LATEST NEWS

वाणिज्यिक हानियों को कम करने के साथ ही राजस्व संग्रहण बढ़ायें : एसीएस ऊर्जा मंडलोई

भोपाल अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई ने सोमवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सकल तकनीकी एवं वाणिज्यिक हानियों को कम करने के साथ ही राजस्व संग्रहण बढ़ाने के उपायों को अमल में लाते हुए बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दिया। एसीएस ऊर्जा श्री मंडलोई ने कहा कि प्रदेश में सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ता सुविधाएं प्रदान करना राज्य शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि अंतिम छोर के विद्युत उपभोक्ता तक पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो। एसीएस श्री मंडलोई ने कंपनी कार्यक्षेत्र में सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को की जा रही विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के साथ ही कंपनी अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिये। श्री मंडलोई ने गोविन्दपुरा स्थित कंपनी के डिस्कॉम कंट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया एवं डिस्कॉम कंट्रोल सेन्टर द्वारा विद्युत आपूर्ति की नियंत्रण प्रणाली को देखा। बैठक में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा अधिकारी की संवेदनशीलता, प्रशासन की सफलता का आधार होती

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अधिकारी की संवेदनशीलता, प्रशासन की सफलता का आधार होती है। संवेदनशील अधिकारी, समाज और राष्ट्र के सच्चें सेवक होते है। वे अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र को बहुत कुछ दे सकते है। इसीलिए अपने कार्य व्यवहार में अधिकारियों को संवेदनशीलता के भाव को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। राज्यपाल पटेल भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी श्रीमती सोनाली मिश्रा मौजूद थी। राज्यपाल पटेल ने अधिकारियों से कहा कि इस पद तक पहुँचाने में आपके माता-पिता और गुरुजनों की विशेष भूमिका है। समाज के हर व्यक्ति का भी प्रत्यक्ष और परोक्ष योगदान है। उन सबके प्रति कृतज्ञता के भाव को जीवन में हमेशा याद रखे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि आप सभी युवा अधिकारी, विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्पित अमृत पीढ़ी के प्रतिनिधि है। विकसित भारत के लिए ऐसी कार्य संस्कृति बनाने की पहल करे, जिसमें जनता कानून लागू करने वालों से नहीं डरे, बल्कि कानून का सम्मान करे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि आम आदमी आई.पी.एस. अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संरक्षक और न्याय दिलाने में मदद करने वाले अधिकारी मानते है। उनके विश्वास पर खरा उतरना ही आपके कार्य की सफलता की कसौटी होगी। अपनी शक्तियों का उपयोग, समाज के अंतिम पंक्ति और कमजोर व्यक्ति को सशक्त बनाने में करे। साइबर क्राइम के बदलते स्वरूपों के लिए जागरूकता जरूरी राज्यपाल पटेल ने कहा कि पुलिस बल की संवेदनशील और पेशेवर पहचान बनाने में आपकी मेधा और ज्ञान महत्वपूर्ण है। बिना भय, विलम्ब और पक्षपात के कार्य कर स्वयं के उदाहरण से पुलिस बल को प्रेरित करे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि वर्तमान समय की बड़ी चुनौती, साइबर क्राईम और इसके बदलते स्वरूपों के प्रति जागरूकता और नवाचार बहुत जरुरी है। आमजनों और विशेष कर वंचित वर्गों को नवीनतम साईबर खतरों जैसे- डिजिटल अरेस्ट आदि विषयों के प्रति जागरूक करने के लिए नवाचारों के साथ प्रयास करे। राज्यपाल पटेल का स्वागत, प्रशिक्षु अधिकारी सुउर्वशी ने किया। राज्यपाल पटेल का मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी की निदेशक, श्रीमती मिश्रा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया और स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के कुल 11 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल है। आभार प्रदर्शन अकादमी के उपनिदेशक मलय जैन ने माना। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राजभवन के अन्य अधिकारी और संबंधित उपस्थित थे।  

राज्यपाल का यूनिट साइटेशन पुरस्कार सेना की 97 फील्ड रेजिमेंट को मिला

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव के वीरतापूर्ण साहसी प्रयासों के लिए सेना की 97 फील्ड रेजिमेंट को यूनिट साइटेशन पुरस्कार प्रदान किया। राज्यपाल पटेल ने राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में “सेवा परमो धर्म” के आदर्श वाक्य के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को स्थापित करने में 97 फील्ड रेजिमेंट के योगदान की सराहना की। इकाई के कमान अधिकारी कर्नल देवमाल्या मुखर्जी और सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 97 फील्ड रेजिमेंट की यूनिट के दतिया और ग्वालियर जिलों में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “राज्यपाल का प्रशस्ति पत्र” प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दतिया और ग्वालियर जिलों में बाढ़ राहत कार्यों में 97 फील्ड रेजीमेन्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। रेजिमेंट ने नदी की तेज़ धाराओं को पार करते हुए साहसिक रात्रि ऑपरेशन किए। काली सिंध, पार्वती और नौन नदियों में डूबे घरों में फंसे नागरिकों को बचाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 70 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित रूप से बचाया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 100 नागरिकों को स्थानांतरित किया। बचाव दल ने तीन दिनों की अवधि के दौरान, संसाधनों के कुशल आवंटन और अथक कार्यों से नुन्हारी, इंदरगढ़ और पवाया गांवों के ग्रामीणों को बचाने में सफलता प्राप्त की। इसी तरह झील के टूटने और पानी के उफान पर होने के बावजूद,  संकट ग्रस्त दतिया की अमन कॉलोनी के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। सेना की 97 फील्ड रेजिमेंट यूनिट के जवानों ने लोगों की जान बचाने के साथ ही आपदा से तबाह हुए लोगों में उम्मीद की किरण भी जगाई। यूनिट की सफलता ने आपदा राहत कार्यों में सेना की महत्वपूर्ण भूमिका की एक शक्तिशाली मिसाल बनाई है।  

रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

मुंबई रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। प्यारी सी फोटो में, पिता-बेटी की जोड़ी अपने एक स्टाफ के साथ पोज देते हुए दिख रही है। इस प्यारे से पल को कैमरे में कैद कर लिया गया है, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए। फोटो में, रणबीर और राहा एक स्पेशल पल शेयर कर रहे हैं जो उनके रिश्ते की खूबसूरती दिखा रहा है। पिता और बेटी की जोड़ी एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय कर रही है। एक साथ दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं। सफेद टी-शर्ट और नीली पैंट पहने रणबीर, छोटी राहा के साथ मुस्कुरा रहे हैं, जो गुलाबी रंग का स्विमसूट और सफेद हेडबैंड पहने हुए है और हाथ में एक खिलौना लिए हुए है। यह फोटो हर तरफ वायरल हो गई है। राहा की क्यूट फोटो वायरल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर होते ही हर तरफ से लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। जहां एक फैन ने लिखा, ‘क्यूट राहा’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘राहु बेबी’। एक फैन ने यह भी कहा कि, ‘हे भगवान, कितनी प्यारी है।’ बेटी के साथ रणबीर और आलिया पिछले दिनों आलिया और रणबीर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की बेटी आदिया के साथ देखा गया था। इस दिन छोटी राहा भी दिखी थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वहां पहुंचने पर, रणबीर ने ड्राइवर की सीट से बाहर निकलकर सामने बैठी आलिया से राहा को प्यार से अपनी बाहों में ले लिया। रणबीर और आलिया की फिल्में दोनों अपनी बेटी के साथ बर्थडे पार्टी में पहुंचे। इस बीच वर्कफ्रंट पर, रणबीर और आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में विक्की कौशल के साथ एक साथ दिखाई देंगे।

चौथी किस्त ‘बागी 4’ का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ हाल ही में रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई दिए थे। इसके पहले आई उनकी सभी फिल्में फ्लॉप रही थीं। अब वह अपनी सुपरहिट फिल्म ‘बागी’ से वापसी कर रहे हैं। एक्शन फ्रैंचाइज की चौथी किस्त ‘बागी 4’ का पहला पोस्टर सोमवार 18 नवंबर सुबह मेकर्स ने जारी किया। पोस्टर में एक्टर का उनके मशहूर किरदार रॉनी का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। लोग उन्हें इस अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस मूवी की रिलीज डेट भी सामने आई गई है। आइए बताते हैं कि आप कब देख सकेंगे। ‘बागी 4’ के फर्स्ट-लुक पोस्टर में टाइगर को खून से लथपथ, एक टूटे-फूटे वॉशरूम में कमोड पर बैठे हुए दिखाया गया है। उन्होंने एक हाथ में चाकू, दूसरे हाथ में शराब की बोतल पकड़ी हुई है और सीधे कैमरे की ओर देखते हुए सिगरेट चबा रहे हैं। वहीं उनके सामने फर्श पर लोगों की बॉडी पड़ी है, जिन्हें उन्होंने मार गिराया है। जबकि पीछे की दीवारों पर खून के छींटे थे। टाइगर के ठीक ऊपर की दीवार पर ‘4’ उकेरा गया है। पोस्टर में लिखा है: ‘इस बार, वह पहले जैसा नहीं है।’ ‘बागी 4’ कब रिलीज होगी? साजिद नाडियाडवाला की प्रोड्यूस्ड फिल्म ‘बागी 4’ आने वाले 5 सितंबर, 2025 को स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पोस्टर में यह भी ऐलान किया गया है कि फिल्म की शूटिंग आज (यानी 18 नवंबर) से शुरू होगी। बागी 4 का डायरेक्शन ए हर्ष ने किया है, जो ‘बजरंगी’ और ‘वेदा’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘बागी’ के तीनों पार्ट ने किया था कमाल ‘बागी’ फ्रैंचाइज की शुरुआत 2016 में इसी नाम की फिल्म से हुई थी, जिसमें टाइगर और दिशा पटानी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसने दुनिया भर में ₹129 करोड़ कमाए और टाइगर की पहली सोलो हिट रही। इसके बाद ‘बागी 2’ भी ब्लॉकबस्टर रही और ₹259 करोड़ का कलेक्शन किया और मनोज बाजपेयी के साथ दोनों सितारों की वापसी देखने को मिली। ‘बागी 3’, जो 2020 में रिलीज हुई थी, में दिशा की जगह श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसमें रितेश देशमुख भी थे। कोविड-19 महामारी के असर के कारण दुनिया भर में ₹137 करोड़ की ही कमाई हो सकी थी।

शिल्पा शेट्टी18 साल बाद पहुंचीं उज्जैन महाकाल, मत्था टेक लिया आशीर्वाद, सुधांशु पांडे पर अटकी नजर

 उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जहां एक और देश के अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्रिकेटर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 18 नवंबर, 2024 को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आए। शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा के सामने मत्था टेका। यहां मंदिर के पुजारी ने बाबा को चढ़ा हुआ दुपट्टा शिल्पा शेट्टी को प्रसाद स्वरूप पहनाया। इसके बाद वो नंदीहाल में पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के सामने बैठकर शिव आराधना की। इस दौरान वें भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। और बाबा महाकाल की आरती देखी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने नन्दी के कानों में अपनी मनोकामना कही। शिल्पा शेट्टी ने दर्शन के बाद क्या कहा? मीडिया से चर्चा में शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘यहां आकर मन तृप्त हो गया है और यहां वहीं आ सकता है जिसे बाबा बुलाते हैं। 18 वर्ष बाद बाबा का बुलावा आया है। वे फिर से यहां आई है। यह ज्योतिर्लिंग है। यहां की शक्ति अद्भुत है। यहां पर आकर जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह निश्चित पूरी होती है। यहां की शक्ति व ऊर्जा महसूस करने लायक है यहां एक बार सबको आना चाहिए।’ वहीं, सुधांशु पांडे का चेहरा देखने लायक रहा। वह एकदम रुंआसे से दिखाई दिए। हाथ जोड़े वह बैठे हुए थे। हर किसी की नजर उन पर ही अटकी थी। शिल्पा शेट्टी ने बाबा महाकाल से क्या मांगा? शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे के अलावा राज कुंद्रा भी दिखाई दिए। राज और सुधांशु ने साथ काम किया है। करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में वह साथ नजर आएंगे। इसी के जरिए वह दोस्त बने और महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बाबा से आशीर्वाद तो मांगा ही है। साथ ही प्रोटेक्शन भी मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस पर कई तरह के केस चल रहे हैं।

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं शिल्पा शेट्टी

उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जहां एक और देश के अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्रिकेटर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 18 नवंबर, 2024 को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आए। शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा के सामने मत्था टेका। यहां मंदिर के पुजारी ने बाबा को चढ़ा हुआ दुपट्टा शिल्पा शेट्टी को प्रसाद स्वरूप पहनाया। इसके बाद वो नंदीहाल में पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के सामने बैठकर शिव आराधना की। इस दौरान वें भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। और बाबा महाकाल की आरती देखी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने नन्दी के कानों में अपनी मनोकामना कही। शिल्पा शेट्टी ने दर्शन के बाद क्या कहा? मीडिया से चर्चा में शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘यहां आकर मन तृप्त हो गया है और यहां वहीं आ सकता है जिसे बाबा बुलाते हैं। 18 वर्ष बाद बाबा का बुलावा आया है। वे फिर से यहां आई है। यह ज्योतिर्लिंग है। यहां की शक्ति अद्भुत है। यहां पर आकर जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह निश्चित पूरी होती है। यहां की शक्ति व ऊर्जा महसूस करने लायक है यहां एक बार सबको आना चाहिए।’ वहीं, सुधांशु पांडे का चेहरा देखने लायक रहा। वह एकदम रुंआसे से दिखाई दिए। हाथ जोड़े वह बैठे हुए थे। हर किसी की नजर उन पर ही अटकी थी। शिल्पा शेट्टी ने बाबा महाकाल से क्या मांगा? शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे के अलावा राज कुंद्रा भी दिखाई दिए। राज और सुधांशु ने साथ काम किया है। करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में वह साथ नजर आएंगे। इसी के जरिए वह दोस्त बने और महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बाबा से आशीर्वाद तो मांगा ही है। साथ ही प्रोटेक्शन भी मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस पर कई तरह के केस चल रहे हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कास्ट और मेकर्स के बीच झगड़ों के कारण चर्चा में, जेठालाल ने असित मोदी का पकड़ा कॉलर

मुंबई टेलिविजन की दुनिया में दर्शकों का फेवरेट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों नेगेटिव वजहों से काफी चर्चा में है। सामाजिक रिश्तों पर बुने गए इस शो की कहानी इन दिनों कास्ट और मेकर्स के झगड़ों को लेकर खूब चर्चा में हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल चंपकलाल गड़ा की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच भयंकर लड़ाई की खबर है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पूरा मामला इसी साल अगस्त की शुरुआत का है। दरअसल, कहा जा रहा है कि ये लड़ाई फीस या पैसों को लेकर नहीं बल्कि लीव यानी छुट्टियों को लेकर हुई है। खबर है कि छुट्टी को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई है। इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि दिलीप यानी जेठालाल शो से कुछ दिनों की छुट्टी असित मोदी से मांगी थी, लेकिन निर्माता ने उनके साथ बातचीत को टाल दिया। इसी बात पर जेठालाल बुरी तरह से खफा हो गए। खबर है कि उनके बीच हाथापाई वाली नौबत आ गई थी। शो के एक सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि उस दिन कुश शाह की शूटिंग का आखिरी दिन था। उन्होंने कहा कि इधर दिलीप जोशी निर्माता के आने और उनसे उनकी छुट्टियों के बारे में बात करने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन वो आए और सीधे कुश से मिलने चले गए। इसी को लेकर दिलीप जोशी निराश हो गए और उनके बीच तीखी बहस हो गई। इतनी ही नहीं, कहा जा रहा है कि लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि दिलीप जोशी ने उनका कॉलर भी पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी दे डाली। वहीं कहा जा रहा है कि दोनों के बीच इससे पहले भी इस तरह की स्थिति आई है। बताया गया है कि शो की हांगकांग यात्रा की शूटिंग के दौरान भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था लेकिन बीच में गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने दोनों के बीच सुलह कराया था। कई सितारे छोड़ चुके हैं ये शो याद दिला दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ करीब पिछले 16 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है। दिलीप जोशी शो के पहले दिन से ही इसका हिस्सा रहे हैं। वहीं इस शो के कई अहम सदस्य दिशा वकानी, राज अनादकट, भव्य गांधी, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री समेत कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ दिया है।  

मादक पदार्थ के अवैध कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा दो आरोपी गांजा सहित गिरफ्तार

अनुपपुर  पुलिस अधीक्षक अनुपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रामस्वरूप कहार पिता स्व. रिसाली कहार उम्र 48 वर्ष निवासी रामसागर तालाब रोड पुरानी बस्ती अनूपपुर के घर पर रेड कर। किलो 80 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8000 रूपये का जप्त कर अपराध क्रमांक 488/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  इसी तरह रामकृष्ण कहार उर्फ केडू पिता स्व. बरियार कहार उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 अमहाईटोला अमरकंटक रोड अनूपपुर से ग्राम दमना सकरिया रोड पर उसके बेला में रखे 780 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6500 रूपये की जप्त कर अपराध क्रमांक 489/24 धारा 8/20 बी एन.डी.पी. एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के साथ उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, शेख रसीद, रीतेश सिहं, संदीप साहू, आरक्षक अब्दुल कलीम, प्रकाश तिवारी, पूर्णानन्द मिश्रा, महिला आरक्षक अंकिता सोनी, ऊषा सिहं की टीम के द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री एवं कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

PM मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नाइजीरिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, ग्रैंड कमान्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित होने पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का ही क्षण नहीं, अपितु वैश्विक परिदृश्य में भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने एक और कीर्तिमान, एक और वैश्विक सम्मान प्राप्त कर पूरे विश्व में माँ भारतीय का गौरव बढ़ाया है।  

उच्चदाब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वृत्त में रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बेहतर सेवाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए वृत्त स्तर पर महाप्रबंधक शहर एवं संचारण संधारण वृत्त को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया है। ये रिलेशनशिप मैनेजर अपने वृत्त के अंतर्गत आने वाले उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के साथ ही बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए उनके सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि राज्य शासन के निर्णयानुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी वृत्त में महाप्रबंधकों को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया गया है, जिनके माध्यम से कंपनी द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही उच्चदाब उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करने की अपील की गई है।  

मंत्री गौर का निर्माण एजेंसियों को निर्देश कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे

भोपाल निर्माण एजेंसियां कार्य पर लगातार नज़र रखे। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 67 में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए की कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और सीसी रोड बनाते समय कॉलोनी में पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे।  राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड-67 के सुंदर नगर में 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड लक्ष्मी नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और राजीव नगर में 9 लाख रुपए की लागत के पेवर ब्लॉक निर्माण का भूमि-पूजन किया। स्थानीय पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, प्रदीप लोधी, श्रीमती छाया ठाकुर, पप्पू व्यास, प्रमोद तिवारी, मनोज विश्वकर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।  

मध्य प्रदेश में फिर प्रशासनिक फेरबदल , 10 IPS का हुआ तबादला, 9 माह में बदला छिंदवाड़ा SP

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक को एक बार फिर बदल दिया है. अब 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय पांडे को एसपी बनाया गया है. इसके पहले 19 फरवरी को मनीष खत्री को छिंदवाड़ा का एसपी बनाया गया था. मनीष खत्री को अब सिंगरौली जिले का एसपी बनाया गया है. छिंदवाड़ा, सिंगरौली, शहडोल जिले के एसपी सहित 10 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया गया है. इन आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले एडीजी, पुलिस मुख्यालय मीनाक्षी शर्मा को सामुदायिक पुलिसिंग एवं आरटीआई पुलिस मुख्यालय एडीजी बनाया गया. आईजी नर्मदापुरम इरशाद वली को आईजी विशेष सशस्त्र पुलिस बल बनाया गया. आईजी विशेष सशस्त्र पुलिस बल ग्वालियर मिथिलेश कुमार शुक्ला को आईजी होशंगाबाद बनाया गया. डीआईजी जबलपुर रेंज तुषार कांत विद्यार्थी को मुख्यालय भेजा गया. जबलपुर डीआईजी अतुल सिंह को डीआईजी जबलपुर रेंज के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस बल जबलपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. ये अधिकारी भी हुए यहां से वहां वहीं शहडोल एसपी कुमार प्रतीक को 23वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया. 8वीं बटालियन के कमांडेंट रामजी श्रीवास्तव को शहडोल जिले का एसपी बनाया गया. सिंगरौली जिले के एसपी निवेदिता गुप्ता को 8वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया. छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री को सिंगरौली जिले का एसपी बनाया गया. 23वीं बटालियन के कमांडेंट अजय पांडे को छिंदवाड़ा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया.    

मराठी भाषा में शिवराज ने खुद को महाराष्ट्र का दामाद बताया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल अपने राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद, केंद्रीय कृषि मंत्री और महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर भरे मंच पर अपने भांजे-भांजियों के प्रति प्रेम भाव देखने को मिला है। एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान भरे मंच से अपने भांजे-भांजियों को ‘आई लव यू’ कहते नजर आए हैं।  दरअसल, महाराष्ट्र की सावनेर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही मंच पर पहुंचे भीड़ में मौजूद युवाओं ने ‘मामा-मामा…’ आवाजें लगानी शुरु कर दीं। कुछ ही सेकंडों में मानों पूरी सभा स्थली से सिर्फ एक ही आवाज सुनाई देने लगी। फिर क्या था ‘मामा’ भी खुद को रोक नहीं पाए और आवाज लगाते हुए कहा, ‘मैरे भांजे-भांजियों आईलव यू..’। इसके आगे मराठी भाषा में शिवराज ने खुद को महाराष्ट्र का दामाद भी बताया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खासा वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मंच से संबोधन करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई सौगातें भी दीं। उन्होंने कहा कि प्याज, टमाटर और आलू के दाम गिरते हैं तो किसान को नुकसान होता है, इसलिए आईसीएआर लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा। बाजार रेट से अंतर पर नुकसान केन्द्र और राज्य सरकार 50-50 फीसद वहन करेंगे। शिवराज महाराष्ट्र में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। शिवराज ने कहा, प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया गया है, एक्सपोर्ट शुल्क 40 फीसद से घटाकर 20 फीसद किया गया है, जिससे प्याज के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5 फीसद की गई है, ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके। केंद्रीय मंत्री की इस घोषणा से मध्य प्रदेश के किसानों को भी लाभ होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिद्धि विनायक मंदिर में भगवान गणेश का किया पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुंबई के सुप्रसिद्ध ‘सिद्धि विनायक मंदिर’ में प्रथम पूज्य एवं ऋद्धि-सिद्धि के दाता गणेश जी के दिव्य दर्शन कर पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet