LATEST NEWS

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन

महिला टीआई ने जड़ा थप्पड़, युवक ने भी दिया तमाचे का जवाब, पुलिस की रवैया से नाराज हुए परिजन ग्रामीणों के ने सड़क पर शव रखकर किया जाम  टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थप्पड़कांड का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक महिला टीआई द्वारा एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीण ने टीआई को थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से दे दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पहले टीआई अनुमेहा गुप्ता द्वारा युवक को थप्पड़ मारा गया। इसके बाद एक्शन का रिएक्शन हुआ और युवक समेत भीड़ में शामिल एक शख्स ने टीआई को थप्पड़ जड़ दिया। रामकिशन लोधी ने बताया कि रविवार रात किसान गोकुल लोधी घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। आज सुबह करीब 6 बजे परिजनों को सड़क पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन बड़ागांव थाने शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ागांव थाना पुलिस ने बुडेरा थाने का मामला बात कर परिजनों को लौटा दिया। पुलिस की रवैया से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच गहमा गहमी का माहौल बन गया। करीब 1 घंटे बाद ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया गया। अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया मामला पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़ागांव थाना प्रभारी अनुमेहा गुप्ता ने बताया कि परिजनों की मांग पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का नजर आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए है

उज्जैन को मिली बड़ी सौगात, सिंहस्थ के पहले पूरा होगा काम, CM मोहन इस दिन करेंगे भूमि पूजन

उज्जैन मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और व्यापक बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विचार को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर नागरिक को सुलभ और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में 21 नवंबर को प्रदेश एक और इतिहास रचने की ओर अग्रसर होगा, जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। यह कॉलेज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नए आयाम प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। इससे उज्जैन और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। CM मोहन यादव इस दिन करेंगे भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 नवंबर को उज्जैन में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे. इस मेडिकल कॉलेज में 550 बेड की क्षमता वाला टीचिंग हॉस्पिटल बनेगा और इसमें 100 एमबीबीएस सीटों की व्यवस्था होगी. मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा करने का भरोसा दिया है. मेडिकल कॉलेज के निर्माण से उज्जैन के विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे, साथ ही इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी. यह कदम उज्जैन के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा. बताया गया है कि वर्ष 2003 तक प्रदेश में केवल 5 शासकीय मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 17 हो चुके हैं। प्रदेश में एमबीबीएस सीटें भी 720 से बढ़कर 2,575 हो गई हैं। श्योपुर, सिंगरौली, मंडला और राजगढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ छतरपुर, दमोह और बुधनी में स्ववित्तपोषित मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, 12 अन्य जिलों में सार्वजनिक जनभागीदारी नीति के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से एमबीबीएस  सीटों में 2,000 से अधिक की वृद्धि होगी। भोपाल और ग्वालियर में अस्पतालों की बेड कैपेसिटी को 2,500 तक बढ़ाने के साथ-साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जबलपुर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन और इंदौर में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फॉर आई जैसी योजनाएं प्रदेश को चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणी बना रही हैं। 592 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज उज्जैन मेडिकल कॉलेज 14.97 एकड़ भूमि पर निर्मित किया जाएगा। इसका निर्माण क्षेत्र 1 लाख 42 हजार 34 वर्ग मीटर में फैला होगा और कुल लागत 592.3 करोड़ रुपये है। इसमें फायर सेफ्टी के लिए आधुनिक तकनीक, ऊर्जा दक्षता के लिए एलईडी लाइटिंग, सौर ऊर्जा, और ऊर्जा-कुशल एचवीएसी सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संग्रहण और अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में फुट ओवर ब्रिज, पुस्तकालय भवन, सर्विस ब्लॉक, एमजीपीएस ब्लॉक और ईएसएस ब्लॉक की सुविधाएं भी होंगी। 550 बिस्तरों वाला आधुनिक शिक्षण अस्पताल उज्जैन मेडिकल कॉलेज में 550 बिस्तरों की क्षमता वाला शिक्षण अस्पताल होगा। यह अस्पताल आपातकालीन सेवाएं, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, फ्लोरोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड, जनरल और सुपर स्पेशलिटी ओपीडी जैसी सेवाओं से सुसज्जित होगा। अस्पताल में 11 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 1 कैथ लैब, और 2 एंडोस्कोपी यूनिट के साथ-साथ परमाणु चिकित्सा विभाग और 2 रेडियोथेरेपी बंकर (ब्रैकीथेरेपी और सीटी सिम्युलेटर) भी उपलब्ध होंगे। डॉक्टरों, स्टाफ, और जनता के लिए कैफेटेरिया की भी व्यवस्था होगी। निर्माण कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। 100 एमबीबीएस सीटों की प्रवेश क्षमता उज्जैन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए 100 सीटों की प्रवेश क्षमता होगी। यहां 4 अत्याधुनिक लेक्चर थिएटर (प्रत्येक की क्षमता 180) और 2 परीक्षा हॉल (प्रत्येक की क्षमता 250) होंगे। सेंट्रल लाइब्रेरी, शिक्षण और फैकल्टी क्षेत्र, प्रयोगशाला, कौशल प्रशिक्षण केंद्र, प्रशासनिक भवन, सामान्य कक्ष और मनोरंजन सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए 380 सीटों वाले छात्रावास में स्टिल्ट पार्किंग, सामान्य कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, डायनिंग हॉल और रसोई की सुविधा भी होगी। यूजी और इंटर्न छात्रों के लिए छात्रावास उज्जैन मेडिकल कॉलेज में छात्रों के लिए 329 यूजी और 70 इंटर्न की क्षमता वाले छात्रावास और छात्राओं के लिए 286 यूजी और 58 इंटर्न की क्षमता वाला छात्रावास होगा। इनमें स्टिल्ट पार्किंग, सामान्य कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र और डायनिंग सुविधाएं होंगी। 145 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आरडीएच छात्रावास जिम, डायनिंग हॉल और स्टिल्ट पार्किंग जैसी सुविधाओं से युक्त रहेगा।

शिवराज ने कहा प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया, शुल्क 40% से घटाकर 20% किया गया

भोपाल केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्याज, टमाटर और आलू के दाम गिरते हैं तो किसान को नुकसान होता है, इसलिए आईसीएआर लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर मॉडल रेट तय करेगा। बाजार रेट से अंतर पर नुकसान केन्द्र और राज्य सरकार 50-50% वहन करेंगे। शिवराज महाराष्ट्र में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।  शिवराज ने कहा कि प्याज के एक्सपोर्ट से प्रतिबंध हटाया गया है, एक्सपोर्ट शुल्क 40% से घटाकर 20% किया गया है। जिससे प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। पाम ऑयल मलेशिया, इंडोनेशिया से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 27.5% की गई है। ताकि किसान को सोयाबीन के ठीक दाम मिल सके। केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार को दी अनुमति, MSP पर सोयाबीन खरीदें सोयाबीन की एमएसपी है 4892 रुपए, केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को अनुमति दी है कि, वह एमएसपी पर सोयाबीन खरीदें। सोयाबीन में नमी की सीमा को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है। एमपी के किसानों को भी होगा फायदा केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के किसानों को भी राहत मिल गई है।

राज्य भर में धान खरीदी का कार्य 2 दिसंबर से शुरू, प्रशासन की तैयारी जोरों पर

जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) जिले समेत राज्य भर में इस साल धान खरीदी का कार्य 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. वहीं जबलपुर में धान खरीदी की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसके लिए 86 केंद्र बनाए गए हैं. इस बार धान विक्रय के लिए 55,000 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. पिछले वर्ष खरीदी प्रक्रिया में आई गड़बड़ियों को रोकने और किसानों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कई व्यापक  कदम उठाए हैं. इस बार धान खरीदी की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) की जगह नागरिक आपूर्ति निगम (नान) को सौंपी गई है. दरअसल, पिछले वर्ष हुए धान खरीदी घोटाले में मार्कफेड की भूमिका पर सवाल उठने के बाद शासन ने यह फैसला लिया है. धान खरीदी को लेकर जोरों पर तैयारियां किसान पंजीयन की प्रक्रिया: सभी किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है. पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों को इस वर्ष स्वतः पंजीकृत माना गया है. उनकी भूमि और फसल से संबंधित रिकॉर्ड को अद्यतन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं. यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध है. गड़बड़ियों पर नियंत्रण: पिछले वर्ष की अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील उपार्जन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 16 चेकपोस्ट पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अतिरिक्त, विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है. उपार्जन केंद्रों का प्रबंधन: सभी केंद्रों पर भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मानक स्टैकिंग और जल निकासी की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. इसके अलावा किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. समर्थन मूल्य और खरीदी अवधि: किसानों को उचित समर्थन मूल्य देने और धान खरीदी प्रक्रिया को 14 नवंबर से शुरू करने की योजना है. प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं. शिकायत निवारण: किसानों की शिकायतों को तेजी से सुलझाने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए हेल्पडेस्क और संबंधित अधिकारियों की व्यवस्था की गई है. इन तैयारियों का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और कुशल प्रणाली के माध्यम से अपनी फसल बेचने की सुविधा प्रदान करना है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह व्यापक तैयारी सुनिश्चित करेगी कि जबलपुर जिले के किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसल का विक्रय कर सकें.  

सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी से राज्य सरकार ने बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा

भोपाल  यदि सब-कुछ ठीक-ठाक रहा और सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी 2025 से सभी बैंकों के कारोबार का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे हो जाएगा। राज्य सरकार ने भी बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा है।  दरअसल, स्टेट लेवल बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में बीते माह यह बात सामने आई थी कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। इसे लेकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक की तरफ से पत्र जारी किया है। सर्वसम्मति के बाद एलडीएम जिले के कलेक्टर के सामने पक्ष रखेंगे। बैंक कर्मचारी संगठन भी सहमत केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट जनरल सेकेट्री केके त्रिपाठी कहते हैं कि यूनिफार्मेटी होना चाहिए। यह ग्राहक और बैंक दोनों के लिए अच्छा है। यूनियन बैंक एलाइज एसोसिशन के महासचिव देवेन्द्र खरे का कहना है कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। उनका कहना है कि बीच में शहरी और ऑफिस के हिसाब से बैंकों का समय अलग- अलग निर्धारित किया था। उससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। चूंकि सभी बैंक टेक्नोलॉजी आधारित है। अभी ये है स्थिति बैंकों के खुलने का समय अभी कहीं 10 बजे तो कहीं 10.30 बजे तो कुछ तो 11 बजे से खुलते हैं। जानकारों का कहना है कि कई ब्रांचों में तो स्टॉफ की कमी के चलते ग्राहकों को काफी समय तक बैंक में रहना पड़ता है। बैंकों से मांगी जा रही रिपोर्ट जिले के बैंकों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। बातचीत भी की जा रही है। सभी बैंकों की रिपोर्ट आने के बाद इसे कमेटी में रखा जाएगा। इस पर कलेक्टर निर्णय लेते हैं। -आलोक चक्रवर्ती, एलडीएम, भोपाल

MP में सर्दी बढ़ी: ठंड की दस्तक के साथ ही बदली स्कूलों की टाइमिंग, 20 नवंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

भोपाल  मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। भोपाल में सुबह लगने वाली स्कूलों ने अपना समय बढ़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल सर्द हवाएं चलने से ठंड का असर है। इस वजह से अब स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों ने 30 मिनट तक टाइमिंग बढ़ा दी है। इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन में भी समय बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ेगा। रात के तापमान में आ रही गिरावट प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है पचमढ़ी सबसे ठंडा है यहां का न्यूनतम पर 7.8 तक लुढ़क चुका है। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों में जेटस्ट्रीम हवाएं चलने और वेस्टर्न डिस्टबेंस (पश्चिम विक्षोभ) की वजह से पिछले एक सप्ताह से कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर लुढ़का है। भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक कम है। वहीं, ग्वालियर-इंदौर में सामान्य के बराबर है।आने वाले तीन-चार दिनों में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा रहेगा। राजधानी में इन स्कूलों के समय में परिवर्तन राजधानी भोपाल के कई निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है जिनमें से कोलार, अरेरा कॉलोनी और ईदगाह हिल्स स्थित सेंट जोसेफ स्कूल ने अपनी टाइमिंग बढ़ा दी है। जो स्कूल सुबह 7.30 बजे शुरू होते थे, वह आज से सुबह 8 बजे लगना शुरू हो गए हैं। सेज इंटरनेशनल स्कूल ने एक हफ्ते पहले ही समय में बदलाव कर दिया था। अन्य स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जा रही है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में रविवार-सोमवार की रात तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में 13.2 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री, ग्वालियर में 16.2 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री और जबलपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल और जबलपुर में पारा सामान्य से नीचे रहा। इसी तरह छिंदवाड़ा में 12.6 डिग्री, मंडला में 10.2 डिग्री, नौगांव में 12.2 डिग्री, रीवा में 12.6 डिग्री, उमरिया में 11.6 डिग्री और बालाघाट में 11.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल : बैंक अकाउंट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दूसरों के आधार कार्ड से खोले 1800 खाते; कई राज्यों में किया फर्जीवाड़ा

भोपाल  भोपाल में तीन दिन पहले एक युवक और युवती मोबाइल की दुकान पर सिम लेने पहुंचे थे। इस दौरान हनुमानगंज थाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी, आरोपितों के पास अलग-अलग पते और व्यक्तियों के आधार कार्ड थे। आधार कार्ड पर इन्हीं युवक-युवती की फोटो तो एक सी है, लेकिन नाम-पता अलग-अलग था। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनसे विभिन्न शहरों में बैंक खाते खुलवाकर कमीशन पर साइबर ठगों को देने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। एक महिला समेत सभी सात आरोपित बिहार के हैं। इनमें से दो युवक चौथी-पांचवीं तक ही पढ़े हैं। पुलिस ने बरामद किया आधार कार्ड, एटीएम कार्ड पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, सिम कार्ड, 20 मोबाइल फोन, दो प्रिंटर, एक लैपटाप, एक पेनड्राइव और हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि गिरोह एक शहर में एक-दो माह रुकता था। अभी तक ये लोग फर्जी दस्तावेजों से देश भर में 1800 बैंक खाते खोल चुके हैं। इनमें से 120 एक महीने में भोपाल में खोले गए हैं। खाते बैंक आफ महाराष्ट्र, आईडीबीआई, एसबीआई आदि में खोले गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि तीन दिन पहले एक युवक-युवती मोबाइल की दुकान पर सिम लेने पहुंचे थे। खाता खुलवाने के लिए 2 हजार रुपये देता था युवक इनके पास अलग-अलग व्यक्तियों के आधार कार्ड थे, जिन पर युवक-युवती की फोटो तो एक जैसी है, लेकिन नाम-पता अलग-अलग हैं। गिरोह का सरगना शशिकांत है, जो फर्जी दस्तावेज से खाता खुलवाने पर अपने साथियों को दो हजार रुपये देता था। इस तरह काम करता था गिरोह शशिकांत देवघर झारखंड से आधार कार्ड का डाटा लेता था। आधार कार्ड से पता करके जिनका पैन कार्ड नहीं बना होता है, उसका पैनकार्ड ऑफलाइन बनवाता था। इसके बाद सपना, अंकित, कौशल, रोशन, रंजन एवं टीटू की उम्र के आधार पर उन आधार और पैन कार्ड में उनकी फोटो बदल देता था। तीन-चार महीने में शहर बदल देते थे आरोपी पुलिस से बचने के लिए आरोपी तीन-चार महीने में शहर और लड़कों को बदल देते थे। ये लोग अभी तक लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद में फर्जी बैंक खाते खुलवाकर कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। डीसीपी जोन- तीन रियाज इकबाल ने बताया कि गिरोह ने एक महीने पहले इब्राहिमगंज में खुद को कपड़ा व्यापारी बताकर फ्लैट किराए पर लिया था। आधार देने वाले डाकिये की तलाश गिरोह से 7 डायरियां जब्त की गई हैं। इनमें खाते खरीदने वालों के नाम भी हैं। पूछताछ में शशिकांत ने खुलासा किया कि उसने कई गिरोह के साथ रहकर यह काम सीखा। पुलिस शशिकांत का बैकग्राउंड खंगाल रही है। सही पते पर नहीं पहुंचने वाले आधार इस गिरोह को देने वाले झारखंड के डाकिये की भी तलाश में पुलिस जुट गई है। आधार देने वाले डाकिये की तलाश गिरोह से 7 डायरियां जब्त की गई हैं। इनमें खाते खरीदने वालों के नाम भी हैं। पूछताछ में शशिकांत ने खुलासा किया कि उसने कई गिरोह के साथ रहकर यह काम सीखा। पुलिस शशिकांत का बैकग्राउंड खंगाल रही है। सही पते पर नहीं पहुंचने वाले आधार इस गिरोह को देने वाले झारखंड के डाकिये की भी तलाश में पुलिस जुट गई है। 200 खातों के दस्तावेज तैयार थे सरगना ने पुलिस को बताया कि खाता खुलवाने में 2 से 3 दिन का समय लगता था। 15 दिन बाद उसके पास एटीएम कार्ड आ जाता था। एटीएम आते ही खाता बेच देता था। गिरोह के पास से जब्त दस्तावेजों से पता चला है कि गिरोह 200 बैंक खाते खुलवाने की तैयारी में था। इसके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए गए थे।

छतरपुर में बड़ा हादसा पेटीज के ठेले पर फटा गैस सिलंडर, 20 से अधिक लोग घायल

बिजावर  छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड पर रविवार दोपहर में एक पेटीज की ठेले पर अचानक छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग यहां वहां भागते नजर आए। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। किसी के चेहरे पर असर हुआ है तो किसी के सीने और हाथों की स्किन जल गई। घटना की जानकारी लगते ही बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। 20 से ज्यादा लोग घायल घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में यह लोग हुए घायल सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना में राधे नामदेव, मीना अहिरवार, क्रिस, अंकित, नरेंद्र राजपूत, प्रिंस, प्रीतम, नीलम कुशवाह, बालकिशन, दिनेश, जमुना, गुड्डी, आशीष शर्मा, यश साहू, नारायण साहू सहित करीब 20 से ज्यादा लोग सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में घायल हुए हैं। कोई तीन फीसदी, कोई पांच फीसदी तो कोई 15 फीसदी से ज्यादा जल गया है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। रविवार को हाट बाजार भी लगा हुआ था। इस कारण बाजार में भीड़ थी और सिलेंडर ब्लास्ट होने से वह घायल हो गए। अधिकारियों की निगरानी पर सवाल शहर सहित जिलेभर में घरेलु सिलेंडर दुकानों में उपयोग किए जा रहे हैं, जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। नगर कस्बों के अलावा छतरपुर शहर में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अस्पताल के आसपास ठेलों और दुकानों पर घरेलु गैसे सिलेंडरों का उपयोग धड़ल्ले से होता रहता है, जिनके खिलाफ फूड विभाग व अन्य अधिकारी कार्रवाई तक नहीं करते। सिलेंडर ब्लास्ट होने की घटना हुई है। हम सभी घायलों को देख रहे हैं। कोई कम तो कोई ज्यादा जल गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया है।

प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू, नवंबर अंत तक तैयार होंगे पेपर, ऐसी रहेगी इस बार व्यवस्था

भोपाल मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। फरवरी 2025 से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी, ऐसे में एमपी बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं के पेपर तैयार करवाने का काम शुरू कर दिया है। संभावना है कि नवंबर अंत तक इन दोनों कक्षाओं के सभी विषयों पेपर तैयार हो जाएंगे।इसके तहत हर सब्जेक्ट के 4-4 सेट बनेंगे। सभी का पेटर्न इस बार पूरी तरह से अलग रहेगा क्योंकि सभी सेट में प्रश्न तो एक जैसे ही रहेंगे लेकिन नकल ना हो इसके लिए इनका सीक्वेंस बिल्कुल अलग-अलग रहेगा।खास बात ये भी है कि इस बार भी एमपी बोर्ड के मॉडल पेपर तैयार करेगा और मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट अपलोड किया जाएगा। इन पेपरों की मदद से बोर्ड परीक्षाओं में आने वाले पेपरों का पेटर्न समझने में आसानी होगी। बोर्ड परीक्षा में मोबाइल की अनुमति नहीं     मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी, ऐसे में बोर्ड ने प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। इसके तहत केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक सहित कोई भी स्टाफ मोबाइल नहीं रख सकेंगे। अगर किसी के पास मोबाईल पाया जाता है तो संबंधित थाना क्षेत्र में उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज होगा।     संशोधित विधेयक में प्रतिबंध के बावजूद केंद्र में मोबाइल ले जाने पर 10 वर्ष तक कैद की सजा का प्रविधान प्रस्तावित किया गया है।इसके लिए परीक्षा अधिनियम में संशोधन विधेयक बनाया गया है जो 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। इस संशोधन का आधार भारत सरकार के सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2024 को बनाया गया है। 11वीं में भी लेना चाहते है गणित तो पहले देनी होगी पूरक परीक्षा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की जारी अधिसूचना के अनुसार, जो छात्र कक्षा 10 में बेसिक गणित चुनते हैं और कक्षा 11 में गणित पढ़ना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। छात्रों को इसके लिए मानक गणित का चयन करते हुए बोर्ड द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। छात्रों के पास शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 में और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 में मूल गणित और मानक गणित के बीच चयन करने का विकल्प होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया , इसके तहत प्री बोर्ड परीक्षा दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी।वही 10वीं बोर्ड की मैन परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी।इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले और विज्ञान का पेपर सबसे लास्ट में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी ।वही 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।

‘नशेड़ी’ लड़कीने आधी रात को घर में घुस कर मचाया उत्पात

इंदौर संविद नगर में शनिवार रात एक युवती ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं से हाथापाई और बाइक सवारों के साथ अभद्रता की। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन महिला बल नहीं होने से असहाय खड़े रहे। घटना रात करीब तीन बजे की है। जींस-टीशर्ट पहनी इस युवती ने सबसे पहले मूलचंद कौशल के घर दस्तक दी। दरवाजा खोलते ही जबरन अंदर घुसने लगी। इसके बाद विमला खरे के घर में घुस गई और उनके बेटे को पकड़ लिया। पलंग पर सो गई युवती को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह पलंग पर सो गई। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर महिलाओं को एकत्र किया। जैसे-तैसे उसे बाहर निकाला, युवती ने समझाने वाली महिलाओं से मारपीट करना शुरू कर दी। कपड़ों का भी होश नहीं था युवती को कपड़ों का भी होश नहीं था। उसने जूते खोल दिए और कपड़े उतारने लगी। भाजपा नेता राजा कोठारी के मुताबिक तिलक नगर थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन उन्होंने कहा कि महिला को नहीं पकड़ सकते। महिला बल नहीं होने से पुलिसकर्मी भी असहाय बने रहे। इधर… नशे में धुत कार चालक ने राहगीरों को मारी टक्कर इंदौर में कार चालक द्वारा राहगीरों व वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। लोगों ने चालक को जमकर पीटा। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबाने से नियंत्रण खो बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लसूड़िया थाना अंतर्गत निपानिया में बालाजी स्काइज के समीप कार एमपी 09 जेडवाय 6128 ने दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। कार तेज रफ्तार में थी, फूड कोर्ट के पास दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए कार से टकरा गई। एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया कई युवक-युवतियां चपेट में आ गए। गुस्साई भीड़ ने चालक को पीटा। लोगों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित 20 वर्षीय पराग निवासी गोयल एवेन्यु निपानिया है। उसके विरुद्ध कुलदीप रामलाल अवचर निवासी निपानिया की शिकायत पर केस दर्ज किया है। कुलदीप को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- चारी को नॉर्मल पति ही नहीं मिलता

‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर एक नॉर्मल पति ढूंढ रही हैं। पिछले साल संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फैमिली क्राइम ड्रामा ‘एनिमल’ के बाद, रश्मिका ने सुकुमार की 2021 ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर ‘पुष्पा: द राइज’ के अगले पार्ट में श्रीवल्ली का रोल दोहराया। लेकिन ट्विटर का मानना है कि दोनों फिल्मों में, रश्मिका के किरदार का अपने पतियों के साथ अजीब ही रिश्ता है, जो रणबीर कपूर और अल्लू अर्जुन ने प्ले किया है। एक्स यूजर्स ट्रेलर से एक तस्वीर शेयर कर रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका के पैर के साथ अपना सिग्नेचर पुष्पा स्टेप कर रहे हैं। ट्रेलर में अल्लू का वॉयसओवर कहता है, ‘श्रीवल्ली मेरी बाइको है। मैं दुनिया को दिखाऊंगा कि जब एक पति अपनी पत्नी की बात सुनता है तो क्या होता है।’ ‘पुष्पा 2: द रूल’ ट्विटर रिएक्शन एक एक्स यूजर ने ट्रेलर के उस सीन के साथ लिखा- बिचारी को नॉर्मल पति क्यों नहीं मिलते। एक ने इसे एनिमल के उस सीन के साथ शेयर किया, जिसमें रणबीर का किरदार रणविजय अपने पिता बलबीर सिंह के खिलाफ बोलने के लिए रश्मिका को धमकी देता है। यूजर ने कैप्शन में लिखा- बिल्कुल सहमत। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ट्रेलर ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर रविवार को बिहार के पटना में रिलीज किया गया। अल्लू, रश्मिका, निर्देशक सुकुमार और फिल्म के अन्य कलाकार ट्रेलर लॉन्च करने के लिए शहर में आए। पुष्पा 2, 2021 की ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज’ का अगला पार्ट है, जिसमें अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था, जो किसी तेलुगू एक्टर के लिए पहला अवॉर्ड था। ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज डेट सीक्वल में फहाद फासिल पहले की तरह विलन बने हैं। फहाद का रोल पहले पार्ट में दिखाया गया था लेकिन इसमें उनका स्क्रीनटाइम लंबा होगा। श्रीलीला इस पार्ट में अल्लू के साथ एक डांस में भी दिखाई देंगी। पहले पार्ट में, सामंथा रुथ प्रभु ने ‘ऊ अंटावा’ पर अल्लू के साथ डांस किया था। माइथ्री मूवी मेकर्स की ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

लॉस एंजिल्स में कश्मीरा शाह का हुआ भयानक एक्सीडेंट

  लॉस एंजिल्स एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया है। उसकी भयावह तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। खून से लथपथ कपड़े को देख हर कोई सदमे में है और उनका हालचाल ले रहा है। वहीं, कृष्णा अभिषेक ने भी कमेंट सेक्शन में चिंता जाहिर की। इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने भी उनका हालचाल लिया है। कश्मीरा के साथ ये वाकया कैसे हआ, इसके बारे में तो अभी ज्यादा पता नहीं। लेकिन लंबा-चौड़ा पोस्ट जरूर किया है। कश्मीरा शाहर इन दिनों LA यानी लॉस एंजिल्स में हैं। वहीं, उनके दोनों बेटे रेयान और कृषांग अपने पापा कृष्णा अभिषेक के साथ 7 नवंबर को वहां से मुंबई आ गए थे। जिसके बाद से कपल ने काफी रील्स शेयर की थी। जहां कॉमेडियन-एक्टर अपने बेटों के साथ मजे करते दिखाई दिए थे और कश्मीरा उन्हें मिस कर रही थीं। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने सबको चौंका दिया है। कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट कश्मीरा शाह ने खून से सने कपड़े को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। बहुत ही भयानक घटना थी। कुछ बड़ा होने वाला था। छोटे में निकल गया। उम्मीद है कि चोट के निशान नहीं रहेंगे। हर दिन एक पल में जियो। लौटने का इंतजार नहीं किया जा सकता। आज मुझे अपनी फैमिली की बहुत याद आ रही है।’ कृष्णा अभिषेक के साथ-साथ उन्होंने दोनों बेटों का नाम भी लिखा। कश्मीरा शाह का सेलेब्स ने पूछा हालचाल इस पोस्ट पर राजेश खट्टर ने पूछा, ‘हे भगवान, क्या हुआ कैश? उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।’ कृष्णा अभिषेक ने लिखा, ‘भगवान की कृपा से तुम अब ठीक हो।’ किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘हे भगवान, आप ठीक हो?’ दीपशिखा नागपाल ने लिखा, ‘ये क्या??? हे भगवान तुम वापस आऔ जल्दी।’ पूजा भट्ट ने लिखा, ‘हे भगवान। क्या हुआ है कैश? वहां तुम्हारी देखभाल हो रही है?’ तनाज ईरानी ने कहा, ‘हे भगवान ये तो बहुत ही डरावना है। उम्मीद करती हूं कि तुम अब ठीक होगी।’

राजधानी भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

भोपाल निशातपुरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। वह शुक्रवार को ही अपने माता-पिता से मिलने मुंबई से बैरसिया स्थित अपने घर आया था। परिवार से मिलने के बाद वह शुक्रवार रात को करोंद में रहने वाले अपने भाई से मिलने के लिए बाइक से निकला था। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आनंद पुत्र पूरन सिंह राजपूत लंगरपुर बैरसिया का रहने वाला था। भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छह माह पहले ही मुंबई में टीसीएस कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। शुक्रवार रात आनंद करोंद में रहने वाले अपने भाई अरविंद के पास जाने का कहकर गांव से निकला था। शनिवार भोर लगभग साढ़े तीन बजे पूरनसिंह को फोन पर उनके बेटे आनंद के सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने की सूचना मिली। उसे जेल रोड स्थित कंफर्ट लास ग्रीन कालोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह घर बड़ा बेटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका छोटा भाई अरविंद एवं एक छोटी बहन है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है।

मकान बिकाऊ है… इंदौर में हिंदू परिवार ने अपने घर के बाहर क्यों लिखा ये, जानें मामला

इंदौर  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रावजी बाजार इलाके के प्रकाश का बगीचा में रहने वाले राजेश कलमोदिया ने अपने घर के बाहर लिखा दिया,’घर बिकाऊ है मुस्लिम प्रताड़ना से परेशान’. इसके बाद बड़ी संख्या में उनके घर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की चीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले राजेश और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले शादाब और शानू में आपसी विवाद हो गया था. इसके बाद से वह आपसी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं. शिकायतकर्ता ने यह भी पुलिस को कहा कि देर रात कोई उनके घर के बाहर सुतली बम फेंका गया था. इससे उनका परिवार काफी डरा और सहमा हुआ भी हैं. इसक वजह से घर के दरवाजे पर लिख दिया मुस्लिम प्रताड़ना से घर बिकाऊ है. इस घर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मामले की गंभीरता की देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच एक महीने पहले विवाद हुआ था. राजेश का कहना है कि शादाब शानू और उसके 2 अन्य साथी इस मामले में राजीनामा करने के लिए उन पर दबाव बनाकर विवाद कर रहे हैं. घर के अंदर पटाखे फेंके शुक्रवार को शादाब, रईस,सोनू उर्फ इरफान, सोनू,सलीम, जल्लू, रिज्जू उर्फ रिजवान, रेहाना, मोना उर्फ हीना ने राजेश की पत्नी मीनाक्षी के पास पहुंची और केस वापस लेने की जिद करने लगे। समझौता के लिए राजी नहीं होने पर गुस्साए आरोपितों ने शनिवार रात करीब तीन बजे राजेश के घर पर पटाखे फेंके। जांच के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया इस घटना से घबरा कर राजेश ने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक कील और छर्रे मौके पर नहीं मिले हैं। सूचना के बाद हमने फारेंसिक एक्सपर्ट को बुला लिया है। इधर… व्यापारी स्वेच्छा से हटाएंगे अतिक्रमण, समय मांगा मालवा मिल अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएंगे। एमआइसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि 16 नवंबर को मालवा मिल अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्र में नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की थी। कई व्यापारियों के शेड तोड़े गए और चालानी कार्रवाई की गई। इससे व्यापारी आक्रोशित थे। रविवार को व्यापारियों ने एमआइसी सदस्य पहाड़िया, एसडीएम प्रदीप सोनी और जोनल अधिकारी अंकेश बिरथरिया से मिलकर अपनी बात रखी। इस पर तया किया गया कि व्यापारी स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया जाए। निगम द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा के अंदर ही हर व्यापारी अपना व्यवसाय करेगा। पहाड़िया ने कहा कि जनहित और इंदौर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रहवासी व व्यापारी सहयोग के लिए तैयार हैं।

उप स्वास्थ्य केंद्र लंघाडोल मे खुले मे जलाई गयी दवाएं

सिंगरौली  एक ओर जहा दवा के अभाव मे गरीब दम तोड़ देता हैं, वहीं जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र लंघाडोल मे जरुरतमंदो को वितरीत करने के लिए आयी दवाओं को बाहर फेंक कर जला दिया गया।सूत्र बताते हैं कि ये दवाइयाँ अभी भी वैध थीं और इन्हें मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता था। इस तरह की घटना से पता चलता है कि स्वास्थ्य विभाग में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संसाधनों का सही से उपयोग नहीं किया जा रहा है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही से गरीब मरीजों को उचित  समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।दवाइयों का जलाया जाना न केवल आर्थिक नुकसान है, बल्कि मरीजों के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।मुफ्त दवाइयां मरीजों को न मिलने के कारण गरीब तबके के लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जो दवाएं वितरित करने के लिए आती हैं उसे स्वास्थ्य विभाग के गैर जिम्मेदार नस्ट करवा देते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet