों के मिष्ठानों और पकवानों का आनंद लें। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके शुक्रवार को बैगा-बैगी चौक मंडला में आयोजित अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन के द्वारा मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिलेट फूड फेस्टिवल मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फूड फेस्टिवल पारंपरिक हस्तशिल्प की प्रदर्शनी मेहंदी, टेटू, पोट्रेट, स्कैचिंग, हस्ताक्षर केपिंग, झाकी, पम्पलेट, बैनर के माध्यम से योजनाओं एवं उत्पादों का प्रदर्शन और वित्तीय साक्षरता आधारित जनजाति जागरूकता का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजित अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल में विभिन्न प्रकार के पकवानों, व्यंजन, मिठाई, खीर, पुड़ी, कोदो-कुटकी, आचार, रायता, मेवा-मिष्ठान सहित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति (संचार एवं संकर्म) शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद कुमार, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम बिछिया श्रीमती सोनाली देव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार, नागरिकगणों ने आयोजित अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल का अवलोकन किया। सभी ने अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल में व्यंजन और पकवानों का भी स्वाद चखा। अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल में स्थानीय दुकानदारों और महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा स्टॉल लगाकर व्यंजनों का विक्रय किया।     मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने अन्न उत्सव फूड फेस्टिवल के अवसर पर बनाए गए पकवान, व्यंजन, खीर, पुड़ी, कोदो-कुटकी, आचार, रायता, मेवा, मिठाई सहित विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मास्टर शेफ प्रतियोगिता अंतर्गत विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सुसारा तनवीर को प्रथम स्थान, सुमलगाम सिस्टर को द्वितीय स्थान और सुसाक्षी बिरानी को तृतीय स्थान से पुरूस्कृत किया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

एस.एस.दीक्षित थर्ड एम.पी. स्टेटे रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता 2024 शुरू

एस.एस.दीक्षित थर्ड एम.पी. स्टेटे रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता 2024 शुरू भावेश गौर और आराध्य मिश्रा ने जीते प्रारंभिक मुकाबले भोपाल एस.एस. दीक्षित थर्ड एम.पी. स्टेटे रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 18 से 23 नवंबर तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में किया जा रहा है। एस.एस. दीक्षित मध्यप्रदेश के ख्याति प्राप्त टेनिस खिलाड़ी थे। वे 10 वर्ष तक मध्यप्रदेश न.1 खिलाड़ी रहें। मास्टर्स प्रतियोगिता में उन्होंने अमेरिका में देश का प्रतिनिधित्व भी किया था। एस.एस. दीक्षित की स्मृति में यह प्रतियोगिता आज प्रारंभ हुई । खेल और युवा कल्याण संचालक डॉ. रवि कुमार गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने नन्हें खिलाड़ियों को संबोंधित करते हुये बताया कि एस.एस. दीक्षित बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने दृढ़ इच्छा शक्ति के दम पर 35 वर्ष की आयु के उपरांत टेनिस न केवल खेला बल्कि 10 वर्षो तक राज्य चैम्पियन रहे। दीक्षित बैडमिंटन में भी मास्टर्स प्रतियोगिता के विश्व न.-1 खिलाड़ी रहे। नवोदित खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संचालक डॉ. गुप्ता का स्वागत सबसे छोटे और होनहार खिलाड़ी रेयांश पटेल ने किया। रेयांश पटेल इन्दौर के 9 वर्षीय खिलाड़ी है। प्रतियोगिता के टूर्नामेन्ट डायरेक्टर प्रमोद दीक्षित ने संचालक खेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर टेनिस संघ के उपाध्यक्ष अतुल धूपर, अंतर्राष्ट्रीय कॉमन्टेªटर मनोज कुकरेजा, सहायक संचालक खेल विकास खराडकर विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है प्रतियेागिता में भोपाल, इदौर, ग्वालियर, खंडवा, रतलाम, बैतूल, महू और खरगौन जिलों के लगभग 300 खिलाड़ी 12, 14, 18 आयु वर्ग और पुरूष व महिला वर्ग में प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता में कुल 186 मुकाबले खेले जाऐंगें। प्रतियोगिता से पूर्व 2 दिन क्वालिफिकेशन राउण्ड भी हुये है। प्रतियोगिता का समापन 23 नवंबर को मुख्य सचिव अनुराग जैन के मुख्य आतिथ्य में होगा। अनुराग जैन स्वयं टेनिस के खिलाड़ी है। आज के परिणाम पुरूष एकल वर्ग में प्रथम बाथम (भोपाल) विरूद्ध परिक्षित पाण्डे (भोपाल) 9-0, रिजिक पटेल (भोपाल) विरूद्ध निलेश दिवाकर (भोपाल) 9-0, संस्कार मिश्रा (भोपाल) विरूद्ध अभय धूवे (भोपाल) 9-0, जयंत बंसल (भोपाल) विरूद्ध उद्देश्य गौर (भोपाल) 9-8 (3),भावेश गौर (भोपाल) विरूद्ध आनंद अग्रवाल (इन्दौर) 9-0, अद्वैत अग्रवाल (इन्दौर) विरूद्ध मोहित चंडेल (भोपाल) 9-3, मानस गुप्ता (भोपाल) विरूद्ध आदित्य साओ (ग्वालियर) 9-6, खुशविन जैफरी (भोपाल) विरूद्ध प्रत्यक्ष सोनी (खंडवा) 9-6 बालक वर्ग अंडर-18 आयु वर्ग में आराध्य मिश्रा (भोपाल) विरूद्ध ओजस मिश्रा (इन्दौर) 7-1, गर्व मालपानी (इन्दौर) विरूद्ध शिवम ठाकुर (इन्दौर) 7-0, अर्नव मंडलोई (खरगौन) विरूद्ध गगनदीप सिंह अहुजा (भोपाल) 7-0, युग जैन (इन्दौर) विरूद्ध हर्ष राव (रतलाम) 7-4, जन्मेजय सक्सेना (भोपाल) विरूद्ध दिशांत पाल (भोपाल) 7-2, विहान नवाब (इन्दौर) विरूद्ध यर्थाथ यादव (खंडवा) 7-3, मो. आरिज खान (इन्दौर) विरूद्ध गीतांश मखानिया (इन्दौर) 7-3, आरूष जैन (इन्दौर) विरूद्ध सैयद अलमीर अली (इन्दौर) 7-2।  

“भारत मंडपम’’ में आज उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप विशेष अतिथि होंगे

भोपाल दिल्ली स्थित “भारत मंडपम’’ में चल रहे 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज 19 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेले में मध्यप्रदेश मंडप का अवलोकन करेंगे, जिसमें प्रदेश के हस्तशिल्प, हस्तकला और ओडीओपी उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप विशेष अतिथि होंगे। मध्यप्रदेश दिवस समारोह में बुंदेलखंड के अखाड़ा लोकनृत्य और महाकौशल के जानकी बैंड की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से मेले के आगंतुकों को परिचय करवाया जाएगा।  

मप्र बोर्ड ने जारी किया 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल

भोपाल मध्य प्रदेश में 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। परीक्षा के बाद अगले दिन के होने वाले विषय की तैयारी कराई जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्री बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 16 जनवरी को 10वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकी 12 वीं का पहला पेपर भौतिक शास्त्र अथवा अर्थ शास्त्र का होगा। निर्देशों के अनुसार इस बीच में अगर कोई सरकारी छुट्टी घोषित की जाती है तो परीक्षा निरस्त नहीं होगी यथावत रहेगी। देखें 10वीं का टाइम टेबल देखें 12वीं का पहले पेपर भौतिक शास्त्र अथवा अर्थ शास्त्र का होगा।24 जनवरी को अखिरी पेपर संस्कृति विषय का होगा।

पटवारी रिश्वतखोर : किसान की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

Patwari briber: Lokayukta police caught red handed on farmer’s complaint मंदसौर में एक पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. पटवारी ने किसान से जमीन के बंटवारे के लिए 25,000 रुपये की मांग की थी. मंदसौर ! किसान की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार राजस्व महा अभियान तीन चल रही है. इसी बीच मंदसौर जिले का पटवारी बंटवारे के लिए किसान से ₹25000 की मांग कर रहा था. लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत मिलने पर ₹10000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है. लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि मंदसौर जिले के इशाकपुर में रहने वाले धर्मेंद्र मालवीय ने पैतृक भूमि के पारिवारिक बंटवारे को लेकर पटवारी के यहां आवेदन दिया था. पटवारी जगदीश पाटीदार द्वारा तहसीलदार के नाम पर ₹25000 की रिश्वत मांगी गई. पटवारी ने कहा कि ₹25000 देने के बाद ही तहसीलदार द्वारा नामांतरण और बंटवारा आदि प्रकरण निपटाए जा रहे हैं. यह सुनते ही धर्मेंद्र मालवीय चौंक गया. धर्मेंद्र मालवीय ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा से की. लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी की शिकायत का सत्यापन किया तो फरियादी सही साबित हुआ. इसके बाद मंगलवार को लोकायुक्त पुलिस ने ₹10000 की रिश्वत लेते हुए पटवारी जगदीश पाटीदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में प्रकरण बनाया गया है. जैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को पकड़ा वह उनके सामने गिड़गिड़ाने लगा. पटवारी लोकायुक्त पुलिस से छोड़ने की गुहार भी लगाई. तहसीलदार को नहीं कोई जानकारी फरियादी धर्मेंद्र मालवीय के परिवार की जमीन का बंटवारा होना था. उसके द्वारा तहसील कार्यालय में आवेदन किया गया जो कि पटवारी के पास पहुंचा. पटवारी ने तहसीलदार के नाम पर रिश्वत की मांग कर ली जबकि तहसीलदार को घटना की जानकारी तक नहीं थी लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि अभी मामले में और भी विवेचना की जा रही है.

मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर चाचा भतीजे को गोली मारी, 3 लोग घायल

After a minor dispute, uncle entered the house and shot nephew, 3 people injured छतरपुर ! छतरपुर जिले में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है, जहां रात में हुए मामूली विवाद में सुबह बाइक सवारों ने घर आकार चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जहां चाचा को गोली बांए हाथ में तो वहीं भतीजे को सिर में लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। इनमें से एक (भतीजे) की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच पीड़ित घायलों से पूछताछ आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। यह है पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है। जहां बीती रात हुए चौक समारोह में दोनों पक्षों जो आपस में रिश्तेदार भी है। उनमें खाने-पीने के दौरान मामूली विवाद हो गया। जिसपर कि रात में 100 डायल पुलिस पहुंची थी और मामला समझकर वापिस भी आ गई पर आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर बाइक से जाकर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक घायल को गोली उसके हाथ में तो वहीं दूसरे 37 वर्षीय घायल को गोली उसके सिर में लगी है। वहीं तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। ग्वालियर रेफर37 वर्षीय घायल जिसकी कनपटी/सिर में गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे पहले शहर के मिशन अस्पताल और वहां से ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है। जिला आपताल में सिटी कोतवाली थाना एवं बमीठा थाना पुलिस पहुंचकर पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है।

शिमला मिर्च के राष्ट्रीय व्यापार के लिए जबलपुरअहम केंद्र बना, मिर्च की उत्पादन और गुणवत्ता

 जबलपुर  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का जबलपुर जिला शिमला मिर्च (Capsicum) उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है. यहां की उन्नत कृषि पद्धतियां और संरक्षित खेती ने न केवल शिमला का उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि इसकी गुणवत्ता को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. क्षेत्र के किसान अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उपज क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है. आइए आपको यहां की शिमला मिर्च और उसकी खेती से जुड़ी खास बातें बताते हैं. जबलपुर की शिमला मिर्च की उत्पादन और गुणवत्ता जबलपुर में शिमला मिर्च की प्रमुख किस्में जैसे “कैलिफोर्निया वंडर” और “इंद्रा” उगाई जाती हैं. इनकी उपज क्षमता प्रति एकड़ 125-150 क्विंटल तक की होती है. संरक्षित खेती (पॉलीहाउस और नेटहाउस) का उपयोग करके किसान प्रति हेक्टेयर 80-100 टन उत्पादन कर सकते हैं, जो खुले में खेती की तुलना में तीन गुना ज्यादा है. इस खेती से उत्पाद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है और वह रोगों से अधिक सुरक्षित रहता है. ऑनलाइन बिक्री और राष्ट्रीय व्यापार जबलपुर के किसान अब अपनी उपज सीधे थोक व्यापारियों तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा रहे हैं. उपज की तस्वीरें साझा कर व्यापारियों से मूल्य तय किया जाता है. इससे किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है और बिचौलियों पर निर्भरता कम हुई है. इस मॉडल ने जबलपुर को शिमला मिर्च के देशव्यापी व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना दिया है. संरक्षित खेती के फायदे पॉलीहाउस और नेटहाउस के जरिए उत्पादन को पर्यावरणीय प्रभावों से बचाया जा सकता है. इसमें पौधों को नियंत्रित तापमान, नमी और उर्वरक दिए जाते हैं. इसकी मदद से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होता है. इस तकनीक से किसान अधिक लाभ कमा रहे हैं. शिमला की खेती में चुनौतियां और भविष्य संरक्षित खेती की उच्च लागत और इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता किसानों के लिए एक तरह की चुनौती है. लेकिन, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी से किसानों को इसे अपनाने में मदद मिल रही है. इस नई दिशा से न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिली है.

करोड़ों बहनों के खाते में 20 वीं किस्त के 1250 रु कब होंगे जारी, अब दिसंबर में अगली किस्त, जानें अपडेट्स

भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही बड़ी योजनाओं में से एक है। इसे पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू किया गया था, पहले 1000 रुपए दिए जाते है लेकिन अबवर्तमान में इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। जून 2023 से नवंबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 18 किश्तों का अंतरण किया गया है।अब योजना की 19वीं किस्त 10 दिसंबर को आएगी।चुंकी आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी की जाती है, हालांकि त्यौहारों को देखते हुए समय से पहले भी किस्त जारी कर दी जाती है।इधर, सीएम के राशि बढ़ाने के संकेत के बाद संभावना जताई जा रही है नए साल 2025 में योजना की राशि में इजाफा किया जा सकता है।हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।     दरअसल, हाल ही में इंदौर और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने के संकेत दिए थे। इंदौर में अपने संबोधन में सीएम ने कहा था कि योजना की शुरूआत में पात्र लाड़ली बहनों को 1000 रूपये दिये गये। इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1250 रूपये की गई। इस राशि में आगे और भी वृद्धि की जायेगी।     इसके अलावा उपचुनाव की वोटिंग से पहले भी विजयपुर में सीएम ने कहा था कि अभी सरकार 1,250 रुपये जमा कर रही है, इसे (मासिक सहायता) तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये भी किया जाएगा,यह सरकार की नीति है। इससे पहले अक्टूबर में विजयपुर विधानसभा में सीएम ने कहा था कि हमने 1000/- रुपये महीना लाड़ली बहना को देना शुरू किये, फिर इसे बढ़ाकर 1250/- कर दिए। आने वाले समय में हम इसे 3000/-रुपये महीना तक लेकर जायेंगे, ये हमारा संकल्प है। मई 2023 में शुरू हुई थी     लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।     इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।     इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।     अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।     लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है।     इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। किसे मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ     इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।     महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।     अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।     यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।     विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम     लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।     वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर     क्लिक करें।     दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।     कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।     मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।     ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 397 करोड़ 54 लाख रूपये का प्रस्ताव तैयार किया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गये प्रस्ताव में 75 प्रतिशत केन्द्र सरकार के हिस्से के रूप में 298 करोड़ 15 लाख रूपये मध्यप्रदेश को प्राप्त होंगे। राज्य सरकार अंश के रूप में 25 प्रतिशत राशि 99 करोड़ 39 लाख रूपये विभाग को मंजूर करेगी। विभाग ने यह प्रस्ताव राज्य कार्यपालिक समिति के अनुमोदन के बाद केन्द्र सरकार को भेजा है। कार्य योजना पर मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं का आधुनिकीकरण होगा। इसके अंतर्गत प्रदेश में नवीन फायर स्टेशनों का निर्माण, आधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन, हाई राईज बिल्ड़िंग में अग्नि नियंत्रण के लिये हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और आधुनिक उपकरण खरीदे जा सकेंगे। साथ ही अग्निशमन सेवाओं के कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण और क्षमतावर्धन भी किया जायेगा। प्रदेश में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं पर रियल टाईम नियंत्रण के लिये जीपीएस और जीआईएस आधारित आधुनिक सिस्टम तैयार करने का प्रावधान भी कार्य योजना में रखा गया है।  

परम्परा से मनेगा डाॅ. हरीसिंह गौर का जन्मदिन, ‘पच’ में आएंगी किताबें, ‘सोहर’ गाएंगी महिलाएं

सागर सागर शहर ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए डाॅ. हरिसिंह गौर की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं होती है। सागर जिले में जहां उन्होंने अपने जीवन की जमा पूंजी दान कर यूनिवर्सिटी की स्थापना की। वहां पर सार्वजनिक अवकाश के साथ सुबह से ही गौर जयंती पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी कड़ी में इस बार सुखद संयोग बना है कि गौर जयंती के साथ ही सेंट्रल जोन के यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने का मौका सागर यूनिवर्सिटी को मिला है। ये यूथ फेस्टिवल भी 26 नवंबर को गौर जयंती के साथ शुरू होगा। डाॅ. हरिसिंह गौर के जन्मदिन पर परंपरा है कि यूनिवर्सिटी में उनकी जयंती मनाए जाने के पहले गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकलती है। इसमें शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विश्वविद्यालय परिवार और बड़ा संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं। सभी यूनिवर्सिटी में डाॅ. गौर की समाधि तक पैदल जाते हैं, जहां श्रृद्धाजंलि अर्पित करने के बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित होता है। इस बार दोपहर में विशाल रैली निकलेगी, जिसमें यूथ फेस्टिवल में पहुंचने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नाचते गाते जाएंगे। वहीं, स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाएं भी शामिल होंगी और कार्निवाल की माहौल होगा। यह है तैयारी सागर यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक संयोजक डाॅ. राकेश सोनी बताते हैं, हम लोगों के पितामह की 155वीं जयंती पर हम लोग गौर गौरव उत्सव करने जा रहे हैं। इसमें सेंट्रल जोन के 12 से 15 सौ छात्र कलाकार यूथ फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर 26 नवंबर को दोपहर दो बजे गौर मूर्ति से रैली निकलने वाली है, जिसमें सभी सहभागी छात्र पारंपरिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे। जहां तक बुंदेली परंपरा की बात करें तो यहां के लोकनृत्य, लोकगीत देखने सुनने मिलेंगे। हमारी ग्रामीण अंचल की महिलाएं डॉ. गौर के जन्मदिन पर सोहर गाएंगी, उनके जन्मदिन पर ये नया प्रयोग है। बुंदेली परंपरा के साथ जन्मदिन डॉ. हरीसिंह गौर जयंती को बुंदेली परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा. दरअसल, बुंदेलखंड में किसी शिशु के जन्म लेने पर ननिहाल पक्ष जो उपहार लेकर पहुंचता है, उसे ‘पच’ कहते हैं. तो यहां के लोग 500 किताबें पच में लेकर पहुंचेंगे. वहीं बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं ‘सोहर’ गाएंगी और ग्रामीण इलाकों में शिशु के जन्म पर आयोजित होने वाले गनता (जन्मोत्सव) में बुंदेली राई नृत्य भी देखने मिलेगा. डॉ. हरी सिंह गौर की 155वीं जयंती सागर शहर ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए डाॅ. सर हरीसिंह गौर की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं होती है. सागर जहां उन्होंने अपने जीवन की जमापूंजी दान करके यूनिवर्सटी की स्थापना की वहां पर सार्वजनिक अवकाश के साथ सुबह से ही गौर जयंती पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी कड़ी में इस बार सुखद संयोग बना है कि गौर जयंती के साथ ही सेंट्रल जोन के यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने का मौका सागर यूनिवर्सटी को मिला है. ये यूथ फेस्टिवल भी 26 नवम्बर को गौर जयंती के साथ शुरू होगा.

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन में प्रति समाज के अलग-अलग समूहों से वर्चुअली संवाद किया

भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में प्रति  समाज के अलग-अलग समूहों से वर्चुअली संवाद किया जा रहा है। इस  स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान विषय पर संवाद किया गया। संवाद में प्रदेश के नगरीय निकायों से महिला जन-प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता सहयोगियों से स्वच्छता में महिलाओं से सहयोग एवं योगदान पर अनुभव साझा किये गये। वर्चुअली जुड़ी महिलाओं से घर से निकलने वाले कचरे के संग्रहण के बाद पृथ्कीकरण, प्र-संस्करण से लेकर निष्पादन तक संपूर्ण प्रक्रिया में महिलाओं की क्या भूमिका है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान बताया गया कि महिलाओं द्वारा अनुपयोगी सामग्री से प्रदेश के कई क्षेत्रों में विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण भी किया जा रहा है। महिलाओं से किये गये संवाद में नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी और अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। वक्ताओं ने कचरा वाहन में ही कचरा देने की आदतों में आये बदलाव, सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर थैला एवं पेपर बेग को अपनाने और इससे जुड़े मुद्दों पर विचार व्यक्त किये गये। संवाद में यह तय हुआ कि स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी समूह टीम भावना के साथ अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जनसमुदाय को जोड़ने का कार्य करें। प्रदेश में प्रति रविवार होने वाले संवाद सत्र का यह 14वां संस्करण था।  

हमने कलाम को हृदय से लगाया है, लेकिन कसाब को कभी स्वीकार नहीं करेंगे: सांवरे सरकार

दमोह देशभर की राजनीति में इन दिनों बंटेंगे तो कंटेंगे को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। मप्र के सागर में सांवरे सरकार पंडित विपिन बिहारी ने कहा कि हमें जातियों में बांटने का षडयंत्र रचा जा रहा है। यह गंदी राजनीति है। हमने कलाम को हृदय से लगाया है, लेकिन कसाब को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग का मैं समर्थन करता हूं। कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। आतकंवादी को स्वीकार नहीं किया जाएगा दरअसल, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक और सांवरे सरकार के नाम से प्रसिद्ध पंडित विपिन बिहारी महाराज ने दमोह के नरसिंह मंदिर परिसर में कथा से पूर्व मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश नहीं देना चाहिए। बंटेंगे तो कंटेंगे के सवाल पर उनका स्पष्ट कहना है कि हमने कलाम को हृदय लगाया, लेकिन कसाब को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। हमने रसखान को हृदय से लगाया, लेकिन किसी आतंकवादी को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे अंदर जातिवाद का जहर घोला जा रहा उन्होंने कहा कि यह तो निश्चित है कि हमारे भीतर जातिवाद का जहर घोला जा रहा है, यह बहुत गंदी सोच है, हमें कबीलों में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कथा में अलग-अलग जातियों के लोगों को हाथ उठवाए, फिर हिंदुओं के हाथ उठवाए तो सभी के हाथ उठ गए। उन्होंने कहा कि यही बात मैं कहना चाहता हूं। हमें एक होकर ही रहना होगा। कुंभ में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए पंडित विपिन बिहारी ने पूछा गया कि बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मांग की है कि कुंभ में हिंदुओं के अलावा गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। मैं ही नहीं हर सनातनी और हिंदू व्यक्ति इस मांग का समर्थन करेगा। हमने अपने-अपने भगवान और महापुरूष बांट लिए! विपिन बिहारी महाराज ने अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहा कि हम लोगों ने अपने-अपने भगवान बांट लिए, भक्त बांट लिए हैं। हर समाज का अपना भगवान और अपना भक्त है। हम समझते हैं कि हम संगठित हो रहे हैं लेकिन असल में हम बंट रहे हैं। जबकि हम सभी सनातन धर्मी हैं। हमें सनातन का झंडा उठाना चाहिए। सनातन का ‘बोर्ड’ हर दिल में होना चाहिए देश में सनातन बोर्ड बनाने की बात चल रही है, सनातन बोर्ड बन रहा है। मैं चाहता हूं कि सनातन का बोर्ड हर दिल में लग जाए। कौन नहीं चाहता अपने धर्म का विस्तार हो। बुंदेलखंडी में कथा को लेकर कहा कि कोई भी कथावाचक दूसरे प्रदेश में जाता है तो वह अपनी बोली को बोलकर खुद को सम्मानित करता है। हमारी बुंदेलखंडी में क्या परेशानी है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में अपनापन है। मैं चाहता हूं, विश्व के कोने-कोने में बुंदेलखंडी भाषा पहुंचनी चाहिए। एकता और सद्भाव का ठेका क्या हिंदुओं ने ही ले रखा है? उन्होंने कहा कि देश में हिन्दु-मुस्लिम और अन्य धर्मों में एकता का ठेका क्या केवल हिंदुओं के ही जिम्मे हैं। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती है, दोनों हाथ से बजती हैं। लेकिन किसी आतंकवादी को हृदय से नहीं लगाएंगे। हम गुण के ग्राहक हैं, हम प्रेम के संदेशवाहक हैं, तुम हमसे जितना प्रेम करोगे, उससे दसगुना प्रेम हम वापस लौटाएंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet